Category: स्किन केयर

  • 10 सीक्रेट्स जिनसे पाई जा सकती है कोरियन जैसी पोर्सलेन स्किन

    10 सीक्रेट्स जिनसे पाई जा सकती है कोरियन जैसी पोर्सलेन स्किन

    कोरियन लोगों की स्किन संसार भर में काफी प्रसिद्ध है और इनकी त्वचा सबसे अच्छी स्किन मानी जाती है। कोरियन त्वचा पर कोई भी दाग धब्बे नहीं होता तथा उस पर बहुत ज्यादा ग्लो होने के साथ-साथ वह बहुत चिकनी होती है। देखने में इनकी त्वचा किसी पोर्सलेन गुड़िया जैसी लगती है। अगर हम यह कहें कि उनकी त्वचा शीशे जैसी चमकीली होती है तो यह कहना बिल्कुल भी ग़लत नहीं होगा। कोरियन अपनी स्किन की विशेष देखभाल करते हैं जिससे उनकी त्वचा ख़ूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे। जिस प्रकार दूसरे लोगों को अपनी त्वचा की देखभाल की जरूरत होती है इस तरह कोरियन लोगों को भी अपनी त्वचा की प्रॉपर देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। बेदाग, गोरी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग पता नहीं क्या-क्या उपाय करते हैं लेकिन यह बात कोई नहीं समझता कि यदि उन्हें अपनी त्वचा सुंदर और हेल्दी चाहिए तो उसके लिए उन्हें नियमित रूप से इसकी देखभाल की ज़रूरत होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ शेयर करेंगे कि कैसे आप एक बेदाग दमकती हुई त्वचा पाने का सपना पूरा कर सकते हैं।

    1. राइस फ्लोर फेस पैक

    कोरियन जैसी त्वचा पाने के लिए आपको अपने स्किन केयर में चावल के आटे यानी राइस फ्लोर को भी शामिल करना होगा। इससे आप हर रोज़ अपना फेस वॉश भी कर सकते हैं और फेस मास्क की तरह लगा भी सकते हैं।

    राइस फ्लोर फेस पैक कैसे बनाएं

    सामग्री

    • चावल पिसे हुए- दो चम्मच
    • कच्चा दूध- एक चम्मच
    • शहद- एक चम्मच
    • विटामिन ई ऑयल कैप्सूल- एक

    विधि-

    एक कांच के बर्तन में दो चम्मच चावल का आटा लेकर उसमें एक चम्मच कच्चा दूध डालकर मिला लें।‌ अब इसमे एक चम्मच शहद और विटामिन ई ऑयल कैप्सूल भी मिला दें। अब इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका फेस पैक रेडी है। इसे आप अपने पूरे चेहरे, गर्दन तथा हाथों पर लगा सकते हैं। लगाने के 20 मिनट बाद चेहरा, गर्दन और हाथों को धो लें। हर दिन इसको प्रयोग करने से धीरे-धीरे आपकी त्वचा पर चमक आने लगेगी और वह फ्लोलेस भी बनेगी।

    2.फेस टोनर का करें प्रयोग

    अपने चेहरे को अगर आप सुंदर रखना चाहते हैं तो आपको इस पर प्रतिदिन टोनर लगाना होगा। टोनर त्वचा को कसने के साथ-साथ उस पर पड़े हुए निशानों को भी दूर कर देता है। आप अपना फेस टोनर घर पर ही बना सकते हैं। घर पर इसको बनाने से फ़ायदा यह होगा कि यह बिल्कुल ताज़ा बनेगा और आप अपनी त्वचा के हिसाब से इसको बना सकेंगे।

    फेस टोनर कैसे बनाएं:

    सामग्री-

    • गुलाब जल- आवश्यकतानुसार
    • एलोवेरा जेल- आधा चम्मच
    • एसेंशियल ऑयल- 2-3 बूंदे

    विधि-

    एक स्प्रे बोतल में गुलाब जल भर लें अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर इसे अच्छी तरह से शेक करते हुए मिला लें। अब इसमें अपना मनपसंद एसेंशियल ऑयल मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं। आपका नेचुरल फेस टोनर बनकर तैयार है। इसको आप सुबह शाम अपने फेस पर स्प्रे करें। हर दिन इसका प्रयोग करने से आपकी त्वचा सुंदर और बेदाग बनेगी।

    3. हॉट टॉवल से करें मसाज

    यदि आपको हॉट टॉवल मसाज के बारे में नहीं पता है तो हम आपको बता देते हैं कि यह बहुत ही आधुनिक तरीका है अपनी त्वचा को साफ़ सुथरा रखने का। इससे आपकी त्वचा की सारी गंदगी धूल, मिट्टी तथा तेल सब निकल जाता है।

    हॉट टॉवल मसाज कैसे करें

    सामग्री-

    • टॉवल
    • गर्म पानी

    विधि-

    किसी बर्तन में गर्म पानी ले ले और इसमें अपने तौलिए को डालकर भिगो लें। जब यह अच्छी तरह से भीग जाए तो इसे निचोड़ लें और अपने चेहरे पर रख लें। कम से कम 5 मिनट तक इसको ऐसे ही रखा रहने दें। अब इस टॉवल से अपने फेस को धीरे-धीरे रगड़े। आपके चेहरे पर जमी हुई गंदगी इस तोलिये के अंदर आ जाएगी। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप टॉवल को अपने चेहरे पर रगड़े तो इसको हल्के हाथ से रगड़ें। यह उपाय आपको हफ्ते में कम से कम एक बार करना होगा।

    4.ऑयल बेस्ड क्लींजर का करें प्रयोग

    यदि आप यह चाहते हैं कि आपकी त्वचा कोरियन लोगों जैसी हो जाए तो फिर आप दिन में दो बार ऑयल बेस्ड क्लींजर से अपने फेस की क्लींजिंग करें। एक ऑयल बेस्ड क्लींजर लेकर अपने चेहरे से सारा मेकअप तथा काजल वगैरह हटा लें। अब आप कोई भी क्लींजर ले लें और अच्छी तरह से अपने चेहरे पर मसाज करते हुए अपने चेहरे की क्लींजिंग करें। यदि आपके पास कोई ऑयल बेस्ड क्लींजर नहीं है तो आप कोई भी ऑयल लेकर उससे अपने फेस की क्लींजिंग कर सकते हैं।

    5. स्लीपिंग मास्क का करें इस्तेमाल

    रात को सोते समय आप ऐसे फेस मास्क का इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ बेदाग भी बनाए। कोरियन महिलाएं अपनी त्वचा पर ऐसे मास्क का प्रयोग करती हैं जिनमें अत्यधिक पानी हो। मिनरल वाटर से बनने वाला जेली मास्क आजकल बहुत अधिक प्रसिद्ध हो रहा है। इसे आप को पानी में मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाना है और सुबह जब आप उठेगें तो आपकी त्वचा गोरी, बेदाग और नमी युक्त वाली होगी।

    6. भरपूर पानी पिएं

    पानी को कभी भी अनदेखा न करें चाहे आपकी त्वचा पर ग्लो लाने की बात हो या फिर किसी बीमारी को दूर करने की। पानी बहुत प्रभावशाली तरीके से त्वचा से गंदगी को निकाल कर उसे ग्लोइंग और बेदाग बनाता है। शरीर के अंदर जितने भी मौजूद विषैले पदार्थ होते हैं उन सभी को बाहर निकालने का काम पानी के अलावा कोई और नहीं कर सकता। इसलिए प्रतिदिन भरपूर मात्रा में पानी लेना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पानी हमेशा साफ-सुथरा ही पिएं।

    7. उचित हेल्दी डाइट खाएं

    पोर्सलेन त्वचा पाने के लिए अपने भोजन में सोडियम तत्व को बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें क्योंकि यह त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां, खीरा दूध, प्रोटीन, विटामिन सी से भरपूर मात्रा अपने खाने में शामिल करें। इंसान जो कहता है वह उसके चेहरे पर झलकता है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जैसी आपकी डाइट होगी वैसे ही आपकी त्वचा बनेगी।

    8.फेशियल योगा करें

    फेस योगा करने के फ़ायदे बहुत अद्भुत और अनेकों हैं। यह त्वचा को गोरा, चमकीला बढ़ाने के साथ-साथ उसमें कसावट भी लाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपका कोई भी खर्चा नहीं होने वाला। केवल आपको जरूरत है हर रोज़ फेस योगा को करने की। यदि आपके चेहरे पर झाइयां और रिंकल्स आदि भी पड़ गई है तो नियमित रूप से इस फेस योगा को करने से वह सभी दूर होकर चेहरे को जवान और सुंदर बनाएगा।

    9.खुश रहें और तनावमुक्त रहें

    तनाव इंसान की सुंदरता का सबसे बड़ा दुश्मन है। एक तनावपूर्ण चेहरे पर जल्दी बुढ़ापा आता है और वह देखने में भी सुंदर नहीं लगता है। जीवन में परेशानी आने जाने वाली चीज़ होती है इसलिए अपने जीवन की समस्याओं को अपने ऊपर इतना हावी न करें कि वह आपके चेहरे पर साफ़ झलकने लगे। जब व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है और खुश रहता है तो उसके चेहरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

    10.नींबू का प्रयोग करें

    कोरियन महिलाओं की तरह आप भी अपनी सारी त्वचा पर नींबू का प्रयोग करें। अपने चेहरे के साथ-साथ अपने सारे शरीर पर भी इसका प्रयोग करना बेहतर रहता है। नहाते समय आप एक नींबू लेकर उसका रस अपने नहाने के पानी में मिला लें और फिर इस पानी से नहाएं। इस पानी से नहाने के बाद आपको ताज़गी तो महसूस होगी और साथ ही साथ आपकी त्वचा भी सुंदर बनी रहेगी। जब नींबू त्वचा पर नियमित रूप से प्रयोग किया जाता है तो त्वचा के कालेपन को दूर करके उसको साफ़ करता है।

