महिलाओं और लड़कियों के लुक को पूरा करने का काम मेहंदी करती है। हमारे पास हर मौके के लिए खास मेहंदी डिजाइन उपलब्ध है। परंतु मेहंदी जितनी आसान दिखती है उतनी आसान होती नही है। हर कोई आसानी से मेहंदी डिजाइन नही बना सकता।
घबराईये मत, हम आपके लिए कुछ ट्रिक लेकर आये है जिनसे आप नए मेहंदी डिजाइन को बढ़ी आसानी से बना सकतीं हैं। तो आप किसका इंतेजार कर रहे हैं? इस वीडियो को देखने के बाद आप बड़े आसानी से अपने हाथों पर मेहंदी डिजाइन लगवा सकेंगे।
मेहंदी डिजाइन की विशेषताएं
1. घुमावदार रेखाएँ
सभी तरह की घुमावदार रेखायें मेहंदी डिजाइन में इस्तेमाल की जाती है। इसमे गहरे से लेकर पतले रेखाओं के उपयोग किया गया है। सीधी रेखाएं फूलो को दर्शाती है।
2. पैटर्न
इस मेहंदी डिजाइन में एक ही मेहंदी डिजाइन को कई बार उपयोग में लाया गया है जिससे हमें मेहंदी पूरी भरी हुई दिखाई देती है। इसमें हमे पैस्ले पैटर्न दिखाई देती है जिसे पत्तियों की डिज़ाइन से कवर की गई है। पैस्ले डिज़ाइन इस मेहंदी को और भी खास बना देती है।
3. पैस्ले
सबसे खास चीज़ जो मेहंदी डिजाइन को आकर्षक बनाने के साथ साथ सुंदर बनाती है वो है पैस्ले पैटर्न। पैस्ले पैटर्न फूलो और पत्तियों से प्रेरित डिज़ाइन है। यह मेहंदी डिजाइन का वो घटक है जिसे बड़ी आसानी से देखा जा सकता है। यह बहुत सारे डिज़ाइन के बेस के तौर पर उपयोग किया जाता है।
4. मोती
जिस तरह मोती हमारे खूबसूरती को बढ़ा देता है उसी तरह यह मेहंदी डिजाइन की खूबसूरती भी बढ़ा देता है। गहरे और पतले मोतियों की सरंचना हमे इस मेहंदी में दिखाई देती है जो और भी कलाकृतियों को उभारने का काम करती है।
खास त्योहार
1. होली
होली भारत का एक बहुत ज्यादा मनाए जानेवाला त्यौहार है। बहुत से लोग होली के त्यौहार में अपने हाथों में मेहंदी लगवाते हैं क्योंकि यह त्यौहार वसंत ऋतु में आता है जिसे हिना का मौसम भी कहा जाता है। और दूसरी तरफ कुछ लोग इस त्यौहार पर अपने हाथों में मेहंदी लगवाना पसंद करते हैं।
2. करवा चौथ
इस दिन हर महिला दुल्हन की तरह तैयार होती है क्योंकि यह उनके जीवन का सबसे खास दिन होता है। दुल्हन लुक बिना मेहंदी के अधूरा है और मेहंदी करवा चौथ का एक अभिन्न अंग भी है। महिलाएं अलग अलग डिज़ाइन में अपने हाथों को मेहंदी से सजा कर सुंदर बनाती हैं।
3. ईद उल फितर
ईद उल फितर मुस्लिम समाज का सबसे ज्यादा धूम धाम से मनाने जाने वाला त्यौहार है। हर कोई शाम में बाहर जाने के लिए बहुत शानदार तरीके से तैयार होता है और सुंदर दिखने की कोशिश करता है। महिलाएं और लड़कियां इस खास दिन पर अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती है और इस खास दिन पर और भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं।
4. शादी
शादी एक ऐसा समय है जब हम हवाओ में मेहंदी की खुशबू बढ़ी आसानी से सूंघ सकते है क्योंकि शादी में हर कोई अपने हाथों को मेहंदी से सजाना चाहता है। मेहंदी समारोह में हर महिला और लड़की अपने हाथों को मेहंदी डिजाइन से सजाकर अपने हाथों को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहती हैं।
मेहंदी से जुड़े कुछ सवाल
1. मेहंदी को गहरा कैसे बनाये?
हर कोई गहरी मेहंदी चाहता है। इसे कुछ आसान तरीको का इस्तेमाल करके बनाया जा सकता है। नींबू के रस और शक्कर को मिलाकर अपने हथेलियों में लगाइये या फिर आप सरसों के तेल का उपयोग कर सकती हैं।
2. मेहंदी से होने वाले संक्रमण से कैसे बचें?
मेहंदी लगाने से पहले साफ सफाई का खास ध्यान रखिये। मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ कीजिये परंतु सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अच्छे गुणवत्ता वाली मेहंदी का उपयोग कीजिये।
3. क्या मेहंदी को अधिक समय तक के लिए गहरा रखने के लिए कोई उपाय है?
मेहंदी के गहरे पन को अधिक समय तक बनाये रखने के लिए जरूरी है कि आप पानी से दूर रहें और समय समय पर हाथो पर तेल लगाते रहें।
4. मेहंदी की आसान डिज़ाइन कौन सी है?
बहुत सारी मेहंदी डिजाइन और ट्रिक है जिससे आप मेहंदी डिजाइन बड़ी आसानी से लगा सकती हैं।
मोतियों वाली डिज़ाइन: एक ऐसी डिज़ाइन जिसमे मोतियों के आकृति का उपयोग करके मेहंदी को खूबसूरत बनाया जाता है।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन: स्टाइलिश और आसान मेहंदी डिज़ाइन की बात करें तो अरेबिक पैटर्न से आसान कोई और मेहंदी डिजाइन नहीं हो सकती। इसमे रूपांकनों को पद्धाति बद्ध तरीको से सजाया जाता है जो इसे अनोखा और खास बनाता है।
पैटर्न मेहंदी डिजाइन: एक जैसे ही रूपांकनों को बार बार उपयोग किया जाता जिससे मेहंदी डिजाइन और भी आकर्षक दिखाई देती है।
रेखाओं वाली मेहंदी डिजाइन: सभी तरह की रेखाओं का इस्तेमाल करके मेहंदी डिजाइन को सुंदर और आकर्षक बनाया जाता है जो बहुत आसान और सरल तरीका है।
महेंदी और हिना हमेशा से सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ होता है। दुनिया के सभी धर्म और संस्कृति के लोग मेहंदी को अलग अलग ढंग से इस्तेमाल करते हैं। मेहंदी खुशी, उल्हास, खूबसूरती, सकरात्मक ऊर्जा का प्रतीक रहा है।
सभी मेहंदी डिजाइन में से मोर के डिज़ाइन वाली मेहंदी बहुत पुराने समय से चलन में है और इसकी खूबसूरती आज भी बहुत ज्यादा चलन में पाई जाती है।
मोर बहुत सारे मनुष्यों के आकर्षण का केंद्र रहा है और इसे एकता का प्रतीक भी माना जाता है। कथाओं और इतिहास में हमे मोर पंख एक सौजन्य का प्रतीक जैसा दिखाया गया है। इसे देवताओं का प्रतीक तथा सुरक्षा प्रदान करने वाला भी माना जाता था। मोर पंख को भगवान कृष्ण की पहचान भी माना जाता है जो भगवान विष्णु के अवतार हैं।
आज हम आपके लिए कुछ शानदार मोर मेहंदी डिजाइन लेकर आये हैं जिसे कुछ खास डिज़ाइनर ने डिज़ाइन किया है। हमे आशा है आपको यह पसंद आएगी।
मोर मेहंदी डिजाइन्स
1. हथेली के पिछले हिस्से के लिए खूबसूरत मोर मेहंदी डिजाइन
यह खूबसूरत मोर मेहंदी डिजाइन ने लगभग आधे हाथ पर अपनी चमक बिखेरी है। मोर पंख डिज़ाइन और टेड़ी मेड़ी लाइन और बिंदुओं का डिज़ाइन इसे सबसे आकर्षक बनाता है। गहरे और सही ढंग से बनाये गए इस मोर पंख के डिज़ाइन से यह मेहंदी और भी खूबसूरत लगती है। यह मोर के पंख की डिज़ाइन वाली मेहंदी सभी का मनमोह लेगी अगर आप इसे किसी त्यौहार में लगाती हैं तो।
फूलो की डिज़ाइन वाली यह मोर के पंख वाली मेहंदी डिजाइन किसी भी हाथ मे बेहद खूबसूरत लगेगी। इस मोर मेहंदी डिजाइन के चारों ओर हमे खूबसूरत डिज़ाइन देखने को मिलते है जिसके काऱण यह मेहंदी डिजाइन और भी शानदार दिखाई देती है। पंख को फूलों की डिज़ाइन से भरा गया है जिससे मेहंदी डिजाइन और भी आकर्षक लगे।
3. शानदार मोर मेहंदी डिजाइन हथेली के पिछले हिस्से के लिए
यह मोर के पंख की डिज़ाइन वाली मेहंदी बहुत खूबसूरत लग रही है और उसके पंख के पास का घुमावदार डिज़ाइन इसे और भी सुंदर बनाता है। छोटे छोटे पत्तियों की डिज़ाइन इसके किनारो की सुंदरता और बढ़ा देती है जिससे यह दिखने में औऱ भी आकर्षक लगता है। यह बेहतरीन मोर मेहंदी डिजाइन सभी लड़कियों के दिलो को मोह लेने वाला है।
यह अनोखी मेहंदी डिजाइन लाल रंग के मेहंदी कलर से बनाई गई है जो इसे बहुत खास बनाती है। पूरी मेहंदी डिजाइन सुंदर पत्तियों और बिंदुओं से सजाया गया है। इसमें जालीदार पैटर्न भी हमे देखने को मिलता है। मोर के मुकुट का पैटर्न और बिंदुओं की रचना सबसे अनोखा लगता है। हथेलियों पर बनाई गई यह डिज़ाइन दुल्हन के सहेलियों के हाथों पर बहुत खूबसूरत लगेगी।
यह अरेबिक स्टाइल की मोर मेहंदी डिजाइन बहुत सुंदर है और बिंदुओं की डिज़ाइन इसकी सुंदरता और बढ़ा देती हैं। इस डिज़ाइन की खासियत यह है कि इसमें बहुत अधिक मेहंदी का प्रयोग किया गया है जैसा की आप तस्वीर में देख सकते हैं। हाथो की हथेलियों के लिए इससे अच्छी कोई और डिज़ाइन नही हो सकती। यह मेहंदी डिजाइन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेगी।
6. लाजवाब मोर मेहंदी डिजाइन आपके सुंदर हथेलियों के लिए
इस मोर मेहंदी डिजाइन में हल्के और गहरे रंगों के मिश्रण का उपयोग किया गया है जो इसकी खूबसूरती और बढ़ा देता है। मोर पंख की डिज़ाइन इस पूरे मेहंदी को और भी आकर्षक बनाती है। गहरे और पतली रेखायें और इसके साथ ही साथ फूलो की शानदार डिज़ाइन इस मेहंदी को और भी यादगार बनाती है और दुल्हने इसे अपने सगाई वाली रात में लगा सकती हैं।
इस मेहंदी डिज़ाइन में हमे गहरे और सुंदर मोर पंख की आकृति बनी हुई दिखाई देती है जो इसकी खासियत है। कुछ कुछ डिज़ाइन को गहरी मेहंदी से उभारा गया है। फूल और पत्तियों के गजब का संगम हर किसी के दिल को चुराने के लिए काफी है। गुलाब और जालीदार डिज़ाइन आपकी उंगलियों को बखूबी सजाने के काम करते हैं। इसके बिंदुओं की रचना और फूलो की डिज़ाइन किसी भी समारोह के लिए उपयुक्त विकल्प है।
8. अद्भुत मोर मेहंदी डिजाइन आपके सुंदर हथेलियों के लिए
मोर पंख मेहंदी डिजाइन बहुत शानदार और खूबसूरत लगती है और इसकी खूबसूरती बढाने का काम गहरे और हल्के मेहंदी डिजाइन करते हैं। चूंकि दोनो भी डिज़ाइन एक दूसरे से अलग है फिर भी हमे कही न कही समानता देखने को मिलती है। फूलो और गहरे रंग की पत्तियों की डिज़ाइन इस मेहंदी में चार चांद लगा देती हैं। यह मेहंदी डिजाइन दुल्हन की सहेलियों को किसी भी मौके पर बहुत पसंद आएगी।
मोर पंख कि आकृति कलाई पर किसी ब्रेसलेट जैसी लगती है। पंख, पत्तियों और जालीदार भाग को गहरे मेहंदी से रंगा गया है जो इस मेहंदी को संपूर्ण करने का काम करती है। खासकर कमल के फूल की डिज़ाइन इसकी सादगी और सुंदरता को दर्शाती है। यह मोर के पंख के डिज़ाइन वाली मेहंदी खास कर युवा लड़कियों को अपनी और आकर्षित करती हैं। आप इसे किसी भी मौके पर लगा सकते हैं।
जिस तरह मोर अपने पंखों को फैलाकर अपनी सुंदरता का परिचय देता है उसी तरह इस डिज़ाइन के मध्य में मोर की डिज़ाइन इसकी उत्कृष्टता को।दर्शाता है। जो युवा लड़कियां अपने किसी खास मौके पर लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहती हैं उनके लिए यह पैटर्न बहुत खास होगा। इस पूरी मेहंदी को शानदार फूलो से सजाया गया है जो इसकी खूबसूरती को चार चाँद लगा देता है।
11. सुंदर कलाकृत मोर मेहंदी डिजाइन आपके हथेलियों के लिए
फैले हुए मोर पंख के वजह से यह डिज़ाइन अपने आप मे संपूर्ण लगती है और इसके साथ किसी और डिज़ाइन की जरूरत नही होती। खाली जगह हमे मोर के डिज़ाइन को अच्छे ढंग से देखने को समझने में मदद करता है। कलाई पर बनी डिज़ाइन और हथेली की डिज़ाइन किसी भी युवा महिला को आकर्षित करने के लिए काफी है।
खूबसूरत फूलो के बारीक काम और पत्तियों के घुमावदार डिज़ाइन ने इस मिरर मोर पंख की डिज़ाइन को और भी आकर्षक बना दिया है। हथेलियों के किनारे पर बने मोर के पंख की आकृति और उसके चारों तरफ खूबसूरत डिज़ाइन को अपने खास दिन के लिये बहुत सारी महिलाएं चुनती हैं। यह आपके लुक को और भी शानदार बनाने में मदद करता है।
13. मनमोहक मोर मेहंदी डिजाइन हथेलियों के पिछले भाग के लिए
