Author: admin

  • हल्दी समारोह के लिए दुल्हनों के लिए हेयर स्टाइल सुझाव

    हल्दी समारोह के लिए दुल्हनों के लिए हेयर स्टाइल सुझाव

    क्या आप दुल्हन बनने वाली है? तो अपने हल्दी समारोह पर हमारे द्वारा खास आपके लिए आया है हमारा दुल्हनों के लिए खूबसूरत हेयर स्टाइल का सुझाव जो आप हल्दी समारोह में उपयोग कर सकती हैं।

    बालो के पास ऐसी शक्ति होती है कि वो आपके लुक को बना और बिगाड़ सकते हैं। कुछ अवसरों पर हमें ऐसा लगता है कि हमे तैयार होने की जरूरत नही है, लेकिन नही। यह आपके जीवन का सबसे बड़ा और खास दिन है। मेहंदी, हल्दी और चूड़ा जैसे विभिन्न समारोहों में दुल्हने पूरी तरह तैयार होकर आती हैं।

    पहले हमने हल्दी समारोह में पहनने के लिए परिधान के बारे में चर्चा की थी तो इस बार हम बात करेंगे हल्दी समारोह में दुल्हनों की हेयर स्टाइल कैसी हो।

    हल्दी समारोह भारत मे बहुत प्रमुख माना जाता है क्योंकि यह सभी बुराइयों से दूल्हा और दुल्हन की रक्षा करता है। यह समारोह आमतौर पर शादी से एक दिन पहले मनाया जाता हैं। तो चलिए इन दुल्हनों की हेयर स्टाइल लुक को देखते हैं।

    हल्दी समारोह के लिए दुल्हनों के लिए हेयर स्टाइल्स

    1. घुमावदार जुल्फे सुंदर चोटियों के साथ

    Loose curls and half hair braids with hair accessories perfect for haldi function
    Image Source: Richa Dave

    खुले जुल्फे और घुमावदार चोटिया आपके बालों को और भी सुंदर बना देती हैं। अपने बालों पर सुंदर फूलो का उपयोग कीजिये जिससे आप हल्दी समारोह के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएंगी। इस सुंदर डिज़ाइन में आधे बाल चोटियों से बने दिखाई देते है तो बाकी के आधे बालो को खुले घुमावदार रखा गया है।

    2. आगे की ओर खूबसूरत चोटियाँ

    Braids over the crown area with butterfly and flower accessories over the hair looks - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Ritika Hairstylist

    मध्य में बालों के अलग अलग भाग और फिर आगे की ओर चोटियों की डिज़ाइन और उसके साथ लूप की डिज़ाइन वाली यह हेयर स्टाइल बहुत शानदार दिखाई दे रही है। अपने लुक को और सुंदर बनाने के लिए बालो को नीचे से घुमावदार लुक दे और अपने बालों में फूल का उपयोग करें। यह हेयर स्टाइल इतना खूबसूरत है कि आपके हल्दी समारोह के कपड़े के साथ यह बहुत सुंदर लगेगा।

    3. शानदार बंद बालो की रचना

    Heavy curled with a bunch of flowers in the centre of the head hairstyle for festive season
    Image Source: Aayushi Patel Makeup Artist

    यह बहुत सामान्य और सरल हेयर स्टाइल है जिसमे बड़ी खूबसूरती के साथ घुमावदार डिज़ाइन के साथ फूलो को सिर के मध्य में रखा गया है। यह उन दुल्हनों के लिए है जो बहुत ज्यादा ताम झाम पसंद नही करती और सरल तथा सुंदर दिखना चाहती हैं।

    4. सुंदर घुमावदार हेयर स्टाइल

    A picturesque soft curls half updo with accessories amidst the braid - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Ritika Hairstylist

    इस हेयर स्टाइल में हमे खुली घुमावदार कर्ल और दो अलग तरह की चोटियों की डिज़ाइन देखने को मिलती है। यह हेयर स्टाइल बहुत चलन में है जिसमे सिर की ओर की चोटी को टाइट और दूसरी चोटी को ढीला रखा गया है। इस हेयर स्टाइल के साथ खूबसूरत फूलो का उपयोग कीजिये और आप बिलकुल तैयार हैं।

    5. बहुत सी चोटियों वाला हेयर स्टाइल

    Crown braid with flower accessories and giving it a waterfall look hairstyle for festive season
    Image Source: Ritika Hairstylist

    इस हेयर स्टाइल में बहुत सी चोटियों का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसे बहते हुए झरने का लुक मिलता हैं। आगे की सिर की ओर खूबसूरत चोटी के साथ आप हल्दी समारोह के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

    6. गुलाब और मोटी चोटियों का प्यार

    Braid the crown part of your hair and let the rest half of it flow in loose curls accessorise it with flowers or trinklets
    Image Source: Ritika Hairstylist

    इस दुल्हन ने सुंदर मोटी चोटियों वाली हेयर स्टाइल का चयन किया है जिसमे मध्य में हमे सुंदर गुलाब दिखाई देते है और चोटियां नीचे की ओर खुली छोड़ी गई हैं। इसने अपने लुक को पूरा करने के लिए कर्ल का चुनाव किया है। इन सभी फूलो की सुंदरता के कारण आप इस हेयर स्टाइल को अपने हल्दी और मेहंदी दोनो समारोह में उपयोग में ला सकते हैं।

    7. गोलाकार डिज़ाइन वाली चोटी

    Bubble braided-hairstyle with dainty stone embellishments scattered randomly hairstyle - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Jasmine Beauty Care

    इस हेयर स्टाइल में पूरे बालो में हमे गोलाकार चोटियों की रचना दिखाई देती है जो बहुत खूबसूरत है। यह उन दुल्हनों के लिए अच्छा विकल्प है जिनके बाल लंबे हैं। खूबसूरत रत्नों की वजह से यह हेयर स्टाइल आपके हल्दी समारोह में सबको आपकी ओर देखने के लिए मजबूर कर देगी

    8. सुंदर और सामान्य हेयर स्टाइल

    Low pony tail with hair accessory - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Orange The Salon

    यह बहुत सामान्य और सरल हेयर स्टाइल है जिसमे नीचे की ओर हल्की चोटी हमे देखने को मिलती है। इस दुल्हन ने इसे सामान्य रखा है ताकि इसकी माथ पट्टी उभरकर दिखाई दे। वो इस हेयर स्टाइल में बहुत शानदार लग रही हैं। अगर आप भी माथ पट्टी लगाना पसंद करती हैं तो इसे हेयर स्टाइल के साथ जा सकती हैं।

    9. घनी चोटियाँ

    Three twisted buns with forest green florals and tiny baby breaths hairstyle - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Ritika Hairstylist

    हमने इसे नाम दिया है घनी चोटी क्योंकि इन चोटियों के कारण बाल बहुत घने दिखाई देते हैं। अगर आप ध्यान से देखते हैं तो आपको दिखाई देता है कि यहाँ दो अलग अलग चोटियां है जो बाद में एक दूसरे से मिल कर एक हो जाती हैं। और आखिर में फूलो की खूबसूरत सजावट के कारण यह हेयर स्टाइल और भी आकर्षक लगती है।

    10. खूबसूरत चोटियाँ मनमोहक अंदाज में

    Multiple messy braids with tiny multi-coloured flowers for hairstyle
    Image Source: Ritika Hairstylist

    अपने बालों को बहुत रंगीन बनाने के बारे में आपकी क्या राय है। इस हेयर स्टाइल में हमे दो अलग अलग चोटियों की रचना और दो अलग तरह के फूल माथे पर दिखाई देते हैं। अगर आपको मनोरंजन पसंद है और आपको सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना है तो यह हेयर स्टाइल आपके लिए ही बनी है।

    11. घुमावदार खुली चोटियाँ

    White flower tucked into the side braid hairstyle for festive season - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Orange The Salon

    इस दुल्हन ने अपने हल्दी समारोह के लिए मोर के विषय को चुना है। इसके साथ ही इसने मोर झुमके का चुनाव किया है जो इस हेयर स्टाइल के साथ बहुत खूबसूरत लगे। इसने एक तरफ के बालों को खुला चोटियों वाला रखा है जो एक तरफ से बहुत आकर्षक लगता है। यह एक बिल्कुल नए जमाने का हेयर स्टाइल है।

    यह सभी दुल्हन हेयर स्टाइल सुझाव आपके हल्दी समारोह के लिए था और मुझे यकीन है कि आप इन खूबसूरत हेयर स्टाइल से अपनी निगाहे हटा नही पाएंगे। तो आप इनमें से किसी हेयर स्टाइल को अपने हल्दी समारोह के लिए क्यों नही इस्तेमाल करते हैं। अपने सहेलियों को भी इस हेयर स्टाइल के बारे में बताइये हो सकता है इसमें से कोई स्टाइल उसे पसंद आ जाए। तो चलिए इस शानदार दिन पर कुछ अलग तरह से तैयार हुआ जाए। K4 Fashion हमेशा से अपने ब्लॉग और आर्टिकल से आपके लिए कुछ नया लाने का प्रयास करता रहा है। हमे आशा है कि आपको पसंद आया होगा।

    आपकी राय हम नीचे कमेंट बॉक्स में सुनना पसंद करेंगे। और हमे Pinterest पर फॉलो करना मत भूलिए।

  • मेहंदी समारोह के लिए प्रचलित हेयर स्टाइल्स

    मेहंदी समारोह के लिए प्रचलित हेयर स्टाइल्स

    इस बार हम आप सभी दुल्हनों के लिए बहुत शानदार और प्रचलित हेयर स्टाइल का संग्रह लेकर आये हैं जो आपको आपके मेहंदी समारोह में तैयार होने में मदद करेगा।

    मेरा खास वजह किसी भी समारोह में जाने का यह होता है कि मुझे अच्छे से तैयार होने का मौका मिलता है और मुझे लगता है आप भी यही सोचते होंगे?

    सबसे अलग और आकर्षक दिखने की चाह सबसे अनोखी होती है। और जब बात दुल्हन की आती है तो हम और भी सतर्क हो जाते हैं। वो हर समारोह में सुंदर दिखने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है।

    आज मैं आपको किसी भी समारोह में आकर्षक और सुंदर दिखने की सबसे आसान तरीका बताने जा रहा हूं। हर दुल्हन अपने शादी समारोह में सबसे अलग और अनोखी दिखने के लिए बहुत प्रयत्न करती है परंतु आप सभी गलत दिशा में प्रयास कर रहे हैं। आप सभी महिलाएं कपड़े और मेकअप पर ज्यादा पैसा और समय खर्च करती है परंतु आप अपने हेयर स्टाइल को सुंदर बना कर भी अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

    आप अपने बालों को आकर्षक बना कर अपने लुक को भी शानदार बना सकती है और फिर आपको किसी और चीज़ की फिक्र करने की जरूरत नही है। आपको सिर्फ सही समारोह के लिए सही हेयर स्टाइल चुनने की जरूरत है। आप हल्दी, मेहंदी जैसे शादी समारोह में सही हेयर स्टाइल का चुनाव करके अपने लुक को बिना पैसा खर्च किये भी आकर्षक बना सकती हैं।

    तो प्रस्तुत है आकर्षक हेयर स्टाइल की तस्वीरें जिसे आप अपने मेहंदी समारोह में इस्तेमाल कर सकती हैं।

    मेहंदी समारोह के लिए हेयर स्टाइल्स

    1. पतले बालों के लिए सुंदर हेयर स्टाइल

    Open hairstyle with multiple Gajras for any ceremony
    Image Source: Orange The Salon

    यह सबसे आसान और सुंदर हेयर स्टाइल है जिसे आप मेहंदी समारोह में बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और एक बार सही से बन जाने पर आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। सबसे पहले सभी बालो को आगे करके उनमे सही तेल का इस्तेमाल करके एक तरफ घना कर लीजिये। सभी को एक पिन की मदद से बांध लीजिये। अब बालो पर गजरे और अन्य फूल से सजावट करीये।

    2. बारीकियों से भरी हेयर स्टाइल

    Bubble braids with baby's breath tucks for any occasion
    Image Source: Jasmine Beauty Care

    अपने आने वाली मेहंदी समारोह के लिए इस बारीकियों से भरी हेयर स्टाइल को जरूर इस्तेमाल कीजिये। इस खूबसूरत हेयर स्टाइल को प्रार्थी देव और उर्वशी देव द्वारा बनाया गया है। इसके गहरे लहर वाली डिज़ाइन और फूलों की सजावट के साथ आप मेहंदी समारोह में बहुत आकर्षक लगेंगी।

    3. सूरज और फूलों का सुंदर संगम

    Clustered with baby's flower breath and romantic curls
    Image Source: Orange The Salon

    आधे बालो पर चोटियों की रचना और गहरे लहर वाली डिज़ाइन इस हेयर स्टाइल की खासियत है। इस डिज़ाइन को दृष्टि गज्जर ने बनाया है। गुलाबी और सफेद रंग की मोती इस हेयर स्टाइल को और भी शानदार बना देते हैं।

    4. डच और छोटी चोटी की बारीकियों वाला हेयर स्टाइल

    Bridal hairstyle for lehenga with loose beachy waves and floral pins
    Image Source: Ritika Hairstylist

    यह मनमोहक हेयर स्टाइल आप सभी लड़कियों को बेशक पसंद आएगी। क्योंकि यह बहुत शानदार और सुंदर दिखाई देती है। हमें यहाँ पर डच चोटी की सरंचना छोटी चोटियों के साथ और फूल के साथ दिखाई देती है। इसे रितिका ने डिज़ाइन किया है।

    5. बालो का पुष्पगुच्छ

    Rose bun and strands of baby's breath with loose curls
    Image Source: Ritika Hairstylist

    रितिका के एक और शानदार हेयर स्टाइल आर्ट के साथ अपने बालों को और भी खूबसूरत बनाइये। उन्होंने बालो को घुमावदार बनाया है और कुछ जगहों पर हमें बाल एक दूसरे से अलग अलग दिशा में जाते दिखाई देते है जिसे पिन की मदद से बांधा गया है। उन्होंने घुंघराले बालों से ऊपर और नीचे दोनो जगह गुलाब की डिज़ाइन बनाई है।

    6. सपनो वाला हेयर स्टाइल

    Twisted curls with hair accessories perfect for any festive occasion
    Image Source: Jasmine Beauty Care

    इस हैरस्टायल को अगर आप अपने मेहंदी समारोह में बना कर जाती हैं तो यकीन मानिए सबकी निगाहें बस आप पर ही टिक जायेंगी। इस घने और सुंदर हेयर स्टाइल को प्रार्थी देव और उर्वशी देव ने बनाया है।

    7. बालो का जादूगर

    Half tucked wavy hair with floral accessories perfect for festive season
    Image Source: Ritika Hairstylist

    सुंदर लाल गुलाब और मोगरे के फूल के साथ आपके बाल किसी खूबसूरत सपने से कम नही लगेंगे। जरा सोचिए कि जब इस हेयर स्टाइल के साथ आप डांस करेंगी तो वो कितना मनमोहक दृश्य होगा। आप सबसे उभरकर दिखाई देंगी।

    8. घुंघराले बालों की दुनिया

    Twisted curls with loose braid on the top with white floral accessories
    Image Source: Jasmine Beauty Care

    मैंने इसे इस्तेमाल और महसूस किया है कि घुंघराले बाल आपके व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। इसे डिज़ाइन में हमे गहरे घुंघराले बाल और उसके साथ मैच करते हुए चोटियों की सरंचना दिखाई देती है और इसे बुम्पित द्वारा बनाया गया है।

    9. शानदार और मनमोहक

    Overall crown braid tucked with baby's breath for festive season
    Image Source: Ritika Hairstylist

    यह हेयर स्टाइल बहुत प्रचलित है और आपको इसे एक बार अपने मेहंदी समारोह के लिए जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। रितिका ने चोटियों और घुंघराले बालों के बीच सुंदर समन्वय स्थापित किया है। आपको इस हेयर स्टाइल के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नही है। यह आपके लहँगे चोली या इंडो वेस्टर्न कपड़े के साथ बहुत आकर्षक लगेंगे।

    10. खूबसूरती की मिठास

    Braided crown with loose waves with a touch of purple flowers all over the hair
    Image Source: Ritika Hairstylist

    यह हेयर स्टाइल आपके टेबल पर खाने के बाद किसी मीठे पकवान से कम नही है। मुझे यकीन है कि आपने यह हेयर स्टाइल कभी पहले नही देखी होंगी और आपको यह बेहद पसंद आएगी। बैगनी फूलो के बीच यह हेयर स्टाइल बहुत आकर्षक लगती है। यह बहुत सामान्य परंतु सबसे अनोखा तरीका है अपने बालों को तैयार करने का।

    11. अपने बालों को बांधो, खुद को नहीं

     Half braided and open hair both is involved giving a beautiful glamorous look with white hair accessories
    Image Source: Orange The Salon

    मेरा यकीन मानिए सभी लोग सबसे पहले आपके बालों को देखेंगे और आपकी ओर देखने का मौका तलाशते नजर आएंगे। इस हेयर स्टाइल को अलग अलग सजावटों से सजाइये जैसे चैन, छोटे फूल आधे बालो की चोटी इत्यादि।

    12. सरलता की रानी

    Front tied braid with different flower on twisted rope braid for haldi ceremony
    Image Source: Ritika Hairstylist

    उमंग और फैशन सामान्य रहने में ही दिखाई देती है। आजकल लोग इस फैशन की जगमगाहट के बीच कुछ सरल और सामान्य की खोज करते हैं। अगर आप भी उन लोगो मे से हैं तो आपको इस हेयर स्टाइल के साथ जरूर जाना चाहिए। अपने बालों पर तस्वीर में दिखाए अनुसार चोटी बनाइये और उसमें पद्धतिबद्ध तरीके से गुलाबी और पीले फूल को लगाइये।

    किसी ने सच कहा है कि अगर किसी के पास सुंदर और घने बाल है तो वह बहुत खुशनुमा महसूस करता है। हेयर स्टाइल आपके स्वभाव में बहुत गहरा असर डालते हैं तो मुझे यकीन है कि आपने अपने लिए किसी एक हेयर स्टाइल का चुनाव जरूर कर लिया होगा, क्यों सही कहा न मैंने? मुझे बहुत खुशी होगी अगर यह आपके मदद आ सके तो। शादी की बहुत सारी शुभकामनाएं।

    हमे आपके विचार नीचे कमेंट बॉक्स में सुन्ना पसंद आएगा। और हमे Pinterest पर फॉलो करना मत भूलिए।

  • पैरों के लिए अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स : लाजवाब कलेक्शन

    पैरों के लिए अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स : लाजवाब कलेक्शन

    खूबसूरत अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके पैरों के लिए!