    दोस्तों आपको हमारा आज का आर्टिकल कैसा लगा कृपया करके हमें कमेंट करके बताइए। हमें आपके कमेंट बहुत अच्छे लगते हैं इनसे हमें मोटिवेशन मिलती है आगे अच्छा लिखने की।

  • मुल्तानी मिट्टी से पाएं सुंदर और कसी हुई त्वचा

    मुल्तानी मिट्टी से पाएं सुंदर और कसी हुई त्वचा

    मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग प्राचीन समय से ही ख़ूबसूरत त्वचा पाने के लिए किया जाता रहा है। यदि नियमित रूप से मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग त्वचा पर किया जाए तो इसके फ़ायदे बेमिसाल मिलते हैं। आमतौर पर बहुत से लोगों को यह भी कहते हुए सुना गया है कि मुल्तानी मिट्टी से उनकी त्वचा पर ऐसा कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ा बल्कि नुकसान हो गया। इसका कारण यह है कि उन्हें मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग ठीक प्रकार से करना नहीं आता। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मुल्तानी मिट्टी को यदि आप ठीक प्रकार से प्रयोग करना जानते हैं और सही तरह से अपनी त्वचा पर इसका प्रयोग करेंगे तो ही आपको इसके लाभ मिल सकेंगे। आपकी त्वचा चाहे ड्राई हो, ऑयली हो, नॉर्मल हो या फिर मुहांसों वाली हो, यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए लाभदायक है।

    आज इस लेख के ज़रिए हम आपको बताएंगे कि आप कैसे मुल्तानी मिट्टी को अपनी त्वचा को ख़ूबसूरत और सुंदर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप हमारे बताए गए तरीकों द्वारा इसका इस्तेमाल करेंगे तो आप आश्चर्यजनक रूप से अपनी स्किन पर ख़ूबसूरती झलकते हुए देखेंगे।

    त्वचा पर चमक के लिए

    मुल्तानी मिट्टी एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करती है जिसको जब आप प्रतिदिन अपने चेहरे पर यूज़ करते हैं तो चेहरे से सारी धूल मिट्टी हटाकर त्वचा को ग्लोइंग बनाती है। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें एक चम्मच दही अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें कुछ बूंदे नींबू की डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने सारे चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से इसे धो कर हटा लें। सप्ताह में तीन बार इस फेस पैक का प्रयोग करने से बेजान त्वचा में जान आती है और वह चमकने लगती है।

    गोरा रंग करने के लिए

    गोरा रंग पाने की तमन्ना आज हर इंसान के मन में होती है। इसके लिए वह बहुत सी महंगी क्रीमें वगैरह भी प्रयोग करते हैं। लेकिन मुल्तानी मिट्टी एक बहुत ही सस्ता और बेस्ट तरीका है रंग को निखारने के लिए। एक छोटे साइज का आलू लेकर उसको कद्दूकस कर लें। इसका जूस निकाल कर रख लें। एक साफ़ शीशे की कटोरी लेकर उसमें दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी के डालें। अब इसमें आलू का रस डालते हुए इसको मिलाएं। अब यह पेस्ट अपने सारे चेहरे और गले पर लगाएं। इस फेस पैक को कम से कम 20-25 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें। अब साफ़ पानी से अपना चेहरा धोकर सुखा लें और कोई अच्छा सा मॉइस्चराइजर अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक को आपने हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना है। अगर आपके चेहरे पर कालापन है या पिगमेंटेशन के निशान है तो यह उसको भी दूर करके चेहरे को साफ़ करके रंग गोरा करेगा।

    मुहांसे के निशान दूर करने के लिए

    चेहरे पर एक भी अगर धब्बा हो तो इंसान की सुंदरता को ख़राब कर देता है। हर इंसान चाहता है कि उसका चेहरा बिना दाग-धब्बे वाला हो। लेकिन मुहांसों के दाग़ बहुत जिद्दी होते हैं जो आसानी से दूर नहीं होते। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो मुल्तानी मिट्टी के द्वारा आप इन निशानों को दूर कर सकते हैं। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लेकर उसमें गुलाब जल डाल कर उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें आधा चम्मच नीबू का रस निचोड़ दें। इस बात का ध्यान रहे कि यदि आपके चेहरे पर मुहांसे हो रहे हैं तो इसमें फिर नींबू का रस न डालें। अब इसमें एक चम्मच नीम का पाउडर डालकर मिला लें। नीम का पाउडर आपके चेहरे पर हो रहे मुहांसों को ठीक करने में आपकी सहायता करेगा। इस पैक को अब थोड़ी देर के लिए रख दें। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसको चेहरे पर 15:20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में कम से कम तीन चार बार अवश्य करें। आपके चेहरे के सभी दाग धब्बों को हटाकर उसे साफ़ और सुंदर बना देगी।

    त्वचा पर कसाव लाने के लिए

    बढ़ती उम्र के कारण त्वचा में झुर्रियां आदि पड़ जाती है इसके साथ-साथ त्वचा में कसावट भी नहीं रहती। ढीली पड़ी हुई त्वचा देखने में बहुत बुरी लगती है और इंसान की सारी सुंदरता को नष्ट कर देती है। परंतु यदि आप प्रतिदिन मुल्तानी मिट्टी को अपने चेहरे पर प्रयोग करें तो यह आपके चेहरे की त्वचा में कसाव लाती है। एक अंडे की सफेदी लेकर उसमें मुल्तानी मिट्टी डालते हुए उसका पेस्ट बना लें। अब इसको अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। जब यह फेस पैक आपके चेहरे पर हो तो उस समय आपको बोलने और हंसने से खुद को रोकना होगा। इसको कम से कम आधा घंटे के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो हल्के हाथों से अपने चेहरे पर मसाज करते हुए इसे ठंडे पानी से धो लें। अब अपनी स्किन के अनुसार कोई भी मॉइश्चराइजर अपने चेहरे पर लगा लें। आपकी स्किन बहुत ज़्यादा ढीली हो रही है तो बेहतर रिजल्ट के लिए आपको इसे हर रोज़ यूज करना होगा। जब आपकी त्वचा में कसावट आने लगे तो फ़िर आप इसको हफ्ते में 2 दिन लगाएं।

    त्वचा को मुलायम बनाने के लिए

    मुल्तानी मिट्टी ऐसे लोगों के लिए बहुत अधिक उपयोगी है जिनकी त्वचा खुरदरी और डल हो चुकी है। इसके लिए आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर उसको बादाम के तेल में मिलाकर पैक बना लें। बादाम के तेल की जगह आप ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें एक कैप्सूल विटामिन ई ऑयल का लेकर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस फेस मास्क को अपने सारे चेहरे और गर्दन पर लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो फिर अपना चेहरा साफ़ ठंडे पानी से धो लें।

    मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर लगाते समय इन बातों का रखें ख्याल

    • मुल्तानी मिट्टी लगाकर कभी भी बात नहीं करनी चाहिए।
    • अपनी आंखों के आसपास इसका प्रयोग न करें।
    • जिनकी त्वचा ड्राई है वह इसमें शहद या एलोवेरा जेल मिलाकर प्रयोग करें।
    • इसको हमेशा बारीक पाउडर पीसकर फिर पानी और गुलाब जल में मिलाकर ही प्रयोग करना चाहिए।

    फ्रेंड्स यह था हमारा आज का लेख। हमें पूरी आशा है कि आप के लिए यह ज़रूर हेल्पफुल रहेगा। यदि आपको मुल्तानी मिट्टी की कोई और रेसिपी पता है तो कृपया करके हमसे शेयर करें। इस आर्टिकल के बारे में आपकी क्या राय है वो भी आप हमें कमेंट करके बताएं।

  • स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

    स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

    एलोवेरा के गुण अनेक हैं जो किसी भी इंसान की ख़ूबसूरती को बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए काफ़ी बेस्ट तरीका है। कोई इंसान यदि हर रोज़ इसको अपने चेहरे पर लगाए तो उसको अपनी त्वचा पर बहुत अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। यह पौधा कीड़े मकोड़ों के काटने को ठीक करता है, छोटे-मोटे घाव के लिए भी अच्छा है तथा धूप से जली त्वचा के अलावा अन्य स्किन समस्याओं के लिए भी बहुत कारगर है। प्रायः लोग बाज़ार से खरीद कर इसका प्रयोग करते हैं परंतु बाज़ार में यह 100% ओरिजिनल नहीं होता क्योंकि इसमें कई प्रकार के हानिकारक तत्व मिले होते हैं। इन हानिकारक तत्वों तथा डाई आदि के कारण स्किन को फ़ायदा नहीं पहुंचता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि एलोवेरा फ्रेश ही इस्तेमाल करें । इसका जेल आप स्वयं अपने घर में रेडी करके प्रयोग कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर बहुत आसान तरीके से अपना यह एलोवेरा जेल तैयार कर सकते हैं और इसको आप किस तरह से अपनी स्किन पर लगाकर इसके फ़ायदे ले सकते हैं।

    एलोवेरा जेल घर पर बनाने का तरीका

    जेल बनाने के लिए जरूरी सामान

    • एलोवेरा की ताज़ा पत्तियां
    • चाकू
    • चम्मच
    • ब्लेंडर
    • स्टोर करने के लिए कंटेनर
    • विटामिन सी या विटामिन ई पाउडर (ऑप्शनल)

    अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं

    इस प्रक्रिया को शुरू करने से पहले आपके हाथों का साफ़ सुथरा होना बहुत आवश्यक है। यदि आपके हाथ साफ़ नहीं होंगे तो जेल दूषित हो जाएगा। इसलिए अपने हाथों को अच्छी तरह से धोने के बाद ही इस प्रोसेस को शुरू करें।

