Category: हेयर स्टाइल

  • हल्दी समारोह के लिए दुल्हनों के लिए हेयर स्टाइल सुझाव

    हल्दी समारोह के लिए दुल्हनों के लिए हेयर स्टाइल सुझाव

    क्या आप दुल्हन बनने वाली है? तो अपने हल्दी समारोह पर हमारे द्वारा खास आपके लिए आया है हमारा दुल्हनों के लिए खूबसूरत हेयर स्टाइल का सुझाव जो आप हल्दी समारोह में उपयोग कर सकती हैं।

    बालो के पास ऐसी शक्ति होती है कि वो आपके लुक को बना और बिगाड़ सकते हैं। कुछ अवसरों पर हमें ऐसा लगता है कि हमे तैयार होने की जरूरत नही है, लेकिन नही। यह आपके जीवन का सबसे बड़ा और खास दिन है। मेहंदी, हल्दी और चूड़ा जैसे विभिन्न समारोहों में दुल्हने पूरी तरह तैयार होकर आती हैं।

    पहले हमने हल्दी समारोह में पहनने के लिए परिधान के बारे में चर्चा की थी तो इस बार हम बात करेंगे हल्दी समारोह में दुल्हनों की हेयर स्टाइल कैसी हो।

    हल्दी समारोह भारत मे बहुत प्रमुख माना जाता है क्योंकि यह सभी बुराइयों से दूल्हा और दुल्हन की रक्षा करता है। यह समारोह आमतौर पर शादी से एक दिन पहले मनाया जाता हैं। तो चलिए इन दुल्हनों की हेयर स्टाइल लुक को देखते हैं।

    हल्दी समारोह के लिए दुल्हनों के लिए हेयर स्टाइल्स

    1. घुमावदार जुल्फे सुंदर चोटियों के साथ

    Loose curls and half hair braids with hair accessories perfect for haldi function
    Image Source: Richa Dave

    खुले जुल्फे और घुमावदार चोटिया आपके बालों को और भी सुंदर बना देती हैं। अपने बालों पर सुंदर फूलो का उपयोग कीजिये जिससे आप हल्दी समारोह के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएंगी। इस सुंदर डिज़ाइन में आधे बाल चोटियों से बने दिखाई देते है तो बाकी के आधे बालो को खुले घुमावदार रखा गया है।

    2. आगे की ओर खूबसूरत चोटियाँ

    Braids over the crown area with butterfly and flower accessories over the hair looks - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Ritika Hairstylist

    मध्य में बालों के अलग अलग भाग और फिर आगे की ओर चोटियों की डिज़ाइन और उसके साथ लूप की डिज़ाइन वाली यह हेयर स्टाइल बहुत शानदार दिखाई दे रही है। अपने लुक को और सुंदर बनाने के लिए बालो को नीचे से घुमावदार लुक दे और अपने बालों में फूल का उपयोग करें। यह हेयर स्टाइल इतना खूबसूरत है कि आपके हल्दी समारोह के कपड़े के साथ यह बहुत सुंदर लगेगा।

    3. शानदार बंद बालो की रचना

    Heavy curled with a bunch of flowers in the centre of the head hairstyle for festive season
    Image Source: Aayushi Patel Makeup Artist

    यह बहुत सामान्य और सरल हेयर स्टाइल है जिसमे बड़ी खूबसूरती के साथ घुमावदार डिज़ाइन के साथ फूलो को सिर के मध्य में रखा गया है। यह उन दुल्हनों के लिए है जो बहुत ज्यादा ताम झाम पसंद नही करती और सरल तथा सुंदर दिखना चाहती हैं।

    4. सुंदर घुमावदार हेयर स्टाइल

    A picturesque soft curls half updo with accessories amidst the braid - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Ritika Hairstylist

    इस हेयर स्टाइल में हमे खुली घुमावदार कर्ल और दो अलग तरह की चोटियों की डिज़ाइन देखने को मिलती है। यह हेयर स्टाइल बहुत चलन में है जिसमे सिर की ओर की चोटी को टाइट और दूसरी चोटी को ढीला रखा गया है। इस हेयर स्टाइल के साथ खूबसूरत फूलो का उपयोग कीजिये और आप बिलकुल तैयार हैं।

    5. बहुत सी चोटियों वाला हेयर स्टाइल

    Crown braid with flower accessories and giving it a waterfall look hairstyle for festive season
    Image Source: Ritika Hairstylist