    भारत के देहाती भागो और अरेबियन देशों में नए चलन बहुत तेजी से फैलते हैं। इसमे शरीर के खाली भागो को सुंदर हिना के सूखे पत्तियों के पेस्ट से रंगा जाता है। शरीर को सुंदर लाल मेहंदी के रंग से रंगा जाता है जिसे बिंदुओं की सरंचना और आम के आकृतियों वाली मेहंदी से बनाया जाता है। इस बेहतरीन डिज़ाइन को हम मेहंदी के नाम से जानते हैं।

    जैसा कि भारत मे हाथों के हर एक भाग को मेहंदी डिजाइन से भर दिया जाता है वैसा हमे अरेबियन देशों में नही देखने को मिलता। वहाँ के डिज़ाइन में फूलो की आकृति और पत्तियों की सुंदर रचना दिखाई देती है। इस डिज़ाइन की खासियत इसमे बहुत सारी खाली जगह होती है जो इसे सबसे अलग और अनोखा बनाती है।

    तो हम आपके लिए आज लेकर आये हैं कुछ रचनात्मक अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके पैरों के लिए

    खूबसूरत अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके पैरों के लिए

    1. चैन और मंगो के डिज़ाइन वाली सुंदर मेहंदी

    https://www.instagram.com/p/B54YgTMFYKT/

    इस खूबसूरत हिना डिज़ाइन में हमे सुंदर डिज़ाइन की चैन अंगूठे से लेकर पैरो के कलाई तक दिखाई देती है। पैरो के दूसरी उंगलियों पर भी हमे सुंदर और आकर्षक मेहंदी डिजाइन देखने को मिलती है। बेलो की सरंचना छोटे छोटे आम की आकृति से जुड़ी हुई दिखाई देती है। अंदर के भाग को सजाने के लिए छोटे पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है। सुंदरता इस मेहंदी के बाएं भाग में देखने को मिलती है जो इस अरेबिक मेहंदी की विशेषता है। यह दुल्हन के सहेलियों पर बहुत सुंदर लगेगा।

    2. सरल और सामान्य डिज़ाइन

    Beautiful flowery pattern trending foot mehndi design
    Image Source: Henna By Divya

    सुंदर डिज़ाइन वाली इस मेहंदी में हमे फूलो के पैटर्न के साथ साथ ऊपर की ओर चढ़ती हुई पत्तियों की रचना दिखाई देती है जो बिल्कुल नई सोच की ओर इशारा करती है। अब आप बिलकुल तैयार हैं और क्या हम दूल्हे को खोज कर लेकर आए?

    3. खूबसूरती की ऊंचाइयों को छूती मेहंदी डिजाइन

    Trending arabic mehndi design for foot
    Image Source: Sarahenna

    जंगली फूलो की खूबसूरत रचना वाली यह डिज़ाइन बहुत शानदार दिखाई देती है। इसमें हमे फूलो के साथ रस्सियों की डिज़ाइन भी दिखाई देती है। पत्तियों की सजावट इस डिज़ाइन को चार चांद लगा देती है। इसके अंगूठों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से सजाया गया है और हमे यह डिज़ाइन अंगूठे से लेकर मध्य पैरो तक दिखती है। अगर आप कुछ नया इस्तेमाल करना चाहते है तो यह आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

    4. दुल्हनों के लिए बड़े आम और फूलो की डिज़ाइन वाली मेहंदी

    Keri mehndi designs for legs
    Image Source: Henna By Divya

    क्या आप कुछ कामुक के मूड में! यह डिज़ाइन मध्य भाग में चढ़ा हुआ, जिसे पारंपरिक रूप से आधुनिक फूलों के साथ संयुक्त आम के डिजाइन द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है। प्रकाश और अंधेरे छाया का संगम इस मेहंदी को एक कलात्मक रूप देता है। पोल्का चेन बिंदुओं के विलय के साथ इस पैटर्न में और सुंदरता को जोड़ा जाता है।

    5. हल्दी समारोह के लिए फूलो वाली मेहंदी

    Best Wedding Arabic mehndi designs for bride legs
    Image Source: Henna Paradise

    क्या आप संगीत समारोह के लिए लेट हो रहे हैं? और कुछ ऐसा चाहते हैं जो दिखने में जल्दी और खूबसूरत लगे। तो आप अपने दोस्तों को इस डिज़ाइन के बारे में बता सकते है। खूबसूरत फूलो की डिज़ाइन और पारंपरिक आम के डिज़ाइन वाली मेहंदी बहुत आसान और सरल है। यह पैरो से अंगूठे तक जाने वाली सबसे शानदार मेहंदी डिजाइन है।

    6. आधुनिक लड़कियों के लिए टैटू मेहंदी

    Arabic Tattoo Mehndi Designs for Legs
    Image Source: Henna By Divya

    यह अरेबिक मेहंदी डिजाइन को बड़ी खूबसूरती के साथ पैरो पर बनाया गया है। फूल और पत्तियों के अलग अलग डिज़ाइन इस खूबसूरत मेहंदी आर्ट की ख़ासियत है। तो मेरा आप सभी महिलाओं से यही सुझाव है कि आप बिना समय गवाए इस डिज़ाइन को अपने स्वभाव के अनुसार चुन सकती हैं।

    7. पूरे पैरो वाली दुल्हन अरेबिक मेहंदी

    Arabic Bridal Henna Mehndi Designs for Foot
    Image Source: Henna By Divya

    क्या आप उस तरह की दुल्हन है जिसे अपने पैरों पर वेस्टर्न डिज़ाइन वाली मेहंदी लगवाना पसंद है? तो एक बार इस डिज़ाइन की ओर अपनी नजर डालिये, यह रंगबिरंगे फूलो और शानदार आम के डिज़ाइन से भरी हुई है। गहरे रंग के शेड इस डिज़ाइन को और भी मनमोहक बनाते है। अपने शादी की शाम को इस मेहंदी डिजाइन से और भी चमकदार बनाइये।

    8. मनमोहक अरब मेहंदी डिजाइन शादियों के लिए

    Chandelier Arabic mehndi designs for Legs
    Image Source: Mehendhi Aura

    क्या आपको इस फॅशनबल डिज़ाइन में रुचि है? यह डिज़ाइन कुछ मिनटों में तैयार होने वाला डिज़ाइन है और अगर इसके अंदर की बात करे तक हमे आम के पत्तियों के बीच सुंदर सूर्यमुखी के फूल की डिज़ाइन दिखाई देती है। उंगलियों के घुमावदार डिज़ाइन वाली यह अरेबिक मेहंदी पारंपरिक लुक प्रदान करने का काम करती है।

    9. शादियों के लिए मोर मेहंदी डिजाइन

    simple Peacock mehendi designs for legs
    Image Source: Henna By Divya

    क्या आपको मध्य पैरो की डिज़ाइन वाली मेहंदी पसन्द है? तो चलिए देखते है इस शानदार अरेबिक मेहंदी डिजाइन को। मोर के डिज़ाइन वाली मेहंदी डिजाइन बहुत खूबसूरत लग रही है और इसके साथ जंगली फूल और उंगलियों की कारीगरी बेहद बेजोड़ है। मध्य की डिज़ाइन वाली यह मेहंदी बाए ओर और उंगलियों की ओर जाती हुए दिखाई देती है। इसमे हमे हल्की लटकती हुए डिज़ाइन भी दिखाई देती है। क्या आपको यह पसंद आया?

    10. गहरे रंगों वाली मैट मेहंदी डिजाइन

    bracelet style mehndi design for foot
    Image Source: Sarara Mehndi Artist

    चलिये देखते है इस अनोखी बोहेमियन डिज़ाइन को। इस डिज़ाइन की शुरुआत ब्रेसलेट से होती है और फिर हमें अंदर की ओर शानदार जालीदार के साथ फैन फूलों की डिज़ाइन देखने को मिलती है। उंगलियों की डिज़ाइन हम सबकी निगाहें अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके गहरे रंगों से लेकर हल्के रंगों के शेड वाली डिज़ाइन इस मेहंदी को सबसे अलग बनाती है। अगर आप भरी हुई डिज़ाइन वाली मेहंदी पसन्द करती हैं तो इस डिज़ाइन को अपनी पसंद में शामिल कर सकती हैं।

    11. पैरो की मनमोहक जुड़वा मेहंदी डिजाइन

    Modern Arabic Mehndi Designs for Legs
    Image Source: Henna By Divya

    क्या आप एक जैसी दिखने वाली मेहंदी की तलाश में है? तो आपको एक बार इस डिज़ाइन को जरूर देखना चाहिए जिसमें सूर्यमुखी, मैंगो की डिज़ाइन, पतंग की आकृति और पतली पत्तियों की डिज़ाइन देखने को मिलती है। इसकी डिज़ाइन मध्य पैरों से होते हुए अंगूठे तक पाई जाती है। इसके बीच मे हमे लटकते हुए पंख की डिज़ाइन भी दिखाई देती है।

    12. सामान्य और आकर्षक मेहंदी डिजाइन खास दुल्हनों के लिए

    Simple Elegant Mehndi Design for Foot
    Image Source: Henna Paradise

    एक बार आपको इस मैग्गी डिज़ाइन को जरूर देखना चाहिए। आप चौक गए कि मैंने इसे इतना अजीब नाम क्यों दिया है? इसका जवाब बहुत सरल है। इस डिज़ाइन को बनाने के लिए मात्र 3 मिनट का समय लगता हैं। आपको यकीन नही होता तो मुझसे शर्त लगा लीजिये, आप जल्दी से अपना कोन लेकर तैयार हो जाइए और फूल तथा आम की सरल डिज़ाइन के साथ शुरुआत कीजिये। पैरो के छोटे भाग को मैट बिंदुओं की डिज़ाइन बनाइये जो आपके उंगलियों के साथ बहुत खूबसूरत लगता है।

    13. अरब मेहंदी डिजाइन की चमक

    wedding ceremony Bridal Flower mehndi designs for legs
    Image Source: Henna By Divya

    अपने इस शादी के समारोह को और भी फूलो की डिज़ाइन के साथ रंगीन बनाइये। मेहंदी की यह डिज़ाइन आपके पैरों की खूबसूरती और बढ़ा देती है। इस मेहंदी डिज़ाइन में हमे पत्तियों के मध्य भाग में गहरे रंग दिखाई देते है और मेहंदी के चारो ओर गहरी आउटलाइन भी दिखाई देती है जो बहुत मनमोहक लगती है। यह डिज़ाइन पैरो के टखने के ऊपर से शुरू होकर अंगूठे तक जाती हुई दिखती है। अगर आपको फूलो की डिज़ाइन पसंद है तो आप इस डिज़ाइन के साथ जा सकती है।

    14. रचनात्मकता से भरी मेहंदी डिजाइन

    Latest & Simple Arabic Mehndi Designs for Foot
    Image Source: Henna By Shazmam

    अपने अंदर के कलाकार को अपने पैरों की कलाकारी में लगा दीजिये। मुझे समझाने का मौका दीजिये, फूलों की पत्तियां और आम के बाहरी भाग की डिज़ाइन किसी भी अरेबिक डिज़ाइन के खास पैटर्न है। अपने इस डिज़ाइन को आप लटकते बिंदुओं की सरंचना के साथ और भी आकर्षक बनाइये और आपकी डिज़ाइन पूरी तरह तैयार है। अपने तरीके और सोच से आप इस डिज़ाइन को और भी नया रूप दे सकती हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखिये की आप कोन के किनारे का केवल छोटा सा हिस्सा ही काटिये।

    15. फूलो की बेल

    Traditional Henna Mehendi Designs for Legs
    Image Source: Henna By Divya

    क्या आप कुछ ऐसा चाहते है जो आपके सफेद स्किन को और भी चमकदार बना दे? तो यह पारंपरिक डिज़ाइन आपके लिए बहुत परफेक्ट है। तो अपने कोन के मोटे हिस्से से अपने पैरों पर फूलो और आम की आकृति बनाना शुरू कीजिए जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है। मामूली बारीकियों के साथ इन फूलों के अंदर के भाग को डिज़ाइन कीजिये। अपने इस डिज़ाइन को ऊपर से शुरू करते हुए अंतिम रेखा तक ले जाइए और इसी डिज़ाइन से मेल खाती हुई डिज़ाइन अपने उंगलियों पर भी बनाइये।

    16. सोच को आकार देने वाली मेहंदी डिजाइन

    Unique Bridal Mehendi Designs For Feet
    Image Source: Henna By Shazmam

    इस डिज़ाइन को देख कर आपके दिमाग मे एक ही बात आई होगी वो है शानदार। तो जल्दी से अपनी हीना कोन लेकर तैयार हो जाइए और इस सामान्य अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन को अपने हाथों पर बनाइये। इस डिज़ाइन की खासियत इसके जंगली पत्तियों की डिज़ाइन और बहती हुई पैटर्न है। आप अपने स्वभाव और रचनात्मक दिमाग के अनुसार इस मेहंदी को डिज़ाइन कर सकती हैं।

    17. आकर्षक और फूलों की डिज़ाइन वाली मेहंदी

    Bridal Floral Arabic Mehndi Designs for Foot
    Image Source: Henna By Divya

    आइये देखते है इस लाजवाब डिज़ाइन को। यह मनमोहक डिज़ाइन आकर्षक मोर डिज़ाइन और फूलो की सुंदर सरंचना के साथ पाया जाता है। इसमे हमे सही मात्रा में गाढ़े हीना का उपयोग दिखाई देता है। और अंत मे हमे गहरे लटकते हुए डिज़ाइन दिखाई देते है जो इसकी खासियत भी माने जाते हैं।

    18. खूबसूरती की लंबाई

    Easy and Beautiful Mehndi designs for Feet
    Image Source: Sarara Mehndi Artist

    क्या आप किसी अनोखी डिज़ाइन की खोज कर रही है तो ये डिज़ाइन खास आपके लिए ही बनी है। इस डिज़ाइन में हमे पैर के ऊपरी भाग से लेकर अंगूठे तक सुंदर फूलों की डिज़ाइन दिखाई देती है। कुछ जगहों को खाली रखा गया है जो इसकी सुंदरता को बयां करते हैं। उंगलियों पर हमें सुंदर घुमावदार डिज़ाइन की रचना दिखाई देती है। आप इस डिज़ाइन को किसी भी मौके पर लगा सकते हैं।

    19. छोटी मंडला डिज़ाइन

    Mini Mandala arabic mehndi designs for legs
    Image Source: Henna By Divya

    क्या बात है, आखिर में हमे मंडला डिज़ाइन देखने को मिल ही गई। इस डिज़ाइन में हमे 3 बड़े गोलाकार डिज़ाइन दिखाई देते है जो अंगूठे की बगल वाली उंगली से जुड़े हुए दिखाई देते है। इन डिज़ाइन के अंदर के भाग को खूबसूरत पैटर्न से भरा गया है। लटकते हुए डिज़ाइन के साथ आप अपनी मेहंदी को शानदार फिनिश दे सकते हैं।

    20. मैचिंग मेहंदी डिजाइन आपके पैरो और हाथो के लिए

    simple Matching Mehndi Art Designs for Legs
    Image Source: Henna By Shazmam

    तो आखिरकार हमे कुछ ऐसा मिल ही गया जो आपके हाथों और पैरों से मेल खाये। तो चलिए अपने कोन को लेकर तैयार हो जाइए और याद रहे अपने कोन के मुह पर हल्का सा ही काटे जिससे कि कोन से थोड़ी थोड़ी ही मेहंदी निकले। अब अपनी रचनात्मक कलाओं से इस मेहंदी में फूल और पत्तियों की डिज़ाइन बनाइये। आप इस मेहंदी डिजाइन के साथ ऊपर से लेकर नीचे तक खूबसूरत लगेंगी।