यह सामान्य मोर पंख मेहंदी डिजाइन और उसके साथ सुंदर फूलो के पत्तियों की डिज़ाइन और जालीदार डिज़ाइन ने सबका मनमोह लिया है। इसे कलाई की डिज़ाइन द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह किसी भी मौके और समारोह पर हाथो में लगाया जा सकता है और इसे हर उम्र की महिलाएं पसंद करती हैं।
14. लाजवाब मोर मेहंदी डिजाइन हाथ के पिछले हिस्से के लिए
इस मेहंदी डिजाइन में हमे गहरे फूल और पत्तियों की डिज़ाइन देखने को मिलती है। इसकी कारीगिरी बहुत कमाल की है। यह दोनों हाथों में मिरर जैसा डिज़ाइन बनाती है। अपने हाथों में सुंदर ब्रेसलेट पहनें जिससे आपके हाथ और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगे।
यह अनोखी मेहंदी डिज़ाइन में हमे मोर पंख पैटर्न और फूल तथा पत्तियों का शानदार संगम दिखाई देता हैं। जालीदार पैटर्न तथा गहरे पैटर्न इस मेहंदी को और भी खास बनाते हैं। ज्यादातर मोर के बाहरी हिस्सो को गहरे मेहंदी से बनाया गया है और बाद में उसके अंदर बारीकी से डिज़ाइन की गई है। यह भरी हुई मेहंदी डिजाइन दुल्हनों पर बहुत खूबसूरत लगेगी।
खूबसूरत मोर पंख डिज़ाइन इस मेहंदी की खासियत है। बहुत सारे जगहों को घुमावदार डिज़ाइन और गहरे रंग से बनाई गई है। इस डिज़ाइन में दो मोर को फूलो की डिज़ाइन के साथ बँधा गया है। यह मेहंदी डिजाइन दुल्हनों दुल्हनों के लिए बहुत खूबसूरत विकल्प है।
इस मोर मेहंदी में सरल मोर पैटर्न हैं, जो कि भंवरों, फूलों और गहरे रंग के पैटर्न के साथ हैं। अर्ध मंडला अंधेरे लाइनों और डॉट्स के साथ नेटिंग पैटर्न के साथ बहुत आकर्षक लगता है। डार्क फिलिंग वाले कमल के पैटर्न उनकी शादी के दिन दुल्हनों को गौरवान्वित करते हैं। यह फुल हैंड पीकॉक मेहंदी डिजाइन एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई आजमाना चाहता है।
मोर के डिज़ाइन वाली मेहंदी में हमे हथेलियों और कलाई पर मोर की डिज़ाइन देखने को मिलती है और उसके चारों ओर फूल और पत्तियों की डिज़ाइन भी दिखाई देती है। यह डिज़ाइन बहुत सारे खूबसूरत पैटर्न से सजाई गई है जो बहुत शानदार दिखाई देती है। यह आधे हाथ वाली मेहंदी डिज़ाइन दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
19. सुंदर मोर दुल्हन मेहंदी डिजाइन आपके सीधे हाथों के लिए
इस मेहंदी डिज़ाइन में हमे मोर पंख की आकृति के साथ साथ पैस्ले पैटर्न तथा फूलो और उनके पत्तियों की गजब की कलाकृति देखने मिलती है। घुमावदार डिज़ाइन और पतली रेखायें इस डिज़ाइन को और भी अच्छा लुक देती हैं। इस पूरे हाथ के मोर मेहंदी डिज़ाइन को दुल्हने अपने शादी समारोह में लगा सकती है और वहाँ मौजूद सभी का मनमोह सकती हैं।
20. भरी हुई मोर मेहंदी डिजाइन आपके पूरे हाथों के लिए
यह पूर्ण हाथ डिजाइन बहुत जटिल है क्योंकि इसमें बहुत अधिक विवरण हैं। इस डिज़ाइन में दो मोर बंधे हुए हैं जो दूल्हा और दुल्हन का प्रतिनिधित्व करते हैं। बांह पर लंबे मोर मेहंदी की डिज़ाइन अधिक सुंदर लगती है और गहरे रंगों में फूल की आकृति, ज़ुल्फ़, जाल और बिंदुओं वाली पैटर्न के साथ बनाया गया है। यह पारंपरिक पूरे हाथ वाली मेहंदी डिजाइन उत्तम दर्जे का और सुंदर दिखता है जो हर दुल्हन को अपने अनोखे रूप के कारण सबसे अच्छा लगता है।
21. मनमोहक मोर मेहंदी डिजाइन आपके पूरे हाथों के लिए
यह अर्ध मंडला मेहंदी डिजाइन बहुत आकर्षक लग रही है और इसके गहरे रेखायें तथा जालीदार पैटर्न जिन्हें बिंदुओं से सजाया गया है इस मेहंदी की सुंदरता बढाते हैं। इस मोर मेहंदी डिजाइन बहुत सामान्य है, इसमे हमे घुमावदार डिज़ाइन के साथ फूलो की खूबसूरती भी दिखाई देती है। यह शानदार और आकर्षक मोर मेहंदी डिजाइन दुल्हनों के खूबसूरत लुक में चार चांद लगा देगा।
22. आकर्षक मोर मेहंदी डिजाइन आपके सुंदर हाथों के लिए
यह एक मोर पंख के डिज़ाइन वाला मेहंदी डिजाइन है। इसके गहरे शेड और घुमावदार डिज़ाइन इस मेहंदी को और सुंदर बनाते हैं। जालीदार डिज़ाइन इस मेहंदी कि खासियत हैं जो बेहद शानदार लगते हैं। कलाई पर हमें सुंदर फूल की डिज़ाइन दिखाई देती है। आप इस आधे मोर मेहंदी डिजाइन को किसी भी मौके पर लगा सकती हैं।
यह सामान्य मेहंदी डिजाइन की खासियत इसके विभिन्न शेड है जो आखो को एक ही नजर में भा जाते है। पूरे डिज़ाइन को जालीदार डिज़ाइन और बिंदुओं की संरचना से सजाया गया है। फूल की आकृति इसकी खूबसूरती और बढ़ा देती है।
इस मोर मेहंदी डिजाइन में हमे बहुत सारे अलग अलग शेड देखने को मिलते है। हमे फूलो और पत्तियों के गहरे और हल्के रंग के शेड भी देखने को मिलते है। जालीदार पैटर्न को गहरा शेड दिया गया है जो बहुत लुभावना लगता हैं। इस मेहंदी को काले रंग के हीना का उपयोग करके बनाया गया है जो किसी भी दुल्हन के लुक को शाही अंदाज देता है उनके खास दिन के लिए।
25. आकर्षक मोर मेहंदी डिजाइन दुल्हनों के पैरों के लिए
यह खूबसूरत मोर मेहंदी डिजाइन में खूबसूरत पंख की कलाकृति बनी हुई है। फूल और पत्तियों का पैटर्न पैरों की सुंदरता को और बढ़ा देता है। मामूली बारीकियों के साथ यह मेहंदी डिजाइन बहुत सुंदर दिखाई देती है जिसे दुल्हने अपने शादी के दिन लगा सकती हैं।
यह अनोखी मेहंदी डिजाइन में गहरे फूलो की आकृति, रेखायें, घुमावदार और डार्क पैटर्न दिखाई देता है। पंख को शेड किया गया है और गहरे हीना से बॉर्डर पर डिज़ाइन बनाई गई है जिससे बिना समय गवाए सभी का दिल चुरा लेता है। इसे टैटू की तरह भी उपयोग में लाया जा सकता है।
इस मेहंदी को गहरे मेहंदी डिजाइन से बनाया गया है। इसमें हमे घुमावदार डिज़ाइन के साथ फूल तथा पतले और गहरी रेखांकित रेखाएं भी दिखाई देती है। पंख अलग अलग शेड और बिंदुओं की डिज़ाइन से सजे हुए हैं। यह मेहंदी डिजाइन हाथो के लिए बहुत खूबसूरत लगेगी।
यह खूबसूरत मेहंदी डिजाइन गहरे पैटर्न वाले फूलो की आकृति और घुमावदार डिज़ाइन के साथ पाई जाती हैं। इस मोर पंख को कमल के फूल और उसके पत्तियों द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह इस डिज़ाइन की खासियत है। यह हिना टैटू के लिए बहुत बेहतरीन डिज़ाइन है।
इस मेहंदी में हमे बड़े बड़े तीन खूबसूरत फूलो का पैटर्न घुमावदार डिज़ाइन के साथ पाया जाता है। इसमें हमे जालीदार डिज़ाइन और खूबसूरत बिंदुओं की सरंचना, कमल के फूल में दिखाई देती है। यह आधे हाथ का मोर मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को और भी सुंदर बना देगा।
30.खूबसूरत मोर मेहंदी डिजाइन आपके दाहिने हाथों के लिए
यह खड़े मोर का पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन बहुत सुंदर लग रही है। इसके साथ हमे पत्तियों और बिंदुओं की शानदार सजावट घुमावदार डिज़ाइन के साथ दिखाई देती है। गहरी और हल्की रेखाएं मेहंदी के किनारो को बखूबी सजाने का काम करती है। यह पार्टी को पसंद करने वाली लड़कियों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।
31. मनमोहक मोर मेहंदी डिजाइन आपके पूरे हाथों के लिए
ढोलक मेहंदी डिजाइन के बाद लंबी मोर आकृति और दूल्हे का चित्र है। यह पूरा हाथ डिजाइन काफी जटिल है फिर भी दुल्हनों पर असाधारण लगता है। मयूर रूपांकनों को जटिल अंधेरे छायांकित ज़ुल्फ़ों और रेखा पैटर्न के बाद आश्चर्यजनक रूप से अद्भुत माना जाता है। कमल पैटर्न, जालीदार पैटर्न और अन्य फूलों के डिजाइन को दिल को मोहने वाली छवि देने के लिए दूल्हे के चित्र और मोर आकृति के चारों ओर स्पष्ट रूप से सजाया गया है। दुल्हनों द्वारा सजी यह फुल हाथ की मेहंदी बिना किसी प्रयास के दर्शकों को प्रभावित करेगी।
32. सामंजस्यपूर्ण मोर मेहंदी डिजाइन आपके हाथ के पिछले हिस्से के लिए
इस मंडला पैटर्न मेहंदी डिजाइन में हमे खूबसूरत जालीदार कलाकृति देखने को मिलती है। यह बहुत अनोखी और शानदार मेहंदी डिजाइन है। इस पैस्ले पैटर्न में घुमावदार और अर्ध मंडला डिज़ाइन को गहरे और हल्के रेखाओं और बिंदुओं से सजाया गया है। यह मोर मेहंदी डिजाइन दुल्हनों के खास दिन पर उनकी खूबसूरती को और बड़ा देगा।
मोर केंद्रीय डिज़ाइन हमारे फैशन के दुनिया मे बहुत पुराने समय से अस्तित्व में है। इस रुपांकन ने मेहंदी और बहुत सारे पारंपरिक तरीको से फैशन की दुनिया मे अपनी पहचान बनाई है। आप मोर मेहंदी को बिना किसी और मेहंदी डिज़ाइन के साथ बना सकती है जिससे कि आपके हाथ मे मोर की आकृति उभर कर दिखती है।
मोर मेहंदी डिजाइन बहुत पुराने समय से बहुत खास मानी जाती रही हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि मोर का रुपांकन खूबसूरती, खुशी और विलासिता का प्रतीक है। ये सभी कुछ खास मोर मेहंदी डिजाइन है आपके लिए जो कुछ खास डिज़ाइनर द्वारा डिज़ाइन किया गया है।
फैशन जगत में हमे बहुत सारी मेहंदी डिजाइन देखने को मिलती है फिर भी महिलाएं मोर मेहंदी डिजाइन को अपनी पहली पसंद मानती है क्योंकि यह आपके दिन को और भी ज्यादा खुशनुमा बना देता हैं। बहुत सारी डिज़ाइन आयी और गई परंतु मोर मेहंदी डिजाइन ने पारंपरिक लुक में अपना अलग स्थान बनाया है।
क्या आप दुल्हन बनने वाली है? तो अपने हल्दी समारोह पर हमारे द्वारा खास आपके लिए आया है हमारा दुल्हनों के लिए खूबसूरत हेयर स्टाइल का सुझाव जो आप हल्दी समारोह में उपयोग कर सकती हैं।
बालो के पास ऐसी शक्ति होती है कि वो आपके लुक को बना और बिगाड़ सकते हैं। कुछ अवसरों पर हमें ऐसा लगता है कि हमे तैयार होने की जरूरत नही है, लेकिन नही। यह आपके जीवन का सबसे बड़ा और खास दिन है। मेहंदी, हल्दी और चूड़ा जैसे विभिन्न समारोहों में दुल्हने पूरी तरह तैयार होकर आती हैं।
पहले हमने हल्दी समारोह में पहनने के लिए परिधान के बारे में चर्चा की थी तो इस बार हम बात करेंगे हल्दी समारोह में दुल्हनों की हेयर स्टाइल कैसी हो।
हल्दी समारोह भारत मे बहुत प्रमुख माना जाता है क्योंकि यह सभी बुराइयों से दूल्हा और दुल्हन की रक्षा करता है। यह समारोह आमतौर पर शादी से एक दिन पहले मनाया जाता हैं। तो चलिए इन दुल्हनों की हेयर स्टाइल लुक को देखते हैं।
खुले जुल्फे और घुमावदार चोटिया आपके बालों को और भी सुंदर बना देती हैं। अपने बालों पर सुंदर फूलो का उपयोग कीजिये जिससे आप हल्दी समारोह के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएंगी। इस सुंदर डिज़ाइन में आधे बाल चोटियों से बने दिखाई देते है तो बाकी के आधे बालो को खुले घुमावदार रखा गया है।
मध्य में बालों के अलग अलग भाग और फिर आगे की ओर चोटियों की डिज़ाइन और उसके साथ लूप की डिज़ाइन वाली यह हेयर स्टाइल बहुत शानदार दिखाई दे रही है। अपने लुक को और सुंदर बनाने के लिए बालो को नीचे से घुमावदार लुक दे और अपने बालों में फूल का उपयोग करें। यह हेयर स्टाइल इतना खूबसूरत है कि आपके हल्दी समारोह के कपड़े के साथ यह बहुत सुंदर लगेगा।
यह बहुत सामान्य और सरल हेयर स्टाइल है जिसमे बड़ी खूबसूरती के साथ घुमावदार डिज़ाइन के साथ फूलो को सिर के मध्य में रखा गया है। यह उन दुल्हनों के लिए है जो बहुत ज्यादा ताम झाम पसंद नही करती और सरल तथा सुंदर दिखना चाहती हैं।
