Site icon K4 Fashion

पैरों के लिए फ्लोरल मंडल मेहंदी डिजाइन

हमारा शरीर, प्राकृतिक कलाकृति का बेहद खूबसूरत नमूना है। इसे हम मेहंदी के सुंदर डिजाइनों की मदद से स्टाइलिश तरीके से सजा सकते है। हाथों और पैरों पर मेहँदी का पेस्ट लगाना भारत में आज भी एक पारंपरिक रिवाज माना जाता है।

त्वचा की सजावट के इस खुबसूरत और अस्थायी तरीके को अलग-अलग रूपों और डिजाइनों में लगाया जा सकता है। मेहंदी डिजाइनों में मंडल फ्लोरल, पैरों का मेहंदी डिजाइन, आज के समय में एक आकर्षक और लोकप्रिय स्टाइल है। मंडल को आम तौर पर पेंटिंग और मूर्तियों में अपनाएं जाने वाली एक कलाकारी के रूप में जाना जाता है, परन्तु यह मेहँदी डिजाइनों में भी बहुत सुन्दर और मनमोहक लगता है। प्राचीन काल से मंंडलों को पूर्णता, संपन्नता और अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरागत मंडल डिजाइन, आधुनिक फ्लोरल डिजाइन के साथ मिलकर एक बेहद आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाते हैं, जो सभी को पसंद आता है।

नीचे दिखाए गए इन सुंदर एवं सरल पैरों के मेहंदी डिजाइनों को लगाकर, आप अपने पैरों को रंगीन और आकर्षक बना सकते है:

पैरों के लिए फ्लोरल मंडल मेहंदी डिजाइन

स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल

सबसे पहले मंडल कला से शुरुआत करते हैं। पहले गोलाकार डिजाइन के साथ शुरू करें, फिर उंगली का डिजाइन बनाए। इस रूपरेखा को खुबसूरती के साथ उतारा जाता है, जैसा कि ऊपर दिखाया गया है। सर्कल से शुरू करें और फिर उसके अंदर छोटे-छोटे पैटर्न बनाएं और फिर से एक उंगली वाला पैटर्न बनाए जो एक दूसरे के आस-पास रहेगा।

इस प्रकार आप स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल की मदद से मिनटों में  इन खुबसूरत मेहंदी डिजाइनों को बना सकतें हैं। अब आप मेहंदी कलाकारों को ज्यादा पैसे दिए बिना इन आकर्षक एवं मनमोहक फ्लोरल मंडल डिजाइन को लगा सकती हैं। हम आशा करते हैं कि आपको यह पुष्प मंडल पैरों का डिज़ाइन पसंद आया होगा।

Exit mobile version