Author: Jiya Iman

  • कार्बन लेजर से कैसे बेदाग त्वचा पाई जा सकती है

    कार्बन लेजर से कैसे बेदाग त्वचा पाई जा सकती है

    खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाना हर स्त्री का सपना होता है लेकिन इसको पाना इतना आसान नहीं होता क्योंकि बेदाग और सुंदर त्वचा पाने के लिए विभिन्न तरह के उपाय अपनाने पड़ते हैं। आमतौर पर महिलाएं अपने घर पर ही घरेलू उपचार द्वारा अपनी त्वचा को गोरा और सुंदर बनाने के बहुत सारे तरीके अपनाती रहती हैं लेकिन कभी-कभी हमारी त्वचा पर प्रॉब्लम बहुत जिद्दी होती है जो घरेलू उपचार के द्वारा दूर नहीं की जा सकती। ऐसे में जब घरेलू उपचार आपको रिजल्ट न दें तो उस समय आप अपनी त्वचा की खूबसूरती को निखारने के लिए कार्बन लेजर का सहारा ले सकती हैं।

    आजकल कार्बन लेजर काफी प्रसिद्धि पा रहा है और महिलाएं अपनी त्वचा से दाग-धब्बे पिगमेंटेशन झुर्रियां वगैरह हटाने के लिए इसका प्रयोग कर रही हैं । यदि आप भी कार्बन लेजर के द्वारा एक ख़ूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि कार्बन लेजर कैसे काम करता है और इसके क्या क्या फायदे होते हैं।

    कार्बन लेजर क्या है ?

    यदि आपने अभी तक कार्बन लेजर स्किन ट्रीटमेंट का नाम नहीं सुना है तो आपके मन में इस बात की उत्सुकता जरूर होगी कि आखिर कार्बन लेजर क्या है? इसीलिए सबसे पहले बात करते हैं कि कार्बन लेजर क्या है।

    कार्बन लेजर के दो स्टेप होते हैं जिसमें सबसे पहले लिक्विड कार्बन चेहरे पर लगाया जाता है और उसके बाद लेजर लाइट के द्वारा इस कार्बन को चेहरे से हटाया जाता है। लिक्विड कार्बन जब फेस से हटता है तो अपने साथ-साथ त्वचा की सारी गंदगी, तेल, चेहरे का कालापन, झुर्रियों आदि को भी हटाकर चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने में काफ़ी सक्षम है। यह त्वचा को बेदाग और जवान बनाने का सबसे आधुनिक और कामयाब तरीका है। इस ट्रीटमेंट के दौरान आपको किसी भी तरह का कोई दर्द या असहजता महसूस नहीं होगी। यह फेशियल चायना डॉल पील फेशियल के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इससे आपकी त्वचा बिल्कुल गोरी चमकीली और कसी हुई हो जाती है।

    कैसे करता है काम?

    इस प्रक्रिया में त्वचा की गहराई तक पहुंच कर उसको भीतर से पोषण देकर त्वचा को संतुलित किया जाता है और इस वजह से त्वचा फूली हुई , मज़बूत तथा बेदाग दिखती है । यह सबसे बेस्ट तरीका है चेहरे के रिंकल और अन्य बढ़ती उम्र के निशानों से छुटकारा पाने के लिए । कार्बन लेजर फेशियल के लाभ अनेकों है जो सभी प्रकार की स्किन टाइप के लिए बेस्ट है।

    पिंपल / एक्ने /दाग़-धब्बो के लिए

    मुहांसों के दाग धब्बे चेहरे पर बहुत ही बुरे लगते हैं और यह किसी भी इंसान को अच्छे नहीं लगते । आमतौर पर लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए बहुत सारे घरेलू तथा कॉस्मेटिक उपचार अपनाते हैं जिनका असर टेंपरेरी होता है । परंतु कार्बन लेजर बहुत ही सक्षमता के साथ आपके चेहरे के दाग-धब्बों को हटाकर उसको क्लीन और फ्रेश बनाता है । जिन लोगों के चेहरे पर अत्यधिक तेल की समस्या रहती है और उसकी वजह से ब्लैकहेड्स, पिंपल्स वगैरह भी बहुत अधिक होते हैं तो उनके लिए भी यह कार्बन लेजर ट्रीटमेंट वरदान की तरह काम करता है।

