जब हम बात भारतीय शादियों की करते है तो जगह से लेकर खाने के मेनू तक सब पहले से निश्चित रहता है। शादी के ठहाके हमारे परिवार वाले तब तक करते रहते है जब तक हमारी शादी न हो जाये और हमारे भाई बहन इस ठहाकों के मुख्य सचिव का काम करते हैं। हर बहन को उसके भाई बहनों के शादी को लेकर बहुत सपने होते है जितना उसे उसके खुद के शादी को लेकर नही होते।
हर किसी के पास उसके पहनने को लेकर बहुत कम सुझाव रहते है इसलिए वे इसका अधिकार लड़कियों को ही देते है कि वे क्या पहनें।
आपको ज्यादा भरा हुआ नही दिखना है और फिर भी सबसे आकर्षक दिखाई देना है? तो हम आपके लिए लेकर आये है दूल्हा और दुल्हन के बहनों के लिए सबसे खास कपडो का सुझाव जो कि माया अली द्वारा प्रेरित है जो कि एक पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल है। माया अली हमेशा से पारंपरिक कपडो में एक प्रेरणा का स्रोत रही है और उनका सीरियल और समारोह वाला लुक हमेशा से चर्चा में रहता है। शादी समारोह हो या छोटी मेहंदी समारोह आपके लुक का महत्व हम जानते हैं।
एक जिम्मेदार बहन होने के नाते सारी जिम्मेदारी संभालते वक़्त हम नही चाहते कि आप अपने लुक से कोई भी समझौता करें। तो पहले से ही सब चीज़ लेकर तैयार हो जाइए क्योंकि हम आपके लिए लेकर आये है बिल्कुल नए ट्रेंड का कपड़े जो स्टाइलिश होंने के साथ ही साथ किसी भी मौके पर पहने जा सकते हैं।
Contents
‘ब्राइड एंड ग्रूम की सिस्टर’ आउटफिट्स
1. अपने बहन की शादी में सबको सफेद रंग से चौका दीजिये
पाकिस्तानी काम वाला कपड़ा और सजावट कभी भी आपको निराश नही करते। माया अली ने जो सफेद रंग की शीर वाली साड़ी सिल्वर नक्काशी वाली लेस के साथ पहनी है और बहुत थोड़े मध्य के काम वाला यह परिधान आप किसी भी दिन के शादी समारोह में पहन सकती हैं। सुबह की चमक और सफेद रंग का निखार किसी को भी अपने इस लुक से दीवाना बना सकता है। चमकदार ब्लाउज के साथ हमे मोतियों की डिज़ाइन भी देखने को मिलती है। अपने लुक को और भी सुंदर बनाने के लिए उन्होंने इस लुक के साथ सिल्वर हील्स पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने वही रंग के पोटली का भी इस्तेमाल किया है। पोटली में भी हमे भारी काम किया हुआ दिखाई देता है। यह लुक दिन के शादी समारोह या सगाई के लिए बेहतर है।
उन्होंने गहनों के तौर पर मेल खाती झुमके औऱ कुंदन नेकलेस पहना हुआ है। कुंदन नेकलेस के मध्य में भी हमे रत्नों का गजब का संगम दिखाई देता है। अभिनेत्री ने दोनों हाथों में सिल्वर रंग की बहुत सारी चूड़ियां पहनी है जो उनके हाथों की मेहंदी को और भी खूबसूरत बना देती है। उन्होंने कम मेकअप को चुना है और होठों पर ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाई है। बालो की बात करे तो वे बहुत सरल और सामान्य है उन्होंने बस इसे बीच से दो भागों में बाट कर एक भाग को आगे रखा हुआ है। अंत मे हमे घुंघराले बाल भी दिखाई देते हैं। चूंकि यह लुक किसी भी दूल्हा और दुल्हन की बहन पर बहुत खूबसूरत लगेगा, फिर भी आप मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ नया नया प्रयोग कर सकती हैं।
