Category: सेलेब स्टाइल

  • ग्लैमरस लुक के लिए बॉलीवुड साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल्स

    ग्लैमरस लुक के लिए बॉलीवुड साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल्स

    साड़ी को सबसे सुंदर पोशाकों में से एक माना जाता है। यह महिलाओं पर बेहद सुंदर और खूबसूरत लगती है। भारत में महिलाओं द्वारा साड़ी, दैनिक आधार पर पहनी जाती है। आजकल एक साड़ी को ड्रेप करने और ग्लैमरस दिखने के कई तरीके हैं। आप इन स्टाइल्स में बेहद आकर्षक और मनमोहक लगेंगी।

    हम बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्रेरित कुछ सुंदर और ग्लैमरस तरीके लेकर आए हैं जो आपको साड़ी पहनने में मदद कर सकते हैं। यह स्टाइल्स आप पर बेहद खुबसूरत लगेंगे।

    बॉलीवुड साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल्स

    1. महाराष्ट्रीयन स्टाइल में शिल्पा शेट्टी!

    Shilpa Shetty with pink saree and multicolor blouse in Maharashtrian style

    साड़ी: हाउस ऑफ नीता लुल्ला
    ज्वेलरी: अमरपाली ज्वेलस, डब्ल्यू एच पी,ज्वेलस
    स्टाइलिड बाय: संजना बत्रा

    शिल्पा शेट्टी ने नीता लुल्ला द्वारा बनाईं गई एक खुबसूरत साड़ी पहनी हुई है। नीता लुल्ला एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अपनी साड़ी को महाराष्ट्रीयन स्टाइल में पहना है। यह साड़ी को ड्रेप करने का एक बहुत ही अनोखा और आकर्षक स्टाइल है। यह स्टाइल आपको बेहद आकर्षक और मनमोहक बना देगा। उन्होंने आम्रपाली ज्वेल्स और WHP ज्वेल्स द्वारा गहने पहने हैं।

    2. स्कर्ट के साथ छोटी कुर्ती और प्लेटेड दुपट्टा!

    Sonam Kapoor golden wore a short Kurti with wore a skirt with some pleats in it and a dupatta

    आउटफिट: रश्मि वर्मा
    ज्वेलरी : अपाला बाय सुमित अमरपाली ज्वैल्स
    शूज: रैलाफ और रूसो
    स्टाइलिड बाय: रिया कपूर

    सोनम कपूर को अपने आकर्षक ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है। उन्हें रश्मि वर्मा द्वारा बनाए गए एक सुंदर आउटफिट पहने देखा गया था। उन्होंने छोटी कुर्ती को एक स्कर्ट के साथ पहना था जिसमें प्लीट लगे हुए थे और उनके आउटफिट के साथ एक दुपट्टा जुड़ा हुआ था यह पूरा आउटफिट एक साड़ी की तरह लग रहा था। यह बहुत ही खुबसूरत और ट्रेंडी तरीका है और जिस तरह से वह इसे कैरी कर रही हैं, वह सभी को मंत्रमुग्ध करता है। वह अपनी बहन और फेमस स्टाइलिस्ट, रिया कपूर द्वारा स्टाइल की गई थी। सोनम ने अपने आपको एक्सरसाइज करने के लिए अम्रपाली ज्वैल्स और अपाला(डिजाइन बाय सुमित) ज्वेल्स का इस्तेमाल किया था।

    3. धोती स्टाइल!

    Trisha Krishnan is a film actress wearing a white dhoti style saree

    आउटफिट-निकाशा
    ईयररिंग: संगीता बूचरा
    सेंडल: स्टीव मद्देन
    स्टाइलिड बाय: श्वेता मलपानी

    त्रिशा कृष्णन एक खुबसूरत फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्हें निकशा द्वारा बनाए गए धोती स्टाइल साड़ी पहने देखा गया था। यह एक पारंपरिक साड़ी नहीं है, परंतु इसे इतनी खूबसूरती से बनाया गया है और प्लेटेड किया गया है, जिसके कारण यह आउटफिट साड़ी का लुक दे रहा है। यह किसी भी तरह के फंक्शन के लिए परफेक्ट आउटफिट है। यह भारतीय और पश्चिमी, दोनों तरह के लुक देता है। उन्होंने संगीता बूचरा के झुमके और स्टीव मडैन द्वारा सैंडल पहने हैं।

    4. साड़ी के साथ बेल्ट और जैकेट!

    Karisma Kapoor wore a beautiful white saree with black jacket

    आउटफिट: अनामिका खन्ना
    स्टाइलिड बाय: ईशा अमीन

    करिश्मा कपूर ने अनामिका खन्ना द्वारा बनाईं गईं एक खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसमें बेल्ट लगी हुई थी। उन्होंने अपने इस आउटफिट को जैकेट के साथ पेयर किया था। वह इस सफेद और काले रंग की साड़ी में बेहद सुंदर और आकर्षक लग रही हैं। वह एशा अमीन द्वारा स्टाइल की गई थी।

    5. परिणीति चोपड़ा की प्रि स्टिच्ड साड़ी!

    Parineeti Chopra white saree with floral print for any occasion

    आउटफिट: सुकृति एंड आकृति
    स्टाइलिड बाय: संजना बत्रा

    परिणीति चोपड़ा, एक बहुत ही सुंदर पोशाक पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक गाउन पहना है, जो उनके शरीर के आकार में है और इसमें एक दुपट्टा जुड़ा हुआ है, जो इसे पल्लू का लुक दे रहा है। इस पूूूरे आउटफिट में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही है। इस खूबसूरत आउटफिट को सुकृति और आकृति ने बनाया है।

    6. पेंट के साथ साड़ी!

    Shanvi Srivastava opted a traditional banarasi saree with a pair of jeans.

    पेशे से एक अभिनेत्री, शांति श्रीवास्तव ने डेनिम के साथ 50 साल पुरानी बनारसी साड़ी को पहनने के लिए चुना। वह इस अतरंगी कॉन्बिनेशन में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनका ब्लाउज एक क्रॉप टॉप की तरह लग रहा था, जो उन्हें एक खुबसूरत लुक दे रहा था। उन्हें निशारा ने स्टाइल किया था।

    7. ‘मणिकर्णिका’ में कंगना!

    Kangana Ranaut was spotted wearing a maharashtrian kind of saree with a twist as she did not used pleats for her palla.

    फिल्म मणिकर्णिका के सेट पर, कंगना रनौत को एक सुंदर महाराष्ट्रीयन साड़ी पहने देखा गया था। उन्होंने उसे एक ट्विस्ट के साथ पहना था। उन्होंने अपने पल्लू के लिए प्लीट्स का इस्तेमाल नहीं किया था। उन्होंने इसे एक दुपट्टे के रूप में छोड़ दिया था। यह आउटफिट कंगना पर बेहद खूबसूरत लग रहा था और इस पूरे आउटफिट में वह निसंदेह झांसी की रानी की तरह लग रही थी।

    8. दुपट्टा और पेंट्स दिखाती सोनाक्षी सिन्हा!

    Sonkashi Sinha is wearing a silver blouse and a trousers and she paired it up with long dupatta

    आउटफिट:अनामिका खन्ना
    ज्वेलरी: अनमोल ज्वेलर्स
    सेंडल: ट्रफल कलेक्शन इंडिया
    स्टाइलिड बाय: मोहित राय

    इस खुबसूरत लुक में सोनाक्षी सिन्हा ने एक ब्लाउज और ट्राउज़र पहना हुआ है। उनका ट्राउज़र चौड़ा है और उन्होंने इसे एक लंबे दुपट्टे के साथ जोड़ा है। उनका दुपट्टा ट्राउजर से जुड़ा हुआ लगता है, जो इसे एक दिलचस्प और खुबसूरत लुक देता है। यह आउटफिट एक साड़ी जैसा दिखता है, परंतु साड़ी नहीं है! यह ड्रेस अनामिका खन्ना की एक खुबसूरत रचना है और उनकी ज्वैलरी अनमोल ज्वैलर्स ने बनाई है।

    9. लहंगा स्टाइल ड्रेपिंग!

    Mouni Roy wearing a pink and red saree draped in like a lehengas.

    आउटफिट:ईशानी जयसवाल
    ज्वेलरी: एक्वामरीन ज्वेलरी
    स्टाइलिड बाय: अंकिता पटेल

    मौनी रॉय को एक खूबसूरत साड़ी पहने हुए देखा गया था जो बिल्कुल लहंगे की तरह लग रही थी। उनका पहनावा ईशानी जयसवाल द्वारा बनाया गया था और आभूषण एक्वामरीन ज्वेलर्स द्वारा बनाए गए थे। वह इस अंदाज में बहुत ही खुबसूरत और आकर्षक लग रही थीं। उनका यह लुक स्मार्टनेस और बोल्डनेस का प्रतीक है। यह एक साड़ी को स्टाइल करने के सबसे पुराने तरीकों में से एक है।

    10. बेल्टेड साड़ी में कैटरीना कैफ

    Katrina wearing a pink printed saree with matching belt over it.

    साड़ी: सब्यसाची मुखर्जी
    स्टाइलिड बाय: तान्या घरवी करिश्मा शेख

    यह सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई साड़ियों में से एक हैं। कैटरीना को इस साड़ी के ऊपर मैचिंग बेल्ट पहने देखा गया है, जो उनके उपर बहुत ही आकर्षक लग रही  है। यह स्टाइल बनाने में बेहद आसान है। आपको बस एक पारंपरिक तरीके से साड़ी पहननी है और उसके ऊपर एक खूबसूरत बेल्ट लगाना है। यह बेल्ट आपकी कमर से थोड़ा ऊपर होना चाहिए। कैटरीना कैफ, तान्या घावरी द्वारा स्टाइल की गई हैं।

    11. ऑफ शोल्डर तरीका!

    Amruta Khanvilkar brown saree with black blouse

    साड़ी: ऐ. और. एम. कोट्टियोंर बाय गौरी एंड कुणाल
    स्टाइलिड बाय: नेहा चौधरी

    अमृता खानविलकर इस साड़ी आउटफिट में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं। उन्होंने अपना पल्लू कंधे पर सेट नहीं किया था, लेकिन कंधे से थोड़ा नीचे रखा था, जिसके कारण उन्हें एक ऑफ शोल्डर लुक मिलता है। उन्होंने अपने इस खूबसूरत स्टाइल को बनाए रखने के लिए एक बेल्ट पहना है। यह डिज़ाइन AON कौटूर के लिए गौरी और कुणाल द्वारा बनाया गया है।

    12. वेस्ट-कोट में सोनम कपूर!

    Sonam wore a golden and silver saree with a waist coat blouse on it

    आउटफिट:हेमंग अग्रवाल बनारस
    ज्वेलरी: अम्रपाली ज्वैल्स
    स्टाइलिड बाय: रिया कपूर

    सोनम कपूर ने अपनी साड़ी के साथ एक वेस्ट कोट ब्लाउज पहना था। अपने वेस्टकोर्ट को खूबसूरती से दिखाने के लिए उन्होंने अपने साड़ी के पल्लू को एक दुपट्टे की तरह पहना है। यह लुक उनके ऊपर बेहद खूबसूरत लग रहा है

    13. जैकेट साड़ी!

    Kajol wearing a yellow pre stitched saree with long jacket matching with the saree

    आउटफिट:अनामिका खन्ना
    ज्वेलरी: इनायत ज्वैल्स
    शूज: स्टेला यूज टू लव
    स्टाइलिड बाय: राधिका मेहरा

    काजोल को अनामिका खन्ना द्वारा बनाई गई इस खुबसूरत सिली हुई साड़ी पहने देखा गया था और उन्होंने साड़ी के साथ एक लंबा जैकेट पहना था। यह एक सूट की तरह दिख रहा है, परन्तु यह साड़ी ही है। यह खूबसूरत दिखने के लिए एक शानदार तरीका है। उन्होंने अपने पूरे लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए इनायत ज्वेलर्स द्वारा बनाए गए खूबसूरत गहने पहने हैं।

    14. साड़ी के साथ टाई!

    Taapsee was spotted wearing horizontal lining saree with a red tie on it

    साड़ी: अब्राहिम एंड ठकोरे
    स्टाइलिड बाय: देविका भट्ट

    तापसी को एक खूबसूरत साड़ी के साथ टाई पहने देखा गया था। इस लुक को कैरी करना आसान नहीं है परन्तु तापसी ने इसे बेहद खूबसूरती से कैरी किया है। वह अब्राहम और ठाकोर द्वारा बनाई गई इस साड़ी में प्यारी लग रही हैं। एक जैसे प्रिंट के साथ यह थोड़ा रिस्की लुक है, परंतु तापसी ने इसे बहुत अच्छे तरीके से पहना है।

    15. केप के साथ साड़ी!