    एलोवेरा के पौधे से एक पत्ती काट लें

    यह सबसे पहला स्टेप है। एक बड़ी एलोवेरा की पत्ती को चाकू की सहायता से काट लें तथा इस बात का ध्यान रखें कि पत्ती बाहरी हो क्योंकि इसमें अधिक जेल आपको प्राप्त हो सकेगा।

    रेजिन/लेटैक्स को अलग करें

    पत्ती काटने के बाद उसे ख़ूब अच्छी तरह से धोकर साफ़ कर ले। अब इस पत्ती को किसी बर्तन में सीधा रख दें। इसमें से पीले रंग का पदार्थ निकलेगा जिसे लेटेक्स कहते हैं। यह त्वचा के लिए बहुत हानिकारक होता है इसलिए इसे निकालना ही उचित रहता है। इसको निकलने में अधिक समय नहीं लगेगा केवल 10 मिनट में यह निकल जाएगा।

    पत्तियों से जेल निकालें

    अब किसी चाकू की सहायता से इस पत्ती को छीलकर इसका छिलका उतार लें। यह बहुत सावधानीपूर्वक करें ताकि आपका हाथ न कट जाए। छिलका उतरते ही अंदर का प्राकृतिक जेल आपको देखने को मिल जाएगा। अब आपको इसको कलेक्ट करना है। आप किसी चम्मच की सहायता से इस जेल को स्कूप करके निकाले। जब सारा जेल निकल जाए तो इसको ब्लेंडर में डाल दें। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि एलोवेरा की पत्ती के छिलके का कोई भी टुकड़ा इसमें ना जाए। ब्लेंड करने पर यह बिल्कुल लिक्विड जैसा बन जाएगा। अब यह तैयार हो चुका है इसको अब आप अपनी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्रिजर्वेटिव मिलाएं और स्टोर करें

    फ्रेश एलोवेरा जेल के साथ समस्या यह है कि इसको आप 1 हफ़्ते से ज़्यादा समय तक के लिए स्टोर करके नहीं रख सकते। यह ख़राब हो जाता है। इसके लिए या तो आप हमेशा फ्रेश जेल थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बनाकर प्रयोग करें या फ़िर इसकी लाइफ बढ़ाने के लिए इसमें प्रिजर्वेटिव मिला दे। इस तरह फिर इसको 1 महीने तक के लिए स्टोर किया जा सकता है। इसमें विटामिन सी विटामिन ई दोनों में से कोई भी मिला सकते हैं। यह दोनों ही इसकी शेल्फ-लाइफ़ बढ़ाने में मदद करते हैं।

    कितना मिलाएं प्रिजर्वेटिव

    यदि आपके पास 1/4 प्याला जेल है तो इसमें 500mg विटामिन सी का पाउडर मिलाएं। लेकिन यदि आप विटामिन ई मिलाना चाहते हैं तो 1/4 प्याला जेल में 400 IU डाले। इसको अब किसी एयर टाइट कंटेनर में सुरक्षित करके रखा जा सकता है।

    स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने के फ़ायदे

    जैसा कि हमने शुरू में बताया था कि एलोवेरा जेल लगाने के बहुत सारे फ़ायदे हैं। इसके नियमित रूप से प्रयोग करने पर आपको बाजार में बिकने वाली महंगी क्रीमो से भी अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। यह बालों और त्वचा की ख़ूबसूरती को बढ़ाने और निखारने के लिए एक सस्ता और उत्तम तरीका है।

    त्वचा में निखार आता है

    यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक मुरझाई और डल हो चुकी है तो इसके लिए हर दिन एलोवेरा जेल चेहरे पर इस्तेमाल करें। चेहरे से सारी धूल-मिट्टी, गंदगी दूर करके उस पर चमक लाएगा। हर रोज सुबह शाम इसे अपने चेहरे पर लगाने से आप अपनी त्वचा में नई जान डाल सकते हैं।

    एंटी एजिंग की तरह करता है काम

    बढ़ती उम्र या फिर प्रदूषण के कारण यदि त्वचा पर झुर्रियों या पिगमेंटेशन की समस्या हो गई है तो ऐसे में इस समस्या से छुटकारा दिलाने में एलोवेरा काफ़ी सहायक होता है। इस फ्रेश जेल को हर रोज़ रात को सोते समय अपने चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करते हुए लगाएं और सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें। केवल 4 हफ्तों में ही आप इसके प्रभाव देख सकेंगे जो आपकी त्वचा से रिंकल्स और कालापन हटाकर रंग को साफ करेगा।

    धूप से जली त्वचा को देता है राहत

    जब त्वचा धूप से जल जाती है तो वह बहुत मुरझा जाती है और इसके साथ साथ उसमें लाल चकत्ते पड़ जाते हैं और इसके अलावा जलन भी होने लगती है। ऐसे में एलोवेरा को अपनी त्वचा पर जब आप लगाएंगे तो आपको तुरंत ही ठंडक मिलेगी और जलन में कमी होगी।

    दाग-धब्बों के निशान हटाकर और पिंपल्स से भी छुटकारा दिलाता है

    यदि आपकी त्वचा पर दाग-धब्बों के निशान पड़ गए हैं और इसके साथ-साथ पिंपल्स भी हो रहे हैं तो फ्रेश एलोवेरा जेल वहां पर हर दिन लगाएं यह बहुत ही उत्तम तरीका है इन दाग धब्बों के निशान से छुटकारा पाने का। त्वचा पर जो पिंपल्स हो रहे हैं वह भी कम होकर धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

    मेकअप रिमूवर का करता है काम

    अपना मेकअप हटाते समय आप इसका प्रयोग करें यह बहुत ही अच्छे तरीके से स्किन से सारे मेकअप को रिमूव कर देगा। मेकअप रिमूव करते समय यह आपकी त्वचा को नमी युक्त भी बनाए रखेगा।

    फ्रेंडस ये था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको बताया कि कैसे आप घर में बहुत आसान तरीके से एलोवेरा जेल बना सकते हैं और अपनी त्वचा पर उसका प्रयोग कैसे कर सकते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके लिए जरूर हेल्पफुल रहा होगा। इस के संदर्भ में यदि आपकी कोई राय है तो कृपया करके हमें कमेंट करके बताएं।

  • त्वचा बेजान क्यों हो जाती है? इसका कैसे उपचार किया जा सकता है?

    त्वचा बेजान क्यों हो जाती है? इसका कैसे उपचार किया जा सकता है?

    त्वचा हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है लेकिन वातावरण में प्रदूषण और हमारे गलत लाइफस्टाइल की वजह से हमारी त्वचा बेजान और मुरझाई हुई सी हो जाती है। आमतौर पर लोगों को यही समझ में नहीं आता कि उनकी त्वचा बेजान क्यों हो गई है और इसलिए वह अपनी त्वचा की पूरी तरह से देखभाल नहीं कर पाते हैं। तो इसलिए सबसे पहले यह जानना ज़रूरी है कि जब हमारी त्वचा मुरझाई और बेजान सी हो जाती है तो उसके पीछे क्या कारण होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इसी बारे में आपको बताएंगे जो आपके लिए बहुत हेल्पफुल रहेगा त्वचा की उचित देखभाल करने और उस को स्वस्थ रखने में।

    त्वचा बेजान होने के कारण

    पानी की कमी के कारण

    आमतौर पर लोग अपने शरीर में पानी की मात्रा पर ध्यान नहीं देते क्योंकि उनको शरीर में पानी के महत्व के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती है । यदि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है तो उसका सीधा असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है । आपकी त्वचा बेजान हो जाती है और त्वचा पर झाइयां और झुर्रियां भी पड़ जाती हैं । इसलिए यह बहुत ही जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए।

    तनाव के कारण

    आजकल शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जिसको टेंशन या परेशानियां न हो । लेकिन अत्यधिक तनाव के कारण आपकी त्वचा रूखी और बेजान सी होने लगती है । इसलिए तनाव मुक्त रहें और अपनी त्वचा के दुश्मन न बनें । ज़िंदगी में यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उसका समाधान ढूंढे न कि टेंशन ले ले कर अपने स्वास्थ्य को ख़राब करें । खुश रहने से आपकी त्वचा पर आंतरिक चमक भी आएगी और सुंदर भी बनी रहेगी ।

    स्क्रब न करने के कारण

    त्वचा की देखभाल के लिए यह बहुत आवश्यक है कि उसकी उचित सफ़ाई हो और सप्ताह में कम से कम 2 बार स्क्रबिंग अवश्य होनी चाहिए । यदि आप अपने चेहरे पर स्क्रबिंग नहीं करते हैं तो इससे आपके रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिसकी वजह से कील-मुंहासे आदि की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

    मॉइस्चराइजर न लगाने के कारण

    आपकी त्वचा चाहे ऑइली हो या ड्राई, आपको हर रोज़ इस पर कोई अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी । त्वचा में नमी की कमी के कारण झुर्रियां आ जाती है और त्वचा कांतिहीन लगने लगती है ।

    भरपूर नींद न लेने के कारण

    यदि आप हर रोज 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते है तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है जिसकी वजह से आपकी त्वचा बेरौनक और मुरझाई सी लगने लगती है । नींद न पूरी होने के कारण त्वचा में अन्य स्किन प्रॉब्लम्स भी उत्पन्न हो जाती हैं ।

    अत्यधिक साबुन के प्रयोग के कारण

    यदि आप बार बार अपनी त्वचा पर साबुन का प्रयोग करते हैं तो इसके कारण स्किन में रूखापन आ जाता है । इसलिए त्वचा पर अधिक साबुन का प्रयोग करने से बचें । महिलाओं को घर में अकसर बार-बार बर्तन धोने पड़ते हैं जिसकी वजह से उनके हाथ खुरदरे और बेजान हो जाते हैं इसलिए आप जब भी बर्तन धोए तो अपने हाथों में ग्लव्स पहन लें ।

