Category: हेयर केयर

  • बालों को डाई करने का सही तरीका: नुकसान और फायदे

    बालों को डाई करने का सही तरीका: नुकसान और फायदे

    आजकल बालों को डाई करने का चलन काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहा है। आमतौर पर जिनके बाल सफ़ेद हो जाते हैं वह लोग अपने बालों को काला या ब्राउन रंगने के लिए करते हैं परंतु आज-कल युवाओं में यह प्रचलन काफ़ी तेज़ी से फैल रहा है। वह अपने बालों को तरह-तरह के रंगों से रंगते हैं ताकि वह दूसरों से डिफरेंट लगे। लेकिन दूसरों से अलग दिखने की इस होड़ में उन्हें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि जो हेयर कलर वह कर रहे हैं वह कितना उनके लिए फायदेमंद है और कितना नुकसानदायक तथा उसको करने का सही तरीका क्या है। आज के इस आर्टिकल में हम आपसे वह सारी बातें शेयर करेंगे जो हेयर कलर करने के लिए जानना बहुत आवश्यक है।

    हेयर डाई करने का सही तरीका

    • सबसे पहले तो आप एक ऐसा हेयर कलर चुनें जो आपके बालों के लिए उपयुक्त हो। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि वह रंग आप को सूट करना चाहिए । दूसरों की देखा देखी कोई भी कलर उठाकर अपने बालों पर न लगा लें। हेयर कलर बहुत तरह के होते हैं जैसे बरगंडी, ब्राउन, डार्क ब्राउन काला, चेरी, रेड, गोल्डन इत्यादि।
    • अपने बालों को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें । अब अपना पसंदीदा कलर ले और उसको किसी कटोरी में निकाल ले। इस कलर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर किसी ब्रश की सहायता से अपने बालों में अच्छी तरह लगाएं।
    • कलर के पैकेट पर दिए गए समय तक अपने बालों पर इस डाई को लगा रहने दें और फिर अच्छी तरह से अपने बालों को धो लें।
    • बाल धोने के बाद कोई अच्छा सा कंडीशनर लेकर अपने बालों में लगाएं ताकि आपके बालों में रूखापन न हो क्योंकि केमिकल की वजह से आपके बाल रूखे हो सकते हैं।
    • यदि आप चाहें तो कलर करने के बाद शैंपू कर के बालों को धो सकते हैं।

    नोट: जब भी कोई हेयर डाई अपने बालों पर लगाएं तो हमेशा पैच टेस्ट अवश्य करें । यदि 24 घंटे तक आपकी त्वचा पर जलन नहीं होती है तो फिर आप उस हेयर कलर को अपने बालों पर प्रयोग कर सकते हैं।

    हेयर कलर करने के फायदे

    सफ़ेद बालों से मिलता है छुटकारा

    बढ़ती उम्र के कारण या फिर असमय सफ़ेद बाल होने पर इंसान बहुत परेशान हो जाता है और तरह-तरह के उपाय करने के बाद भी इनसे छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में उसका कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है और वह अपनी उम्र से भी बड़ा लगने लगता है । ऐसे समय पर सफ़ेद बालों को छिपाने के लिए उनको डाई करना सबसे उत्तम माना गया है । यह बहुत प्रभावशाली तरीके से बालों को रंग कर उनको खूबसूरत बनाते हैं।

    नया लुक देता है

    एक ही तरह के हेयर कलर से जब आप बोर हो जाते हैं तो एक नया बालों का रंग आपको एक बहुत ही अलग और सुंदर लुक देता है इसकी वजह से आपके दोस्त और जानने वाले आपको काफ़ी सराहाते हैं।

    बालों में जान डाल देता है

    एक अच्छा हेयर डाई आपके डैमेज बालों को बहुत ही नया और ख़ूबसूरत लुक देकर उनमें एक नई जान डाल देता है । इसमें कोई संदेह नहीं है कि हेयर कलरिंग आपके बालों को बहुत ही ख़ूबसूरत बनाकर आपकी शख्सियत को निखार देता है।