    Sonam kapoor purple saree with frill jacket

    आउटफिट:डिजाइनर गौरव गुप्ता
    ज्वेलरी: अम्रपाली ज्वैल्स
    स्टाइलिड बाय: रिया कपूर

    सोनम कपूर को एक खुबसूरत साड़ी और केप पहना हुआ देखा गया था, जो बेहद आकर्षक लग रहा था। यह गौरव गुप्ता द्वारा बनाया गया है, जो एक बहुत प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हैं। यह केप, सोनम के ऊपर बेहद खूबसूरत लग रहा है और उनके सुंदरता में चार चांद लगा रहा है।

    हम जानते हैं कि साड़ी को स्टाइल करने के कई तरीके हैं। आप इसे कैसे भी पहन सकती हैं और इन सभी स्टाइल्स में आप खूबसूरत लगेंगी। आपका यह सुंदर स्टाइल सभी को अवश्य आकर्षित करेगा।

  • आलिया भट्ट के इयररिंग्स डिसाइन्स

    आलिया भट्ट के इयररिंग्स डिसाइन्स

    चंकी इयररिंग्स बहुत लम्बे समय से ट्रेंड में है। इन्हे  कैजुअल और ट्रेडिशनल दोनों के साथ पहना जा सकता है। इन्ही कारणों की वजह से अभिनेत्रियां भी इसे पहनती है। आलिआ भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने राज़ी ,कलंक और हाईवे में बेहतरीन काम किया है ।  फैशन की बात आने पर वो बहुत ही जटिल और स्टाइलिश है। उनका स्टाइल बहुत एलिगेंट है और आप उन्हें बहुत अच्छे से इयरिंग्स को पहनते हुए देख सकते है।

    आलिआ भट्ट के इयररिंग्स इतने स्टाइलिश होते है की केवल एक बार पहनने से पुरे ऑउटफिट का लुक और भी अच्छा हो जाता है। चाँद बाली हो, झुमके हो या फिर तैसेल्ड इयररिंग्स, आलिया सबको बखूबी पहनती है। वो अक्सेसरीज़ को स्टाइल करना बहुत अच्छे से जानती है। अगर आपको यकींन नहीं K4 Fashion जो दिखाना चाहता है वो देखिये ।

    आलिया भट्ट के इयररिंग्स डिज़ाइन

    मीनाकारी नीले झुमके

    Meena kari Blue Jhumkas Alia Bhatt's Earrings

    इन नीले झुमको पर की गयी मीणा कारी से यह बहुत ही शाही और सुन्दर लग रहे है । आप इन झुमको को ट्रेडिशनल कपडे जैसे की सलवार कमीज़ या लहंगे के साथ पहन सकती है । एक कुर्ती और स्कर्ट के साथ भी यह झुमके बहुत सुन्दर लगेंगे । इसपर की गयी हाथ की कारीगरी बहुत ही जटिल है ।

    हैवी गोल्ड इयररिंग्स

     Heavy Gold Earrings Alia Bhatt's Earrings

    यह बहुत ही भारी गोल्ड इयररिंग्स है जो आलिया पर बहुत ही सजीला लग रहा है । इस अतिसुन्दर डिज़ाइन को आलिया ने सफ़ेद अनारकली के साथ पहना है । यह इयररिंग्स भारतीय आउटफिट्स के साथ ही अच्छी लगेंगी जैसे साडी या अनारकली । इस सुन्दर पोशाक में आलिया कलंक के प्रोमोशंस के दौरान दिखी थी ।

    स्टेटमेंट इयररिंग्स

    Statement Earrings Alia Bhatt's Earrings

    यह स्टेटमेंट इयररिंग्स बहुत ही बड़े है । यह एक इंडो -फूजन डिज़ाइन है जो ट्रेडिशनल जम्पसूट्स और भारतीय आउटफिट्स दोनों के साथ खूब जचेगा । आलिया ने इसे एक ऑफ शोल्डर सब्यसाची ड्रेस के साथ पहना । आप अगर यह पहन  रही है तो आपको किसी और एक्सेसरी की ज़रूरत नहीं। यह इयररिंग आपने आप में बहुत आकर्षक है । यह इयररिंग्स भी सब्यसाची ने ही डिज़ाइन किया है जिसमे आलिया भट्ट बहुत ही खूबसूरत लग रही है ।

    ट्रेडिशनल इयररिंग्स

    Traditional long earrings Alia Bhatt's Earrings

    आलिया भट्ट की कलेक्शन इतनी सुन्दर है की इससे आँखें हटाना बहुत मुश्किल है । आलिया ने इस साड़ी के साथ सिर्फ यह इयररिंग्स को पहनकर इसकी शोभा और भी बढ़ा दी । यह इयररिंग्स बहुत ही लम्बे है इसलिए गले में कुछ पहनने की ज़रूरत नहीं है , तभी इसकी सुंदर असल में निखर कर आ पायेगी । इसे आप इंडो -वेस्टर्न कपड़ो के साथ भी पहन सकते है। हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया की अभिनेत्री ने इस स्टाइल को बड़े ही आराम से केरी  किया ।

    लटकनदार इयररिंग्स

    Tasseled earrings

    यह इयररिंग बहुत ही बोहेमियन और सजीला है। आलिया ने यह एक सफ़ेद जम्पसूट के साथ पहना है । यह लुक बहुत ही सिंपल रखा है और मज़ेदार लगता है इन इयररिंग्स की वजह से । यह इतना ज़्यादा ट्रेंड में है की हर लड़की इस डिज़ाइन को अपनाना चाहती है ।

    डैंगलिंग इयररिंग

    Dangling earrings

    यह सुन्दर डैंगलिंग इयररिंग्स बहुत ही नाजुक है ।आलिया ने यह एक रंगीले सब्यसाची साड़ी के साथ पहना । आप आलिया से इंस्पायर होकर ऐसी ही इन इयररिंग्स को पहन सकते है । यह सुक्ष्म आउटफिट्स  के साथ ही अच्छा लगेगा । यह डिज़ाइनर कुर्ते ,अनारकली ,साड़ी या जम्पसूट सबके साथ अच्छा लगेगा । आप इसे जैसे चाहे स्टाइल कर सकते है ।

    चाँदी के झुमके

    Silver earrings

    इन सिल्वर इयररिंग्स के ब्लू स्टोन्स इनकी सुंदरता और भी बढ़ा देते है । आलिया  ने यह सफ़ेद अनारकली के साथ पहनी । यह बहुत सिंपल और करिश्माई है । ब्लू स्टोन्स ने सही मात्रा में सही रंग मिलकर इसे और भी खूबसूरत बना दिया है। अब हमें यह साफ़ पता चल गया है की सुंदरता तो सरलता में ही है ।

    गोल्ड इयररिंग्स पर्ल के साथ

    Gold earrings with pearl effects

    आलिया  भट्ट कलंक के प्रोमोशंस के दौरान पीले सूट में इन गोल्डन इयररिंग्स के साथ दिखी थी । इस अद्भुत इयररिंग के ऊपर एक फूल था और फिर एक झुमका जिसके निचे पर्ल का डिज़ाइन था । यह इयररिंग किसी भी ट्रेडिशनल के साथ पहनी जा सकती है । न ही यह बहुत बड़े है न यह बहुत छोटे है , इसलिए इससे आराम से पहना जा सकता है । यह भारी भी नहीं है ।

    हैंगिंग इयररिंग्स

    Elaborate ear hanging earrings

    यह अभी तक का सबसे सुन्दर डिज़ाइन है । यह इतने ज़्यादा भारी और ट्रडिशनल लग रहे है की इसे एक दुल्हन भी पहन सकती है । इसका डिज़ाइन बहुत ही विस्तृत और जटिल है । इसकी कनौटी भी बहुत जटिल है जिससे यह राजसी लगता है । यह तो हर औरत के पास होना चाहिए । इन्होने इससे लाल रंग के साथ पहना है पर आप इसको अपने हिसाब से पहन सकते है।

    ईयर लूप्स

    The ear loops

    यह लूप्स काफी ट्रेंड में है और इसे इंडियन और वेस्टर्न दोनों के साथ पहना जा सकता है । आलिया ने यह एक ड्रेस के साथ पहना है पर आप इसे किसी के भी साथ पहन सकते है। यह लूप ऑनलाइन और दुकान दोनों में मिलता है । यह अलग अलग साइज में भी आता है । आप अपने फेस के हिसाब से एक साइज चूज़ करे ।

    K4 Fashion आपके के लिए आलिया भट्ट के पहने हुए सारे डिसाइन्स इसलिए दिखाता  है क्यूंकि वो  एक युवा आइकॉन है और हर लड़की उनकी तरह स्टाइल में रहना चाहती है। इनकी इयररिंग्स की वजह से इनके आउटफिट्स  की सुंदरता और भी खिल जाती है। यह सुंदरता तो मंत्रमुग्ध करने वाली है। तो जाइये और इन ट्रेंडी इयररिंग्स को ख़रीदे और आलिया की तरह स्टाइल में रहे।

  • दीपिका पादुकोण के कैजुअल आउटफिट्स और ट्रेंडिंग फैशन स्टाइल

    दीपिका पादुकोण के कैजुअल आउटफिट्स और ट्रेंडिंग फैशन स्टाइल

    दीपिका पादुकोण के कैजुअल आउटफिट और ट्रेंडिंग फैशन स्टाइल, जिन्हें आप अपने रोजमर्रा की जिंदगी में या यात्रा करते समय पहन सकते हैं।

    दीपिका पादुकोण एक मेहनती, खूबसूरत और शानदार अभिनेत्री हैं।उन्होंने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड तथा हॉलीवुड दोनों में ही शोहरत प्राप्त करी है।आखिर कौन भूल सकता है उन किरदारों को जो उन्होंने अपनी फिल्मों में निभाए हैं,चाहे वो बाजीराव-मस्तानी की मस्तानी बाई हो या ओम-शांति-ओम की शांति।उनके मीनम्मा और पद्मावती जैसे किरदार सभी को पसंद आते हैं। इस बहुमुखी अभिनेत्री ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीता है।वह अनुभवी अभिनेत्री होने के साथ-साथ ट्रेंडसेटर भी हैं।

    दीपिका के पास बहुत ही क्लासिक फैशन सेंस है जो उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके निजी जीवन में भी आसानी से देखा जा सकता है। उनका एक खुद का क्लॉथिंग ब्रांड भी है जिसका नाम है ऑल अबाउट यू(All About You)जो मिंत्रा(Myntra) पर है।अभिनय के साथ-साथ दीपिका दान-पुण्य करने में भी आगे हैं, इसलिए उन्होंने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाया है जिसका नाम है दीपिका पादुकोण क्लोसेट (Deepika Padukone Closet) जहां आप उनसे उनके कपड़े खरीद सकते हैं और यह पैसा द लव लिव लाफ (The Love Live Laugh)फाउंडेशन को जाएगा जो इस पैसे से मानसिक बीमारियों से लड़ने वालों की मदद करते हैं। यह संस्थान मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाता है तथा इसे दूर करने की कोशिश करता है। दीपिका का यह योगदान समाज के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है।

    उन्के फैशन सेंस के बारे में बात करते हुए, दीपिका ने निश्चित रूप से सभी रोशनी चुरा ली है। यहां तक कि जब वह घरेलू कपड़े पहनती है तब भी वह सुंदर दिखती है। दीपिका पादुकोण की कैजुअल आउटफिट्स इतने अच्छे हैं कि हर सामान्य लड़की उनसे प्रेरित हो जाती है। यहां तक कि कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को उनके कपड़े पहनने और खुद को प्रस्तुत करने का तरीका पसंद है।

    दीपिका सभी अलग-अलग तरह के आउटफिट्स में मनमोहक लगती हैं। डेनिम से लेकर गाउन, साड़ी, जंपसूट, पैंटसूट, ड्रेस, लेदर जैकेट, स्पोर्ट्स वियर, लहंगे सब कुछ। दीपिका पादुकोण अपने स्ट्रीट स्टाइल अंदाज़ को उतनी ही आसानी से मैनेज कर लेती है जितना कि वह कैजुअल वियर को। वह हर चीज में इतनी अच्छी है कि वह लोगों को प्रभावित करने से नहीं चूकती, लेकिन हम कभी-कभी उन्हें संबोधित करने से चूक जाते हैं।

    K4 Fashion आपके लिए कुछ अद्भुत दीपिका पादुकोण के कैजुअल आउटफिट लाया हैं जो बहुत खूबसूरत और फैशनेबल हैं।

    दीपिका पादुकोण के कैजुअल आउटफिट्स

    दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट लुक

    Deepika Padukone’s Casual Outfits Airport Look

    उन्होंने पहना है एक कैजुअल जंपसूट उसके साथ मिलिट्री बूट्स दीपिका का यह आउटफिट स्ट्रीट स्टाइल की झलक दे रहे  है। ये आउटफिट बहुत ही आरामदायक है और सफर के लिए बहुत ही बढ़िया है।उन रैक्टेंगुलर सनग्लासेस के साथ वह बहुत ही  सुंदर लग रही है।आप अपना ऐसा ही लुक ला सकती हैं ,आपको बस जरूरत है ध्यान से और अच्छे से देखने की ।