    21. हाथो और पैरो की मनमोहक डिज़ाइन

    Simple Henna Mehndi Design for Legs Inspirations
    Image Source: Sarahenna

    एक और हाथों और पैरों की मेल खाती हुए मेहंदी डिजाइन का संग्रह। अपनी कोन लेकर तैयार हो जाइए औऱ कुछ फूलो और आम की रचना बनाने की शुरुआत कीजिये। इस डिज़ाइन को अपने पैर के ऊपरी भाग से लेकर अंगुठे तक बनाइये। मेहंदी को निकालने के बाद इस पर नारीयल का तेल लगाना मत भूलिए जिससे आपकी मेहंदी और भी गाढ़ी हो जाएगी।

    22. अनोखी और अकल्पनीय मेहंदी डिजाइन

    simple Bridal Henna Mehandi Designs for Legs
    Image Source: Henna By Divya

    यह खूबसूरत मालाबार डिज़ाइन, अरेबिक मेहंदी डिजाइन का खूबसूरत उदाहरण है। इसमे बड़े आम की डिज़ाइन की शुरुआत बड़े और गहरे आउटलाइन के साथ की जाती है। कलाई के ऊपरी भाग में हमे ब्रेसलेट की सुंदर डिज़ाइन दिखाई देती है जो आगे फूलो की डिज़ाइन के साथ जुड़ी हुई होती है। आप इस मेहंदी में लटकते डिज़ाइन के साथ सुंदर टच दे सकते हैं।

    तो आइए जानते है कुछ टिप्स जिससे आप अपनी मेहंदी के रंग को और भी गहरा बना सकती हैं:
    सबसे पहले आपकी डिज़ाइन पूरी होने के बाद उसपर नींबू रस या शक्कर के रस का छिड़काव कीजिये।

    और मेहंदी निकालने के बाद हाथो या पैरो पर नारियल के तेल का इस्तेमाल कीजिये। यह तरीका आपके मेहंदी को गहरा करने में जरूर मददगार साबित होगा।

    आशा करते है की आप सभी महिलाओं को यह अरेबिक मेहंदी डिजाइन वाली पोस्ट पसंद आयीं होगी। और भी नई आईडिया और टिप्स से जुड़ी जानकारी पाने के लिए K4 Fashion को फॉलो करीये। हमे आपकी राय कमेंट बॉक्स में सुनना पसंद आएगा। और हमे Pinterest पर फॉलो करना मत भूलिए।

  • आपके कपडो के लिए सुंदर हाथ बैग और उनके स्टाइल्स

    आपके कपडो के लिए सुंदर हाथ बैग और उनके स्टाइल्स

    हम सभी इस बात को मानते है कि हाथ बैग महिलाओं के लिए सबसे मूल्यवान गहनों में से एक है। महिलाएं अपने बैग में बहुत सारी चीज़ें रखती हैं जैसे पैसों से लेकर टिशू पेपर, चाभी, सैनिटाइजर और पता नही क्या क्या। इस बात में कोई दोराय नही की इतना भारी होने के बावजूद इनको क्यों कंधो पर टांगा जाता है। लेकिन इस सामान की यही खासियत भी है। आप इनसे कभी भी बोर नही होते। बाजार में इतने अलग अलग तरह और डिज़ाइन के बैग मौजूद है कि अगर आप बैगों के शौकीन है तो आप इन्हें खुद से दूर नही रह सकते। आखिरकार, किसी भी मौके की कोई वजह हो यह जरूरी नही, परंतु हर मौके के लिए हाथ बैग जरूर मौजूद है।

    तो आज हम आपके लिए लेकर आये हैं हाथ बैगों का नया संग्रह जिसे आप इस्तेमाल करना चाहेंगे और अपने अलमारी के संग्रह में जोड़ना चाहेंगें।

    स्टाइलिश बैग अलग अलग कपडो के लिए

    1. टोटे बैग

    Women Tote bags
    Image Source: Fashion In Ukraine

    टोटे बैग बहुत सामान्य बैग है जिसे हम सामान्य दिनों में शॉपिंग या किसी और काम के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसका उपयोग ज्यादातर अधिक सामानों को एक जगह रखने के लिए किया जाता है। ये बहुत सारे अलग अलग डिज़ाइन और कपडो में पाया जाता है जिसमे चमड़े से लेकर कॉटन और जूट पाये जाते हैं। इसे आप अपने लिए खुद से तैयार और पेंट कर सकते हैं। आमतौर पर इन टोटे बैगों में हमे चैन नही दिखाई देती इसलिए इसमें सामानों को रखते वक़्त थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

    2. कंधो पर टाँगने वाले बैग

    Designer Shoulder Bags & Purses
    Image Source: Xeros Outlet
    Designer Shoulder Bags & Purses
    Image Source: THE BAG BAR

    कंधो वाले बैग भी उसी प्रकार में आते है जिसे आप रोज सामान्य दिनों पर इस्तेमाल करती हैं। इसमे आपको बहुत सारी जेबें और चैन मिलती जिससे कि आप अपने कीमती सामानों को सेफ रख सकती हैं परंतु हमे टोटे बैग में ऐसा देखने को नही मिलता। हमे यह बैग अलग आकार, रंग और मटेरियल में देखने को मिलते है। यह बहुत ज्यादा उपयोग में लाया जाने वाला हाथ बैग है। कंधो वाले बैग जिसका आकार छोटा होता है परंतु उसकी रस्सी बहुत लंबी होती है उसे हम स्लिंग बैग के नाम से भी जानते हैं। कंधो के बैग में हमे बहुत बारीक़ काम दिखाई देते हैं जो उनकी सुंदरता को बयां करता है। आप इन बैगों को बहुत सारे अलग अलग परिधानों के साथ पहन सकती हैं जैसे कि आप बड़े बैगों को फार्मल कपडो के साथ तो छोटे स्लिंग बैगों को सामान्य कपडो के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं।

    3. होबो बैग

    Women's Leather Handbags - Leather Purses & Hobo Bags
    Image Source: byelke

    होबो बैग बहुत बड़े आकार और बड़े जगह के कारण जाना जाता है। अपने आगे की तरफ मुड़े होने के कारण आप इसे बड़ी आसानी से पहचान सकती हैं। इसमे लंबी पट्टियां पाई जाती है और इसका मटेरियल बहुत मुलायम होता है जिससे कि नीचे रखने पर यह मुड़ जाते हैं। इनके किनारो पर सख्त तारो का इस्तेमाल नही किया जाता इन्हें इनके आकार में बने रहने के लिए। आप इसे अपने रोज़ के कपडो के साथ भी इस्तेमाल कर सकती जब आपको कही बाहर जाना हो और आपको अधिक जगह की जरूरत पड़े।

    4. क्लच

    Designer Women's Leather Clutch & Purses
    Image Source: Basic Leathers

    क्लच महिलाओं के बटुवे का बिल्कुल उलटा होता है। यह आकार में बहुत छोटे होते है और यह आपके कीमती सामानों जैसे पैसों, एटीएम कार्ड जैसी वस्तुओं को रखने के लिए बनाए जाते हैं। इसके छोटे आकार के कारण महिलाएं इसे अपने हाथ बैग के अंदर रखना पसंद करती है जिससे सामानों से भरे बैग में उन्हें अपनी कीमती चीजे ढूंढ़ने में आसानी हो। आप इस क्लच बैग को अलग से भी इस्तेमाल कर सकती है अगर आपके पास ज्यादा वस्तुये नही है रखने के लिए।

    5. मनमोहक सजावटों वाले बैग

    Women's Minaudiere Clutch Bag Evening Bags Handbags
    Image Source: EMM KUO NY

    इस तरह के क्लच बैगों को बहुत सारे अलग अलग रत्नों से सजाया जाता है जैसे नीलम, मोती और अन्य मूल्यवान रत्न। इन खूबसूरत बैगों को इनकी सजावटों के कारण ज्यादातर शादियों में इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे किसी भारी लहँगे या साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आप इसे किसी समारोह में अपने कपडो को और आकर्षक बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके केवल कीमती चीजो को रखने के लिए ही डिज़ाइन किये गए हैं।

    6. कमर वाले बैग

    Waist bag for women
    Image Source: Atomy Store

    कमर के बैग भी छोटे आकार में पाए जाते है जिसे आप आसानी से अपने कमर में बांध सकती हैं। अगर हम इनके बेहतर डिज़ाइन की बात करे तो वो कमर और आगे के कंधों दोनो पर बाँधा जाता है। इस किसी बॉक्स या छोटे पॉकेट के आकार में पाए जाते है जिनमे आप अपने कीमती सामान रख सकती हैं। कुछ महिलाओं के हाथ और भी जरूरी चीज़ों को उठाने में व्यस्त होते हैं ऐसे में आप इन बैगों को इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इनको शॉपिंग या कही बाहर घूमने जाते वक्त उपयोग में ला सकती है क्योंकि उस वक़्त आपके हाथों में और भी भारी बैग होते हैं।

    7. शानदार हाथो वाले बैग

    Designer Womens Top Handle Bags
    Image Source: Parisa Wang

    जैसा कि नाम से ही हमे पता चल जाता है कि इसके ऊपरी भाग में पकड़ने के लिए हमे हैंडल दिखाई देता है। इनकी पट्टियां लंबी नही होती। इनका आकार मीडियम होता है जिससे आप इनमें अपनी जरूरी चीज़ों के साथ साथ और भी महत्वपूर्ण सामान जैसे कि लिपस्टिक, नैपकिन, परफ्यूम इत्यादि रख सकती हैं। ये बहुत ही स्टाइलिश होते हैं और आप इसे अपने स्टाइलिश कपडो के साथ इस्तेमाल में ला सकती हैं।

    8. शरीर पर बांधने वाले बैग

    Women's Crossbody Bags
    Image Source: Julia Elisa

    क्रॉस बॉडी बैग इनके शरीर पर लेने के अंदाज की वजह से इन्हें यह नाम मिला है। इन बैगों को सबसे पहले उन लोगो के द्वारा उपयोग में लाया जाता था जो चोरों से अपनी चीज़े महफूज रखना चाहते थे। इन बैगों को 2018 से मशहूर गुक्सी, परांदा और LV जैसी कंपनियों ने फिर से शुरू किया। कीमती चीज़ों के अलावा आप इन बैगों में खाना, पानी की बोतल, दवा और प्राथमिक उपचार की चीज़ें ले जा सकती हैं।

    9. बकेट बैग

    Bucket Bags for Women
    Image Source: meli melo bags
    Potli bags with raindrops of pearls
    Image Source: Juttis & Clutches by MINAR

    बकेट बैग हमे बाज़ारो में मीडियम आकार से लेकर छोटे आकार में मिलता है। इनके आधार हमेशा गोलाकार होते है और शरीर का आकार किसी बकेट जैसा होता है। इन बैगों को सख्त वस्तुओं से बनाया जाता है जिससे इनका आकार बकेट जैसा बने रहे। इन बैगों को जूट के वस्तुओं से बनाया जाता है जिससे यह सचमुच के बास्केट जैसे लगते हैं। बकेट बैग आपको एक अनोखा लुक प्रदान करते है

    अगर आप सड़को पर चल रही हैं तो भारत मे हमे इन बकेट बैगों का एक अलग रूप दिखाई देता है जिसे हम पोटली बैग कहते हैं। इनका आकार छोटा और इनपर सुंदर हस्त कला हमे देखने को मिलती है। ये पोटली बैग भारी भरकम काम के साथ भी पाए जाते है जिसमे इनपर मोतियों और अन्य मूल्यवान रत्नों की सजावट दिखाई देती है जिसे आप अपने पारंपरिक कपडो के साथ समारोह में पहन सकती हैं।

    10. कलाई वाले बैग

    Women's Wristlet Handbags
    Image Source: laceandlion

    कलाई वाले बैग की खासियत उनके छोटे बंधन होते हैं जो उनसे एक सिरे से जुड़े हुए होते हैं। ये आकार में बड़े नही होते और आप क्लच बैगों की तरह इनमे भी सिर्फ कीमती सामान ही रख सकती हैं। परंतु यह मुलायम वस्तुओं से बने होते है और इनमे क्लच बैगों की तरह सख्त पाइप का इस्तेमाल नही किया जाता है। आप इसे अपने कलाइयों पर लटका सकती हैं और इस तरह आपके हाथ भी किसी बैग को उठाने से मुक्त हो जाएंगे। यह आपको इस चिंता से भी मुक्त कर देता है कि कही आप बैग को खो न दे। आप इसे अकेले या किसी बैग के अंदर रख कर इस्तेमाल कर सकती हैं, यह आप पर निर्भर करता है।

    11. शानदार बैक पैक

    Backpacks Bags - Travel Backpack Bags & College
    Image Source: Monique
    Leather Backpacks Bags - Travel Backpack Bags & College
    Image Source: Luli Bebe

    बैक पैक एक और बैगों का प्रकार है जो लड़कियों के बीच बहुत मशहूर पाया जाता है। ये अलग अलग आकार में पाए जाते हैं जिसमे बड़े से लेकर छोटे तक पाए जाते हैं। ये अलग अलग रंग और वस्तुओं में पाए जाते हैं। बढ़ते उम्र की लड़कियों के बीच चमड़े के बैक पैक बहुत मशहूर हो रहे है क्योंकि वे उन्हें और भी स्टाइलिश लुक देते है। ये अलग अलग मौके के लिए बने होते है जैसे स्कूल, ट्यूशन से लेकर घूमने जाते वक्त और ट्रिप पर जाते वक्त। सामान्य लुक हो या स्पोर्ट्स लुक आपके हर लुक के लिए बैक पैक मौजूद है। इनकी यही खासियत इन्हें सबसे अनोखा और खास बनाती है।

    ये 11 अलग अलग तरह के स्टाइलिश बैगों की लिस्ट थी जिन्हें आप अपने अलग अलग कपडो के साथ पहन सकती हैं। अपने बैगों के कलेक्शन को इन बैगों के साथ पूरा कीजिये और आप जब भी घर से बाहर निकलेगी तो मेरा यकीन मानिए आपका फैशन लुक सबसे अलग दिखेगा।

  • चमड़े के पैंट्स को अपने कपडो के साथ कैसे पहनें

    चमड़े के पैंट्स को अपने कपडो के साथ कैसे पहनें

    सालो से चमड़े के पैंट्स फैशन की दुनिया के अभिन्न अंग रहे हैं। इनकी शुरुआत 19 सदी में हुई जब काऊ बॉय कपड़े के स्टाइल फैशन में आये। काऊ बॉय खुद को बचाने के लिए घुड़सवारी करते वक़्त चमड़े के पैन्ट्स पहना करते थे, इसे देख कर डिज़ाइनर ने इसके लिए फैब्रिक को चुना उनके लुक और स्टाइल को ध्यान में रखते हुए। पूरी दुनिया ने इस स्टाइल को तहे दिल से स्वीकार किया खासकर महिलाओं ने। इसमे कोई शंका नही है कि हम सभी को चमड़े के पैन्ट्स पसंद आते है और कभी न कभी हमारे दिल मे उन्हें खरीदने का ख्याल जरूर आया होगा। जबकि इनके साथ क्या पहना जाए ये बहुत बड़ी चुनौती बनी रहती है।

    पर अब नही, हम आपको बताने वाले है कि आप अपने चमड़े के पेंट्स को किस तरह अलग अलग तरीको में पहन सकती हैं। चमकदार टॉप के साथ पहन कर आप सिर्फ इसे पार्टी क्लब में ही नही बल्कि और भी जगह पहन सकती हैं। सही कपड़े और सही ढंग से पहन कर आप इसे किसी भी मौके और समारोह में पहन सकती है। नीचे दिए गए शानदार चमड़े के पैंट्स और कपडो को देख कर इनमे से अपने लिए खूबसूरत परिधान चुनिये।

    चमड़े के पैंट्स और लेग्गिंग्स को पहनने के तरीके

    1. चमड़े के पैंट्स के साथ चमड़े के जैकेट

    Leather jackets on Leather pants
    Image Source: Joy Stvn
    Leather jackets on Leather pants
    Image Source: Eva Tassone

    शुरुआत करते है इन चमड़े के पैंट्स को पहनने के सबसे आसान तरीके से, चमड़े के पैंट्स और जैकेट इस संगम को कोई भी और कपड़ा मात नही दे सकता है। आप इम चमड़े के जैकेट को टीशर्ट या टॉप के ऊपर से पहन कर उसके नीचे यह चमड़े के पैंट्स पहन सकती है और आपका लुक बहुत खूबसूरत हो जाएगा। जब बात सजने की आती है तो सफेद रंग के जूते इसके साथ और भी खूबसूरत लगेंगे। आप अपने लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए स्कार्फ और चमड़े के हाथ बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    2. सफेद डेनिम जैकेट चमड़े के पैंट्स के साथ