    हेयर कलर/हेयर डाई के नुकसान

    बालों को रंगने से हमारे बाल बेशक बहुत खूबसूरत तो लगते हैं लेकिन इनका हमारे बालों पर बुरा प्रभाव भी बहुत अधिक पड़ता है। इसलिए बाल डाई करने से पहले आपको इसके होने वाले नुकसान का भी भली-भांति अंदाजा होना चाहिए।

    एलर्जी की संभावना

    बालों पर यदि आप हेयर कलर करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बालों पर लगातार डाई करने से स्कैल्प में एलर्जी की संभावना बहुत अधिक हो जाती है । कभी-कभी यह एलर्जी काफी भयानक रूप भी ले लेती है इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप कोई भी हेयर कलर अपने बालों पर लगाएं तो उसका एक पैच टेस्ट अवश्य कर लें । जो लोग बिना पैच टेस्ट किए अपने बालों पर हेयर डाई का प्रयोग करते हैं उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    बालों का झड़ना तथा गंजेपन की समस्या

    हेयर डाई में मौजूद तरह-तरह के केमिकल्स बालों के लिए अत्यधिक ख़तरनाक होते हैं । बालों में मौजूद अमोनिया बालों की जड़ों को कमज़ोर कर देता है परिणाम स्वरूप बालों का झड़ना शुरू हो जाता है । कई बार तो लोग इसकी वजह गंजेपन का शिकार भी हो जाते हैं। केमिकल की वजह से नए बालों का आना भी बन्द हो जाता है और लगातार होता हेयर फॉल सिर को तेज़ी से गंजा करना शुरू कर देता है।

    आंखें पर पड़ता है बुरा प्रभाव

    जब हेयर डाई बालों पर लगाया जाता है तो आंखों पर इसका बहुत ही नेगेटिव प्रभाव पड़ता है । धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कम होने लगती है तथा इसके अलावा सिरदर्द की समस्या भी पैदा हो जाती है। इसके अलावा इसका नर्वस सिस्टम पर भी बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से आपको बातें भूलने की बीमारी भी हो सकती है।

    त्वचा कैंसर की समस्या

    हेयर डाई में विभिन्न तरह के कैमिकल मिलाए जाते हैं और उसके बाद ही यह तैयार होता है । जब लोग इसका प्रयोग अपने बालों को रंगने के लिए करते हैं तो वह केमिकल युक्त कलर बालों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सिर की त्वचा को भी बहुत नुकसान पहुंचाता है जिसके कारण कैंसर जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती है ।

    बालों में आ जाता है रूखापन

    लगातार बालों पर हेयर डाई करने से उनमें बहुत अधिक रूखापन आ जाता है क्योंकि हेयर कलर में मौजूद रसायन जब नियमित रूप से बालों को लगाए जाते हैं तो उनकी वजह से बाल बहुत ज्यादा रूखे हो जाते हैं।

    ध्यान रखने योग्य बातें

    • हमेशा उत्तम क्वालिटी का ही हेयर कलर या डाई ही अपने बालों को रंगने के लिए चुने।
    • यदि आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी की समस्या है तो हेयर डाई का प्रयोग न करें। इसके अलावा यदि आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो उस स्थिति में भी बालों को कलर करने से बचें।
    • बालों को कलर करवाने के बाद तेज़ धूप से बचाव करें क्योंकि तेज़ धूप आपके बालों पर जब पड़ेगी तो उनका रंग हल्का हो जाएगा और उनमें रूखापन भी आएगा।
    • यदि आप अपने बालों में मेहंदी का प्रयोग करते हैं तो कलर कराने से कम से कम दो-तीन महीने पहले मेहंदी लगाना बंद कर दें। ताकि कलर बालों पर अच्छी तरह से चढ़ सकें।
    • महीने में एक बार बालों की डीप कंडीशनिंग अवश्य करें और जब भी बालों में शैंपू करें उसके बाद कंडीशनर का प्रयोग ज़रूर करें । इससे आपके बाल सॉफ्ट और मुलायम बने रहेंगे।
    • अपने बालों में डैंड्रफ शैंपू करने से बचें क्योंकि वह आपके कलरिंग किए गए बालों पर प्रभाव डाल सकता है।
    • हफ्ते में कम से कम 2 बार अपने बालों में तेल अवश्य लगाएं । इससे आपके बाल मुलायम और मज़बूत बने रहेंगे।

    दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल उम्मीद है कि आपको पसंद आया होगा अगर आपको ही पसंद आया हो तो कृपया करके अपनी राय हमें कमेंट करके बताएं।

  • बाल क्यों झड़ते हैं और इसका उपचार कैसे किया जाए

    बाल क्यों झड़ते हैं और इसका उपचार कैसे किया जाए

    आजकल बाल झड़ने की समस्या बहुत आम हो चुकी है और बाल टूटने से आज हर इंसान परेशान है । कभी-कभी तो बाल झड़ने की समस्या इतनी ज़्यादा गंभीर हो जाती है कि इंसान गंजा तक हो जाता है या फिर बहुत ज्यादा पतले हो जाते हैं । बाल हर इंसान की ख़ूबसूरती के लिए बहुत ज़रूरी है विशेषकर महिलाओं के लिए।

    थोड़े बहुत बाल टूटना तो एक आम बात है लेकिन यदि नॉर्मल से अधिक आपके बाल टूट रहे हैं तो आपको निश्चित ही इस पर ध्यान देना होगा और इस को दूर करने के लिए उचित उपचार भी करने होंगे। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि बाल झड़ने के क्या क्या कारण हो सकते हैं और आप उनका उपचार कैसे कर सकते हैं।

    बाल झड़ने के कारण

    असंतुलित हार्मोन

    हार्मोन असंतुलन होने की समस्या अधिकतर महिलाओं में पाई जाती है । इसके अलावा महिलाएं बर्थ कंट्रोल के लिए जो पिल्स लेती हैं वह भी इसका कारण होती है । बच्चे के जन्म के बाद और मेनोपॉज़ की वजह से भी बाल टूटने की समस्या होने लगती है ।

    सर्जरी और बीमारी

    जब भी हम किसी लंबी बीमारी से उठते हैं तो उसके बाद भी हमारे बाल कमजोरी की वजह से टूटने लगते हैं तथा उनके उगने की प्रक्रिया भी कुछ समय के लिए रुक जाती है । इसी प्रकार सर्जरी के बाद भी तनाव हो जाता है जो कि बाल झड़ने का कारण बनता है । ऐसे में हमें विशेष देखभाल की जरूरत होती है ताकि हमारे बाल स्वस्थ रहें ।

    विभिन्न प्रकार की दवाइयां और विटामिंस

    जब कोई अत्यधिक गंभीर बीमारी हो जाती है तो उसका जब इलाज किया जाता है तो उसके लिए जो दवाइयां प्रयोग की जाती है उनकी वजह से भी बाल कमजोर हो जाते हैं जैसे कैंसर होने पर उसका इलाज कीमोथेरेपी के द्वारा किया जाता है । कीमोथेरेपी का काम शरीर की सभी तेजी से बढ़ रही कोशिकाओं को मारने के लिए किया जाता है और इसी दौरान बालों की जड़ों पर भी हमला होता है जिसकी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं । शरीर में विटामिन ए की अधिकता के कारण बाल तेजी से टूटकर गिरने लगते हैं ।

    शरीर में पोषक तत्वों की कमी

    आमतौर पर लोग खुद को फिट रखने के लिए डाइटिंग करते हैं या खाने-पीने पर उचित ध्यान नहीं देते हैं जिसकी वजह से उनके खाने में पोषक तत्वों की अत्यधिक कमी आ जाती है और यही कमी वालों को तोड़ने का काम करती है । शरीर में प्रोटीन विटामिन और मिनरल्स की मात्रा पर्याप्त रूप में होनी चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ रहे जिसका असर हमारे बालों पर भी पड़ता है । शरीर स्वस्थ रहेगा तो बाल भी स्वस्थ रहेंगे ।

    उम्र बढ़ना

    जैसे जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे शरीर के सभी हिस्से कमज़ोर होने लगते हैं जिनमें से बाल भी एक हैं । ऐसा देखा गया है कि महिलाएं पूरी तरह से गंजी नहीं होती है लेकिन उनके सिर के आगे के हिस्से के बाल ज्यादा झड़ जाते हैं जो देखने में बहुत ही बुरे लगते हैं। पुरुषों में उनके माथे के पास से बाल झड़ कर उड़ जाते हैं ।