    ख़राब खान-पान के कारण

    आज के दौर में लोग अधिकतर फास्ट फूड अधिक खाते हैं जो कि त्वचा के लिए हानिकारक है । दूसरी और कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बहुत अधिक डाइटिंग करते हैं और अपने खाने में बिल्कुल भी घी , तेल का प्रयोग नहीं करते हैं जो कि उचित नहीं होता है । तला-भुना खाना खाने से भी त्वचा पर ग़लत प्रभाव पड़ता है ।

    त्वचा के रूखेपन को दूर करने के उपाय

    यदि आप यह चाहते हैं कि आपकी त्वचा में चमक बनी रहे और उसमें नमी के साथ-साथ रूखापन भी न रहे तो इसके लिए आपको अपनी स्किन की ठीक प्रकार से देखभाल करनी होगी । साथ ही आप इस बात को भी समझ लीजिए की रूखी त्वचा को अधिक देखभाल की ज़रूरत होती है । आप निम्नलिखित उपायों को अपनाकर अपनी त्वचा के रूखेपन को दूर कर सकते हैं :

    त्वचा को एक्सफोलिएट करना न भूलें

    त्वचा को एक्सफोलिएट करना बहुत आवश्यक होता है इससे त्वचा के सभी डेड सेल रिमूव होकर त्वचा कांतिमय और मुलायम बन जाती है । यह स्किन को तरोताजा और ख़ूबसूरत दिखाने का सबसे आसान तरीका है । इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी त्वचा की सारी अशुद्धियां दूर हो जाएंगी और आपकी त्वचा की चमक भी बढ़ जाएगी ।

    हर रोज सीटीएम करें

    क्लींजिंग टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग स्किन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । यदि आप यह चाहती हैं कि आपकी त्वचा ख़ूबसूरत और कांतिमय बनी रहे तो इसके लिए आप सबसे पहले सीटीएम की रूटीन को फॉलो करें और उसके बाद आप दूसरे स्किन ट्रीटमेंट अपने चेहरे पर प्रयोग करें । हर दिन 2 बार इसको अवश्य करें । यह आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने में बहुत ही सहायक है ।

    एलोवेरा जेल से दूर करें रूखापन

    यदि आपकी त्वचा अत्यधिक रूखी और बेजान सी हो गई है तो इसके लिए आप एलोवेरा जेल में जैतून का तेल मिलाकर हर रोज रात को सोते समय लगाएं । यह आपकी त्वचा से दाग-धब्बों को हटाने के साथ-साथ आपकी त्वचा में नमी बनाए रखेगा और आपकी त्वचा की सभी समस्याओं को दूर कर देगा ।

    नारियल तेल का मसाज

    त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए नारियल का तेल बहुत बेस्ट है क्योंकि यह गहराई से त्वचा में नमी पहुंचा कर उसको तरो-ताजा बनाकर उसको गोरा और दमकता हुआ बनाता है । हर रोज़ रात को सोते समय आप नारियल तेल की मालिश अपने चेहरे पर अच्छी तरह से करें और सो जाएं । यदि आप चाहें तो आप नारियल तेल के अलावा जैतून का तेल या फिर विटामिन ई ऑयल का भी प्रयोग कर सकते हैं ।

    केला और शहद का फेस मास्क

    केला और शहद आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देकर उसको नमी युक्त बनाता है । इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको आधा केला लेकर उसको मैश करना है और और फिर उस में दो चम्मच शहद के मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें । अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक रूखी और बेजान हो रही है तो फिर आप इसमें आधा चम्मच ऑलिव ऑयल भी मिला लें । अब इस तैयार पैक को अपने सारे फेस पर और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें और जब यह सूख जाए तो साफ़ पानी से अपना चेहरा धो लें । यह फेस पैक फ़ौरन आपके फेस को मॉइश्चराइज करके उसमें चमक लाएगा और चेहरे के रूखेपन को भी दूर कर देगा । इसके अतिरिक्त यदि आपकी त्वचा पर झुर्रियां आदि की समस्या है तो उसको भी यह दूर करके आपकी त्वचा को टाइट करेगा ।

    फ्रेंड्स ये था आज का हमारा आर्टिकल, उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा और आपके लिए यह काफ़ी हेल्पफुल भी रहेगा । इसमें हमने आपके साथ बहुत इजी उपाय शेयर करें हैं त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए । आपकी राय का हम इंतजार करते हैं इसलिए आपकी जो भी राय है वह हमें कमेंट करके अवश्य बताएं ।

  • ओपन पोर्स के कारण और उपाय बताइए?

    ओपन पोर्स के कारण और उपाय बताइए?

    हर इंसान की त्वचा पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिन से त्वचा सांस लेती है लेकिन समस्या तब उत्पन्न होती है जब यह छिद्र बड़े हो जाते हैं और फैल जाते हैं । यह बड़े हुए ओपन पोर्स बहुत ही भद्दे लगते हैं जिसकी वजह से कोई भी इंसान असहज महसूस करने लगता है । इनके होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि जेनेटिक, तैलीय त्वचा, अस्वस्थ स्किन केयर रूटीन तथा इसके अलावा और भी बहुत से कई कारण होते हैं । लेकिन ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनका उपयोग करके आप इन लार्ज पोर्स को बंद कर सकते हैं।

    इसके लिए आपको नियमित रूप से अपनी त्वचा की देखभाल करनी होगी तथा भिन्न-भिन्न स्किन ट्रीटमेंट करने होंगे। यह ज़रूरी नहीं है कि आप किसी स्किन डॉक्टर के पास जाकर ही इनका इलाज कराएं । ऐसे बहुत से घरेलू उपाय है जिनकी सहायता से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

    ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के उपाय

    सबसे पहले तो आप यह जानने की कोशिश करें कि इन बढ़े हुए रोम छिद्रों के पीछे क्या कारण है क्योंकि यदि आपको कारण पता होगा तो आप फिर अच्छी तरह से इनका उपचार भी कर सकेंगे । ऐसा देखा भी गया है कि ओपन पोर्स वाली त्वचा पर मेकअप लगाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि फाउंडेशन लगाने के बाद भी त्वचा ऊबड़-खाबड़ सी लगती है । इसके अलावा त्वचा धूल-मिट्टी तथा प्रदूषण के प्रति भी बहुत अधिक संवेदनशील हो जाती है । इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप निम्नलिखित टिप्स को अपनाकर अपनी त्वचा को इनसे मुक्ति दिला सकते हैं।

    मुल्तानी मिट्टी का पैक

    मुल्तानी मिट्टी का पैक आपके खुले हुए रोम छिद्रों को बंद करने में काफ़ी मददगार साबित हो सकता है । इसके अलावा यह चेहरे के अतिरिक्त तेल को भी कंट्रोल करता है और यदि चेहरे पर पिंपल्स वगैरह हो रहे हैं तो उनको भी ठीक करता है ।

    बनाने की विधि:

    • मुल्तानी मिट्टी – 2 चम्मच
    • गुलाब जल- दो चम्मच

    मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह से एक पेस्ट बना लें । इस बात का ध्यान रखें कि यह न तो बहुत अधिक गाढ़ा हो और न ही बहुत अधिक पतला । अब किसी ब्रश की सहायता से अपने सारे चेहरे पर इस फेस पैक को लगा ले और इसे सूखने तक लगा रहने दें । जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो अपने चेहरे को पानी से हल्के-हल्के रगड़ते हुए धो लें । यह आपको प्रतिदिन करना होगा कुछ ही दिनों में आप इसके रिजल्ट्स देख लेंगे । इसके नियमित प्रयोग से आपकी त्वचा कोमल, गौरी बनेगी और खुले हुए रोम छिद्र भी दूर होंगे।

    बर्फ से करें मसाज

    एक बर्फ का टुकड़ा लेकर उसको किसी मलमल के कपड़े में लपेटकर इससे अपने चेहरे पर मसाज करें । यह बहुत ही प्रभावशाली उपाय है खुले हुए रोम छिद्रों को बंद करने का । जब बर्फ को त्वचा पर गिरते हैं तो वह तुरंत ही बड़े रोम छिद्रों को कसकर बंद कर देती है । आप चाहे तो प्रतिदिन इस उपचार को करके अपने खुले हुए रोम छिद्रों को बंद कर सकते हैं ।

    एग व्हाइट फेस पैक

    अंडे की सफेदी त्वचा को टाइट करने के लिए काफ़ी प्रभावशाली होती है और अकसर लोग इसका पैक बना कर अपनी त्वचा को टाइट करने के लिए प्रयोग करते हैं । एक अंडा लेकर उसकी सफेदी को अच्छी तरह से फेंट लें और फ़िर अपनी उंगलियों की सहायता से अपने सारे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं । यदि आप चाहें तो इसमें मुल्तानी मिट्टी का पाउडर भी मिलाकर लगा सकते हैं । जब यह सूख जाए तो साफ़ पानी से अपना चेहरा धो लें ।

    त्वचा की नियमित रूप से देखभाल करें

    इस बात का आप विशेष तौर पर ध्यान रखें कि सिर्फ़ फेस मास्क या फेस पैक लगाने से आपकी ओपन पोर्स की समस्या हल हो जाएगी । इसके लिए आपको नियमित रूप से अपनी त्वचा की देखरेख करनी होगी ।‌ निम्नलिखित तरीकों को अपनाकर आप अपनी त्वचा को साफ रख सकते हैं।

