पूरे हाथ वाला एक सुंदर मेहंदी डिजाइन ट्यूटोरियल

मेहंदी एक खुबसूरत कला के रूप में जाना जाता है, जिसे मेंहदी के पत्तों से बनाया जाता है और जो महिलाओं द्वारा हाथों और पैरों पर किसी खास अवसर पर लगाया जाता है। इसे मेंहदी के पत्तों को पीसकर और फिर उसे पेस्ट बना कर लगाया जाता है। इस पेस्ट को सुंदरता से हाथों और पैरों पर लगाया जाता है और खुबसूरत पैटर्न बनाया जाता है।

आपकी मदद करने के लिए, हम एक खूबसूरत और सुंदर मेहंदी डिजाइन लाए हैं। यह बनाने में बेहद मजेदार है और आपके हाथों पर बहुत आकर्षक लगेगा।

पूरे हाथ वाला एक सुंदर मेहंदी डिजाइन

यह एक बहुत ही आकर्षक और खुबसूरत  मेहंदी डिज़ाइन है और यह इतना मनमोहक है कि सब आप से इसके बारे में अवश्य पूछेंगे। और, तब आप गर्व से कह सकते हैं कि आपने इसे अपने हाथों से बनाया है।

  • इस डिजाइन को बनाने के लिए अपनी कोहनी के थोड़ा नीचे से, अपने हाथ पर एक सीधी रेखा खींचकर शुरू करें। अपनी बनाईं रेखा को खुबसूरती से हाईलाइट करने के लिए रेखा के नीचे एक श्रृंखला में उठा हुआ डिजाइन बनाएं।
  • फिर, उसी रेखा के ऊपर एक स्पाइरल और आकर्षक छोटी-छोटी पंखुड़ियाँ बनाएं। ऐसे ही छोटी-छोटी पंखुड़ियों को फिर से बनाएं,  जब तक वह एक खूबसूरत फूल का आकार ना ले लें।
  • इसके बाद, फूल के चारों ओर एक पॉट के आकार की खूबसूरत कलाकृति बनाएं। फूलों को एक सेमी सर्कल से कवर करें।
  • हाथ की परिधि को कवर करने के लिए बड़ी पंखुड़ियों से हाथों के चारों तरफ घेरा बनाएं। पॉट के आकार की पत्ती को ऊपर और नीचे, दोनों तरफ से भर कर और बड़ी पंखुड़ियों को छायांकित कर, एक खुबसूरत डिजाइन बनाए। इसके बाद, फूल के मध्य क्षेत्र से शुरू करके, बाईं ओर तीन घुमावदार रेखाएं बनाएं, जो एक आकर्षक सेमी सर्कल की तरह दिखेगा।
  • फिर एक बड़ी पंखुड़ियां बनाएँ। सेमी सर्कल के नीचे हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल लाइंस बनाएं, जो क्रिस-क्रॉस डिजाइन जैसा लगेंगी।
  • प्रत्येक कोने में डॉट्स को एंबेड करें, जो इस पूरे लुक को एक आभूषण जैसा रूप देंगा। सर्कल के ऊपर खींची गई पंखुड़ियों को भी शेड करें।
  • अपनी हथेली के ऊपर की ओर बढ़ते हुए, स्पाइरल हेड के साथ आम के पत्ते के आकार का डिजाइन बनाएं और उसे उठाव और मध्यम आकार के पत्तों के साथ मेल करें। अपने आम के आकार के पत्ते को डॉट्स एवं बड़े और छोटे उठाव से सजाएं।
  • आम के आकार के पत्तों के ऊपर एक सर्कल बनाएं और उस सर्कल के चारों ओर उठाव भरा डिजाइन बनााएँ।
  • सर्कल के अंदर एक क्रिस-क्रॉस डिजाइन बनाएं और एक खुबसूरत और बारीक डिजाइन बनाने के लिए इसके चारों ओर बड़ी पंखुड़ियों जैसा डिजाइन बनाएँ। साथ ही, बड़ी पंखुड़ियों को फैला कर उन्हें आकार दें।
  • एक ही सर्कल को दो बार फिर से ऊपर उठाएं और इस डिजाइन को ऊपर की तरफ ले जाए। डिजाइन को इस तरह से फैलाएं कि वह आपकी सबसे बड़ी उंगली के किनारे तक पहुंच जाए।
  • अपनी उस उंगली पर एक सर्पिल खींचें और इसके ऊपर बड़ी पंखुड़ियाँ और बड़ी पंखुड़ियों को फैलाएं। इसके ठीक ऊपर उसी सर्पिल फूल को ट्रेस करें।
  • इसके अलावा, इसके ऊपर घुमावदार रेखाएं बनाए और ऊपर के भाग को पूरी तरह से एक क्रिस क्रॉस पैटर्न के साथ भरें और इसे डॉट्स के साथ सजाए दें।
  • अपनी मध्यम उंगली की ओर बढ़ते हुए, उस पर एक अर्ध-चक्र बनाएं और इसे उठाव और बड़ी पंखुड़ियों के साथ कवर करें और उसके बाद पंखुड़ियों को मिलाएं। फिर अपनी छोटी उंगली पर सेमी सर्कल बनाए और उसी स्टेप को बार-बार दोहराएं।
  • अपनी छोटी उंगली पर तीन सर्पिल फूल बनाए हैं और उन्हें अच्छी तरह सजाए और उसे सबसेे बड़ी उंगली पर खींचे गए पैटर्न के साथ समाप्त करते हैं।
  • अपने अंगूठे पर अपनी मध्य उंगली के स्टेप्स को दोहराएं। अपने डिजाइन के नीचे डॉट्स भना करके अपने डिजाइन को पूरा करें और आप तैयार है अपने  सुंदर और बहुत आसान मेहंदी डिजाइन को रॉक करने के लिए !

आपने पूरे हाथों के लिए इस खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को देखे। मेहंदी आपके अपनों के लिए अभिवादन के रूप में कार्य करती है क्योंकि वे आपको हर समय सुन्दर और खुश देखना पसंद करते हैं। तो समझदार बनें और अपने हाथों पर इस अद्भुत डिज़ाइन को लगवाए।