    ब्लैक आउटफिट

    Deepika Padukone’s Casual Outfits Crop shirts with wide legged pants

    अलेक्जेंडर मैक्वीन द्वारा निर्मित आउटफिट में दीपिका पादुकोण बहुत सुंदर लग रही हैं। ब्लैक शर्ट उनकी सुंदरता को और निखार रहा है।दीपिका ने अपने बाल बांधे हुए हैं ताकि सारा ध्यान उनकी शर्ट पर जाए। यह पार्टियों के लिए बहुत ही उचित समर आउटफिट है। उन्होंने मीशो डिजाइंस की बहुत ही सुंदर एरिंग्स पहनी हुई है और वह पार्टी के लिए बिल्कुल तैयार लग रही है। दीपिका बहुत ही फ्लालेस लग रही हैं और उनका मेकअप बहुत ही मिनिमल जो कि उनके आउटफिट के साथ बहुत ही जच रहा है। इस ब्लैक आउटफिट में दीपिका बहुत ही अलग और स्टाइलिश लग रही है।

    स्ट्रीट स्टाइल

    Deepika Padukone’s Casual Outfits Street Style

    डेनिम ऑन डेनिम एक बहुत लोकप्रिय ट्रेंड है, इसी ट्रेंड को दर्शाती नजर आ रही है। दीपिका अल्बर्टा फेरेटी द्वारा निर्मित ये सुन्दर  डेनिम जैकेट और जींस स्ट्रीट स्टाइल लुक को बहुत ही स्टनिंग और गॉर्जियस बना रही है। वलियंन ज्वेलरी के झुमको के साथ दीपिका ने अपने इस लुक को सजाया है।

    अगर स्ट्रीट स्टाइल इतना फैशनेबल और कूल हो सकता है तो सभी लड़कियों को इस लुक से प्रेरणा लेनी चाहिए। लंबी एरिंग और हाई  मेसी पोनीटेल एक बहुत ही अच्छा लुक दे रही है और दीपिका ने इस लुक को बहुत अच्छे से कैरी किया है जैसे कि वह अपने हर लुक को करती है, अपनी अदा के साथ।

    वन ऑफ दीपिका पादुकोण रीसेंट ड्रेसेस

    Deepika Padukone’s Casual Outfits One of Deepika Padukone Recent Dresses

    दीपिका की हाल फिलहाल पहनी हुई यह ड्रेस राल्फ लॉरेन द्वारा निर्मित  है, जो उन्होंने विंबलडन फाइनल में अपनी बहन, अनीशा पादुकोण के साथ अटेंड करते हुए पहनी थी। दीपिका इस वाइट आउटफिट मैं बहुत ही स्टनिंग और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होने आउटफिट को ब्राउन हिल्स और ब्राउन बैग के साथ स्टाइल किया था जो कि बहुत ही महंगा और सुन्दर लग रहा है। उन्होंने अपने बालों को लहरदार तरीके से स्टाइल किया है और वह बहुत ही खुश और सुंदर लग रही है।

    दीपिका पादुकोण वेस्टर्न ड्रेस

    Deepika Padukone’s Casual Outfits Deepika Padukone Western Dress

    हमारे लिए वेस्टर्न वियर का मतलब होता है एक सिंपल नीली जींस और एक टॉप मगर दीपिका के लिए उसका मतलब है सिलवर जींस, सिल्वर हिल्स ,सफेद शर्ट और डायमंड इयररिंग्स।उन्होंने यह आउटफिट पहना था टिसोट के एक इवेंट के लिए। दीपिका बहुत दिलकश और सुंदर लग रही है मानो उनसे नजरें ही नहीं हट रही हो। उनके बालों को स्टाइल और मेकअप किया था फ्लोरियन हयूरल ने। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने इयररिंग्स और टिसोट की घड़ी पहनी है। बीते सालों दीपिका ने अपने स्टाइल को इतना विकसित किया है की पता ही नहीं चला कब उनका स्टाइल सिल्वर डेनिम पर शिफ्ट हो गया लगता है वह अपने पती रणवीर सिंह के स्टाइल से प्रेरणा ले रही है।

    ट्रांसपरेंट वाइट एन्सेम्बल

    Deepika Padukone’s Casual Outfits Transparent white ensemble

    दीपिका पादुकोण को यह वाइट ट्रांसपेरेंट एंसेंबल पहने हुए देखा गया। यह एक बहुत जोखिम भरी चॉइस थी पर उन्होंने यह लुक भी एक अप्सरा की तरह कैरी किया।उन्होंने यह आउटफिट कानस् फिल्म फेस्टिवल 2019 के दूसरे दिन पहना था। उनका यह बेहद खूबसूरत आउटफिट डिजाइन किया है फिलॉसफी डी लोरेंजो सेराफिनी ने, उनकी ज्वेलरी डिजाइन की है अलीगहरी ज्वेलरी ने और उनके सुंदर जिमी चू के शूज इस लुक को कॉम्पलीमेंट  कर रहे हैं।

    दीपिका के फैशन की समझ इंडस्ट्री में उनके काम के वर्षों में विकसित हुई है। वह मेगा फिल्म स्टार हैं और एक महान अभिनेत्री भी जो एक अच्छे परिवार से आती हैं। दीपिका एक डीवा हैं और अपने सभी लुकस और आउटफिट्स को ग्रेस के साथ मैनेज करती हैं। वह महिलाओं की उन दुर्लभ नस्लों में से एक है, जो इतने पैने भाव से सब कुछ संभालती है। दीपिका पादुकोण के कैजुअल आउटफिट में इतने सुन्दर और आरामदायक होते है और आज कल बहुत ट्रेंड में है। उनके इतने फैंस होने के कारण हमने उनकी महिला प्रशंसकों के लिए, हमने उनके कैजुअल आउटफिट स्टाइल पर एक लेख करने का फैसला किया ताकि उनके प्रशंसक उनसे प्रेरणा ले सके।

    K4 Fashion ने सभी लडकियों के लिए सबसे अच्छे आउटफिट आईडियाज जमा करने की कोशिश की है। ये आउटफिट आइडियाज़ एक शाम अपने दोस्तों, या अपने परिवार के साथ पार्टी के लिए शानदार हो सकते है। इस लेख में हमने आपके लिए सब शामिल किया है। हमें उम्मीद है कि आप हमारी टीम द्वारा इन सभी फैशन ब्लॉगों को पढ़ कर आनंद लेंगे क्योंकि इसमें बहुत सारे शोध और विचार हैं व्यक्त हैं।

  • रुबीना दिलैक से प्रेरित कुछ शानदार ब्लाउज डिज़ाइन्स

    रुबीना दिलैक से प्रेरित कुछ शानदार ब्लाउज डिज़ाइन्स

    रुबीना दिलैक उन चुनिंदा टीवी अभिनेत्रियों में से है जिन्होंने हमे फैशन के नए नए सुझावो के साथ मनोरंजन भी किया है। उन्हें अपने फिटनेस और योगा से बेहद प्यार है और यही वजह है कि वो किसी भी लुक में बेहद आकर्षक लगती हैं। किसी सीरियल और समारोह में उनका लुक हमेशा से चर्चा में रहा है। ज्यादातर सीरियल में हम उन्हें सामान्य साड़ी पहने ही पाते हैं परंतु उनके ब्लाउज का अंदाज उनके लुक को कभी भी बोरिंग नही बनाता है। उनके ब्लाउज़ के स्लीव और आगे के गले की डिज़ाइन अपने आप मे बेहद खूबसूरत है। उन्होंने उन महिलाओं को प्रेरित किया है जिन्हें अपने ब्लाउज को अलग अलग डिज़ाइन और स्टाइल में पसंद है।

    रुबीना दिलैक के कुछ स्लीव और आगे के गले की डिज़ाइन वाले ब्लाउज के साथ हम आपको आपके रोज के बोरिंग ब्लाउज डिज़ाइन से छुटकारा दिलाना चाहते हैं।

    रुबीना दिलैक से प्रेरित साड़ी ब्लाउज डिज़ाइन्स

    1. खूबसूरत बेल स्लीव डिज़ाइन

    Beautiful Bell-Sleeves Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    नीला और सफेद रंग दुनिया के शायद सबसे अच्छा रंगों का मिश्रण है। रुबीना ने जो साड़ी पहनी है वो साड़ी नीले रंग की साड़ी है परंतु लेस इसे बहुत सुंदर बनाते है। और सबसे अनोखी बात है कि उन्होंने इसके साथ सफेद रंग की घंटी के आकार वाली स्लीव वाली ब्लाउज को चुना है। इस ब्लाउज में हमे सामान्य गोलाकार गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। इसमे कोई शक नही की इस ब्लाउज के स्लीव सबकी निगाहें अपनी ओर खींच रहे हैं। ये उनके पूरे लुक को पूरा करने का काम करते हैं। आप इस साड़ी को पार्टी में पहन सकती हैं।

    2. चमकदार मनमोहक स्लीव वाले ब्लाउज डिज़ाइन

    Variation Of Victorian Sleeves Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    यह भूरे रंग की भौगोलिक प्रिंट वाली साड़ी बहुत खूबसूरत लगती है परंतु रुबीना ने अपने ब्लाउज के चुनाव से इसे और भी मनमोहक बना दिया है। उन्होंने इस शीर विक्टोरियन स्लीव वाली ब्लाउज को साड़ी के साथ पहना है जो इन्हें और भी स्टाइलिश बनाता है। इसमे हमे खूबसूरत गोलाकार गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। बिना किसी भारी काम के भी यह साड़ी किसी भी मौके के लिए बहुत बेहतर विकल्प है। यह उन लड़कियों को बेहद पसंद आएगा जो अपने फैरवेल पार्टी के लिए किसी अलग और अनोखी डिज़ाइन की तलाश कर रही हैं। महिलाएं इसे अपने ऑफिस के पार्टी में भी पहन सकती हैं।

    3. मनमोहक लेस का अनोखा अंदाज

    Let The Tassle Lace Do The Trick Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    उनका यह लुक सीधा हमे उनके सीरियल के शूटिंग से मिलता है। उन्होंने इस पीले रंग की साड़ी के साथ नीले रंग की ब्लाउज को पहना हुआ है। इसमे हमे गोलाकार गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। इस ब्लाउज का स्लीव टखनों तक है और नीचे की तरफ हमे सुंदर लेस लगा हुआ दिखता है। ब्लाउज पर सामान्य काँच के काम का उपयोग किया गया है। उनके रोल की तरह ही यह लुक भी बहुत सरल और सामान्य है। अगर आप किसी सामान्य पारंपरिक कपड़े को खोज रहे है तो यह साड़ी और ब्लाउज आपके लिए ही बना है।

    4. तितलियों वाली स्लीव का जादू

    Bewitching Butterfly Sleeves Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    यह बिल्कुल नया स्लीव पैटर्न जो कि ब्लाउज में जोड़ा गया है इससे पूरे साड़ी को एक बिल्कुल मनमोहक लुक मिलता है। रुबीना ने जो ब्लाउज पहना है उसका डिज़ाइन लगभग सभी लोगो द्वारा पसंद किया जाता है। ब्लाउज के गले का आकार गोलाकार है और हमे तितलियों वाली स्लीव भी दिखाई देती है। इन स्लीव की लंबाई कुहनियों तक होती है। ये ब्लाउज शिफ्फोन साड़ी के साथ बहुत फिट बैठते हैं। आप इस ब्लाउज को अपने पुराने साड़ी के साथ पहन सकती है जिससे इन्हें एक नया लुक मिलता है।

    5. बलून स्लीव और झालरदार पैटर्न

    Balloon Sleeves With Frilled Cuffs Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    रुबीना का यह एक और शानदार लुक है जो हमे सीरियल में देखने को मिला है। रुबीना ने शानदार लाल साड़ी के साथ खूबसूरत पीले रंग की ब्लाउज पहनी हुई है। स्लीव पर हमें गुबारों के पैटर्न के साथ झालरदार डिज़ाइन दिखाई देती है। यह लुक बहुत सामान्य और सरल है पर फिर भी यह अपनी मनमोहक छवि के कारण लोगो पर अपनी गहरी छाप छोड़ने का काम करता है। आप इस ब्लाउज को अपने सादे साड़ी के साथ पहन सकती हैं और आप पूरी तरह तैयार हो जाएंगी किसी भी पार्टी में जाने के लिए। ये ब्लाउज शिफॉन साड़ी के साथ खूबसूरत लगेंगे।

    6. योक गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज डिज़ाइन

    Yoke Neck Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना ने इस जालीदार ब्लाउज को अपने सुंदर प्रिंट साड़ी के साथ पहना है। इस ब्लाउज के गले पर हमें जालीदार डिज़ाइन और स्लीव पर जालीदार कपडो की पफ डिज़ाइन दिखाई देती है। इन स्लीव की लंबाई कुहनी तक होती है। अभिनेत्री इस शानदार लुक में किसी अप्सरा जैसी लग रही हैं। आप इस डिज़ाइन को किसी पार्टी या बड़े समारोह में पहन सकती हैं। यह ब्लाउज डिज़ाइन बहुत पहले से प्रचलित है और ज्यादा महिलाओं द्वारा इसे पसंद भी किया जाता है। यह ब्लाउज डिज़ाइन आपको ज्यादा गहने पहनने के परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है क्योंकि इसके गले के पास हमे नेकलेस के लिए कोई जगह नही दिखाई देती। भारी झुमके इस लुक को और भी बेहतर बना देते हैं।

    7. जमीन को छूती आकर्षक स्लीव वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Floor Touch Sleeves For Flawless Blouse Design

