Author: Jiya Iman

  • आंखों में जलन होने पर अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

    आंखों में जलन होने पर अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

    आंखें हमारे चेहरे का सबसे ख़ूबसूरत हिस्सा है जो दूसरे लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते है। जब भी हम किसी इंसान से बात करते हैं तो हमारी नज़र सबसे पहले उसकी आंखों पर जाती है। लेकिन आजकल के प्रदूषण भरे वातावरण के कारण हमारी आंखों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, अत्यधिक फोन का प्रयोग, कंप्यूटर और टीवी पर घंटों बैठे रहना इत्यादि की वजह से हमारी आंखों में जलन और खुजली की समस्या हो जाती है। यदि समय रहते इसका उपचार न किया जाए तो यह गंभीर रूप भी ले लेती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपसे शेयर करेंगे कि कैसे घरेलू सामान से आप अपनी आंखों को निरोगी और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

    ठंडे पानी से आंखों को धोएं

    आंखों की जलन को दूर करने के लिए पानी से बेहतर कोई अन्य चीज नहीं है। इससे आंखों को धोने से तुरंत ही राहत मिलती है और जलन में भी आराम पहुंचता है। इसके लिए आपको फ्रिज में पानी को ठंडा करना होगा और फिर इस पानी से अपनी आंखों को धोएं। इस प्रकार आपकी आंखों में होने वाली जलन तथा खुजली में भी आराम मिलेगा। पानी से आंखों को धोने के इस उपचार को आप दिन में कम से कम तीन-चार बार अवश्य करें।

    ग्रीन टी बैग से करें आंखों की सिकाई

    ग्रीन टी बनाने के बाद अकसर हर इंसान उसके टी बैग को इस्तेमाल करने के बाद फेंक देता है। बहुत ही कम लोगों को इस बारे में पता है कि इसका प्रयोग करके आंखों की जलन को ठीक किया जा सकता है। ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल करने के बाद आप इन को फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें और जब भी आपकी आंखों में जलन या खुजली होने लगे तो फ्रिज से निकालकर इसका प्रयोग अपनी आंखों पर करें। यह बहुत ही बेहतरीन तरीके से आंखों की जलन को कंट्रोल करने का काम करेगी ।

    आइस क्यूब से आंखों को सेकें

    आंखों में हो रही लगातार जलन, खुजली और लाली को दूर करने के लिए बर्फ़ बहुत ही बेस्ट और तुरंत लाभ देने वाला उपाय है। एक आइस क्यूब लेकर उसको किसी मलमल के कपड़े में लपेट लें और अब इससे अपनी आंखों की सिकाई करें। इससे आंखों को तुरंत ठंडक पहुंचेगी और जलन में कमी होगी। आपकी आंखों की जलन और खुजली दूर न हो तब तक आप हर रोज दिन में कम से कम 2 बार बर्फ़ की सिकाई अपनी आंखों पर करें। इस प्रकार सिकाई करने से आंखों की जलन और खुजली के साथ-साथ आंखों की थकावट भी दूर हो जाती है।

    गुलाब जल

    गुलाब जल को चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के अलावा आंखों की जलन और एलर्जी में भी प्रयोग करना काफ़ी अच्छा माना जाता है। हर रोज़ दिन में दो-तीन बार गुलाब जल आंखों में डालने से आंखों की रोशनी भी अच्छी होती है उसमें होने वाली जलन मे भी राहत मिलती है। गुलाब जल को आंखों में डालने के साथ-साथ कॉटन बॉल्स लेकर उनको गुलाब जल में भिगोकर भी अपनी आंखों पर रख सकते हैं। इससे तुरंत ही आंखों को ठंडक मिलेगी और यदि आंखों में बहुत अधिक खुजली हो रही है तो उसमें भी कमी आएगी।

    खीरा पहुंचाता है ठंडक

    अगर हम खीरे को कूलिंग एजेंट कहें तो यह कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इस की तासीर ठंडी होती है। इसलिए जब आंखों पर इसको लगाया जाता है तो यह उनको इंसटैंटली रिलीफ़ पहुंचाने का काम करता है। अपनी आंखों की खुजली और जलन दूर करने के लिए खीरे को पतले पतले स्लाइस में काटकर इस को फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें। इन ठंडे स्लाइस में से दो स्लाइस लेकर अपनी आंखों पर रखें। इस प्रकार रखने से आपकी आंखों में ठंडक पहुंचने के साथ-साथ आंखों के आसपास हो रहे काले घेरों से भी मुक्ति मिलेगी। बेशक खीरा आंखों को ठंडक और खुजली दूर करने के लिए बहुत ही कारगर है।

    ठंडा दूध भी है उपयोगी

    ठंडा दूध भी आंखों की एलर्जी को दूर करने का बहुत अच्छा घरेलू उपाय है। यह आखों को तुरंत आराम पहुंचा कर एलर्जी को कम करता है। कॉटन बॉल्स लेकर उनको ठंडे दूध में भिगो लें और अब इनको अपनी आंखों पर रखें और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जैसे ही आप यह दूध से भीगी हुई कॉटन बॉल्स अपनी आंखों के ऊपर रखेंगे तो आपको फौरन ही बहुत आराम और राहत पहुंचेगी। ठंडे दूध का उपयोग आप दिन में दो बार अपनी आंखों पर कर सकते हैं।

    कच्चे आलू का प्रयोग

    जिस प्रकार खीरा आंखों को ठंडक पहुंचाने का काम करता है उसी प्रकार कच्चा आलू भी आंखों के लिए बहुत लाभदायक होता है। यदि आपकी आंखें निरंतर काम करने की वजह से बहुत ज़्यादा थक गई हैं और उनमें जलन होने लगी है तो इसके लिए आप आलू का प्रयोग करके इस परेशानी से छुटकारा हासिल कर सकते हैं। एक आलू लेकर उसको धो लें और अब इसके पतले पतले टुकड़े काट लें। अब इनको फ्रिज में रख दें ताकि यह ठंडे हो जाए। जब अच्छी तरह से ठंडे हो जाए तो इन आलू के स्लाइस को अपनी आंखों पर रखें और थोड़ी देर के लिए लेट जाएं। इससे तुरंत आंखों की एलर्जी दूर होती है।

    सब्जियों का जूस

    सब्जी का जूस भी आंखों की जलन को दूर करने के लिए काऊफी सहायता करता है गाजर, पालक इत्यादि। आंखों में जलन होने पर दो गाजर लेकर उनका जूस निकाल लें अब इसमें एक कप पालक का जूस भी मिला दे। इस जूस को अब आप पी लीजिए। ‌यह आखों की समस्याओं को जड़ से दूर करने में मदद करेगा। इस सब्जियों के जूस का सेवन आप हफ्ते में तीन बार करें।

    आंखों के स्वास्थ्य के लिए कुछ जरूरी बातें

    • अत्यधिक टीवी देखने से बचें
    • कंप्यूटर पर लगातार बैठकर काम न करें
    • रात के समय लेट कर फोन का प्रयोग न करें
    • लंबे समय तक मोबाइल का प्रयोग करने के लिए अपने मोबाइल का आई प्रोटक्शन ऑन करें
    • बहुत तेज़ धूप में जाने से बचें
    • भरपूर नींद लें। कुछ लोग अपने काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि रात के समय भी देर तक काम करते रहते हैं तो यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
    • आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं इसलिए इनको जोर-जोर से रगड़ने से बचें।

    दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको बताया कि कैसे आप अपनी आंखों की जलन, खुजली और लाली से बहुत आसान घरेलू उपायों के द्वारा छुटकारा पा सकते हैं।‌ आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कृपया करके हमसे अपनी राय कमेंट बॉक्स में शेयर करें।

  • 30 की उम्र पार करने के बाद हर महिला को यह पांच टेस्ट ज़रूर करवाने चाहिए।

    30 की उम्र पार करने के बाद हर महिला को यह पांच टेस्ट ज़रूर करवाने चाहिए।

    आजकल भाग दौड़ भरी ज़िंदगी के कारण कोई भी व्यक्ति अपने स्वास्थ्य पर ठीक प्रकार से ध्यान नहीं दे पाता विशेषकर महिलाएं। महिलाएं मल्टीटास्किंग होती हैं उन्हें घर के अलावा बहुत से बाहर के काम भी करने पड़ते हैं। इसी सब के चलते वह अपनी हेल्थ को बिल्कुल ही भूल जाती है। जिसके कारण बाद में उसे बहुत से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए क्योंकि जान है तो जहान है। ऐसी महिलाएं जो 30 साल की हो चुकी है या फिर होने वाली है उन्हें अपनी हेल्थ का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाकर चेकअप कराने से सेहत का ख़्याल रखा जा सकता है और इसके अलावा किसी आने वाली अनजानी बीमारी का पहले से ही पता लगाया जा सकता है।

    आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे कौन से पांच मेडिकल टेस्ट है जो हर उस महिला को कराने चाहिए जिसकी उम्र 30 साल हो चुकी है।

    1. थायराइड टेस्ट

    थायराइड की समस्या आमतौर पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को होती है। इसलिए महिलाओं को इस बीमारी को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। 30 की उम्र के बाद थायराइड टेस्ट कराना अत्यंत आवश्यक हो जाता है ताकि पता लगाया जा सके कि यह बीमारी आपको हुई तो नहीं है। महिलाओं के शरीर में 30 के बाद हार्मोनल चेंज होने लगते हैं जिसके कारण भी यह समस्या हो जाती है। इसलिए हर 5 साल में एक बार थायराइड टेस्ट कराना ज़रूरी है।

    थायराइड के मुख्य लक्षण:

    • अत्यधिक नींद आना या ठीक से नींद न आना
    • वजन का घटना या बढ़ना
    • मंथली पीरियड्स रेगुलर न होना
    • बालों का टूटना तथा झड़ना
    • लगातार मूड स्विंग होना

    2. कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच

    30 साल की उम्र होने के बाद हर महिला को कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच ज़रूर करानी चाहिए क्योंकि इस उम्र में आकर हाई बीपी जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। यदि समय पर इनका पता न चले तो इसके कारण दिल और दिमाग़ से जुड़ी बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं और कभी-कभी तो यह बहुत घातक सिद्ध होती हैं। इसलिए हार्ट और ब्रेन जैसी बीमारियों से बचने के लिए अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच साल में एक बार अवश्य करानी चाहिए। यदि आपका बीपी हाई रहता है तो उचित दवा और सही खान-पान की आदतें अपनाने से आप इस पर बहुत आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं।

    हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण:

    • आवश्यकता से अधिक पसीना आना
    • थोड़ा सा भी शारीरिक कार्य करके अत्यधिक सांस फूल जाना
    • वजन का बढ़ जाना
    • पैरों तथा जोड़ों में दर्द रहना
    • सिर में तेज़ दर्द होना

    3. स्तन कैंसर टेस्ट

    उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं में स्तन कैंसर की समस्या की संभावना अधिक हो जाती है। यह एक ख़तरनाक बीमारी है जिसका समय रहते पता लगना बहुत आवश्यक होता है। इसकी पहचान करने के लिए मैमोग्राफी टेस्ट करवाना चाहिए। ब्रेस्ट कैंसर की शुरूआत एक छोटी सी गांठ से होती है और धीरे-धीरे यह फैलने लगती है। यदि आप की उम्र 30 पार कर चुकी है तो यह टेस्ट आपको हर साल एक बार अवश्य कराना चाहिए। इसके अलावा आप खुद भी इस बात का पता लगा सकती हैं कि आपको ब्रेस्ट कैंसर हुआ है या नहीं। सेल्फ परीक्षण के द्वारा इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है। यदि आप स्वयं जागरूक हैं तो आप इस बीमारी की पहचान आसानी से कर सकती हैं।

    ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण:

    • ब्रेस्ट के आकार में बदलाव होना
    • बांह के नीचे या ब्रेस्ट को छूने पर गांठ का महसूस होना
    • ब्रेस्ट में दर्द रहना
    • निप्पल में लालपन आना तथा चिपचिपा तरल पदार्थ निकलना।
    • ब्रेस्ट में सूजन का आ जाना

    4. डायबिटीज की जांच

    भारत में डायबिटीज के मरीज़ बहुत ज़्यादा है जिसके कारण यहां पर रहने वाले लोगों में इसके होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए महिलाओं को उसका टेस्ट अवश्य कराना चाहिए। डायबिटीज के बारे में कहा जाता है कि यदि यह बीमारी किसी इंसान को एक बार हो जाए तो उसका जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ती तथा बहुत से लोग इसे धीमी मौत भी कहते हैं। इसके कारण शरीर में दूसरी बीमारियां भी पनपने लगती हैं जैसे किडनी, लिवर, हार्ट इत्यादि से संबंधित बीमारियां। इसके कारण आंखों पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है यदि आप इसका इलाज नहीं कराएगी तो आप हमेशा के लिए अंधी भी हो सकती है। इसलिए आप समय रहते इसका चेकअप करा कर पता लगाएं कि कहीं इस बीमारी ने आपको जकड़ तो नहीं लिया है। यदि आपको डायबिटीज हो जाए तो आप डॉक्टर से उचित परामर्श करें और अपना खान-पान सुधारें।

    डायबिटीज के लक्षण:

    • बार-बार पेशाब आना
    • हद से ज़्यादा प्यास लगना
    • चक्कर आना
    • स्वभाव में चिड़चिड़ापन आना
    • हाथ पैरों तथा प्राइवेट पार्ट में खुजली होना
    • कोई भी जख्म होने पर उसका देर से भरना
    • शरीर में फोड़े फुंसियों का होना
    • आंखों की रोशनी कम होना

    5. पैम स्मियर / फर्टिलिटी एंड प्री-प्रेगनेंसी इवैल्यूएशन

    पैम स्मियर टेस्ट उन सभी महिलाओं को कराना चाहिए जिनकी उम्र 30 साल की हो चुकी है या फिर 30 साल से अधिक की है। इसके द्वारा यूट्रस के कैंसर का पता लगाया जाता है। बहुत सी गायनी एक्सपर्ट का मानना है कि इस टेस्ट को 1 से 3 साल में रिपीट करवाते रहना चाहिए। लेकिन यदि सेल्स में किसी प्रकार के बदलाव दिखें तो फिर इस टेस्ट को जल्दी-जल्दी करवाने की सलाह दी जाती है। यदि आप सचेत नहीं रहेंगी तो फिर इस बीमारी का आपको जल्दी पता भी नहीं चलेगा क्योंकि ऐसी बीमारियों का अकसर बहुत देर में पता चलता है।
    फर्टिलिटी एंड प्री-प्रेगनेंसी इवैल्यूएशन- 30 की उम्र के बाद महिला की कंसीव करने की क्षमता कम होना शुरू हो जाती है। इस टेस्ट के द्वारा आपको यह पता चलता है कि मां बनने की आप की सही उम्र कौन सी है। इसलिए यह टेस्ट करवाना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है।

    6. आंखों की रोशनी

    जैसे जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है वैसे वैसे उसकी आंखों की रोशनी पर भी उसका प्रभाव पड़ता है। जब एक महिला 30 साल की उम्र पार कर लेती है तो उसकी आंखों की दृष्टि पर भी प्रभाव पड़ने लगता है। यदि आपको कभी चश्मे की जरूरत नहीं भी पड़ी और आपकी आंखें हमेशा से बहुत सही है तो भी आप अपनी आंखों का चेकअप ज़रूर कराएं। अगर आपकी आंखों में खुजली, जलन रहती है तथा आंखों से पानी भी निकलता है तो आपको फौरन ही किसी अच्छे नेत्र चिकित्सक को दिखाना चाहिए।

  • 10 सीक्रेट्स जिनसे पाई जा सकती है कोरियन जैसी पोर्सलेन स्किन

    10 सीक्रेट्स जिनसे पाई जा सकती है कोरियन जैसी पोर्सलेन स्किन

    कोरियन लोगों की स्किन संसार भर में काफी प्रसिद्ध है और इनकी त्वचा सबसे अच्छी स्किन मानी जाती है। कोरियन त्वचा पर कोई भी दाग धब्बे नहीं होता तथा उस पर बहुत ज्यादा ग्लो होने के साथ-साथ वह बहुत चिकनी होती है। देखने में इनकी त्वचा किसी पोर्सलेन गुड़िया जैसी लगती है। अगर हम यह कहें कि उनकी त्वचा शीशे जैसी चमकीली होती है तो यह कहना बिल्कुल भी ग़लत नहीं होगा। कोरियन अपनी स्किन की विशेष देखभाल करते हैं जिससे उनकी त्वचा ख़ूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे। जिस प्रकार दूसरे लोगों को अपनी त्वचा की देखभाल की जरूरत होती है इस तरह कोरियन लोगों को भी अपनी त्वचा की प्रॉपर देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। बेदाग, गोरी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग पता नहीं क्या-क्या उपाय करते हैं लेकिन यह बात कोई नहीं समझता कि यदि उन्हें अपनी त्वचा सुंदर और हेल्दी चाहिए तो उसके लिए उन्हें नियमित रूप से इसकी देखभाल की ज़रूरत होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ शेयर करेंगे कि कैसे आप एक बेदाग दमकती हुई त्वचा पाने का सपना पूरा कर सकते हैं।

    1. राइस फ्लोर फेस पैक

    कोरियन जैसी त्वचा पाने के लिए आपको अपने स्किन केयर में चावल के आटे यानी राइस फ्लोर को भी शामिल करना होगा। इससे आप हर रोज़ अपना फेस वॉश भी कर सकते हैं और फेस मास्क की तरह लगा भी सकते हैं।

    राइस फ्लोर फेस पैक कैसे बनाएं

    सामग्री

    • चावल पिसे हुए- दो चम्मच
    • कच्चा दूध- एक चम्मच
    • शहद- एक चम्मच
    • विटामिन ई ऑयल कैप्सूल- एक

    विधि-

    एक कांच के बर्तन में दो चम्मच चावल का आटा लेकर उसमें एक चम्मच कच्चा दूध डालकर मिला लें।‌ अब इसमे एक चम्मच शहद और विटामिन ई ऑयल कैप्सूल भी मिला दें। अब इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका फेस पैक रेडी है। इसे आप अपने पूरे चेहरे, गर्दन तथा हाथों पर लगा सकते हैं। लगाने के 20 मिनट बाद चेहरा, गर्दन और हाथों को धो लें। हर दिन इसको प्रयोग करने से धीरे-धीरे आपकी त्वचा पर चमक आने लगेगी और वह फ्लोलेस भी बनेगी।

    2.फेस टोनर का करें प्रयोग

    अपने चेहरे को अगर आप सुंदर रखना चाहते हैं तो आपको इस पर प्रतिदिन टोनर लगाना होगा। टोनर त्वचा को कसने के साथ-साथ उस पर पड़े हुए निशानों को भी दूर कर देता है। आप अपना फेस टोनर घर पर ही बना सकते हैं। घर पर इसको बनाने से फ़ायदा यह होगा कि यह बिल्कुल ताज़ा बनेगा और आप अपनी त्वचा के हिसाब से इसको बना सकेंगे।

    फेस टोनर कैसे बनाएं:

    सामग्री-

    • गुलाब जल- आवश्यकतानुसार
    • एलोवेरा जेल- आधा चम्मच
    • एसेंशियल ऑयल- 2-3 बूंदे

    विधि-

    एक स्प्रे बोतल में गुलाब जल भर लें अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर इसे अच्छी तरह से शेक करते हुए मिला लें। अब इसमें अपना मनपसंद एसेंशियल ऑयल मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं। आपका नेचुरल फेस टोनर बनकर तैयार है। इसको आप सुबह शाम अपने फेस पर स्प्रे करें। हर दिन इसका प्रयोग करने से आपकी त्वचा सुंदर और बेदाग बनेगी।

    3. हॉट टॉवल से करें मसाज

    यदि आपको हॉट टॉवल मसाज के बारे में नहीं पता है तो हम आपको बता देते हैं कि यह बहुत ही आधुनिक तरीका है अपनी त्वचा को साफ़ सुथरा रखने का। इससे आपकी त्वचा की सारी गंदगी धूल, मिट्टी तथा तेल सब निकल जाता है।

