दुल्हनों के लिए खूबसूरत स्टेटमेंट अँगूठी की आधुनिक डिज़ाइन

हम लेकर आये हैं आपके लिए लाजवाब स्टेटमेंट अंगूठी जो दुल्हनों के शादी से लेकर सगाई, हल्दी और मेहंदी जैसे कई कार्यक्रमों में खूबसूरत लगेगी। तो चलिए देखते हैं दुल्हनों के लिए खास अंगुठियों की शानदार डिज़ाइन।

जब बात दुल्हन के गहनों की आती है तो हर कोई मांग टिका, माथा पट्टी और जड़ाऊ हार खरीदने की ओर ज्यादा ध्यान देते हैं। परंतु जब तक इसमे दुल्हनों के लिए खास तौर से डिज़ाइन की गई स्टेटमेंट अंगूठी न हो तब तक दुल्हनों के गहनों को पूरा नही माना जाता है। हर दुल्हन हाथ फूल नही पहनना चाहती है। कुछ दुल्हने स्टेटमेंट अँगूठी पहनना भी पसंद करती हैं। बाजार में आपको बहुत सारे ऐसे डिज़ाइन देखने को मिलते जिससे आपकी नजर नही हटती।

ये सभी स्टेटमेंट अंगूठियों को दुल्हने सिर्फ शादी के दिन ही नहीं बल्की और भी कई कार्यक्रमों में पहन सकती हैं। आप चाहे तो इसे साड़ी या गाऊन के साथ भी हाथो में पहन सकती हैं। जैसा आपको पसंद आये आप इसका उपयोग वैसे ही कर सकती हैं। आधुनिक युग की दुल्हने आज कल शादी में अपने लुक से मेल खाने वाले आधुनिक गहने भी पहनती हैं।

अगर आप चाहे तो छोटे अंगूठियों और हाथ फूल को छोड़कर नए जमाने और डिज़ाइन वाली स्टेटमेंट अँगूठी पहन सकती हैं। तो मेरी राय यही है कि अपने कीमती समय और पैसों को सही जगह पर इस्तेमाल कीजिये।

स्टेटमेंट अँगूठी सोने, पोलकी, हीरे और कुंदन से बनी हुई होती हैं औऱ मेरा यकीन मानिए आप इसमें अपना पैसा और समय लगा सकते हैं। आपको दुल्हनों के लिए खूबसूरत स्टेटमेंट अंगूठियों से रूबरू कराने के लिए हम एक से बढ़कर एक डिज़ाइन आपके लिए लेकर आये हैं। जब बात फैशन की आती है तो K4 Fashion आपकी सेवा में हमेशा हाज़िर रहता है।

Contents

दुल्हनों के लिए स्टेटमेंट अँगूठी की शानदार डिज़ाइन

1. सोने की अँगूठी

Gold Ring
Image Source: Subhashree Ganguly

यह गोलाकार सोने की अंगूठी बेहद आकर्षक लग रही है और इसके चारों ओर छोटे छोटे सुनहरे गोलाकार डिज़ाइन इसे और सुंदर बनाते हैं। इसका आकार बहुत बड़ा है और डिज़ाइन एकदम अलग। आप इसे अपने शादी वाले दिन पहन सकती हैं और इसे अपने लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं। सभी की निगाहें आपके हाथों की ओर रहेगी। बाद में आप इसे साड़ी या किसी पारंपरिक भारतीय गाऊन के साथ भी पहन सकती हैं।

2. कुंदन और पन्ना वाली शानदार डिज़ाइन

Kundan and emerald design
Image Source: Candid Wedding Stories

जो दुल्हन पूरा पीले रंग की सोने की अंगूठी नही पहनना चाहती तो इसके लिए यह डिज़ाइन बहुत उपयुक्त है। इस डिज़ाइन में कुंदन और पन्ना का उपयोग किया गया है। इस अँगूठी के बीच मे लाल रंग के रत्न का उपयोग किया गया है जो इसे खूबसूरत और दुल्हनों के लुक के लिए शानदार बनाता है। ये रंग आमतौर पर आपके लहंगे के रंग जैसे भी होते हैं तो ज्यादा सोचिये मत और अपने शादी के गहनों में इस खूबसूरत अँगूठी को भी जोड़ लीजिये।