    एंटी एजिंग ट्रीटमेंट

    बढ़ती उम्र के निशान किसी भी इंसान के चेहरे की खूबसूरती को खत्म कर देते हैं । चेहरे पर काले निशान, रिंकल्स आदि आ जाए तो इंसान खुद को बूढ़ा महसूस करने लगता है और उसका आत्मविश्वास भी काफ़ी कम हो जाता है । ऐसे में कार्बन लेजर की सहायता से आप अपनी बढ़ती उम्र के दाग-धब्बों तथा निशानो को हटाकर अपनी त्वचा को जवान बना सकते हैं । यह ट्रीटमेंट आपकी त्वचा को कसा हुआ और ग्लोइंग भी बनाता है तथा यह उपचार पुरुष और महिला कोई भी ले सकता है।

    पूरी तरह से है सुरक्षित

    कार्बन लेजर तकनीक पूरी तरह से सुरक्षित है जो बहुत प्रभावपूर्ण तरीके से आपकी त्वचा को सुधारने में आपकी सहायता करता है । इस ट्रीटमेंट के दौरान किसी भी तरह के एनेस्थेसिया की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि चेहरे पर केवल एक क्रीम लगाकर ही काम चल जाता है । जिसके बाद चेहरे को डीप क्लीन कर दिया जाता है।

    लेनी पड़ सकती है कई सिटिंग्स

    जब आप किसी कॉस्मेटिक क्लीनिक पर कार्बन लेजर ट्रीटमेंट कराने के लिए जाती है तो पहली सेटिंग से ही आपको अपने चेहरे पर फर्क दिखना महसूस हो जाएगा। यदि आपके चेहरे पर अधिक समस्या नहीं है तो आपको सिर्फ एक या दो सिटिंग की आवश्यकता होगी। परंतु यदि आपकी समस्या बहुत अधिक है तो उस समय आपको एक से अधिक सिटिंग लेने की जरूरत पड़ सकती है।

    ट्रीटमेंट के बाद अपनी त्वचा का रखें ख्याल

    जब आप कार्बन लेजर ट्रीटमेंट करा लें तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप सूर्य की रोशनी में न जाएं क्योंकि यदि सूर्य की रोशनी आपकी त्वचा पर पड़ेगी तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। सन प्रोटेक्शन लगाएं और अपने चेहरे पर मेकअप वगैरह लगाने से भी बचें । यह ट्रीटमेंट आपके बेदाग और गोरी त्वचा के पानी के सपने को साकार कर सकता है।

    कितना आता है खर्चा?

    कार्बन लेजर ट्रीटमेंट आपके बजट के हिसाब से ही है इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि आपको हर सिटिंग के हिसाब से ही पैसे देने होंगे। इस तरह आप कम पैसों में अपनी त्वचा को निखार कर सुंदर और जवान बना सकती हैं । इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि इसका असर काफ़ी सालों तक रहता है यदि आप अपनी त्वचा की पूरी देखभाल करें, धूप में ना जाएं और प्रतिदिन ठीक से डाइट लें, खूब पानी पिए तथा बाहर निकलते समय छतरी और एसपीएफ का प्रयोग करें तो आपकी त्वचा काफी वर्षों तक खूबसूरत और बेदाग बनी रहेगी।

    आज का आर्टिकल उम्मीद है आपके लिए यह काफी हेल्पफुल रहेगा । इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें तथा इसके अलावा कमेंट करके हमें बताएं कि आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए क्या-क्या उपाय करते हैं।

