K4 Fashion

आपके खूबसूरत लुक के लिए सदाबहार साड़ी ब्लाउज बैक नेक डिजाइन्स

साड़ी भारतीय महिलाओं के लिए देसी लुक का एक खास परिधान है जो भारतीय परंपरा के अनुसार अपने लुक को निखारना चाहती है। प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी को अपने बहुत प्रसिद्ध गाने देसी गर्ल से दुनिया भर में एक अलग पहचान दिलाई है। तब से साड़ी और ब्लाउज के लिए भारतीय महिलाओं का दीवाना पन बहुत बढ़ गया। इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिये हमे बहुत सारी जानकारी साड़ी और ब्लाउज के बारे में मिलती रहती है। जो लड़कियां आने वाले दिनों में किसी समारोह में जाने की तैयारी कर रही हैं उनके लिए यह डिज़ाइन बहुत उपयोगी साबित होगी।

ब्लाउज ने महिलाओं के कपडो में एक अविस्मरणीय भूमिका अदा की है और रातो रात उनकी सुंदरता को बढ़ाने का काम किया है। त्रिकोणाकार पीठ की डिज़ाइन, गाठ वाली ब्लाउज डिज़ाइन तथा वी गले वाली ब्लाउज डिज़ाइन ने पुराने साड़ी को फिर से फैशन में ला दिया है।

Contents

सुंदर साड़ी ब्लाउज बैक नेक डिजाइन्स

1. धनुष के आकार वाली ब्लाउज डिज़ाइन

Back Bow Saree Blouse Back Neck Design
Image Source: Sayani Saha

क्या आपको दीपिका पादुकोण के साड़ी पहनने के अंदाज पसंद है? ब्लाउज अब ऐसी दूसरी चीज हो गयी है जिसे हर महिला नजरअंदाज नही करना चाहती, खासकर शादियों और पार्टी में जाते समय। धनुष के आकार वाली यह ब्लाउज डिज़ाइन शानदार होने के साथ साथ आधुनिक भी लगती है जिसे आप अपने सुंदर कॉटन और सिल्क की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। अपने दोस्तों के सामने अगर आपकी प्रशंसा होने लगे तो आश्चर्यचकित होने की जरूरत नही है। साड़ी सभी का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करती है और आपको सभी का प्यार भी मिलता है, खासकर तब जब आप किसी दूसरे देश मे हो।

2. खूबसूरती से सजाया गया गोलाकार बैक डिज़ाइन वाला ब्लाउज


यह माना जाता है कि साड़ी आपके शरीर को आकार देने का काम करता है तथा आपके लुक को और भी सुंदर बनाने का काम करता है और साथ ही साथ आपको आकर्षक भी बनाता है। विद्या बालन और ऐश्वर्या राय जैसी अभिनेत्रियों ने बहुत से बड़े कार्यक्रमों में साड़ी वाले लुक से समारोह की वाह वाही लूटी है। अगर आपकी साड़ी में नीले और सफेद रंग के छपे हुए डिज़ाइन है तो आपको इस पोम पोम पीठ के डिज़ाइन वाली ब्लाउज के साथ जरूर जाना चाहिए। आप अपने कपड़ों के संग्रह से बोरिंग साड़ी को निकालकर इस ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।

3. सुंदर बूंदों वाली फूलो के डिज़ाइन के साथ ब्लाउज डिज़ाइन

Image Source: Tailored By Jancy

क्या आपके दिमाग मे साड़ी की बात चल रही है? तो इस बार त्यौहार के मौसम में अपनी मन पसंदीदा साड़ी पहनने से हिचकिचाइए मत। महिलाएं, इस बार अपने लुक से अंदर की खूबसूरती को दिखाने का मौका मत छोड़िए। सोनम कपूर और माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों ने अपने फैन्स को कभी बोर नही किया, क्योंकि वो हमेशा कुछ अलग और खूबसूरत परिधान शादियों और होली में पहनती रही हैं। यह बूंदों के कटाई वाली बैक ब्लाउज डिज़ाइन में फूलो की आकृति बहुत सुंदर लगती हैं। आप इसे जॉर्जट और सिल्क के साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आप इस ब्लाउज को अपने दोस्तों के शादी या किसी पार्टी में पहन सकती हैं।