    रुबीना ने अपने नए और अनोखे ब्लाउज डिज़ाइन से हमेशा हम सभी को चौका दिया है। इस ब्लाउज में हमे गले की तरफ लंबे वी आकार की डिज़ाइन दिखाई देती है। इसमे हमे लंबे जमीन को छूने वाले नीले स्लीव भी मिलते है जो उनके स्कर्ट के साथ बिल्कुल मेल खाते हैं। यह परिधान अपने आप मे बहुत अनोखा है और लंबे स्लीव आपको पंख लगे होने का अहसास कराते है। आप इस स्लीव को किसी बड़े समारोह जैसे शादी में पहन सकती हैं। यह ब्लाउज भीड़ में भी आपको एक अलग पहचान देता है।

    8. पूरे लंबाई वाली स्लीव डिज़ाइन और बहुत सारे झालरदार डिज़ाइन वाली ब्लाउज

    Full Length Bell Sleeves With Multiple Frill Design Saree Blouse Design by Rubina Dilaik
    यह सुनहरे रंग का ब्लाउज रुबीना के नारंगी साड़ी के किनारो से मैच करता दिखाई देता है जो उन्होंने तसवीर में पहनी हुई है, यह उन्हें पारंपरिक लुक के साथ साथ मॉडर्न भी बनाता है। इसके आगे की तरफ हमे गहरे वी आकार के गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। घंटी के आकार की डिज़ाइन और झालरदार पैटर्न इसे और भी फैशनेबल बनाते है। इसके झालरदार डिज़ाइन पर सुनहरे लेस दिखाई देते है जो उनके साड़ी के सुनहरे लेस से मैच करते हैं। इस सुनहरे ब्लाउज को आप किसी भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

    9. हाफ बेल स्लीव और खूबसूरत फूलो के डिज़ाइन वाली गुलाबी ब्लाउज डिज़ाइन

    Blush Pink Floral Blouse With Half Bell Sleeves

    रुबीना ने अपने सीरियल के शूट के दौरान इस ब्लाउज को पहना हुआ था। उन्होंने जो ब्लाउज पहनी है उसका गला गोलाकार है। इसके स्लीव की लंबाई कुहनी तक पाई जाती है और घंटी की डिज़ाइन भी हमे देखने को मिलती है। उनका ब्लाउज कपड़े के साथ बिल्कुल मेल खाता है। शीर दुपट्टा उनके ब्लाउज स्कर्ट के साथ बहुत मनमोहक लगता है। हल्का रंग और ब्लाउज पर फूलो की डिज़ाइन इसे किसी सुबह के समय के समारोह में पहनने के लिए उपयुक्त बनाती है। इस ब्लाउज के साथ किसी भी नेकलेस की जरूरत नही है। आप इसके साथ झुमके पहन सकते हैं।

    10. कीमोनो स्लीव का मनमोहक अंदाज

    Killing It In Kimono Sleeves Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना ने इस खूबसूरत साटिन ब्लाउज को अपने एक समारोह के दौरान पहना हुआ था। इसमे हमे गहरे पत्तियों के आकार वाली नेक डिज़ाइन दिखाई देती है। जबकि इस ब्लाउज की खासियत इसके कीमोनो स्लीव हैं। कीमोनो स्लीव हमे जापानी कपड़े कीमोनो से प्रेरित मिलता है। यह स्लीव सभी तरह के कपडो के साथ सुंदर लगते हैं। इसके स्लीव के नीचे के भाग में हमे झालरदार पैटर्न दिखाई देती है जो और भी शानदार लगता है। शीर की वस्तुएं इसके साथ बहुत मनमोहक लगती हैं। आप इसे अपने किसी भी समारोह में पहन सकती है जहा आपको स्टाइलिश लुक में दिखाना चाहती है।

    11. शाही नीले रंग की ब्लाउज डिज़ाइन

    Royal Blue Cap Sleeve Blouse In Grid Pattern Saree Blouse Design by Rubina Dilaik
    यह शाही नीले रंग की साड़ी में रुबीना बिल्कुल अप्सरा जैसी लग रही हैं और उन्होंने इसके साथ नीले रंग की मेल खाती पट्टियों की डिज़ाइन वाली खूबसूरत ब्लाउज पहनी है। इसके स्लीव आकार में छोटे है और किनारो पर हमें झालरदार डिज़ाइन दिखाई देती है जो साड़ी से मेल खाती है। इसके गले की डिज़ाइन बहुत गहरी वाली है तो आप अपने पसंद के गहने पहन सकती हैं। यह लुक सरल होते हुए भी बहुत शानदार है। आप इसे अपने पार्टी में पहन सकती है। यह आड़ी पट्टियों वाली ब्लाउज डिज़ाइन आज कल बहुत प्रचलित है और बहुत सारे लोगो द्वारा पसंद भी किया जाता है।

    12. सामान्य योक डिज़ाइन

    Simple Yoke Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    यह सफेद योक गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज बहुत सामान्य है पर फिर भी यह सभी पर खूबसूरत लगता है। रुबीना ने इसे पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ता से पहना हुआ है। शीर वाली आधे स्लीव की ब्लाउज बहुत मनमोहक लगती है। आपको इसके साथ किसी नेकलेस की जरूरत नही पड़ेगी। आप इसके साथ अपने पसंद के झुमके पहन सकती हैं। आप इस ब्लाउज को किसी भी मौके पर पहन सकती है जाहे वो छोटी किटी पार्टी हो या कोई बड़ा समारोह।

    13. हाल्टर नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Halter Neck Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना हर एक ब्लाउज डिज़ाइन को इतनी खूबसूरती के साथ पहनती है कि उनका हर लुक बहुत खूबसूरत लगने लगता है। उन्होंने इस तस्वीर में सफेद हाल्टर गले वाली ब्लाउज पहनी है जो कि इस अभिनेत्री पर बहुत सूट करता है। उन्होंने इस सफेद ब्लाउज को बैंगनी लहरिया साड़ी के साथ पहना है जिसपे सफेद पट्टियां देखी जा सकती हैं। हाल्टर ब्लाउज बिना किसी नेकपीस के भी बहुत सुंदर लगते हैं। रुबीना ने अपने लुक को पारंपरिक बनाने के लिए इसके साथ एक झुमका भी पहना हुआ है। आप भी इसके साथ झुमका पहन सकती हैं। आप इस ब्लाउज को अपने पार्टी में पहन सकती हैं।

    14. आधे कंधे वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Cold-Shoulder Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना ने जो कंधो के पास से कटे हुए इस तांबे के रंग वाली ब्लाउज पहनी है वो आजकल बहुत सारी महिलाओं द्वारा पसंद किया जाता है। स्लीव कुहनियों तक पाई जाती है। रुबीना में इस ब्लाउज के साथ बड़े भारी डिज़ाइन वाली नेकलेस को पहना हुआ है जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं। अगर आप अपने लुक को सामान्य रखना चाहती है तो आप इस ब्लाउज को बिना किसी नेकलेस के भी पहन सकती है और यह फिर भी आपके ऊपर सुंदर लगेगा। आप इसे चांद बाली झुमके के साथ किसी बड़े समारोह के लिए पहन सकती है और छोटे झुमके के साथ आप किसी भी छोटे पार्टी के लिए बिल्कुल तैयार नजर आएंगी।

    15. ब्रेसलेट स्लीव मोतियों वाले लेस के साथ

    Bracelet Sleeves With Beaded Lace Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    Saree Blouse Design by Rubina Dilaik
    यह एक और नीले रंग की योक गले की डिज़ाइन वाली ब्लाउज है जिसे रुबीना ने पहना हुआ है। इसके स्लीव में हमे ब्रेसलेट की डिज़ाइन और मोतियों की डिज़ाइन वाली लेस दिखाई देती है। उन्होंने इस ब्लाउज को लहंगे चुन्नी के साथ पहना हुआ है। आप यही पैटर्न वाली ब्लाउज को साड़ी के साथ पहन सकती है ये आप पर निर्भर करता है। आप इस लुक को पूरा करने के लिए केवल चन्देलीर झुमके का उपयोग कर सकती हैं। आप इस लुक को किसी बड़े समारोह या शादी समारोह में पहन सकती हैं।

    16. पूरे स्लीव और विभिन्न रंगों वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Full Sleeves Multi Color Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    यह विभिन्न रंगों वाला ब्लाउज आपके सभी रंगों के साड़ी के साथ फिट बैठता है। कुहनियों तक हमे फैब्रिक लैस दिखाई देता है और उसके बाद चौड़े गुलाबी, हरे और सुनहरे किनारो के साथ भारी सजावट भी देखने को मिलती है और यही खासियत उसे सबसे अलग बनाती है। रुबीना ने इसे अपने सीरियल में पहना हुआ था। पूरे स्लीव और अलग अलग रंगों का गजब का संगम इस ब्लाउज की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इस ब्लाउज को आप अलग अलग रंग की साड़ी के साथ पहन सकती हैं और इसे बड़े समारोह में पहनना एक अच्छा विकल्प होगा। झुमका इस ब्लाउज के साथ बहुत शानदार लगेंगे।

    17. जालीदार लहँगा और ज़री वर्क वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Net Lehenga Blouse With Zari Work Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना के ऊपर यह जालीदार चोली बहुत खूबसूरत लग रही है और उन्होंने इस बहुत आत्मविश्वास के साथ पहना हुआ है। ब्लाउज के गले की डिज़ाइन योक पैटर्न वाली है। इसके सामने की ओर हमे जालीदार पैटर्न और ज़री का खूबसूरत काम दिखता है। इसके स्लीव पर भी ज़री का काम किया गया हैं। उन्होंने इस ब्लाउज को भारी झुमके के साथ पहना हुआ है। आप भी इस लहँगा चोली डिज़ाइन को खरीद सकती है और आने वाले शादियों के मौसम में पहन सकती है। इस लुक में अधिक सजावटों की जरूरत नही पड़ती क्योंकि ब्लाउज खुद में एक सुंदरता को बयां करता है।

    18. पफ स्लीव वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Puff Sleeved Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    यह महाराष्ट्रीयन लुक में रुबीना किसी बड़े दर्जे की कलाकार की भांति लग रही हैं। इस ब्लाउज के गले का आकार गोलाकार है। इसमे हमे सुनहरे पफ और सुनहरे लेस की डिज़ाइन दिखाई देती है। ब्लाउज का लेस साड़ी के किनारो से मेल खाता है जो कि सुनहरे का रंग का है। अभिनेत्री ने इस लुक के साथ पारंपरिक महाराष्ट्रीयन गहनों को पहना हुआ है। आप इस लुक को अपना सकती है या फिर इस ब्लाउज को सादे साड़ी के साथ पहन सकती हैं दोनो ही अंदाज में यह बहुत खूबसूरत लगेगा।

    19. बैंगनी ब्लाउज़ गुलाबी लेस के साथ

    Purple Blouse With Pink Lace Design by Rubina Dilaik

    इस बैगनी ब्लाउज जिसपर हमे गुलाबी कॉटन लेस जो कि किनारो पर मौजूद है और आगे की ओर भी यही डिज़ाइन दिखाई देती है आप इसे अपने साड़ी या लहँगे के साथ पहन सकती हैं। ब्लाउज के ऊपर सुंदर सजावट इसे किसी बड़े समारोह के लिए बिल्कुल उपयुक्त बनाती है। रुबीना ने इस ब्लाउज को अपने एक समारोह में पहना हुआ था। आप इस लुक के साथ झुमका पहन सकती है जैसा कि उन्होंने पहना हुआ है।

    20. सुनहरी जाली और कैप स्लीव वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Golden Jali Blouse With Cap Sleeves Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना पर यह सुनहरे रंग की ब्लाउज और ट्रांसपेरेंट साड़ी बहुत खूबसूरत और शानदार लगती है। इस ब्लाउज पर हमें कैप स्लीव और जालीदार पैटर्न दिखाई देता है। इसके गले का आकार गोलाकार है तथा सुनहरे लैस और मोतियों से इसे सजाया गया है। आप इस ब्लाउज को शिफॉन साड़ी के साथ पहन सकती हैं और आप किसी भी पार्टी की शान बन जाएंगी। इसके साथ अपने पसंद के झुमके पहने। आप इसके साथ सुनहरे रंग के झुमके या साड़ी के रंग वाली झुमके पहन सकते हैं।

    तो यह सब 20 ब्लाउज के डिज़ाइन उनके स्लीव पैटर्न और गले के डिज़ाइन से प्रेरित है जिन्हें रुबीना दिलैक ने पहना हुआ था। तो देर किस बात की है जल्दी से अपने अलमारी को इन खूबसूरत ब्लाउज डिज़ाइन से भर दीजिये औऱ आने वाले हर पार्टी में अपने साड़ी लुक से सबके मन मोह लीजिये। अपनी पुरानी साड़ियों को इन स्टाइलिश ब्लाउज के जरिये एक नया लुक दीजिये। इस आर्टिकल में जैसा बताया गया है उसी प्रकार ब्लाउज डिज़ाइन को पहनिये और मेरा यकीन मानिए आपके फैशन की पूरी दुनिया कायल हो जाएगी।

