Category: ब्यूटी

  • लाजवाब नेल आर्ट डिज़ाइन आपकी 2020 की गर्मियों की छुट्टियों के लिए

    लाजवाब नेल आर्ट डिज़ाइन आपकी 2020 की गर्मियों की छुट्टियों के लिए

    ऐसा माना जाता है कि महिलाओं के हाथ उनके उम्र को बयां करते हैं इसलिए इनका खास ध्यान रखने की जरूरत है। नाजुक और मुलायम मैनीक्योर आपके हाथों के लिए बहुत बेहतर औषधि है। यह आपके हाथों की चमक और आपके लुक बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है। तो इस गर्मियों की छुट्टियों में अपने नाखूनों को इन मशहूर नेल डिज़ाइन की सौगात दीजिए और उनकी सुंदरता बढाइये।

    गर्मी की छुट्टियों के लिए बेहतरीन नेल आर्ट डिज़ाइन 2020

    फ्रेंच मैनीक्योर

    French Manicure Trendy Nail Art Designs for Summer Vacations

    अगर आप समय की बचत के साथ कुछ आकर्षक देख रही हैं तो आपको फ्रेंच मैनीक्योर को चुनना चाहिए। इसके साथ आपके हाथ बहुत खूबसूरत और शानदार दिखाई देंगे। फ्रेंच मैनीक्योर हर उम्र की महिलाओं के लिए बहुत अच्छा विकल्प है और यह किसी भी परिस्थिति में सुंदर दिखाई देता है। सामान्यत फ्रेंच मैनीक्योर में नाखूनों के किनारों पर सफेद रंग लगाया जाता है और बाकी के नाखुनो को पारदर्शी या हल्के गुलाबी रंग से सजाया जाता है। आजकल इसके लिए विभिन्न रंगों के मिश्रण का उपयोग किया जाता है। आप जो रंगों का मिश्रण चाहे उसे अपने नाखूनों पर लगा सकते हैं पर एक बात का ध्यान रखिये की वो एक दूसरे के साथ मेल खाते हुए होने चाहिए।

    सादगी की परत

    Monochrome Coating Trendy Nail Art Designs for Summer Vacations

    सादा रंगों से अपने नाखूनों को रँगने का दौर कभी न खत्म होने वाला दौर है। अगर हम पैन टोन कलर संस्थान के हिसाब से देखे तो इस मौसम के लिए गुलाबी स्फ़टिक और शांतचित तथा बैगनी से लेकर नीबू जैसे पिले कलर के पेस्टल कलर बेहद खूबसूरत हैं। 90 के दशक के दौर का फैशन भी आजकल बहुत चलन में है तो आप इस मौसम में उजाले नियोन रंगों को भी जोड़ सकते हैं। जैसा कि हम सामान्य रंगों का अधिक से अधिक प्रयोग करते है इसलिए इस मौसम में गहरे शराब के जैसे रंगों का भी उपयोग किया जा सकता है।

    खूबसूरत मैट मैनीक्योर

    Matte Manicure Trendy Nail Art Designs for Summer Vacations

    जो लोग सामान्य नेल पॉलिश से तंग आ चुके हैं उनके लिए मैट मैनीक्योर एक अच्छा विकल्प है। अगर आप नही जानते तो हम आपको बता दें की मैट मैनीक्योर अर्थात ऐसा मैनीक्योर जिसमे आप नाखून दिखने में बेहद मुलायम होते हैं और वो ज्यादा चमकदार नही होते। चमकदार नाखून तो बेहद आसान काम है लेकिन जब बात आपके पसंदीदा रंगों की आती है तो मैट मैनीक्योर से अच्छा विकल्प नही हो सकता और यह आपके नाखूनों की अनचाही चमक को भी निकाल देता है जिससे आपके नाखून और अधिक आकर्षक लगने लगते हैं। इससे आपके नाखूनों को एक नई जान मिलेगी और वो और अधिक आकर्षक लगने लगेंगे।