  • इंडियन स्किन टोन के लिए कौन सी लिपस्टिक सबसे बेस्ट हैं

    इंडियन स्किन टोन के लिए कौन सी लिपस्टिक सबसे बेस्ट हैं

    इंडिया में सभी महिलाओं का रंग एक जैसा नहीं होता है यहां पर अनेक रूप रंग के लोग एक साथ रहते हैं । किसी का रंग बहुत गोरा है तो किसी का गेहुआं है । बहुत सी महिलाओं का स्किन टोन डार्क होता है और कुछ का न्यूट्रल । अगर हम बात करें लिपस्टिक शेड की तो हमारे मेकअप में लिपस्टिक ही एक ऐसा प्रोडक्ट है जो चेहरे पर लगाते ही हमारे चेहरे की सुंदरता को दुगना कर देती है। लेकिन अपने चेहरे को सुंदर दिखाने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि सही लिपस्टिक का चुनाव किया जाए।

    आमतौर पर महिलाएं इस बात को ही लेकर दुविधा में रहती है कि उन पर कौन सा कलर अच्छा लगेगा और कौन सा नहीं । इसी दुविधा के कारण अकसर वह ग़लत शेड चुन लेती है जो उन पर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है । इसलिए आपको यह बात पता होनी चाहिए कि यदि आप अपने लिए किसी गलत लिपस्टिक के कलर का चुनाव करती है तो वह आपके चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ भी सकता है । इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि लिपस्टिक हमेशा अपनी स्किन टोन के अनुसार लगाएं । आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि अपनी स्किन टोन के हिसाब से आप बेस्ट लिपस्टिक शेड कैसे चुन सकती हैं ।

    कौन सी लिपस्टिक सबसे बेस्ट हैं?

    गोरी स्किन टोन के लिए

    गोरी स्किन पर अकसर सभी कलर अच्छे लगते हैं इसलिए गोरी त्वचा वाली महिलाओं को लिपस्टिक शेड का चुनाव करते समय अधिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन फिर भी कुछ शेड ऐसे हैं जो गोरी रंगत वाली स्किन पर भी नहीं लगाने चाहिए। हल्का गुलाबी, बैंगनी, पीच तथा रेड कलर की लिपस्टिक गोरी त्वचा वालों पर बहुत अधिक अच्छी लगती है । न्यूड लिपस्टिक भी गोरे रंग की महिलाओं की खूबसूरती में इज़ाफ़ा करती है । यदि कभी ऐसा हो कि आपको कोई कलर समझ में न आए तो उस समय आप रेड कलर की लिपस्टिक लगाकर आप सबसे अलग और स्टाइलिश दिख सकती हैं ।

    गेहूंआ स्किन टोन के लिए

    गेहुआ स्किन टोन की महिलाओं को चाहिए कि वह अपने लिए हल्के और गहरे शेड चुनें क्योंकि गेहुआं स्किन पर यह दोनों ही काफी सुंदर लगते हैं । गहरे लाल और नारंगी रंग की लिपस्टिक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है । इसके अलावा आप हल्के ब्राउन कलर की लिपस्टिक से भी अपनी सुन्दरता को बढ़ा सकती हैं ।

    सांवली स्किन टोन के लिए

    अगर आपकी स्किन टोन सांवली है तो आपके चेहरे पर मैरून कलर की लिपस्टिक बहुत ही अच्छी लगेगी । सांवली स्किन पर आप बहुत हल्के शेड लगाने से बचाव करें क्योंकि वह आपकी सुंदरता को बढ़ाने के बजाय और घटा सकते हैं । वाइन, चेरी और प्लम शेड आपके लिए बहुत ही उपयुक्त हैं जो आपकी स्किन को फ्रेश और सुंदर दिखाने में काफी कामयाब हैं ।