    गलत हेयर स्टाइल और केमिकल प्रोडक्ट का प्रयोग

    लगातार गलत हेयर स्टाइलिंग भी बालों की जड़ों को कमज़ोर कर देती है जिसकी वजह से बाल टूटते हैं । इसके अलावा जब आप रेगुलर अपने बालों पर केमिकल प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं तो बालों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है इसलिए ऐसी चीज़ों से अपने बालों को दूर ही रखना चाहिए ।

    बालों को झड़ने से रोकने के उपचार

    प्याज का रस

    टूटते, झड़ते बालों के लिए प्याज का रस अच्छा होता है ये बालों को मजबूत करता है और उनका टूटना भी काफ़ी हद तक कंट्रोल कर लेता है । प्रतिदिन प्याज का रस हल्का सा गुनगुना करके अपने बालों की जड़ों में मसाज करें और दो-तीन घंटे बाद शैंपू कर लें । यह आपके बालों को धीरे धीरे मज़बूत करके उनका टूटना रोकेगा । यदि आपको प्याज की गंध बहुत बुरी लगती है तो आप प्याज के रस में शहद और नींबू मिलाकर लगाएं इससे आपके बालों में गंध नहीं आएगी । यदि आपके बाल बहुत बुरी तरह से टूट रहे हैं तो इस इलाज को आप हर रोज करें या फिर सप्ताह में दो बार यह उपाय करना काफ़ी है ।

    तेल का करें मसाज

    हर रोज़ सोते समय किसी भी अच्छे तेल से अपने बालों पर मालिश करें, यह आपके बालों की जड़ों को मज़बूत करेगा और आपके बालों का गिरना कम करेगा । सिर पर मालिश करने के लिए सबसे उत्तम नारियल तेल, ऑलिव ऑयल, बादाम तेल तथा विटामिन-ई ऑइल है। यह आपके बालों को पोषण देकर उनको हेल्दी बनाने में काफी सहायता करते हैं ।

    नींबू और कोकोनट ऑयल

    नींबू और नारियल का तेल आपके बालों को टूटने से रोकने के लिए काफी फायदेमंद नुस्खा है । चार चम्मच कोकोनट ऑयल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर उसको अच्छी तरह से मिक्स करके अपनी उंगलियों के पोरों से सिर पर मसाज करें । लगभग 2 घंटे इसे ऐसा ही रहने दें और फिर शैंपू कर लें । यह उपाय आपके बालों को मज़बूत करने के साथ-साथ उनमें चमक लाएगा और उनको लंबा भी करने में मदद करेगा ।

    नीम के पत्तों से धोएं अपने बाल

    नीम के पत्ते किसी बर्तन में लेकर उसमें पानी डाल कर उनको अच्छी तरह से उबाल लें और जब यह ठंडा हो जाए तो इससे अपने बालों को धो लें । नीम के पानी का यह फ़ायदा है कि यह आपके सिर पर मौजूद सभी प्रकार की गंदगी तथा बैक्टीरिया को दूर करके उनको हेल्दी बनाएगा । जब आपकी स्कैल्प हेल्दी रहेगी तो आपके बाल भी स्वस्थ रहेंगे और टूटकर गिरेंगे भी नहीं । इसलिए आप अपने बालों से सभी प्रकार के फंगल इन्फेक्शन को दूर करने के लिए भी नीम के पानी से अपने बालों को धो कर उनको स्वस्थ बना सकते हैं ।

    सरसों के दाने

    दो चम्मच सरसों के दाने लेकर उनको एक कटोरी पानी में भिगो दें और रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें । सुबह इस को पानी समेत मिक्सी में डालकर पीस लें और इस सारे पेस्ट को अपने बालों की जड़ों से लगाते हुए बाकी सारे बालों में भी लगा ले । एक घंटे बाद अपना सिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें । 4 हफ्तों में ही आपके बालों में चमक के साथ-साथ मजबूती भी आएगी ।

    आंवले का पेस्ट

    आंवले का पेस्ट प्रतिदिन बालों में प्रयोग करने से भी बाल मजबूत और लंबे होते हैं । इसके लिए आप फ्रेश आमला यूज कर सकते हैं या फिर आंवले का चूर्ण भी प्रयोग किया जा सकता है । इस पेस्ट को लगभग आधे घंटे तक अपने बालों की जड़ों में लगाएं और फिर बालों को अच्छी तरह से धो लें ।