    चांद की चांदनी

    Moon manicure Trendy Nail Art Designs for Summer Vacations

    इस तरह के नेल मैनीक्योर हर लंबाई के नाखुनो पर खूबसूरत लगते हैं। इस लूनर मैनीक्योर की खासियत यह है कि इससे आपके नाखूनों पर चाँद की आकृति उकेरी हुई दिखाई देती है जो आपके नाखून के बाहरी त्वचा के पास बनाई जाती है। और इसी तरह यह फ्रेंच मैनीक्योर में भी तब्दील हो जाता हैं। इस मैनीक्योर को हॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है। आजकल सच्चाई यह हो गयी है कि लोग इसे मिलाकर ज्यादा उपयोग किया जाने लगा है। इससे आप एक ही नाखून पर फ्रेंच मैनीक्योर और चांद की आकृति दोनो भी पा सकती हैं।

    बेहतरीन डिज़ाइन की कलाकारी

    Artistic Design Nail Art Designs

    फैशन के दौर में इस कमतरता के समय नेल आर्ट प्रेमियों को घबराने की कोई जरूरत नही हैं। इस मौसम में फूलो के नक्काशी का ट्रेंड बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। और तो और यह मैनीक्योर तक भी पहुच गया है। तो चिंता की बात नही है और आप बिना किसी डर के इस फूलो के पेंट को अपने नाखुनो पर लगा सकते हैं। फ़ोटो में दिखाए अनुसार अपने नाखुनो पर ज्यादा ग्राफिक्स को न लादे जिससे उसकी सुंदरता कम हो जाये और कुछ नाखुनो को आप साँपो के त्वचा जैसे भी बना सकते हैं।

    फैन शुई मैनीक्योर

    Fan Shui Manicure Nail Art Designs

    इस फैशन को सिर्फ अपने अंगूठी वाली उंगली या उसके साथ साथ बीच वाली उंगली के लिए ही बेहतर माना जाता है। इस खूबसूरत मैनीक्योर का जन्म फैन शुई में हुआ था। ऐसा माना जाता है कि मनुष्य के हाथों की हर उंगली उसके जीवन के हिस्सों से जुड़ी हुई होती है इसलिए उन्हें रंगने से हम उन हिस्सों में अच्छी ऊर्जा भर सकते हैं। मध्य की उंगली को मनुष्य के जीवन मे व्यापार, व्यवसाय और रचनात्मक कार्यों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। और अन्य उंगलियों को प्यार, रिश्तों और खुशियों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

    शानदार ओंब्रे डिज़ाइन

    Ombre Nail Art Designs

    अगर हम बात फैशन की करें तो ओंब्रे का अर्थ होता है नाजुक रंगों का खास इफ़ेक्ट। इस फैशन ने मैनीक्योर के बहुत सारे हिस्सो को अपने अधीन कर रखा है। रंगों के इस संक्रमण को एक ही कलर के साथ या दो अलग अलग रंगों के साथ किया जा सकता है। रंगों के मेल को आप अपने हिसाब से पसंद कर सकती हैं।

    धातुओं की शानदार चमक

    Metal Gloss Nail Art Designs

    धातुओं की चमक फैशन के दुनिया मे फिर से लौट आयी है। सुनहरे रंगों का इस्तेमाल आजकल के दौर में बहुत आम बात है लेकिन आप चांदी जैसे रंगों को भी उपयोग कर सकते हैं। इस तरह के मैनीक्योर को केन्ज़ो औऱ सोफी थैलेट के फैशन शो में देखा गया था। धातुओं के रंगों को अन्य रंगों से मिलाकर बनाया गया नेल आर्ट बहुत सुंदर और आकर्षक दिखता है। ये आपके नाखुनो को शानदार और बहुत आकर्षक बनाएंगे।

    चमक के साथ कुछ अलगपन का स्वाद

    nail designs with Glitter and Rhinestones

    इन गर्मियों में फैशन का स्तर बहुत ऊंचा है परंतु इसमे बहुत कम विविधता दिखाई देती है। रहिनेस्टोन्स का अर्थ होता है ऐसा डिज़ाइन जिसका उपयोग सभी उंगलियों के नाखूनों में से कुछ को ज्यादा उभार कर दिखाना। इसे आप अपने हाथ के हर नाखून के नेल पॉलिश के साथ या किसी एक नाखून को सबसे अलग दिखाने के लिए कर सकते हैं। केवल नाखून के कुछ हिस्सों को ही ज़्यादा चमकदार बनाया जाता है और आप चाहे तो कुछ पर केवल सादे रंगों का भी प्रयोग कर सकती हैं।