3. लाजवाब पोलकी

Polki affair
Image Source: Gautam Khullar Photography

आप पोलकी अँगूठी को जब चाहे खरीद सकते हैं। जो लोग नही जानते कि पोलकी क्या है तो पोलकी एक बिना तराशा हुआ हीरा होता है। ये अंगूठियां बेहद महंगी होती हैं अगर आप इसे असली पोल्का के साथ खरीदते हैं। पर आप इसे अपने मँगनी के हीरो की अंगूठी के साथ पहन सकती है और आपका शादी वाला लुक बिल्कुल तैयार है।

4. सोने की खास अँगूठी की डिज़ाइन

Bridal Gold Ring Design
Image Source: Aarushi Makeup Artist

इस दुल्हन अँगूठी में फूलो की डिज़ाइन पाई जाती है और यह सोने से बनी है। यह स्टेटमेंट अँगूठी के डिज़ाइन को एक नयापन देती है और दुल्हनों के लुक को और आकर्षक बना देती है। अगर आप देहाती सोने के गहने पहनती हैं तो यह डिज़ाइन सोने पर सुहागा होगा। लाल रंग के लहंगे और सोने के आभूषण में आप शादी में किसी अप्सरा से कम नही दिखेंगी।

5. सफेद सोना

White gold
Image Source: Dipak Studios Photography

ये सुन्दर अंगूठी सफ़ेद सोने से बनी है जिसमे कुंदन भी लगा है| कुंदन कांच का एक पत्थर होता है जो कि हीरे का भ्रम पैदा करता है| इस तरह की अंगूठियाँ बहुत ही भव्य लगती हैँ और बाद में आप इसे किसी अन्य कपड़े के साथ भी पहन सकती हैं।

6. फूलों का शानदार संगम खूबसूरत रूबी के साथ

A Floral ring with a huge ruby in middle
Image Source: Morvi Images

ये बड़े रत्न से बनी अंगूठी बहुत ही सुन्दर लग रही है। अँगूठी के दूसरी तरफ लगी पत्ती और अँगूठी के बीच में लगा सुन्दर रत्न बहुत ही चमकदार दिखता है। यह रत्न देखने मे बेहद आकर्षक और शानदार लगते हैं। ये आपके दुल्हन लुक में अकेले ही बहुत शानदार लगेगा और मेरा यही सुझाव है कि आप इसे पारंपरिक कपडो के साथ ही पहनिये।

7. महिलाओं के लिए सोने की अँगूठी की नई डिज़ाइन

Latest design for gold rings for women
Image Source: Bunty’s Aakriti Studio

ये डिज़ाइन बहुत चलन में हैं और देखने मे बेहद खास लगते हैं। मोतियों और सोने का गजब का संगम इसे सबसे अलग बनाता है। इसके बीच मे रत्न जड़ा हुआ है जो बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसकी सुंदरता बहुत आसानी से समझी और देखी जा सकती है और आप इसे दूसरी स्टेटमेंट अँगूठी के साथ भी पहन सकती हैं।

8. महिलाओं के लिए बडे आकार की सोने की अँगूठी

Big gold ring design for female
Image Source: Plush Affairs

यह आकार में बहुत बड़ी सोने की अंगूठी है जिसपर बड़ी बारीकियों से काम किया गया है। इसके बीच के भाग में सोने की छोटे छोटे आकार के बॉल्स का उपयोग किया गया है और बाहर की ओर कुंदन की पत्तियों की डिज़ाइन बनी हुई हैं। इस आश्चर्यचकित कर देने वाली डिज़ाइन है जो आपके हाथों को और चमकदार बना देगीं। आप बाद में इसे सलवार कमीज और गाऊन के साथ पहन सकती हैं।