  • माया अली के ‘ब्राइड एंड ग्रूम की सिस्टर’ आउटफिट गोल

    माया अली के ‘ब्राइड एंड ग्रूम की सिस्टर’ आउटफिट गोल

    जब हम बात भारतीय शादियों की करते है तो जगह से लेकर खाने के मेनू तक सब पहले से निश्चित रहता है। शादी के ठहाके हमारे परिवार वाले तब तक करते रहते है जब तक हमारी शादी न हो जाये और हमारे भाई बहन इस ठहाकों के मुख्य सचिव का काम करते हैं। हर बहन को उसके भाई बहनों के शादी को लेकर बहुत सपने होते है जितना उसे उसके खुद के शादी को लेकर नही होते।

    हर किसी के पास उसके पहनने को लेकर बहुत कम सुझाव रहते है इसलिए वे इसका अधिकार लड़कियों को ही देते है कि वे क्या पहनें।

    आपको ज्यादा भरा हुआ नही दिखना है और फिर भी सबसे आकर्षक दिखाई देना है? तो हम आपके लिए लेकर आये है दूल्हा और दुल्हन के बहनों के लिए सबसे खास कपडो का सुझाव जो कि माया अली द्वारा प्रेरित है जो कि एक पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल है। माया अली हमेशा से पारंपरिक कपडो में एक प्रेरणा का स्रोत रही है और उनका सीरियल और समारोह वाला लुक हमेशा से चर्चा में रहता है। शादी समारोह हो या छोटी मेहंदी समारोह आपके लुक का महत्व हम जानते हैं।

    एक जिम्मेदार बहन होने के नाते सारी जिम्मेदारी संभालते वक़्त हम नही चाहते कि आप अपने लुक से कोई भी समझौता करें। तो पहले से ही सब चीज़ लेकर तैयार हो जाइए क्योंकि हम आपके लिए लेकर आये है बिल्कुल नए ट्रेंड का कपड़े जो स्टाइलिश होंने के साथ ही साथ किसी भी मौके पर पहने जा सकते हैं।

    ‘ब्राइड एंड ग्रूम की सिस्टर’ आउटफिट्स

    1. अपने बहन की शादी में सबको सफेद रंग से चौका दीजिये

    Woo Them In White On Your Sister's Wedding

    पाकिस्तानी काम वाला कपड़ा और सजावट कभी भी आपको निराश नही करते। माया अली ने जो सफेद रंग की शीर वाली साड़ी सिल्वर नक्काशी वाली लेस के साथ पहनी है और बहुत थोड़े मध्य के काम वाला यह परिधान आप किसी भी दिन के शादी समारोह में पहन सकती हैं। सुबह की चमक और सफेद रंग का निखार किसी को भी अपने इस लुक से दीवाना बना सकता है। चमकदार ब्लाउज के साथ हमे मोतियों की डिज़ाइन भी देखने को मिलती है। अपने लुक को और भी सुंदर बनाने के लिए उन्होंने इस लुक के साथ सिल्वर हील्स पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने वही रंग के पोटली का भी इस्तेमाल किया है। पोटली में भी हमे भारी काम किया हुआ दिखाई देता है। यह लुक दिन के शादी समारोह या सगाई के लिए बेहतर है।

    उन्होंने गहनों के तौर पर मेल खाती झुमके औऱ कुंदन नेकलेस पहना हुआ है। कुंदन नेकलेस के मध्य में भी हमे रत्नों का गजब का संगम दिखाई देता है। अभिनेत्री ने दोनों हाथों में सिल्वर रंग की बहुत सारी चूड़ियां पहनी है जो उनके हाथों की मेहंदी को और भी खूबसूरत बना देती है। उन्होंने कम मेकअप को चुना है और होठों पर ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाई है। बालो की बात करे तो वे बहुत सरल और सामान्य है उन्होंने बस इसे बीच से दो भागों में बाट कर एक भाग को आगे रखा हुआ है। अंत मे हमे घुंघराले बाल भी दिखाई देते हैं। चूंकि यह लुक किसी भी दूल्हा और दुल्हन की बहन पर बहुत खूबसूरत लगेगा, फिर भी आप मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ नया नया प्रयोग कर सकती हैं।

    2. अपनी बहन के संगीत में इस मनमोहक लहँगे से सबको अपना दीवाना बनाइये

    Slaying Your Sister's Sangeet In A Flare Lehenga

    यह खूबसूरत परिधान जिसे माया अली ने पहना है यह शादी जैसे बड़े समारोह या संगीत समारोह में पहनने के लिए बहुत बेहतर विकल्प है। गुलाबी और पीच के रंगों से बना लहँगा हर दूल्हा और दुल्हन की बहन पहनना चाहती है। उन्होंने राजकुमारी नेकलेस को अपने इस परिधान के साथ चुना है और इसके साथ उन्होंने भारी झुमके और मांग टिका भी पहना हुआ है। इसके साथ भी उन्होंने स्मोकी आँखों को चुना और इसके साथ ब्राउन रंग की लिपस्टिक को लगाया हुआ है। उन्होंने अपने बालों का खूबसूरत जुड़ा बना कर उसमें गजरे का इस्तेमाल किया है जो उनपर बहुत शानदार लग रहा है। अगर आपको जुड़ा बनाना पसंद नही है तो आप अपने बालों को मेसी लुक भी दे सकती हैं।

    यह सुंदर लंहगा भारी काम और सुनहरे नक्काशी दार डिज़ाइन की वजह से हर दूल्हा और दुल्हन के बहनो का सपना होता है। पीच के किनारो को इस पूरे परिधान को और भी आकर्षक बनाने के लिए जोड़ा गया है। शीर दुपट्टे पर भी हमे वही गुलाबी रंग और सुनहरे धागों के साथ मिरर का काम दिखाई देता है। संगीत समारोह में डांस करते वक़्त आपका लहँगा किसी फूल की डिज़ाइन जैसा मालूम पड़ता है। पूरे स्लीव और सुनहरे जालो की डिज़ाइन वाली ब्लाउज पूरे लुक को और भी मनमोहक और मासूम बना देती है। आप इसे संगीत समारोह में मनोरंजन को जोड़ने के लिए पहन सकती हैं।

    3. मेहंदी समारोह को इस हरे पटियाला सूट के साथ यादगार बनाइये

    Making The Mehendi Memorable With A Green Patiala

    जैसे ही आप इस कपडे को देखते है आपको पता चल जाता है कि आप इसे किस समारोह में पहनने जा रहे हैं। जी हाँ, आप बिल्कुल सही हैं। माया अली ने इस हरे रंग के परिधान को संगीत समारोह के लिए चुना है। हम कितनी भी बार मेहंदी समारोह के थीम को बदलने के बारे में सोचे परंतु हम सब जानते हैं कि हरा रंग मेहंदी समारोह का प्रतीक है। आपको मेहंदी समारोह में यह कपड़ा पहनना चाहिए क्योंकि यह हर दूल्हा और दुल्हन के बहन की जरूरत को पूरा करता है। यह हरे रंग का पटियाला सूट सुनहरे पाकिस्तानी काम के साथ बहुत खूबसूरत लग रहा है। इसका दुपट्टा चौड़ा सुनहरे लेस वाला है जिसे हर लड़की पहनना चाहती है। इसके कुर्ते के कट किनारे इस सुंदरता की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाते हैं।

    मिरर काम वाले सिल्वर रंग की जूती इस लुक को और भी मनमोहक बनाते है। उन्होंने नेकलेस की जगह भारी काम वाले झुमके पहने है। यह एक अच्छा चुनाव भी है क्योंकि ऊँचे गले के कुर्ते के कारण नेकलेस के लिए ज्यादा जगह नही बचती। अपने हाथों को सुंदर बनाने के लिए उन्होंने मेल खाती चूड़ियाँ और शानदार अँगूठी पहनी हुई है। हमेशा की तरह ही उन्होंने अपने मेकअप को साधारण रखा हुआ है। उन्होंने अपने हेयर स्टाइल को खुला रखा है और हमे इसमे घुमावदार पैटर्न जिसे हम कर्ल कहते है वो देखने को मिलता है। अगर आप माया अली जितनी खूबसूरत और आकर्षक दिखाना चाहती हैं तो यह लुक आपके सभी सपनो और जरुरतों को पूरा करता है जैसा कि हर दूल्हा और दुल्हन की बहन चाहती हैं।

    4. भाई की शादी में इस लाजवाब गाऊन से सुंदरता को बिखेरिये

    Flowing With The Flare Of The Gown On Brother's Wedding

    ज्यादा पहनावा, कम पहनावे और सही पहनावे के बीच केवल एक छोटा सा ही अंतर रहता है। किसी परिधान का चुनाव करते वक़्त हम कई बार छोटी सी बारीकी को भी भूल जाते हैं जैसा कि माया अली ने अपने लुक में सभी बारीकियों को बड़ी खूबसूरती के साथ दर्शाया है। यह गहरे महरून रंग की गाउन खूबसूरती और आत्मविश्वास का अनोखा संगम हैं। इसके गोलाकार पैटर्न इसे एक शानदार लुक देते हैं। इसका रंग, पूरे स्लीव की डिज़ाइन और भारी काम की कमी ये सभी इस कपड़े को एक ऊंचे दर्जो का कपड़ा बनाते हैं। इन्ही सब खूबियों के कारण यह दूल्हा और दुल्हन के बहन के कपडो का सबसे आकर्षक विकल्प बन जाता है। इसके बोट के आकार के गले की डिज़ाइन के कारण आप अपने पसंद के झुमके पहन सकती हैं और स्लीव की डिज़ाइन इसे और भी खास बनाती है। दुपट्टे पर पतले सुनहरे लेस की डिज़ाइन इस और भी मनमोहक बनाती है। अभिनेत्री ने अपने बालों को बिल्कुल सीधा और खुला रखा है और एक तरफ से बालो में विभाजन दिखाई देता है। उन्होंने अपने मेकअप को कम रखा हुआ है और आखो को स्मोकी लुक दिया है और ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है। आप अपने मेकअप में बदलाव करके अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं। आप महरून और गहरे लाल रंग के लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप नेकलेस का इस्तेमाल कर सकती है। अभिनेत्री ने सुनहरे हील्स को पहना हुआ है जो बहुत शानदार लगता है इस परिधान के साथ। आप इस लुक के साथ अपने पसंद के हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। आप चमकदार सैंडल या जूतों का इस्तेमाल भी कर सकती है। किसी सगाई समारोह के लिए यह परिधान का चुनाव सबसे बेहतर होगा।

    5. भाई की शादी के समारोह में इस सामान्य लुक में अपनी छाप छोड़िये

    Simple Yet Elegant On Brother's Wedding Festivities

    आपको गणेश पूजा जैसे शादी के समारोह में जिस तरह के सामान्य कपडे की तलाश रहती है यह कपड़ा बिल्कुल वैसा ही है। माया अली ने तस्वीर में जो नेवी ब्लू रंग की कुर्ती पहनी है आप उसके साथ नेवी ब्लू रंग की प्लाजो जिसमे नीचे सुनहरे लेस लगे हो उसके साथ पहन सकती हैं या आप चाहे तो सुनहरे प्लाजो को भी पहन सकती हैं। शीर दुपट्टा सुनहरे काम और लेस के कारण बहुत अद्भुत लगता है और यह आपके और भी गहनों के लिए जगह भी छोड़ता है। आप इसे मेल खाती इयररिंग्स या झुमके के साथ पहन सकती हैं। तस्वीर में जो सुनहरी चूड़ियों को पहना गया है वो बहुत मनमोहक और पूरे लुक को चार चांद लगा देता है। यह परिधान आपको दूल्हा और दुल्हन की बहन के रूप में एक अलग पहचान देने का काम करता है और हर किसी को आपकी ओर देखने पर मजबूर कर देता है।

    तो ये थी 5 कपडो का संग्रह जो हमे आत्मविश्वास से भरपूर माया अली द्वारा मिलता है जिन्होने शादियों के मौसम में दूल्हा और दुल्हन के बहन के परिधान वाले सपने को साकार करके दिखाया है। उनके द्वारा प्रेरित इन परिधानों को पहनिये और उनके जैसा खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरपूर दिखिए जैसा वो हर समय दिखाई देती हैं। इन परिधान में मनमोहक लगते वक़्त अगर आपके पास कोई रिश्ता आ जाये तो हमे जिम्मेदार मत ठहराइये!