    White Denim Jackets on Leather Pants
    Image Source: Pavlina Jagrova
    White Denim Jackets on Leather Pants
    Image Source: Shirley Elisabeth

    काला और सफेद रंग का संगम सबसे खास और अनोखा माना जाता है। डेनिम जिसे स्ट्रीट स्टाइल का राजा माना जाता है हम उसे इस लिस्ट में कैसे भूल सकते हैं। काले चमड़े के पैंट्स के साथ सफेद रंग का डेनिम किसी खूबसूरत सपने के सच होने जैसा लगता है। आप जैकेट को टीशर्ट या टॉप के साथ पहन सकती है ये आपके ऊपर निर्भर करता हैं। सफेद धब्बे वाले जूते आपके लुक को और शानदार बनाने का काम करते हैं। आप इस परिधान के साथ चमड़े का हाथ बैग भी पहन सकती हैं। काले रंग के चश्मे आपके दिन को और भी खुशनुमा बना देंगे।

    3. काले लुक के साथ हरे रंग का ट्वीस्ट

    The all black look with a hint of green
    Image Source: Marium Khan Ahmad

    पूरे काले लुक में खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी है कि आप उस लुक को सही साजो सामान के साथ पहने। अपने ऊँचे कमर के चमड़े के पैंट्स को काले रंग के सुंदर टॉप के साथ पहन सकती हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए हरे रंग के कम हील्स वाले सैंडल और काल चमड़े के हैंड बैग का उपयोग कीजिये। अपने लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए उसी रंग के नेकपीस और झुमके पहनिये।

    4. चमड़े के पैंट्स के साथ चेक्स शर्ट

    Checks Shirt with Leather Pants
    Image Source: Mr Selly Mich
    Checks Shirt with Leather Pants
    Image Source: Kayleigh J Couture

    चेक्स शर्ट कपड़े के फैशन का बहुत खास भाग है। इन्हें पैंट्स, डेनिम जीन्स, स्कर्ट और बहुत सारे कपडो के साथ पहना जा सकता है। आप इन्हें चमड़े के पैंट्स के साथ भी पहन सकती हैं। आप चेक्स शर्ट को अपने चमड़े के पैंट्स के साथ पहन कर स्ट्रीट लुक में सबको अपना दीवाना बना सकती हैं। आप इसे खुले और बंद बटन दोनो ही स्टाइल में पहन सकती हैं। अपने लुक को और कूल बनाने के लिए शर्ट को कमर के पास से बांध लीजिये और क्रॉस बॉडी बैग पहन लीजिये। आप इस लुक के साथ बेल्ट और चश्मे का उपयोग कर सकती हैं।

    5. सादे ब्लेज़र के साथ चमड़े के पैंट्स

    Leather pants with Nude Blazers
    Image Source: Michelle
    Leather pants with Nude Blazers
    Image Source: Prudence Richardson

    सादे रंग के कोट को हम आमतौर पर किसी आफिस के कायर्क्रम में पहनते है लेकिन फैशन ने इस धारणा को भी बदल दिया है। जब हम इन सादे कोट को चमड़े के पैंट्स के साथ पहनते हैं तो ये इतने ही खूबसूरत लगते है जितने की आफिस के फॉर्मल कपडो में लगते हैं। आपको बस इन्हें ब्रेसलेट, क्रॉप टॉप और टीशर्ट के साथ पहनना है और आप अपने स्ट्रीट लुक में गर्मियों के मौसम में बाहर जाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

    6. ऊँची कमर के पैंट्स के साथ बंद गले का टॉप

    Grey High Neck for High Waist Leather Pants
    Image Source: Maddy Vae

    और सभी फैशन ट्रेंड्स की तरह ही, चमड़े के पैंट्स के फैशन में भी हमे बहुत सारे विविधता कुछ सालों में दिखाई देती है। काऊ बॉय चमड़े के पैंट्स से लेकर बेल बॉटम पैंट्स, स्ट्रेट चमड़े के पैंट्स और हम अब पहुच चुके है ऊँचे कमर वाली ढीली चमड़े के पैंट्स तक। दूसरे स्लिम पैंट्स से अलग इन पैंट्स में आपको बहुत आरामदायक महसूस होता है। इन लुक को भूरे रंग के बंद गले के टॉप के साथ और सर्दियों में पहन सकती हैं।

    7. सर्दियों में लंबे कोट के साथ चमड़े के पैंट्स

    Wearing Leather Pants with Over Coats
    Image Source: Lawyers Fashion
    Wearing Leather Pants with Over Coats
    Image Source: Fashion Fit

    उनके गरम बनावट के कारण, चमड़े के पैंट्स को ज्यादातर सर्दियों के मौसम में पहना जाता है। चमड़े के पैंट्स सर्दियों के कपडो के साथ बहुत शानदार लगते हैं जैसे ब्लेजर, कोट, जैकेट, स्वेटर इत्यादि। बड़े कोट भी एक अच्छा उपाय है और आप इनके साथ गर्म भी महसूस करते है सर्दियों के मौसम में। इन्हें गरम इनर, टीशर्ट जैसे आपको पसंद हो उसके साथ पहन सकती हैं। अपने सर्दियों वाले लुक को पूरा करने के लिए जूतों का उपयोग कर सकते है।

    8. हरे लंबे शृग के साथ चमड़े के पैंट्स

    Green Long Shrug with Leather Pants
    Image Source: Jeels Photo
    Green Long Shrug with Leather Pants
    Image Source: Jeels Photo

    पतझड़ के मौसम के लिए सबसे अच्छा विकल्प लंबे पतले स्वेटर होते है जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया हैं। ये अलग अलग कलर और वस्तुओं में पाए जाते हैं। जब इन हरे रंग के लंबे स्वेटर को बिना स्लीव वाली टॉप के साथ पहना जाता है तो यह बहुत खूबसूरत लगता है। तस्वीर में उन्होंने जो चमड़े के पैंट्स पहनी है वो उनके फैशन को और भी ज्यादा बड़ा देती हैं। पैर के टखनों वाले जूते आपके मनमोहक लुक को पूरा करती है।

    9. नीले डेनिम शर्ट के साथ चमड़े के पैंट्स

    Leather pants with Blue denim shirt
    Image Source: Styles Of Milly

    ढीले फिट चमड़े के पैंट्स सालो से बहुत सारी महिलाओं की पसंद बनी हुई है और डिज़ाइनर ने भी उनके इस पसंद को ध्यान में रख कर उनकी इच्छा को पूरा किया है। अपने इस ढीले चमड़े के पैंट्स को और भी आधुनिक लुक देने के लिए आप इसके साथ आप डेनिम शर्ट पहन सकती हैं। जैसा दिखाई देता है यह उतना ही आरामदायक भी है। अपने लुक को पूरा बनाने के लिए सिल्वर टखनों तक जूतों का और चैन वाले बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    10. खूबसूरत शीर टॉप के साथ चमड़े के पैंट्स

    Styling a Sheer top with Leather Pants
    Image Source: Miss Yanaweiman

    गर्मियों के मौसम में चमड़े के पैंट्स को पहनना किसी सपने जैसा होता था पर अब नही। पतले लेयर वाली शीर टॉप आपके लुक को सुंदर बनाने के लिए काफी है। आप अपने शीर टॉप को सफेद या नियोन ब्रा के साथ और मनोरंजन जोड़ सकती हैं। आप अपने लुक को और भी कूल बनाने के लिए टो हील्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टड झुमके के साथ अपने बिंदास लुक को और भी अनोखा बना लीजिए।

    11. ठंडे सर्दियों के लिए लाल बंद गले वाला टॉप और बिंदास लुक

    Red hot turtle neck for a Cold Winter Day
    Image Source: Leather Pants Models

    अगर उजले रंग आपकी पसंद है और वे आपके बिंदास व्यक्तित्व को सूट करते हैं तो आपको इन्हें किसी के भी साथ पहनने के लिए शर्माने की जरूरत नही है खासकर जब बात चमड़े के पैंट्स की हो तो। कड़ाके के सर्दियों के मौसम में यह लाल रंग का स्वेटर आपके चमड़े के पैंट्स वाले लुक को और भी शानदार बना देते है। अपने इन उजले रंग के कपडो को काले रंग के पैंट्स के साथ पहनिये ताकि वो पूरी तरह उभर कर दिखाई दे। इस लुक को अपने पसंदीदा जूतों के साथ पहनिये और मैं शर्त लगा सकता हु आप अपने इस लुक में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेंगी।

    तो यह 11 तरीके थे, जिससे आप अपने चमड़े के पैंट्स को अलग अलग तरीको में पहन सकती हैं। तो उन चमड़े के पैंट्स को निकालने का सही वक्त आ गया है जो महीनों से अलमारी में पड़े हैं। अगर आपके पास वे है तो इन्हें एक मौका देने में क्या हर्ज है।

  • पॉनीटेल हेयर स्टाइल्स

    पॉनीटेल हेयर स्टाइल्स

    अपने बाल को संभाले रखना बहुत कठिन होता है। कभी कभी हम अपने बालो को खुला रखना पसंद नहीं करते तो बालो की चोटी बना लेते हैं या पॉनीटेल कर लेते हैं। अगर आप सामान्य तरीके के पॉनीटेल से उब चुकी हैं तो हम आपके लिए बिल्कुल नए तरीके के पॉनीटेेल स्टाइल लेकर आए हैं। अब गर्मी आ चुकी हैं और आपको अब अपने बालो को संभालने में काफी दिक्कत आएगी तो हम आपके लिए इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं।

    K4 Fashion आपके लिए अलग अलग तरीकों के पॉनीटेल हेयर स्टाइल चुन कर लाया हैं जो सभी तरह के बालो के बालो के लिए सही है चाहे आपके बाल छोटे हो, लंबे हो या मध्यम आकार के हो। इन हेयर स्टाइल्स को आप फॉर्मल डिनर्स,  कैजुअल डे आउटगोइंग, वर्कप्लेस या अपने घर ही, कही पर भी बना कर जा सकती हैं। ये पॉनीटेल हेयर स्टाइल्स आप बहुत ही आसानी से बना  सकती हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

    पॉनीटेल हेयर स्टाइल्स

    स्लीक हाई पॉनीटेल

    Sleek High ponytail Ponytail Hairstyles

    श्रद्धा कपूर इस आउटफिट में बेहद खूबसरत दिख रही हैं।  इनका हेयर स्टाइल भी बहुत ही अच्छा तथा आसान है। आप अपने लिए भी ऐसे स्लीक हाई  पॉनीटेल बना सकती हैं। बस अपने बालो को अच्छे तरीके से कंघी करे और बांध ले। ये हेयर स्टाइल हर आउटफिट के साथ बहुत ही अच्छा दिखेगा। आप इस हेयर स्टाइल  को कही  पर भी बना कर जा सकती हैं जैसे कि स्कूल, कॉलेज, वर्क प्लेस, छोटा से समारोह में । यह इस हेयर स्टाइल का गुण है कि आप इसे कही पर भी तथा किसी भी ड्रेस के साथ बना सकती हैं।

     मिड पार्टेड लो राइज पॉनीटेल

    Mid parted low rise ponytail Ponytail Hairstyles

    दीपिका पादुकोण का यह हेयर स्टाइल बहुत ही खूबसूरत है तथा लंबे बालों के लिए और भी अच्छा है। यह मिड पार्टेड लो राइज पॉनीटेल दीपिका पर बहुत ही सुन्दर लग रहा हैं। दीपिका ने इसे एक पारंपरिक आउटफिट के साथ  स्टाइल किया है लेकिन आप इसे कैसुअल ड्रेस के   साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप किसी  फैमिली फंक्शन में जा रही है तो आप कुछ हेयर एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।अगर आप जुड़ा बनाते बनाते बोर हो चुकी है तथा  गर्मी और पसीने से बचना चाहती है तो ये हेयर स्टाइल कैरी कर  कॉलेज भी जा  सकती हैं ।

    वीव के साथ हाई पॉनीटेल

    High ponytail with a weave

    अगर आपके बाल छोटे है तथा आप कैटरीना कैफ के जैसे ही कोई लुक अपनाना चाहती हैं तो वीव के साथ बनाया गया ये हाई पॉनीटेल आपके लिए ही है। ये हेयर स्टाइल पार्टी  लुक के लिए एकदम सही है। ये हेयर स्टाइल आपके बालो को एक इंसटेंट बाउंस देगा तथा आपके पूरे लुक में भी। कैटरीना कैफ इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही है, आप भी ठीक ऐसे ही स्टाइल अपना सकती हैं। आपको अपने छोटे बालो को इस तरह से स्टाइल करने के लिए  बस कुछ चीजे चाहिए जैसे – हेयर जेल, बॉबी पिंस और एक हेयर वीव ।

    हेयर रिंग्स के साथ पॉनीटेल

    Ponytail with hair rings Ponytail Hairstyles

    जैकलीन फर्नांडिस इस पॉनीटेल में  बहुत ही खूबसूरत तथा हॉट लग रही हैं। इस स्टाइल में एक्सेसरीज़ के रूप में  बालो के मिड पार्ट में हेयर रिंग्स का प्रयोग किया गया है। यह बहुत ही बोल्ड तथा सुन्दर दिख रहा हैं। आप यह स्टाइल किसी भी कंसर्ट या नाइट क्लब में शामिल होने के लिए कैरी कर सकती हैं। लेकिन याद रखे यह हेयर स्टाइल बना के स्कूल कत्तई ना जाए क्योंकि यह स्टाइल आपकी प्रधानाचार्य को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। यह हेयर स्टाइल केवल पार्टी के उद्देश्य से है।

    ब्रेडेड पॉनीटेल

    Braided ponytail

    सोनम कपूर मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्हें उनके स्टाइल के लिए जाना जाता हैं यह ब्रेडेड पॉनीटेल उन पर काफी अच्छा दिख रहा हैं।  साइड से  बालो में टाइट ब्रेडस  बनाते हुए उसे पॉनीटेल के रूप में बांध ले तथा नीचे की ओर  ब्रेडस को ढीला छोड़ दें  ताकि आपके बाल बाउंसी तथा  घने दिखे। जो लड़किया अपने बालो को बांधे रखना चाहती हैं और कुछ नया तथा बेहतरीन हेयर स्टाइल भी ट्राई करना  चाहती हैं तो यह हेयर स्टाइल उनके लिए बेस्ट है।

    टेक्सचर पॉनीटेल

     

    यह कई सारे टेक्सचर वाला लो राइज पॉनीटेल है जिनमे ये हेयर रिंग्स कमाल के दिख रहे हैं। अनन्या पांडेय द्वारा कैरी किया गया यह स्टाइल बेहद कूल तथा सुन्दर दिख रहा हैं। आप इस हेयर स्टाइल को कैरी कर कॉलेज भी जा सकती हैं अगर आपके पास इसे बनाने के लिए समय है तो ,इसे शादी समारोह में भी कैरी किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन हेयर स्टाइल है। चिंता ना करें , बेसक यह एक अलग स्टाइल है लेकिन सबसे अलग और बेहतरीन स्टाइल है।

    टू ब्रेड पॉनीटेल

    Two braid pony Ponytail Hairstyles

    अगर आप एक स्पोर्ट्स वुमन है या जिम जाती हैं तो यह हेयर स्टाइल आपके लिए बहुत अच्छा है। इस स्टाइल में आपका एक भी बाल अपनी जगह से नहीं हिलेगा। यही इस स्टाइल की खूबसूरती है यह आपके बालो को उनकी जगह पर ही रखेगा तथा यह आपके बालो को स्लीक लुक भी नहीं देगा। अपने बालो में बाउंस लाने के लिए आप नीचे के बालो को कर्ल भी कर सकती हैं।

    थ्री ब्रेडस् पॉनीटेल

    Three braids ponytail

    https://www.instagram.com/p/BEJPUUjHoFn/

    अगर आपको मिड पार्टिंग नहीं पसंद है तो आप ये थ्री ब्रेड़ेड हेयर स्टाइल भी अपना सकती हैं। जिनमे एक ब्रेड बीच में तथा अन्य दो सिर के किनारे वाले हिस्से पर बनाए गए हैं। पॉनीटेल स्टाइल के लिए तीनो ब्रेड को मिलाकर उन्हें रबर बैंड से बांध ले। आप इसे किसी भी अवसर के लिए कही पर भी कैरी कर के जा सकती हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कितनी आत्मनिर्भरता के साथ कैरी कर रही हैं।

    चिग्नों पॉनीटेल

    Chignon Ponytail Ponytail Hairstyles

    https://www.instagram.com/p/BuLfRCxhH8Q/

    चिग्नों पॉनीटेल स्टाइल बनाना  बहुत ही आसान है    क्योंकी इसे  बनाने में ज्यादा  मेहनत नहीं  लगता हैं। आपको  बस मध्यम लंबाई  वाले बालो की जरूरत है। इसमें सिर्फ पीछे की तरफ बालो को लेकर एक नॉट लगाने की जरूरत है। इसे अपने लिए जरूर देखे। बस एक रबर बैंड लेकर अपने बालो की आधी लंबाई मोड़ते हुए बांध ले और लीजिए 5 मिनट से भी कम समय में आपका हेयर स्टाइल बन कर तैयार है।