4. सुनहरे धनुष और घंटियों के डिज़ाइन वाली बैक ब्लाउज डिज़ाइन

Image Source: Revathy Kiraunchan

आपके अंदर की देवी आपको इस फैशन के साम्राज्य में आने के लिए प्रेरित कर रही है? यह खूबसूरत सुनहरे धनुष और घंटियों के डिज़ाइन वाली बैक ब्लाउज डिज़ाइन आपके शानदार कांचीपुरम शादी और सुनहरे और चमकदार सफेद साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगेगी। आप इस खूबसूरत लुक को आने वाले दीवाली, क्रिसमस और ईद में पहन सकती हैं। साड़ी को लेकर हमे मैडोना और जूलिया रॉबर्ट्स के अंदर बहुत दीवानापन देखने को मिलता है। उन्होंने भारतीय साड़ियों के साथ बहुत प्रयोग किया और उसकी सुंदरता में खो गई। इसमे शर्माने की बात नही है, आप अपने साड़ी से मेल खाती हुए ब्लाउज का चयन कर सकती हैं।

5. खूबसूरत त्रिकोणाकार बैक ब्लाउज डिज़ाइन


खूबसूरत त्रिकोणाकार बैक ब्लाउज डिज़ाइन और उसके स्लीव पर बने फूलो की सुंदर कलाकृति इसके सुंदर काम को दर्शाती हैं। अगर आपको गहरे गले वाला ब्लाउज पसंद है और आपको अपने शरीर को दिखाने से ऐतराज नही है तो यह शानदार डिज़ाइन खास आपके लिए ही बनी है। इस ब्लाउज को आप अपने सिल्क साड़ी, मुलायम फूलो वाली साड़ी, गुलाबी और हरे रंग की साड़ी के साथ पहन सकती है। हर तरह से यह आपकी खूबसूरती बढ़ाने में मददगार साबित होगा। आपके अंदर की राजकुमारी इस ब्लाउज को साड़ी के साथ पहनने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाएगी। आप इसे दीवाली या घर के किसी स्वागत समारोह में पहन सकती हैं। आपने साड़ी का चुनाव ब्लाउज के डिज़ाइन और आकार को ध्यान में रख कर ही करें।

6. कमल की पत्तियों वाला खूबसूरत ब्लाउज डिज़ाइन

Image Source: Kanchuki

भारतीय महिलाएं साड़ी में एक अलग सा जादू बिखेरती हैं। 6 गज की सुंदर साड़ी में महिलाएं करवा चौथ और शादी के दिन अलग अलग पोज़ के साथ पहनना पसंद करती हैं। इस कमल के पत्तियों वाली ब्लाउज को आप हरे रंग कि चंदेरी साड़ी या किसी गहरे रंग के साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आप जब यह साड़ी और ब्लाउज पहने तो मुस्कुराना मत भूलिए गा।

7. V और धनुष आकार वाली राजकुमारी ब्लाउज डिज़ाइन

Image Source: ETHEREAL

साड़ी महिलाओं के फैशन की दुनिया के दरवाजे हैं। खूबसूरत साड़ी को पहनना उनके अंदर के नई उमंग, चाह और उनके अंदर छुपी देवी को उभारता है। इस खूबसूरत वी आकार वाली धनुष डिज़ाइन ब्लाउज को आप सिल्वर सिल्क साड़ी या भूरे किनारो वाली शिफॉन के साड़ी के साथ पहन सकती हैं। अपने इस लाजवाब लुक को मनमोहक मुस्कुराहट और मेल खाते गहनों से सजाइये।

