Category: स्किन केयर

  • गर्मियों में स्किन टैनिंग से छुटकारा पाने के तरीके

    गर्मियों में स्किन टैनिंग से छुटकारा पाने के तरीके

    गर्मियों के मौसम में हमारी त्वचा अधिकतर कालेपन का शिकार हो जाती है जिसे हम टैनिंग भी कहते हैं । इसकी वजह से त्वचा मुरझाई हुई, झुलसी हुई और काली लगती है । त्वचा के इस कालेपन से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के लोशन, क्रीम तथा अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं। परंतु यह ब्यूटी प्रोडक्ट्स केवल टेंपरेरी ही त्वचा को लाभ पहुंचाते हैं।

    प्रायः यह भी देखा गया है कि यह त्वचा को लाभ कम और नुकसान अधिक पहुंचा देते हैं। इसलिए सौंदर्य वर्धक क्रीम लोशन और फेस पैक बाजार से बहुत ध्यान से लेने चाहिए । लेकिन अगर आप कोई सुरक्षित और असरदार तरीका ढूंढ रहे हैं टैनिंग से बचने का तो आप इसके लिए अपने घर में मौजूद नेचुरल प्रोडक्ट्स का प्रयोग कर सकते हैं। नेचुरल प्रोडक्ट्स का फ़ायदा यह है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और यह त्वचा को कालेपन से छुटकारा दिलाने में भी काफी सहायक हो सकते हैं।

    आइए हम जानते हैं कि कैसे आप नेचुरल प्रोडक्ट्स की सहायता से स्किन टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं।

    नींबू

    नींबू बहुत इफेक्टिव है स्किन से टैनिंग को दूर करने के लिए । इसके अंदर मौजूद विटामिन सी त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए बहुत उपयुक्त हैं। आमतौर पर लोग नींबू का प्रयोग अपनी त्वचा से दाग-धब्बे हटाने के लिए भी करते हैं । यह त्वचा को चमकीला और इवन आउट करता है।

    कैसे करें इसका प्रयोग

    एक नींबू लेकर उसका रस निकाल लें और अब उसमें इतना ही पानी मिला ले । अब किसी कॉटन की सहायता से इस लिक्विड को अपने चेहरे पर लगाएं । चेहरे का वह स्थान जहां पर अत्यधिक टैनिंग हो रही है वहां पर आप इसकी 2 परत लगा सकते हैं । जब यह सूख जाए तो पानी से अपने चेहरे को धो लें।

    कितनी बार कर सकते हैं प्रयोग

    इसको आप सप्ताह में तीन-चार बार कर सकते हैं । लेकिन विशेषकर इस बात का ध्यान रखें कि नींबू को सीधा अपने चेहरे पर न लगाएं। इसको हमेशा पानी में मिक्स करके ही प्रयोग करें ।

    इसको यूज़ करने के फ़ायदे

    • यह आपकी त्वचा से कालेपन यानी टैनिंग को दूर करेगा
    • आपकी त्वचा में ग्लो लाएगा
    • आपके चेहरे पर यदि दाग-धब्बे हैं तो उनको भी दूर करेगा
    • रंग गोरा करने में भी मदद करेगा
    • लार्ज पोर्स को भी कस्ता है

    पपीता और शहद

    पपीता चेहरे को गोरा करने और उसके कालेपन को दूर करने में बहुत फायदेमंद है । अकसर लोग पपीते का प्रयोग अपनी त्वचा पर ग्लो लाने के लिए और रिंकल्स दूर करने के लिए भी करते हैं । नियमित रूप से इसका प्रयोग त्वचा को गोरा बना सकता है । इसके अलावा शहद भी आपकी स्किन के कालेपन को हटाकर उसको हेल्दी बनाता है ।

    कैसे करें प्रयोग

    पपीता एक बड़ा टुकड़ा
    शहद 1 टेबल स्पून

    पपीते का एक बड़ा टुकड़ा लेकर उसको अच्छी तरह से मैश कर लीजिए । ध्यान रहे कि पपीता पका हुआ होना चाहिए क्योंकि पका हुआ पपीता बहुत अच्छी तरह से काम करता है स्किन से टैनिंग हटाने के लिए । अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं । अब इसको 20 मिनट के लिए छोड़ दें । जब 20 मिनट हो जाए तो साफ पानी से अच्छी तरह से अपना चेहरा धो लें ।