    दोस्तों हमें आशा है कि आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा और आपके लिए काफ़ी हेल्पफुल भी होगा । आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में करके हमसे ज़रूर शेयर करें ।

  • सफेद बालों के लिए बेस्ट घरेलू उपाय

    सफेद बालों के लिए बेस्ट घरेलू उपाय

    सफेद बालों की समस्या से आज हर दूसरा तीसरा इंसान परेशान है। पहले के समय में सफ़ेद बाल सिर्फ उन लोगों के होते थे जिनकी उम्र हो जाया करती थी लेकिन आज के समय में युवावस्था में ही बाल सफेद होने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । समय से पहले बाल सफेद होने के बहुत सारे कारण हैं जैसे गलत खानपान, मानसिक तनाव, प्रदूषण इत्यादि।

    सफेद बाल आपकी पूरी पर्सनालिटी को ही बदल कर रख देते हैं। यह आपको समय से पहले बूढ़ा बना देते हैं । इन से छुटकारा पाना बहुत ही आवश्यक है। यदि आप सफ़ेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो सबसे पहले आप इस बात का पता लगाएं कि आपके बालों का असमय सफ़ेद होने का क्या कारण है और फिर इससे छुटकारा पाने का उपाय करें।‌ आज के इस आर्टिकल में हम आपसे शेयर करेंगे कि कैसे आप अपने समय से पूर्व सफ़ेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं तथा यदि आपके बाल उम्र की वजह से सफेद हो गए हैं तो उनसे भी कैसे आप निजात पा सकते हैं।

    सफेद बालों को काला करने के उपाय

    आंवला और नींबू

    आंवला बालों की खूबसूरती को दुगना करने के लिए प्राचीन काल से ही प्रयोग में होता रहा है । पुराने समय में शैंपू इत्यादि का लोग प्रयोग नहीं करते थे इसलिए महिलाएं अपने बाल आंवले से धोया करती थी और आज भी जिन लोगों को आंवले के गुणों के बारे में पूरी जानकारी है वह इसको अपने बालों को मजबूत तथा काला बनाने के लिए प्रयोग करते हैं।

    प्रयोग करने का तरीका

    आंवला पाउडर – दो चम्मच
    नींबू का रस- पेस्ट बनाने के लिए

    दो चम्मच आंवले के पाउडर को नींबू के रस में मिलाकर मिक्स करके पेस्ट सा बना लें और फिर इसको अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं । ध्यान रहे कि इस पेस्ट को सिर्फ 5 मिनट ही लगा रहने दें और फ़िर अपना सिर धो लें । इसके रेगुलर प्रयोग करने से आपके बाल स्वस्थ होंगे और अगर आपके बाल असमय सफ़ेद हो गए हैं तो वह भी काले होना शुरू हो जाएंगे ।

    कॉफी और काली चाय

    काली चाय और कॉफी बालों को काला करने का काफ़ी कारगर उपाय है । लेकिन यह एक धीमी प्रोसेस है जिसको आपको हर दिन इस्तेमाल करना होगा । इसको रोजाना बालों पर प्रयोग करने से जो बाल वाइट हो गए हैं वह भी काला होना शुरू हो जाएंगे ।

    प्रयोग करने का तरीका

    काली चाय और काली कॉफी को तैयार करके आप उसको एक स्प्रे बॉटल में भर लें और फ़िर इस पानी को अपने बालों पर स्प्रे करते हुए लगाएं । एक बार लगाने के बाद जब यह सूख जाए तो इसको दोबारा से अपने बालों पर स्प्रे करें । ऐसा आप कम से कम चार पांच बार करें । जब यह सूख जाए तो फिर अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें आपको अभी शैंपू करने की जरूरत नहीं है । इस घरेलू उपचार को आपको हर दिन करना है और धीरे-धीरे आपको इसका रिजल्ट देखना स्टार्ट हो जाएगा । आपके बाल जो सफ़ेद हो गए हैं जड़ से काले हो जाएंगे । यह प्रोसेस थोड़ा टाइम तो लेती है लेकिन यह बालों को काला करने का एक बेहतरीन उपाय है ।