    हॉट टॉवल मसाज कैसे करें

    सामग्री-

    • टॉवल
    • गर्म पानी

    विधि-

    किसी बर्तन में गर्म पानी ले ले और इसमें अपने तौलिए को डालकर भिगो लें। जब यह अच्छी तरह से भीग जाए तो इसे निचोड़ लें और अपने चेहरे पर रख लें। कम से कम 5 मिनट तक इसको ऐसे ही रखा रहने दें। अब इस टॉवल से अपने फेस को धीरे-धीरे रगड़े। आपके चेहरे पर जमी हुई गंदगी इस तोलिये के अंदर आ जाएगी। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप टॉवल को अपने चेहरे पर रगड़े तो इसको हल्के हाथ से रगड़ें। यह उपाय आपको हफ्ते में कम से कम एक बार करना होगा।

    4.ऑयल बेस्ड क्लींजर का करें प्रयोग

    यदि आप यह चाहते हैं कि आपकी त्वचा कोरियन लोगों जैसी हो जाए तो फिर आप दिन में दो बार ऑयल बेस्ड क्लींजर से अपने फेस की क्लींजिंग करें। एक ऑयल बेस्ड क्लींजर लेकर अपने चेहरे से सारा मेकअप तथा काजल वगैरह हटा लें। अब आप कोई भी क्लींजर ले लें और अच्छी तरह से अपने चेहरे पर मसाज करते हुए अपने चेहरे की क्लींजिंग करें। यदि आपके पास कोई ऑयल बेस्ड क्लींजर नहीं है तो आप कोई भी ऑयल लेकर उससे अपने फेस की क्लींजिंग कर सकते हैं।

    5. स्लीपिंग मास्क का करें इस्तेमाल

    रात को सोते समय आप ऐसे फेस मास्क का इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ बेदाग भी बनाए। कोरियन महिलाएं अपनी त्वचा पर ऐसे मास्क का प्रयोग करती हैं जिनमें अत्यधिक पानी हो। मिनरल वाटर से बनने वाला जेली मास्क आजकल बहुत अधिक प्रसिद्ध हो रहा है। इसे आप को पानी में मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाना है और सुबह जब आप उठेगें तो आपकी त्वचा गोरी, बेदाग और नमी युक्त वाली होगी।

    6. भरपूर पानी पिएं

    पानी को कभी भी अनदेखा न करें चाहे आपकी त्वचा पर ग्लो लाने की बात हो या फिर किसी बीमारी को दूर करने की। पानी बहुत प्रभावशाली तरीके से त्वचा से गंदगी को निकाल कर उसे ग्लोइंग और बेदाग बनाता है। शरीर के अंदर जितने भी मौजूद विषैले पदार्थ होते हैं उन सभी को बाहर निकालने का काम पानी के अलावा कोई और नहीं कर सकता। इसलिए प्रतिदिन भरपूर मात्रा में पानी लेना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पानी हमेशा साफ-सुथरा ही पिएं।

    7. उचित हेल्दी डाइट खाएं

    पोर्सलेन त्वचा पाने के लिए अपने भोजन में सोडियम तत्व को बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें क्योंकि यह त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां, खीरा दूध, प्रोटीन, विटामिन सी से भरपूर मात्रा अपने खाने में शामिल करें। इंसान जो कहता है वह उसके चेहरे पर झलकता है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जैसी आपकी डाइट होगी वैसे ही आपकी त्वचा बनेगी।

    8.फेशियल योगा करें

    फेस योगा करने के फ़ायदे बहुत अद्भुत और अनेकों हैं। यह त्वचा को गोरा, चमकीला बढ़ाने के साथ-साथ उसमें कसावट भी लाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपका कोई भी खर्चा नहीं होने वाला। केवल आपको जरूरत है हर रोज़ फेस योगा को करने की। यदि आपके चेहरे पर झाइयां और रिंकल्स आदि भी पड़ गई है तो नियमित रूप से इस फेस योगा को करने से वह सभी दूर होकर चेहरे को जवान और सुंदर बनाएगा।

    9.खुश रहें और तनावमुक्त रहें

    तनाव इंसान की सुंदरता का सबसे बड़ा दुश्मन है। एक तनावपूर्ण चेहरे पर जल्दी बुढ़ापा आता है और वह देखने में भी सुंदर नहीं लगता है। जीवन में परेशानी आने जाने वाली चीज़ होती है इसलिए अपने जीवन की समस्याओं को अपने ऊपर इतना हावी न करें कि वह आपके चेहरे पर साफ़ झलकने लगे। जब व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है और खुश रहता है तो उसके चेहरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

    10.नींबू का प्रयोग करें

    कोरियन महिलाओं की तरह आप भी अपनी सारी त्वचा पर नींबू का प्रयोग करें। अपने चेहरे के साथ-साथ अपने सारे शरीर पर भी इसका प्रयोग करना बेहतर रहता है। नहाते समय आप एक नींबू लेकर उसका रस अपने नहाने के पानी में मिला लें और फिर इस पानी से नहाएं। इस पानी से नहाने के बाद आपको ताज़गी तो महसूस होगी और साथ ही साथ आपकी त्वचा भी सुंदर बनी रहेगी। जब नींबू त्वचा पर नियमित रूप से प्रयोग किया जाता है तो त्वचा के कालेपन को दूर करके उसको साफ़ करता है।

    दोस्तों आपको हमारा आज का आर्टिकल कैसा लगा कृपया करके हमें कमेंट करके बताइए। हमें आपके कमेंट बहुत अच्छे लगते हैं इनसे हमें मोटिवेशन मिलती है आगे अच्छा लिखने की।

  • मुल्तानी मिट्टी से पाएं सुंदर और कसी हुई त्वचा

    मुल्तानी मिट्टी से पाएं सुंदर और कसी हुई त्वचा

    मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग प्राचीन समय से ही ख़ूबसूरत त्वचा पाने के लिए किया जाता रहा है। यदि नियमित रूप से मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग त्वचा पर किया जाए तो इसके फ़ायदे बेमिसाल मिलते हैं। आमतौर पर बहुत से लोगों को यह भी कहते हुए सुना गया है कि मुल्तानी मिट्टी से उनकी त्वचा पर ऐसा कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ा बल्कि नुकसान हो गया। इसका कारण यह है कि उन्हें मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग ठीक प्रकार से करना नहीं आता। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मुल्तानी मिट्टी को यदि आप ठीक प्रकार से प्रयोग करना जानते हैं और सही तरह से अपनी त्वचा पर इसका प्रयोग करेंगे तो ही आपको इसके लाभ मिल सकेंगे। आपकी त्वचा चाहे ड्राई हो, ऑयली हो, नॉर्मल हो या फिर मुहांसों वाली हो, यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए लाभदायक है।

    आज इस लेख के ज़रिए हम आपको बताएंगे कि आप कैसे मुल्तानी मिट्टी को अपनी त्वचा को ख़ूबसूरत और सुंदर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप हमारे बताए गए तरीकों द्वारा इसका इस्तेमाल करेंगे तो आप आश्चर्यजनक रूप से अपनी स्किन पर ख़ूबसूरती झलकते हुए देखेंगे।

    त्वचा पर चमक के लिए

    मुल्तानी मिट्टी एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करती है जिसको जब आप प्रतिदिन अपने चेहरे पर यूज़ करते हैं तो चेहरे से सारी धूल मिट्टी हटाकर त्वचा को ग्लोइंग बनाती है। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें एक चम्मच दही अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें कुछ बूंदे नींबू की डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने सारे चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से इसे धो कर हटा लें। सप्ताह में तीन बार इस फेस पैक का प्रयोग करने से बेजान त्वचा में जान आती है और वह चमकने लगती है।

    गोरा रंग करने के लिए

    गोरा रंग पाने की तमन्ना आज हर इंसान के मन में होती है। इसके लिए वह बहुत सी महंगी क्रीमें वगैरह भी प्रयोग करते हैं। लेकिन मुल्तानी मिट्टी एक बहुत ही सस्ता और बेस्ट तरीका है रंग को निखारने के लिए। एक छोटे साइज का आलू लेकर उसको कद्दूकस कर लें। इसका जूस निकाल कर रख लें। एक साफ़ शीशे की कटोरी लेकर उसमें दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी के डालें। अब इसमें आलू का रस डालते हुए इसको मिलाएं। अब यह पेस्ट अपने सारे चेहरे और गले पर लगाएं। इस फेस पैक को कम से कम 20-25 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें। अब साफ़ पानी से अपना चेहरा धोकर सुखा लें और कोई अच्छा सा मॉइस्चराइजर अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक को आपने हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना है। अगर आपके चेहरे पर कालापन है या पिगमेंटेशन के निशान है तो यह उसको भी दूर करके चेहरे को साफ़ करके रंग गोरा करेगा।

    मुहांसे के निशान दूर करने के लिए

    चेहरे पर एक भी अगर धब्बा हो तो इंसान की सुंदरता को ख़राब कर देता है। हर इंसान चाहता है कि उसका चेहरा बिना दाग-धब्बे वाला हो। लेकिन मुहांसों के दाग़ बहुत जिद्दी होते हैं जो आसानी से दूर नहीं होते। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो मुल्तानी मिट्टी के द्वारा आप इन निशानों को दूर कर सकते हैं। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लेकर उसमें गुलाब जल डाल कर उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें आधा चम्मच नीबू का रस निचोड़ दें। इस बात का ध्यान रहे कि यदि आपके चेहरे पर मुहांसे हो रहे हैं तो इसमें फिर नींबू का रस न डालें। अब इसमें एक चम्मच नीम का पाउडर डालकर मिला लें। नीम का पाउडर आपके चेहरे पर हो रहे मुहांसों को ठीक करने में आपकी सहायता करेगा। इस पैक को अब थोड़ी देर के लिए रख दें। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसको चेहरे पर 15:20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में कम से कम तीन चार बार अवश्य करें। आपके चेहरे के सभी दाग धब्बों को हटाकर उसे साफ़ और सुंदर बना देगी।

    त्वचा पर कसाव लाने के लिए

    बढ़ती उम्र के कारण त्वचा में झुर्रियां आदि पड़ जाती है इसके साथ-साथ त्वचा में कसावट भी नहीं रहती। ढीली पड़ी हुई त्वचा देखने में बहुत बुरी लगती है और इंसान की सारी सुंदरता को नष्ट कर देती है। परंतु यदि आप प्रतिदिन मुल्तानी मिट्टी को अपने चेहरे पर प्रयोग करें तो यह आपके चेहरे की त्वचा में कसाव लाती है। एक अंडे की सफेदी लेकर उसमें मुल्तानी मिट्टी डालते हुए उसका पेस्ट बना लें। अब इसको अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। जब यह फेस पैक आपके चेहरे पर हो तो उस समय आपको बोलने और हंसने से खुद को रोकना होगा। इसको कम से कम आधा घंटे के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो हल्के हाथों से अपने चेहरे पर मसाज करते हुए इसे ठंडे पानी से धो लें। अब अपनी स्किन के अनुसार कोई भी मॉइश्चराइजर अपने चेहरे पर लगा लें। आपकी स्किन बहुत ज़्यादा ढीली हो रही है तो बेहतर रिजल्ट के लिए आपको इसे हर रोज़ यूज करना होगा। जब आपकी त्वचा में कसावट आने लगे तो फ़िर आप इसको हफ्ते में 2 दिन लगाएं।