इस हेयर स्टाइल में हमे खुली घुमावदार कर्ल और दो अलग तरह की चोटियों की डिज़ाइन देखने को मिलती है। यह हेयर स्टाइल बहुत चलन में है जिसमे सिर की ओर की चोटी को टाइट और दूसरी चोटी को ढीला रखा गया है। इस हेयर स्टाइल के साथ खूबसूरत फूलो का उपयोग कीजिये और आप बिलकुल तैयार हैं।
इस हेयर स्टाइल में बहुत सी चोटियों का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसे बहते हुए झरने का लुक मिलता हैं। आगे की सिर की ओर खूबसूरत चोटी के साथ आप हल्दी समारोह के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
इस दुल्हन ने सुंदर मोटी चोटियों वाली हेयर स्टाइल का चयन किया है जिसमे मध्य में हमे सुंदर गुलाब दिखाई देते है और चोटियां नीचे की ओर खुली छोड़ी गई हैं। इसने अपने लुक को पूरा करने के लिए कर्ल का चुनाव किया है। इन सभी फूलो की सुंदरता के कारण आप इस हेयर स्टाइल को अपने हल्दी और मेहंदी दोनो समारोह में उपयोग में ला सकते हैं।
इस हेयर स्टाइल में पूरे बालो में हमे गोलाकार चोटियों की रचना दिखाई देती है जो बहुत खूबसूरत है। यह उन दुल्हनों के लिए अच्छा विकल्प है जिनके बाल लंबे हैं। खूबसूरत रत्नों की वजह से यह हेयर स्टाइल आपके हल्दी समारोह में सबको आपकी ओर देखने के लिए मजबूर कर देगी।
यह बहुत सामान्य और सरल हेयर स्टाइल है जिसमे नीचे की ओर हल्की चोटी हमे देखने को मिलती है। इस दुल्हन ने इसे सामान्य रखा है ताकि इसकी माथ पट्टी उभरकर दिखाई दे। वो इस हेयर स्टाइल में बहुत शानदार लग रही हैं। अगर आप भी माथ पट्टी लगाना पसंद करती हैं तो इसे हेयर स्टाइल के साथ जा सकती हैं।
हमने इसे नाम दिया है घनी चोटी क्योंकि इन चोटियों के कारण बाल बहुत घने दिखाई देते हैं। अगर आप ध्यान से देखते हैं तो आपको दिखाई देता है कि यहाँ दो अलग अलग चोटियां है जो बाद में एक दूसरे से मिल कर एक हो जाती हैं। और आखिर में फूलो की खूबसूरत सजावट के कारण यह हेयर स्टाइल और भी आकर्षक लगती है।
अपने बालों को बहुत रंगीन बनाने के बारे में आपकी क्या राय है। इस हेयर स्टाइल में हमे दो अलग अलग चोटियों की रचना और दो अलग तरह के फूल माथे पर दिखाई देते हैं। अगर आपको मनोरंजन पसंद है और आपको सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना है तो यह हेयर स्टाइल आपके लिए ही बनी है।
इस दुल्हन ने अपने हल्दी समारोह के लिए मोर के विषय को चुना है। इसके साथ ही इसने मोर झुमके का चुनाव किया है जो इस हेयर स्टाइल के साथ बहुत खूबसूरत लगे। इसने एक तरफ के बालों को खुला चोटियों वाला रखा है जो एक तरफ से बहुत आकर्षक लगता है। यह एक बिल्कुल नए जमाने का हेयर स्टाइल है।
यह सभी दुल्हन हेयर स्टाइल सुझाव आपके हल्दी समारोह के लिए था और मुझे यकीन है कि आप इन खूबसूरत हेयर स्टाइल से अपनी निगाहे हटा नही पाएंगे। तो आप इनमें से किसी हेयर स्टाइल को अपने हल्दी समारोह के लिए क्यों नही इस्तेमाल करते हैं। अपने सहेलियों को भी इस हेयर स्टाइल के बारे में बताइये हो सकता है इसमें से कोई स्टाइल उसे पसंद आ जाए। तो चलिए इस शानदार दिन पर कुछ अलग तरह से तैयार हुआ जाए। K4 Fashion हमेशा से अपने ब्लॉग और आर्टिकल से आपके लिए कुछ नया लाने का प्रयास करता रहा है। हमे आशा है कि आपको पसंद आया होगा।
आपकी राय हम नीचे कमेंट बॉक्स में सुनना पसंद करेंगे। और हमे Pinterest पर फॉलो करना मत भूलिए।
इस बार हम आप सभी दुल्हनों के लिए बहुत शानदार और प्रचलित हेयर स्टाइल का संग्रह लेकर आये हैं जो आपको आपके मेहंदी समारोह में तैयार होने में मदद करेगा।
मेरा खास वजह किसी भी समारोह में जाने का यह होता है कि मुझे अच्छे से तैयार होने का मौका मिलता है और मुझे लगता है आप भी यही सोचते होंगे?
सबसे अलग और आकर्षक दिखने की चाह सबसे अनोखी होती है। और जब बात दुल्हन की आती है तो हम और भी सतर्क हो जाते हैं। वो हर समारोह में सुंदर दिखने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है।
आज मैं आपको किसी भी समारोह में आकर्षक और सुंदर दिखने की सबसे आसान तरीका बताने जा रहा हूं। हर दुल्हन अपने शादी समारोह में सबसे अलग और अनोखी दिखने के लिए बहुत प्रयत्न करती है परंतु आप सभी गलत दिशा में प्रयास कर रहे हैं। आप सभी महिलाएं कपड़े और मेकअप पर ज्यादा पैसा और समय खर्च करती है परंतु आप अपने हेयर स्टाइल को सुंदर बना कर भी अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं।
आप अपने बालों को आकर्षक बना कर अपने लुक को भी शानदार बना सकती है और फिर आपको किसी और चीज़ की फिक्र करने की जरूरत नही है। आपको सिर्फ सही समारोह के लिए सही हेयर स्टाइल चुनने की जरूरत है। आप हल्दी, मेहंदी जैसे शादी समारोह में सही हेयर स्टाइल का चुनाव करके अपने लुक को बिना पैसा खर्च किये भी आकर्षक बना सकती हैं।
तो प्रस्तुत है आकर्षक हेयर स्टाइल की तस्वीरें जिसे आप अपने मेहंदी समारोह में इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह सबसे आसान और सुंदर हेयर स्टाइल है जिसे आप मेहंदी समारोह में बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और एक बार सही से बन जाने पर आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। सबसे पहले सभी बालो को आगे करके उनमे सही तेल का इस्तेमाल करके एक तरफ घना कर लीजिये। सभी को एक पिन की मदद से बांध लीजिये। अब बालो पर गजरे और अन्य फूल से सजावट करीये।
अपने आने वाली मेहंदी समारोह के लिए इस बारीकियों से भरी हेयर स्टाइल को जरूर इस्तेमाल कीजिये। इस खूबसूरत हेयर स्टाइल को प्रार्थी देव और उर्वशी देव द्वारा बनाया गया है। इसके गहरे लहर वाली डिज़ाइन और फूलों की सजावट के साथ आप मेहंदी समारोह में बहुत आकर्षक लगेंगी।
आधे बालो पर चोटियों की रचना और गहरे लहर वाली डिज़ाइन इस हेयर स्टाइल की खासियत है। इस डिज़ाइन को दृष्टि गज्जर ने बनाया है। गुलाबी और सफेद रंग की मोती इस हेयर स्टाइल को और भी शानदार बना देते हैं।
यह मनमोहक हेयर स्टाइल आप सभी लड़कियों को बेशक पसंद आएगी। क्योंकि यह बहुत शानदार और सुंदर दिखाई देती है। हमें यहाँ पर डच चोटी की सरंचना छोटी चोटियों के साथ और फूल के साथ दिखाई देती है। इसे रितिका ने डिज़ाइन किया है।
रितिका के एक और शानदार हेयर स्टाइल आर्ट के साथ अपने बालों को और भी खूबसूरत बनाइये। उन्होंने बालो को घुमावदार बनाया है और कुछ जगहों पर हमें बाल एक दूसरे से अलग अलग दिशा में जाते दिखाई देते है जिसे पिन की मदद से बांधा गया है। उन्होंने घुंघराले बालों से ऊपर और नीचे दोनो जगह गुलाब की डिज़ाइन बनाई है।
इस हैरस्टायल को अगर आप अपने मेहंदी समारोह में बना कर जाती हैं तो यकीन मानिए सबकी निगाहें बस आप पर ही टिक जायेंगी। इस घने और सुंदर हेयर स्टाइल को प्रार्थी देव और उर्वशी देव ने बनाया है।
सुंदर लाल गुलाब और मोगरे के फूल के साथ आपके बाल किसी खूबसूरत सपने से कम नही लगेंगे। जरा सोचिए कि जब इस हेयर स्टाइल के साथ आप डांस करेंगी तो वो कितना मनमोहक दृश्य होगा। आप सबसे उभरकर दिखाई देंगी।
मैंने इसे इस्तेमाल और महसूस किया है कि घुंघराले बाल आपके व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। इसे डिज़ाइन में हमे गहरे घुंघराले बाल और उसके साथ मैच करते हुए चोटियों की सरंचना दिखाई देती है और इसे बुम्पित द्वारा बनाया गया है।
यह हेयर स्टाइल बहुत प्रचलित है और आपको इसे एक बार अपने मेहंदी समारोह के लिए जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। रितिका ने चोटियों और घुंघराले बालों के बीच सुंदर समन्वय स्थापित किया है। आपको इस हेयर स्टाइल के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नही है। यह आपके लहँगे चोली या इंडो वेस्टर्न कपड़े के साथ बहुत आकर्षक लगेंगे।
यह हेयर स्टाइल आपके टेबल पर खाने के बाद किसी मीठे पकवान से कम नही है। मुझे यकीन है कि आपने यह हेयर स्टाइल कभी पहले नही देखी होंगी और आपको यह बेहद पसंद आएगी। बैगनी फूलो के बीच यह हेयर स्टाइल बहुत आकर्षक लगती है। यह बहुत सामान्य परंतु सबसे अनोखा तरीका है अपने बालों को तैयार करने का।
मेरा यकीन मानिए सभी लोग सबसे पहले आपके बालों को देखेंगे और आपकी ओर देखने का मौका तलाशते नजर आएंगे। इस हेयर स्टाइल को अलग अलग सजावटों से सजाइये जैसे चैन, छोटे फूल आधे बालो की चोटी इत्यादि।
उमंग और फैशन सामान्य रहने में ही दिखाई देती है। आजकल लोग इस फैशन की जगमगाहट के बीच कुछ सरल और सामान्य की खोज करते हैं। अगर आप भी उन लोगो मे से हैं तो आपको इस हेयर स्टाइल के साथ जरूर जाना चाहिए। अपने बालों पर तस्वीर में दिखाए अनुसार चोटी बनाइये और उसमें पद्धतिबद्ध तरीके से गुलाबी और पीले फूल को लगाइये।
किसी ने सच कहा है कि अगर किसी के पास सुंदर और घने बाल है तो वह बहुत खुशनुमा महसूस करता है। हेयर स्टाइल आपके स्वभाव में बहुत गहरा असर डालते हैं तो मुझे यकीन है कि आपने अपने लिए किसी एक हेयर स्टाइल का चुनाव जरूर कर लिया होगा, क्यों सही कहा न मैंने? मुझे बहुत खुशी होगी अगर यह आपके मदद आ सके तो। शादी की बहुत सारी शुभकामनाएं।
हमे आपके विचार नीचे कमेंट बॉक्स में सुन्ना पसंद आएगा। और हमे Pinterest पर फॉलो करना मत भूलिए।
भारत के देहाती भागो और अरेबियन देशों में नए चलन बहुत तेजी से फैलते हैं। इसमे शरीर के खाली भागो को सुंदर हिना के सूखे पत्तियों के पेस्ट से रंगा जाता है। शरीर को सुंदर लाल मेहंदी के रंग से रंगा जाता है जिसे बिंदुओं की सरंचना और आम के आकृतियों वाली मेहंदी से बनाया जाता है। इस बेहतरीन डिज़ाइन को हम मेहंदी के नाम से जानते हैं।
जैसा कि भारत मे हाथों के हर एक भाग को मेहंदी डिजाइन से भर दिया जाता है वैसा हमे अरेबियन देशों में नही देखने को मिलता। वहाँ के डिज़ाइन में फूलो की आकृति और पत्तियों की सुंदर रचना दिखाई देती है। इस डिज़ाइन की खासियत इसमे बहुत सारी खाली जगह होती है जो इसे सबसे अलग और अनोखा बनाती है।
तो हम आपके लिए आज लेकर आये हैं कुछ रचनात्मक अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके पैरों के लिए
खूबसूरत अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके पैरों के लिए
1. चैन और मंगो के डिज़ाइन वाली सुंदर मेहंदी
https://www.instagram.com/p/B54YgTMFYKT/
इस खूबसूरत हिना डिज़ाइन में हमे सुंदर डिज़ाइन की चैन अंगूठे से लेकर पैरो के कलाई तक दिखाई देती है। पैरो के दूसरी उंगलियों पर भी हमे सुंदर और आकर्षक मेहंदी डिजाइन देखने को मिलती है। बेलो की सरंचना छोटे छोटे आम की आकृति से जुड़ी हुई दिखाई देती है। अंदर के भाग को सजाने के लिए छोटे पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है। सुंदरता इस मेहंदी के बाएं भाग में देखने को मिलती है जो इस अरेबिक मेहंदी की विशेषता है। यह दुल्हन के सहेलियों पर बहुत सुंदर लगेगा।
सुंदर डिज़ाइन वाली इस मेहंदी में हमे फूलो के पैटर्न के साथ साथ ऊपर की ओर चढ़ती हुई पत्तियों की रचना दिखाई देती है जो बिल्कुल नई सोच की ओर इशारा करती है। अब आप बिलकुल तैयार हैं और क्या हम दूल्हे को खोज कर लेकर आए?