    अपने चेहरे को रखें साफ

    जब धूल मिट्टी और प्रदूषण से आपका चेहरा लगातार संपर्क में रहता है तो धूल मिट्टी इनके ऊपर जम जाती है जिसकी वजह से यह रोम छिद्र बड़े-बड़े दिखाई देने लगते हैं । इसके लिए आपको चाहिए कि अपनी त्वचा को साफ़ रखें तथा दिन में दो बार सुबह व शाम अपने चेहरे को अच्छी तरह धोएं । अपने चेहरे को धोने के लिए आप हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें और अपने चेहरे को हमेशा किसी सॉफ्ट तौलिए से थपथपाते हुए सुखाएं ।

    त्वचा का एक्सफोलिएट जरूर करें

    हर सप्ताह अपनी त्वचा को किसी अच्छे स्क्रब से एक्सफोलिएट करें । इसका फायदा यह होगा कि यह आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को स्वस्थ बनाएगा । इसके लिए आप बाज़ार से कोई भी अच्छा सा स्क्रब ले सकते हैं और यदि आप चाहें तो अपना स्क्रब घर में भी बना सकते हैं । इसके लिए आप कोई भी अच्छा सा क्लींजर लेकर उसमें थोड़ी-सी चीनी मिक्स कर ले और फिर हल्के हाथों से अपने सारे चेहरे पर स्क्रबिंग करें ।

    चेहरे पर स्ट्रीमिंग करें

    खुले हुए रोम छिद्रों को छिपाने के लिए भाप लेना बेहद ही श्रेष्ठ होता है। भाप लेने से चेहरे की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। भाप लेने के लिए आप पानी को उबाल लें और अब उस भाप वाले पानी पर अपने चेहरे को झुका ले और ऊपर से तोलिया लेकर अपना सर ढक लें। भाप लेने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें । इस तरह से त्वचा की सारी गंदगी और धूल मिट्टी बाहर निकल कर चेहरा साफ़ हो जाता है।

    स्किन स्पेशलिस्ट से करें सलाह

    यदि आपके ओपन पोर्स का प्रॉब्लम घरेलू उपचार से कंट्रोल में नहीं हो पा रहा है तो इसके लिए उत्तम यही होगा कि आप किसी अच्छे स्किन के डॉक्टर से संपर्क करें । लेजर उपचार खुले हुए रोम शब्दों का बहुत ही प्रभावशाली और स्थिर उपाय है।‌ लेजर बहुत ही प्रभावपूर्ण तरीके से खुले हुए रोम छिद्रों को कस कर उन्हें छोटा दिखाता है । परंतु लेजर उपचार काफी महंगा होता है इसलिए इस ट्रीटमेंट का हर इंसान लाभ नहीं उठा सकता । इसके लिए कम से कम 30-35 हज़ार रुपए तक का खर्च आ सकता है।

  • बरसात के मौसम में त्वचा (स्किन) की देखभाल कैसे करें

    बरसात के मौसम में त्वचा (स्किन) की देखभाल कैसे करें

    हमारा देश भारत संसार का अकेला ऐसा देश है जहां पर हमें सभी मौसम देखने को मिलते हैं जैसे-सर्दी, गर्मी, बरसात, बसंत इत्यादि। मौसम चाहे कोई भी हो हर मौसम का हमारे जीवन पर और हमारी त्वचा पर बहुत असर पड़ता है। इसीलिए हर मौसम में हमें अपनी त्वचा की विशेष देखभाल की जरूरत होती है। अगर हम बात करें बरसात के मौसम की तो बरसात का मौसम गर्मी के बाद आता है। मानसून तपती गर्मी और उमस भरे दिनों से हमारे लिए राहत लेकर आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि बरसात का मौसम जहां एक और हमें गर्मी से राहत दिलाता है वहीं दूसरी ओर यह अपने साथ कुछ समस्याएं भी लेकर आता है।

    इस मौसम में हर तरफ हरियाली छा जाती है और वातावरण में नमी रहती है। यह तो हम सबको ही पता है कि नमी की वजह से अकसर चीजें खराब हो जाती है जैसे बिस्किट, नमकीन आदि। ठीक इसी तरह से हमारी त्वचा पर भी इस नमी का बुरा असर पड़ता है यदि हम समय पर अपनी त्वचा की देखभाल नहीं करेंगे तो हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज मैं आपको बरसात में स्किन के लिए टिप्स बताऊंगी जिनकी सहायता से आप अपनी त्वचा की बहुत अच्छी तरह से देखभाल कर सकेंगे और उसे स्वस्थ रखेंगे।

    बरसात में स्किन के लिए टिप्स जो आपकी त्वचा को खूबसूरत और हेल्थी बनाए रखने में आपकी बहुत अधिक सहायता करेंगे:-

    अपनी स्किन को साफ रखें

    बरसात के मौसम में क्योंकि बहुत अधिक नमी होती है जिसकी वजह से त्वचा चिपचिपी हो जाती है। इसलिए आप गुनगुने पानी से नहाएं और अपने चेहरे को भी गुनगुने पानी से साफ़ करें। इससे आपकी त्वचा पर होने वाली चिपचिपाहट दूर होकर चेहरा और शरीर साफ़ हो जाता है। ध्यान रहे कि अगर लगातार आपके चेहरे या स्किन पर नमी रहती है तो उसकी वजह से कई प्रकार के इंफेक्शन हो सकते हैं इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा अपनी त्वचा को साफ रखें।

    पानी का भरपूर प्रयोग करें

    बरसात के मौसम में क्योंकि नमी होती है इसलिए आप यह मत सोचना कि इस मौसम में हमारे शरीर को पानी की आवश्यकता नहीं है। भरपूर पानी पिएं क्योंकि ऐसा करने से एक तो आपके शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी और दूसरा आपकी त्वचा पर ग्लो भी बना रहेगा। ध्यान रहे कि मानसून में आप साफ सुथरा और उबला हुआ पानी ही पिएं।

    अपने पेट को रखिए साफ़

    बरसात के मौसम में अत्यधिक तला हुआ और तेज़ मसालों वाले भोजन के प्रयोग से बचना चाहिए तथा बाहर के खाने से भी परहेज करें। क्योंकि इस तरह के खाने से आपका पेट खराब हो सकता है,जिसका असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। आपके चेहरे पर पिंपल्स, मुंहासे हो जाते हैं और त्वचा भी कांतिहीन लगने लगती है।

    कम से कम करें मेकअप

    यदि आप मेकअप करने की शौकीन है तो बरसात के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने चेहरे पर कम से कम मेकअप करें और यदि बहुत अधिक आवश्यकता है तो फिर आप वाटरप्रूफ मेकअप ही करें। वाटर प्रूफ मेकअप की खासियत यह होती है कि बरसात की फुहार से यह मेकअप खराब नहीं होता है।

    अपनी त्वचा को सूखा रखें

    बरसात के मौसम में नमी की वजह से पसीना बहुत अधिक आता है इसलिए आप अपने फेस को हमेशा पसीना आने पर टिशु पेपर से साफ़ करें। इसके अलावा आप अपनी त्वचा पर टेलकम पाउडर लगाकर उसको सूखा रख सकते हैं।

    हाथ-पैरों का भी रखे पूरा ध्यान

    बरसात में स्किन के लिए टिप्स सिर्फ हमारे फेस के लिए नहीं होती बल्कि हमारे पूरे शरीर के लिए होती है। हाथ पैरों का भी हमें विशेष ख्याल रखना चाहिए। पैरों में नमी आने पर उनमें फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है ऐसे में आप कोई उत्तम क्वालिटी का टेलकम पाउडर लेकर उसे अपने पैरों और उंगलियों के बीच में लगाकर उन्हें नमी से बचा सकते हैं। टेलकम पाउडर लगाने से उंगलियों के बीच पसीना नहीं आएगा जिसकी वजह से इन्फेक्शन होता है। इसके साथ-साथ आप अपने हाथों का भी ध्यान रखें। काम करने से यदि हाथ बहुत ज्यादा रूखे और बेजान हो गए हैं तो उन पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

    आंखों का रखें विशेष खयाल

    आंखें हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है और बरसात के मौसम में आंखों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। बरसात का मौसम सर्द-गर्म होता है जिसके कारण आंखें संक्रमण का शिकार आसानी से हो जाती हैं। कंजक्टिवाइटिस इंफेक्शन इस मौसम में बहुत तेज़ी के साथ फैलता है क्योंकि यह एक छूत की बीमारी होती है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से पहुंच जाती है। ऐसे में आप ऐसे व्यक्तियों से दूर रहे हैं जिनको यह आंखों का संक्रमण हो गया है , उनसे ना तो हाथ मिलाएं और ना ही उनका इस्तेमाल किया हुआ तौलिया या रुमाल इस्तेमाल करें। यदि आपको यह इंफेक्शन हो गया है तो आप डॉक्टर से उचित सलाह लें और अपनी आंखों पर बर्फ की सिकाई करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे और यदि आपको बाहर जाना हो तो काला चश्मा लगाकर बाहर जाएं इससे आपकी आंखों में धूल मिट्टी आदि नहीं जाएगी।

    उत्तम क्वालिटी का सनस्क्रीन लोशन लगाएं

    बरसात के मौसम में नमी की वजह से त्वचा बहुत ज्यादा बेजान होने लगती है तथा उस पर झुर्रियां भी पड़ जाती हैं। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें कि आप जब भी बाहर जाए तो सनस्क्रीन लोशन अपने चेहरे, गर्दन, हाथों आदि पर जरूर लगाएं। कुछ लोग यह सोचते हैं कि इस मौसम में हमें सनस्क्रीन लोशन की जरूरत नहीं है तो उनका ऐसा सोचना गलत है क्योंकि अगर आप सनस्क्रीन लोशन लगाएंगे तो आपकी त्वचा पर नमी असर नहीं करेगी। इसके लिए आप कोई भी अच्छा सा वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लोशन प्रयोग कर सकते हैं। इस बात का ध्यान भी रहे थे आप अपने स्किन के अनुसार ही सन प्रोटेक्शन लें। इसके अलावा ज़्यादा से ज़्यादा खुद को सूखा रखने की कोशिश करें क्योंकि संक्रमण वहीं फैलता है जहां पर नमी होती है।

