Site icon K4 Fashion

मेहंदी डिजाइन बनाने की शुरुआत के कुछ आसान तरीके और टिप्स

हीना मेहंदी डिजाइन को बहुत सारे संस्कृतियों द्वारा हाथो में बनाया जाता है। परंतु अगर हम गौर करें तो हमे पता चलता है कि, मेहंदी सिर्फ एक परंपरा ही नही बल्कि एक चाहत, एक फैशन ट्रेंड बन चुकी हैं। हर उम्र की महिलाएं अपने हाथों को लाल रंग से रंगना चाहती हैं जब बात मेहंदी की आती है तो।

मेहंदी हर एक पल को खुशियों से भर देता है। शादी समारोह में वो पल बहुत मनोरंजक होता है जब दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे की पहचान अपने हाथों में छुपा कर ढूंढ़ने के लिए एक दूसरे को कहते हैं। मेहंदी आपको और भी खुशियों और उत्साह से भर देती है जब आप इसे किसी और के हाथ पर या अपने हाथों पर लगाती हैं। आपके हाथों के मेहंदी डिज़ाइन को और निखारने के लिए बहुत अलग अलग प्रकार के लेस डिज़ाइन हमे देखने को मिलते हैं।

हीना मेहंदी डिजाइन बनाना कोई आसान काम नही है, आपको मेहंदी कोन को सही ढंग से पकड़ना आना चाहिए और तो और आपको अलग अलग प्रकार के पैटर्न का भी ज्ञान होना जरूरी है। अगर आप छोटे छोटे पैटर्न को बनाना सीख गए तो आप इन सभी पैटर्न की मदद से एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।

तो अब आपको मेहंदी बनाने की चाहत से नही जुझना पड़ेगा क्योंकि अगर आपको मेहंदी डिजाइन बनाना कठिन लगता है तो हम आपके लिए लेकर आये है मेहंदी डिजाइन बनाने की शुरुआत के कुछ आसान तरीके और टिप्स। तो आइए एक बार देखते हैं।

Contents

मेहंदी डिजाइन बनाने के आसान तरीके

1. कलाइयों के लिए पैटर्न

शुरुआती लोगो के लिए यह कलाइयों वाला मेहंदी डिजाइन बेहद जरूरी है। आप दिए गए पैटर्न में से अपने पसंद के पैटर्न को अपने कलाइयों पर बना कर देख सकती हैं। और आप चाहे तो डिज़ाइन बनाने से पहले इसे अपने डिज़ाइन की शुरूआत के पैटर्न के रूप में भी रख सकते हैं। वीडियो में बताई गई हर एक डिज़ाइन बहुत अनोखी और आकर्षक है। इसमे आपको सर्पिलाकार, बिंदुओं वाला, पत्तियों और फूलो की डिज़ाइन से लेकर आड़ी-टेड़ी रेखायें भी देखने को मिलेगी। मेहंदी डिजाइन के शुरुआती डिज़ाइन को अपने हाथों पर लगा कर इसका अभ्यास करीये और हीना डिज़ाइन में अपने कौशल को और बढ़ाइए। ऐसा माना जाता है कि शुरुआत अगर सही हो तो आधा काम वही हो जाता है। आप इस मेहंदी डिजाइन को शादियों में लगा सकती हैं क्योंकि इसकी डिज़ाइन और आकर्षक अंदाज सबको बेहद पसंद आएगा।

2. मुक्तहस्त मेहंदी पैटर्न

मेहंदी डिजाइन में शुरुआती दौर के लोगो को दूसरी सबसे बड़ी कठिनाई यह होती है कि अलग अलग डिज़ाइन को एक साथ कैसे जोड़े। आपको सही तरीके और सही डिज़ाइन का ज्ञान होना जरूरी है जिसके मदद से आप जान सकेंगे कि किन दो पैटर्न को मेहंदी डिजाइन में जोड़ना चाहिए। आपके कला की चाहत को और बढ़ाने के लिये हमे लेकर आये है पट्टियों वाली मुक्तहस्त पैटर्न डिज़ाइन। आप मोतियों, फूलो, पत्तियों, बिंदुओं और पैस्ले के चैन की सरंचना की मदद से किसी भी दो मेहंदी पैटर्न को एक साथ जोड़ सकते हैं। हिंदी में इन पट्टियों वाली पैटर्न को हम बेल्स भी कहते हैं। आप हाथ और भी खूबसूरत लगेंगे अगर आप इन्हें हाथ फूल या चूड़ियों के साथ सजाएँगी।

3. मनमोहक गहरा भरा हुआ मेहंदी डिजाइन

अगर आपको मेहंदी डिजाइन के बारे में थोड़ा भी ज्ञान है तो आपको बेसिक पैटर्न जैसे पैस्ले, आम के आकार के पैटर्न और मोर के पैटर्न के बारे में जरूर पता होगा। इन सभी पैटर्न को बहुत ही खूबसूरत डिज़ाइन से भरना बेहद जरूरी होता है। वीडियो में बताया गया है कि कैसे आप किसी मेहंदी डिजाइन को सुंदर पैटर्न से भर कर उसको और भी आकर्षक बना सकती हैं। पैटर्न्स के बीच मे दूरी और इनका कुछ समय तक अभ्यास करके आप इस मेहंदी कला में महारथ हासिल कर लेंगे। मेहंदी डिजाइन को भरना किसी भी मेहंदी का सबसे कठिन काम होता है और अगर आपने इस कला को सीख लिया तो आप किसी भी मेहंदी को बहुत जल्दी और खूबसूरती के साथ बना पाएंगी। यह डिज़ाइन शुरुआती दौर के लोगो के लिए था इसलिए उसे पारिवारिक पार्टी, पूजा या छोटे समारोह के लिए ही बेहतर होगा।

4. खूबसूरत जालीदार पैटर्न

भारतीय मेहंदी डिजाइन में आपको हाथ के हर एक कोने और हर एक जगह को बड़ी खूबसूरती के साथ सजाना पड़ता है। तो हम आपके लिए लेकर आये है सबसे खूबसूरत ग्रिड और जालीदार पैटर्न जिसकी मदद से आप अपनी डिज़ाइन को और भी आकर्षक बना सकती हैं। इसमे आपको बिल्कुल नए नए जालीदार पैटर्न देखने को मिलते हैं। आपको इसमे आदि टेड़ी डिज़ाइन के साथ बिंदु, फूल, हीरो और पत्तियों के साथ और भी अलग अलग मनमोहक डिज़ाइन देखने को मिलती है। अगर आप जालीदार और ग्रिड पैटर्न को सीख लेते हैं तो आप इस मेहंदी डिजाइन की कला में महारथ हासिल कर लेंगे।

कुछ बात है जिसे हम दोनों लोग बखूबी मानते हैं और वो बात यह है कि किसी भी कला को एक दिन में नही सीखा जा सकता, क्यों सही कहा न मैंने? अपनी चाहत और सपने को पूरा करने के लिए आपको इन डिज़ाइन का रोज अभ्यास करना होगा। मुझे पता है आपको खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनाने की बहुत चाहत है। तो जल्दी से ऊपर दिए गए सभी पैटर्न का एक नोट बना लीजिए। मेरी तरफ से आपको यही सलाह है कि आप इन सभी डिज़ाइन को सीखते रहने के लिए इन्हें स्टील के बर्तन के पिछले भाग पर बनाते रहिये।

Exit mobile version