जंगली फूलो की खूबसूरत रचना वाली यह डिज़ाइन बहुत शानदार दिखाई देती है। इसमें हमे फूलो के साथ रस्सियों की डिज़ाइन भी दिखाई देती है। पत्तियों की सजावट इस डिज़ाइन को चार चांद लगा देती है। इसके अंगूठों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से सजाया गया है और हमे यह डिज़ाइन अंगूठे से लेकर मध्य पैरो तक दिखती है। अगर आप कुछ नया इस्तेमाल करना चाहते है तो यह आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है।
4. दुल्हनों के लिए बड़े आम और फूलो की डिज़ाइन वाली मेहंदी
क्या आप कुछ कामुक के मूड में! यह डिज़ाइन मध्य भाग में चढ़ा हुआ, जिसे पारंपरिक रूप से आधुनिक फूलों के साथ संयुक्त आम के डिजाइन द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है। प्रकाश और अंधेरे छाया का संगम इस मेहंदी को एक कलात्मक रूप देता है। पोल्का चेन बिंदुओं के विलय के साथ इस पैटर्न में और सुंदरता को जोड़ा जाता है।
क्या आप संगीत समारोह के लिए लेट हो रहे हैं? और कुछ ऐसा चाहते हैं जो दिखने में जल्दी और खूबसूरत लगे। तो आप अपने दोस्तों को इस डिज़ाइन के बारे में बता सकते है। खूबसूरत फूलो की डिज़ाइन और पारंपरिक आम के डिज़ाइन वाली मेहंदी बहुत आसान और सरल है। यह पैरो से अंगूठे तक जाने वाली सबसे शानदार मेहंदी डिजाइन है।
यह अरेबिक मेहंदी डिजाइन को बड़ी खूबसूरती के साथ पैरो पर बनाया गया है। फूल और पत्तियों के अलग अलग डिज़ाइन इस खूबसूरत मेहंदी आर्ट की ख़ासियत है। तो मेरा आप सभी महिलाओं से यही सुझाव है कि आप बिना समय गवाए इस डिज़ाइन को अपने स्वभाव के अनुसार चुन सकती हैं।
क्या आप उस तरह की दुल्हन है जिसे अपने पैरों पर वेस्टर्न डिज़ाइन वाली मेहंदी लगवाना पसंद है? तो एक बार इस डिज़ाइन की ओर अपनी नजर डालिये, यह रंगबिरंगे फूलो और शानदार आम के डिज़ाइन से भरी हुई है। गहरे रंग के शेड इस डिज़ाइन को और भी मनमोहक बनाते है। अपने शादी की शाम को इस मेहंदी डिजाइन से और भी चमकदार बनाइये।
क्या आपको इस फॅशनबल डिज़ाइन में रुचि है? यह डिज़ाइन कुछ मिनटों में तैयार होने वाला डिज़ाइन है और अगर इसके अंदर की बात करे तक हमे आम के पत्तियों के बीच सुंदर सूर्यमुखी के फूल की डिज़ाइन दिखाई देती है। उंगलियों के घुमावदार डिज़ाइन वाली यह अरेबिक मेहंदी पारंपरिक लुक प्रदान करने का काम करती है।
क्या आपको मध्य पैरो की डिज़ाइन वाली मेहंदी पसन्द है? तो चलिए देखते है इस शानदार अरेबिक मेहंदी डिजाइन को। मोर के डिज़ाइन वाली मेहंदी डिजाइन बहुत खूबसूरत लग रही है और इसके साथ जंगली फूल और उंगलियों की कारीगरी बेहद बेजोड़ है। मध्य की डिज़ाइन वाली यह मेहंदी बाए ओर और उंगलियों की ओर जाती हुए दिखाई देती है। इसमे हमे हल्की लटकती हुए डिज़ाइन भी दिखाई देती है। क्या आपको यह पसंद आया?
चलिये देखते है इस अनोखी बोहेमियन डिज़ाइन को। इस डिज़ाइन की शुरुआत ब्रेसलेट से होती है और फिर हमें अंदर की ओर शानदार जालीदार के साथ फैन फूलों की डिज़ाइन देखने को मिलती है। उंगलियों की डिज़ाइन हम सबकी निगाहें अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके गहरे रंगों से लेकर हल्के रंगों के शेड वाली डिज़ाइन इस मेहंदी को सबसे अलग बनाती है। अगर आप भरी हुई डिज़ाइन वाली मेहंदी पसन्द करती हैं तो इस डिज़ाइन को अपनी पसंद में शामिल कर सकती हैं।
क्या आप एक जैसी दिखने वाली मेहंदी की तलाश में है? तो आपको एक बार इस डिज़ाइन को जरूर देखना चाहिए जिसमें सूर्यमुखी, मैंगो की डिज़ाइन, पतंग की आकृति और पतली पत्तियों की डिज़ाइन देखने को मिलती है। इसकी डिज़ाइन मध्य पैरों से होते हुए अंगूठे तक पाई जाती है। इसके बीच मे हमे लटकते हुए पंख की डिज़ाइन भी दिखाई देती है।
12. सामान्य और आकर्षक मेहंदी डिजाइन खास दुल्हनों के लिए
एक बार आपको इस मैग्गी डिज़ाइन को जरूर देखना चाहिए। आप चौक गए कि मैंने इसे इतना अजीब नाम क्यों दिया है? इसका जवाब बहुत सरल है। इस डिज़ाइन को बनाने के लिए मात्र 3 मिनट का समय लगता हैं। आपको यकीन नही होता तो मुझसे शर्त लगा लीजिये, आप जल्दी से अपना कोन लेकर तैयार हो जाइए और फूल तथा आम की सरल डिज़ाइन के साथ शुरुआत कीजिये। पैरो के छोटे भाग को मैट बिंदुओं की डिज़ाइन बनाइये जो आपके उंगलियों के साथ बहुत खूबसूरत लगता है।
अपने इस शादी के समारोह को और भी फूलो की डिज़ाइन के साथ रंगीन बनाइये। मेहंदी की यह डिज़ाइन आपके पैरों की खूबसूरती और बढ़ा देती है। इस मेहंदी डिज़ाइन में हमे पत्तियों के मध्य भाग में गहरे रंग दिखाई देते है और मेहंदी के चारो ओर गहरी आउटलाइन भी दिखाई देती है जो बहुत मनमोहक लगती है। यह डिज़ाइन पैरो के टखने के ऊपर से शुरू होकर अंगूठे तक जाती हुई दिखती है। अगर आपको फूलो की डिज़ाइन पसंद है तो आप इस डिज़ाइन के साथ जा सकती है।
अपने अंदर के कलाकार को अपने पैरों की कलाकारी में लगा दीजिये। मुझे समझाने का मौका दीजिये, फूलों की पत्तियां और आम के बाहरी भाग की डिज़ाइन किसी भी अरेबिक डिज़ाइन के खास पैटर्न है। अपने इस डिज़ाइन को आप लटकते बिंदुओं की सरंचना के साथ और भी आकर्षक बनाइये और आपकी डिज़ाइन पूरी तरह तैयार है। अपने तरीके और सोच से आप इस डिज़ाइन को और भी नया रूप दे सकती हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखिये की आप कोन के किनारे का केवल छोटा सा हिस्सा ही काटिये।
क्या आप कुछ ऐसा चाहते है जो आपके सफेद स्किन को और भी चमकदार बना दे? तो यह पारंपरिक डिज़ाइन आपके लिए बहुत परफेक्ट है। तो अपने कोन के मोटे हिस्से से अपने पैरों पर फूलो और आम की आकृति बनाना शुरू कीजिए जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है। मामूली बारीकियों के साथ इन फूलों के अंदर के भाग को डिज़ाइन कीजिये। अपने इस डिज़ाइन को ऊपर से शुरू करते हुए अंतिम रेखा तक ले जाइए और इसी डिज़ाइन से मेल खाती हुई डिज़ाइन अपने उंगलियों पर भी बनाइये।
इस डिज़ाइन को देख कर आपके दिमाग मे एक ही बात आई होगी वो है शानदार। तो जल्दी से अपनी हीना कोन लेकर तैयार हो जाइए और इस सामान्य अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन को अपने हाथों पर बनाइये। इस डिज़ाइन की खासियत इसके जंगली पत्तियों की डिज़ाइन और बहती हुई पैटर्न है। आप अपने स्वभाव और रचनात्मक दिमाग के अनुसार इस मेहंदी को डिज़ाइन कर सकती हैं।
आइये देखते है इस लाजवाब डिज़ाइन को। यह मनमोहक डिज़ाइन आकर्षक मोर डिज़ाइन और फूलो की सुंदर सरंचना के साथ पाया जाता है। इसमे हमे सही मात्रा में गाढ़े हीना का उपयोग दिखाई देता है। और अंत मे हमे गहरे लटकते हुए डिज़ाइन दिखाई देते है जो इसकी खासियत भी माने जाते हैं।
क्या आप किसी अनोखी डिज़ाइन की खोज कर रही है तो ये डिज़ाइन खास आपके लिए ही बनी है। इस डिज़ाइन में हमे पैर के ऊपरी भाग से लेकर अंगूठे तक सुंदर फूलों की डिज़ाइन दिखाई देती है। कुछ जगहों को खाली रखा गया है जो इसकी सुंदरता को बयां करते हैं। उंगलियों पर हमें सुंदर घुमावदार डिज़ाइन की रचना दिखाई देती है। आप इस डिज़ाइन को किसी भी मौके पर लगा सकते हैं।
क्या बात है, आखिर में हमे मंडला डिज़ाइन देखने को मिल ही गई। इस डिज़ाइन में हमे 3 बड़े गोलाकार डिज़ाइन दिखाई देते है जो अंगूठे की बगल वाली उंगली से जुड़े हुए दिखाई देते है। इन डिज़ाइन के अंदर के भाग को खूबसूरत पैटर्न से भरा गया है। लटकते हुए डिज़ाइन के साथ आप अपनी मेहंदी को शानदार फिनिश दे सकते हैं।
तो आखिरकार हमे कुछ ऐसा मिल ही गया जो आपके हाथों और पैरों से मेल खाये। तो चलिए अपने कोन को लेकर तैयार हो जाइए और याद रहे अपने कोन के मुह पर हल्का सा ही काटे जिससे कि कोन से थोड़ी थोड़ी ही मेहंदी निकले। अब अपनी रचनात्मक कलाओं से इस मेहंदी में फूल और पत्तियों की डिज़ाइन बनाइये। आप इस मेहंदी डिजाइन के साथ ऊपर से लेकर नीचे तक खूबसूरत लगेंगी।
एक और हाथों और पैरों की मेल खाती हुए मेहंदी डिजाइन का संग्रह। अपनी कोन लेकर तैयार हो जाइए औऱ कुछ फूलो और आम की रचना बनाने की शुरुआत कीजिये। इस डिज़ाइन को अपने पैर के ऊपरी भाग से लेकर अंगुठे तक बनाइये। मेहंदी को निकालने के बाद इस पर नारीयल का तेल लगाना मत भूलिए जिससे आपकी मेहंदी और भी गाढ़ी हो जाएगी।
यह खूबसूरत मालाबार डिज़ाइन, अरेबिक मेहंदी डिजाइन का खूबसूरत उदाहरण है। इसमे बड़े आम की डिज़ाइन की शुरुआत बड़े और गहरे आउटलाइन के साथ की जाती है। कलाई के ऊपरी भाग में हमे ब्रेसलेट की सुंदर डिज़ाइन दिखाई देती है जो आगे फूलो की डिज़ाइन के साथ जुड़ी हुई होती है। आप इस मेहंदी में लटकते डिज़ाइन के साथ सुंदर टच दे सकते हैं।
तो आइए जानते है कुछ टिप्स जिससे आप अपनी मेहंदी के रंग को और भी गहरा बना सकती हैं:
सबसे पहले आपकी डिज़ाइन पूरी होने के बाद उसपर नींबू रस या शक्कर के रस का छिड़काव कीजिये।
और मेहंदी निकालने के बाद हाथो या पैरो पर नारियल के तेल का इस्तेमाल कीजिये। यह तरीका आपके मेहंदी को गहरा करने में जरूर मददगार साबित होगा।
आशा करते है की आप सभी महिलाओं को यह अरेबिक मेहंदी डिजाइन वाली पोस्ट पसंद आयीं होगी। और भी नई आईडिया और टिप्स से जुड़ी जानकारी पाने के लिए K4 Fashion को फॉलो करीये। हमे आपकी राय कमेंट बॉक्स में सुनना पसंद आएगा। और हमे Pinterest पर फॉलो करना मत भूलिए।
अपने बाल को संभाले रखना बहुत कठिन होता है। कभी कभी हम अपने बालो को खुला रखना पसंद नहीं करते तो बालो की चोटी बना लेते हैं या पॉनीटेल कर लेते हैं। अगर आप सामान्य तरीके के पॉनीटेल से उब चुकी हैं तो हम आपके लिए बिल्कुल नए तरीके के पॉनीटेेल स्टाइल लेकर आए हैं। अब गर्मी आ चुकी हैं और आपको अब अपने बालो को संभालने में काफी दिक्कत आएगी तो हम आपके लिए इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं।