    त्वचा को मुलायम बनाने के लिए

    मुल्तानी मिट्टी ऐसे लोगों के लिए बहुत अधिक उपयोगी है जिनकी त्वचा खुरदरी और डल हो चुकी है। इसके लिए आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर उसको बादाम के तेल में मिलाकर पैक बना लें। बादाम के तेल की जगह आप ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें एक कैप्सूल विटामिन ई ऑयल का लेकर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस फेस मास्क को अपने सारे चेहरे और गर्दन पर लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो फिर अपना चेहरा साफ़ ठंडे पानी से धो लें।

    मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर लगाते समय इन बातों का रखें ख्याल

    • मुल्तानी मिट्टी लगाकर कभी भी बात नहीं करनी चाहिए।
    • अपनी आंखों के आसपास इसका प्रयोग न करें।
    • जिनकी त्वचा ड्राई है वह इसमें शहद या एलोवेरा जेल मिलाकर प्रयोग करें।
    • इसको हमेशा बारीक पाउडर पीसकर फिर पानी और गुलाब जल में मिलाकर ही प्रयोग करना चाहिए।

    फ्रेंड्स यह था हमारा आज का लेख। हमें पूरी आशा है कि आप के लिए यह ज़रूर हेल्पफुल रहेगा। यदि आपको मुल्तानी मिट्टी की कोई और रेसिपी पता है तो कृपया करके हमसे शेयर करें। इस आर्टिकल के बारे में आपकी क्या राय है वो भी आप हमें कमेंट करके बताएं।

  • योग के द्वारा पाए सुंदर शरीर और करें अपना मानसिक विकास

    योग के द्वारा पाए सुंदर शरीर और करें अपना मानसिक विकास

    योग एक बहुत ही कारगर तरीका है स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर पाने का। यह व्यक्ति के शारीरिक विकास के साथ-साथ उसका मानसिक विकास भी करने में बहुत अधिक मदद करता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आप अपनी जिंदगी में योग को शामिल करें। कुछ दिनों बाद ही आपको इसके लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे। आप बाहर से भी तभी खूबसूरत लगते हैं जब आप आंतरिक रूप से भी स्वस्थ और निरोगी हो। आजकल योग द्वारा खूबसूरती पाने के लिए हर इंसान इसको अपनी जीवन-शैली में अपना रहा है। योग की प्रसिद्धि आज देश-विदेश में भी बहुत अधिक फैल गई है और यह बहुत अधिक तेज़ी से लोगों का फेवरेट बनता जा रहा है। जब भी सुंदर शरीर या त्वचा की बात की जाती है तो हर व्यक्ति के मस्तिष्क में योग करने का ही ख्याल सबसे पहले आता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपसे बात करेंगे कि कैसे आप योग के द्वारा बहुत आसानी से एक स्वस्थ शरीर और खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं।

    योग करने के लाभ

    त्वचा में ऑक्सीजन का संचार करता है

    योग के द्वारा त्वचा में ऑक्सीजन का संचार भली-भांति होने लगता है जिसके कारण त्वचा स्वस्थ रहती है और उसमें चमक भी आ जाती है। त्वचा में जो विषैले पदार्थ होते हैं वह भी बाहर निकल जाते हैं जिसके कारण स्किन सुंदर होने लगती है। इसलिए आप हर दिन योगाभ्यास अवश्य किया करें शरीर के सारे विषैले तत्व बाहर निकल कर आपका शरीर स्वस्थ बने और उस में ऑक्सीजन का संचार भी ठीक प्रकार से होने लगे।

    संतुलित रक्तचाप का संचार करता है

    आजकल के गलत लाइफस्टाइल के कारण अनेकों व्यक्ति रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग इस परेशानी से निजात दिलाने में काफ़ी मदद कर सकता है। यदि आपको भी रक्तचाप संबंधी कोई बीमारी है तो आप तुरंत ही योग करने की आदत डालें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि किसी योग ट्रेनर की देखरेख में ही योगाभ्यास करें। जब आपको अच्छी तरह से आसन करना आ जाए तो फिर आप स्वयं इसको कर सकेंगे।

    सांस की परेशानी को दूर करता है

    सांस की नली में यदि कोई परेशानी हो जाए तो उसकी वजह से आपको श्वसन संबंधी बीमारियां हो जाती हैं। सांस लेना व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि व्यक्ति सांस ही नहीं लेगा तो फिर वह जीवित भी नहीं रह सकेगा। इसलिए फेफड़ों का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। योग के सारे आसन सांस पर ही आधारित है। ऐसे व्यक्ति जो सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं उनके लिए भी यह काफ़ी कारगर साबित हो सकता है।

    गैस की समस्या को दूर भगाता है

    जब आप का पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है तो ऐसे में गैस की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह परेशानी केवल बड़ों को ही नहीं होती बल्कि बच्चों को भी हो सकती है। पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए योग बहुत बेहतरीन उपाय है। इसको प्रतिदिन करने से आप कब्ज, गैस जैसी परेशानियों को हमेशा के लिए दूर भगा सकते हैं।

    प्रतिरोधक प्रणाली की क्षमता को बढ़ाता है

    योग के द्वारा आपका शरीर स्वस्थ और मज़बूत बनता है जिसके कारण आपका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति हासिल करता है। इसके अलावा बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो आंतरिक रूप से बहुत कमज़ोर होते हैं तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता भी उनके अंदर बहुत कम होती है। योग के द्वारा प्रतिरोधक प्रणाली बेहतर होती है जो सभी व्यक्तियों के लिए लाभदायक है।

    अनिद्रा से छुटकारा दिलाता है

    प्रत्येक व्यक्ति के लिए भरपूर नींद लेना बहुत अधिक आवश्यक होता है। यदि नींद पूरी न हो तो उसके कारण सिर दर्द, आंखों के आसपास काले घेरे, मुरझाई त्वचा, बेरौनक चेहरा आदि की समस्या होने लगती है। व्यक्ति चिड़चिड़ा और तनाव में भी रहने लगता है। हर दिन योग करने से आपकी अनिद्रा की समस्या दूर होगी और आपके चेहरे पर भी चमक आएगी।

    बढ़ती उम्र के असर को कम करता है

    योग एक बहुत ही बेस्ट तरीका है बढ़ती उम्र को पीछे धकेलने का। नियमित योग करने से आपके चेहरे और त्वचा पर इसका बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह आपके चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को भी धीरे-धीरे कम कर देता है। इसके द्वारा शरीर के सारे विषैले पदार्थ और जीवाणु दूर हो जाते हैं। यह बहुत ही प्रभावशाली तरीके से फ्री रेडिकल्स का सफ़ाया भी कर देता है। यदि आपको किसी तरह का तनाव है तो यह उसे भी दूर करके आपके चेहरे पर ताज़गी और चमक लाता है।

    सुडौल और सुंदर शरीर

    योगासन के द्वारा आप अपने संपूर्ण शरीर को सुडौल और सुंदर बना सकते हैं। इससे आपकी सभी मांसपेशियां लचीली बनती है और इनकी गतिविधियों में सुधार आता है। इसके अलावा यदि आप मोटापे की वजह से परेशान हैं तो यह आपके शरीर के मोटापे को भी दूर करके आप के वज़न को नियंत्रित करने में आपकी मदद करता है।

    तनाव से दिलाता है मुक्ति

    तनाव आजकल हर इंसान की जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। आजकल लोगों की जीवनशैली इतनी ख़राब हो गई है कि तनाव न चाहते हुए भी इंसान के जीवन में आ ही जाता है। इसके कारण व्यक्ति खुशहाल जिंदगी नहीं जी सकता। परंतु जब वह योगासन को प्रतिदिन करता है तो इसके कारण उसके जीवन का तनाव धीरे धीरे कम होकर खत्म हो जाता है। उसका खुद पर यकीन बढ़ता है और चीजों को बेहतर तरीके से भी करने लगता है।

    अच्छा और सकारात्मक मूड

    योगासन आपके अंदर खुशी और पॉजिटिव एनर्जी भर देता है जिसके कारण आप अपने जीवन में सफलता पा कर आगे बढ़ते रहते हैं। यह अंदर से ही आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है जो आपको कभी भी नकारात्मक सोच की तरफ़ जाने नहीं देता। इसके कारण आप जिस काम को भी करते हैं उसमें आपको कामयाबी मिलती है।

    अच्छी याददाश्त और काम पर फोकस

    योगासन इंसान को एकाग्रचित्त बनाने में बहुत अधिक सहायक है। इसका फ़ायदा यह है कि आप फ़िर अपने प्रत्येक काम पर फोकस के साथ काम कर सकते हैं। आप अकेले रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आपकी याददाश्त भी बहुत अच्छी हो जाती है यदि आपको भूलने की बीमारी है तो इस समस्या से भी आपको राहत मिल जाती है। यदि आप विद्यार्थी हैं और आपको परीक्षा देनी है तो उस समय यह आपके लिए काफ़ी मददगार साबित होगा। इसके द्वारा आप मानसिक रूप से इतने सक्षम हो जाते हैं कि अपने किसी भी अहम मुद्दे पर स्वयं फैसला ले सकते हैं।

    फ्रेंड्स यह था हमारा आज का आर्टिकल उम्मीद है कि आप को पसंद आया होगा और आपके लिए यह हेल्पफुल भी रहा होगा। कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में भी अवश्य करके बताएं।