    इस हेयर स्टाइल में बहुत सी चोटियों का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसे बहते हुए झरने का लुक मिलता हैं। आगे की सिर की ओर खूबसूरत चोटी के साथ आप हल्दी समारोह के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

    6. गुलाब और मोटी चोटियों का प्यार

    Braid the crown part of your hair and let the rest half of it flow in loose curls accessorise it with flowers or trinklets
    Image Source: Ritika Hairstylist

    इस दुल्हन ने सुंदर मोटी चोटियों वाली हेयर स्टाइल का चयन किया है जिसमे मध्य में हमे सुंदर गुलाब दिखाई देते है और चोटियां नीचे की ओर खुली छोड़ी गई हैं। इसने अपने लुक को पूरा करने के लिए कर्ल का चुनाव किया है। इन सभी फूलो की सुंदरता के कारण आप इस हेयर स्टाइल को अपने हल्दी और मेहंदी दोनो समारोह में उपयोग में ला सकते हैं।

    7. गोलाकार डिज़ाइन वाली चोटी

    Bubble braided-hairstyle with dainty stone embellishments scattered randomly hairstyle - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Jasmine Beauty Care

    इस हेयर स्टाइल में पूरे बालो में हमे गोलाकार चोटियों की रचना दिखाई देती है जो बहुत खूबसूरत है। यह उन दुल्हनों के लिए अच्छा विकल्प है जिनके बाल लंबे हैं। खूबसूरत रत्नों की वजह से यह हेयर स्टाइल आपके हल्दी समारोह में सबको आपकी ओर देखने के लिए मजबूर कर देगी

    8. सुंदर और सामान्य हेयर स्टाइल

    Low pony tail with hair accessory - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Orange The Salon

    यह बहुत सामान्य और सरल हेयर स्टाइल है जिसमे नीचे की ओर हल्की चोटी हमे देखने को मिलती है। इस दुल्हन ने इसे सामान्य रखा है ताकि इसकी माथ पट्टी उभरकर दिखाई दे। वो इस हेयर स्टाइल में बहुत शानदार लग रही हैं। अगर आप भी माथ पट्टी लगाना पसंद करती हैं तो इसे हेयर स्टाइल के साथ जा सकती हैं।

    9. घनी चोटियाँ

    Three twisted buns with forest green florals and tiny baby breaths hairstyle - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Ritika Hairstylist

    हमने इसे नाम दिया है घनी चोटी क्योंकि इन चोटियों के कारण बाल बहुत घने दिखाई देते हैं। अगर आप ध्यान से देखते हैं तो आपको दिखाई देता है कि यहाँ दो अलग अलग चोटियां है जो बाद में एक दूसरे से मिल कर एक हो जाती हैं। और आखिर में फूलो की खूबसूरत सजावट के कारण यह हेयर स्टाइल और भी आकर्षक लगती है।

    10. खूबसूरत चोटियाँ मनमोहक अंदाज में

    Multiple messy braids with tiny multi-coloured flowers for hairstyle
    Image Source: Ritika Hairstylist

    अपने बालों को बहुत रंगीन बनाने के बारे में आपकी क्या राय है। इस हेयर स्टाइल में हमे दो अलग अलग चोटियों की रचना और दो अलग तरह के फूल माथे पर दिखाई देते हैं। अगर आपको मनोरंजन पसंद है और आपको सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना है तो यह हेयर स्टाइल आपके लिए ही बनी है।

    11. घुमावदार खुली चोटियाँ

    White flower tucked into the side braid hairstyle for festive season - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Orange The Salon

    इस दुल्हन ने अपने हल्दी समारोह के लिए मोर के विषय को चुना है। इसके साथ ही इसने मोर झुमके का चुनाव किया है जो इस हेयर स्टाइल के साथ बहुत खूबसूरत लगे। इसने एक तरफ के बालों को खुला चोटियों वाला रखा है जो एक तरफ से बहुत आकर्षक लगता है। यह एक बिल्कुल नए जमाने का हेयर स्टाइल है।