    कितनी बार कर सकते हैं प्रयोग

    इस फेस पैक को आप सप्ताह में तीन बार प्रयोग कर सकते हैं । नियमित रूप से प्रयोग करने पर यह आपके चेहरे की त्वचा को साफ करके सारा कालापन दूर कर देगा ।

    इसको यूज़ करने के फ़ायदे

    • त्वचा से टैनिंग दूर करता है
    • चमक लाता है
    • रिंकल्स दूर करने में मदद करता है
    • पिग्मेंटेशन दूर करके चेहरे पर निखार लाता है

    बेसन और चावल

    सन टैनिंग से शीघ्रता से छुटकारा दिलाने का ये घरेलू उपाय बरसों से लोग प्रयोग करते आ रहे हैं । यह बहुत ही प्रभावी तरीके से सन टैनिंग दूर करके चेहरे को साफ़ करता है । चावल रंग गोरा करने का सबसे बेस्ट उपाय है जो बिना किसी नुकसान के त्वचा को क्लीन करता है।

    • कैसे करें प्रयोग
    • बेसन -2 बड़े चम्मच
    • चावल का आटा-1 चम्मच
    • हल्दी- एक चुटकी

    दो बड़े चम्मच बेसन लेकर उसमें चावल का आटा का अच्छी तरह से मिला ले । अब इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर उसमें गुलाब जल डालते हुए एक स्मूथ पेस्ट बना ले । इस मिक्सचर को अब अपने फेस पर लगाकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें । सूखने के बाद इसको सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए धो लें ।

    कितनी बार कर सकते हैं प्रयोग

    बेसन के इस फेस पैक को सप्ताह में हर दिन करें यदि आपके चेहरे पर अत्यधिक टैनिंग हो रही है । इस बात का भी ध्यान रखें कि यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो इसमें गुलाब जल के पानी का प्रयोग करते हुए पेस्ट बनाएं । जिनकी त्वचा ड्राय है वह कच्चे दूध का प्रयोग करते हुए इस फेस पैक को रेडी करें ।

    इसको यूज़ करने के फायदे

    • त्वचा की अच्छे से क्लीनिंग करता है
    • चमक लाता है
    • चेहरे के रंग को निखारता है
    • डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और टैनिंग को रिमूव करता है
    • यह एंटी एजिंग फेस मास्क के तौर पर भी काम करता है

    खीरे का जूस और एलोवेरा जेल

    खीरे का रस धूप से जली त्वचा को ठंडक पहुंचा कर उसको रिपेयर करता है और एलोवेरा त्वचा पर पड़ने वाले रैशेज को दूर करके चेहरे के कालेपन को दूर करता है।

    कैसे करें प्रयोग

    खीरा- एक मीडियम साइज का
    एलोवेरा जेल- एक चम्मच

    एक मीडियम साइज का खीरा लेकर उसको कद्दूकस कर लें और उसका जूस निकाल लें । अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल लेकर अच्छी तरह से मिक्स करें । इस लिक्विड को आप किसी स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें । जब आप धूप में बाहर जाएं तो घर पर वापस आने के बाद इस खीरे के जूस को अपने चेहरे पर स्प्रे करें । आपके जली हुई त्वचा को तुरंत ठंडक पहुंचेगी ।

    कितनी बार कर सकते हैं प्रयोग

    खीरे के जूस के इस लिक्विड को आप हर रोज़ प्रयोग कर सकते हैं तथा इसके अलावा आप यदि कोई फेस पैक तैयार करते हैं तो आप उसमें भी इसको डाल कर इसके फायदों को दुगना कर सकते हैं ।

    इसको यूज़ करने के फायदे

    • त्वचा में चमक लाता है और कसाव लाता है
    • स्किन रैशेज से छुटकारा दिलाने में सहायक है
    • त्वचा के कालेपन को दूर करता है
    • मुरझाई और जली हुई त्वचा में जान डालता है ।