    शानदार मैनीक्योर कलाकारी

    Artistic Manicure

    इस नेल आर्ट की खासियत यह है कि इसके पूरे हिस्से को नेल पॉलिश न करके कुछ हिस्सों को ऐसे ही खाली छोड़ दिया जाता है। इससे एक अलग ही डिज़ाइन आपको देखने को मिलती है। इस डिज़ाइन के साथ आप फ्रेंच या लूनर मैनीक्योर को भी बना सकते है। इसके लिए आपको नाखून के मुहाने को या उसके सतह को ही केवल नेल पॉलिश किया जाता है। आप विभिन्न नाखून के आभूषणों का उपयोग भी इस मैनीक्योर में कर सकते हैं। नाखून के कुछ हिस्सों को आप इस तरह खाली छोड़ दीजिए जैसे लगे कि यह किसी बेहतरीन मैनीक्योर डिज़ाइन का नमूना हो।

    उम्मीद है कि गर्मियों के लिए आपको यह नेल डिज़ाइन पसंद आई होगी। ऐसे ही और फैशन से जुड़ी जानकारी के लिए K4 Fashion को फॉलो करीये।

  • फ्रेंच बन हेयर स्टाइल | लड़कियों के लिए खूबसूरत फ्रेंच रोल

    फ्रेंच बन हेयर स्टाइल | लड़कियों के लिए खूबसूरत फ्रेंच रोल

    सभी प्रकार के बालों (छोटे, मध्यम, लंबे) के लिए फ्रेंच रोल हमारे पास उपलब्ध है। लड़कियों के लिए हम लेकर आये हैं नवीनतम फ्रेंच रोल हेयर स्टाइल। यहां तक ​​कि जो अभी इसे बनाना सीख रहे हैं वो भी वीडियो के जरिये एक एक करके सिख सकते हैं।

    हेयरस्टाइल एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य है और इसके लिए किसी एक स्टाइल को चुनना बहुत मुश्किल हो सकता है। तो घबराईये नही, हम आपके लिए इसका समाधान भी लेकर आये हैं। लंबे बालों के लिए या छोटे बालों के लिए या मीडियम बालों के लिए सैकड़ों हेयर स्टाइल मौजूद है पर हम समझ नही पाते कि किसका चुनाव करे। आपका हेयरस्टाइल आपके लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आपके लिए आपका शानदार कपड़े और मेकअप है। जैसा कि आप जानते हैं कि शानदार हेयरस्टाइल के साथ सुंदर पोशाक पूरी तरह से आपके लुक को बदल सकती है। आपके कपड़ो के साथ कौनसा हेअरस्टाइल सुंदर दिखेगा ये चुनना एक बेहद कठिन काम है। तो आप विचार कीजिये की कौनसा हेअरस्टाइल आपके लुक को और बेहतरीन बनाएगा। इसके अनुसार अपने हेअरस्टाइल को चुनिए।

    इंटरनेट पर घंटो सर्च करने और खोजने के आपके समय की बचत करते हुए, यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं आसान हेयर स्टाइल जो आप आसानी से अपने घर पर बिना किसी परेशानी के बालो ओर उपयोग कर सकते हैं। आजकल महिलाएं फ्रेंच बन हेयर स्टाइल को काफी पसंद कर रही है क्योंकि यह आसान और बहुत जल्दी बनाया जा सकता है और इसे आप अपने मेकअप के अंतिम समय मे भी कर सकती हैं। यदि आप किसी समारोह के लिए देर हो गए है और आपको ऐसा हेयर स्टाइल चाहिए जो जल्दी और बनाने में सरल हो तथा दिखने में बहुत आकर्षक हो तो हम आपको इस हेयर स्टाइल का उपयोग करने की सलाह देंगे।

    अपने खूबसूरत और बेहतरीन लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए इस विशेष हेयर स्टाइल का उपयोग जरूर कीजिये। अगर आप अपने पिछले लुक से बोर हो गए हैं और कुछ ऐसा चाहते है जो आपको और बेहतरीन और आकर्षक बनाये तो नीचे दिए गए वीडियो को एक बार जरूर देखना चाहिए।