    यह सभी दुल्हन हेयर स्टाइल सुझाव आपके हल्दी समारोह के लिए था और मुझे यकीन है कि आप इन खूबसूरत हेयर स्टाइल से अपनी निगाहे हटा नही पाएंगे। तो आप इनमें से किसी हेयर स्टाइल को अपने हल्दी समारोह के लिए क्यों नही इस्तेमाल करते हैं। अपने सहेलियों को भी इस हेयर स्टाइल के बारे में बताइये हो सकता है इसमें से कोई स्टाइल उसे पसंद आ जाए। तो चलिए इस शानदार दिन पर कुछ अलग तरह से तैयार हुआ जाए। K4 Fashion हमेशा से अपने ब्लॉग और आर्टिकल से आपके लिए कुछ नया लाने का प्रयास करता रहा है। हमे आशा है कि आपको पसंद आया होगा।

    आपकी राय हम नीचे कमेंट बॉक्स में सुनना पसंद करेंगे। और हमे Pinterest पर फॉलो करना मत भूलिए।

  • पॉनीटेल हेयर स्टाइल्स

    पॉनीटेल हेयर स्टाइल्स

    अपने बाल को संभाले रखना बहुत कठिन होता है। कभी कभी हम अपने बालो को खुला रखना पसंद नहीं करते तो बालो की चोटी बना लेते हैं या पॉनीटेल कर लेते हैं। अगर आप सामान्य तरीके के पॉनीटेल से उब चुकी हैं तो हम आपके लिए बिल्कुल नए तरीके के पॉनीटेेल स्टाइल लेकर आए हैं। अब गर्मी आ चुकी हैं और आपको अब अपने बालो को संभालने में काफी दिक्कत आएगी तो हम आपके लिए इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं।

    K4 Fashion आपके लिए अलग अलग तरीकों के पॉनीटेल हेयर स्टाइल चुन कर लाया हैं जो सभी तरह के बालो के बालो के लिए सही है चाहे आपके बाल छोटे हो, लंबे हो या मध्यम आकार के हो। इन हेयर स्टाइल्स को आप फॉर्मल डिनर्स,  कैजुअल डे आउटगोइंग, वर्कप्लेस या अपने घर ही, कही पर भी बना कर जा सकती हैं। ये पॉनीटेल हेयर स्टाइल्स आप बहुत ही आसानी से बना  सकती हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

    पॉनीटेल हेयर स्टाइल्स

    स्लीक हाई पॉनीटेल

    Sleek High ponytail Ponytail Hairstyles

    श्रद्धा कपूर इस आउटफिट में बेहद खूबसरत दिख रही हैं।  इनका हेयर स्टाइल भी बहुत ही अच्छा तथा आसान है। आप अपने लिए भी ऐसे स्लीक हाई  पॉनीटेल बना सकती हैं। बस अपने बालो को अच्छे तरीके से कंघी करे और बांध ले। ये हेयर स्टाइल हर आउटफिट के साथ बहुत ही अच्छा दिखेगा। आप इस हेयर स्टाइल  को कही  पर भी बना कर जा सकती हैं जैसे कि स्कूल, कॉलेज, वर्क प्लेस, छोटा से समारोह में । यह इस हेयर स्टाइल का गुण है कि आप इसे कही पर भी तथा किसी भी ड्रेस के साथ बना सकती हैं।

     मिड पार्टेड लो राइज पॉनीटेल

    Mid parted low rise ponytail Ponytail Hairstyles

    दीपिका पादुकोण का यह हेयर स्टाइल बहुत ही खूबसूरत है तथा लंबे बालों के लिए और भी अच्छा है। यह मिड पार्टेड लो राइज पॉनीटेल दीपिका पर बहुत ही सुन्दर लग रहा हैं। दीपिका ने इसे एक पारंपरिक आउटफिट के साथ  स्टाइल किया है लेकिन आप इसे कैसुअल ड्रेस के   साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप किसी  फैमिली फंक्शन में जा रही है तो आप कुछ हेयर एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।अगर आप जुड़ा बनाते बनाते बोर हो चुकी है तथा  गर्मी और पसीने से बचना चाहती है तो ये हेयर स्टाइल कैरी कर  कॉलेज भी जा  सकती हैं ।