    तो दोस्तों यह तो आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपसे शेयर किया कि कैसे आप स्किन टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं । इसमें हमने बहुत आसान और बेस्ट होम रेमेडीज आप लोगों के साथ शेयर की है । हमें पूरी उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आएगा। इस आर्टिकल के बारे में आपकी जो भी राय है कृपया हमसे कमेंट करके शेयर करें। यदि आपके पास भी कोई होम रेमेडी है जिसके द्वारा आप अपनी स्किन से टैनिंग हटाते हैं तो कृपया करके हमसे वह ज़रूर शेयर करें।

  • घरेलू उपाय जो आपको अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएंगे

    घरेलू उपाय जो आपको अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएंगे

    अधिकतर हम सभी सुंदर त्वचा पाने के लिए बहुत से उपाय करते हैं ताकि हमारी त्वचा बेदाग और तरोताजा लगे। आमतौर पर हमारी ख़ूबसूरती में हमारी त्वचा के अनचाहे बाल रुकावट बन जाते हैं जिन को दूर करने के लिए हम विभिन्न तरीके अपनाते हैं जैसे वैक्सिंग, थ्रेडिंग और रेजर । परंतु यह सब तरीके महंगे भी होते हैं और इसके अलावा यह सारे उपाय दर्दनाक होने के साथ-साथ समय भी ख़राब करते हैं क्योंकि पार्लर जाने के लिए हमें विशेष तौर पर टाइम निकालना पड़ता है।

    लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जो बहुत आसान है और बहुत इफेक्टिव तरीके से आपके शरीर से अनचाहे बालों को हटाकर आपकी त्वचा को ख़ूबसूरत बनाने में आपकी सहायता कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऐसे घरेलू उपाय जो आपको अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेंगे।

    फिटकरी और गुलाब जल

    फिटकरी और गुलाब जल अनचाहे बालों को हटाने के लिए बहुत ही प्रभावशाली तरीका है । आज भी बहुत सी महिलाएं अपने शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए फिटकरी और गुलाब जल का प्रयोग करती है । यह एक बहुत सस्ता और घरेलू उपाय है जिसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है और जब भी आपको समय मिले आप अपने घर में इसको कर सकती हैं ।

    कैसे करें प्रयोग

    • फिटकरी (पिसी हुई) – 1 चम्मच
    • गुलाब जल – 4-5 चम्मच

    फिटकरी में गुलाब जल मिलाकर उसका एक पेस्ट बना लें और फिर उसको अपने चेहरे तथा अंडर आर्म्स में लगाएं या फिर जहां पर आपको अपने अनचाहे बालों से छुटकारा पाना है वहां पर इसका इस्तेमाल करें । कम से कम 15 मिनट तक इसको लगा रहने दें और 15 मिनट बाद किसी गीले कपड़े से इसको साफ़ कर लें । यह उपाय आप हर रोज़ करें जब तक आपको अनचाहे बालों से छुटकारा मिल न जाए । गुलाब जल और फिटकरी का यह पेस्ट आपके बालों की जड़ों को धीरे-धीरे कमज़ोर करके उनसे छुटकारा दिलाने में बहुत इफेक्टिव तरीका है ।

    बेसन, हल्दी और नींबू

    प्राचीन समय से ही बेसन का प्रयोग सौंदर्य को निखारने के लिए किया जाता रहा है । बेसन में क्लींजिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा को निखारने का काम भी करते हैं । यदि आपको अपने अनचाहे बालों से छुटकारा पाना है और आप चाहती हैं कि कोई घरेलू उपाय बताया जाए तो बेसन इसके लिए उत्तम है ।