    डार्क स्किन टोन के लिए

    वह महिलाएं तथा लड़कियां जिनकी डार्क स्किन टोन है वह अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए टिंटेड लाइट ब्राउन कलर का इस्तेमाल करें । इसके साथ-साथ आप इस बात का भी ध्यान रखें कि हल्के शेड कभी भी यूज ना करें क्योंकि हल्के कलर डार्क स्किन टोन पर बिल्कुल भी जंचते नहीं है । इसलिए आप इस बात की कोशिश करें कि अधिक से अधिक न्यूड कलर ही प्रयोग करें ।

    न्यूट्रल स्किन टोन के लिए

    जिन महिलाओं की स्किन टोन न्यूट्रल होती है उन महिलाओं को चाहिए कि वह गहरे गुलाबी और भूरे रंग की लिपस्टिक का प्रयोग करें । लेकिन यदि आप रेड कलर की लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो वह भी लगा सकती हैं रेड कलर एक ऐसा शेड है जो प्रायः सभी स्किन टोन पर अच्छा लगता है ।

    सही लिपस्टिक चुनने के लिए कुछ टिप्स

    यदि कभी ऐसा समय आ जाए कि लिपस्टिक शेड चुनते समय आप हद से ज्यादा दुविधा में पड़ जाए और आपको यह बिल्कुल भी समझ में न आए कि आपको कौन सा शेड चुनना चाहिए तो उस समय आप आंखें बंद करके रेड कलर की लिपस्टिक अपने लिए खरीद सकती हैं । रेड शेड हर प्रकार की स्किन टोन पर बहुत अच्छा लगता है । यदि आप कभी किसी पार्टी में जा रही है और आपने रेड कलर लगाया हुआ है तो आप महफिल में सबसे अलग और खूबसूरत दिखेंगी ।

    • इस बात का ध्यान रखें कि जिनका रंग गेहुंआ होता है उन पर गहरे और चटक रंग काफी सुंदर लगते हैं । इसके अलावा आप ग्लॉस वाली लिपस्टिक भी इस्तेमाल कर सकती हैं ।
    • न्यूट्रल स्किन टोन के लिए आप इस बात की कोशिश करें कि हमेशा मैट कलर ही चुनें क्योंकि न्यूट्रल स्किन पर ग्लॉसी लिपस्टिक अच्छी नहीं लगती है ।
    • ऐसी लिपस्टिक का कलर चुनें जो आपके होठों के रंग के आसपास हो ।

    जब भी आप लिपस्टिक का शेड ट्राय करें तो उसको अपने हाथों पर लगा कर देखने के बजाय अपने होठों पर लगा कर ट्राय करें । यदि आपके होठों पर वह कलर अच्छा लगता है तो उसे आप बेझिझक अपने लिए खरीद सकती हैं । अकसर यह बात आपने भी नोट की होगी कि जब हम मार्केट जाते हैं और कोई लिपस्टिक खरीद कर लाते हैं तो हमें वह कॉस्मेटिक शॉप पर वह बहुत अच्छी लगती है लेकिन जब घर आकर हम उसे अपने होठों पर लगाते हैं तो वह शेड हमें इतना अच्छा नहीं लगता। तो इसलिए बेस्ट यही तरीका है कि आप जब भी लिपस्टिक खरीदने जाएं उसको हमेशा अपने होठों पर ही लगा कर देखें ।

    यदि आपके होंठ पतले और छोटे हैं तो उसके लिए आप गहरे रंग वाली लिपस्टिक न लें क्योंकि डार्क कलर से आपके होंठ और भी अधिक पतले और छोटे दिखेंगे । इसके विपरीत शाइनी और हल्के रंग आपके होठों को भरा भरा और मोटा दिखाते हैं । इसलिए जब भी आप लिपस्टिक खरीदें तो अपने होठों के आकार को भी ज़रूर ध्यान में रखें ।

    अगर कोई राय हो तो कृपया करके कमेंट करके शेयर करें तथा हमें यह भी बताइए कि आप अपनी लिपस्टिक चुनते समय किन किन बातों का ध्यान रखती है ।