  • स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

    स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

    एलोवेरा के गुण अनेक हैं जो किसी भी इंसान की ख़ूबसूरती को बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए काफ़ी बेस्ट तरीका है। कोई इंसान यदि हर रोज़ इसको अपने चेहरे पर लगाए तो उसको अपनी त्वचा पर बहुत अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। यह पौधा कीड़े मकोड़ों के काटने को ठीक करता है, छोटे-मोटे घाव के लिए भी अच्छा है तथा धूप से जली त्वचा के अलावा अन्य स्किन समस्याओं के लिए भी बहुत कारगर है। प्रायः लोग बाज़ार से खरीद कर इसका प्रयोग करते हैं परंतु बाज़ार में यह 100% ओरिजिनल नहीं होता क्योंकि इसमें कई प्रकार के हानिकारक तत्व मिले होते हैं। इन हानिकारक तत्वों तथा डाई आदि के कारण स्किन को फ़ायदा नहीं पहुंचता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि एलोवेरा फ्रेश ही इस्तेमाल करें । इसका जेल आप स्वयं अपने घर में रेडी करके प्रयोग कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर बहुत आसान तरीके से अपना यह एलोवेरा जेल तैयार कर सकते हैं और इसको आप किस तरह से अपनी स्किन पर लगाकर इसके फ़ायदे ले सकते हैं।

    एलोवेरा जेल घर पर बनाने का तरीका

    जेल बनाने के लिए जरूरी सामान

    • एलोवेरा की ताज़ा पत्तियां
    • चाकू
    • चम्मच
    • ब्लेंडर
    • स्टोर करने के लिए कंटेनर
    • विटामिन सी या विटामिन ई पाउडर (ऑप्शनल)

    अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं

    इस प्रक्रिया को शुरू करने से पहले आपके हाथों का साफ़ सुथरा होना बहुत आवश्यक है। यदि आपके हाथ साफ़ नहीं होंगे तो जेल दूषित हो जाएगा। इसलिए अपने हाथों को अच्छी तरह से धोने के बाद ही इस प्रोसेस को शुरू करें।

    एलोवेरा के पौधे से एक पत्ती काट लें

    यह सबसे पहला स्टेप है। एक बड़ी एलोवेरा की पत्ती को चाकू की सहायता से काट लें तथा इस बात का ध्यान रखें कि पत्ती बाहरी हो क्योंकि इसमें अधिक जेल आपको प्राप्त हो सकेगा।

    रेजिन/लेटैक्स को अलग करें

    पत्ती काटने के बाद उसे ख़ूब अच्छी तरह से धोकर साफ़ कर ले। अब इस पत्ती को किसी बर्तन में सीधा रख दें। इसमें से पीले रंग का पदार्थ निकलेगा जिसे लेटेक्स कहते हैं। यह त्वचा के लिए बहुत हानिकारक होता है इसलिए इसे निकालना ही उचित रहता है। इसको निकलने में अधिक समय नहीं लगेगा केवल 10 मिनट में यह निकल जाएगा।

    पत्तियों से जेल निकालें

    अब किसी चाकू की सहायता से इस पत्ती को छीलकर इसका छिलका उतार लें। यह बहुत सावधानीपूर्वक करें ताकि आपका हाथ न कट जाए। छिलका उतरते ही अंदर का प्राकृतिक जेल आपको देखने को मिल जाएगा। अब आपको इसको कलेक्ट करना है। आप किसी चम्मच की सहायता से इस जेल को स्कूप करके निकाले। जब सारा जेल निकल जाए तो इसको ब्लेंडर में डाल दें। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि एलोवेरा की पत्ती के छिलके का कोई भी टुकड़ा इसमें ना जाए। ब्लेंड करने पर यह बिल्कुल लिक्विड जैसा बन जाएगा। अब यह तैयार हो चुका है इसको अब आप अपनी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्रिजर्वेटिव मिलाएं और स्टोर करें

    फ्रेश एलोवेरा जेल के साथ समस्या यह है कि इसको आप 1 हफ़्ते से ज़्यादा समय तक के लिए स्टोर करके नहीं रख सकते। यह ख़राब हो जाता है। इसके लिए या तो आप हमेशा फ्रेश जेल थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बनाकर प्रयोग करें या फ़िर इसकी लाइफ बढ़ाने के लिए इसमें प्रिजर्वेटिव मिला दे। इस तरह फिर इसको 1 महीने तक के लिए स्टोर किया जा सकता है। इसमें विटामिन सी विटामिन ई दोनों में से कोई भी मिला सकते हैं। यह दोनों ही इसकी शेल्फ-लाइफ़ बढ़ाने में मदद करते हैं।

    कितना मिलाएं प्रिजर्वेटिव

    यदि आपके पास 1/4 प्याला जेल है तो इसमें 500mg विटामिन सी का पाउडर मिलाएं। लेकिन यदि आप विटामिन ई मिलाना चाहते हैं तो 1/4 प्याला जेल में 400 IU डाले। इसको अब किसी एयर टाइट कंटेनर में सुरक्षित करके रखा जा सकता है।

    स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने के फ़ायदे

    जैसा कि हमने शुरू में बताया था कि एलोवेरा जेल लगाने के बहुत सारे फ़ायदे हैं। इसके नियमित रूप से प्रयोग करने पर आपको बाजार में बिकने वाली महंगी क्रीमो से भी अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। यह बालों और त्वचा की ख़ूबसूरती को बढ़ाने और निखारने के लिए एक सस्ता और उत्तम तरीका है।

    त्वचा में निखार आता है

    यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक मुरझाई और डल हो चुकी है तो इसके लिए हर दिन एलोवेरा जेल चेहरे पर इस्तेमाल करें। चेहरे से सारी धूल-मिट्टी, गंदगी दूर करके उस पर चमक लाएगा। हर रोज सुबह शाम इसे अपने चेहरे पर लगाने से आप अपनी त्वचा में नई जान डाल सकते हैं।

    एंटी एजिंग की तरह करता है काम

    बढ़ती उम्र या फिर प्रदूषण के कारण यदि त्वचा पर झुर्रियों या पिगमेंटेशन की समस्या हो गई है तो ऐसे में इस समस्या से छुटकारा दिलाने में एलोवेरा काफ़ी सहायक होता है। इस फ्रेश जेल को हर रोज़ रात को सोते समय अपने चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करते हुए लगाएं और सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें। केवल 4 हफ्तों में ही आप इसके प्रभाव देख सकेंगे जो आपकी त्वचा से रिंकल्स और कालापन हटाकर रंग को साफ करेगा।

    धूप से जली त्वचा को देता है राहत

    जब त्वचा धूप से जल जाती है तो वह बहुत मुरझा जाती है और इसके साथ साथ उसमें लाल चकत्ते पड़ जाते हैं और इसके अलावा जलन भी होने लगती है। ऐसे में एलोवेरा को अपनी त्वचा पर जब आप लगाएंगे तो आपको तुरंत ही ठंडक मिलेगी और जलन में कमी होगी।

    दाग-धब्बों के निशान हटाकर और पिंपल्स से भी छुटकारा दिलाता है

    यदि आपकी त्वचा पर दाग-धब्बों के निशान पड़ गए हैं और इसके साथ-साथ पिंपल्स भी हो रहे हैं तो फ्रेश एलोवेरा जेल वहां पर हर दिन लगाएं यह बहुत ही उत्तम तरीका है इन दाग धब्बों के निशान से छुटकारा पाने का। त्वचा पर जो पिंपल्स हो रहे हैं वह भी कम होकर धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

    मेकअप रिमूवर का करता है काम

    अपना मेकअप हटाते समय आप इसका प्रयोग करें यह बहुत ही अच्छे तरीके से स्किन से सारे मेकअप को रिमूव कर देगा। मेकअप रिमूव करते समय यह आपकी त्वचा को नमी युक्त भी बनाए रखेगा।

    फ्रेंडस ये था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको बताया कि कैसे आप घर में बहुत आसान तरीके से एलोवेरा जेल बना सकते हैं और अपनी त्वचा पर उसका प्रयोग कैसे कर सकते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके लिए जरूर हेल्पफुल रहा होगा। इस के संदर्भ में यदि आपकी कोई राय है तो कृपया करके हमें कमेंट करके बताएं।

  • बालों को डाई करने का सही तरीका: नुकसान और फायदे

    बालों को डाई करने का सही तरीका: नुकसान और फायदे

    आजकल बालों को डाई करने का चलन काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहा है। आमतौर पर जिनके बाल सफ़ेद हो जाते हैं वह लोग अपने बालों को काला या ब्राउन रंगने के लिए करते हैं परंतु आज-कल युवाओं में यह प्रचलन काफ़ी तेज़ी से फैल रहा है। वह अपने बालों को तरह-तरह के रंगों से रंगते हैं ताकि वह दूसरों से डिफरेंट लगे। लेकिन दूसरों से अलग दिखने की इस होड़ में उन्हें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि जो हेयर कलर वह कर रहे हैं वह कितना उनके लिए फायदेमंद है और कितना नुकसानदायक तथा उसको करने का सही तरीका क्या है। आज के इस आर्टिकल में हम आपसे वह सारी बातें शेयर करेंगे जो हेयर कलर करने के लिए जानना बहुत आवश्यक है।

    हेयर डाई करने का सही तरीका

    • सबसे पहले तो आप एक ऐसा हेयर कलर चुनें जो आपके बालों के लिए उपयुक्त हो। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि वह रंग आप को सूट करना चाहिए । दूसरों की देखा देखी कोई भी कलर उठाकर अपने बालों पर न लगा लें। हेयर कलर बहुत तरह के होते हैं जैसे बरगंडी, ब्राउन, डार्क ब्राउन काला, चेरी, रेड, गोल्डन इत्यादि।
    • अपने बालों को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें । अब अपना पसंदीदा कलर ले और उसको किसी कटोरी में निकाल ले। इस कलर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर किसी ब्रश की सहायता से अपने बालों में अच्छी तरह लगाएं।
    • कलर के पैकेट पर दिए गए समय तक अपने बालों पर इस डाई को लगा रहने दें और फिर अच्छी तरह से अपने बालों को धो लें।
    • बाल धोने के बाद कोई अच्छा सा कंडीशनर लेकर अपने बालों में लगाएं ताकि आपके बालों में रूखापन न हो क्योंकि केमिकल की वजह से आपके बाल रूखे हो सकते हैं।
    • यदि आप चाहें तो कलर करने के बाद शैंपू कर के बालों को धो सकते हैं।

    नोट: जब भी कोई हेयर डाई अपने बालों पर लगाएं तो हमेशा पैच टेस्ट अवश्य करें । यदि 24 घंटे तक आपकी त्वचा पर जलन नहीं होती है तो फिर आप उस हेयर कलर को अपने बालों पर प्रयोग कर सकते हैं।