    शुरुआत करने के लिए बेहतरीन फ्रेंच बन हेयर स्टाइल

    फ्रेंच रोल और उस पर फूलो को सजाने की आसान पद्धती

    क्या आप एक ऐसे हेयर स्टाइल को ढूंढ रहे है जो आपके लुक को और सुंदर बनाए? जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि लंबे और मध्यम बालो के लिए फ्रेंच बन बहुत सुंदर विकल्प है क्योंकि यह गाऊन, छोटे कपड़ो और सामाजिक कपड़ो के साथ साथ और भी कपड़ो पर बहुत आकर्षक लगता है। फ्रेंच बन आपके चेहरे और उसकी बनावट को और सुंदर और रेखांकित करता है। आपको सिर्फ एक चीज़ करने की जरूरत है ट्विस्ट। आप अपने बालों में एक पोनीटेल बनाएं और एक बार जब आपको यह पोनीटेल मिल जाए तो इसे बीच से नीचे की ओर खीचिए। अपने बालों के इस पोनीटेल को एक हाथ मे पकड़िए और धीरे धीरे रोल करना शुरू करिये। इससे आसान तरीका आपको कही और नही मिलेगा।

    जब सभी बाल एक जगह पर आ जाये तो पिन लगा कर इसे एक जगह पर स्थिर करें। अगर आप अपने बालों को और भी आकर्षक बनाना चाहते है तो आप इस फ्रेंच बन स्टाइल में छोटे छोटे फूल जोड़ सकते है जो आपके बालों की सुंदरता को और बढ़ाएँगे। अपने कुछ बालों को खुला छोड़ दे जो आपके चेहरे के लुक को चार चांद लगा देंगे। अपने बालों को चमकदार बनाने के लिए उसमे उपर से मामूली सा तेल लगाएं जिससे आपके बाल चमकदार दिखाई देंगे।

    मीडियम बालो के लिए बड़ा फ्रेंच बन हेयर स्टाइल

    हम फ्रेंच बन के बनाने की सरल तरीके और उसकी आकर्षक बनावट के कारण बहुत पसंद करते हैं। फ्रेंच बन दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। हर कोई इस शानदार हेयर स्टाइल का कायल है। नीचे दिए गए वीडियो में बताया गया है कि कैसे कुछ आसान तरीको के साथ आप बिग फ्रेंच बन को बड़े ही आसानी से अपने बालों में उपयोग कर सकती हैं। वीडियो में बताई गई ट्रिक बेहद आसान है जिसे आप कुछ प्रयासों में सिख सकते हैं।

    इसमे बताया गया है कि बालों को पहले मशीन की सहायता से नीचे की ओर हल्का खिंचा जाता है और फिर इसे धीरे धीरे मोड़ा जाता है। जब आपको ये डिज़ाइन सुंदर दिखाई दे तो इसे हेयरपिन के साथ बहुत सावधानीपूर्वक बांध कर रखे और बाद में इसे और आकर्षक बनाने के लिए आप इसमें फूलों के डिज़ाइन के साथ हेयर पिन जैसे सामान जोड़ सकते हैं। हम आपको यह भी बता दे कि हेयरस्टाइल किसी भी पारंपरिक समारोह या किसी भी शादी समारोह के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। आप इस हेयर स्टाइल को गाउन या छोटे ड्रेस या लंहगे के साथ चुन सकती हैं।

    शादी समारोह के लिए सजावटों से भरा फ्रेंच बन हेयर स्टाइल

    इस हेयर स्टाइल से ज्यादा खूबसूरत कोई और हेयर स्टाइल हो ही नही सकती। शुरुआत में ये थोड़ा कठिन नजर आता है। पर हम आपके इस समस्या का समाधान करने के लिए नीचे एक वीडियो लेकर आये हैं। अपने इस हेयर स्टाइल को और आकर्षक बनाने के लिए आप इसमें ज्वेलरी लगा कर और सुंदर बना सकते हैं। और जब आप इस हेयर स्टाइल से खुश हो जाए तो इसपर हेयर पिन लगाकर इसे सुरक्षित कर ले ताकि सब कुछ ठीक रहे।