    वीव के साथ हाई पॉनीटेल

    High ponytail with a weave

    अगर आपके बाल छोटे है तथा आप कैटरीना कैफ के जैसे ही कोई लुक अपनाना चाहती हैं तो वीव के साथ बनाया गया ये हाई पॉनीटेल आपके लिए ही है। ये हेयर स्टाइल पार्टी  लुक के लिए एकदम सही है। ये हेयर स्टाइल आपके बालो को एक इंसटेंट बाउंस देगा तथा आपके पूरे लुक में भी। कैटरीना कैफ इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही है, आप भी ठीक ऐसे ही स्टाइल अपना सकती हैं। आपको अपने छोटे बालो को इस तरह से स्टाइल करने के लिए  बस कुछ चीजे चाहिए जैसे – हेयर जेल, बॉबी पिंस और एक हेयर वीव ।

    हेयर रिंग्स के साथ पॉनीटेल

    Ponytail with hair rings Ponytail Hairstyles

    जैकलीन फर्नांडिस इस पॉनीटेल में  बहुत ही खूबसूरत तथा हॉट लग रही हैं। इस स्टाइल में एक्सेसरीज़ के रूप में  बालो के मिड पार्ट में हेयर रिंग्स का प्रयोग किया गया है। यह बहुत ही बोल्ड तथा सुन्दर दिख रहा हैं। आप यह स्टाइल किसी भी कंसर्ट या नाइट क्लब में शामिल होने के लिए कैरी कर सकती हैं। लेकिन याद रखे यह हेयर स्टाइल बना के स्कूल कत्तई ना जाए क्योंकि यह स्टाइल आपकी प्रधानाचार्य को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। यह हेयर स्टाइल केवल पार्टी के उद्देश्य से है।

    ब्रेडेड पॉनीटेल

    Braided ponytail

    सोनम कपूर मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्हें उनके स्टाइल के लिए जाना जाता हैं यह ब्रेडेड पॉनीटेल उन पर काफी अच्छा दिख रहा हैं।  साइड से  बालो में टाइट ब्रेडस  बनाते हुए उसे पॉनीटेल के रूप में बांध ले तथा नीचे की ओर  ब्रेडस को ढीला छोड़ दें  ताकि आपके बाल बाउंसी तथा  घने दिखे। जो लड़किया अपने बालो को बांधे रखना चाहती हैं और कुछ नया तथा बेहतरीन हेयर स्टाइल भी ट्राई करना  चाहती हैं तो यह हेयर स्टाइल उनके लिए बेस्ट है।

    टेक्सचर पॉनीटेल

     

    यह कई सारे टेक्सचर वाला लो राइज पॉनीटेल है जिनमे ये हेयर रिंग्स कमाल के दिख रहे हैं। अनन्या पांडेय द्वारा कैरी किया गया यह स्टाइल बेहद कूल तथा सुन्दर दिख रहा हैं। आप इस हेयर स्टाइल को कैरी कर कॉलेज भी जा सकती हैं अगर आपके पास इसे बनाने के लिए समय है तो ,इसे शादी समारोह में भी कैरी किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन हेयर स्टाइल है। चिंता ना करें , बेसक यह एक अलग स्टाइल है लेकिन सबसे अलग और बेहतरीन स्टाइल है।

    टू ब्रेड पॉनीटेल

    Two braid pony Ponytail Hairstyles

    अगर आप एक स्पोर्ट्स वुमन है या जिम जाती हैं तो यह हेयर स्टाइल आपके लिए बहुत अच्छा है। इस स्टाइल में आपका एक भी बाल अपनी जगह से नहीं हिलेगा। यही इस स्टाइल की खूबसूरती है यह आपके बालो को उनकी जगह पर ही रखेगा तथा यह आपके बालो को स्लीक लुक भी नहीं देगा। अपने बालो में बाउंस लाने के लिए आप नीचे के बालो को कर्ल भी कर सकती हैं।

    थ्री ब्रेडस् पॉनीटेल

    Three braids ponytail

    https://www.instagram.com/p/BEJPUUjHoFn/

    अगर आपको मिड पार्टिंग नहीं पसंद है तो आप ये थ्री ब्रेड़ेड हेयर स्टाइल भी अपना सकती हैं। जिनमे एक ब्रेड बीच में तथा अन्य दो सिर के किनारे वाले हिस्से पर बनाए गए हैं। पॉनीटेल स्टाइल के लिए तीनो ब्रेड को मिलाकर उन्हें रबर बैंड से बांध ले। आप इसे किसी भी अवसर के लिए कही पर भी कैरी कर के जा सकती हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कितनी आत्मनिर्भरता के साथ कैरी कर रही हैं।