    कैसे करें प्रयोग

    • बेसन- 2 बड़े चम्मच
    • हल्दी- आधा चम्मच
    • नींबू का रस- 8-10 बूंदे

    एक साफ बर्तन में 2 बड़े चम्मच बेसन के लेकर उसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाकर उसको मिक्स कर लें और इसमें नींबू का रस मिला दें और अच्छी तरह मिलाये । अब इस मिक्सचर को अपने अनचाहे बालों पर लगाएं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें । ध्यान रहे कि इसे पूरी तरह से न सूखने दिया जाए । जब यह हल्का हल्का गीला हो तो उस समय अपने हाथों से स्क्रबिंग करते हुए इसको उतार लें और फिर पानी से धो लें । यह उपाय आप हफ़्ते में कम से कम चार-पांच बार अवश्य करें । जब आप इसका नियमित रूप से लगातार अपने अनचाहे बालों पर प्रयोग करेंगे तो आप देखेंगे कि कुछ दिनों में आपके अनचाहे बाल जड़ से खत्म होने लगे हैं । यह उपाय आपके अनचाहे बालों को हटाने के साथ-साथ त्वचा के कालेपन से भी आपको छुटकारा दिलाएगा और त्वचा को चमकीला भी बनाएगा ।

    नींबू और चीनी

    नींबू और चीनी के पानी का मिश्रण अनचाहे बालों को हटाने के लिए आपकी काफ़ी मदद कर सकता है । बस जरूरत है नियमित रूप से इस मिश्रण को अपने अनचाहे बालों पर लगाने की । नींबू आपकी त्वचा पर प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और अकसर लोग इसको अपना रंग निखारने के लिए भी प्रयोग करते हैं ।

    कैसे करें प्रयोग

    • नींबू का रस- 2 चम्मच
    • चीनी- 3 चम्मच
    • पानी- 5 चम्मच

    नींबू के रस चीनी और पानी को अच्छी तरह से मिला ले और अब इसको अपने अनचाहे बालों पर लगाएं । इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चीनी बिल्कुल घुलने न पाए । 20 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और 20 मिनट होने के बाद मसाज करते हुए अपना चेहरा धो लें । इस उपाय को प्रतिदिन प्रयोग करने से 4 हफ्तों में ही आप इसका फर्क देख सकोगी । यह आपकी त्वचा से बाल हटाने के साथ-साथ आपकी त्वचा को कोमल भी बनाएगा ।

    अंडे की सफेदी और कॉर्नफ्लोर

    अंडे की सफेदी भी अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में काफी अच्छा ऑप्शन है । यह अनचाहे बालों को हटाने का एक सस्ता और बहुत ही कारगर उपाय है । जब अंडे की सफेदी को कॉर्नफ्लोर में मिलाया जाता है तो यह बहुत ही प्रभावशाली तरीके से आपके शरीर से अनचाहे बालों को हटाता है ।

    कैसे करें प्रयोग

    • अंडे की सफेदी – 1
    • कॉर्नफ्लोर- ½ चम्मच
    • चीनी- 1 चम्मच

    एक अंडा लेकर उसकी सफेदी अलग कर लें अब इसमें चीनी और कॉर्नफ्लोर अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें । जब इसका एक स्मूथ पेस्ट बन जाए तो इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं जहां आप के अनचाहे बाल हैं । अब इसको सूखने के लिए छोड़ दें । यह एक तरह से पील ऑफ फेस मास्क की तरह काम करता है । जब यह सूख जाए तो आप इसको पील ऑफ फेस मास्क की तरह अपने चेहरे से हटा ले। इस मास्क के साथ आपके चेहरे के अनचाहे बाल भी निकल जाएंगे । इस फेस मास्क का प्रयोग आप हफ्ते में कम से कम दो बार करें।

    मसूर की दाल और गुलाब जल

    मसूर की दाल त्वचा के लिए काफी लाभदायक है यह स्किन को साफ़ और चमकीला बनाने में बहुत मददगार है । आमतौर पर लोग इसका प्रयोग अपनी स्किन से दाग, धब्बे, झाइयां वगैरह हटाने के लिए करते हैं । मसूर की दाल बहुत अच्छा उपचार है अनचाहे बालों को हटाने का।

    कैसे करें प्रयोग

    • मसूर की दाल- 3 चम्मच
    • गुलाब जल- पेस्ट बनाने के लिए

    3 चम्मच मसूर की दाल लेकर उसको बारीक पीस लें। अब इस पाउडर को किसी कांच के बर्तन में लेकर इसमें गुलाब जल डालते हुए इसको अच्छी तरह से मिलाकर इसका पेस्ट बना लें । अब अपना चेहरा धोकर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें या फिर कम से कम 20 मिनट के लिए इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें।