2. अपनी बहन के संगीत में इस मनमोहक लहँगे से सबको अपना दीवाना बनाइये
यह खूबसूरत परिधान जिसे माया अली ने पहना है यह शादी जैसे बड़े समारोह या संगीत समारोह में पहनने के लिए बहुत बेहतर विकल्प है। गुलाबी और पीच के रंगों से बना लहँगा हर दूल्हा और दुल्हन की बहन पहनना चाहती है। उन्होंने राजकुमारी नेकलेस को अपने इस परिधान के साथ चुना है और इसके साथ उन्होंने भारी झुमके और मांग टिका भी पहना हुआ है। इसके साथ भी उन्होंने स्मोकी आँखों को चुना और इसके साथ ब्राउन रंग की लिपस्टिक को लगाया हुआ है। उन्होंने अपने बालों का खूबसूरत जुड़ा बना कर उसमें गजरे का इस्तेमाल किया है जो उनपर बहुत शानदार लग रहा है। अगर आपको जुड़ा बनाना पसंद नही है तो आप अपने बालों को मेसी लुक भी दे सकती हैं।
यह सुंदर लंहगा भारी काम और सुनहरे नक्काशी दार डिज़ाइन की वजह से हर दूल्हा और दुल्हन के बहनो का सपना होता है। पीच के किनारो को इस पूरे परिधान को और भी आकर्षक बनाने के लिए जोड़ा गया है। शीर दुपट्टे पर भी हमे वही गुलाबी रंग और सुनहरे धागों के साथ मिरर का काम दिखाई देता है। संगीत समारोह में डांस करते वक़्त आपका लहँगा किसी फूल की डिज़ाइन जैसा मालूम पड़ता है। पूरे स्लीव और सुनहरे जालो की डिज़ाइन वाली ब्लाउज पूरे लुक को और भी मनमोहक और मासूम बना देती है। आप इसे संगीत समारोह में मनोरंजन को जोड़ने के लिए पहन सकती हैं।
3. मेहंदी समारोह को इस हरे पटियाला सूट के साथ यादगार बनाइये
जैसे ही आप इस कपडे को देखते है आपको पता चल जाता है कि आप इसे किस समारोह में पहनने जा रहे हैं। जी हाँ, आप बिल्कुल सही हैं। माया अली ने इस हरे रंग के परिधान को संगीत समारोह के लिए चुना है। हम कितनी भी बार मेहंदी समारोह के थीम को बदलने के बारे में सोचे परंतु हम सब जानते हैं कि हरा रंग मेहंदी समारोह का प्रतीक है। आपको मेहंदी समारोह में यह कपड़ा पहनना चाहिए क्योंकि यह हर दूल्हा और दुल्हन के बहन की जरूरत को पूरा करता है। यह हरे रंग का पटियाला सूट सुनहरे पाकिस्तानी काम के साथ बहुत खूबसूरत लग रहा है। इसका दुपट्टा चौड़ा सुनहरे लेस वाला है जिसे हर लड़की पहनना चाहती है। इसके कुर्ते के कट किनारे इस सुंदरता की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाते हैं।
मिरर काम वाले सिल्वर रंग की जूती इस लुक को और भी मनमोहक बनाते है। उन्होंने नेकलेस की जगह भारी काम वाले झुमके पहने है। यह एक अच्छा चुनाव भी है क्योंकि ऊँचे गले के कुर्ते के कारण नेकलेस के लिए ज्यादा जगह नही बचती। अपने हाथों को सुंदर बनाने के लिए उन्होंने मेल खाती चूड़ियाँ और शानदार अँगूठी पहनी हुई है। हमेशा की तरह ही उन्होंने अपने मेकअप को साधारण रखा हुआ है। उन्होंने अपने हेयर स्टाइल को खुला रखा है और हमे इसमे घुमावदार पैटर्न जिसे हम कर्ल कहते है वो देखने को मिलता है। अगर आप माया अली जितनी खूबसूरत और आकर्षक दिखाना चाहती हैं तो यह लुक आपके सभी सपनो और जरुरतों को पूरा करता है जैसा कि हर दूल्हा और दुल्हन की बहन चाहती हैं।
4. भाई की शादी में इस लाजवाब गाऊन से सुंदरता को बिखेरिये