    चिग्नों पॉनीटेल

    Chignon Ponytail Ponytail Hairstyles

    https://www.instagram.com/p/BuLfRCxhH8Q/

    चिग्नों पॉनीटेल स्टाइल बनाना  बहुत ही आसान है    क्योंकी इसे  बनाने में ज्यादा  मेहनत नहीं  लगता हैं। आपको  बस मध्यम लंबाई  वाले बालो की जरूरत है। इसमें सिर्फ पीछे की तरफ बालो को लेकर एक नॉट लगाने की जरूरत है। इसे अपने लिए जरूर देखे। बस एक रबर बैंड लेकर अपने बालो की आधी लंबाई मोड़ते हुए बांध ले और लीजिए 5 मिनट से भी कम समय में आपका हेयर स्टाइल बन कर तैयार है।

    सेगमेंटेड पॉनीटेल

    Segmented Ponytail

    जैकलीन फर्नांडिस इस  सेगमेंटेड पॉनीटेल  को स्टाइल कर इसे बढ़ावा दे रही हैं जिसे आप अपने समर लुक में सामिल कर सकती हैं। यह लड़कियों के लिए बेस्ट पॉनीटेल हेयर स्टाइल है। यह हेयर स्टाइल उन लड़कियों के लिए सबसे बेेस्ट है  जिनके बाल लंबे है तथा जो बोरिंग से दिखने वाले साधारण हेयर स्टाइल को कैरी नहीं करना चाहती हैं।

    फिशटेल पॉनी

    Fishtail Pony Ponytail Hairstyles

    कृति सेनन अपने एक फिल्म के प्रमोशन में इस हेयर स्टाइल में नजर आईं थीं जो देखने में तो हल्का नहीं लगता लेकिन इसे बनाना बेहद आसान है। क्राउन एरिया पर बना पफ और मिड पार्टिंग में बनाया गया बैंग इस हेयर स्टाइल की जान है । यह पॉनीटेल हेयर स्टाइल लड़कियों के लिए   नया है तथा   एक अद्भुत एक्सपेरिमेंट है।

    मैसी पफ पॉनीटेल

    Messy puff ponytail

    इस हेयर स्टाइल को एक मेसी लुक दिया गया है। मेसी हेयर तथा पफ के साथ बनाया गया यह स्टाइल बेहद घना तथा आलिया भट्ट पर बहुत ही सेक्सी लग रहा है। मेकअप को कम करते हुए इस हेयर स्टाइल पर फोकस किया गया है ताकि सबकी नजरे बालो पर ही टिकी रहे, यह पॉनीटेल बहुत ही अच्छा  दिख रहा हैं।

    वेवी पॉनीटेल

    Wavy Ponytail

    नॉर्मल लो राइज पॉनीटेल एक   गो  – टू पॉनीटेल  है जिसे लड़़किया  आसानी से बना सकती हैं। दीपिका ने इसमें बालो को वेवी लुक दिया है ताकि ये फ्लैट ना दिखे , वेवी लुक के साथ बाल बेहद घने दिख रहे हैं। ये एक सरल हेयर स्टाइल है जो उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जिनके बाल लंबे है।

    रफल्ड पॉनीटेल

    Ruffled Ponytail Ponytail Hairstyles

    बालो को  रफल्ड लुक  देते हुए तथा आगे के कुछ बालो को खुला रखते हुए यह हेयर स्टाइल बनाया गया है जिससे ये टेक्सचर बेहद खूबसूरत दिख रहा हैं।  इस पॉनिटेल हेयर स्टाइल को कैरी कर लड़कियां ऑफिस या स्कूल , कॉलेज  जा सकती है। यह लगभग सभी तरह के आउटफिट्स के साथ बेहतर दिखेगा। ड्रेसेस , पैंटसूट्स ,  स्कर्ट्स , आप  जो भी नाम ले लें यह  सभी आउटफिट के साथ बेहतर दिखेगा।

    स्लीक ब्लैक लॉन्ग पॉनीटेल

    Sleek black long ponytail

    इस हेयर स्टाइल में  एक भी बाल को बिना छोड़े हुए स्लीक तथा सीधा रखा गया है जो बहुत आसान तथा अच्छा लग रहा है। ये एक नॉर्मल पॉनीटेल के जैसा ही है जिसमें बालो को पीछे की तरफ से सीधा रखा गया है। तो अगर आपके बाल सीधे नहीं है तो स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करके अपने बालो को ऐसे स्टाइल करिए।