9. कुंदन और सोने का लाजवाब संगम

An enormous gold and Kundan ring
Image Source: Misha Vig Makeup Studio

इस दुल्हन ने बहुत ही सुंदर बड़े कुंदन रत्नों वाली अँगूठी पहनी है। इसके किनारो पर हरे रंग के मोतियों का इस्तेमाल अँगूठी को और सुंदर बनाने के लिए किया गया है। इस अँगूठी का आकार बहुत ही उपयुक्त है और आप इसे किसी अन्य समारोह में भी पहन सकती हैं। खूबसूरत रूबी रत्न जिसे बीच मे जड़ा गया है दिखने में बेहद आकर्षक लग रही है। अगर पास से देखे तो हमे दिखाई देता है कि इस अँगूठी में छोटे आकार के फूलो की डिज़ाइन बनी हुई है और कुंदन रत्न भी फूलो की अलग डिज़ाइन बनाने का काम करते हैं।

10. खूबसूरत मोतियों की अँगूठी

Huge pearl ring
Image Source: We Don’t Say Cheese

यह अँगूठी दिखने में बेहद बड़ी लगी रही है क्योंकि इसके बाहरी भाग में सुंदर मोतियों का उपयोग किया गया है। मोती और रत्न एक दूसरे का साथ बखूबी निभाते हुए नजर आते हैं और यह किसी सपनो के गहने जैसा ही लगता है।

11. सुंदर समुंद्री शेल 14K सोने की अँगूठी

Sea shell 14k Gold ring
Image Source: Morvi Images

यह डिज़ाइन बहुत नई और आधुनिक है। यह समुंद्र के शेल जैसा डिज़ाइन दिखाई देता है और इसके किनारो पर हमें हीरो का उपयोग दिखाई देता हैं। जैसा कि इसका रंग बेहद ही आकर्षक है और साथ मे इसके मध्य में मोती का उपयोग किया गया है जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस अनोखे डिज़ाइन को आप आधुनिक कपडो के साथ भी पहन सकते हैं।

12. तीन अंगूठियों का गजब का मेल

Three finger ring 14k
Image Source: Cupcake Productions 13

यह तीन अंगूठियों का संगम बेहद खूबसूरत लग रहा है और यह आपको महारानी का लुक देने का काम करता है। इस अँगूठी के बाहरी भाग में मोतियों का इस्तेमाल किया गया है और अंदर की ओर 14K सोने के डिज़ाइन के साथ ही रत्न को भी जड़ा गया हैं। अकेले यह अँगूठी ही आपके शादी के दिन को और भी लाजवाब बनाने के लिए काफी है। आप अपने एक हाथ मे हाथ फूल और दूसरे हाथ मे इस खूबसूरत स्टेटमेंट अँगूठी को पहन सकती हैं।

13. फूलों वाली हीरो की अँगूठी

Diamond Flower ring
Image Source: Capture Memories

इस अँगूठी का डिज़ाइन फूल के डिज़ाइन के आधार पर रखा गया है। इसके पत्तियों पर हीरो के छोटे छोटे कणों का उपयोग किया गया है और मध्य में बैगनी रंग के रत्न का उपयोग इसे और भी आकर्षक बना देता है। आप इस अँगूठी को अपने आधुनिक कपडो या गाऊन के साथ पहन सकती हैं।