    सेगमेंटेड पॉनीटेल

    Segmented Ponytail

    जैकलीन फर्नांडिस इस  सेगमेंटेड पॉनीटेल  को स्टाइल कर इसे बढ़ावा दे रही हैं जिसे आप अपने समर लुक में सामिल कर सकती हैं। यह लड़कियों के लिए बेस्ट पॉनीटेल हेयर स्टाइल है। यह हेयर स्टाइल उन लड़कियों के लिए सबसे बेेस्ट है  जिनके बाल लंबे है तथा जो बोरिंग से दिखने वाले साधारण हेयर स्टाइल को कैरी नहीं करना चाहती हैं।

    फिशटेल पॉनी

    Fishtail Pony Ponytail Hairstyles

    कृति सेनन अपने एक फिल्म के प्रमोशन में इस हेयर स्टाइल में नजर आईं थीं जो देखने में तो हल्का नहीं लगता लेकिन इसे बनाना बेहद आसान है। क्राउन एरिया पर बना पफ और मिड पार्टिंग में बनाया गया बैंग इस हेयर स्टाइल की जान है । यह पॉनीटेल हेयर स्टाइल लड़कियों के लिए   नया है तथा   एक अद्भुत एक्सपेरिमेंट है।

    मैसी पफ पॉनीटेल

    Messy puff ponytail

    इस हेयर स्टाइल को एक मेसी लुक दिया गया है। मेसी हेयर तथा पफ के साथ बनाया गया यह स्टाइल बेहद घना तथा आलिया भट्ट पर बहुत ही सेक्सी लग रहा है। मेकअप को कम करते हुए इस हेयर स्टाइल पर फोकस किया गया है ताकि सबकी नजरे बालो पर ही टिकी रहे, यह पॉनीटेल बहुत ही अच्छा  दिख रहा हैं।

    वेवी पॉनीटेल

    Wavy Ponytail

    नॉर्मल लो राइज पॉनीटेल एक   गो  – टू पॉनीटेल  है जिसे लड़़किया  आसानी से बना सकती हैं। दीपिका ने इसमें बालो को वेवी लुक दिया है ताकि ये फ्लैट ना दिखे , वेवी लुक के साथ बाल बेहद घने दिख रहे हैं। ये एक सरल हेयर स्टाइल है जो उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जिनके बाल लंबे है।

    रफल्ड पॉनीटेल

    Ruffled Ponytail Ponytail Hairstyles

    बालो को  रफल्ड लुक  देते हुए तथा आगे के कुछ बालो को खुला रखते हुए यह हेयर स्टाइल बनाया गया है जिससे ये टेक्सचर बेहद खूबसूरत दिख रहा हैं।  इस पॉनिटेल हेयर स्टाइल को कैरी कर लड़कियां ऑफिस या स्कूल , कॉलेज  जा सकती है। यह लगभग सभी तरह के आउटफिट्स के साथ बेहतर दिखेगा। ड्रेसेस , पैंटसूट्स ,  स्कर्ट्स , आप  जो भी नाम ले लें यह  सभी आउटफिट के साथ बेहतर दिखेगा।

    स्लीक ब्लैक लॉन्ग पॉनीटेल

    Sleek black long ponytail

    इस हेयर स्टाइल में  एक भी बाल को बिना छोड़े हुए स्लीक तथा सीधा रखा गया है जो बहुत आसान तथा अच्छा लग रहा है। ये एक नॉर्मल पॉनीटेल के जैसा ही है जिसमें बालो को पीछे की तरफ से सीधा रखा गया है। तो अगर आपके बाल सीधे नहीं है तो स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करके अपने बालो को ऐसे स्टाइल करिए।

    हाफ हेयर पॉनीटेल

    Half hair ponytail

    यह एक रेट्रो लुक वाला पॉनीटेल है। अपने बालो को वेवी कर्ल करते हुए  आधे बालो का हाई पॉनीटेल बनाते  हुए बाधे यह बहुत ही कूल दिखेगा। आप इसे कैसुअल वियर के साथ स्टाइल करे, यह आपको और ज्यादा कूल लुक देगा। आपको यह हेयर स्टाइल जरूर अपनाना चाहिए।  यह बहुत ही कम समय में बिना किसी उलझन के बन जाएगा। और यह आपके बालो को फ्री लुक देगा।

    ये पॉनीटेल हेयर स्टाइल लड़कियों के लिए सबसे बेस्ट है तथा किसी भी तरह के बालो के लिए सही है अगर आपके बाल छोटे है तो आप हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके बाल लंबे है तो उन्हें किसी तरह का ब्यूटी टच देे के बांध सकती हैं। यदि आपके बाल आइली है तो स्लीक पॉनीटेल आपका  सबसे  अच्छा दोस्त साबित होगा।

    हम यहां आपको कुछ टिप्स भी देने जा  रहे हैं :

    अगर मेरे बाल आईली है तो मै क्या कर सकती हूं? अगर आपके बाल आइली है और यदि आप जुड़ा नहीं बनाना चाहती तो आप स्लीक पॉनीटेल बना सकती हैं। ये      बनाने में आसान है तथा यह आप पर  अच्छा भी दिखेगा। आपको स्लीक लुक के लिए  हेयर जेल भी लगाना नहीं पड़ेगा।

    स्कूल जाने के लिए मै कौन सा हेयर स्टाइल अपना सकती हूं? जब हम स्कूल में थे तो हेयर स्टाइल जैसा कोई चीज़ नहीं हुआ करता था हम साधारणतया चोटी ही बनाया करते थे लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है  फिर भी चुकी आप स्कूल के लिए स्टाइलिंग कर रही हैं तो आप पफ पॉनीटेल और हाफ   हेयर पॉनीटेल बना सकती हैं यदि आपके बाल  मीडियम साइज के है।

    मै अपने बालो को फॉर्मल लुक देने के लिए क्या कर सकती हूं? आप स्लीक पॉनीटेल   कर सकती हैं या रफलड पॉनीटेल भी  बना सकती हैं। आप चिग्नोन  पॉनीटेल भी बना सकती हैं।

    K4 Fashion आशा करते हैं कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आएगा और आप अपने लिए इनमे से कोई स्टाइल जरूर ही अपनाएंगी।

  • रुबीना दिलैक से प्रेरित कुछ शानदार ब्लाउज डिज़ाइन्स

    रुबीना दिलैक से प्रेरित कुछ शानदार ब्लाउज डिज़ाइन्स

    रुबीना दिलैक उन चुनिंदा टीवी अभिनेत्रियों में से है जिन्होंने हमे फैशन के नए नए सुझावो के साथ मनोरंजन भी किया है। उन्हें अपने फिटनेस और योगा से बेहद प्यार है और यही वजह है कि वो किसी भी लुक में बेहद आकर्षक लगती हैं। किसी सीरियल और समारोह में उनका लुक हमेशा से चर्चा में रहा है। ज्यादातर सीरियल में हम उन्हें सामान्य साड़ी पहने ही पाते हैं परंतु उनके ब्लाउज का अंदाज उनके लुक को कभी भी बोरिंग नही बनाता है। उनके ब्लाउज़ के स्लीव और आगे के गले की डिज़ाइन अपने आप मे बेहद खूबसूरत है। उन्होंने उन महिलाओं को प्रेरित किया है जिन्हें अपने ब्लाउज को अलग अलग डिज़ाइन और स्टाइल में पसंद है।

    रुबीना दिलैक के कुछ स्लीव और आगे के गले की डिज़ाइन वाले ब्लाउज के साथ हम आपको आपके रोज के बोरिंग ब्लाउज डिज़ाइन से छुटकारा दिलाना चाहते हैं।

    रुबीना दिलैक से प्रेरित साड़ी ब्लाउज डिज़ाइन्स

    1. खूबसूरत बेल स्लीव डिज़ाइन

    Beautiful Bell-Sleeves Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    नीला और सफेद रंग दुनिया के शायद सबसे अच्छा रंगों का मिश्रण है। रुबीना ने जो साड़ी पहनी है वो साड़ी नीले रंग की साड़ी है परंतु लेस इसे बहुत सुंदर बनाते है। और सबसे अनोखी बात है कि उन्होंने इसके साथ सफेद रंग की घंटी के आकार वाली स्लीव वाली ब्लाउज को चुना है। इस ब्लाउज में हमे सामान्य गोलाकार गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। इसमे कोई शक नही की इस ब्लाउज के स्लीव सबकी निगाहें अपनी ओर खींच रहे हैं। ये उनके पूरे लुक को पूरा करने का काम करते हैं। आप इस साड़ी को पार्टी में पहन सकती हैं।

    2. चमकदार मनमोहक स्लीव वाले ब्लाउज डिज़ाइन

    Variation Of Victorian Sleeves Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    यह भूरे रंग की भौगोलिक प्रिंट वाली साड़ी बहुत खूबसूरत लगती है परंतु रुबीना ने अपने ब्लाउज के चुनाव से इसे और भी मनमोहक बना दिया है। उन्होंने इस शीर विक्टोरियन स्लीव वाली ब्लाउज को साड़ी के साथ पहना है जो इन्हें और भी स्टाइलिश बनाता है। इसमे हमे खूबसूरत गोलाकार गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। बिना किसी भारी काम के भी यह साड़ी किसी भी मौके के लिए बहुत बेहतर विकल्प है। यह उन लड़कियों को बेहद पसंद आएगा जो अपने फैरवेल पार्टी के लिए किसी अलग और अनोखी डिज़ाइन की तलाश कर रही हैं। महिलाएं इसे अपने ऑफिस के पार्टी में भी पहन सकती हैं।

    3. मनमोहक लेस का अनोखा अंदाज

    Let The Tassle Lace Do The Trick Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    उनका यह लुक सीधा हमे उनके सीरियल के शूटिंग से मिलता है। उन्होंने इस पीले रंग की साड़ी के साथ नीले रंग की ब्लाउज को पहना हुआ है। इसमे हमे गोलाकार गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। इस ब्लाउज का स्लीव टखनों तक है और नीचे की तरफ हमे सुंदर लेस लगा हुआ दिखता है। ब्लाउज पर सामान्य काँच के काम का उपयोग किया गया है। उनके रोल की तरह ही यह लुक भी बहुत सरल और सामान्य है। अगर आप किसी सामान्य पारंपरिक कपड़े को खोज रहे है तो यह साड़ी और ब्लाउज आपके लिए ही बना है।

    4. तितलियों वाली स्लीव का जादू

    Bewitching Butterfly Sleeves Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    यह बिल्कुल नया स्लीव पैटर्न जो कि ब्लाउज में जोड़ा गया है इससे पूरे साड़ी को एक बिल्कुल मनमोहक लुक मिलता है। रुबीना ने जो ब्लाउज पहना है उसका डिज़ाइन लगभग सभी लोगो द्वारा पसंद किया जाता है। ब्लाउज के गले का आकार गोलाकार है और हमे तितलियों वाली स्लीव भी दिखाई देती है। इन स्लीव की लंबाई कुहनियों तक होती है। ये ब्लाउज शिफ्फोन साड़ी के साथ बहुत फिट बैठते हैं। आप इस ब्लाउज को अपने पुराने साड़ी के साथ पहन सकती है जिससे इन्हें एक नया लुक मिलता है।

    5. बलून स्लीव और झालरदार पैटर्न

    Balloon Sleeves With Frilled Cuffs Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    रुबीना का यह एक और शानदार लुक है जो हमे सीरियल में देखने को मिला है। रुबीना ने शानदार लाल साड़ी के साथ खूबसूरत पीले रंग की ब्लाउज पहनी हुई है। स्लीव पर हमें गुबारों के पैटर्न के साथ झालरदार डिज़ाइन दिखाई देती है। यह लुक बहुत सामान्य और सरल है पर फिर भी यह अपनी मनमोहक छवि के कारण लोगो पर अपनी गहरी छाप छोड़ने का काम करता है। आप इस ब्लाउज को अपने सादे साड़ी के साथ पहन सकती हैं और आप पूरी तरह तैयार हो जाएंगी किसी भी पार्टी में जाने के लिए। ये ब्लाउज शिफॉन साड़ी के साथ खूबसूरत लगेंगे।

    6. योक गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज डिज़ाइन

    Yoke Neck Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना ने इस जालीदार ब्लाउज को अपने सुंदर प्रिंट साड़ी के साथ पहना है। इस ब्लाउज के गले पर हमें जालीदार डिज़ाइन और स्लीव पर जालीदार कपडो की पफ डिज़ाइन दिखाई देती है। इन स्लीव की लंबाई कुहनी तक होती है। अभिनेत्री इस शानदार लुक में किसी अप्सरा जैसी लग रही हैं। आप इस डिज़ाइन को किसी पार्टी या बड़े समारोह में पहन सकती हैं। यह ब्लाउज डिज़ाइन बहुत पहले से प्रचलित है और ज्यादा महिलाओं द्वारा इसे पसंद भी किया जाता है। यह ब्लाउज डिज़ाइन आपको ज्यादा गहने पहनने के परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है क्योंकि इसके गले के पास हमे नेकलेस के लिए कोई जगह नही दिखाई देती। भारी झुमके इस लुक को और भी बेहतर बना देते हैं।

    7. जमीन को छूती आकर्षक स्लीव वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Floor Touch Sleeves For Flawless Blouse Design

    रुबीना ने अपने नए और अनोखे ब्लाउज डिज़ाइन से हमेशा हम सभी को चौका दिया है। इस ब्लाउज में हमे गले की तरफ लंबे वी आकार की डिज़ाइन दिखाई देती है। इसमे हमे लंबे जमीन को छूने वाले नीले स्लीव भी मिलते है जो उनके स्कर्ट के साथ बिल्कुल मेल खाते हैं। यह परिधान अपने आप मे बहुत अनोखा है और लंबे स्लीव आपको पंख लगे होने का अहसास कराते है। आप इस स्लीव को किसी बड़े समारोह जैसे शादी में पहन सकती हैं। यह ब्लाउज भीड़ में भी आपको एक अलग पहचान देता है।

    8. पूरे लंबाई वाली स्लीव डिज़ाइन और बहुत सारे झालरदार डिज़ाइन वाली ब्लाउज

    Full Length Bell Sleeves With Multiple Frill Design Saree Blouse Design by Rubina Dilaik
    यह सुनहरे रंग का ब्लाउज रुबीना के नारंगी साड़ी के किनारो से मैच करता दिखाई देता है जो उन्होंने तसवीर में पहनी हुई है, यह उन्हें पारंपरिक लुक के साथ साथ मॉडर्न भी बनाता है। इसके आगे की तरफ हमे गहरे वी आकार के गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। घंटी के आकार की डिज़ाइन और झालरदार पैटर्न इसे और भी फैशनेबल बनाते है। इसके झालरदार डिज़ाइन पर सुनहरे लेस दिखाई देते है जो उनके साड़ी के सुनहरे लेस से मैच करते हैं। इस सुनहरे ब्लाउज को आप किसी भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

    9. हाफ बेल स्लीव और खूबसूरत फूलो के डिज़ाइन वाली गुलाबी ब्लाउज डिज़ाइन

    Blush Pink Floral Blouse With Half Bell Sleeves

    रुबीना ने अपने सीरियल के शूट के दौरान इस ब्लाउज को पहना हुआ था। उन्होंने जो ब्लाउज पहनी है उसका गला गोलाकार है। इसके स्लीव की लंबाई कुहनी तक पाई जाती है और घंटी की डिज़ाइन भी हमे देखने को मिलती है। उनका ब्लाउज कपड़े के साथ बिल्कुल मेल खाता है। शीर दुपट्टा उनके ब्लाउज स्कर्ट के साथ बहुत मनमोहक लगता है। हल्का रंग और ब्लाउज पर फूलो की डिज़ाइन इसे किसी सुबह के समय के समारोह में पहनने के लिए उपयुक्त बनाती है। इस ब्लाउज के साथ किसी भी नेकलेस की जरूरत नही है। आप इसके साथ झुमके पहन सकते हैं।

    10. कीमोनो स्लीव का मनमोहक अंदाज

    Killing It In Kimono Sleeves Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना ने इस खूबसूरत साटिन ब्लाउज को अपने एक समारोह के दौरान पहना हुआ था। इसमे हमे गहरे पत्तियों के आकार वाली नेक डिज़ाइन दिखाई देती है। जबकि इस ब्लाउज की खासियत इसके कीमोनो स्लीव हैं। कीमोनो स्लीव हमे जापानी कपड़े कीमोनो से प्रेरित मिलता है। यह स्लीव सभी तरह के कपडो के साथ सुंदर लगते हैं। इसके स्लीव के नीचे के भाग में हमे झालरदार पैटर्न दिखाई देती है जो और भी शानदार लगता है। शीर की वस्तुएं इसके साथ बहुत मनमोहक लगती हैं। आप इसे अपने किसी भी समारोह में पहन सकती है जहा आपको स्टाइलिश लुक में दिखाना चाहती है।