    हाफ हेयर पॉनीटेल

    Half hair ponytail

    यह एक रेट्रो लुक वाला पॉनीटेल है। अपने बालो को वेवी कर्ल करते हुए  आधे बालो का हाई पॉनीटेल बनाते  हुए बाधे यह बहुत ही कूल दिखेगा। आप इसे कैसुअल वियर के साथ स्टाइल करे, यह आपको और ज्यादा कूल लुक देगा। आपको यह हेयर स्टाइल जरूर अपनाना चाहिए।  यह बहुत ही कम समय में बिना किसी उलझन के बन जाएगा। और यह आपके बालो को फ्री लुक देगा।

    ये पॉनीटेल हेयर स्टाइल लड़कियों के लिए सबसे बेस्ट है तथा किसी भी तरह के बालो के लिए सही है अगर आपके बाल छोटे है तो आप हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके बाल लंबे है तो उन्हें किसी तरह का ब्यूटी टच देे के बांध सकती हैं। यदि आपके बाल आइली है तो स्लीक पॉनीटेल आपका  सबसे  अच्छा दोस्त साबित होगा।

    हम यहां आपको कुछ टिप्स भी देने जा  रहे हैं :

    अगर मेरे बाल आईली है तो मै क्या कर सकती हूं? अगर आपके बाल आइली है और यदि आप जुड़ा नहीं बनाना चाहती तो आप स्लीक पॉनीटेल बना सकती हैं। ये      बनाने में आसान है तथा यह आप पर  अच्छा भी दिखेगा। आपको स्लीक लुक के लिए  हेयर जेल भी लगाना नहीं पड़ेगा।

    स्कूल जाने के लिए मै कौन सा हेयर स्टाइल अपना सकती हूं? जब हम स्कूल में थे तो हेयर स्टाइल जैसा कोई चीज़ नहीं हुआ करता था हम साधारणतया चोटी ही बनाया करते थे लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है  फिर भी चुकी आप स्कूल के लिए स्टाइलिंग कर रही हैं तो आप पफ पॉनीटेल और हाफ   हेयर पॉनीटेल बना सकती हैं यदि आपके बाल  मीडियम साइज के है।

    मै अपने बालो को फॉर्मल लुक देने के लिए क्या कर सकती हूं? आप स्लीक पॉनीटेल   कर सकती हैं या रफलड पॉनीटेल भी  बना सकती हैं। आप चिग्नोन  पॉनीटेल भी बना सकती हैं।

    K4 Fashion आशा करते हैं कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आएगा और आप अपने लिए इनमे से कोई स्टाइल जरूर ही अपनाएंगी।

  • फ्रेंच बन हेयर स्टाइल | लड़कियों के लिए खूबसूरत फ्रेंच रोल

    फ्रेंच बन हेयर स्टाइल | लड़कियों के लिए खूबसूरत फ्रेंच रोल

    सभी प्रकार के बालों (छोटे, मध्यम, लंबे) के लिए फ्रेंच रोल हमारे पास उपलब्ध है। लड़कियों के लिए हम लेकर आये हैं नवीनतम फ्रेंच रोल हेयर स्टाइल। यहां तक ​​कि जो अभी इसे बनाना सीख रहे हैं वो भी वीडियो के जरिये एक एक करके सिख सकते हैं।

    हेयरस्टाइल एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य है और इसके लिए किसी एक स्टाइल को चुनना बहुत मुश्किल हो सकता है। तो घबराईये नही, हम आपके लिए इसका समाधान भी लेकर आये हैं। लंबे बालों के लिए या छोटे बालों के लिए या मीडियम बालों के लिए सैकड़ों हेयर स्टाइल मौजूद है पर हम समझ नही पाते कि किसका चुनाव करे। आपका हेयरस्टाइल आपके लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आपके लिए आपका शानदार कपड़े और मेकअप है। जैसा कि आप जानते हैं कि शानदार हेयरस्टाइल के साथ सुंदर पोशाक पूरी तरह से आपके लुक को बदल सकती है। आपके कपड़ो के साथ कौनसा हेअरस्टाइल सुंदर दिखेगा ये चुनना एक बेहद कठिन काम है। तो आप विचार कीजिये की कौनसा हेअरस्टाइल आपके लुक को और बेहतरीन बनाएगा। इसके अनुसार अपने हेअरस्टाइल को चुनिए।