    यह हेयर स्टाइल बनाने में बेहद आसान और सरल है और इसे आप किसी विशेष कार्यक्रम, शाम के वक़्त होने वाले प्रोग्राम में लंबी गाऊन के साथ या अनारकली सूट के साथ उपयोग कर सकती हैं और ये हेयर स्टाइल शादी के समारोह में आपके लुक को चार चाँद लगा देगा। अपने बालो को कुछ मॉडर्न तरीको से एक नया लुक देने की कोशिश करे और अपने इसी आत्मविश्वास से सबका मन मोह लेंगी आप।

    सबसे आसान फ्रेंच बन हेयर स्टाइल

    आप कोई भी हेयर स्टाइल पसंद करते हो लेकिन वो इस फ्रेंच बन हेयर स्टाइल को पीछे नही कर सकता । शुरुआत में ये थोड़ा अटपटा से लगता है। हालाँकि हमने आपके इस समस्या को दूर करने के लिए नीचे वीडियो आपके लिए लेकर आये है जिससे आप आसनी से इसे सीख सकते हैं। अपने बालों को हल्का बाहर की ओर खीचिए और जब ये आपको सीधा हुआ दिखाई दे तो बॉबी पिन को नीचे से ऊपर की ओर धीरे धीरे घुमाना शुरू करें। आगे के निर्देश के लिए नीचे वीडियो में बताए अनुसार स्टेप का पालन करे।

    अपने इस लुक को और शानदार बनाने के लिए साइड से कुछ बाल को खुला ही छोड़ दे जो आपके लुक को और सुंदर तथा आकर्षक बना देंगे। आपके बाल इस हेयर स्टाइल से और चमकदार तथा आकर्षक नजर आएंगे। अगर आप चाहे तो इसमें अपने पसंद का सजावट करके इसे और भी सुंदर बना सकते हैं। यह हेयरस्टाइल एक पारंपरिक लहंगा, सुंदर गाउन या साड़ी के साथ अच्छा लगेगा। इस हेयर स्टाइल से अपने लुक को और भी शानदार बनाइये।

    क्या आप अभी भी उन पुराने और बोर करने वाले हेयर स्टाइल का उपयोग करते हैं तो घबराईये नही हम आपके लिए लेकर आये हैं ऐसा हेयर स्टाइल जो आपको दीवाना बना देगा। हम आपके लिए जो हेयर स्टाइल लेकर आये हैं उसके बारे में आप सोच भी नही सकते। इसे एक बार उपयोग करके देखिए और धीरे धीरे आप इसके कायल बन जाएंगे। आप इसमे अलग अलग ट्विस्ट और स्टाइल के साथ एक अलग और आकर्षक लुक पा सकते है जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नही की होगी।

    यह शानदार फ्रेंच बन आपके बालो के लिए एक खूबसूरत विकल्प है जो आपके सुंदर बालो को और आकर्षक बना देगा। यह हेयरस्टाइल उत्तम दर्जे का होने के साथ साथ बहुत सारे पारंपरिक कार्यक्रमों में उपयोग में लाया जा सकता है। दिए गए सभी फ्रेंच बन हेयर स्टाइल के वीडियो को देखकर इसे घर पर बनाने की कोशिश कीजिए और हमे बताइये की आपको कौनसा वीडियो और हेयर स्टाइल सबसे अधिक पसंद आया है।

  • आपके पैरों के लिए शानदार ट्रेंडिंग मेंहदी टैटू डिज़ाइन्स

    आपके पैरों के लिए शानदार ट्रेंडिंग मेंहदी टैटू डिज़ाइन्स

    पैरों के लिए सबसे अच्छी मेहंदी और टैटू डिजाइन हम आपके लिए लेकर आये हैं जो ट्रेंडिंग हैं। तो आइये और अपने पैरों को सुंदर बनाने के साथ साथ आकर्षक भी बनाये। नीचे सूची में दिए डिज़ाइन को देखिए और उनसे कुछ नया सीखने की कोशिश कीजिए।