    नहाते समय करें गुलाब जल या नींबू का प्रयोग

    बरसात में स्किन के लिए टिप्स की यह सबसे अच्छी टिप है जिसकी सहायता से आप खुद को ताज़ा और हेल्दी महसूस करेंगे। इसके लिए आपको यह करना है कि जब भी आप नहाने जाएं तो अपने नहाने के पानी में थोड़ा सा रोजवॉटर या नींबू का रस शामिल कर लें और फिर इस पानी से नहाएं। इस तरह से स्नान करने से आपके शरीर में इंसटेंट ताज़गी महसूस होगी और सारा दिन आप फ्रेश भी रहेंगे।

    अपने बालों का भी रखें ध्यान

    मानसून के मौसम में रोजवॉटर और नींबू के रस को पानी में मिलाकर उससे अपने बालों को धोएं। इस तरह बाल धोने से उनसे आने वाले पसीने की दुर्गंध से छुटकारा मिलता है। अपने बालों को खुला न रखें और अपनी त्वचा से भी दूर रखें क्योंकि जितने बाल त्वचा से चिपके रहते हैं उतने ही अधिक टूटने लगते हैं।

    सूती कपड़ों का करें चयन

    यदि आप रेशमी कपड़े पहनने के शौकीन हैं तो मानसून में ऐसे कपड़ों के प्रयोग से बचें। क्योंकि सिंथेटिक कपड़ों में हवा पास नहीं होती जिसकी वजह से पसीना अधिक आने लगता है और स्किन पर लाल चकते, एलर्जी, खुजली आदि जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। सूती कपड़ा ठंडा और हल्का होता है और इसमें से हवा भी आसानी से आर-पार हो जाती है। इसलिए आप ऐसे कपड़ों का चयन करें जो आपके शरीर को किसी भी तरह का नुकसान ना पहुंचाए।

    घरेलू मास्क

    बरसात के लिए स्किन के लिए टिप्स में अब ‌हम यह जानेंगे कि कैसे घरेलू मास्क हमारे चेहरे को सुंदर बनाए रखने में हमारी मदद करते हैं। इसके लिए हमें किसी भी तरह का कोई बाहर से सामान नहीं खरीदना है बल्कि हम अपने किचन से ही कुछ चीजें लेकर अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।

    ड्राई स्किन के लिए मास्क

    यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आप इस पर कोई ऐसा फेस पैक लगाएं जो इसको गहराई से पोषण दें और रूखापन भी दूर करें। इसके लिए आप बनाना और हनी का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को पोषण देने के साथ-साथ स्किन को स्मूथ और सॉफ्ट भी बनाए रखेगा।

    कैसे बनाएं फेस पैक :

    आधा केला लेकर उसको मैश कर लें और फिर इसमें एक चम्मच के आसपास शहद मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इसको अपने हाथों की सहायता से या फिर किसी ब्रश की हेल्प से अपने सारे चेहरे पर लगा ले और सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो आप ताजे पानी से अपना चेहरा धो लें। आप अपने चेहरे पर फौरन ही फर्क महसूस करेंगे। यदि आप इस फेस पैक को रेगुलर इस्तेमाल करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपका फेस सॉफ्ट, स्मूथ और ग्लोइंग बन जाएगा। इसको आप सप्ताह में तीन बार कर सकते हैं।

    ऑयली स्किन के लिए मास्क

    यदि आपकी ऑइली स्किन है और आपके चेहरे पर बार-बार ऑयल आता है तो आपको अपने फेस पर अधिक से अधिक मुलतानी मिट्टी का प्रयोग करना चाहिए। मुलतानी मिट्टी न केवल आपके चेहरे पर आने वाले तेल को कंट्रोल करती है बल्कि आपके फेस को साफ़ और एक्नेफ्री भी बनाती है।

    कैसे बनाएं फेस पैक:

    दो चम्मच मुलतानी मिट्टी पाउडर में पेस्ट बनाने के लिए गुलाब जल डालें और उसे अच्छी तरह मिला लें। अब इस फेस पैक को आप अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा ले और 15:20 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ध्यान रहे कि जब यह पैक आपके फेस पर हो तो आप बिल्कुल भी ना बोले ना हंसे और अपनी आंखों के आसपास भी इसको ना लगाएं। जब यह पैक सूख जाए तो इसे धो लें और अपनी स्किन के हिसाब से अच्छा सा मॉइश्चराइजर लगा लें।‌ इस फेस मास्क को आप हफ़्ते में तीन चार बार तो ज़रूर इस्तेमाल करें।

    नॉर्मल स्किन के लिए फेस मास्क

    नॉरमल स्किन वाले अपनी त्वचा पर बेसन और हल्दी का प्रयोग करके उसको खूबसूरत और चमकीला बना सकते हैं।
    कैसे बनाएं फेस पैक: एक बड़ा चम्मच बेसन लेकर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुलाब जल मिलाते हुए इसका एक स्मूथ सा पेस्ट बना लें। अब थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें ताकि बेसन अच्छी तरह से फूल जाए। अब इस फेस पैक को आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने पर साफ़ पानी से अपना चेहरा धो लें। इस फेस पैक को आप रेगुलर यूज करेंगे तो आपके चेहरे पर अगर दाग धब्बे भी होंगे तो वह भी दूर होकर आपका चेहरा खूबसूरत और सॉफ्ट बनेगा।

    पिंपल्स और मुहासों के लिए फेस मास्क

    यदि बरसात में बहुत ज़्यादा नमी की वजह से आपके चेहरे पर पिंपल्स हो गए हैं तो इसके लिए आप बेसन और मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करें।

    कैसे बनाएं फेस पैक:

    एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच बेसन मिलाएं और इसमें फिर पानी या रोजवॉटर मिलाकर पेस्ट बना । अब इसको अपने फेस पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद रगड़ते हुए अपना चेहरा पानी से धो लें। यह फेस पेक जब आप रेगुलर यूज करेंगे तो आपके चेहरे से ऑयल कंट्रोल होगा और पिंपल्स , दाने वगैरह भी खत्म हो जाएंगे।

    तो दोस्तों यह थीं बरसात के मौसम के लिए टिप्स। मुझे उम्मीद है कि आपको यह पसंद आया होगा और आपके लिए अगर यह थोड़ा भी हेल्पफुल रहा हो तो प्लीज इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। साथ ही कमेंट करके यह भी बताइए कि बरसात के दिनों में आप अपनी स्किन की देखभाल कैसे करते हैं।

     

  • रंग गोरा करने के आसान घरेलू उपाय

    रंग गोरा करने के आसान घरेलू उपाय

    हर इंसान की यह चाहत होती है कि उसका रंग गोरा और चेहरा खूबसूरत लगे । पहले यह चाहत केवल लड़कियों तक में ही होती थी लेकिन आज-कल ऐसे बहुत से लड़के हैं जो अपने रंग को गोरा करना चाहते हैं ।‌ क्योंकि अब लोग गोरे रंग को ही खूबसूरती का पैमाना समझते हैं इसलिए सभी गोरा रंग पाने की तमन्ना करते हैं जिसके लिए वे तरह-तरह के उपाय भी करते हैं।

    बाज़ार में मौजूद गोरा रंग करने वाली क्रीमें अकसर फायदा करने के बजाय त्वचा को नुकसान पहुंचा देती हैं क्योंकि यह थोड़े समय के लिए आप के रंग को गोरा तो कर देती है लेकिन जैसे ही आप इनको लगाना छोड़ते हैं तो फिर दोबारा से आपका चेहरा काला हो जाता है बल्कि पहले से भी भद्दा लगने लगता है । बहुत सी गोरा करने वाली क्रीमों में मरकरी होता है जो स्किन के लिए काफी घातक हो सकता है।

    मरकरी अगर हम लगातार अपनी त्वचा पर लगाते रहे तो वह हार्ट अटैक और किडनी जैसी बीमारियों का कारण भी बन सकता है इसलिए ऐसे उत्पाद से बचें जो फ़ायदा कम और नुक़सान अधिक दें । यदि आप अपना रंग गोरा करना चाहते हैं जिससे कि आप दूसरे लोगों की नजरों में ख़ूबसूरत लगे और कोई आपको सांवला या काला ना कहे तो इसके लिए आप अपने घर से ही कुछ चीजें लेकर अपने रंग को गोरा और साफ़ कर सकते हैं।

    होम रेमेडीज की सबसे अच्छी बात यह है कि यह रिजल्ट् देने के साथ-साथ सुरक्षित भी हैं । यदि कोई चीज़ आपका रंग गोरा नहीं करती है तो वह आपको किसी भी तरह का कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएगी । घरेलू चीज़ें हमारा रंग साफ़ करने में काफ़ी हद तक सहायक हो सकती हैं यदि आपको उनको इस्तेमाल करने का सही तरीका मालूम हो । यह एक सस्ता और काफ़ी इफेक्टिव तरीका है रंग को गोरा करने का।

    ड्राई स्किन या रूखी त्वचा के लिए

    ड्राई स्किन या रूखी त्वचा की देखभाल की बहुत आवश्यकता होती है और त्वचा पर ऐसी चीजें प्रयोग करनी चाहिए जिससे त्वचा अच्छी तरह से मॉइश्चराइज हो जाए । यदि त्वचा को पूरा पोषण नहीं मिलता है तो उसकी वजह से चेहरे पर रिंकल्स भी बहुत जल्दी बढ़ने लग जाते हैं । इसलिए ऐसी चीजों का प्रयोग करें जो त्वचा को सॉफ्ट मुलायम बनाने के साथ-साथ भीतर से पोषण दे कर रंग को गोरा करें ।