8. पारंपरिक बंद गले वाली बैक ब्लाउज डिज़ाइन

Image Source: Niharika Vivek

जब कभी आपको पहनने को लेकर शंका आये तो साड़ी सबसे आसान विकल्प होता है। हमारी माँ और दादी पुराने समय से ही बड़े आसानी के साथ साड़ी पहनती आई हैं। अगर पुराने समय का लुक पसंद है तो आप इस बंद गले वाली पारंपरिक ब्लाउज और उसके साथ घुटनों तक लंबी स्लीव को पहन सकती हैं। रवीना टंडन और रेखा जैसी मशहूर अभिनेत्रीयो ने भी इस तरह के ब्लाउज में सभी का दिल जीता है। इस ब्लाउज को सिल्क साड़ी या जॉर्जट की साड़ी के साथ पहना जा सकता है। अपने अंदर की खूबसूरत महिला को इस ब्लाउज डिज़ाइन के साथ और भी आकर्षक बनाइये। सदैव अपने साड़ी से मैच करने वाली ब्लाउज पैटर्न का ही चुनाव करें।

9. आधे बंद धनुष वाले गले की ब्लाउज डिज़ाइन

Image Source: Niharika Vivek

अलग सोच वाली महिलाओं के लिए भी साड़ी एक मुख्य परिधान बन गया है। आलिया भट्ट और काजोल ने अपने साड़ी लुक में अविस्मरणीय छाप छोड़ी है। इस आधे बंद धनुष वाले ब्लाउज को आप अपने सिल्क साड़ी या नीले किनारो वाली शिफॉन साड़ी के साथ पहन सकती हैं। महिलाओं को साड़ी में देखना और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ते हुए देखना बहुत सुखद अनुभव है। आप इन अलग अलग डिज़ाइन वाली ब्लाउज को इस्तेमाल करके अपने फैशन के ज्ञान को और बड़ा कर सकती हैं।

10. V आकार के गले वाली और सुंदर किनारो वाली ब्लाउज डिज़ाइन

Image Source: Suta Bombay

वी आकार के गले वाली और सुंदर किनारो वाली यह ब्लाउज डिज़ाइन और स्लीव पर बने सुंदर फूलो की कलाकृति इस डिज़ाइन को आपकी सबसे पसंदीदा ब्लाउज डिज़ाइन बनाती है। अगर आपको सुंदरता और आकर्षक ब्लाउज पसंद है तो यह आपके साड़ी के लिए बहुत सटीक विकल्प हो सकता है। तो इस ब्लाउज को चुनने के लिके ज्यादा सोचिये मत। इस शानदार ब्लाउज को आप छपे हुए शिफॉन की साड़ी या जॉर्जट की साड़ी के साथ दीवाली या राखी में पहन सकती हैं। जब आप इस लुक के साथ सड़को पर चलेंगी तो आपकी खुशी और सुंदरता का कोई ढिकाना नही होगा।

फैशन के जानकारों और नये लोगो से ब्लाउज के सभी डिज़ाइन को प्यार और वाह वाही मिलती रही है। तो देर किस बात की है, अपने अनोखे संग्रह में इन डिज़ाइन को जोड़िये और सभी बोरिंग कपड़ो को किनारे कर दीजिए। ब्लाउज आपके साड़ी में एक नई जान डालने का काम करते हैं और आपके लुक को किसी परी जैसा खूबसूरत बना देते हैं। तो अपने आप को इस सुंदर और खूबसूरत ब्लाउज डिज़ाइन के प्यार में आने दीजिये। साड़ी को प्यार और सुंदरता से भर दीजिए और मेरा यकीन मानिए ये भी आपको उतना ही प्यार और खूबसूरत प्रदान करता है। खूबसूरत गले वाली ब्लाउज डिज़ाइन को चुनने से हिचकिचाइए मत और अपने अंदर की सुंदरता को आने वाले दशहरा, दीवाली और शादियों के समय दिखाइए। अपने साड़ी को अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से चुनिए और यह आपके लुक को सातवें आसमान पर पहुचाने का काम करता है और खासकर जब आप अपने शरीर के आकार से प्यार करते हों।

Exit mobile version