    मेहंदी भारतीय परंपरा का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। शादी समारोह और कई त्योहारों के दौरान मेहंदी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह दुल्हनों के लिए किसी गहने से कम नही होता है। शादियों में मेहंदी की रस्म के मौके पर दुल्हनों के हाथों में मेहंदी लगाई जाती है। दोस्त और परिवार के लोग एक साथ आकर एक त्योहार जैसा माहौल बनाते हैं। महिलाएं अपने हाथों को सुंदर और आकर्षक डिजाइनों से भर देती हैं। मेहंदी को पसंद करने वाली सभी महिलाओं के लिये हम लेकर आये आकर्षक और खूबसूरत डिज़ाइन का पूरा संग्रह। लेकिन मेहंदी सिर्फ हाथों तक ही सीमित नहीं है, इसे पैरों पर भी लगाया जा सकता है ताकि इसे आकर्षक लुक के साथ और अधिक सुंदर बनाया जा सके। कई वर्षों से मेहंदी डिजाइन दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है। लोकप्रियता को इस बात से जाना जा सकता है कि दुनिया भर की महिलाएं इसे अपनी त्वचा पर अस्थायी टैटू के रूप में उपयोग कर रही हैं। तो बदलते पैटर्न के साथ आप भी अपने हाथों की मेहंदी डिजाइन को बदलने के लिए तैयार हो जाईये और दोस्त परिवार के लोगो को अपने अलग अलग मेहंदी डिजाइनों के साथ आकर्षित मंत्रमुग्ध कर दीजिये। विभिन्न मेहंदी डिज़ाइन आपके सुंदर लुक को और अधिक आकर्षक बना देंगे।

    यदि आप अपनी शादी के दिन या किसी भी समारोह में खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन से पैर सजाना पसंद करती हैं, तो सही पैटर्न चुनने की चिंता न करें। पैरों के लिए मेंहदी डिज़ाइन का पैटर्न सालों से बदलता आया है जिसे विशेषज्ञों ने सरल से जटिल और आकर्षक बनाया है। इस पोस्ट में हम आपको उन बेहतरीन मेहंदी डिज़ाइनों को खोजने में मदद करने जा रहे हैं जो चलन में हैं। और याद रखिये कि मेंहदी डिजाइन या टैटू स्थायी नहीं हैं, इसलिए आगे बढिए और आपने पैरो की सुंदरता को और बढाइये।

    पैरों के लिए ट्रेंडिंग मेंहदी टैटू डिज़ाइन

    खूबसूरत और तीखे स्टाइल वाली मेहंदी पैटर्न

    Edgy stroke mehndi designs Henna Tattoo Designs For Legs

    परफेक्ट टच को अपने पैरो पर इस तीखे स्टाइल वाली मेहंदी पैटर्न के साथ अपने लुक में जोड़िये। मेहंदी डिज़ाइन के चारो ओर सुंदर पत्तियों की आकृति बनी हुई है। इस तरह का डिज़ाइन किसी भी अवसर के लिए एकदम सही है और किसी भी पोशाक के साथ बेहद खूबसूरत लगेगा। यह अविश्वसनीय और सुंदर डिजाइन मेंहदी पैराडाइस द्वारा बनाया गया है।

    मंडला और पत्तियों वाली मेहंदी डिजाइन

    Mandala and leaf mehndi design

    एक पारंपरिक मंडला पैटर्न के साथ अपने पैरों को सुंदर बनाएं। इस तरह के डिजाइन मुख्य रूप से गोलाकार मेहंदी पैटर्न में होते हैं। यह एक बहुत ही लोकप्रिय डिज़ाइन भी है। मंडला में फूलों की आकृति और पत्ती के पैटर्न भी होते हैं ताकि इसे और अधिक आकर्षक बनाया जा सके। यह डिज़ाइन उन दुल्हनों के लिए एकदम सही है जो एक सरल और सुंदर डिज़ाइन करना चाहती हैं।

    पैरो के लिए पैस्ले मेहंदी डिजाइन

    Paisley leg mehndi design

    यदि मेहंदी की डिजाइनों को लेकर आपके मन मे संदेह है तो आप पुराने पैस्ले पैटर्न के साथ जा सकते है और मेरा यकीन मानिए आप पैस्ले डिजाइनों के साथ कभी भी गलत नहीं हो सकते। यह डिज़ाइन विभिन्न डिज़ाइनों का एक जटिल मिश्रण है जिसमें विविध फूलों की डिज़ाइन और सर्पिल पत्ती की डिज़ाइन के साथ पैस्ले पैटर्न के आसपास और सुंदर बिदुओं के साथ समाप्त होती है। यह जटिल मेंहदी टैटू सारा द्वारा बनाया गया है।