    11. शाही नीले रंग की ब्लाउज डिज़ाइन

    Royal Blue Cap Sleeve Blouse In Grid Pattern Saree Blouse Design by Rubina Dilaik
    यह शाही नीले रंग की साड़ी में रुबीना बिल्कुल अप्सरा जैसी लग रही हैं और उन्होंने इसके साथ नीले रंग की मेल खाती पट्टियों की डिज़ाइन वाली खूबसूरत ब्लाउज पहनी है। इसके स्लीव आकार में छोटे है और किनारो पर हमें झालरदार डिज़ाइन दिखाई देती है जो साड़ी से मेल खाती है। इसके गले की डिज़ाइन बहुत गहरी वाली है तो आप अपने पसंद के गहने पहन सकती हैं। यह लुक सरल होते हुए भी बहुत शानदार है। आप इसे अपने पार्टी में पहन सकती है। यह आड़ी पट्टियों वाली ब्लाउज डिज़ाइन आज कल बहुत प्रचलित है और बहुत सारे लोगो द्वारा पसंद भी किया जाता है।

    12. सामान्य योक डिज़ाइन

    Simple Yoke Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    यह सफेद योक गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज बहुत सामान्य है पर फिर भी यह सभी पर खूबसूरत लगता है। रुबीना ने इसे पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ता से पहना हुआ है। शीर वाली आधे स्लीव की ब्लाउज बहुत मनमोहक लगती है। आपको इसके साथ किसी नेकलेस की जरूरत नही पड़ेगी। आप इसके साथ अपने पसंद के झुमके पहन सकती हैं। आप इस ब्लाउज को किसी भी मौके पर पहन सकती है जाहे वो छोटी किटी पार्टी हो या कोई बड़ा समारोह।

    13. हाल्टर नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Halter Neck Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना हर एक ब्लाउज डिज़ाइन को इतनी खूबसूरती के साथ पहनती है कि उनका हर लुक बहुत खूबसूरत लगने लगता है। उन्होंने इस तस्वीर में सफेद हाल्टर गले वाली ब्लाउज पहनी है जो कि इस अभिनेत्री पर बहुत सूट करता है। उन्होंने इस सफेद ब्लाउज को बैंगनी लहरिया साड़ी के साथ पहना है जिसपे सफेद पट्टियां देखी जा सकती हैं। हाल्टर ब्लाउज बिना किसी नेकपीस के भी बहुत सुंदर लगते हैं। रुबीना ने अपने लुक को पारंपरिक बनाने के लिए इसके साथ एक झुमका भी पहना हुआ है। आप भी इसके साथ झुमका पहन सकती हैं। आप इस ब्लाउज को अपने पार्टी में पहन सकती हैं।

    14. आधे कंधे वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Cold-Shoulder Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना ने जो कंधो के पास से कटे हुए इस तांबे के रंग वाली ब्लाउज पहनी है वो आजकल बहुत सारी महिलाओं द्वारा पसंद किया जाता है। स्लीव कुहनियों तक पाई जाती है। रुबीना में इस ब्लाउज के साथ बड़े भारी डिज़ाइन वाली नेकलेस को पहना हुआ है जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं। अगर आप अपने लुक को सामान्य रखना चाहती है तो आप इस ब्लाउज को बिना किसी नेकलेस के भी पहन सकती है और यह फिर भी आपके ऊपर सुंदर लगेगा। आप इसे चांद बाली झुमके के साथ किसी बड़े समारोह के लिए पहन सकती है और छोटे झुमके के साथ आप किसी भी छोटे पार्टी के लिए बिल्कुल तैयार नजर आएंगी।

    15. ब्रेसलेट स्लीव मोतियों वाले लेस के साथ

    Bracelet Sleeves With Beaded Lace Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    Saree Blouse Design by Rubina Dilaik
    यह एक और नीले रंग की योक गले की डिज़ाइन वाली ब्लाउज है जिसे रुबीना ने पहना हुआ है। इसके स्लीव में हमे ब्रेसलेट की डिज़ाइन और मोतियों की डिज़ाइन वाली लेस दिखाई देती है। उन्होंने इस ब्लाउज को लहंगे चुन्नी के साथ पहना हुआ है। आप यही पैटर्न वाली ब्लाउज को साड़ी के साथ पहन सकती है ये आप पर निर्भर करता है। आप इस लुक को पूरा करने के लिए केवल चन्देलीर झुमके का उपयोग कर सकती हैं। आप इस लुक को किसी बड़े समारोह या शादी समारोह में पहन सकती हैं।

    16. पूरे स्लीव और विभिन्न रंगों वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Full Sleeves Multi Color Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    यह विभिन्न रंगों वाला ब्लाउज आपके सभी रंगों के साड़ी के साथ फिट बैठता है। कुहनियों तक हमे फैब्रिक लैस दिखाई देता है और उसके बाद चौड़े गुलाबी, हरे और सुनहरे किनारो के साथ भारी सजावट भी देखने को मिलती है और यही खासियत उसे सबसे अलग बनाती है। रुबीना ने इसे अपने सीरियल में पहना हुआ था। पूरे स्लीव और अलग अलग रंगों का गजब का संगम इस ब्लाउज की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इस ब्लाउज को आप अलग अलग रंग की साड़ी के साथ पहन सकती हैं और इसे बड़े समारोह में पहनना एक अच्छा विकल्प होगा। झुमका इस ब्लाउज के साथ बहुत शानदार लगेंगे।

    17. जालीदार लहँगा और ज़री वर्क वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Net Lehenga Blouse With Zari Work Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना के ऊपर यह जालीदार चोली बहुत खूबसूरत लग रही है और उन्होंने इस बहुत आत्मविश्वास के साथ पहना हुआ है। ब्लाउज के गले की डिज़ाइन योक पैटर्न वाली है। इसके सामने की ओर हमे जालीदार पैटर्न और ज़री का खूबसूरत काम दिखता है। इसके स्लीव पर भी ज़री का काम किया गया हैं। उन्होंने इस ब्लाउज को भारी झुमके के साथ पहना हुआ है। आप भी इस लहँगा चोली डिज़ाइन को खरीद सकती है और आने वाले शादियों के मौसम में पहन सकती है। इस लुक में अधिक सजावटों की जरूरत नही पड़ती क्योंकि ब्लाउज खुद में एक सुंदरता को बयां करता है।

    18. पफ स्लीव वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Puff Sleeved Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    यह महाराष्ट्रीयन लुक में रुबीना किसी बड़े दर्जे की कलाकार की भांति लग रही हैं। इस ब्लाउज के गले का आकार गोलाकार है। इसमे हमे सुनहरे पफ और सुनहरे लेस की डिज़ाइन दिखाई देती है। ब्लाउज का लेस साड़ी के किनारो से मेल खाता है जो कि सुनहरे का रंग का है। अभिनेत्री ने इस लुक के साथ पारंपरिक महाराष्ट्रीयन गहनों को पहना हुआ है। आप इस लुक को अपना सकती है या फिर इस ब्लाउज को सादे साड़ी के साथ पहन सकती हैं दोनो ही अंदाज में यह बहुत खूबसूरत लगेगा।

    19. बैंगनी ब्लाउज़ गुलाबी लेस के साथ

    Purple Blouse With Pink Lace Design by Rubina Dilaik

    इस बैगनी ब्लाउज जिसपर हमे गुलाबी कॉटन लेस जो कि किनारो पर मौजूद है और आगे की ओर भी यही डिज़ाइन दिखाई देती है आप इसे अपने साड़ी या लहँगे के साथ पहन सकती हैं। ब्लाउज के ऊपर सुंदर सजावट इसे किसी बड़े समारोह के लिए बिल्कुल उपयुक्त बनाती है। रुबीना ने इस ब्लाउज को अपने एक समारोह में पहना हुआ था। आप इस लुक के साथ झुमका पहन सकती है जैसा कि उन्होंने पहना हुआ है।

    20. सुनहरी जाली और कैप स्लीव वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Golden Jali Blouse With Cap Sleeves Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना पर यह सुनहरे रंग की ब्लाउज और ट्रांसपेरेंट साड़ी बहुत खूबसूरत और शानदार लगती है। इस ब्लाउज पर हमें कैप स्लीव और जालीदार पैटर्न दिखाई देता है। इसके गले का आकार गोलाकार है तथा सुनहरे लैस और मोतियों से इसे सजाया गया है। आप इस ब्लाउज को शिफॉन साड़ी के साथ पहन सकती हैं और आप किसी भी पार्टी की शान बन जाएंगी। इसके साथ अपने पसंद के झुमके पहने। आप इसके साथ सुनहरे रंग के झुमके या साड़ी के रंग वाली झुमके पहन सकते हैं।

    तो यह सब 20 ब्लाउज के डिज़ाइन उनके स्लीव पैटर्न और गले के डिज़ाइन से प्रेरित है जिन्हें रुबीना दिलैक ने पहना हुआ था। तो देर किस बात की है जल्दी से अपने अलमारी को इन खूबसूरत ब्लाउज डिज़ाइन से भर दीजिये औऱ आने वाले हर पार्टी में अपने साड़ी लुक से सबके मन मोह लीजिये। अपनी पुरानी साड़ियों को इन स्टाइलिश ब्लाउज के जरिये एक नया लुक दीजिये। इस आर्टिकल में जैसा बताया गया है उसी प्रकार ब्लाउज डिज़ाइन को पहनिये और मेरा यकीन मानिए आपके फैशन की पूरी दुनिया कायल हो जाएगी।

  • माया अली के ‘ब्राइड एंड ग्रूम की सिस्टर’ आउटफिट गोल

    माया अली के ‘ब्राइड एंड ग्रूम की सिस्टर’ आउटफिट गोल

    जब हम बात भारतीय शादियों की करते है तो जगह से लेकर खाने के मेनू तक सब पहले से निश्चित रहता है। शादी के ठहाके हमारे परिवार वाले तब तक करते रहते है जब तक हमारी शादी न हो जाये और हमारे भाई बहन इस ठहाकों के मुख्य सचिव का काम करते हैं। हर बहन को उसके भाई बहनों के शादी को लेकर बहुत सपने होते है जितना उसे उसके खुद के शादी को लेकर नही होते।

    हर किसी के पास उसके पहनने को लेकर बहुत कम सुझाव रहते है इसलिए वे इसका अधिकार लड़कियों को ही देते है कि वे क्या पहनें।

    आपको ज्यादा भरा हुआ नही दिखना है और फिर भी सबसे आकर्षक दिखाई देना है? तो हम आपके लिए लेकर आये है दूल्हा और दुल्हन के बहनों के लिए सबसे खास कपडो का सुझाव जो कि माया अली द्वारा प्रेरित है जो कि एक पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल है। माया अली हमेशा से पारंपरिक कपडो में एक प्रेरणा का स्रोत रही है और उनका सीरियल और समारोह वाला लुक हमेशा से चर्चा में रहता है। शादी समारोह हो या छोटी मेहंदी समारोह आपके लुक का महत्व हम जानते हैं।

    एक जिम्मेदार बहन होने के नाते सारी जिम्मेदारी संभालते वक़्त हम नही चाहते कि आप अपने लुक से कोई भी समझौता करें। तो पहले से ही सब चीज़ लेकर तैयार हो जाइए क्योंकि हम आपके लिए लेकर आये है बिल्कुल नए ट्रेंड का कपड़े जो स्टाइलिश होंने के साथ ही साथ किसी भी मौके पर पहने जा सकते हैं।

    ‘ब्राइड एंड ग्रूम की सिस्टर’ आउटफिट्स

    1. अपने बहन की शादी में सबको सफेद रंग से चौका दीजिये

    Woo Them In White On Your Sister's Wedding

    पाकिस्तानी काम वाला कपड़ा और सजावट कभी भी आपको निराश नही करते। माया अली ने जो सफेद रंग की शीर वाली साड़ी सिल्वर नक्काशी वाली लेस के साथ पहनी है और बहुत थोड़े मध्य के काम वाला यह परिधान आप किसी भी दिन के शादी समारोह में पहन सकती हैं। सुबह की चमक और सफेद रंग का निखार किसी को भी अपने इस लुक से दीवाना बना सकता है। चमकदार ब्लाउज के साथ हमे मोतियों की डिज़ाइन भी देखने को मिलती है। अपने लुक को और भी सुंदर बनाने के लिए उन्होंने इस लुक के साथ सिल्वर हील्स पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने वही रंग के पोटली का भी इस्तेमाल किया है। पोटली में भी हमे भारी काम किया हुआ दिखाई देता है। यह लुक दिन के शादी समारोह या सगाई के लिए बेहतर है।

    उन्होंने गहनों के तौर पर मेल खाती झुमके औऱ कुंदन नेकलेस पहना हुआ है। कुंदन नेकलेस के मध्य में भी हमे रत्नों का गजब का संगम दिखाई देता है। अभिनेत्री ने दोनों हाथों में सिल्वर रंग की बहुत सारी चूड़ियां पहनी है जो उनके हाथों की मेहंदी को और भी खूबसूरत बना देती है। उन्होंने कम मेकअप को चुना है और होठों पर ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाई है। बालो की बात करे तो वे बहुत सरल और सामान्य है उन्होंने बस इसे बीच से दो भागों में बाट कर एक भाग को आगे रखा हुआ है। अंत मे हमे घुंघराले बाल भी दिखाई देते हैं। चूंकि यह लुक किसी भी दूल्हा और दुल्हन की बहन पर बहुत खूबसूरत लगेगा, फिर भी आप मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ नया नया प्रयोग कर सकती हैं।

    2. अपनी बहन के संगीत में इस मनमोहक लहँगे से सबको अपना दीवाना बनाइये

    Slaying Your Sister's Sangeet In A Flare Lehenga

    यह खूबसूरत परिधान जिसे माया अली ने पहना है यह शादी जैसे बड़े समारोह या संगीत समारोह में पहनने के लिए बहुत बेहतर विकल्प है। गुलाबी और पीच के रंगों से बना लहँगा हर दूल्हा और दुल्हन की बहन पहनना चाहती है। उन्होंने राजकुमारी नेकलेस को अपने इस परिधान के साथ चुना है और इसके साथ उन्होंने भारी झुमके और मांग टिका भी पहना हुआ है। इसके साथ भी उन्होंने स्मोकी आँखों को चुना और इसके साथ ब्राउन रंग की लिपस्टिक को लगाया हुआ है। उन्होंने अपने बालों का खूबसूरत जुड़ा बना कर उसमें गजरे का इस्तेमाल किया है जो उनपर बहुत शानदार लग रहा है। अगर आपको जुड़ा बनाना पसंद नही है तो आप अपने बालों को मेसी लुक भी दे सकती हैं।

    यह सुंदर लंहगा भारी काम और सुनहरे नक्काशी दार डिज़ाइन की वजह से हर दूल्हा और दुल्हन के बहनो का सपना होता है। पीच के किनारो को इस पूरे परिधान को और भी आकर्षक बनाने के लिए जोड़ा गया है। शीर दुपट्टे पर भी हमे वही गुलाबी रंग और सुनहरे धागों के साथ मिरर का काम दिखाई देता है। संगीत समारोह में डांस करते वक़्त आपका लहँगा किसी फूल की डिज़ाइन जैसा मालूम पड़ता है। पूरे स्लीव और सुनहरे जालो की डिज़ाइन वाली ब्लाउज पूरे लुक को और भी मनमोहक और मासूम बना देती है। आप इसे संगीत समारोह में मनोरंजन को जोड़ने के लिए पहन सकती हैं।

    3. मेहंदी समारोह को इस हरे पटियाला सूट के साथ यादगार बनाइये

    Making The Mehendi Memorable With A Green Patiala

    जैसे ही आप इस कपडे को देखते है आपको पता चल जाता है कि आप इसे किस समारोह में पहनने जा रहे हैं। जी हाँ, आप बिल्कुल सही हैं। माया अली ने इस हरे रंग के परिधान को संगीत समारोह के लिए चुना है। हम कितनी भी बार मेहंदी समारोह के थीम को बदलने के बारे में सोचे परंतु हम सब जानते हैं कि हरा रंग मेहंदी समारोह का प्रतीक है। आपको मेहंदी समारोह में यह कपड़ा पहनना चाहिए क्योंकि यह हर दूल्हा और दुल्हन के बहन की जरूरत को पूरा करता है। यह हरे रंग का पटियाला सूट सुनहरे पाकिस्तानी काम के साथ बहुत खूबसूरत लग रहा है। इसका दुपट्टा चौड़ा सुनहरे लेस वाला है जिसे हर लड़की पहनना चाहती है। इसके कुर्ते के कट किनारे इस सुंदरता की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाते हैं।

    मिरर काम वाले सिल्वर रंग की जूती इस लुक को और भी मनमोहक बनाते है। उन्होंने नेकलेस की जगह भारी काम वाले झुमके पहने है। यह एक अच्छा चुनाव भी है क्योंकि ऊँचे गले के कुर्ते के कारण नेकलेस के लिए ज्यादा जगह नही बचती। अपने हाथों को सुंदर बनाने के लिए उन्होंने मेल खाती चूड़ियाँ और शानदार अँगूठी पहनी हुई है। हमेशा की तरह ही उन्होंने अपने मेकअप को साधारण रखा हुआ है। उन्होंने अपने हेयर स्टाइल को खुला रखा है और हमे इसमे घुमावदार पैटर्न जिसे हम कर्ल कहते है वो देखने को मिलता है। अगर आप माया अली जितनी खूबसूरत और आकर्षक दिखाना चाहती हैं तो यह लुक आपके सभी सपनो और जरुरतों को पूरा करता है जैसा कि हर दूल्हा और दुल्हन की बहन चाहती हैं।