    मसूर की दाल

    मसूर की दाल रंग गोरा करने के लिए बहुत ही उपयोगी है यदि आप अपनी दिनचर्या में मसूर दाल का फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं तो कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि आपका चेहरा निखरा निखरा सा हो गया है । इसके अलावा अगर आपके चेहरे पर झाइयां, झुर्रियां जैसी समस्याएं है तो मसूर की दाल का नियमित रूप से प्रयोग उन से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है । इस फेस पैक की सबसे बढ़िया बात यह है कि छोटे बड़े और हर तरह की स्किन टाइप का इंसान इसको लगा सकता है । बस पैक बनाते समय आप कुछ चीज़ों का ध्यान रखें जैसे यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक ड्राई है तो आप मसूर की दाल में दूध या एलोवेरा जेल मिलाकर प्रयोग करें । मसूर की दाल का प्रयोग आप दो तरह से कर सकते हैं या तो आप उसको रात को भिगो कर रख दें और सुबह उसे प्रयोग कर लें और दूसरा यह कि आप इसका पाउडर बनाकर रख लें और जब आवश्यकता हो इसको प्रयोग कर लें ।

    मसूर दाल फेस पैक बनाने की विधि:

    • मसूर दाल – 2 चम्मच
    • कच्चा दूध – पेस्ट बनाने के लिए

    दो चम्मच मसूर दाल लेकर रात को दूध में भिगो दें और अगले दिन इसका पेस्ट बना लें अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी गुलाब की पत्तियां भी मिला सकते हैं । अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपने चेहरे पर लगाएं इसकी खासियत यह है कि इसे आप अपनी आंखों के आसपास भी लगा सकते हैं अगर आप के डार्क सर्कल हो रहे हैं तो उन्हें भी ठीक करने में यह काफ़ी मददगार साबित होगा । इस पैक को सूखने दें और जब सूख जाए तो ठंडे पानी से स्क्रबिंग करते हुए अपना चेहरा धो लें । यह फेस पैक आपके चेहरे को गोरा बनाएगा, पिगमेंटेशन को दूर करेगा, इसके अलावा आपके चेहरे पर चमक भी लाएगा ।

    एलोवेरा जेल और विटामिन ई ऑयल

    एलोवेरा जेल के फ़ायदे हर इंसान जानता है । चेहरे को गोरा करने और स्किन को हेल्दी बनाने में यह बेस्ट है । अगर आप एलोवेरा जेल को अपनी जिंदगी में शामिल कर लें तो यकीन मानिए आपका चेहरा आपकी त्वचा हमेशा दमकती और गोरी रहेगी ।

    एलोवेरा जेल फेस पैक बनाने की विधि:

    • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
    • विटामिन ई ऑयल कैप्सूल- 2
    • ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच

    दो चम्मच एलोवेरा जेल में दो विटामिन ई ऑयल के कैप्सूल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अब इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर किसी कंटेनर में रख लें । हर रोज़ रात को सोते समय आप इसको अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं । कम से कम 5 मिनट तक इससे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें और चेहरा बिना धोए सो जाएं । सुबह जब आप सो कर उठेंगे तो आप अपनी स्किन को सॉफ्ट, मुलायम और दमकता हुआ पाएंगे । इसका नियमित प्रयोग आपकी स्किन को टाइट करेगा और इसके अलावा रंग भी गोरा करेगा ।

    ऑयली स्किन या तैलीय त्वचा के लिए

    जिनकी त्वचा ऑयली होती है उनको अकसर मुहांसे, दाने, पिंपल्स आदि की समस्या का सामना करना पड़ता है और ओपन फोर्स की समस्या भी ऑइली स्किन वालों को अधिक होती है । इसलिए वह लोग जिनकी त्वचा ऑयली है उनको अपने चेहरे पर ऐसी चीजें प्रयोग करनी होंगी जो उनकी त्वचा को फ़ायदा दें और उनका ऑयल भी कंट्रोल रखें ।

    मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

    यदि आप बहुत ज्यादा पिंपल्स या दानों से परेशान है और आपकी त्वचा पर हर समय ऑयल रहता है तो मुलतानी मिट्टी आपके लिए जादुई साबित हो सकती है । मुलतानी मिट्टी आपके चेहरे को गोरा करने के साथ-साथ पिंपल्स को रोकेगी और इसके अलावा आपकी त्वचा पर जो फालतू का तेल जमा रहता है उसको भी कंट्रोल करके चेहरे को फ्रेश बनाएगी ।

    मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने की विधि

    • मुल्तानी मिट्टी पाउडर – 2-3 चम्मच
    • गुलाब जल- मिक्स करने के लिए

    किसी साफ़ बर्तन में दो-तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें गुलाब जल डालते हुए उसको अच्छी तरह से मिक्स कर लें । आप चाहे तो फ्रेश एलोवेरा जेल भी एक चम्मच इसमें डाल सकते हैं । ऐसे इसका फ़ायदा दुगना हो जाएगा । अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपने चेहरे पर लगा लें और कम से कम 15:20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें । नियमित रूप से इस फेस पैक का प्रयोग करने से आपकी त्वचा में‌ नई जान आएगी , रंग गोरा होगा और तेल भी कंट्रोल होकर एक्ने जैसी समस्या दूर हो जाएगी ।

    बेसन और मसूर दाल

    बेसन का प्रयोग सदियों से सौंदर्य बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है । यह त्वचा को अंदर तक साफ़ करता है और चेहरे पर चमक के साथ-साथ रंग भी गोरा करने में काफ़ी सहायक होता है । बहुत से लोग जिनकी त्वचा को साबुन या फेस वॉश सूट नहीं करता वह अपने चेहरे को धोने के लिए बेसन का प्रयोग करते हैं जिससे उनका चेहरा साफ़, गोरा और चमकीला लगता है ।

    बेसन और मसूर दाल पैक बनाने की विधि

    • बेसन – 1 चम्मच
    • मसूर दाल – 1 चम्मच
    • गुलाब जल- 4 चम्मच

    एक चम्मच बेसन में एक चम्मच मसूर दाल मिलाकर मिक्स कर ले और अब इसमें चार चम्मच गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट सा बना लें । यदि आवश्यकता हो तो आप इसमें गुलाब जल या पानी थोड़ा सा और मिला दे । थोड़ी देर के लिए इसको ऐसे ही छोड़ दें ताकि अच्छे से फ़ूल जाए । अब इसको अपने सारे चेहरे और गर्दन पर भी लगा लें और सूखने के लिए 15:20 मिनट तक का समय दें । आप चाहें तो अपने पूरे शरीर पर भी इस पेस्ट का प्रयोग कर सकते हैं । यह फेस पैक आपकी त्वचा को गोरा बनाएगा तथा इसके अलावा मुलायम और कोमल भी बनाएगा ।

    कॉम्बिनेशन या मिली-जुली त्वचा के लिए

    कॉम्बिनेशन या मिली-जुली त्वचा का कुछ हिस्सा ऑइली होता है और बाकी चेहरा रुखा । ऐसी त्वचा का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है क्योंकि त्वचा पर ऑइली स्किन और ड्राई स्किन दोनों तरह के ही फेस पैक तैयार करके लगाने होंगे ताकि त्वचा को पैक का पूरा फायदा पहुंच सके ।

    एलोवेरा जेल का फेस पैक

    जैसा कि आप जानते ही हैं कि एलोवेरा जेल फेस पैक हर तरह की त्वचा के लिए लाभदायक होता है । तो इसलिए जिनकी कॉन्बिनेशन स्किन है वह भी एलोवेरा जेल का प्रयोग करके अपनी त्वचा को ख़ूबसूरत बना सकते हैं । अगर आपके पास फ्रेश एलोवेरा जेल का प्लांट है तो यह बहुत बढ़िया बात है नहीं तो आप बाज़ार से एलोवेरा जेल खरीद कर भी प्रयोग कर सकते हैं ।

    एलोवेरा जेल फेस पैक बनाने की विधि

    • एलोवेरा जेल – 1 चम्मच
    • बेसन – 1 चम्मच

    एलोवेरा जेल और बेसन को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और जो आपकी रूखी त्वचा है वहां पर इसको लगा लें । अब इस फेस पैक में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर मिक्स कर लें और चेहरे के जो हिस्से ऑइली है वहां पर लगा लें और 10:15 मिनट के लिए छोड़ दें । सादे पानी से चेहरा धो कर कोई अच्छा सा मॉइश्चराइजर लगा लें । कुछ दिन इसका प्रयोग करने के बाद आप खुद इसके अच्छे परिणाम देखेंगे । यह स्किन को गोरा बनाएगा और ग्लोइंग बनाएगा ।

    चावल के आटे का फेस पैक

    रंग गोरा करने की बात हो तो चावल को हम कभी नहीं भूल सकते क्योंकि रंग गोरा करने में चावल का आटा काफी प्रभावशाली माना जाता है । यह चेहरे को गोरा करता है, पिगमेंटेशन, दाग धब्बों को दूर करके रिंकल को भी हटा कर चेहरे को टाइट और खूबसूरत बनाता है । आप चाहे तो चावल को पीसकर उसका आटा बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर चावल को रात भर पानी में भिगोकर उस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं अपनी त्वचा को गोरा और सुंदर बनाने के लिए ।

    चावल के आटे का फेस पैक बनाने की विधि

    • चावल – 2 चम्मच
    • शहद- आधा चम्मच

    चावल को अच्छी तरह धोकर उसको उबाल लें और इन को ठंडा कर लें तथा मिक्सी में बारीक पीस लें । अब इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें । जब यह सूख जाए तो अच्छी तरह से अपना चेहरा धो लें । यह आपकी त्वचा को अच्छे से मॉइश्चराइज करेगा और रंग गोरा करने के लिए यह बहुत ही उपयोगी है । यदि आप अपने घर में किसी छोटे बच्चे के लिए कोई रंग गोरा करने का उपाय ढूंढ रहे हैं तो चावल के आटे का पाउडर उसके शरीर पर नहाते समय प्रयोग करें । धीरे-धीरे कुछ ही दिनों में बच्चे का रंग साफ हो जाएगा और कोई बुरा प्रभाव भी त्वचा पर नहीं पड़ेगा ।

  • पिगमेंटेशन किसे कहते हैं तथा इसका उपचार कैसे किया जा सकता है ?