K4 Fashion आपके लिए अलग अलग तरीकों के पॉनीटेल हेयर स्टाइल चुन कर लाया हैं जो सभी तरह के बालो के बालो के लिए सही है चाहे आपके बाल छोटे हो, लंबे हो या मध्यम आकार के हो। इन हेयर स्टाइल्स को आप फॉर्मल डिनर्स, कैजुअल डे आउटगोइंग, वर्कप्लेस या अपने घर ही, कही पर भी बना कर जा सकती हैं। ये पॉनीटेल हेयर स्टाइल्स आप बहुत ही आसानी से बना सकती हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
पॉनीटेल हेयर स्टाइल्स
स्लीक हाई पॉनीटेल
श्रद्धा कपूर इस आउटफिट में बेहद खूबसरत दिख रही हैं। इनका हेयर स्टाइल भी बहुत ही अच्छा तथा आसान है। आप अपने लिए भी ऐसे स्लीक हाई पॉनीटेल बना सकती हैं। बस अपने बालो को अच्छे तरीके से कंघी करे और बांध ले। ये हेयर स्टाइल हर आउटफिट के साथ बहुत ही अच्छा दिखेगा। आप इस हेयर स्टाइल को कही पर भी बना कर जा सकती हैं जैसे कि स्कूल, कॉलेज, वर्क प्लेस, छोटा से समारोह में । यह इस हेयर स्टाइल का गुण है कि आप इसे कही पर भी तथा किसी भी ड्रेस के साथ बना सकती हैं।
मिड पार्टेड लो राइज पॉनीटेल
दीपिका पादुकोण का यह हेयर स्टाइल बहुत ही खूबसूरत है तथा लंबे बालों के लिए और भी अच्छा है। यह मिड पार्टेड लो राइज पॉनीटेल दीपिका पर बहुत ही सुन्दर लग रहा हैं। दीपिका ने इसे एक पारंपरिक आउटफिट के साथ स्टाइल किया है लेकिन आप इसे कैसुअल ड्रेस के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप किसी फैमिली फंक्शन में जा रही है तो आप कुछ हेयर एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।अगर आप जुड़ा बनाते बनाते बोर हो चुकी है तथा गर्मी और पसीने से बचना चाहती है तो ये हेयर स्टाइल कैरी कर कॉलेज भी जा सकती हैं ।
वीव के साथ हाई पॉनीटेल
अगर आपके बाल छोटे है तथा आप कैटरीना कैफ के जैसे ही कोई लुक अपनाना चाहती हैं तो वीव के साथ बनाया गया ये हाई पॉनीटेल आपके लिए ही है। ये हेयर स्टाइल पार्टी लुक के लिए एकदम सही है। ये हेयर स्टाइल आपके बालो को एक इंसटेंट बाउंस देगा तथा आपके पूरे लुक में भी। कैटरीना कैफ इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही है, आप भी ठीक ऐसे ही स्टाइल अपना सकती हैं। आपको अपने छोटे बालो को इस तरह से स्टाइल करने के लिए बस कुछ चीजे चाहिए जैसे – हेयर जेल, बॉबी पिंस और एक हेयर वीव ।
हेयर रिंग्स के साथ पॉनीटेल
जैकलीन फर्नांडिस इस पॉनीटेल में बहुत ही खूबसूरत तथा हॉट लग रही हैं। इस स्टाइल में एक्सेसरीज़ के रूप में बालो के मिड पार्ट में हेयर रिंग्स का प्रयोग किया गया है। यह बहुत ही बोल्ड तथा सुन्दर दिख रहा हैं। आप यह स्टाइल किसी भी कंसर्ट या नाइट क्लब में शामिल होने के लिए कैरी कर सकती हैं। लेकिन याद रखे यह हेयर स्टाइल बना के स्कूल कत्तई ना जाए क्योंकि यह स्टाइल आपकी प्रधानाचार्य को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। यह हेयर स्टाइल केवल पार्टी के उद्देश्य से है।
ब्रेडेड पॉनीटेल
सोनम कपूर मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्हें उनके स्टाइल के लिए जाना जाता हैं यह ब्रेडेड पॉनीटेल उन पर काफी अच्छा दिख रहा हैं। साइड से बालो में टाइट ब्रेडस बनाते हुए उसे पॉनीटेल के रूप में बांध ले तथा नीचे की ओर ब्रेडस को ढीला छोड़ दें ताकि आपके बाल बाउंसी तथा घने दिखे। जो लड़किया अपने बालो को बांधे रखना चाहती हैं और कुछ नया तथा बेहतरीन हेयर स्टाइल भी ट्राई करना चाहती हैं तो यह हेयर स्टाइल उनके लिए बेस्ट है।
टेक्सचर पॉनीटेल
यह कई सारे टेक्सचर वाला लो राइज पॉनीटेल है जिनमे ये हेयर रिंग्स कमाल के दिख रहे हैं। अनन्या पांडेय द्वारा कैरी किया गया यह स्टाइल बेहद कूल तथा सुन्दर दिख रहा हैं। आप इस हेयर स्टाइल को कैरी कर कॉलेज भी जा सकती हैं अगर आपके पास इसे बनाने के लिए समय है तो ,इसे शादी समारोह में भी कैरी किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन हेयर स्टाइल है। चिंता ना करें , बेसक यह एक अलग स्टाइल है लेकिन सबसे अलग और बेहतरीन स्टाइल है।
टू ब्रेड पॉनीटेल
अगर आप एक स्पोर्ट्स वुमन है या जिम जाती हैं तो यह हेयर स्टाइल आपके लिए बहुत अच्छा है। इस स्टाइल में आपका एक भी बाल अपनी जगह से नहीं हिलेगा। यही इस स्टाइल की खूबसूरती है यह आपके बालो को उनकी जगह पर ही रखेगा तथा यह आपके बालो को स्लीक लुक भी नहीं देगा। अपने बालो में बाउंस लाने के लिए आप नीचे के बालो को कर्ल भी कर सकती हैं।
थ्री ब्रेडस् पॉनीटेल
https://www.instagram.com/p/BEJPUUjHoFn/
अगर आपको मिड पार्टिंग नहीं पसंद है तो आप ये थ्री ब्रेड़ेड हेयर स्टाइल भी अपना सकती हैं। जिनमे एक ब्रेड बीच में तथा अन्य दो सिर के किनारे वाले हिस्से पर बनाए गए हैं। पॉनीटेल स्टाइल के लिए तीनो ब्रेड को मिलाकर उन्हें रबर बैंड से बांध ले। आप इसे किसी भी अवसर के लिए कही पर भी कैरी कर के जा सकती हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कितनी आत्मनिर्भरता के साथ कैरी कर रही हैं।
चिग्नों पॉनीटेल
https://www.instagram.com/p/BuLfRCxhH8Q/
चिग्नों पॉनीटेल स्टाइल बनाना बहुत ही आसान है क्योंकी इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगता हैं। आपको बस मध्यम लंबाई वाले बालो की जरूरत है। इसमें सिर्फ पीछे की तरफ बालो को लेकर एक नॉट लगाने की जरूरत है। इसे अपने लिए जरूर देखे। बस एक रबर बैंड लेकर अपने बालो की आधी लंबाई मोड़ते हुए बांध ले और लीजिए 5 मिनट से भी कम समय में आपका हेयर स्टाइल बन कर तैयार है।
सेगमेंटेड पॉनीटेल
जैकलीन फर्नांडिस इस सेगमेंटेड पॉनीटेल को स्टाइल कर इसे बढ़ावा दे रही हैं जिसे आप अपने समर लुक में सामिल कर सकती हैं। यह लड़कियों के लिए बेस्ट पॉनीटेल हेयर स्टाइल है। यह हेयर स्टाइल उन लड़कियों के लिए सबसे बेेस्ट है जिनके बाल लंबे है तथा जो बोरिंग से दिखने वाले साधारण हेयर स्टाइल को कैरी नहीं करना चाहती हैं।
फिशटेल पॉनी
कृति सेनन अपने एक फिल्म के प्रमोशन में इस हेयर स्टाइल में नजर आईं थीं जो देखने में तो हल्का नहीं लगता लेकिन इसे बनाना बेहद आसान है। क्राउन एरिया पर बना पफ और मिड पार्टिंग में बनाया गया बैंग इस हेयर स्टाइल की जान है । यह पॉनीटेल हेयर स्टाइल लड़कियों के लिए नया है तथा एक अद्भुत एक्सपेरिमेंट है।
मैसी पफ पॉनीटेल
इस हेयर स्टाइल को एक मेसी लुक दिया गया है। मेसी हेयर तथा पफ के साथ बनाया गया यह स्टाइल बेहद घना तथा आलिया भट्ट पर बहुत ही सेक्सी लग रहा है। मेकअप को कम करते हुए इस हेयर स्टाइल पर फोकस किया गया है ताकि सबकी नजरे बालो पर ही टिकी रहे, यह पॉनीटेल बहुत ही अच्छा दिख रहा हैं।
वेवी पॉनीटेल
नॉर्मल लो राइज पॉनीटेल एक गो – टू पॉनीटेल है जिसे लड़़किया आसानी से बना सकती हैं। दीपिका ने इसमें बालो को वेवी लुक दिया है ताकि ये फ्लैट ना दिखे , वेवी लुक के साथ बाल बेहद घने दिख रहे हैं। ये एक सरल हेयर स्टाइल है जो उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जिनके बाल लंबे है।
रफल्ड पॉनीटेल
बालो को रफल्ड लुक देते हुए तथा आगे के कुछ बालो को खुला रखते हुए यह हेयर स्टाइल बनाया गया है जिससे ये टेक्सचर बेहद खूबसूरत दिख रहा हैं। इस पॉनिटेल हेयर स्टाइल को कैरी कर लड़कियां ऑफिस या स्कूल , कॉलेज जा सकती है। यह लगभग सभी तरह के आउटफिट्स के साथ बेहतर दिखेगा। ड्रेसेस , पैंटसूट्स , स्कर्ट्स , आप जो भी नाम ले लें यह सभी आउटफिट के साथ बेहतर दिखेगा।
स्लीक ब्लैक लॉन्ग पॉनीटेल
इस हेयर स्टाइल में एक भी बाल को बिना छोड़े हुए स्लीक तथा सीधा रखा गया है जो बहुत आसान तथा अच्छा लग रहा है। ये एक नॉर्मल पॉनीटेल के जैसा ही है जिसमें बालो को पीछे की तरफ से सीधा रखा गया है। तो अगर आपके बाल सीधे नहीं है तो स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करके अपने बालो को ऐसे स्टाइल करिए।
हाफ हेयर पॉनीटेल
यह एक रेट्रो लुक वाला पॉनीटेल है। अपने बालो को वेवी कर्ल करते हुए आधे बालो का हाई पॉनीटेल बनाते हुए बाधे यह बहुत ही कूल दिखेगा। आप इसे कैसुअल वियर के साथ स्टाइल करे, यह आपको और ज्यादा कूल लुक देगा। आपको यह हेयर स्टाइल जरूर अपनाना चाहिए। यह बहुत ही कम समय में बिना किसी उलझन के बन जाएगा। और यह आपके बालो को फ्री लुक देगा।
ये पॉनीटेल हेयर स्टाइल लड़कियों के लिए सबसे बेस्ट है तथा किसी भी तरह के बालो के लिए सही है अगर आपके बाल छोटे है तो आप हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके बाल लंबे है तो उन्हें किसी तरह का ब्यूटी टच देे के बांध सकती हैं। यदि आपके बाल आइली है तो स्लीक पॉनीटेल आपका सबसे अच्छा दोस्त साबित होगा।
हम यहां आपको कुछ टिप्स भी देने जा रहे हैं :
अगर मेरे बाल आईली है तो मै क्या कर सकती हूं? अगर आपके बाल आइली है और यदि आप जुड़ा नहीं बनाना चाहती तो आप स्लीक पॉनीटेल बना सकती हैं। ये बनाने में आसान है तथा यह आप पर अच्छा भी दिखेगा। आपको स्लीक लुक के लिए हेयर जेल भी लगाना नहीं पड़ेगा।
स्कूल जाने के लिए मै कौन सा हेयर स्टाइल अपना सकती हूं? जब हम स्कूल में थे तो हेयर स्टाइल जैसा कोई चीज़ नहीं हुआ करता था हम साधारणतया चोटी ही बनाया करते थे लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है फिर भी चुकी आप स्कूल के लिए स्टाइलिंग कर रही हैं तो आप पफ पॉनीटेल और हाफ हेयर पॉनीटेल बना सकती हैं यदि आपके बाल मीडियम साइज के है।
मै अपने बालो को फॉर्मल लुक देने के लिए क्या कर सकती हूं? आप स्लीक पॉनीटेल कर सकती हैं या रफलड पॉनीटेल भी बना सकती हैं। आप चिग्नोन पॉनीटेल भी बना सकती हैं।
K4 Fashion आशा करते हैं कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आएगा और आप अपने लिए इनमे से कोई स्टाइल जरूर ही अपनाएंगी।
हीना मेहंदी डिजाइन को बहुत सारे संस्कृतियों द्वारा हाथो में बनाया जाता है। परंतु अगर हम गौर करें तो हमे पता चलता है कि, मेहंदी सिर्फ एक परंपरा ही नही बल्कि एक चाहत, एक फैशन ट्रेंड बन चुकी हैं। हर उम्र की महिलाएं अपने हाथों को लाल रंग से रंगना चाहती हैं जब बात मेहंदी की आती है तो।