    4. भाई की शादी में इस लाजवाब गाऊन से सुंदरता को बिखेरिये

    Flowing With The Flare Of The Gown On Brother's Wedding

    ज्यादा पहनावा, कम पहनावे और सही पहनावे के बीच केवल एक छोटा सा ही अंतर रहता है। किसी परिधान का चुनाव करते वक़्त हम कई बार छोटी सी बारीकी को भी भूल जाते हैं जैसा कि माया अली ने अपने लुक में सभी बारीकियों को बड़ी खूबसूरती के साथ दर्शाया है। यह गहरे महरून रंग की गाउन खूबसूरती और आत्मविश्वास का अनोखा संगम हैं। इसके गोलाकार पैटर्न इसे एक शानदार लुक देते हैं। इसका रंग, पूरे स्लीव की डिज़ाइन और भारी काम की कमी ये सभी इस कपड़े को एक ऊंचे दर्जो का कपड़ा बनाते हैं। इन्ही सब खूबियों के कारण यह दूल्हा और दुल्हन के बहन के कपडो का सबसे आकर्षक विकल्प बन जाता है। इसके बोट के आकार के गले की डिज़ाइन के कारण आप अपने पसंद के झुमके पहन सकती हैं और स्लीव की डिज़ाइन इसे और भी खास बनाती है। दुपट्टे पर पतले सुनहरे लेस की डिज़ाइन इस और भी मनमोहक बनाती है। अभिनेत्री ने अपने बालों को बिल्कुल सीधा और खुला रखा है और एक तरफ से बालो में विभाजन दिखाई देता है। उन्होंने अपने मेकअप को कम रखा हुआ है और आखो को स्मोकी लुक दिया है और ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है। आप अपने मेकअप में बदलाव करके अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं। आप महरून और गहरे लाल रंग के लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप नेकलेस का इस्तेमाल कर सकती है। अभिनेत्री ने सुनहरे हील्स को पहना हुआ है जो बहुत शानदार लगता है इस परिधान के साथ। आप इस लुक के साथ अपने पसंद के हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। आप चमकदार सैंडल या जूतों का इस्तेमाल भी कर सकती है। किसी सगाई समारोह के लिए यह परिधान का चुनाव सबसे बेहतर होगा।

    5. भाई की शादी के समारोह में इस सामान्य लुक में अपनी छाप छोड़िये

    Simple Yet Elegant On Brother's Wedding Festivities

    आपको गणेश पूजा जैसे शादी के समारोह में जिस तरह के सामान्य कपडे की तलाश रहती है यह कपड़ा बिल्कुल वैसा ही है। माया अली ने तस्वीर में जो नेवी ब्लू रंग की कुर्ती पहनी है आप उसके साथ नेवी ब्लू रंग की प्लाजो जिसमे नीचे सुनहरे लेस लगे हो उसके साथ पहन सकती हैं या आप चाहे तो सुनहरे प्लाजो को भी पहन सकती हैं। शीर दुपट्टा सुनहरे काम और लेस के कारण बहुत अद्भुत लगता है और यह आपके और भी गहनों के लिए जगह भी छोड़ता है। आप इसे मेल खाती इयररिंग्स या झुमके के साथ पहन सकती हैं। तस्वीर में जो सुनहरी चूड़ियों को पहना गया है वो बहुत मनमोहक और पूरे लुक को चार चांद लगा देता है। यह परिधान आपको दूल्हा और दुल्हन की बहन के रूप में एक अलग पहचान देने का काम करता है और हर किसी को आपकी ओर देखने पर मजबूर कर देता है।

    तो ये थी 5 कपडो का संग्रह जो हमे आत्मविश्वास से भरपूर माया अली द्वारा मिलता है जिन्होने शादियों के मौसम में दूल्हा और दुल्हन के बहन के परिधान वाले सपने को साकार करके दिखाया है। उनके द्वारा प्रेरित इन परिधानों को पहनिये और उनके जैसा खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरपूर दिखिए जैसा वो हर समय दिखाई देती हैं। इन परिधान में मनमोहक लगते वक़्त अगर आपके पास कोई रिश्ता आ जाये तो हमे जिम्मेदार मत ठहराइये!

  • आपकी साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए डिज़ाइनर फ्रंट नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    आपकी साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए डिज़ाइनर फ्रंट नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    ट्रेंडिंग डिज़ाइनर ब्लाउज फ्रंट नेक डिज़ाइन आप साड़ियों के लिए जिन्हें आप शादी के मौसम में पहन सकती हैं। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए इन ब्लाउज पैटर्न का इस्तेमाल कीजिये।

    साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे सालो से महिलाओं द्वारा खासा पसंद किया जाता है। यहाँ तक कि आदमी भी अपनी औरतो को साड़ी में देखना पसंद करते हैं। ब्लाउज साड़ी का अभिन्न अंग है और अभी तक इसके बारे में अधिक जानकारी बहुत कम लोगो के ही पास है। अपने ब्लाउज के साथ प्रयोग करने के बहुत सारे तरीके हैं। अपने ब्लाउज के पिछले हिस्से की डिज़ाइन, गले की डिज़ाइन, किनारो और सब कुछ जिससे आपका साड़ी वाला लुक खास दिखे उसका प्रयोग कीजिये और अपने साड़ी वाले लुक को एक नयापन और बेहतर बनाइये।

    हमने इन 15 आगे के गले वाली ब्लाउज डिज़ाइन के साथ आपके काम को थोड़ा आसान बनाने की कोशिश की है। आप इनके साथ अपने लुक को निखार कर उन्हें पहले से बेहतर बना सकती हैं।

    डिज़ाइनर ब्लाउज की आगे के गले की डिज़ाइन

    1. झालरदार कॉलर वाली खूबसूरत ब्लाउज डिज़ाइन

    New Style Frill Collar Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images
    Designer Frill Collar Neck Blouse

    यह हल्के नीले रंग की ब्लाउज भारी सुनहरे नक्काशी दार काम और गोलाकार झालरदार कॉलर के गले की डिज़ाइन के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। यह ऐसे गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज है जिसकी खोज आप बहुत देर से कर रहे थे। तीन चौथाई भाग वाला स्लीव बहुत शानदार लगता है और स्लीव में जालीदार कपडे का इस्तेमाल इसे और भी अविस्मरणीय बनाता है। चौड़े सुहनरे नक्काशी के काम इसे और भी सुंदर बनाने का काम करते हैं। कॉलर के झालरदार डिज़ाइन साड़ी से मेल खाते है जो देखने मे बहुत मनमोहक दिखाई देता है। ब्लाउज का कपड़ा कॉटन सिल्क का है। आप इसे किसी भी पार्टी में स्टाइलिश और आरामदायक दिखने के लिए पहन सकती हैं।

    2. रूफले पैटर्न वाली बोट नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar and ruffle border photos and images 2020
    Ruffles for the borders of the blouse

    अगर आप रूफले डिज़ाइन के दीवाने है, तो यह ब्लाउज डिज़ाइन खास आपके लिए ही बनी है। जैसा कि आप जानते है रूफले पैटर्न आज कल के ब्लाउज में बहुत प्रचलित है। यह ब्लाउज डिज़ाइन में आप किसी भी साड़ी में क्लासी और फ़ैशनेबल लग सकती हैं। इस ब्लाउज के चारो ओर रूफले देखने को मिलता है। इस ब्लाउज की स्लीव कुहनियों तक पाई जाती है। इसमे हमे सुनहरे नक्काशी के खूबसूरत काम दिखाई देते है हर तरफ जो इसे किसी भी शादी समारोह के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

    3. वी नेक और चाइनीज़ कॉलर के साथ अपनी चमक बिखेरिये

    New Style V neck Designer Blouse neck designs with different sleeve chinese collar photos and images 2020
    Designer V- front neck blouse with Chinese collar

    यह वी के आकार के गले की डिज़ाइन वाली ब्लाउज हमे चाइनीज़ कॉलर के साथ दिखती है जो बेहद खास और आकर्षक है। इसे आप शीर की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस ब्लाउज की खासियत इसके ऊपर किये गए लाजवाब काम का नमूना है। आप इसे किसी भी मेल खाती हल्के रंग वाली साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इसके चाइनीज़ कॉलर इस कपड़े को बहुत खास और आकर्षक बना देते हैं। इस साड़ी के किनारो पर कट का बेहतरीन पैटर्न दिखाई देती है जो ब्लाउज के नक्काशी वाले काम से मेल खाती है। इसकी स्लीव कुहनियों तक पाई जाती हैं। इस वी आकार के गले की डिज़ाइन को आप किसी चोकर नेकलेस से सजा सकती हैं। चाइनीज़ कॉलर की खासियत यह होती है कि आपको इसके साथ किसी भारी इयररिंग्स को पहनने की जरूरत नही होती। छोटे बूंदी वाले झुमके भी खूबसूरत लगते हैं।

    4. ऊँचे बंद गले कि डिज़ाइन के साथ मेहंदी समारोह के लिए तैयार हो जाइए

    Green New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020 closed high neck pattern
    Closed high neck blouse with full length ruffle sleeves

    शादी समारोह में अगर आप मेहंदी कार्यक्रम में जा रही हैं तो यह कपड़ा आपके लिए बहुत बेहतर विकल्प है। इसके गले की डिज़ाइन ऊपर तक बंद पाई जाती है जिसे आप अपनी किसी भी मेल खाती साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस ब्लाउज के गले के पास वाले भाग में हमे नक्काशी दार डिज़ाइन दिखाई देती है। यही डिज़ाइन हमे कंधो और स्लीव पर भी देखने को मिलती है। इसमे लंबे स्लीव और अंत मे झालरदार डिज़ाइन दिखाई देती हैं। जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है यह ब्लाउज सिल्क की साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगेगा।

    5. लाजवाब सेक्विन ब्लाउज चोकर नेक स्टाइल में

    New Style Designer Blouse front neck designs with choker neck style sequin blouse different sleeve collar photos and images 2020
    Choker style neck in sequin

    सेक्विन ब्लाउज को हम पहले से फैशन में देखते आ रहे है और इसे पहनने का अंदाज और तरीके में फर्क देखने को मिलता है। जबकि अगर पैटर्न के लिहाजे से फैशन की बात करे तो यह चोकर अंदाज वाली नेक पैटर्न बहुत प्रचलित है। यह ब्लाउज आपको भीड़ में भी एक अलग पहचान देती हैं। इसके स्लीव पर हमें सुनहरे स्ट्राप की डिज़ाइन और चोकर नेक का पैटर्न दिखाई देता है। साड़ी का किनारा ब्लाउज से मेल खाता हुआ दिखाई देता है। यह ब्लाउज सादे साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगता है। यह ब्लाउज अपने आप मे बहुत आकर्षक लगता है और यह आपके लुक को भी आकर्षक बना देता है। छोटे बूंदी के आकार की इयररिंग्स इस लुक को पूरा करने का काम करेगी।

    6. सामान्य परंतु मनमोहक वर्गाकार गले की डिज़ाइन

    New Style Square neck Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Square neck blouse with full net sleeves

    यह वर्गाकार गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज उन लोगो को बेहद पसंद आएगा जिन्हें अपना लुक सरल के साथ स्टाइलिश बनाना चाहते हैं। इसका लुक सादा होते हुए भी बहुत अविस्मरणीय लगता है। इसके स्लीव लंबे और फैब्रिक नेट से बने हुए है। इस ब्लाउज के स्लीव पर धागों की कमाल की कारीगरी देखने को मिलती है जो इस ब्लाउज को और भी कमाल का लुक प्रदान करती है। जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है यह ब्लाउज मुलायम सिल्क साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगेगा जिसके किनारो पर चौड़े लेस लगे हुए हो। आप इसके साथ चोकर या राजकुमारी अंदाज में नेकलेस पहन सकती हैं। इयररिंग्स आपके लुक को और भी आकर्षक बना देते हैं।

    7. शीर योक पैटर्न के साथ बंद सेक्विन कॉलर की डिज़ाइन

    Sheer yoke New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Sheer yoke blouse with closed stand collar

    हम सभी को यह बात माननी पड़ेगी की यह आगे के गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज किसी खूबसूरत अप्सरा जैसा लग रहा है। इसमे हमे शीर योक पैटर्न और पूरे बंद गले के साथ कॉलर की डिज़ाइन देखने को मिलती है। इसमे सेक्विन कॉलर पाया जाता है जो इसे अद्भुत सुंदरता प्रदान करने का काम करता है। ब्लाउज पर गहरे धागों का काम दिखाई देता है। ब्लाउज और साड़ी दोनो पर पतले किनारे पाए जाते हैं। ब्लाउज सादे शिफॉन साड़ी के साथ बहुत शानदार लगेगा जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है। आप इस लुक के साथ छोटी बूंदी के आकार की इयररिंग्स पहन सकती है जो आपको और भी मनमोहक बनाता है।

    8. वर्गाकर आकार वाली गले की डिज़ाइन वाली शानदार ब्लाउज

    New Style Designer Blouse front neck designs with Cold shoulders and square neck different sleeve collar photos and images 2020
    Cold shoulder sleeves with square neck pattern

    इसके स्लीव के झालरदार पैटर्न आपको इसे अपनी आलमारी में जोड़ने के लिए मजबूर कर देते हैं। इस ब्लाउज में हमे वर्गाकर गले की डिज़ाइन और कटे हुए कंधो की डिज़ाइन दिखाई देती है। इसके स्लीव पर हमें ट्यूबलाइट लेस देखने को मिलती है जी इसकी खासियत है। इस ब्लाउज डिज़ाइन के साथ पारदर्शी साड़ी बहुत बेहतर और खूबसूरत विकल्प होगा। तो मेरी सलाह यही है कि आप इसे पारदर्शी साड़ी के साथ पहनिये जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है। आप इस लुक के साथ राजकुमारी नेकलेस को पहन सकती हैं। आप इसके साथ इयररिंग्स भी पहन सकती हैं। तो जल्दी कीजिये और इस लुक को अपने संग्रह में जोड़ लीजिये।

    9. लाजवाब साटिन के साथ गोलाकार गले की डिज़ाइन

    New Style Designer Blouse front neck designs with round neck and balloon sleeves different sleeve collar photos and images 2020
    Round neck pattern with net half-balloon sleeves

    आप भी इस शानदार लुक को हमारे बताये तरीको के अनुसार पा सकते हैं। बेहतरीन हस्तकला वाले इस ब्लाउज में हमे गोलाकार गले की डिज़ाइन और जालीदार कपड़े का उपयोग दिखाई देता है। ब्रेसलेट के आकार वाले यह आधे स्लीव की बलून की डिज़ाइन इसे हर तरह से सपनो के लुक वाला ब्लाउज बनाते हैं। जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है इस ब्लाउज को आप सादे साटिन साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आप इसके साथ अपने पसंद की सामान्य मेल खाती इयररिंग्स पहन सकती हैं जो आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना देगा। तो इस डिज़ाइन के साथ अपने लुक को और भी निखारिये।

    10. मनमोहक नीले रंग की फ्लैट कॉलर ब्लाउज डिज़ाइन

    New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020 blue collar blouse
    Blue flat collar blouse for cotton sarees

    यह गहरे नीले रंग तथा कॉटन के कपड़े से बना यह फ्लैट कॉलर वाला ब्लाउज आपके अंदर के उमंग को दर्शाता है। यह वही है जिसकी तलाश आप अपने आफिस के किसी खास पार्टी के लिए कर रही थी। इसके कॉलर फ्लैट पाए जाते है और स्लीव की लंबाई कुहनियों तक होती है। कॉलर के दोनों भागो पर हमें फूल की डिज़ाइन दिखाई देती है जो इस ब्लाउज को सुंदरता के शिखर पर ले जाती है। इसमे कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है और यह किसी चौड़े किनारो वाली कॉटन के साड़ी के साथ खूबसूरत लगेगी। आप इसे भारी स्टड इयररिंग्स के साथ पहन सकती हैं।

    11. जैकेट ब्लाउज को पहनने का लाजवाब अंदाज

    jacket blouse New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Ocean green jacket blouse with mirror work

    यह जैकेट डिज़ाइनर ब्लाउज हाल ही में ट्रेंड में आया है। भारी सजावटों से भरे जैकेट के अंदर हमे सामान्य गोलाकार गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज देखने को मिलता है। समुद्र के हरे रंग वाले जैकेट पर हमें भारी मिरर का काम देखने को मिलता है। इस जैकेट की स्लीव बहुत लंबी होती है और इसे आप ऊपर की ओर मोड़ भी सकती हैं। यह छोटे आकार की खुली हुए जैकेट है जो आपके लुक को कूल बनाती है। इसे आप सादे साड़ी के साथ पहन सकती है क्योंकि भारी साड़ी के साथ यह बहुत अजीब लगेगा। आप इस लुक को पूरा करने के लिए चोकर नेकलेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। सामान्य स्टड इयररिंग्स इस लुक को और भी शानदार बना देंगे।