    प्याज का रस

    प्याज सफेद बालों और झड़ते हुए बालों के लिए रामबाण इलाज है । प्याज में मौजूद सल्फर बालों को मजबूत करता है तथा गंजे सिर पर भी बाल उगाने में सहायता करता है । नियमित रूप से यदि प्याज के रस का प्रयोग बालों पर किया जाए तो बाल जड़ से मजबूत होने के साथ-साथ काले भी हो जाते हैं ।

    प्रयोग करने का तरीका

    एक प्याज़ लेकर उसको पीसकर उसका जूस निकाल ले और फिर इस रस को अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह मालिश करते हुए लगाएं । इसको लगाने के बाद कम से कम 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर शैंपू कर लें । अगर आप प्याज के रस को रात भर अपने बालों में लगाकर छोड़ देंगी तो इसके फायदे दुगने हो जाएंगे लेकिन क्योंकि उसमें से स्मेल आती है इसलिए आप इसे 1 घंटे लगाकर शैंपू करके इसके लाभ ले सकती हैं ।

    मेहंदी और आंवला

    यदि आपके बाल बहुत अधिक सफेद हो गए हैं और किसी भी उपचार से काले नहीं हो रहे हैं तो आप इन पर कलर करके इनको डैमेज न करें। आप हर सप्ताह मेहंदी और आंवले की हेयर डाई बनाकर अपने बालों को डार्क ब्राउन रंग दे कर सफेद बालों से बच सकती हैं। यह कलर देखने में बहुत अच्छा लगता है और जब रेगुलर आप इसको इस्तेमाल करेंगी तो फिर आपको हर सप्ताह इसको लगाने की आवश्यकता भी नहीं होगी । आप महीने में एक बार इसको लगाकर अपने बालों को काला बनाए रख सकेंगी ।

    प्रयोग करने का तरीका

    मेहंदी पाउडर -250 ग्राम
    आंवला पाउडर- 4-5 चम्मच

    सबसे पहले आंवला पाउडर को तवे पर काला होने तक भूनें और फिर इसमें आधा गिलास पानी का मिलाकर इसको थोड़ी देर तक पकाएं। अब इसको रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। यदि आपके पास लोहे की कढ़ाई हो तो आप उसका प्रयोग करें । रात भर भिगोकर रखने के बाद सुबह इसमें मेहंदी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और 1 घंटे के लिए रख दें । मेहंदी के पेस्ट को अपने सारे बालों में लगाकर शावर कैप पहन लें और लगभग 3 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब 3 घंटे हो जाए तो फिर अपने बालों को अच्छी तरह से धोकर सारी मेहंदी को निकाल दे और अपने बालों में हल्का सा तेल लगा लें। इस समय आप अपने बालों में शैंपू न करें तो ही अच्छा होगा। इससे बालों का कलर पक्का हो जाएगा।

    हेयर ऑयल

    अपने सफेद बालों को काला करने के लिए आप इस हेयर ऑयल को हर रोज़ अपने बालों में मालिश करते हुए लगाएं । आपको निश्चित ही इससे लाभ पहुंचेगा यह हेयर ऑयल हमारा खुद का आजमाया हुआ है और बहुत ही अच्छा है । इसको बनाना बहुत ही आसान है और सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे 6 महीने तक के लिए भी स्टोर करके रख सकती हैं ।

    कैसे बनाएं सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर ऑयल

    सरसों का तेल – आधा किलो
    मेथी दाना- 2 बड़े चम्मच
    कलौंजी – 2 बड़े चम्मच
    मेहंदी पाउडर- 2 चम्मच

    एक लोहे की कढ़ाई लेकर उसको मध्यम आंच पर गर्म करें। अब इसमें मेथी दाना और कलौंजी डालकर पकाएं। अब इसमें मेहंदी पाउडर डालकर 1 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। इस तेल को अब रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह इसको छलनी से छान कर किसी कांच की बोतल में भर लें। इस ऑयल को प्रतिदिन हल्का गुनगुना करके अपने बालों की जड़ों में मसाज करते हुए लगाएं । कुछ ही दिनों में आपके सफेद बाल काले होने लगेंगे और इसके साथ-साथ घने और मज़बूत भी हो जाएंगे।