मेहंदी हर एक पल को खुशियों से भर देता है। शादी समारोह में वो पल बहुत मनोरंजक होता है जब दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे की पहचान अपने हाथों में छुपा कर ढूंढ़ने के लिए एक दूसरे को कहते हैं। मेहंदी आपको और भी खुशियों और उत्साह से भर देती है जब आप इसे किसी और के हाथ पर या अपने हाथों पर लगाती हैं। आपके हाथों के मेहंदी डिज़ाइन को और निखारने के लिए बहुत अलग अलग प्रकार के लेस डिज़ाइन हमे देखने को मिलते हैं।
हीना मेहंदी डिजाइन बनाना कोई आसान काम नही है, आपको मेहंदी कोन को सही ढंग से पकड़ना आना चाहिए और तो और आपको अलग अलग प्रकार के पैटर्न का भी ज्ञान होना जरूरी है। अगर आप छोटे छोटे पैटर्न को बनाना सीख गए तो आप इन सभी पैटर्न की मदद से एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।
तो अब आपको मेहंदी बनाने की चाहत से नही जुझना पड़ेगा क्योंकि अगर आपको मेहंदी डिजाइन बनाना कठिन लगता है तो हम आपके लिए लेकर आये है मेहंदी डिजाइन बनाने की शुरुआत के कुछ आसान तरीके और टिप्स। तो आइए एक बार देखते हैं।
मेहंदी डिजाइन बनाने के आसान तरीके
1. कलाइयों के लिए पैटर्न
शुरुआती लोगो के लिए यह कलाइयों वाला मेहंदी डिजाइन बेहद जरूरी है। आप दिए गए पैटर्न में से अपने पसंद के पैटर्न को अपने कलाइयों पर बना कर देख सकती हैं। और आप चाहे तो डिज़ाइन बनाने से पहले इसे अपने डिज़ाइन की शुरूआत के पैटर्न के रूप में भी रख सकते हैं। वीडियो में बताई गई हर एक डिज़ाइन बहुत अनोखी और आकर्षक है। इसमे आपको सर्पिलाकार, बिंदुओं वाला, पत्तियों और फूलो की डिज़ाइन से लेकर आड़ी-टेड़ी रेखायें भी देखने को मिलेगी। मेहंदी डिजाइन के शुरुआती डिज़ाइन को अपने हाथों पर लगा कर इसका अभ्यास करीये और हीना डिज़ाइन में अपने कौशल को और बढ़ाइए। ऐसा माना जाता है कि शुरुआत अगर सही हो तो आधा काम वही हो जाता है। आप इस मेहंदी डिजाइन को शादियों में लगा सकती हैं क्योंकि इसकी डिज़ाइन और आकर्षक अंदाज सबको बेहद पसंद आएगा।
2. मुक्तहस्त मेहंदी पैटर्न
मेहंदी डिजाइन में शुरुआती दौर के लोगो को दूसरी सबसे बड़ी कठिनाई यह होती है कि अलग अलग डिज़ाइन को एक साथ कैसे जोड़े। आपको सही तरीके और सही डिज़ाइन का ज्ञान होना जरूरी है जिसके मदद से आप जान सकेंगे कि किन दो पैटर्न को मेहंदी डिजाइन में जोड़ना चाहिए। आपके कला की चाहत को और बढ़ाने के लिये हमे लेकर आये है पट्टियों वाली मुक्तहस्त पैटर्न डिज़ाइन। आप मोतियों, फूलो, पत्तियों, बिंदुओं और पैस्ले के चैन की सरंचना की मदद से किसी भी दो मेहंदी पैटर्न को एक साथ जोड़ सकते हैं। हिंदी में इन पट्टियों वाली पैटर्न को हम बेल्स भी कहते हैं। आप हाथ और भी खूबसूरत लगेंगे अगर आप इन्हें हाथ फूल या चूड़ियों के साथ सजाएँगी।
3. मनमोहक गहरा भरा हुआ मेहंदी डिजाइन
अगर आपको मेहंदी डिजाइन के बारे में थोड़ा भी ज्ञान है तो आपको बेसिक पैटर्न जैसे पैस्ले, आम के आकार के पैटर्न और मोर के पैटर्न के बारे में जरूर पता होगा। इन सभी पैटर्न को बहुत ही खूबसूरत डिज़ाइन से भरना बेहद जरूरी होता है। वीडियो में बताया गया है कि कैसे आप किसी मेहंदी डिजाइन को सुंदर पैटर्न से भर कर उसको और भी आकर्षक बना सकती हैं। पैटर्न्स के बीच मे दूरी और इनका कुछ समय तक अभ्यास करके आप इस मेहंदी कला में महारथ हासिल कर लेंगे। मेहंदी डिजाइन को भरना किसी भी मेहंदी का सबसे कठिन काम होता है और अगर आपने इस कला को सीख लिया तो आप किसी भी मेहंदी को बहुत जल्दी और खूबसूरती के साथ बना पाएंगी। यह डिज़ाइन शुरुआती दौर के लोगो के लिए था इसलिए उसे पारिवारिक पार्टी, पूजा या छोटे समारोह के लिए ही बेहतर होगा।
4. खूबसूरत जालीदार पैटर्न
भारतीय मेहंदी डिजाइन में आपको हाथ के हर एक कोने और हर एक जगह को बड़ी खूबसूरती के साथ सजाना पड़ता है। तो हम आपके लिए लेकर आये है सबसे खूबसूरत ग्रिड और जालीदार पैटर्न जिसकी मदद से आप अपनी डिज़ाइन को और भी आकर्षक बना सकती हैं। इसमे आपको बिल्कुल नए नए जालीदार पैटर्न देखने को मिलते हैं। आपको इसमे आदि टेड़ी डिज़ाइन के साथ बिंदु, फूल, हीरो और पत्तियों के साथ और भी अलग अलग मनमोहक डिज़ाइन देखने को मिलती है। अगर आप जालीदार और ग्रिड पैटर्न को सीख लेते हैं तो आप इस मेहंदी डिजाइन की कला में महारथ हासिल कर लेंगे।
कुछ बात है जिसे हम दोनों लोग बखूबी मानते हैं और वो बात यह है कि किसी भी कला को एक दिन में नही सीखा जा सकता, क्यों सही कहा न मैंने? अपनी चाहत और सपने को पूरा करने के लिए आपको इन डिज़ाइन का रोज अभ्यास करना होगा। मुझे पता है आपको खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनाने की बहुत चाहत है। तो जल्दी से ऊपर दिए गए सभी पैटर्न का एक नोट बना लीजिए। मेरी तरफ से आपको यही सलाह है कि आप इन सभी डिज़ाइन को सीखते रहने के लिए इन्हें स्टील के बर्तन के पिछले भाग पर बनाते रहिये।
त्वचा हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है लेकिन वातावरण में प्रदूषण और हमारे गलत लाइफस्टाइल की वजह से हमारी त्वचा बेजान और मुरझाई हुई सी हो जाती है। आमतौर पर लोगों को यही समझ में नहीं आता कि उनकी त्वचा बेजान क्यों हो गई है और इसलिए वह अपनी त्वचा की पूरी तरह से देखभाल नहीं कर पाते हैं। तो इसलिए सबसे पहले यह जानना ज़रूरी है कि जब हमारी त्वचा मुरझाई और बेजान सी हो जाती है तो उसके पीछे क्या कारण होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इसी बारे में आपको बताएंगे जो आपके लिए बहुत हेल्पफुल रहेगा त्वचा की उचित देखभाल करने और उस को स्वस्थ रखने में।
त्वचा बेजान होने के कारण
पानी की कमी के कारण
आमतौर पर लोग अपने शरीर में पानी की मात्रा पर ध्यान नहीं देते क्योंकि उनको शरीर में पानी के महत्व के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती है । यदि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है तो उसका सीधा असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है । आपकी त्वचा बेजान हो जाती है और त्वचा पर झाइयां और झुर्रियां भी पड़ जाती हैं । इसलिए यह बहुत ही जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए।
तनाव के कारण
आजकल शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जिसको टेंशन या परेशानियां न हो । लेकिन अत्यधिक तनाव के कारण आपकी त्वचा रूखी और बेजान सी होने लगती है । इसलिए तनाव मुक्त रहें और अपनी त्वचा के दुश्मन न बनें । ज़िंदगी में यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उसका समाधान ढूंढे न कि टेंशन ले ले कर अपने स्वास्थ्य को ख़राब करें । खुश रहने से आपकी त्वचा पर आंतरिक चमक भी आएगी और सुंदर भी बनी रहेगी ।
स्क्रब न करने के कारण
त्वचा की देखभाल के लिए यह बहुत आवश्यक है कि उसकी उचित सफ़ाई हो और सप्ताह में कम से कम 2 बार स्क्रबिंग अवश्य होनी चाहिए । यदि आप अपने चेहरे पर स्क्रबिंग नहीं करते हैं तो इससे आपके रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिसकी वजह से कील-मुंहासे आदि की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
मॉइस्चराइजर न लगाने के कारण
आपकी त्वचा चाहे ऑइली हो या ड्राई, आपको हर रोज़ इस पर कोई अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी । त्वचा में नमी की कमी के कारण झुर्रियां आ जाती है और त्वचा कांतिहीन लगने लगती है ।
भरपूर नींद न लेने के कारण
यदि आप हर रोज 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते है तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है जिसकी वजह से आपकी त्वचा बेरौनक और मुरझाई सी लगने लगती है । नींद न पूरी होने के कारण त्वचा में अन्य स्किन प्रॉब्लम्स भी उत्पन्न हो जाती हैं ।
अत्यधिक साबुन के प्रयोग के कारण
यदि आप बार बार अपनी त्वचा पर साबुन का प्रयोग करते हैं तो इसके कारण स्किन में रूखापन आ जाता है । इसलिए त्वचा पर अधिक साबुन का प्रयोग करने से बचें । महिलाओं को घर में अकसर बार-बार बर्तन धोने पड़ते हैं जिसकी वजह से उनके हाथ खुरदरे और बेजान हो जाते हैं इसलिए आप जब भी बर्तन धोए तो अपने हाथों में ग्लव्स पहन लें ।
ख़राब खान-पान के कारण
आज के दौर में लोग अधिकतर फास्ट फूड अधिक खाते हैं जो कि त्वचा के लिए हानिकारक है । दूसरी और कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बहुत अधिक डाइटिंग करते हैं और अपने खाने में बिल्कुल भी घी , तेल का प्रयोग नहीं करते हैं जो कि उचित नहीं होता है । तला-भुना खाना खाने से भी त्वचा पर ग़लत प्रभाव पड़ता है ।
त्वचा के रूखेपन को दूर करने के उपाय
यदि आप यह चाहते हैं कि आपकी त्वचा में चमक बनी रहे और उसमें नमी के साथ-साथ रूखापन भी न रहे तो इसके लिए आपको अपनी स्किन की ठीक प्रकार से देखभाल करनी होगी । साथ ही आप इस बात को भी समझ लीजिए की रूखी त्वचा को अधिक देखभाल की ज़रूरत होती है । आप निम्नलिखित उपायों को अपनाकर अपनी त्वचा के रूखेपन को दूर कर सकते हैं :
त्वचा को एक्सफोलिएट करना न भूलें
त्वचा को एक्सफोलिएट करना बहुत आवश्यक होता है इससे त्वचा के सभी डेड सेल रिमूव होकर त्वचा कांतिमय और मुलायम बन जाती है । यह स्किन को तरोताजा और ख़ूबसूरत दिखाने का सबसे आसान तरीका है । इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी त्वचा की सारी अशुद्धियां दूर हो जाएंगी और आपकी त्वचा की चमक भी बढ़ जाएगी ।
हर रोज सीटीएम करें
क्लींजिंग टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग स्किन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । यदि आप यह चाहती हैं कि आपकी त्वचा ख़ूबसूरत और कांतिमय बनी रहे तो इसके लिए आप सबसे पहले सीटीएम की रूटीन को फॉलो करें और उसके बाद आप दूसरे स्किन ट्रीटमेंट अपने चेहरे पर प्रयोग करें । हर दिन 2 बार इसको अवश्य करें । यह आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने में बहुत ही सहायक है ।