    हेयर कलर करने के फायदे

    सफ़ेद बालों से मिलता है छुटकारा

    बढ़ती उम्र के कारण या फिर असमय सफ़ेद बाल होने पर इंसान बहुत परेशान हो जाता है और तरह-तरह के उपाय करने के बाद भी इनसे छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में उसका कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है और वह अपनी उम्र से भी बड़ा लगने लगता है । ऐसे समय पर सफ़ेद बालों को छिपाने के लिए उनको डाई करना सबसे उत्तम माना गया है । यह बहुत प्रभावशाली तरीके से बालों को रंग कर उनको खूबसूरत बनाते हैं।

    नया लुक देता है

    एक ही तरह के हेयर कलर से जब आप बोर हो जाते हैं तो एक नया बालों का रंग आपको एक बहुत ही अलग और सुंदर लुक देता है इसकी वजह से आपके दोस्त और जानने वाले आपको काफ़ी सराहाते हैं।

    बालों में जान डाल देता है

    एक अच्छा हेयर डाई आपके डैमेज बालों को बहुत ही नया और ख़ूबसूरत लुक देकर उनमें एक नई जान डाल देता है । इसमें कोई संदेह नहीं है कि हेयर कलरिंग आपके बालों को बहुत ही ख़ूबसूरत बनाकर आपकी शख्सियत को निखार देता है।

    हेयर कलर/हेयर डाई के नुकसान

    बालों को रंगने से हमारे बाल बेशक बहुत खूबसूरत तो लगते हैं लेकिन इनका हमारे बालों पर बुरा प्रभाव भी बहुत अधिक पड़ता है। इसलिए बाल डाई करने से पहले आपको इसके होने वाले नुकसान का भी भली-भांति अंदाजा होना चाहिए।

    एलर्जी की संभावना

    बालों पर यदि आप हेयर कलर करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बालों पर लगातार डाई करने से स्कैल्प में एलर्जी की संभावना बहुत अधिक हो जाती है । कभी-कभी यह एलर्जी काफी भयानक रूप भी ले लेती है इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप कोई भी हेयर कलर अपने बालों पर लगाएं तो उसका एक पैच टेस्ट अवश्य कर लें । जो लोग बिना पैच टेस्ट किए अपने बालों पर हेयर डाई का प्रयोग करते हैं उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    बालों का झड़ना तथा गंजेपन की समस्या

    हेयर डाई में मौजूद तरह-तरह के केमिकल्स बालों के लिए अत्यधिक ख़तरनाक होते हैं । बालों में मौजूद अमोनिया बालों की जड़ों को कमज़ोर कर देता है परिणाम स्वरूप बालों का झड़ना शुरू हो जाता है । कई बार तो लोग इसकी वजह गंजेपन का शिकार भी हो जाते हैं। केमिकल की वजह से नए बालों का आना भी बन्द हो जाता है और लगातार होता हेयर फॉल सिर को तेज़ी से गंजा करना शुरू कर देता है।

    आंखें पर पड़ता है बुरा प्रभाव

    जब हेयर डाई बालों पर लगाया जाता है तो आंखों पर इसका बहुत ही नेगेटिव प्रभाव पड़ता है । धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कम होने लगती है तथा इसके अलावा सिरदर्द की समस्या भी पैदा हो जाती है। इसके अलावा इसका नर्वस सिस्टम पर भी बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से आपको बातें भूलने की बीमारी भी हो सकती है।

    त्वचा कैंसर की समस्या

    हेयर डाई में विभिन्न तरह के कैमिकल मिलाए जाते हैं और उसके बाद ही यह तैयार होता है । जब लोग इसका प्रयोग अपने बालों को रंगने के लिए करते हैं तो वह केमिकल युक्त कलर बालों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सिर की त्वचा को भी बहुत नुकसान पहुंचाता है जिसके कारण कैंसर जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती है ।

    बालों में आ जाता है रूखापन

    लगातार बालों पर हेयर डाई करने से उनमें बहुत अधिक रूखापन आ जाता है क्योंकि हेयर कलर में मौजूद रसायन जब नियमित रूप से बालों को लगाए जाते हैं तो उनकी वजह से बाल बहुत ज्यादा रूखे हो जाते हैं।

    ध्यान रखने योग्य बातें

    • हमेशा उत्तम क्वालिटी का ही हेयर कलर या डाई ही अपने बालों को रंगने के लिए चुने।
    • यदि आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी की समस्या है तो हेयर डाई का प्रयोग न करें। इसके अलावा यदि आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो उस स्थिति में भी बालों को कलर करने से बचें।
    • बालों को कलर करवाने के बाद तेज़ धूप से बचाव करें क्योंकि तेज़ धूप आपके बालों पर जब पड़ेगी तो उनका रंग हल्का हो जाएगा और उनमें रूखापन भी आएगा।
    • यदि आप अपने बालों में मेहंदी का प्रयोग करते हैं तो कलर कराने से कम से कम दो-तीन महीने पहले मेहंदी लगाना बंद कर दें। ताकि कलर बालों पर अच्छी तरह से चढ़ सकें।
    • महीने में एक बार बालों की डीप कंडीशनिंग अवश्य करें और जब भी बालों में शैंपू करें उसके बाद कंडीशनर का प्रयोग ज़रूर करें । इससे आपके बाल सॉफ्ट और मुलायम बने रहेंगे।
    • अपने बालों में डैंड्रफ शैंपू करने से बचें क्योंकि वह आपके कलरिंग किए गए बालों पर प्रभाव डाल सकता है।
    • हफ्ते में कम से कम 2 बार अपने बालों में तेल अवश्य लगाएं । इससे आपके बाल मुलायम और मज़बूत बने रहेंगे।

    दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल उम्मीद है कि आपको पसंद आया होगा अगर आपको ही पसंद आया हो तो कृपया करके अपनी राय हमें कमेंट करके बताएं।

  • आइस क्यूब से जुड़े ब्यूटी टिप्स

    आइस क्यूब से जुड़े ब्यूटी टिप्स

    बर्फ का एक छोटा सा टुकड़ा हमारी त्वचा को ठंडक पहुंचाने के अलावा उसको कई तरह के दूसरे फ़ायदे भी पहुंचाता है। बर्फ़ स्किन की समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करता है। परंतु आप जब भी बर्फ का प्रयोग अपनी त्वचा पर करते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसको कभी भी अपनी स्किन पर डायरेक्ट न लगाएं क्योंकि इस प्रकार लगाने से यह नुकसानदायक हो सकती है। आइस क्यूब्स को स्किन पर गर्मियों में लगाने के अलावा सर्दियों में भी प्रयोग कर सकते हैं परंतु इसको प्रयोग करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए जिससे कि इसके भरपूर लाभ आपको मिल सकें। आइए हम जानते हैं कि कैसे आइस क्यूब से त्वचा को सुंदर तथा निखरा हुआ बनाया जा सकता है।

    त्वचा के बढ़े हुए रोम छिद्रों को छोटा करने में सहायता करता है

    त्वचा के रोम छिद्रों में जब अत्यधिक गंदगी जमा हो जाती है तो इसके कारण पिंपल्स और मुहांसों की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसकी वजह से चेहरा बहुत भद्दा लगने लगता है। यह परेशानी प्राय: तैलीय त्वचा वाले लोगों को अधिक होती है। इसलिए आप प्रतिदिन अपने चेहरे को धोने के बाद एक आइस क्यूब लेकर उसको मलमल के कपड़े में लपेट कर अपने चेहरे पर रगड़े। ऐसा करने से रोम छिद्रों का मुंह छोटा हो जाएगा और उनमें फिर मेल और तेल वगैरह जमा नहीं हो सकेगा।

    रिंकल्स को रोकता है

    त्वचा पर रिंकल्स अकसर 30 के बाद आना शुरू हो जाती है और जैसे-जैसे समय बढ़ता है वैसे वैसे यह और अधिक गहरी होने लगती है। यह बात सच है कि इनसे छुटकारा नहीं पाया जा सकता परन्तु इनके आने की प्रक्रिया को आप धीमा ज़रूर कर सकते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि प्रदूषण तथा धूप के कारण भी त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए चेहरे पर बर्फ का लगाना बहुत ही हेल्पफुल रहता है।

    डार्क सर्कल्स की समस्या को करता है दूर

    आंखों के आसपास काले घेरे होना एक आम समस्या बनकर रह गया है। आज हर इंसान का लाइफ स्टाइल बहुत अधिक बदल गया है। भरपूर नींद ना लेना, अत्यधिक फोन या टेलीविजन का इस्तेमाल करना तथा भोजन में पोषण की कमी के कारण आंखों के आसपास डार्क सर्कल हो जाते हैं। यदि आप चाहें तो इस से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। इनको स्थाई रूप से दूर करने के लिए बर्फ़ के एक टुकड़े की आवश्यकता होगी। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप अपनी आंखों के लिए बर्फ का प्रयोग करें तो उसमें गुलाब जल, खीरे का रस तथा आलू का जूस होना चाहिए। ‌ इस प्रकार यह बहुत फायदेमंद रहेगा।

    आंखों की सूजन दूर करता है

    आंखों के आसपास सूजन पूरे चेहरे को प्रभावित करती है। यह अत्यधिक आंखों का काम करने की वजह से हो जाती है जैसे- घंटों कंप्यूटर पर काम करना, भरपूर नींद न लेना, अत्यधिक मोबाइल का इस्तेमाल करना इत्यादि। यह सूजन प्रायः आंखों के निचले हिस्से में होती है जो देखने में बहुत ही बुरी लगती है। इसको दूर करने के लिए आइस क्यूब लेकर अपनी आंखों के आसपास धीरे-धीरे लगाएं। इस तरह सिकाई करने से आपकी आंखों को राहत भी मिलेगी और सूजन में भी कमी आएगी।