    जब यह सूख जाए तो हाथों से रगड़ते हुए पेस्ट को अपने चेहरे से हटा लें । मसूर की दाल का उपयोग आप हफ्ते में कम से कम तीन-चार बार अवश्य करें। यह काफी प्रभावपूर्ण तरीके है आपकी त्वचा से अनचाहे बालों को हटाने का और इसके साथ-साथ यह आपकी त्वचा को गोरा् भी बनाएगा।

    फ्रेंड्स यह था हमारा आज का आर्टिकल अनचाहे बालों को घर बैठे हटाने के उपाय। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके साथ ही अपनी राय भी हमें कमेंट करके बताएं।

  • कार्बन लेजर से कैसे बेदाग त्वचा पाई जा सकती है

    कार्बन लेजर से कैसे बेदाग त्वचा पाई जा सकती है

    खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाना हर स्त्री का सपना होता है लेकिन इसको पाना इतना आसान नहीं होता क्योंकि बेदाग और सुंदर त्वचा पाने के लिए विभिन्न तरह के उपाय अपनाने पड़ते हैं। आमतौर पर महिलाएं अपने घर पर ही घरेलू उपचार द्वारा अपनी त्वचा को गोरा और सुंदर बनाने के बहुत सारे तरीके अपनाती रहती हैं लेकिन कभी-कभी हमारी त्वचा पर प्रॉब्लम बहुत जिद्दी होती है जो घरेलू उपचार के द्वारा दूर नहीं की जा सकती। ऐसे में जब घरेलू उपचार आपको रिजल्ट न दें तो उस समय आप अपनी त्वचा की खूबसूरती को निखारने के लिए कार्बन लेजर का सहारा ले सकती हैं।

    आजकल कार्बन लेजर काफी प्रसिद्धि पा रहा है और महिलाएं अपनी त्वचा से दाग-धब्बे पिगमेंटेशन झुर्रियां वगैरह हटाने के लिए इसका प्रयोग कर रही हैं । यदि आप भी कार्बन लेजर के द्वारा एक ख़ूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि कार्बन लेजर कैसे काम करता है और इसके क्या क्या फायदे होते हैं।

    कार्बन लेजर क्या है ?

    यदि आपने अभी तक कार्बन लेजर स्किन ट्रीटमेंट का नाम नहीं सुना है तो आपके मन में इस बात की उत्सुकता जरूर होगी कि आखिर कार्बन लेजर क्या है? इसीलिए सबसे पहले बात करते हैं कि कार्बन लेजर क्या है।

    कार्बन लेजर के दो स्टेप होते हैं जिसमें सबसे पहले लिक्विड कार्बन चेहरे पर लगाया जाता है और उसके बाद लेजर लाइट के द्वारा इस कार्बन को चेहरे से हटाया जाता है। लिक्विड कार्बन जब फेस से हटता है तो अपने साथ-साथ त्वचा की सारी गंदगी, तेल, चेहरे का कालापन, झुर्रियों आदि को भी हटाकर चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने में काफ़ी सक्षम है। यह त्वचा को बेदाग और जवान बनाने का सबसे आधुनिक और कामयाब तरीका है। इस ट्रीटमेंट के दौरान आपको किसी भी तरह का कोई दर्द या असहजता महसूस नहीं होगी। यह फेशियल चायना डॉल पील फेशियल के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इससे आपकी त्वचा बिल्कुल गोरी चमकीली और कसी हुई हो जाती है।

    कैसे करता है काम?

    इस प्रक्रिया में त्वचा की गहराई तक पहुंच कर उसको भीतर से पोषण देकर त्वचा को संतुलित किया जाता है और इस वजह से त्वचा फूली हुई , मज़बूत तथा बेदाग दिखती है । यह सबसे बेस्ट तरीका है चेहरे के रिंकल और अन्य बढ़ती उम्र के निशानों से छुटकारा पाने के लिए । कार्बन लेजर फेशियल के लाभ अनेकों है जो सभी प्रकार की स्किन टाइप के लिए बेस्ट है।