एलोवेरा जेल से दूर करें रूखापन
यदि आपकी त्वचा अत्यधिक रूखी और बेजान सी हो गई है तो इसके लिए आप एलोवेरा जेल में जैतून का तेल मिलाकर हर रोज रात को सोते समय लगाएं । यह आपकी त्वचा से दाग-धब्बों को हटाने के साथ-साथ आपकी त्वचा में नमी बनाए रखेगा और आपकी त्वचा की सभी समस्याओं को दूर कर देगा ।
नारियल तेल का मसाज
त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए नारियल का तेल बहुत बेस्ट है क्योंकि यह गहराई से त्वचा में नमी पहुंचा कर उसको तरो-ताजा बनाकर उसको गोरा और दमकता हुआ बनाता है । हर रोज़ रात को सोते समय आप नारियल तेल की मालिश अपने चेहरे पर अच्छी तरह से करें और सो जाएं । यदि आप चाहें तो आप नारियल तेल के अलावा जैतून का तेल या फिर विटामिन ई ऑयल का भी प्रयोग कर सकते हैं ।
केला और शहद का फेस मास्क
केला और शहद आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देकर उसको नमी युक्त बनाता है । इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको आधा केला लेकर उसको मैश करना है और और फिर उस में दो चम्मच शहद के मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें । अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक रूखी और बेजान हो रही है तो फिर आप इसमें आधा चम्मच ऑलिव ऑयल भी मिला लें । अब इस तैयार पैक को अपने सारे फेस पर और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें और जब यह सूख जाए तो साफ़ पानी से अपना चेहरा धो लें । यह फेस पैक फ़ौरन आपके फेस को मॉइश्चराइज करके उसमें चमक लाएगा और चेहरे के रूखेपन को भी दूर कर देगा । इसके अतिरिक्त यदि आपकी त्वचा पर झुर्रियां आदि की समस्या है तो उसको भी यह दूर करके आपकी त्वचा को टाइट करेगा ।
फ्रेंड्स ये था आज का हमारा आर्टिकल, उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा और आपके लिए यह काफ़ी हेल्पफुल भी रहेगा । इसमें हमने आपके साथ बहुत इजी उपाय शेयर करें हैं त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए । आपकी राय का हम इंतजार करते हैं इसलिए आपकी जो भी राय है वह हमें कमेंट करके अवश्य बताएं ।
हर इंसान की त्वचा पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिन से त्वचा सांस लेती है लेकिन समस्या तब उत्पन्न होती है जब यह छिद्र बड़े हो जाते हैं और फैल जाते हैं । यह बड़े हुए ओपन पोर्स बहुत ही भद्दे लगते हैं जिसकी वजह से कोई भी इंसान असहज महसूस करने लगता है । इनके होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि जेनेटिक, तैलीय त्वचा, अस्वस्थ स्किन केयर रूटीन तथा इसके अलावा और भी बहुत से कई कारण होते हैं । लेकिन ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनका उपयोग करके आप इन लार्ज पोर्स को बंद कर सकते हैं।
इसके लिए आपको नियमित रूप से अपनी त्वचा की देखभाल करनी होगी तथा भिन्न-भिन्न स्किन ट्रीटमेंट करने होंगे। यह ज़रूरी नहीं है कि आप किसी स्किन डॉक्टर के पास जाकर ही इनका इलाज कराएं । ऐसे बहुत से घरेलू उपाय है जिनकी सहायता से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के उपाय
सबसे पहले तो आप यह जानने की कोशिश करें कि इन बढ़े हुए रोम छिद्रों के पीछे क्या कारण है क्योंकि यदि आपको कारण पता होगा तो आप फिर अच्छी तरह से इनका उपचार भी कर सकेंगे । ऐसा देखा भी गया है कि ओपन पोर्स वाली त्वचा पर मेकअप लगाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि फाउंडेशन लगाने के बाद भी त्वचा ऊबड़-खाबड़ सी लगती है । इसके अलावा त्वचा धूल-मिट्टी तथा प्रदूषण के प्रति भी बहुत अधिक संवेदनशील हो जाती है । इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप निम्नलिखित टिप्स को अपनाकर अपनी त्वचा को इनसे मुक्ति दिला सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी का पैक
मुल्तानी मिट्टी का पैक आपके खुले हुए रोम छिद्रों को बंद करने में काफ़ी मददगार साबित हो सकता है । इसके अलावा यह चेहरे के अतिरिक्त तेल को भी कंट्रोल करता है और यदि चेहरे पर पिंपल्स वगैरह हो रहे हैं तो उनको भी ठीक करता है ।
बनाने की विधि:
मुल्तानी मिट्टी – 2 चम्मच
गुलाब जल- दो चम्मच
मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह से एक पेस्ट बना लें । इस बात का ध्यान रखें कि यह न तो बहुत अधिक गाढ़ा हो और न ही बहुत अधिक पतला । अब किसी ब्रश की सहायता से अपने सारे चेहरे पर इस फेस पैक को लगा ले और इसे सूखने तक लगा रहने दें । जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो अपने चेहरे को पानी से हल्के-हल्के रगड़ते हुए धो लें । यह आपको प्रतिदिन करना होगा कुछ ही दिनों में आप इसके रिजल्ट्स देख लेंगे । इसके नियमित प्रयोग से आपकी त्वचा कोमल, गौरी बनेगी और खुले हुए रोम छिद्र भी दूर होंगे।
बर्फ से करें मसाज
एक बर्फ का टुकड़ा लेकर उसको किसी मलमल के कपड़े में लपेटकर इससे अपने चेहरे पर मसाज करें । यह बहुत ही प्रभावशाली उपाय है खुले हुए रोम छिद्रों को बंद करने का । जब बर्फ को त्वचा पर गिरते हैं तो वह तुरंत ही बड़े रोम छिद्रों को कसकर बंद कर देती है । आप चाहे तो प्रतिदिन इस उपचार को करके अपने खुले हुए रोम छिद्रों को बंद कर सकते हैं ।
एग व्हाइट फेस पैक
अंडे की सफेदी त्वचा को टाइट करने के लिए काफ़ी प्रभावशाली होती है और अकसर लोग इसका पैक बना कर अपनी त्वचा को टाइट करने के लिए प्रयोग करते हैं । एक अंडा लेकर उसकी सफेदी को अच्छी तरह से फेंट लें और फ़िर अपनी उंगलियों की सहायता से अपने सारे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं । यदि आप चाहें तो इसमें मुल्तानी मिट्टी का पाउडर भी मिलाकर लगा सकते हैं । जब यह सूख जाए तो साफ़ पानी से अपना चेहरा धो लें ।
त्वचा की नियमित रूप से देखभाल करें
इस बात का आप विशेष तौर पर ध्यान रखें कि सिर्फ़ फेस मास्क या फेस पैक लगाने से आपकी ओपन पोर्स की समस्या हल हो जाएगी । इसके लिए आपको नियमित रूप से अपनी त्वचा की देखरेख करनी होगी । निम्नलिखित तरीकों को अपनाकर आप अपनी त्वचा को साफ रख सकते हैं।
अपने चेहरे को रखें साफ
जब धूल मिट्टी और प्रदूषण से आपका चेहरा लगातार संपर्क में रहता है तो धूल मिट्टी इनके ऊपर जम जाती है जिसकी वजह से यह रोम छिद्र बड़े-बड़े दिखाई देने लगते हैं । इसके लिए आपको चाहिए कि अपनी त्वचा को साफ़ रखें तथा दिन में दो बार सुबह व शाम अपने चेहरे को अच्छी तरह धोएं । अपने चेहरे को धोने के लिए आप हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें और अपने चेहरे को हमेशा किसी सॉफ्ट तौलिए से थपथपाते हुए सुखाएं ।
त्वचा का एक्सफोलिएट जरूर करें
हर सप्ताह अपनी त्वचा को किसी अच्छे स्क्रब से एक्सफोलिएट करें । इसका फायदा यह होगा कि यह आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को स्वस्थ बनाएगा । इसके लिए आप बाज़ार से कोई भी अच्छा सा स्क्रब ले सकते हैं और यदि आप चाहें तो अपना स्क्रब घर में भी बना सकते हैं । इसके लिए आप कोई भी अच्छा सा क्लींजर लेकर उसमें थोड़ी-सी चीनी मिक्स कर ले और फिर हल्के हाथों से अपने सारे चेहरे पर स्क्रबिंग करें ।
चेहरे पर स्ट्रीमिंग करें
खुले हुए रोम छिद्रों को छिपाने के लिए भाप लेना बेहद ही श्रेष्ठ होता है। भाप लेने से चेहरे की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। भाप लेने के लिए आप पानी को उबाल लें और अब उस भाप वाले पानी पर अपने चेहरे को झुका ले और ऊपर से तोलिया लेकर अपना सर ढक लें। भाप लेने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें । इस तरह से त्वचा की सारी गंदगी और धूल मिट्टी बाहर निकल कर चेहरा साफ़ हो जाता है।
स्किन स्पेशलिस्ट से करें सलाह
यदि आपके ओपन पोर्स का प्रॉब्लम घरेलू उपचार से कंट्रोल में नहीं हो पा रहा है तो इसके लिए उत्तम यही होगा कि आप किसी अच्छे स्किन के डॉक्टर से संपर्क करें । लेजर उपचार खुले हुए रोम शब्दों का बहुत ही प्रभावशाली और स्थिर उपाय है। लेजर बहुत ही प्रभावपूर्ण तरीके से खुले हुए रोम छिद्रों को कस कर उन्हें छोटा दिखाता है । परंतु लेजर उपचार काफी महंगा होता है इसलिए इस ट्रीटमेंट का हर इंसान लाभ नहीं उठा सकता । इसके लिए कम से कम 30-35 हज़ार रुपए तक का खर्च आ सकता है।
हमारा देश भारत संसार का अकेला ऐसा देश है जहां पर हमें सभी मौसम देखने को मिलते हैं जैसे-सर्दी, गर्मी, बरसात, बसंत इत्यादि। मौसम चाहे कोई भी हो हर मौसम का हमारे जीवन पर और हमारी त्वचा पर बहुत असर पड़ता है। इसीलिए हर मौसम में हमें अपनी त्वचा की विशेष देखभाल की जरूरत होती है। अगर हम बात करें बरसात के मौसम की तो बरसात का मौसम गर्मी के बाद आता है। मानसून तपती गर्मी और उमस भरे दिनों से हमारे लिए राहत लेकर आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि बरसात का मौसम जहां एक और हमें गर्मी से राहत दिलाता है वहीं दूसरी ओर यह अपने साथ कुछ समस्याएं भी लेकर आता है।
इस मौसम में हर तरफ हरियाली छा जाती है और वातावरण में नमी रहती है। यह तो हम सबको ही पता है कि नमी की वजह से अकसर चीजें खराब हो जाती है जैसे बिस्किट, नमकीन आदि। ठीक इसी तरह से हमारी त्वचा पर भी इस नमी का बुरा असर पड़ता है यदि हम समय पर अपनी त्वचा की देखभाल नहीं करेंगे तो हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज मैं आपको बरसात में स्किन के लिए टिप्स बताऊंगी जिनकी सहायता से आप अपनी त्वचा की बहुत अच्छी तरह से देखभाल कर सकेंगे और उसे स्वस्थ रखेंगे।
बरसात में स्किन के लिए टिप्स जो आपकी त्वचा को खूबसूरत और हेल्थी बनाए रखने में आपकी बहुत अधिक सहायता करेंगे:-
अपनी स्किन को साफ रखें