  • दुल्हन की सहेलियों के लिए शानदार शादी के खूबसूरत ड्रेसेज

    दुल्हन की सहेलियों के लिए शानदार शादी के खूबसूरत ड्रेसेज

    इन खास भारतीय कपड़ो में आप भी मशहूर हस्तियों के जैसी दिख सकती हैं। आप पारंपरिक लंहगा, गाऊन, शरारा सूट और चिकन करी साड़ी इनमे से किसी को भी चुन कर शादी में चार चांद लगा सकती हैं।

    शादियों का मौसम आने ही वाला हैं। शादी के दिन को लेकर जितना उत्साहित दुल्हन होती है उतना ही उसके घर वाले और उसके दोस्त भी होते हैं। आखिरकार वो भी तो दुल्हन के रिश्तेदार होंगे। आज हम उन सभी खास रिश्तेदारों के लिए लेकर आये हैं उनके पसंद की कुछ खास ऑउटफिट क्योंकि वो भी इस खास दिन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। दुल्हन के परिवार वाले भी तो सबसे अच्छे कपडे पहनने ले लायक होते हैं। दुल्हन की हर जरूरत को पूरा करना एक बहुत जिम्मेदारी का काम होता है और यह काम कोई और नही बल्कि दुल्हन के रिश्तेदार और दोस्त ही करते हैं। तो ये आर्टिकल हम आपके लिए लेकर आये हैं। शादी के पहले के कार्यक्रमों और शादी के दिन के लिए कपडे खरीदना किसी बड़ी चुनौती से कम नही है।

    दुल्हन की सहेलियों के लिए शादी के खूबसूरत ड्रेसेज

    हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन डिज़ाइन को आप तक पहुचाने की कोशिश की है। इन डिज़ाइन को देखकर आपको प्रेरणा मिलेगी और आप इन समारोह के लिए इसमे से कुछ अलग पहनने की कोशिश करेंगी। हम दुल्हन के दोस्तो के लिए लेकर आये हैं कुछ खास कपडो की डिज़ाइन और उनको पहनने के सबसे लाजवाब तरीका। अगर आपको मुझपर भरोसा नही हो रहा है तो आप खुद ही देख लीजिए।

    खूबसूरत लाल लहँगा सुंदर बेल्ट के साथ

    Red Lehenga with belt detailing Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    दुल्हन को सजाने वालो के लिए भी यह दिन बेहद खास होता है। संगीत समारोह के लिए आप लाल रंग का खूबसूरत और सुंदर लहँगा पहन सकती हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्यारी बहन प्रियंका चोपड़ा के शादी समारोह पर यह लहँगा पहना हुआ था। परी इस खूबसूरत भारतीय कपडे में सचमुच की परी लग रही थी।

    आप इस कपड़े को संगीत समारोह पर पहन सकती हैं पर एक बात का ध्यान रखिये की इस कपड़े के साथ कम ज्वेलरी को पहनिये और केवल कान के झुमके भी बहुत खूबसूरत लगेंगे। हो सके तो अपने बालों को खुला रखे। यह आपके लुक को आपके दोस्त के संगीत समारोह में और खूबसूरत बना देगा। अब आप इस लंहगा के साथ धूम मचाने को बिल्कुल तैयार हैं।

    दुल्हन की बहन के लिए सुंदर चिकन करी साड़ी

    Chikan Kari Saree for Bride's Sister Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    शादी से पहले की रस्मो की संख्या बहुत ज्यादा होती है। आप अपने बहन के शादी में चिकन करी साड़ी पहन सकती हैं। आप सबसे विशेष दिखाई देंगी। अपने बालों को बन बना कर रखिये और सुंदर तथा आकर्षक ज्वेलरी के साथ शादी वाले लुक को और सुंदर बनाईये। शादी समारोह में बहुत सारे लोग मॉडर्न कपडे पहनना ज्यादा पसंद करते है और आप इन लोगो के बीच भारतीय चिकन करी साड़ी पहन कर पूरे महफ़िल की वाहवाही लूटी सकती हैं और यकीन मानिए सबकी निगाहें आपकी ओर रहेगी।

    आप इसे शादी के अन्य कार्यक्रमों के लिए भी पहन सकती हैं। बड़े आकर के चांद बाली आपके लुक को और निखार देगा।

    दुल्हन की सहेलियों के लिए सुनहरी कुर्ती और गरारा

    Golden kurti and gharara for Indian Bridesmaid dresses

    सोनम कपूर आहूजा ने जो सुनहरे रंग की पोशाक पहनी है वो गुड अर्थ इंडिया द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इस सुंदर कपड़े में एक ब्लाउज है जो कुर्ती के साथ आता है और नीचे गरारा होता है। यह कपड़ा दिखने में बेहद सुंदर और शाही अंदाज का लगता है। आप इसे शादी के दिन पहन सकती हैं और इसके साथ अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए साथ मे बड़े झुमके और चुडिया पहने। अपने बालों को आधा खुला या पूरा खुला रख सकते हैं जैसा आप चाहे और अपने लुक को पारंपरिक बनाने के लिए मांग टीका का उपयोग करें।

    सोनम कपूर ने जो ज्वेलरी पहनी है वो आम्रपाली ज्वेलर्स द्वारा बनाई गई है और उनके कपड़े के पहनावे का तरीका उनकी बहन रिहा कपूर ने स्टाइल किया है।

    खूबसूरत प्लाजो के साथ दुपट्टा और ब्लाउज

    Beautiful pallazo with dupatta and blouse Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    आलिया भट्ट ने इस कपड़े को ब्लाउज, पलाज़ो और दुपट्टा के साथ अपने दोस्त के शादी में पहना था। आप भी अपने किसी दोस्त के शादी में पहन सकती है। आप इसे दिन के समय होने वाले कार्यक्रमों जैसे हल्दी और मेहंदी में पहन सकती हैं। इसमे आप बहुत खूबसूरत लगेंगी। आप ज्वेलरी और बेहतरीन हेयर स्टाइल के साथ अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

    अपने हाथ मे छोटी पोटली जैसी बैग लटका सकती हैं ये आपके लुक को पूरी तरह सुंदर बना देगा। यह इंडो वेस्टर्न कपड़ा पहनने में बेहद आकर्षक और शादी के पहले के समारोह के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

    दुल्हन की सहेलियों के लिए खूबसूरत भारतीय परिधान

    Indian Wedding outfit for bridesmaid

    आप दिन के लिये एक भारी भरकम लहँगा पहन सकती है जो आपके लुक को और ट्रेडिशनल बना देगा। इस पारंपरिक भारतीय लहँगा के साथ सुंदर और आकर्षक ज्वेलरी पहन कर आप किसी भी समारोह की वाहवाही बटोर सकती हैं। आप चाहे तो अपने बालों को खुला या बांध कर रख सकती हैं यह आपके ऊपर है।

    बिपाशा बासु ने जो खूबसूरत लहँगा पहना है वो डॉली द्वारा डिज़ाइन किया गया है और उनकी खूबसूरत और आकर्षक ज्वेलरी को बनाने का काम जदयू ज्वेलरी की फाल्गुनी मेहता ने किया है। वो किसी सपनो की परी से कम नही लग रही हैं इन कपडो में। अगर आपकी बहन की शादी है तो आप इस भारी भरकम लहंगे को जरूर पहनिये और अपनी सुंदरता से सबका दिल जीत लीजिये। ये कपड़ा शादी के दिन पहनने के लिए ही बना है।

    ऑफ शॉल्डर शानदार ब्लाउज के साथ सुंदर प्रिन्टेड स्कर्ट

    Off shoulder Blouse with a printed skirt Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    अगर आप आने वाले दिनों में दुल्हन को सजाने के काम करने वाले हैं और अपने लिए किसी खास और खूबसूरत कपड़े की तलाश कर रहे हैं तो समझ लीजिए आपकी तलाश अब खत्म हुई। इस कपड़े में आधे कन्धे का ब्लाउज और स्कर्ट पर छपाई का काम किया गया हैं। यह परिधान मेहंदी कार्यक्रम के लिए बेहतर है। इसके स्लीव ज्यादा लम्बे नही है इस वजह से आपको अपने हाथों में मेहंदी बनाने में भी आसानी होगी। ये परिधान आपको एक अलग और देसी लुक देगा जो सबसे थोड़ा हटके नजर आएगा।

    जैसा कि फ़ोटो में विद्या बालन ने मांग टीका लगाया है और अपने बालों को खुला रखा है इस तरह आप भी अपने लुक के साथ ऐसा कर सकते हैं। यह दिखने में थोड़ा मॉडर्न और खूबसूरत लगेगा। आप इस दुल्हन के सजाने वालो के परिधान में बेहद खूबसूरत लगेंगी और इस तरह आप मेहंदी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। विद्या बालन के कपड़े को सोनम और पारस मोदी ने मिलकर डिज़ाइन किया है। उन्होंने इस कपड़े को श्लोका और आकाश के शादी समारोह में पहना था।

    संगीत समारोह के लिए शानदार परिधान

    Sangeet outfit Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    शमिता शेट्टी ने ये खूबसूरत लहँगा अपने परिवार के शादी समारोह में पहना था जो कि भूमिका ग्रोवर द्वारा डिज़ाइन किया गया है। अनमोल ज्वेलर्स द्वारा डिज़ाइन की गई उनकी ज्वेलरी बेहद आकर्षक और सुंदर है। अगर यह आपके बहन या दोस्त की शादी है तो ज्यादा मत सोचिये और इस लहंगे को पहनी पसंद में जोड़ लीजिए क्योंकि संगीत समारोह के लिए इससे अच्छा विकल्प कोई हो ही नही सकता।

    यह कपड़ा आपके ऊपर बेहद खूबसूरत लगेगा। इसे सुंदर ज्वेलरी के साथ पहनिये और आप बिलकुल तैयार हैं।

    दुल्हन की सहेलियों के लिए खूबसूरत मेहंदी के लिए कपड़ा

    Mehndi dress for bridesmaid

    क्या आप पुराने पारंपरिक लहंगा और गाऊन से बोर हो गए हैं और कुछ नया पहनना चाहते हैं जो दिखने में मॉडर्न और सबसे हट के हो? यह कपड़ा आप देखते ही पसंद कर लेंगे। शरारा के साथ खूबसूरत जैकेट आपको मेहंदी समारोह के लिए एकदम खूबसूरत लुक देता है।

    यह हरे रंग का परिधान दिखने में बिल्कुल अलग अंदाज का लगता हैं और यह मेंहदी समारोह जैसे कार्यक्रमों के लिए सबसे खूबसूरत विकल्प है और यह पहनने में भी बहुत आसान है। इसे जुती और शानदार ज्वैलरी के साथ पहनिये। अपने बालों को खुला हुआ और सामान्य रखो इससे वो और अधिक सुंदर दिखेंगे। इस कपडे को पहनकर आप अपने दोस्तों के शादी में डांस कर सकते हैं। तो बस तैयार हो जाइये भांगड़ा करने के लिए। ये लुक आपको सुंदरता और मॉडर्न लुक दोनो देता है।

    शादी समारोह के लिए लाजवाब टॉप और स्कर्ट

    Peplum top with embellished skirt for Reception

    यह कितना खूबसूरत और सुंदर परिधान है। श्रद्धा कपूर ने कितनी खूबसूरत और आकर्षक स्कर्ट पहनी है। इस स्कर्ट में वो बेहद शानदार लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक मांग टीका और हीरे का हार भी पहन रखा है। आप भी श्रद्धा की तरह ही स्कर्ट और उसके साथ लंबी सुंदर टॉप पहन कर शादी समारोह में हिस्सा ले सकती हैं। और आकर्षक दिखने के लिए इस ऑउटफिट के साथ अपने बालों को खुला रखे जिससे यह और भी चमकदार दिखेंगे।

    अगर आप चाहे तो इसे शादी के दिन के लिए भी पहन सकती हैं। यह परिधान दिखने में बेहद खूबसूरत और सुंदर है और इसका डिज़ाइन बहुत लेटेस्ट है। आप चाह कर भी इस कपड़े को नजर अंदाज नही कर सकती। यह कपड़ा आपके लिए बेहद खास है। शादी का दिन हर किसी के लिए बहुत खास होता है। यहां तक कि दुल्हन की बहन भी इस डिजाइनर पोशाक को पहन सकती है। यह उस दुल्हन के साथ आपकी मित्रता कैसी थी यह उसके बारे में है और यह आपके कपड़े को पसंद करने में बेहद मदद करेगा।

    शानदार भारतीय लहँगा आपके शादी के लिए

    Heavy Traditional Lehenga for Indian wedding day Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    परिणीति चोपड़ा ने जो शानदार लहँगा पहना वो बहुत ही प्रसिद्ध और ऊंचे दर्जे की डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिज़ाइन किया है। उन्होंने इस कपड़े को अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के शादी में पहना हुआ था। बहुत ही खूबसूरत और शाही अंदाज में लग रही हैं। उन्होंने लाजवाब और काफी भारी काम किया हुआ गहना पहना हुआ है।

    आप परिणीति चोपड़ा से प्रेरित होकर खुद भी अपनी बहन की शादी में यह कपड़ा पहन सकती हैं। वह अपने जीवन मे केवल एक बार ही शादी करने वाली है तो लहँगा और दुपट्टा पहनकर इस दिन को उसके साथ मनाइये। हाथ की कढ़ाई का काम किया हुआ ब्लाउज और उसके साथ लहँगा ऐसे लग रहें हो मानो किसी ने खास आपके लिए ही बनवाया हो। तो इसे शादी के दिन पहनिये और मेरा यकीन मानिए इसमे आप शाही अंदाज से सबका मन मोह लेंगी।

    कुर्ती और शरारा आपके आउटडोर शादी के लिए

    Kurti and Sharara for Outdoor wedding

    शमिता शेट्टी ने यह खूबसूरत लाल कपड़ा पहना हुआ है जो भूमिका ग्रोवर द्वारा डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने अनमोल ज्वेलर्स द्वारा डिज़ाइनर ज्वेलरी पहनी हुई है और वह इस ऑउटफिट में किसी अप्सरा से कम नही लग रही हैं। आप बिलकुल ऐसी ही ऑउटफिट किसी ऐसी शादी में पहन सकती हैं तो किसी बाहर के जगह पर आयोजित की गई हो। इसे आप संगीत समारोह के लिए भी पहन सकती हैं। यह पहनने में भी आसान है और आप पर सुंदर भी दिखेगा। क्योंकि कलर बहुत गहरा है तो हम आपको इसे रात के समारोह में पहनने की सलाह देंगे।