    पिंपल / एक्ने /दाग़-धब्बो के लिए

    मुहांसों के दाग धब्बे चेहरे पर बहुत ही बुरे लगते हैं और यह किसी भी इंसान को अच्छे नहीं लगते । आमतौर पर लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए बहुत सारे घरेलू तथा कॉस्मेटिक उपचार अपनाते हैं जिनका असर टेंपरेरी होता है । परंतु कार्बन लेजर बहुत ही सक्षमता के साथ आपके चेहरे के दाग-धब्बों को हटाकर उसको क्लीन और फ्रेश बनाता है । जिन लोगों के चेहरे पर अत्यधिक तेल की समस्या रहती है और उसकी वजह से ब्लैकहेड्स, पिंपल्स वगैरह भी बहुत अधिक होते हैं तो उनके लिए भी यह कार्बन लेजर ट्रीटमेंट वरदान की तरह काम करता है।

    एंटी एजिंग ट्रीटमेंट

    बढ़ती उम्र के निशान किसी भी इंसान के चेहरे की खूबसूरती को खत्म कर देते हैं । चेहरे पर काले निशान, रिंकल्स आदि आ जाए तो इंसान खुद को बूढ़ा महसूस करने लगता है और उसका आत्मविश्वास भी काफ़ी कम हो जाता है । ऐसे में कार्बन लेजर की सहायता से आप अपनी बढ़ती उम्र के दाग-धब्बों तथा निशानो को हटाकर अपनी त्वचा को जवान बना सकते हैं । यह ट्रीटमेंट आपकी त्वचा को कसा हुआ और ग्लोइंग भी बनाता है तथा यह उपचार पुरुष और महिला कोई भी ले सकता है।

    पूरी तरह से है सुरक्षित

    कार्बन लेजर तकनीक पूरी तरह से सुरक्षित है जो बहुत प्रभावपूर्ण तरीके से आपकी त्वचा को सुधारने में आपकी सहायता करता है । इस ट्रीटमेंट के दौरान किसी भी तरह के एनेस्थेसिया की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि चेहरे पर केवल एक क्रीम लगाकर ही काम चल जाता है । जिसके बाद चेहरे को डीप क्लीन कर दिया जाता है।

    लेनी पड़ सकती है कई सिटिंग्स

    जब आप किसी कॉस्मेटिक क्लीनिक पर कार्बन लेजर ट्रीटमेंट कराने के लिए जाती है तो पहली सेटिंग से ही आपको अपने चेहरे पर फर्क दिखना महसूस हो जाएगा। यदि आपके चेहरे पर अधिक समस्या नहीं है तो आपको सिर्फ एक या दो सिटिंग की आवश्यकता होगी। परंतु यदि आपकी समस्या बहुत अधिक है तो उस समय आपको एक से अधिक सिटिंग लेने की जरूरत पड़ सकती है।

    ट्रीटमेंट के बाद अपनी त्वचा का रखें ख्याल

    जब आप कार्बन लेजर ट्रीटमेंट करा लें तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप सूर्य की रोशनी में न जाएं क्योंकि यदि सूर्य की रोशनी आपकी त्वचा पर पड़ेगी तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। सन प्रोटेक्शन लगाएं और अपने चेहरे पर मेकअप वगैरह लगाने से भी बचें । यह ट्रीटमेंट आपके बेदाग और गोरी त्वचा के पानी के सपने को साकार कर सकता है।

    कितना आता है खर्चा?

    कार्बन लेजर ट्रीटमेंट आपके बजट के हिसाब से ही है इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि आपको हर सिटिंग के हिसाब से ही पैसे देने होंगे। इस तरह आप कम पैसों में अपनी त्वचा को निखार कर सुंदर और जवान बना सकती हैं । इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि इसका असर काफ़ी सालों तक रहता है यदि आप अपनी त्वचा की पूरी देखभाल करें, धूप में ना जाएं और प्रतिदिन ठीक से डाइट लें, खूब पानी पिए तथा बाहर निकलते समय छतरी और एसपीएफ का प्रयोग करें तो आपकी त्वचा काफी वर्षों तक खूबसूरत और बेदाग बनी रहेगी।

    आज का आर्टिकल उम्मीद है आपके लिए यह काफी हेल्पफुल रहेगा । इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें तथा इसके अलावा कमेंट करके हमें बताएं कि आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए क्या-क्या उपाय करते हैं।