बरसात के मौसम में क्योंकि बहुत अधिक नमी होती है जिसकी वजह से त्वचा चिपचिपी हो जाती है। इसलिए आप गुनगुने पानी से नहाएं और अपने चेहरे को भी गुनगुने पानी से साफ़ करें। इससे आपकी त्वचा पर होने वाली चिपचिपाहट दूर होकर चेहरा और शरीर साफ़ हो जाता है। ध्यान रहे कि अगर लगातार आपके चेहरे या स्किन पर नमी रहती है तो उसकी वजह से कई प्रकार के इंफेक्शन हो सकते हैं इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा अपनी त्वचा को साफ रखें।
पानी का भरपूर प्रयोग करें
बरसात के मौसम में क्योंकि नमी होती है इसलिए आप यह मत सोचना कि इस मौसम में हमारे शरीर को पानी की आवश्यकता नहीं है। भरपूर पानी पिएं क्योंकि ऐसा करने से एक तो आपके शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी और दूसरा आपकी त्वचा पर ग्लो भी बना रहेगा। ध्यान रहे कि मानसून में आप साफ सुथरा और उबला हुआ पानी ही पिएं।
अपने पेट को रखिए साफ़
बरसात के मौसम में अत्यधिक तला हुआ और तेज़ मसालों वाले भोजन के प्रयोग से बचना चाहिए तथा बाहर के खाने से भी परहेज करें। क्योंकि इस तरह के खाने से आपका पेट खराब हो सकता है,जिसका असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। आपके चेहरे पर पिंपल्स, मुंहासे हो जाते हैं और त्वचा भी कांतिहीन लगने लगती है।
कम से कम करें मेकअप
यदि आप मेकअप करने की शौकीन है तो बरसात के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने चेहरे पर कम से कम मेकअप करें और यदि बहुत अधिक आवश्यकता है तो फिर आप वाटरप्रूफ मेकअप ही करें। वाटर प्रूफ मेकअप की खासियत यह होती है कि बरसात की फुहार से यह मेकअप खराब नहीं होता है।
अपनी त्वचा को सूखा रखें
बरसात के मौसम में नमी की वजह से पसीना बहुत अधिक आता है इसलिए आप अपने फेस को हमेशा पसीना आने पर टिशु पेपर से साफ़ करें। इसके अलावा आप अपनी त्वचा पर टेलकम पाउडर लगाकर उसको सूखा रख सकते हैं।
हाथ-पैरों का भी रखे पूरा ध्यान
बरसात में स्किन के लिए टिप्स सिर्फ हमारे फेस के लिए नहीं होती बल्कि हमारे पूरे शरीर के लिए होती है। हाथ पैरों का भी हमें विशेष ख्याल रखना चाहिए। पैरों में नमी आने पर उनमें फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है ऐसे में आप कोई उत्तम क्वालिटी का टेलकम पाउडर लेकर उसे अपने पैरों और उंगलियों के बीच में लगाकर उन्हें नमी से बचा सकते हैं। टेलकम पाउडर लगाने से उंगलियों के बीच पसीना नहीं आएगा जिसकी वजह से इन्फेक्शन होता है। इसके साथ-साथ आप अपने हाथों का भी ध्यान रखें। काम करने से यदि हाथ बहुत ज्यादा रूखे और बेजान हो गए हैं तो उन पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
आंखों का रखें विशेष खयाल
आंखें हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है और बरसात के मौसम में आंखों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। बरसात का मौसम सर्द-गर्म होता है जिसके कारण आंखें संक्रमण का शिकार आसानी से हो जाती हैं। कंजक्टिवाइटिस इंफेक्शन इस मौसम में बहुत तेज़ी के साथ फैलता है क्योंकि यह एक छूत की बीमारी होती है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से पहुंच जाती है। ऐसे में आप ऐसे व्यक्तियों से दूर रहे हैं जिनको यह आंखों का संक्रमण हो गया है , उनसे ना तो हाथ मिलाएं और ना ही उनका इस्तेमाल किया हुआ तौलिया या रुमाल इस्तेमाल करें। यदि आपको यह इंफेक्शन हो गया है तो आप डॉक्टर से उचित सलाह लें और अपनी आंखों पर बर्फ की सिकाई करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे और यदि आपको बाहर जाना हो तो काला चश्मा लगाकर बाहर जाएं इससे आपकी आंखों में धूल मिट्टी आदि नहीं जाएगी।
उत्तम क्वालिटी का सनस्क्रीन लोशन लगाएं
बरसात के मौसम में नमी की वजह से त्वचा बहुत ज्यादा बेजान होने लगती है तथा उस पर झुर्रियां भी पड़ जाती हैं। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें कि आप जब भी बाहर जाए तो सनस्क्रीन लोशन अपने चेहरे, गर्दन, हाथों आदि पर जरूर लगाएं। कुछ लोग यह सोचते हैं कि इस मौसम में हमें सनस्क्रीन लोशन की जरूरत नहीं है तो उनका ऐसा सोचना गलत है क्योंकि अगर आप सनस्क्रीन लोशन लगाएंगे तो आपकी त्वचा पर नमी असर नहीं करेगी। इसके लिए आप कोई भी अच्छा सा वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लोशन प्रयोग कर सकते हैं। इस बात का ध्यान भी रहे थे आप अपने स्किन के अनुसार ही सन प्रोटेक्शन लें। इसके अलावा ज़्यादा से ज़्यादा खुद को सूखा रखने की कोशिश करें क्योंकि संक्रमण वहीं फैलता है जहां पर नमी होती है।
नहाते समय करें गुलाब जल या नींबू का प्रयोग
बरसात में स्किन के लिए टिप्स की यह सबसे अच्छी टिप है जिसकी सहायता से आप खुद को ताज़ा और हेल्दी महसूस करेंगे। इसके लिए आपको यह करना है कि जब भी आप नहाने जाएं तो अपने नहाने के पानी में थोड़ा सा रोजवॉटर या नींबू का रस शामिल कर लें और फिर इस पानी से नहाएं। इस तरह से स्नान करने से आपके शरीर में इंसटेंट ताज़गी महसूस होगी और सारा दिन आप फ्रेश भी रहेंगे।
अपने बालों का भी रखें ध्यान
मानसून के मौसम में रोजवॉटर और नींबू के रस को पानी में मिलाकर उससे अपने बालों को धोएं। इस तरह बाल धोने से उनसे आने वाले पसीने की दुर्गंध से छुटकारा मिलता है। अपने बालों को खुला न रखें और अपनी त्वचा से भी दूर रखें क्योंकि जितने बाल त्वचा से चिपके रहते हैं उतने ही अधिक टूटने लगते हैं।
सूती कपड़ों का करें चयन
यदि आप रेशमी कपड़े पहनने के शौकीन हैं तो मानसून में ऐसे कपड़ों के प्रयोग से बचें। क्योंकि सिंथेटिक कपड़ों में हवा पास नहीं होती जिसकी वजह से पसीना अधिक आने लगता है और स्किन पर लाल चकते, एलर्जी, खुजली आदि जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। सूती कपड़ा ठंडा और हल्का होता है और इसमें से हवा भी आसानी से आर-पार हो जाती है। इसलिए आप ऐसे कपड़ों का चयन करें जो आपके शरीर को किसी भी तरह का नुकसान ना पहुंचाए।
घरेलू मास्क
बरसात के लिए स्किन के लिए टिप्स में अब हम यह जानेंगे कि कैसे घरेलू मास्क हमारे चेहरे को सुंदर बनाए रखने में हमारी मदद करते हैं। इसके लिए हमें किसी भी तरह का कोई बाहर से सामान नहीं खरीदना है बल्कि हम अपने किचन से ही कुछ चीजें लेकर अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।
ड्राई स्किन के लिए मास्क
यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आप इस पर कोई ऐसा फेस पैक लगाएं जो इसको गहराई से पोषण दें और रूखापन भी दूर करें। इसके लिए आप बनाना और हनी का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को पोषण देने के साथ-साथ स्किन को स्मूथ और सॉफ्ट भी बनाए रखेगा।
कैसे बनाएं फेस पैक :
आधा केला लेकर उसको मैश कर लें और फिर इसमें एक चम्मच के आसपास शहद मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इसको अपने हाथों की सहायता से या फिर किसी ब्रश की हेल्प से अपने सारे चेहरे पर लगा ले और सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो आप ताजे पानी से अपना चेहरा धो लें। आप अपने चेहरे पर फौरन ही फर्क महसूस करेंगे। यदि आप इस फेस पैक को रेगुलर इस्तेमाल करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपका फेस सॉफ्ट, स्मूथ और ग्लोइंग बन जाएगा। इसको आप सप्ताह में तीन बार कर सकते हैं।
ऑयली स्किन के लिए मास्क
यदि आपकी ऑइली स्किन है और आपके चेहरे पर बार-बार ऑयल आता है तो आपको अपने फेस पर अधिक से अधिक मुलतानी मिट्टी का प्रयोग करना चाहिए। मुलतानी मिट्टी न केवल आपके चेहरे पर आने वाले तेल को कंट्रोल करती है बल्कि आपके फेस को साफ़ और एक्नेफ्री भी बनाती है।
कैसे बनाएं फेस पैक:
दो चम्मच मुलतानी मिट्टी पाउडर में पेस्ट बनाने के लिए गुलाब जल डालें और उसे अच्छी तरह मिला लें। अब इस फेस पैक को आप अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा ले और 15:20 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ध्यान रहे कि जब यह पैक आपके फेस पर हो तो आप बिल्कुल भी ना बोले ना हंसे और अपनी आंखों के आसपास भी इसको ना लगाएं। जब यह पैक सूख जाए तो इसे धो लें और अपनी स्किन के हिसाब से अच्छा सा मॉइश्चराइजर लगा लें। इस फेस मास्क को आप हफ़्ते में तीन चार बार तो ज़रूर इस्तेमाल करें।
नॉर्मल स्किन के लिए फेस मास्क
नॉरमल स्किन वाले अपनी त्वचा पर बेसन और हल्दी का प्रयोग करके उसको खूबसूरत और चमकीला बना सकते हैं।
कैसे बनाएं फेस पैक: एक बड़ा चम्मच बेसन लेकर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुलाब जल मिलाते हुए इसका एक स्मूथ सा पेस्ट बना लें। अब थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें ताकि बेसन अच्छी तरह से फूल जाए। अब इस फेस पैक को आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने पर साफ़ पानी से अपना चेहरा धो लें। इस फेस पैक को आप रेगुलर यूज करेंगे तो आपके चेहरे पर अगर दाग धब्बे भी होंगे तो वह भी दूर होकर आपका चेहरा खूबसूरत और सॉफ्ट बनेगा।
पिंपल्स और मुहासों के लिए फेस मास्क
यदि बरसात में बहुत ज़्यादा नमी की वजह से आपके चेहरे पर पिंपल्स हो गए हैं तो इसके लिए आप बेसन और मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करें।
कैसे बनाएं फेस पैक:
एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच बेसन मिलाएं और इसमें फिर पानी या रोजवॉटर मिलाकर पेस्ट बना । अब इसको अपने फेस पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद रगड़ते हुए अपना चेहरा पानी से धो लें। यह फेस पेक जब आप रेगुलर यूज करेंगे तो आपके चेहरे से ऑयल कंट्रोल होगा और पिंपल्स , दाने वगैरह भी खत्म हो जाएंगे।
तो दोस्तों यह थीं बरसात के मौसम के लिए टिप्स। मुझे उम्मीद है कि आपको यह पसंद आया होगा और आपके लिए अगर यह थोड़ा भी हेल्पफुल रहा हो तो प्लीज इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। साथ ही कमेंट करके यह भी बताइए कि बरसात के दिनों में आप अपनी स्किन की देखभाल कैसे करते हैं।