    इंटरनेट पर घंटो सर्च करने और खोजने के आपके समय की बचत करते हुए, यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं आसान हेयर स्टाइल जो आप आसानी से अपने घर पर बिना किसी परेशानी के बालो ओर उपयोग कर सकते हैं। आजकल महिलाएं फ्रेंच बन हेयर स्टाइल को काफी पसंद कर रही है क्योंकि यह आसान और बहुत जल्दी बनाया जा सकता है और इसे आप अपने मेकअप के अंतिम समय मे भी कर सकती हैं। यदि आप किसी समारोह के लिए देर हो गए है और आपको ऐसा हेयर स्टाइल चाहिए जो जल्दी और बनाने में सरल हो तथा दिखने में बहुत आकर्षक हो तो हम आपको इस हेयर स्टाइल का उपयोग करने की सलाह देंगे।

    अपने खूबसूरत और बेहतरीन लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए इस विशेष हेयर स्टाइल का उपयोग जरूर कीजिये। अगर आप अपने पिछले लुक से बोर हो गए हैं और कुछ ऐसा चाहते है जो आपको और बेहतरीन और आकर्षक बनाये तो नीचे दिए गए वीडियो को एक बार जरूर देखना चाहिए।

    शुरुआत करने के लिए बेहतरीन फ्रेंच बन हेयर स्टाइल

    फ्रेंच रोल और उस पर फूलो को सजाने की आसान पद्धती

    क्या आप एक ऐसे हेयर स्टाइल को ढूंढ रहे है जो आपके लुक को और सुंदर बनाए? जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि लंबे और मध्यम बालो के लिए फ्रेंच बन बहुत सुंदर विकल्प है क्योंकि यह गाऊन, छोटे कपड़ो और सामाजिक कपड़ो के साथ साथ और भी कपड़ो पर बहुत आकर्षक लगता है। फ्रेंच बन आपके चेहरे और उसकी बनावट को और सुंदर और रेखांकित करता है। आपको सिर्फ एक चीज़ करने की जरूरत है ट्विस्ट। आप अपने बालों में एक पोनीटेल बनाएं और एक बार जब आपको यह पोनीटेल मिल जाए तो इसे बीच से नीचे की ओर खीचिए। अपने बालों के इस पोनीटेल को एक हाथ मे पकड़िए और धीरे धीरे रोल करना शुरू करिये। इससे आसान तरीका आपको कही और नही मिलेगा।

    जब सभी बाल एक जगह पर आ जाये तो पिन लगा कर इसे एक जगह पर स्थिर करें। अगर आप अपने बालों को और भी आकर्षक बनाना चाहते है तो आप इस फ्रेंच बन स्टाइल में छोटे छोटे फूल जोड़ सकते है जो आपके बालों की सुंदरता को और बढ़ाएँगे। अपने कुछ बालों को खुला छोड़ दे जो आपके चेहरे के लुक को चार चांद लगा देंगे। अपने बालों को चमकदार बनाने के लिए उसमे उपर से मामूली सा तेल लगाएं जिससे आपके बाल चमकदार दिखाई देंगे।

    मीडियम बालो के लिए बड़ा फ्रेंच बन हेयर स्टाइल

    हम फ्रेंच बन के बनाने की सरल तरीके और उसकी आकर्षक बनावट के कारण बहुत पसंद करते हैं। फ्रेंच बन दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। हर कोई इस शानदार हेयर स्टाइल का कायल है। नीचे दिए गए वीडियो में बताया गया है कि कैसे कुछ आसान तरीको के साथ आप बिग फ्रेंच बन को बड़े ही आसानी से अपने बालों में उपयोग कर सकती हैं। वीडियो में बताई गई ट्रिक बेहद आसान है जिसे आप कुछ प्रयासों में सिख सकते हैं।

    इसमे बताया गया है कि बालों को पहले मशीन की सहायता से नीचे की ओर हल्का खिंचा जाता है और फिर इसे धीरे धीरे मोड़ा जाता है। जब आपको ये डिज़ाइन सुंदर दिखाई दे तो इसे हेयरपिन के साथ बहुत सावधानीपूर्वक बांध कर रखे और बाद में इसे और आकर्षक बनाने के लिए आप इसमें फूलों के डिज़ाइन के साथ हेयर पिन जैसे सामान जोड़ सकते हैं। हम आपको यह भी बता दे कि हेयरस्टाइल किसी भी पारंपरिक समारोह या किसी भी शादी समारोह के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। आप इस हेयर स्टाइल को गाउन या छोटे ड्रेस या लंहगे के साथ चुन सकती हैं।