    पत्तीदार अरेबिक मेहंदी डिजाइन

    Leafy Arabic mehndi design

    हम पैरों के लिए इस बेहतरीन मेहंदी पैटर्न को चुन सकते हैं। डिजाइन की बात करे तो किनारों पर बहने वाली पत्तीदार पैटर्न के साथ पुष्प गुच्छों से भरा होता है। पैर पर फूलो की बनावट बहुत सुंदर और नाजुक दिखाई देती है। यह पैटर्न हाथों पर भी किया जा सकता है। आप अपने हाथों से पैरो के मेहंदी डिजाइन को मैच कर सकते हैं। एक ऐसे कपड़े को चुनिए जो आपके पैरो की मेहंदी डिज़ाइन को और आकर्षक बना देगा।

    सुंदर और सरल घुमावदार मेहंदी टैटू

    Simple curve henna tattoo Henna Tattoo Designs For Legs

    यह मेंहदी टैटू देखने मे ही ताजगी बिखेर रहा है। यह सरल डिजाइन के साथ ही बहुत आसान भी है और संभवतः इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। यह मेंहदी टैटू फूलो की बनावट और पैस्ले डिजाइन के साथ विभिन्नताओं से भरा है और छोटे छोटे बिंदु इसे एक कोमल रूप दे रहे हैं। पूरा डिजाइन सरल और आँखों को मोहित करने वाला है। डिजाइन की सादगी ही है जो इसे इतना आकर्षक बनाती है। यह डिजाइन समारोह और सामान्य कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह करामाती डिजाइन हाथों के लिए भी बहुत उपयुक्त है।

    मनमोहक फूलो वाली मेहंदी

    Flowy floral mehndi design Henna Tattoo Designs For Legs

    यह एक बेहद लुभावनी फूलों की डिजाइन है। यह डिज़ाइन खूबसूरत फूलो के पैटर्न से भरा हुआ है। पैरों के लिए मेहंदी की यह डिज़ाइन बहुत ही मनमोहक है। पतले छोटे पत्तों और मनमोहक बिंदुओं के साथ-साथ यह पैर के निचले हिस्से पर पत्तेदार छोर के साथ और भी सुंदर दिखता है। आजकल सभी लोग पैरों के लिए इस सुंदर डिज़ाइन को दिल से पसंद कर रहे हैं। यह डिजाइन हाथों पर भी लगाई जा सकतीहै।

    शेडेड फूलो वाली मेहंदी डिजाइन

    Shaded floral mehndi design Henna Tattoo Designs For Legs

    आपको किसी भी समारोह के लिए पैरों को शानदार बनाने के लिए एक सरल और सुंदर मेहंदी डिज़ाइन की आवश्यकता होती है। यदि आप बहुत अधिक मेहंदी पसंद नहीं करते हैं, तो इस सरल मेहंदी पैटर्न के साथ जा सकते हैं। पैरों के लिए मेहंदी का यह डिज़ाइन खूबसूरत फूलों की आकृति से भरा होता है और इसके शीर्ष पर एक गोलाकार अर्ध सूर्य डिज़ाइन होता है। इस तरह की मेंहदी डिज़ाइन हर किसी के मन को मोहित करने के लिए काफी है। किसी भी अवसर के लिए इस तरह के डिज़ाइन का विकल्प बेहतर होता है।

    पूरे पैरो के लिए सरल स्पाइरल मेहंदी डिजाइन

    Easy spiral mehndi design

    यह मेहंदी डिजाइन सरल और पैरों के लिए सुरुचिपूर्ण डिजाइन है। इस मेहंदी की खास बात यह है कि आप इसमें अधिक फूल, पत्ती और बिंदी के रूपांकन जोड़कर डिजाइन का विस्तार कर सकते हैं और इसे हाथों में भी लगाया जा सकता है। इस डिजाइन का मुख्य फोकस सही ढंग से किया गया काम ही है और यह आपके पूरे पैर को मेहंदी से भर देता है। इस तरह के मेंहदी, समारोहों और विभिन्न कार्यों के लिए एकदम सही है। इस बेहतरीन मेहंदी की सुंदरता को लुभाने के लिए सुंदर पोशाक पहनें। जिससे आपकी सुंदरता और बढ़ जाएगी।