14. नीलम और पन्ना के साथ हीरो का संगम

Sapphire and emerald embedded with diamonds
Image Source: Hitched & Clicked

इस खूबसूरत अँगूठी में बहुत सी बारीकियां हमे देखने को मिलती है। नीलम रत्न का उपयोग इसके मध्य में किया गया है। वहीं दूसरे अँगूठी में हमे मध्य में हीरे का उपयोग मिलता है इसके बाहरी भाग में रत्नों को बडी ही खूबसूरती के साथ जड़ा गया है। ऐसा लगता है मानो यह स्वर्ग से आई हुई हों। बेहद खूबसूरत और आकर्षक अँगूठी जिसमे आप अपना कीमती पैसा और समय लगा सकते हैं। अगर आप अपने दुल्हन लहंगे के साथ हीरो का आभूषण पहन रही हैं तो इस अँगूठी को खरीदने से पहले जरा भी घबराईये मत क्योंकि ये आपके शादी के गहनों के साथ बेहद खूबसूरत लगेंगे।

15. तीन अंगूठियों का गजब का पहनावा

Three finger rings with amazing placements!
Image Source: Morvi Images

यह भी एक तीन अँगूठी का समूह है जिसे आप अपने अलग अलग उंगलियों में पहन सकते हैं। इन अंगूठियों को सीधे कतार में न न लगाते हुये पहना गया है सभी तीन अँगूठी अलग डिज़ाइन और आकार की हैं। मध्य वाली अँगूठी में फूल की डिज़ाइन बनी हुई है जबकि बाकी की अंगूठियों में भी हमे गजब की डिज़ाइन देखने को मिलती है।

16. 22K सोने की अँगूठी दुल्हनों के लिए

Enormous 22k Gold rings for brides
Image Source: BrideEmotions

ये सभी अँगूठी आकार में बहुत बड़ी हैं। सभी अंगूठियों का डिज़ाइन अलग अलग है, एक अँगूठी आयताकार और पत्ती के आकर की है, एक अँगूठी फूल के डिज़ाइन और एक गोलाकार आकार में हैं। यह सभी अँगूठी बेहद खूबसूरत है और इनके पहनने का अंदाज बहुत ही अनोखा है और इससे आपके हाथ और भी शानदार दिखाई देंगे।

17. खूबसूरत गोलाकार हीरों की अँगूठी

Beautiful circular diamond ring
Image Source: Orange The Salon

यह दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक अँगूठी लगती है। इसकी डिज़ाइन बेहद सामान्य है। हीरो को बहुत ही शानदार ढंग से जड़ा गया है और इसके मध्य में रूबी रत्न का उपयोग किया गया है। अँगूठी की यह डिज़ाइन बेहद आधुनिक है। इसे आधुनिक और पारंपरिक दोनो तरह के कपड़ों के साथ पहना जा सकता है। आप इसे गाउन, मैक्सी, ड्रेस, पैंट सूट और तो और इसे भारतीय सलवार कमीज, लहँगा और गाउन के साथ भी पहन सकती हैं।

18. मोतियों वाली अँगूठी

The pearl ring
Image Source: Beginnings For You

इस महिलाओं के अँगूठी का डिज़ाइन दुल्हनों और ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए बेहद उपयुक्त है। अँगूठी के चारो ओर मोतियों का शानदार उपयोग किया गया है जिससे अँगूठी आकार में बड़ी नजर आती है। इसकी डिज़ाइन बेहद सरल और सामान्य है तथा इसके मध्य में रत्न बेहद सुंदर नजर आ रहे हैं। यह डिज़ाइन केवल भारतीय कपड़ों के साथ ही सुंदर लगेगी।

19. सुंदर पीले सोने की अँगूठी हल्दी कार्यक्रम के लिए

Yellow gold ring
Image Source: Sunny Dhiman Photography

इस स्टेटमेंट अँगूठी की डिज़ाइन दुल्हनों की खूबसूरती को और बड़ा देगा। यह पीले सोने से बनी हुई है और पीले रंग के प्रभाव को कम करने के लिए लाल रत्न और सफेद रत्न का उपयोग किया गया है। अँगूठी देखने मे बहुत पारिवारिक लगती है और एक पारंपरिक लुक देती है।