    धूप से जली त्वचा तथा घमौरियों को ठीक करता है

    अत्यधिक तेज़ धूप त्वचा के लिए बहुत हानिकारक होती है। लेकिन आप हमेशा घर पर तो नहीं रह सकते, अपने काम के लिए घर से बाहर जाना ही पड़ता है। धूप से जली हुई त्वचा देखने में मुरझाए हुई लगती है और यह काली पड़ जाती है। अगर आप अच्छे से अच्छा एसपीएफ भी लगाकर बाहर जा रहे हैं तो धूप तब भी अपना बुरा असर त्वचा पर छोड़ ही देती है। इसलिए जब आपकी त्वचा धूप से जल जाए तो उसका उपचार आप बर्फ़ की सिकाई करके कर सकते हैं। हर रोज़ अपने चेहरे पर एक आइस का टुकड़ा लेकर इसको धीरे-धीरे गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं। इससे आपको बहुत राहत महसूस होगी। इसी प्रकार घमौरियों के लिए भी आइस क्यूब्स बहुत फायदेमंद है। ‌जब शरीर की घमौरियां किसी लोशन या पाउडर से सही नहीं होती हैं तो ऐसे में आप आइस क्यूब अपनी त्वचा पर प्रयोग करें।

    आंखों के लिए आइस क्यूब

    आवश्यक सामग्री:

    • ग्रीन टी- एक चम्मच
    • आइस ट्रे

    बनाने का तरीका:

    • ग्रीन टी तैयार करें
    • उसे आइस ट्रे में डालकर जमा लें।

    प्रयोग करने का तरीका:

    अब प्रतिदिन आइस क्यूब लेकर उससे अपनी आंखों की सिकाई करें। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की सूजन को दूर करने में बहुत सहायक होते हैं। इसके अलावा यदि आपकी आंखें लगातार काम करते-करते थक गई हैं तो इसमें भी राहत पहुंचेगी।

    स्किन रैशेज और सनबर्न स्किन के लिए

    आवश्यक सामग्री:

    • एलोवेरा जेल -1 पत्ती (इस का जेल निकाल लें)
    • आइस ट्रे

    बनाने का तरीका:

    • एलोवेरा जेल लेकर आइस ट्रे में भर लें
    • अब इसको फ्रीज में जमा लें।

    प्रयोग करने का तरीका:

    अब हर दिन एक आइस क्यूब लेकर अपनी धूप से जली हुई स्किन पर लगाएं। आपको तुरंत राहत मिलेगी। एलोवेरा में कुदरती हील करने के गुण होते हैं।

    त्वचा को तरो-ताजा करने के लिए

    आवश्यक सामग्री:

    • खीरा- 1
    • गुलाब जल-आवश्यकतानुसार

    बनाने का तरीका:

    • खीरा लेकर उसको कद्दूकस कर लें
    • उसका रस निकाल लें।
    • अब इसमें इतनी मात्रा में ही गुलाब जल मिलाएं।
    • फिर इसको आइस ट्रे में भरकर फ्रिज में जमने के लिए छोड़ दें।

    प्रयोग करने का तरीका:

    जब यह अच्छी तरह से जम जाए तो इसको अपने चेहरे पर यूज़ करें। यह आपकी त्वचा को एकदम से तरोताजा और चमकीला बना देगा।

    चेहरे के पिंपल्स और मुहांसों के लिए

    आवश्यक सामग्री:

    • दालचीनी पाउडर- 1 चम्मच
      पानी- 1 गिलास
      नींबू का रस- 8-10 बूंदे

    बनाने का तरीका:

    • एक गिलास पानी का लेकर उसमें दालचीनी पाउडर को मिला दे।
    • इसको अच्छी तरह से मिलाएं।
    • अब इसमें नींबू का रस मिला दे।
    • अगर आप चाहे तो आप इसमें रोज़हिप ऑयल भी मिला सकते हैं।
    • अब इनको ट्रे में डालकर जमने के लिए फ्रिज में रख दें।

    प्रयोग करने का तरीका:
    प्रतिदिन एक आइस क्यूब लेकर उसको अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद आपने अपना चेहरा धोना नहीं है। यह बहुत ही प्रभावशाली तरीके से चेहरे के तेल को कंट्रोल करके मुहांसों को आने से रोकेगा।

    त्वचा पर आइस क्यूब लगाने के कुछ ज़रूरी टिप्स

    • बर्फ़ अपने चेहरे पर लगाने से पहले इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि आपका चेहरा बिल्कुल साफ़ होना चाहिए उस पर किसी भी प्रकार की धूल-मिट्टी या गंदगी नहीं होनी चाहिए।
    • अपनी त्वचा के किसी विशेष हिस्से पर बर्फ़ को 1 मिनट से अधिक समय तक न‌ मलें। इसके अलावा सिर्फ 15 मिनट तक ही इसका प्रयोग अपनी त्वचा पर करें।
    • अपने चेहरे पर हमेशा सर्कुलर मोशन में ही आइस क्यूब लगाएं तथा आंखों पर इसका प्रयोग करते समय विशेष ध्यान रखें।
    • यूं तो आइस क्यूब चेहरे तथा त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन यह बात आप अपने ध्यान में रखना कि अत्याधिक इसको इस्तेमाल न करें क्योंकि किसी भी चीज़ की ज्यादती अच्छी नहीं होती।

     

  • त्वचा बेजान क्यों हो जाती है? इसका कैसे उपचार किया जा सकता है?

    त्वचा बेजान क्यों हो जाती है? इसका कैसे उपचार किया जा सकता है?

    त्वचा हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है लेकिन वातावरण में प्रदूषण और हमारे गलत लाइफस्टाइल की वजह से हमारी त्वचा बेजान और मुरझाई हुई सी हो जाती है। आमतौर पर लोगों को यही समझ में नहीं आता कि उनकी त्वचा बेजान क्यों हो गई है और इसलिए वह अपनी त्वचा की पूरी तरह से देखभाल नहीं कर पाते हैं। तो इसलिए सबसे पहले यह जानना ज़रूरी है कि जब हमारी त्वचा मुरझाई और बेजान सी हो जाती है तो उसके पीछे क्या कारण होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इसी बारे में आपको बताएंगे जो आपके लिए बहुत हेल्पफुल रहेगा त्वचा की उचित देखभाल करने और उस को स्वस्थ रखने में।

    त्वचा बेजान होने के कारण

    पानी की कमी के कारण

    आमतौर पर लोग अपने शरीर में पानी की मात्रा पर ध्यान नहीं देते क्योंकि उनको शरीर में पानी के महत्व के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती है । यदि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है तो उसका सीधा असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है । आपकी त्वचा बेजान हो जाती है और त्वचा पर झाइयां और झुर्रियां भी पड़ जाती हैं । इसलिए यह बहुत ही जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए।

    तनाव के कारण

    आजकल शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जिसको टेंशन या परेशानियां न हो । लेकिन अत्यधिक तनाव के कारण आपकी त्वचा रूखी और बेजान सी होने लगती है । इसलिए तनाव मुक्त रहें और अपनी त्वचा के दुश्मन न बनें । ज़िंदगी में यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उसका समाधान ढूंढे न कि टेंशन ले ले कर अपने स्वास्थ्य को ख़राब करें । खुश रहने से आपकी त्वचा पर आंतरिक चमक भी आएगी और सुंदर भी बनी रहेगी ।

    स्क्रब न करने के कारण

    त्वचा की देखभाल के लिए यह बहुत आवश्यक है कि उसकी उचित सफ़ाई हो और सप्ताह में कम से कम 2 बार स्क्रबिंग अवश्य होनी चाहिए । यदि आप अपने चेहरे पर स्क्रबिंग नहीं करते हैं तो इससे आपके रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिसकी वजह से कील-मुंहासे आदि की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

    मॉइस्चराइजर न लगाने के कारण

    आपकी त्वचा चाहे ऑइली हो या ड्राई, आपको हर रोज़ इस पर कोई अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी । त्वचा में नमी की कमी के कारण झुर्रियां आ जाती है और त्वचा कांतिहीन लगने लगती है ।

    भरपूर नींद न लेने के कारण

    यदि आप हर रोज 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते है तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है जिसकी वजह से आपकी त्वचा बेरौनक और मुरझाई सी लगने लगती है । नींद न पूरी होने के कारण त्वचा में अन्य स्किन प्रॉब्लम्स भी उत्पन्न हो जाती हैं ।

    अत्यधिक साबुन के प्रयोग के कारण

    यदि आप बार बार अपनी त्वचा पर साबुन का प्रयोग करते हैं तो इसके कारण स्किन में रूखापन आ जाता है । इसलिए त्वचा पर अधिक साबुन का प्रयोग करने से बचें । महिलाओं को घर में अकसर बार-बार बर्तन धोने पड़ते हैं जिसकी वजह से उनके हाथ खुरदरे और बेजान हो जाते हैं इसलिए आप जब भी बर्तन धोए तो अपने हाथों में ग्लव्स पहन लें ।

    ख़राब खान-पान के कारण

    आज के दौर में लोग अधिकतर फास्ट फूड अधिक खाते हैं जो कि त्वचा के लिए हानिकारक है । दूसरी और कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बहुत अधिक डाइटिंग करते हैं और अपने खाने में बिल्कुल भी घी , तेल का प्रयोग नहीं करते हैं जो कि उचित नहीं होता है । तला-भुना खाना खाने से भी त्वचा पर ग़लत प्रभाव पड़ता है ।

    त्वचा के रूखेपन को दूर करने के उपाय

    यदि आप यह चाहते हैं कि आपकी त्वचा में चमक बनी रहे और उसमें नमी के साथ-साथ रूखापन भी न रहे तो इसके लिए आपको अपनी स्किन की ठीक प्रकार से देखभाल करनी होगी । साथ ही आप इस बात को भी समझ लीजिए की रूखी त्वचा को अधिक देखभाल की ज़रूरत होती है । आप निम्नलिखित उपायों को अपनाकर अपनी त्वचा के रूखेपन को दूर कर सकते हैं :

    त्वचा को एक्सफोलिएट करना न भूलें

    त्वचा को एक्सफोलिएट करना बहुत आवश्यक होता है इससे त्वचा के सभी डेड सेल रिमूव होकर त्वचा कांतिमय और मुलायम बन जाती है । यह स्किन को तरोताजा और ख़ूबसूरत दिखाने का सबसे आसान तरीका है । इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी त्वचा की सारी अशुद्धियां दूर हो जाएंगी और आपकी त्वचा की चमक भी बढ़ जाएगी ।