    12. लंबे ब्लाउज स्लीव के प्यार में

    Long blouse New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Long blouse with a chic look

    क्या आप रोज के ब्लाउज डिज़ाइन से बोर हो गए हैं? यह ब्लाउज डिज़ाइन आपके कूल और नए लुक वाले ब्लाउज की तलाश को समाप्त कर देता है। इस ब्लाउज के गले की डिज़ाइन बेहद सामान्य है जो इसे अजीब बनने से रोकती है और आप इस स्टायलिश ब्लाउज को किसी भी पार्टी में पहन सकती हैं। इस लंबे ब्लाउज में हमे छोटी स्लीव दिखाई देती है। साड़ी और ब्लाउज दोनो के लिए कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। यह आपके सामान्य कॉटन साड़ी में भी फैशन और स्टाइल को जोड़ देता है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए आप तस्वीरे में दिखाए अनुसार लंबे इयररिंग्स पहन सकती हैं।

    13. खूबसूरत बिना स्लीव वाली योक ब्लाउज डिज़ाइन

    New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020 Sleeveless sheer yooke blouse
    Sleeveless sheer yoke blouse design

    शीर योक डिज़ाइन वाले ब्लाउज फैशन में थोड़ा देर से आये है, परन्तु जब ये आ ही गए है तो बेशक ये लंबे समय तक फैशन में रहने वाले हैं। यह आगे के गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज ऐसी चीज है जिसकी जरूरत आपकी अलमारी को थी। पहली फ़ोटो में ब्लाउज को खूबसूरत लेस के साथ एक लाइन में सजाया गया है। तो वही दूसरी तस्वीर में हमे ब्लाउज के किनारे ब्लाउज के कपडो से ही बने मिलते हैं। ब्लाउज में हमे गोलाकार गले का पैटर्न देखने को मिलता है और बिना स्लीव वाला यह सुंदर ब्लाउज कम उम्र की महिलाओं द्वारा पसंद किया जाता है। अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए आप अपने पसंद की इयररिंग्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    14. अपने फैशन को इस नौच कॉलर वाले ब्लाउज डिज़ाइन से हमेशा ऊँचा रखिये

    Notched collar New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Classic notched collar

    इस नवीनतम कॉलर के निशान वाले गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज आपको एक अनोखेपन का अहसास दिलाता है। अगर आपको विश्वास है कि आप किसी भी फैशन ट्रेंड में खूबसूरत लग सकती हैं तो यह ब्लाउज डिज़ाइन आपके लिए ही बना है। आप इस कॉलर के निशान वाले गले की डिज़ाइन वाले ब्लाउज को किसी भी शादी या पार्टी में अपने स्टाइल के साथ पहन सकती हैं। यह डिज़ाइन सिल्क और कॉटन साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगेगा। आप इसे डिज़ाइनर कॉलर वाले ब्लाउज को पहन सकती है या जैसा कि दूसरे तस्वीर में दिखाया गया है इसे सादा रख सकती हैं। चन्देलीर इयररिंग्स के साथ आपके गले और भी सुंदर लगते हैं।

    15. बोट नेक ब्लाउज डिज़ाइन में सरलता सुंदरता के शिखर पर

    boat neck, pleated sleeves trending latest New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Simple boat neck blouse design

    इस बोट नेक ब्लाउज डिज़ाइन में आपके अंदर की महिला को चमकने का मौका दीजिये। अगर आप अपनी अगली साड़ी साउथ सिल्क खरीदने वाली है तो यह डिज़ाइनर फ्रंट नेक ब्लाउज डिज़ाइन आपको बेहद पसंद आएगा। इस डिज़ाइन की सरलता बेहद अविस्मरणीय है। किसी भी पूजा, पार्टी या शादी के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। इस ब्लाउज में हमें कुहनियों तक कि लंबाई वाले बेल स्लीव दिखाई देते है। इस ब्लाउज पैटर्न के साथ आपको नेकलेस पहनने की कोई जरूरत नही है, बस चन्देलीर इयररिंग्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

    तो यह थी 15 शानदार डिज़ाइनर आगे के गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज जिसे आप शादी, पार्टी या अन्य मौको पर अपने खूबसूरत साड़ी वाले लुक के साथ पहन सकती हैं। यह स्टायलिश पैटर्न वाले ब्लाउज आपको बहुत सारी तारीफे बटोरने में मदद करेंगे। तो इंतेजार मत कीजिये बस जाइये और इन्हें ले आइये।

  • भारी साड़ी के लिए बैक नेक ब्लाउज डिजाइन्स

    भारी साड़ी के लिए बैक नेक ब्लाउज डिजाइन्स

    ऐसा सिर्फ एक ही परिधान है जिसमे आप पारंपरिक लुक के साथ ही साथ हॉट भी दिख सकती हैं। जाहे वो शादी हो, कोई ऑफिस की पार्टी हो या कोई छोटी पार्टी हो सबके लिए साड़ी एक बहुत अच्छा विकल्प है। परंतु, एक साड़ी का सबसे महत्वपूर्ण भाग क्या होता है? उसका कपड़ा? उसका काम? उसे पहनने का अंदाज या तरीका? खैर, यह सभी किसी भी साड़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण भाग है पर जो सबसे असरदार चीज़ है वो है आपके ब्लाउज।

    ब्लाउज ऐसी चीज़ है जो आपकी साड़ी में नयेपन के साथ ही एक क्लासी लुक देता है। किसी भी साड़ी का लुक ज्यादातर उसके ब्लाउज पर ही निर्भर करता है। एक ही साड़ी को आप खड़े कॉलर के साथ अपने आफिस मीटिंग में और डिज़ाइनर स्लीव और बैकलेस ब्लाउज के साथ ऑफिस पार्टी में पहनी सकती हैं। तो आपको आपके स्टाइल में मदद करने के लिए हम लेकर आये हैं 15 बैक ब्लाउज डिज़ाइन क्योंकि यह ब्लाउज का एकमात्र ऐसा भाग होता है जो लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।

    भारी साड़ी ब्लाउज बैक नेक डिज़ाइन के साथ

    1. गोलाकार खिड़की की पैटर्न वाला बैक ब्लाउज डिज़ाइन

    Round Neck With Designer Window Back

    यह मीडियम स्लीव वाली और गोलाकार गले की डिज़ाइन वाला यह ब्लाउज आपके भारी भरकम काम वाले साड़ी के साथ बहुत सुंदर और पारंपरिक लगता है। ब्लाउज के किनारो पर साड़ी से मैच करते हुए सुनहरे लेस लगे हुए है। इन लेसो पर हमें झूमर भी दिखाई देते हैं। आप इस ब्लाउज को भारी साड़ी के साथ शादी समारोह में पहन सकती हैं।

    2. स्लिट की डिज़ाइन वाला खूबसूरत ब्लाउज

    Back Slit Blouse Neck Design

    कुहनी तक के स्लीव वाली यह ब्लाउज़ बहुत सुंदर दिखाई देती है। इसमे हमे गोलाकार गले का पैटर्न देखने को मिलता है। इसके पिछले भाग में हमे एक छोटी स्लिट की डिज़ाइन भी दिखाई देती है जो इसकी खासियत भी मानी जाती है। आप इस ब्लाउज को असम साड़ी या कांजीवरम साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

    3. खिड़की की डिज़ाइन के साथ झुमर लाजवाब संगम

    Window Style Back With Designer Tassles

    इस ब्लाउज में हमे नाव के आकार के गले की डिज़ाइन और पिछले भाग में गोलाकार खिड़की की सुंदर डिज़ाइन भी दिखाई देती है जो किसी भी भारी सिल्क साड़ी के लिए बहुत खूबसूरत विकल्प है। इसमे हमे झूमर भी दिखाई देते है जिनमें आप अपने पसंद के शब्द लिखवा सकती हैं। आप इस ब्लाउज को केरला सिल्क साड़ी के साथ किसी भी पूजा पार्टी में पहन सकती हैं।

    4. रस्सियों की पैटर्न वाला खूबसूरत बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Bottom Strings Potli Button Blouse

    इस ब्लाउज में हमे गोलाकार सजावटों वाला नेक डिज़ाइन देखने को मिलता है। सुनहरे और गुलाबी काम और कटाई वाले किनारो के काम वाली यह ब्लाउज किसी भी शादी समारोह में पहनने के लिए बहुत अच्छा सुझाव है। इसमे हमे पोटली बटन ऊपर के कट भाग में लगे दिखाई देते है और नीचे की ओर 2 रस्सियां भी लगी दिखाई देती है। मेल खाते हुए झुमर इसमे लगे हुए है और कुहनियों तक कि स्लीव भी पाई जाती है।

    5. सामान्य एक रस्सियों के पैटर्न वाला ब्लाउज डिज़ाइन

    Classic Single String Blouse

    यह सामान्य एक रस्सियों वाली ब्लाउज है और इसमें सुनहरे लेस और सुनहरे झुमर दिखाई देते है। इसके छोटे स्लीव इसको और भी आकर्षक और ट्रेंडी बनाते है। आप इस ब्लाउज को किसी भी सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती है और इस तरह आप किसी भी समारोह या पार्टी में चार चांद लगाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।।

    6. मोर के कट वाला सुंदर बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Designer Peacock Cut Pattern Blouse

    यह लाल रंग का ब्लाउज हमे गोलाकार गले की डिज़ाइन के साथ दिखता है और इसमे गुजराती धागों की कलाकृति भी देखने को मिलती है। इसके पिछले भाग में हमे मोर की आकृति वाली डिज़ाइन और बहुत सारी मोतियों की सरंचना भी देखने को मिलती है। यह पारंपरिक जालीदार और चौड़े किनारों या लेस वाली साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगता है। आप इसे किसी बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों या शादी समारोह में पहन सकती हैं। गुजराती महिलाएं ज्यादातर इसे नवरात्रि के समय पहनती है।

    7. बहुत सारे कट पैटर्न वाला ब्लाउज डिज़ाइन शादियों के लिए

    Multiple Cut Pattern For Weddings

    यह हॉट गुलाबी ब्लाउज जिसकी स्लीव कुहनी के आगे तक पाई जाती है उसे अपने किसी सादे चौड़े किनारो वाली साड़ी के साथ पहन सकती हैं। ब्लाउज के भारी काम और चमकदार साड़ी इसे किसी बड़े समारोह में लिए उपयुक्त बनाते हैं। यह साड़ी आपको पारंपरिक लुक के साथ साथ आकर्षक लुक भी देती है जिससे सभी की निगाहें सिर्फ आपकी ओर ही रहेंगी।

    8. गोलाकार गले और एक रस्सी वाला बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Round Back With Single String Design

    गोलाकार गले की डिज़ाइन और सुनहरे मोतियों वाले लेस वाली यह ब्लाउज किसी भी पूजा या पार्टी में आपको खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। इसके छोटे पफ की डिज़ाइन इस ब्लाउज को और भी पारंपरिक बनाते है। यह ब्लाउज महाराष्ट्र में बहुत प्रचलित है और इसे ज्यादातर मराठी महिलाओं द्वारा पहना जाता है।

    9. बंद गले वाला खूबसूरत रस्सियों से भरी बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Closed Neck With Multiple Strings Back

    सुनहरे काम और भारी सजावटों से बनी यह ब्लाउज आपको अंधेरो में भी उजाला बन कर चमकदार बना देगा। ऊपर की ओर झुमके लगे हुए है जो इस ब्लाउज को और भी सुंदर बना देते है। इसके किनारो पर सुनहरे पाइप का भी इस्तेमाल किया गया है। इस ब्लाउज को साढ़े साड़ी के साथ पहनना चाहिए क्योंकि आपके ब्लाउज के सजावटी काम सारा आकर्षण लाने का काम करते हैं। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते है कि इस ब्लाउज के साथ सुनहरे सादे साड़ी का उपयोग किया गया है।

    10. शीर पैटर्न वाला बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Sheer Net Back Blouse

    यह शीर बैक डिज़ाइन वाली ब्लाउज ऐसी डिज़ाइन है जो बहुत समय से फैशन की दुनिया मे कायम है। इसे महिलाओं और लड़कियों द्वारा पसंद किया जाता है। शीर डिज़ाइन की खासियत यह है कि इसे पारंपरिक और आधुनिक दोनो भी तरीको में डिज़ाइन किया जा सकता है। यह एक पारंपरिक डिज़ाइन वाली ब्लाउज है जिसमे हमे कुहनियों तक कि स्लीव दिखाई देती है। इसके मध्य में हमे खूबसूरत कट पैटर्न भी दिखाई देता है।

    11. गहरे गले और सुंदर डिज़ाइनर कट वाला बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Classic Deep Neck With Designer Cut Back Blouse

    अद्भुत केवल यही शब्द इस ब्लाउज की सुंदरता को बयां कर सकते हैं। इस ब्लाउज को बड़ी ही बारीकियों से डिज़ाइन किया गया है जो आपके लुक को और भी मनमोहक बना देते हैं। इसके चमकदार रंग और कटाई के काम आपकी साड़ी को और भी शानदार बनाते है। सभी की निगाहें आपके ब्लाउज के पिछले हिस्से की ओर खींचने के लिए उसकी स्लीव को छोटा रखा गया है।

    12. बोट नेक और गाँठो वाला बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Boat Neck With Knotted Back Design blouse

    एक सामान्य ब्लाउज डिज़ाइन जिसे आप साड़ी के अनुसार किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। गाँठो वाले बैक के साथ यह आपकी किसी भी साड़ी पर खूबसूरत लगेंगे। नाव के आकार के गले की डिज़ाइन और कुहनियों तक के स्लीव वाली यह ब्लाउज डिज़ाइन बेहद आकर्षक और आखो को लुभाने वाली लगती है। यह ब्लाउज आपके किसी भी साड़ी के साथ शानदार लगेगा। इसमे चौड़े सुनहरे किनारो वाली डिज़ाइन भी देखने को मिलती है। आप को जब भी किसी मौके के लिए तैयार होना है तो आप इस ब्लाउज को चुन सकती हैं।

    13. दो रंगों वाला खूबसूरत बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Double Colored Back Blouse Design

    यह एक ऐसा ब्लाउज डिज़ाइन है जो आपकी साड़ी की सामान्य सुंदरता को उभारने का काम करता है। आप इस ब्लाउज को अपनी किसी भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। यह डिज़ाइन आपके ब्लाउज में मौजूद सभी तीनो रंगों को निखारने का काम करता है। खूबसूरत सुनहरे सजावटों का काम और इसके ऊपर का काम आपको इसे अपने अलमारी में रखने के लिए मजबूर कर देता है। छोटे स्लीव इस लुक को और भी ज्यादा मासूम बना देते हैं।

    14. वर्गाकार गले और पोटली बटन की डिज़ाइन वाला ब्लाउज

    Square Neck Potli Buttoned Back Blouse Design

    क्या आप पोटली बटन के दीवाने है? तो ऐसा लगता है ये डिज़ाइन आपके लिए ही बना है। हमे वर्ग के आकार वाला गले की डिज़ाइन भी देखने को मिलती है। इसके किनारो पर पोटली बटन लगे दिखाई देते है जो आपके सिल्क की साड़ी के लिए बहुत खूबसूरत चुनाव है। छोटे स्लीव तथा सुनहरे लेस के साथ गुलाबी रंग के पाइप इसके लुक को और भी मनमोहक बना देते है।

    15. वी आकार वाले बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    V-neck Back Blouse Design

    वी आकार के गले की डिज़ाइन महिलाओं के बीच खासा पसंद किया जाता हैं। वी नेक ब्लाउज, पतले रस्सियों और सामान्य झूमरों के साथ किसी भी भारी भरकम काम वाली साड़ी के साथ बहुत अद्भुत लगेगा। आपके गले के पास पाइप पैटर्न के साथ जा सकते है या मेल खाते हुए लेस भी बहुत सुंदर लगेंगे। वी नेक डिज़ाइन हल्के कपड़ो पर बनाया जाता है क्योंकि हल्के कपड़ो पर डिज़ाइन करना बहुत सरल होता है। आप अपनी साड़ी के अनुसार किसी भी मौके पर पहन सकती हैं।

    तो यह थी 15 शानदार ब्लाउज नेक और बैक डिज़ाइन का सुझाव आपकी भारी डिज़ाइनर साड़ी के लिए। आप इसमे से अपने पसंद वाली साड़ी चुन सकती है या इसमे से सभी को अलग अलग साड़ी के साथ पहन सकती है। आप इसके कपड़े, लेस और रंग के आधार पर भी इसका चुनाव कर सकती है। बस अपने दोस्तों को ये बताना मत भूलिए कि आपको यह सभी ब्लाउज डिज़ाइन का सुझाव कहा से मिला क्योंकि मुझे यकीन है कि जब आप इन्हें पहन कर अपने दोस्तों के बीच जाएंगी तो वे आपसे आपके स्टाइल हीरोइन के बारे में जरूर पूछेंगे।