20. शानदार जिरकॉन फूल

Zircon flower
Image Source: Natasha Salon

यह अँगूठी जिरकॉन सोने से बनी हैं। शानदार पतले बारीकियों के साथ ये एक 3d प्रभाव जैसा लगता है। जो अँगूठी को और बेहद खास बनाता हैं। अभी तक ऐसे डिज़ाइन की कोई और अँगूठी नही है।

21. पारंपरिक भारतीय अंदाज

A Traditional Family heirloom
Image Source: Purab Paschim by Ankit Khullar

इस कुंदन जड़ाऊ अँगूठी एक संपूर्ण भारतीय पारंपरिक आभूषण डिज़ाइन का आभास कराती है। ये लहँगा और साड़ी के साथ बहुत सुंदर और आकर्षक लगेगा। इसे आधुनिक कपडो के साथ पहनने के बारे में ज़रा भी मत सोचिये।

22. बूंदों के आकार वाली हीरो की अँगूठी

Drop shaped ring with pearls
Image Source: Beginnings For You

यह अँगूठी की डिज़ाइन पानी के बूंदों की तरह है और इसके बाहरी भाग में बड़े बड़े मोतियों का इस्तेमाल किया गया है। इस अँगूठी में पन्ना और सफेद रत्नों के भी उपयोग किया गया है। अँगूठी एक पाकिस्तानी डिज़ाइन का लुक देती है जो भारतीय आभूषण के डिज़ाइन में भी बहुत लोकप्रिय है।

23. शादी की शानदार अँगूठी

Bridal Ring
Image Source: Rohit & Sunny Photography

यह फूल की डिज़ाइन जैसा दिखता है पर कलाकार ने बहुत शानदार काम किया है। उसने सोने पर बहुत बारीकी से काम किया है और उसके बाहरी भाग में पत्ती जैसे डिज़ाइन हमे देखने को मिलता है।

24. मेहंदी कार्यक्रम के लिए खूबसूरत चांद बाली डिज़ाइन

A chand bali design
Image Source: Morvi Images

इस अँगूठी में चांद बाली डिज़ाइन हमे देखने को मिलती है। यह पोलकी और कुंदन से भरी हुई हैं। छोटे सफेद कणों और सोने से इसके बाहरी भाग को सजाया गया है। इसकी बारीकियों पर बहुत ध्यान दिया गया है जिससे यह अँगूठी और भी सुंदर लगती है। इसका डिज़ाइन बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रहा है।

25. खूबसूरत और आकर्षक हरे रंग की अँगूठी

Beautiful delicate green coloured ring
Image Source: Misha Vig Makeup Studio

इस अँगूठी में बहुत सारे हरे रंग का उपयोग किया गया है। इसको और सुंदर बनाने के लिए कुंदन का उपयोग किया गया है। यह डिज़ाइन खूबसूरत और आकर्षक लगती है। आप इसे खरीद सकती हैं और मेरा यकीन मानिए आपको बिल्कुल पछतावा नही होगा।

इन सभी स्टेटमेंट अंगूठियों को दुल्हनों और शादियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है पर आप इसे अन्य कार्यक्रमों में भी पहन सकती हैं। ऊपर बताये गए कुछ डिज़ाइन को आप गाउन या आधुनिक कपडो के साथ भी पहन सकती हैं। बहुत सारी डिज़ाइन खास है और उनपर बहुत अच्छा काम किया गया है। सभी दुल्हने अपने जौहरी के पास जाकर बिल्कुल ऐसे ही दिखने वाले अँगूठी खरीद सकते हैं।

K4 Fashion आशा करता है कि ये आपके लिए उपयोगी साबित होगा। और अधिक जानकारी के लिए K4 Fashion के साथ जुड़े रहिये। हमे pinterest पर याद से फॉलो करिए और रोज़ाना फ़ैशन से जुड़े रहने के लिए हमे Instagram पर फॉलो कर सकते हैं।