    शादी समारोह के लिए सजावटों से भरा फ्रेंच बन हेयर स्टाइल

    इस हेयर स्टाइल से ज्यादा खूबसूरत कोई और हेयर स्टाइल हो ही नही सकती। शुरुआत में ये थोड़ा कठिन नजर आता है। पर हम आपके इस समस्या का समाधान करने के लिए नीचे एक वीडियो लेकर आये हैं। अपने इस हेयर स्टाइल को और आकर्षक बनाने के लिए आप इसमें ज्वेलरी लगा कर और सुंदर बना सकते हैं। और जब आप इस हेयर स्टाइल से खुश हो जाए तो इसपर हेयर पिन लगाकर इसे सुरक्षित कर ले ताकि सब कुछ ठीक रहे।

    यह हेयर स्टाइल बनाने में बेहद आसान और सरल है और इसे आप किसी विशेष कार्यक्रम, शाम के वक़्त होने वाले प्रोग्राम में लंबी गाऊन के साथ या अनारकली सूट के साथ उपयोग कर सकती हैं और ये हेयर स्टाइल शादी के समारोह में आपके लुक को चार चाँद लगा देगा। अपने बालो को कुछ मॉडर्न तरीको से एक नया लुक देने की कोशिश करे और अपने इसी आत्मविश्वास से सबका मन मोह लेंगी आप।

    सबसे आसान फ्रेंच बन हेयर स्टाइल

    आप कोई भी हेयर स्टाइल पसंद करते हो लेकिन वो इस फ्रेंच बन हेयर स्टाइल को पीछे नही कर सकता । शुरुआत में ये थोड़ा अटपटा से लगता है। हालाँकि हमने आपके इस समस्या को दूर करने के लिए नीचे वीडियो आपके लिए लेकर आये है जिससे आप आसनी से इसे सीख सकते हैं। अपने बालों को हल्का बाहर की ओर खीचिए और जब ये आपको सीधा हुआ दिखाई दे तो बॉबी पिन को नीचे से ऊपर की ओर धीरे धीरे घुमाना शुरू करें। आगे के निर्देश के लिए नीचे वीडियो में बताए अनुसार स्टेप का पालन करे।

    अपने इस लुक को और शानदार बनाने के लिए साइड से कुछ बाल को खुला ही छोड़ दे जो आपके लुक को और सुंदर तथा आकर्षक बना देंगे। आपके बाल इस हेयर स्टाइल से और चमकदार तथा आकर्षक नजर आएंगे। अगर आप चाहे तो इसमें अपने पसंद का सजावट करके इसे और भी सुंदर बना सकते हैं। यह हेयरस्टाइल एक पारंपरिक लहंगा, सुंदर गाउन या साड़ी के साथ अच्छा लगेगा। इस हेयर स्टाइल से अपने लुक को और भी शानदार बनाइये।

    क्या आप अभी भी उन पुराने और बोर करने वाले हेयर स्टाइल का उपयोग करते हैं तो घबराईये नही हम आपके लिए लेकर आये हैं ऐसा हेयर स्टाइल जो आपको दीवाना बना देगा। हम आपके लिए जो हेयर स्टाइल लेकर आये हैं उसके बारे में आप सोच भी नही सकते। इसे एक बार उपयोग करके देखिए और धीरे धीरे आप इसके कायल बन जाएंगे। आप इसमे अलग अलग ट्विस्ट और स्टाइल के साथ एक अलग और आकर्षक लुक पा सकते है जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नही की होगी।

    यह शानदार फ्रेंच बन आपके बालो के लिए एक खूबसूरत विकल्प है जो आपके सुंदर बालो को और आकर्षक बना देगा। यह हेयरस्टाइल उत्तम दर्जे का होने के साथ साथ बहुत सारे पारंपरिक कार्यक्रमों में उपयोग में लाया जा सकता है। दिए गए सभी फ्रेंच बन हेयर स्टाइल के वीडियो को देखकर इसे घर पर बनाने की कोशिश कीजिए और हमे बताइये की आपको कौनसा वीडियो और हेयर स्टाइल सबसे अधिक पसंद आया है।