ज्यादा पहनावा, कम पहनावे और सही पहनावे के बीच केवल एक छोटा सा ही अंतर रहता है। किसी परिधान का चुनाव करते वक़्त हम कई बार छोटी सी बारीकी को भी भूल जाते हैं जैसा कि माया अली ने अपने लुक में सभी बारीकियों को बड़ी खूबसूरती के साथ दर्शाया है। यह गहरे महरून रंग की गाउन खूबसूरती और आत्मविश्वास का अनोखा संगम हैं। इसके गोलाकार पैटर्न इसे एक शानदार लुक देते हैं। इसका रंग, पूरे स्लीव की डिज़ाइन और भारी काम की कमी ये सभी इस कपड़े को एक ऊंचे दर्जो का कपड़ा बनाते हैं। इन्ही सब खूबियों के कारण यह दूल्हा और दुल्हन के बहन के कपडो का सबसे आकर्षक विकल्प बन जाता है। इसके बोट के आकार के गले की डिज़ाइन के कारण आप अपने पसंद के झुमके पहन सकती हैं और स्लीव की डिज़ाइन इसे और भी खास बनाती है। दुपट्टे पर पतले सुनहरे लेस की डिज़ाइन इस और भी मनमोहक बनाती है। अभिनेत्री ने अपने बालों को बिल्कुल सीधा और खुला रखा है और एक तरफ से बालो में विभाजन दिखाई देता है। उन्होंने अपने मेकअप को कम रखा हुआ है और आखो को स्मोकी लुक दिया है और ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है। आप अपने मेकअप में बदलाव करके अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं। आप महरून और गहरे लाल रंग के लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप नेकलेस का इस्तेमाल कर सकती है। अभिनेत्री ने सुनहरे हील्स को पहना हुआ है जो बहुत शानदार लगता है इस परिधान के साथ। आप इस लुक के साथ अपने पसंद के हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। आप चमकदार सैंडल या जूतों का इस्तेमाल भी कर सकती है। किसी सगाई समारोह के लिए यह परिधान का चुनाव सबसे बेहतर होगा।
5. भाई की शादी के समारोह में इस सामान्य लुक में अपनी छाप छोड़िये
आपको गणेश पूजा जैसे शादी के समारोह में जिस तरह के सामान्य कपडे की तलाश रहती है यह कपड़ा बिल्कुल वैसा ही है। माया अली ने तस्वीर में जो नेवी ब्लू रंग की कुर्ती पहनी है आप उसके साथ नेवी ब्लू रंग की प्लाजो जिसमे नीचे सुनहरे लेस लगे हो उसके साथ पहन सकती हैं या आप चाहे तो सुनहरे प्लाजो को भी पहन सकती हैं। शीर दुपट्टा सुनहरे काम और लेस के कारण बहुत अद्भुत लगता है और यह आपके और भी गहनों के लिए जगह भी छोड़ता है। आप इसे मेल खाती इयररिंग्स या झुमके के साथ पहन सकती हैं। तस्वीर में जो सुनहरी चूड़ियों को पहना गया है वो बहुत मनमोहक और पूरे लुक को चार चांद लगा देता है। यह परिधान आपको दूल्हा और दुल्हन की बहन के रूप में एक अलग पहचान देने का काम करता है और हर किसी को आपकी ओर देखने पर मजबूर कर देता है।
तो ये थी 5 कपडो का संग्रह जो हमे आत्मविश्वास से भरपूर माया अली द्वारा मिलता है जिन्होने शादियों के मौसम में दूल्हा और दुल्हन के बहन के परिधान वाले सपने को साकार करके दिखाया है। उनके द्वारा प्रेरित इन परिधानों को पहनिये और उनके जैसा खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरपूर दिखिए जैसा वो हर समय दिखाई देती हैं। इन परिधान में मनमोहक लगते वक़्त अगर आपके पास कोई रिश्ता आ जाये तो हमे जिम्मेदार मत ठहराइये!