    खूबसूरत गोलाकार मेहंदी डिजाइन

    Spiralling circles mehndi design Henna Tattoo Designs For Legs

    हम विभिन्न तरीको से डिज़ाइन किये गए फूलों की डिज़ाइन से प्यार करते हैं और सर्पिलिंग पैटर्न जो दिखने में बहुत शानदार होते है हम उनके भी दीवाने होते जा रहे हैं। इसमें विभिन्न पैटर्न में कई गोलाकार आकृति बनी हुई हैं और खाली छोड़ी गई जगह डिजाइन को और बेहतर रूप दे रहे हैं। त्योहारों के मौके पर मेंहदी बनाने के लिए इस पैटर्न का उपयोग किया जा सकता है। आप अपने हाथों के लिए इस पैटर्न का विकल्प भी चुन सकते हैं। इस डिजाइन की सबसे खास बात यह है कि टखने के चारों ओर यह और भी खूबसूरत नजर आता है।

    पूरे पैरों में भरी हुई मेहंदी डिजाइन

    Heavily detailed mehndi design

    क्या आपको अपने पैरों पर भारी मेहंदी का डिज़ाइन बनवाना पसंद हैं? तो फिर आपका इस बेहतरीन डिज़ाइन के बारे में क्या कहना है। पेस्ले और सर्पिल आकर के पुष्प पैटर्न के साथ यह खूबसूरत पैर के मेहंदी की डिजाइन बेहद शानदार है यदि आप को भारी काम वाली मेहंदी पसंद आती है तो आप इस मेहंदी के साथ जा सकते हैं। इस मेहंदी डिजाइन का मुख्य आकर्षण पैरों के बीच से जांघ तक की जाने वाली डिजाइन है। यह डिज़ाइन छोटे बिंदीदार पुष्प पैटर्न के साथ पूरा किया जाता है। इस डिज़ाइन को केवल मोड़ा और घुमाया जा सकता है और इस पैटर्न का उपयोग शरीर के सभी भागों में मेहंदी डिज़ाइन के रूप में या सिर्फ एक आकृति के रूप में किया जा सकता है। आप फ्रीस्टाइल के लिए इस मेंहदी टैटू के साथ जा सकते हैं।

    पैरो के लिए मिश्रित मंडला मेहंदी डिजाइन

    Intricate mandala leg mehndi design

    आज कल हम इस मेंहदी टैटू को पैर के लिए बड़े पैमाने पर देख रहे हैं। यह डिज़ाइन उन लोगों के लिए है जो एक अनोखी और भारी भरकम मेहंदी डिज़ाइन को पसंद करते हैं जो उन्हें सभी लोगो से अलग औऱ सुंदर लुक देगा। मंडला डिज़ाइन के साथ पैस्ले पैटर्न इसकी सुंदरता को और बढ़ाता है। डिजाइन काफी सरल है और बिल्कुल आश्चर्यजनक लगती है। यह शादी के समय लगाने के लिए सबसे बेहतर है। मेंहदी टैटू को मुख्य फ़ोकस बनाने के लिए एक ऊँची जाँघ वाली छोटी स्कर्ट के साथ आप जा सकते है और पूरे आत्मविश्वास के साथ चलिये जैसे कि आप इसके मालिक हैं और यह मेहंदी आपके लिए ही बनी हो।

    ट्रेंडिंग मेंहदी टैटू सूची यहां समाप्त होती है। ऊपर दिए गए मेहंदी की विभिन्न डिज़ाइन में से बेहतर डिज़ाइन अपने पैरों की लिए चुनिये और अपने पैरों को आकर्षक तथा सुंदर बनाइये। आशा है कि आपको हमारी लंबी सूची से प्रेरणा मिली होगी। तो हम आपको यही सुझाव देंगे कि पेशेवर मेहंदी कलाकारों या मेहंदी टैटू कलाकारों से संपर्क करें जो मेहंदी डिजाइनों के विशेषज्ञ हैं। अपने पसंदीदा पैटर्न को चुनिये और अगली बार जब आप मेंहदी टैटू लगवाना चाहते हैं तो अपने चुने गए पैटर्न में से ही लगवाये। हमें कमेंट करके बताएं कि आपको कौन सी मेंहदी पैटर्न सबसे ज्यादा पसंद है।