    शमिता शेट्टी ने इस ऑउटफिट को अपने परिवार के ही एक संगीत समारोह में पहना था।

    सपनो वाला गाऊन

    Dreamy gown Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    यह सुंदर और आकर्षक गाऊन तरुण तहिलानी द्वारा डिज़ाइन किया गया है और यह दुल्हन की सहेलियों पर बहुत शानदार दिखेगा और वह इसे शादी के किसी भी समारोह में पहन सकती हैं। बिपाशा बाशु ने वरुण रहेजा द्वारा डिज़ाइन की गई आजोतीक की ज्वेलरी पहनी है। इसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दुल्हन की कोई भी सहेली इसे शादी समारोह या शाम के समय मेहदी समारोह में पहन सकती है।

    इसे शानदार हेयर स्टाइल और हीरे के हार के साथ पहनिये और आपका शानदार और आकर्षक लुक बिल्कुल तैयार है।

    ब्लाउज और प्रिन्टेड लहँगा

    Printed Blouse and lehenga Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    तापसी पन्नू ने इस बार हमेशा से हटकर कुछ नया पहनने की कोशिश की है और वो इसमे कामयाब भी रही। उन्होंने जो लहँगा पहना है वो बहुत ही मॉडर्न और बोल्ड लुक वाला है। लहँगा बिल्कुल सादा है और इसमें चमक भरने का काम ब्लाउज कर रहा है क्योंकि इसमें ब्लाउज पर छपाई का काम किया गया है जो बेहद सुंदर और सादगी भरा है। इसके साथ मेल खाती हुए ज्वेलरी भी उन्होंने पहनी हुई हैं। इसे आप अपने दोस्तों के साथ किसी खास समारोह में पहन कर जा सकते हैं। यह उस समय ही बेहद खूबसूरत लगेंगे। अपने बालों में बन बना कर और उसके चारों और कुछ फूल लगा कर आप महफिल की वाहवाही बटोर सकती हैं।

    ये दुल्हन की सहेलियों के लिए जो हमने ऑउटफिट आपको दिखाए हैं वो आपका बहुत सारा समय बचा सकता है जब आप खरीददारी के लिए जाते हैं। तो अपने पसंद के कपड़े को चुनिए और अलग अलग शादी समारोह में पहनकर सबका दिल जीत लीजिये। आप बेहद सुंदर दिखाई देंगी और हर कोई दुल्हन की सहेलियों को ही देखेगा।

    जब बात फैशन की हो तो K4 Fashion हमेशा आपके लिये बेहतर चीज़े ही लेकर आता है। हमने आपको जो ऑउटफिट बताये हैं वो हाल ही में बहुत मशहूर हुये हैं।

  • दीया मिर्ज़ा की अलमारी से – ड्रेसेस, साड़ियां, लहंगे, गहने और भी बहुत कुछ

    दीया मिर्ज़ा की अलमारी से – ड्रेसेस, साड़ियां, लहंगे, गहने और भी बहुत कुछ

    दीया मिर्जा के सुंदर ड्रेसेस। उनके इस सजीले अंदाज का राज है बेहतरीन कारीगरी के नमूने; लहंगे, पैंट सूट, डेनिम आउटफिट, साड़ियां, तथा अतरंगी गहने।

    ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘लव ब्रेकअप जिंदगी’ और  ‘संजू’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली भव्य अभिनेत्री दिया मिर्जा को कौन भूल सकता है। उनकी भव्यता सिर्फ उनके एक्टिंग में ही नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व में भी झलकती है। इन्हें बॉलीवुड में काम करते कई साल हो चुके हैं लेकिन अभी भी उनकी सुंदरता वैसी की वैसी ही है। उनका अंदाज़ और उनका मृदुभाषी होना किसी को भी दीवाना बना सकता है। उन्होंने अपनी प्रतिभा सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रखी है। वह एक कामयाब निर्माता तथा यूएन की पर्यावरण सद्भावना राजदूत भी रही हैं। बच्चों के लिए उनका प्रेम उनके अच्छे कामों में दिखता है। दीया मिर्जा अपने फैशन सेंस को सुंदर तथा सहज रखना पसंद करती हैं। उनके इसी अंदाज से प्रभावित होकर K4 Fashion लाया है कुछ चुनिंदा आउटफिट जो सदाबहार हैं।

    वह अपने अंदाज़ की तरह ही अपने परिधानों को भी भव्य,मनोहर तथा ऊंचे दर्जे का रखती हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं कला के कुछ बेहतरीन नमूने जो सुंदर तथ आरामदायक हैं।

    दीया मिर्ज़ा की अलमारी से

    ब्यूटी इन ब्लैक

    Beauty in Black

    मनीष मल्होत्रा द्वारा बनाई गई काली साड़ी में दीया मिर्जा शानदार लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को सहज तथा सीधी बीच मांग कर रखी है। काले आभूषण उनके परिधान के साथ मेल करते हुए उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। यह आभूषण मनीष मल्होत्रा द्वारा बनाया गया है। उन्होंने अपना मेकअप खुद ही किया है जो बहुत सहज तथा सुंदर लग रहा है। यह साड़ी काफी प्रभावित कर रही है। यह सहजता से बनाई गई यह  सारी  उनके रूप को और निखार रही है। आप इसे खुद एक बार आजमा कर देखें।

    धारीदार सारी 

    Striped Sari Dia Mirza outfits

    रॉ मांगो द्वारा बनाई गई यह एक रंग की साड़ी दिया मिर्जा पर काफी मनमोहक लग रही है। theia tekchandaney ने उनको सजाने का बहुत अच्छा काम किया है। यह साड़ी किसी भी आयोजन के लिए उत्तम है। उनके केश संवारने का काम करण राय ने किया है तथा किरण छेत्री ने उनका श्रृंगार किया है। ब्लाउज को आधे बाजू रखते हुए सहज और सुंदर रेट्रो लुक दिया गया है।

    ट्रेडिशनल पिंक सारी

    Traditional Pink Sari Dia Mirza outfits

    फूलों की छाप वाली है ऑर्गेनसा साड़ी काफी सुंदर लग रही है। यह खूबसूरत गुलाबी रंग उनके व्यक्तित्व तथा आत्मविश्वास को अच्छे से दर्शा रहा है। उनका यह मनमोहक रूप भारतीय सुंदरता का प्रतीक है। उन्होंने अपने बालों को सहज तथा लहरदार रखा है।

    पोशाक में दिया मिर्जा

    Dia Mirza in Dress Dia Mirza outfits

    फॉरएवर न्यू इंडिया द्वारा डिजाइनड रेशम की यह पिंक ड्रेस अपने आप में एक सुंदर कारीगरी का नमूना है। उनके बालों को सहज और सुंदरता से अरिज़ह ने संवारा है। यह पोशाक दिया मिर्जा के व्यक्तित्व को और निखार रही है और ऐसा लग रहा है मानो यह पोशाक उनके लिए ही बनी है।उनके इस रूप को संवारा है Theia Tekchandaney ने। आप भी अपने लिए फॉरएवर न्यू के स्टोर से यह पोशाक ले सकती हैं जो  किसी भी अवसर पर पहनी जा सकती है।

    गॉर्जियस ग्रीन सिल्हूट

    Gorgeous green silhouette Dia Mirza outfits

    दीया मिर्जा अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करती। शांतनु और निखिल द्वारा निर्मित, यह हरा परिधान पहने दिया मिर्जा को एक सम्मान समारोह में देखा गया था। उन्होंने अपने बालों और अपना मेकअप  मिनिमल रखा। उनके आभूषण अजुमल द्वारा बनाए गए है तथा उनके बालों को संवारा है साजन थापा ने।

    गाऊन

    Strapless Gown Dia Mirza outfits

    क्रेशा बजाज द्वारा डिजाइंड यह स्ट्रैपलेस गाउन दीया मिर्जा ने फेमिना मिस इंडिया 2019 कार्यक्रम में पहना था। यह सुंदर गाउन दिया मिर्जा की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। दात देनी होगी दीया मिर्जा के आउटफिट चुनने की काबिलियत पर क्योंकि वह उन्हें बहुत सहजता से और बड़े अच्छे तरीके से चुनाव करती है।उनके आभूषण अजुमल द्वारा निर्मित है, तथा उनका मेकअप तुषार गुप्ता ने किया है।उनके इस रूप को संवारा है Theia Tekchandaney ने।

    सिलवर ऑफ शोल्डर गाउन

    Silver off-shoulder gown

    दीया मिर्जा की सुंदरता किसी एक तरह के परिधान की मोहताज नहीं है, वे किसी भी परिधान में सबको आकर्षित करती हैं। चाहे वो  पारंपरिक भारतीय पोशाक हो या पश्चिमी संस्कृति का कोई परिधान। अमित अग्रवाल द्वारा बनाया गया यह सुंदर व सुशोभित सिल्वर गाउन दीया पर काफी जच रहा है। उनके बाल संवारे हैं करण राय ने और उनका मेकअप किया है किरण छेत्री ने।

    काले व सुनहरे पोशाक में दिया

    Dia in Black and Gold

    इस काले परिधान को पल्लवी सिन्घी-वेर्ब ने बनाया है। करण राय ने उनके बालों को अंदर बंद करके अच्छे तरीके से संवारा है। यह परिधान आप पार्टी तथा किसी अन्य कार्यक्रम पर भी पहन सकती हैं। इसका सुनहरा रंग इसे काफी अमूल्य बनाता है। दीया मिर्जा को स्टाइल किया है सिया टेकचंद ने।

     कैजुअल रेशम का कुर्ता

    Casual Silk Kurta

    यह बेहतरीन सरसों रंग का रेशमी कुर्ता और उसके साथ मेल खाते  पैंट्स बहुत ही सुन्दर और आरामदायक लग रहा है । आप इसे किसी भी त्योहार पर पहन सकते हैं। शादियों की विभिन्न रस्मों में भी यह काफी अच्छा लगेगा। आप इस कुर्ते के साथ मेल होते आभूषण पहन सकते हैं जैसे दिया मिर्जा ने पहना है और आप बेहद खूबसूरत लगेगी इसमें कोई शक नहीं ।

    काला गाऊन

    Black Gown

    काला रंग एक ऐसा रंग है जो सदियों से फैशन की दुनिया में बहुत ही लोकप्रिय रहा है और आज भी उतना ही लोकप्रिय है। हम सब की तरह ही दीया मिर्जा भी बहुत सारे काले रंग के आउटफिट पहनती हैं। दीया ने जो इस तस्वीर में बहुत ही सुंदर काले रंग का गाउन पहना है वह बनाया है शांतनु और निखिल ने ।दीया को स्टाइल किया है सिया टेकचंद ने उनके बाल सवरे  हैं कार्लो एवेरा ने। दीया ने अपना मेकअप खुद ही किया है ज्यादातर एक्ट्रेसेस  एसा नहीं करती है परंतु दिया मिर्जा अलग है। दीया  मिर्जा की पहनी ज्वेलरी सिल्वर स्ट्रीक की है।

    परम्परागत भारतीय गाऊन

    Traditional Indian Gown

    गोटा पट्टी की कारीगरी किया हुआ यह गाउन दिया के ऊपर बहुत ही शाही लग रहा है और उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है । इस आउटफिट में दीया मिर्जा बहुत ही शानदार और भव्य लग रही है। दीया ने इस गाउन को इयररिंग्स और अंगूठियों के साथ सजाया है ,यह शानदार गाउन शादी और उससे जुड़े समारोह के लिए बहुत उत्तम पसंद या बिल्कुल सही चुनाव है।

    फॉरेस्ट निम्फ

    Forest Nymph

    इस रॉकी स्टार की डिजाइन किए हुए इस खूबसूरत गाउन में कहर ढा रही है दिया मानो जैसे कोई स्वर्ग की अप्सरा हो।उनके इस रूप को संवारा है Theia Tekchandaney ने।

    फ्लोरल  कैजुअल ड्रेस

    The floral casual dress Dia Mirza outfits

    इस तस्वीर में दीया ने बहुत ही सिंपल और कैजुअल ड्रेस पहनी नज़र आ रही है।इस ड्रेस को हिल्स या फिर फ्लैट्स के साथ भी पहन सकते हैं और आप इसे पहन कर उतनी ही सुंदर लगेंगी जितनी की वह लग रही है । यदि आप कहीं सागर किनारे जा रहे हैं इन गर्मियों में तो यह ड्रेस आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा

    आरामदायक कपड़े

    Casual wear Dia Mirza outfits

    वैसे तो दिया मिर्जा हमेशा ही बहुत सुंदर और एलिगेंट लगती है ,परंतु उनका स्टाइल ज्यादा तर कमफर्टेबल और काफी कैजुअल रहता है, जैसे कि इस तस्वीर में दीया ने यही दर्शाते हुए एक शॉट पीली शॉर्ट उसके साथ काले रंग के ट्राउजर्स पहने हैं और साथ ही पैरों में आरामदायक जूते डाले हुए है । उन पर यह स्टाइल बहुत ही कैजुअल लग रहा है और हम उनसे प्रेरणा ले सकते हैं, की कैसे किसी भी कपड़े को स्टाइल से कैरी करते है।