    हर रोज सीटीएम करें

    क्लींजिंग टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग स्किन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । यदि आप यह चाहती हैं कि आपकी त्वचा ख़ूबसूरत और कांतिमय बनी रहे तो इसके लिए आप सबसे पहले सीटीएम की रूटीन को फॉलो करें और उसके बाद आप दूसरे स्किन ट्रीटमेंट अपने चेहरे पर प्रयोग करें । हर दिन 2 बार इसको अवश्य करें । यह आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने में बहुत ही सहायक है ।

    एलोवेरा जेल से दूर करें रूखापन

    यदि आपकी त्वचा अत्यधिक रूखी और बेजान सी हो गई है तो इसके लिए आप एलोवेरा जेल में जैतून का तेल मिलाकर हर रोज रात को सोते समय लगाएं । यह आपकी त्वचा से दाग-धब्बों को हटाने के साथ-साथ आपकी त्वचा में नमी बनाए रखेगा और आपकी त्वचा की सभी समस्याओं को दूर कर देगा ।

    नारियल तेल का मसाज

    त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए नारियल का तेल बहुत बेस्ट है क्योंकि यह गहराई से त्वचा में नमी पहुंचा कर उसको तरो-ताजा बनाकर उसको गोरा और दमकता हुआ बनाता है । हर रोज़ रात को सोते समय आप नारियल तेल की मालिश अपने चेहरे पर अच्छी तरह से करें और सो जाएं । यदि आप चाहें तो आप नारियल तेल के अलावा जैतून का तेल या फिर विटामिन ई ऑयल का भी प्रयोग कर सकते हैं ।

    केला और शहद का फेस मास्क

    केला और शहद आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देकर उसको नमी युक्त बनाता है । इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको आधा केला लेकर उसको मैश करना है और और फिर उस में दो चम्मच शहद के मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें । अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक रूखी और बेजान हो रही है तो फिर आप इसमें आधा चम्मच ऑलिव ऑयल भी मिला लें । अब इस तैयार पैक को अपने सारे फेस पर और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें और जब यह सूख जाए तो साफ़ पानी से अपना चेहरा धो लें । यह फेस पैक फ़ौरन आपके फेस को मॉइश्चराइज करके उसमें चमक लाएगा और चेहरे के रूखेपन को भी दूर कर देगा । इसके अतिरिक्त यदि आपकी त्वचा पर झुर्रियां आदि की समस्या है तो उसको भी यह दूर करके आपकी त्वचा को टाइट करेगा ।

    फ्रेंड्स ये था आज का हमारा आर्टिकल, उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा और आपके लिए यह काफ़ी हेल्पफुल भी रहेगा । इसमें हमने आपके साथ बहुत इजी उपाय शेयर करें हैं त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए । आपकी राय का हम इंतजार करते हैं इसलिए आपकी जो भी राय है वह हमें कमेंट करके अवश्य बताएं ।

  • ओपन पोर्स के कारण और उपाय बताइए?

    ओपन पोर्स के कारण और उपाय बताइए?

    हर इंसान की त्वचा पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिन से त्वचा सांस लेती है लेकिन समस्या तब उत्पन्न होती है जब यह छिद्र बड़े हो जाते हैं और फैल जाते हैं । यह बड़े हुए ओपन पोर्स बहुत ही भद्दे लगते हैं जिसकी वजह से कोई भी इंसान असहज महसूस करने लगता है । इनके होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि जेनेटिक, तैलीय त्वचा, अस्वस्थ स्किन केयर रूटीन तथा इसके अलावा और भी बहुत से कई कारण होते हैं । लेकिन ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनका उपयोग करके आप इन लार्ज पोर्स को बंद कर सकते हैं।

    इसके लिए आपको नियमित रूप से अपनी त्वचा की देखभाल करनी होगी तथा भिन्न-भिन्न स्किन ट्रीटमेंट करने होंगे। यह ज़रूरी नहीं है कि आप किसी स्किन डॉक्टर के पास जाकर ही इनका इलाज कराएं । ऐसे बहुत से घरेलू उपाय है जिनकी सहायता से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

    ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के उपाय

    सबसे पहले तो आप यह जानने की कोशिश करें कि इन बढ़े हुए रोम छिद्रों के पीछे क्या कारण है क्योंकि यदि आपको कारण पता होगा तो आप फिर अच्छी तरह से इनका उपचार भी कर सकेंगे । ऐसा देखा भी गया है कि ओपन पोर्स वाली त्वचा पर मेकअप लगाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि फाउंडेशन लगाने के बाद भी त्वचा ऊबड़-खाबड़ सी लगती है । इसके अलावा त्वचा धूल-मिट्टी तथा प्रदूषण के प्रति भी बहुत अधिक संवेदनशील हो जाती है । इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप निम्नलिखित टिप्स को अपनाकर अपनी त्वचा को इनसे मुक्ति दिला सकते हैं।

    मुल्तानी मिट्टी का पैक

    मुल्तानी मिट्टी का पैक आपके खुले हुए रोम छिद्रों को बंद करने में काफ़ी मददगार साबित हो सकता है । इसके अलावा यह चेहरे के अतिरिक्त तेल को भी कंट्रोल करता है और यदि चेहरे पर पिंपल्स वगैरह हो रहे हैं तो उनको भी ठीक करता है ।

    बनाने की विधि:

    • मुल्तानी मिट्टी – 2 चम्मच
    • गुलाब जल- दो चम्मच

    मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह से एक पेस्ट बना लें । इस बात का ध्यान रखें कि यह न तो बहुत अधिक गाढ़ा हो और न ही बहुत अधिक पतला । अब किसी ब्रश की सहायता से अपने सारे चेहरे पर इस फेस पैक को लगा ले और इसे सूखने तक लगा रहने दें । जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो अपने चेहरे को पानी से हल्के-हल्के रगड़ते हुए धो लें । यह आपको प्रतिदिन करना होगा कुछ ही दिनों में आप इसके रिजल्ट्स देख लेंगे । इसके नियमित प्रयोग से आपकी त्वचा कोमल, गौरी बनेगी और खुले हुए रोम छिद्र भी दूर होंगे।

    बर्फ से करें मसाज

    एक बर्फ का टुकड़ा लेकर उसको किसी मलमल के कपड़े में लपेटकर इससे अपने चेहरे पर मसाज करें । यह बहुत ही प्रभावशाली उपाय है खुले हुए रोम छिद्रों को बंद करने का । जब बर्फ को त्वचा पर गिरते हैं तो वह तुरंत ही बड़े रोम छिद्रों को कसकर बंद कर देती है । आप चाहे तो प्रतिदिन इस उपचार को करके अपने खुले हुए रोम छिद्रों को बंद कर सकते हैं ।

    एग व्हाइट फेस पैक

    अंडे की सफेदी त्वचा को टाइट करने के लिए काफ़ी प्रभावशाली होती है और अकसर लोग इसका पैक बना कर अपनी त्वचा को टाइट करने के लिए प्रयोग करते हैं । एक अंडा लेकर उसकी सफेदी को अच्छी तरह से फेंट लें और फ़िर अपनी उंगलियों की सहायता से अपने सारे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं । यदि आप चाहें तो इसमें मुल्तानी मिट्टी का पाउडर भी मिलाकर लगा सकते हैं । जब यह सूख जाए तो साफ़ पानी से अपना चेहरा धो लें ।

    त्वचा की नियमित रूप से देखभाल करें

    इस बात का आप विशेष तौर पर ध्यान रखें कि सिर्फ़ फेस मास्क या फेस पैक लगाने से आपकी ओपन पोर्स की समस्या हल हो जाएगी । इसके लिए आपको नियमित रूप से अपनी त्वचा की देखरेख करनी होगी ।‌ निम्नलिखित तरीकों को अपनाकर आप अपनी त्वचा को साफ रख सकते हैं।

    अपने चेहरे को रखें साफ

    जब धूल मिट्टी और प्रदूषण से आपका चेहरा लगातार संपर्क में रहता है तो धूल मिट्टी इनके ऊपर जम जाती है जिसकी वजह से यह रोम छिद्र बड़े-बड़े दिखाई देने लगते हैं । इसके लिए आपको चाहिए कि अपनी त्वचा को साफ़ रखें तथा दिन में दो बार सुबह व शाम अपने चेहरे को अच्छी तरह धोएं । अपने चेहरे को धोने के लिए आप हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें और अपने चेहरे को हमेशा किसी सॉफ्ट तौलिए से थपथपाते हुए सुखाएं ।

    त्वचा का एक्सफोलिएट जरूर करें

    हर सप्ताह अपनी त्वचा को किसी अच्छे स्क्रब से एक्सफोलिएट करें । इसका फायदा यह होगा कि यह आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को स्वस्थ बनाएगा । इसके लिए आप बाज़ार से कोई भी अच्छा सा स्क्रब ले सकते हैं और यदि आप चाहें तो अपना स्क्रब घर में भी बना सकते हैं । इसके लिए आप कोई भी अच्छा सा क्लींजर लेकर उसमें थोड़ी-सी चीनी मिक्स कर ले और फिर हल्के हाथों से अपने सारे चेहरे पर स्क्रबिंग करें ।

    चेहरे पर स्ट्रीमिंग करें

    खुले हुए रोम छिद्रों को छिपाने के लिए भाप लेना बेहद ही श्रेष्ठ होता है। भाप लेने से चेहरे की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। भाप लेने के लिए आप पानी को उबाल लें और अब उस भाप वाले पानी पर अपने चेहरे को झुका ले और ऊपर से तोलिया लेकर अपना सर ढक लें। भाप लेने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें । इस तरह से त्वचा की सारी गंदगी और धूल मिट्टी बाहर निकल कर चेहरा साफ़ हो जाता है।

    स्किन स्पेशलिस्ट से करें सलाह

    यदि आपके ओपन पोर्स का प्रॉब्लम घरेलू उपचार से कंट्रोल में नहीं हो पा रहा है तो इसके लिए उत्तम यही होगा कि आप किसी अच्छे स्किन के डॉक्टर से संपर्क करें । लेजर उपचार खुले हुए रोम शब्दों का बहुत ही प्रभावशाली और स्थिर उपाय है।‌ लेजर बहुत ही प्रभावपूर्ण तरीके से खुले हुए रोम छिद्रों को कस कर उन्हें छोटा दिखाता है । परंतु लेजर उपचार काफी महंगा होता है इसलिए इस ट्रीटमेंट का हर इंसान लाभ नहीं उठा सकता । इसके लिए कम से कम 30-35 हज़ार रुपए तक का खर्च आ सकता है।