    मखमली पैंट सूट

    The velvet pantsuit The velvet pantsuit

    दिया का आउटफिट सिलेक्शन बहुत अलग और स्टाइलिश होता है जैसे कि यह पैंट सूट जोकि मासीमो दुत्ती(Massimo Dutti)से है दीया पर बहुत सजीला और भव्य लग रहा है। आप भी इसे किसी पार्टी या इवेंट पर पहन सकती है और आप भी दिया की तरह ही बहुत सुंदर लगेंगी ।

    द मैटेलिक स्पार्कल

    The metallics and sparkle Dia Mirza outfits

    अब्राहम एंड ठाकुर द्वारा बनाया गया यह भड़कीले डिजाइन का परिधान दिया मिर्जा पर काफी खिल रहा है। आभूषणों को बनाया है महेश नौटंदस।उनके इस रूप को संवारा है Theia Tekchandaney ने। उनके बालों को सजाया है मनोज चौहान ने। इस सुंदर परिधान में दिया काफी निडर और खूबसूरत दिख रही हैं।

    पायल खंडवाल द्वारा हाथों की कारीगरी

    Handwoven designed by Payal Khandwala

    यह सुंदर लहंगा जो दिया ने पहना है उसे डिजाइन किया है पायल खंडवाला ने। दिया इस लहंगे में बहुत ही सरल और सुंदर लग रही हैं। उन्होंने इसे सजाया है मांग टीके और सुंदर झुमको के साथ।आप भी ऐसा कुछ पहन सकती हैं अपनी दोस्त की शादी में या फिर शादियों के  विभिन्न कार्यक्रमों में ऐसा कुछ बहुत ही सुंदर दिखेगा।

    हरा लहंगा

    Green Embellished Lehenga Dia Mirza outfits

    दीया मिर्जा हरे लहंगे में, जो की डिजाइन किया है क्रेशा बजाज ने ,बहुत ही शानदार और रॉयल लग रही है। यह लहंगा उन्होंने एक रिसेप्शन पार्टी के लिए पहना था। लहंगे के साथ जो दिया ने हार पहना है ,वह महेश नौतनदास द्वारा बनाया गया है। यह नेकलेस लहंगे में चार चांद लगा रहा है।

    दीया मिर्जा उन कुछ चुनिंदा अदाकाराओ में से है जो कि किसी भी प्रकार का आउटफिट कैरी कर सकती हैं, चाहे वह परंपरागत भारतीय पोशाक हो या फिर कोई कैजुअल वेयर, या हो वो शानदार और भव्य गाउनस ,कुछ भी हो सब दिया पर अच्छा भाता है। हमें दीया मिर्जा से प्रेरणा लेनी चाहिए कि कैसे किसी भी आउटफिट को सुंदर और सहज ढंग से पहना जा सकता है।

  • बॉलीवुड के टॉप मशहूर हस्तियां, जिन्हें देखने के लिए आप खुद को रोक नही पाएंगे

    बॉलीवुड के टॉप मशहूर हस्तियां, जिन्हें देखने के लिए आप खुद को रोक नही पाएंगे

    बॉलीवुड सितारे देसी अंदाज़ में….चलिए जल्दी से देखते है कुछ मशहूर हस्तियों के पहनावे और उनके पहनावे के तरीकों से अपने मॉडर्न देसी लुक को और खास बनाईये।

    अभी जैसा कि आप जानते है कि ये साल की शुरुआत हुई है और महीनों में बहुत सारे समारोह और शादी समारोह होते रहते है। हर एक सबसे ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक लगना चाहता है।

    तो एक देसी लुक आपको सबसे अलग और खूबसूरत दोनो ही बना सकता है। बहुत सी बार हमारे बॉलीवुड सितारों ने देसी लुक को अपनी पहली खास पसंद चुना है पर हम इसके बारे में सोचते तक नही। जब हम फैशन के बारे में सोचते है तो फैशन विशेषज्ञ सोनम कपूर हमारे दिमाग मे आती हैं।

    सोनम कपूर, आलिया भट्ट, सारा अली खान और बहुत सारे बॉलीवुड के मशहूर सितारों के देसी लुक के पहनावे को लेकर हम आये हैं। इन सितारों के देसी लुक को देखने का सौभाग्य आप नही खोना चाहते। तो चलिए देखते है!

    शीर्ष बॉलीवुड सितारें देसी लुक में

    सोनम का शाही अंदाज

    Sonam's imperial drape

    हम सभी सोनम कपूर को उनकी नीरजा में किये गए बेहतरीन अभिनय के लिए जानते है, पर हम उनको उनके बेहतरीन फैशन की समझ के लिए भी जानते हैं। अगर आपको सुंदर और सादगी भरा अंदाज चाहिए तो उनके पहनावे के अंदाज़ को जरूर देखना चाहिए। यहां सोनम के देसी अवतार को देखिए जिसमे इन्होंने बडी सुंदरता के साथ साड़ी को शाही अंदाज में पहना है।

    मेरा यकीन मानिए आपने बहुत मुश्किल से ऐसे किसी को इतनी सुंदरता के साथ साड़ी को पहने देखा होगा। उन्होंने सिर्फ साड़ी को बेहद खूबसूरती के साथ नही पहना बल्कि उसके साथ एक जैकेट को भी ओढा है। एक जैकेट संपूर्ण नक्काशी के साथ। यह साड़ी अनामिका खन्ना द्वारा डिज़ाइन की गईं है और उसके बॉर्डर साड़ी की खूबसूरती को बयां करते है। और आखिर में खूबसूरत परिधान उनके लुक को पूरा करते हैं।

    सोनाक्षी का दिव्य देसी मिश्रण

    Sonakshi's divine-desi blend

    हमने दबंग गर्ल को समय समय पर साड़ी में देखा है। हमने उन्हें दबंग मूवी में उन्हें सबसे ज्यादा साड़ी में देखा है। और तो और उनका ” साड़ी के फॉल सा” वाला गाना कौन भूल सकता है जिसमे उन्होंने पूरे गाने में आधुनिक साड़ी पहनी थी। इस बार वह माला और किन्नरी द्वारा डिज़ाइन की गई साड़ी में खूबसूरत परी जैसी लग रही हैं। उनके नए पहनावे के अंदाज को कौन नजर अंदाज कर सकता है। वह अपने इस साड़ी वाले लुक में नए पंख लगाए नजर आती है। लंबे झालरदार सफेद पंख जो कि उनके अंदाज को और सुंदर बनाता है।

    सारा की खूबसूरत अनारकली

    Sara's flattering Anarkali

    अभिनेत्री ने इस दीवाली पर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन की गई साड़ी को पहन कर अपने हुनर का जलवा बिखेरा था। उन्होंने चूड़ीदार के पुराने जमाने के फैशन में नई जान भर दी हैं। उन्होंने मध्यम आकार के स्लीव्स को चुना और उसके साथ ही उसे पाकिस्तानी पैटर्न से ढक दिया जैसा कि हम फ़ोटो में देख सकते हैं। पूरे कपड़े का रंग लाल और सुनहरा है जो उनकी खूबसूरती को और निखारता है। उनके पूरे कपड़े पर सुनहरे रंग की नक्काशीदार काम किया गया हैं। उन्होंने लम्बे सुनहरे झुमके पहने है जो उनके लुक को और भी निखार रहा है।

    कटरीना का ओल्ड इस गोल्ड लहँगा

    Katrina's old is gold Lehenga

    बॉलीवुड की शीला के नाम से जाने जानी वाली कटरीना ने अपने जानलेवा काले रंग के खूबसूरत लहंगे और छोटे पैटर्न की ब्लाउज के साथ पूरे माहौल में अपनी अलग पहचान बना डाली। उनका यह परिधान मनीष मल्होत्रा द्वारा बनाया गया है। इस लहंगा की सबसे खास बात यह है कि उसके किनारो पर सुनहरे रंग का बॉर्डर है जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। हम आपको ये कपड़ा रात के समारोह में पहनने की सलाह देंगे। जिससे आपका अंदाज और लुक कटरीना जैसा खूबसूरत और आकर्षक लगने लगेगा।

    करीना का नीला कातिलाना अंदाज

    Kareena's scale of blue

    इस दीवाली जो लड़की अपने पसंदीदा नक्काशी वाले नीले रंग के खूबसूरत लहँगे में दिखती है। सिर्फ यही लड़की जिसमे इतना आत्मविश्वास हो वही इस परिधान में खुद को डाल सकती है और खूबसूरत दिख सकती है। वो और कोई नही हमारी ‘पू’ है जिन्होंने हमारा दिल चुरा लिया जब वह पोलीनेसिन चुन्नी में इस लहंगे के साथ और भी कातिलाना अंदाज में नजर आ रही थी। तो मानो ऐसा लग रहा हो कि वो अकेले ही नीले रंग के पैमाने को दर्शा रही हैं। और आखिर में, उन्होंने जो आभूषण पहने है वो श्रीराम और हरीराम द्वारा बनाये गए है।

    जाह्नवी का रोशनी रंगी लहंगा

    Janhvi's illumining rangi Lehenga

    अगर आप जाह्नवी कपूर की दीवाली का फोटो देखते है तो आप अचम्भित हो जाएंगे। वह पूरे पारम्परिक परिधान में नजर आती हैं जो कि उनके लुक को और निखारता है। पूरे पहनावे को मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया है जबकि इसकी सिलाई चमकदार हीरों से की गई है। वो चीज़ जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वो थी जाह्नवी की ब्लाउज जो कि रंग बिरंगी रत्नों से बना हैं। इन रत्नों ने सुनहरे लहंगे को और भी खूबसूरत बना दिया।

    दीपिका की कम मेहनत वाली साड़ी

    Deepika's effortless saree

    दीपिका ने सब्यसाची को काफी बार पहना है। इस बार उन्होंने अपने रिकॉर्ड में कटौती की है। उन्होंने एक सरासर गुलाबी सब्यसाची साड़ी पहनी थी जो एक भारतीय लड़की पहनना चाहती है। यह लुक किसी भी लड़की द्वारा चुना जा सकता है जो एक ऐसा लुक चाहती है जो दिखने में काफी खूबसूरत हो। दीपिका ने अपने पहनावे को मोती चोकर के साथ जोड़ा। उन्होंने मोती के अपने झुमके और लंबे हार भी पहने थे।

    अनुष्का इस रानी लंहगे के लिए फिट है

    Anushka's fit for a queen Lehenga

    अनुष्का शर्मा इस दीवाली सब्यसाची लहंगा में बेहद खूबसूरत और जच रही थी। लहंगा आधुनिक कम और बेहतर रंग मिश्रण को बखूबी दर्शा रहा था। उनका ब्लाउज नीले रंग का था और उस पर फूलों के निशान थे। अनुष्का अलिया अल रुफै के द्वारा डिज़ाइनर परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। अभिनेत्री ने रंगबिरंगी रंग वाली मोती की हार भी पहनी हुई थी।

    अन्याय का खूबसूरत अंदाज़

    Ananya's off the tenor couture

    अनन्या ने पुराने ट्रेंड से हटकर इस बार एक नया ट्रेंड बनाने की कोशिश की। अनारकली पहनकर, और नीचे कुछ भी न पहनना एक नई ट्रेंड को दिखाता है। इस कपड़े को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। लाल अनारकली पूरी तरह से दर्पण के पत्थरों से सजाई गई थी और फिर से पुराने तरीके से चलन में आई। उन्होंने लाल रंग की चुन्नी भी पहनी थी। इस साल देसी लुक में पति पत्नी और वो की अभिनेत्री काफी नए तरीको से प्रभावित करने जा रही है। हम आपको धन्यवाद देते हैं, अनन्या!

    आलिया का काव्या किरदार

    Alia's Kavya flavor

    आलिया भट्ट को हाइवे में उनके अविश्वसनीय अभिनय के लिए जाना जाता है। लेकिन, वह फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में अपनी बोल्ड और जिंदादिल भूमिका, काव्या के लिए भी जानी जाती हैं। इस बार काव्या ने हमारा दिल तब जीता जब उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा हल्के पीले रंग की पोशाक पहनी थी। पोशाक की सीमा पर सुनहरे धागे के साथ सुंदर नक्काशी हैं। काव्या ने पूरी फिल्म में अपने देसी लुक के साथ अपने बालों की चोटी को फॉलो किया है। मुझे पता नहीं क्यों, लेकिन आलिया भट्ट का यह लुक पूरी तरह से काव्या की याद दिलाता है।

    एक समारोह में जाने से पहले, हम भीड़ से अलग दिखने के लिए क्या पहनना है, इस बारे में एक बड़ी दुविधा का सामना करते हैं। इस तरह के कार्यों में, हमें इस बात की दुविधा है कि सभी विकल्पों में से क्या पहनना है जैसे कि बनारसी साड़ी, पटियाला सूट, लहंगा चोली, आदि। तो लडकियों की इस सबसे बड़ी मुश्किल को हमने हल कर दिया है। आपके पास ट्रेंडिंग देसी लुक की एक शानदार सूची है, जिसमें से आप चुन सकते हैं और खुद के द्वारा डिज़ाइन और सिला जा सकता है।