    पिगमेंटेशन किसे कहते हैं तथा इसका उपचार कैसे किया जा सकता है ?

    सुंदर और बेदाग त्वचा हर किसी का सपना होता है और हम सब यही चाहते हैं कि हमारे चेहरे पर कोई भी दाग धब्बा न हो तथा हमारी त्वचा बहुत और ख़ूबसूरत लगे। परंतु आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम अकसर अपने चेहरे की देखभाल ठीक तरह से नहीं कर पाते जिसकी वजह से हमारे चेहरे पर काले निशान, झाइयां, धब्बे इत्यादि पड़ जाते हैं जो देखने में बहुत ही भद्दे लगते हैं। हार्मोन्स के असंतुलन और अत्यधिक धूप में रहने की वजह से पिगमेंटेशन की समस्या होती है।

    त्वचा में मेलानिन का स्तर बढ़ जाता है जिसकी वजह से त्वचा का रंग गहरा हो जाता है। यदि इन काले निशानों का समय रहते ठीक से इलाज न किया जाए तो यह पक्के होते जाते हैं और फिर इनको ठीक कर पाना उतना ही मुश्किल हो जाता है इसलिए बेहतर यही होता है कि जैसे ही पिगमेंटेशन के दाग धब्बे आपके चेहरे पर पड़े तो उसका बिना समय गवाएं ठीक प्रकार से उपचार करें।‌

    पिगमेंटेशन के प्रकार

    यदि आप पिगमेंटेशन की समस्या से जूझ रहे हैं तो उसका इलाज करने के लिए आपको सबसे पहले यह जानना ज़रूरी है कि आप को किस प्रकार की पिगमेंटेशन है क्योंकि पिगमेंटेशन को अकसर लोग एक ही प्रकार का समझते हैं और उसी हिसाब से उसका इलाज भी करते हैं जिसकी वजह से अच्छे रिजल्ट्स नहीं मिलते। इसलिए पिगमेंटेशन का इलाज करने से पहले आप यह जान लें कि यह कितने प्रकार की होती है । पिगमेंटेशन एक या दो या तीन नहीं बल्कि पांच प्रकार की होती है उनके नाम निम्नलिखित है :

    1. मेलास्मा : यह त्वचा पर गहरे भूरे रंग के निशान होते हैं और यह निशान चेहरे पर बहुत भद्दा लगता है । मेलास्मा के होने के कई कारण होते हैं जैसे सूरज की किरनें, हार्मोनल बदलाव और तनाव।
    2. हाइपरपिगमेंटेशन: हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या प्रायः लेजर ट्रीटमेंट , स्किन क्लीनिंग ट्रीटमेंट, मुहांसे, डर्माब्रेशन ट्रीटमेंट आदि की वजह से उत्पन्न होती है।
    3. झाइयां: जो लोग धूप में अधिक समय गुजारते हैं तो उनके चेहरे पर झाइयों की समस्या उत्पन्न हो जाती है । यह डार्क ब्राउन कलर के धब्बे होते हैं जो बाद में गहरे काले रंग के भी हो जाते हैं । अगर यह किसी इंसान के चेहरे पर पड़ जाए तो उसके चेहरे की सारी खूबसूरती को बर्बाद कर देते हैं।
    4. फ्रीकल्स: यह पिगमेंटेशन का सबसे आम प्रकार है जो आमतौर पर लोगों में बहुत अधिक देखने को मिलता है । वैसे तो यह समस्या जेनेटिक होती है लेकिन बार-बार सूरज के संपर्क में आने से भी यह उत्पन्न हो सकती है ।
    5. सन-स्पॉट्स : सन-स्पॉट्स हल्के भूरे रंग के निशान होते हैं जो शरीर के किसी भी हिस्से में पड़ जाते हैं । यह धब्बे यूवी किरणों की वजह से शरीर तथा चेहरे पर पड़ जाते हैं।

    पिगमेंटेशन का उपचार

    यदि आप अपनी त्वचा को पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी त्वचा की नियमित रूप से बहुत अधिक देखभाल करने की आवश्यकता है । इसके लिए आपको कुछ घरेलू उपचार अपनाने होंगे जो बहुत प्रभावपूर्ण तरीके से आपके चेहरे और त्वचा से पिगमेंटेशन की समस्या को दूर कर देगें । आइए जानते हैं पिगमेंटेशन के कौन-कौन से घरेलू उपचार हैं जिनकी सहायता से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं ।

    मुलतानी मिट्टी और नींबू

    मुलतानी मिट्टी और नींबू बहुत ही प्रभावशाली तरीके से चेहरे की पिगमेंटेशन को दूर करके रंगत को गोरा भी करते हैं और धीरे धीरे पिगमेंटेशन को भी जड़ से ख़त्म कर देते हैं । इस पैक को बनाने के लिए आपको मुलतानी मिट्टी के पाउडर की आवश्यकता होगी । आप बाजार से भी मुलतानी मिट्टी का पाउडर खरीद सकते हैं या फिर मुलतानी मिट्टी को घर में मिक्सी में बारीक पीस लें । दो चम्मच मुलतानी मिट्टी पाउडर लेकर उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर गुलाब जल डालकर उसका एक पेस्ट बना लें । अब इस पेस्ट को अपने सारे चेहरे पर लगाएं । 20 मिनट बाद अपना चेहरा ताज़ा पानी से धो लें । इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो फिर आप इसको जब भी प्रयोग करें तो उसके बाद मुंह धोने के बाद कोई भी अच्छा सा मॉइश्चराइजर अपने फेस पर जरूर लगाएं । इससे आपकी त्वचा पर सूखापन नहीं आएगा ।

    आलू और खीरे का करें प्रयोग

    एक आलू लेकर उसको घिस लें और उसका जूस निकाल ले । इसी प्रकार एक खीरा लेकर उसे आधा काट ले और खीरे का जूस निकाल लें । अब इन दोनों को मिक्स कर लें तथा इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल का मिला दें । अब किसी कॉटन की सहायता से अपने सारे चेहरे पर, खासकर उन भागों पर जहां पर पिगमेंटेशन है वहां पर अच्छी तरह से इस रस को लगाऐं । 2 मिनट बाद एक बार फ़िर से इस रस को लगाऐं और सूखने पर धो लें । इससे आपकी त्वचा पर चमक आएगी और चेहरे से पिग्मेंटेशन भी दूर होगी । यदि आप पिगमेंटेशन के लिए कोई बहुत प्रभावशाली उपाय ढूंढ रहे हैं तो यकीन मानिए कि यह उनमें से एक है ।

    कच्ची हल्दी और मलाई

    कच्ची हल्दी पिगमेंटेशन दूर करने के लिए बहुत ही उत्तम है और इसके गुण और अधिक बढ़ जाते हैं जब इसको दूध की मलाई में मिलाकर प्रयोग किया जाता है । कच्ची हल्दी को पीसकर उसको दूध की मलाई में मिला लें और उसका पेस्ट बना लें और इससे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें । यह ट्रीटमेंट आपको रात को सोते समय करना है और मसाज कर के रात भर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें ।

    टमाटर और चावल

    एक पका हुआ टमाटर लें और उसको पीस लें अब इसमें चावल का आटा मिलाकर इसका फेस पैक तैयार कर लें । 15-20 मिनट तक के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर रगड़ते हुए इस पैक को उतारें और अपना चेहरा धो लें । इस फेस पैक की खासियत यह है कि यह चेहरे पर चमक भी लाता है और पिगमेंटेशन से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है ।

    एलोवेरा और विटामिन ई ऑयल

    यह तो आप सभी को भली-भांति पता होगा कि एलोवेरा के बहुत सारे ब्यूटी बेनिफिट्स होते हैं जो किसी भी इंसान की त्वचा को हेल्दी और खूबसूरत बनाते हैं । यदि आप पिगमेंटेशन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इसके लिए एलोवेरा और विटामिन ई ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं । एक चम्मच ऐलोवेरा जेल लेकर उसमें दो कैप्सूल विटामिन ई ऑयल के मिक्स कर लें और अब इसे किसी कांच की बोतल में रख लें । हर रोज़ रात को सोने से पहले इस क्रीम को अपने फेस पर अच्छी तरह से लगाएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें । यह नाइट क्रीम आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाएगी और क्लीन करेगी ।

  • गर्दन पर पड़ने वाली झुर्रियों को कैसे दूर किया जा सकता है?

    गर्दन पर पड़ने वाली झुर्रियों को कैसे दूर किया जा सकता है?

    गर्दन हमारे शरीर का सबसे सुंदर और आकर्षक हिस्सा है । एक सुराहीदार गर्दन किसी भी महिला की ख़ूबसूरती में चार चांद लगा देती है लेकिन यदि हम अपनी गर्दन की देखभाल ठीक से नहीं करते हैं तो धूल मिट्टी, प्रदूषण आदि गर्दन की खूबसूरती को खत्म कर देते हैं।

    गर्दन क्योंकि हमारे शरीर का एक नाज़ुक हिस्सा है इसलिए इस पर उम्र बढ़ने के निशान जैसे झुर्रियां बहुत जल्दी दिखाई देने लगते हैं। यदि आप यह चाहते हैं कि आपकी गर्दन सुडोल, आकर्षक और सुराहीदार रहे तो इसके लिए आपको इसकी देखभाल करनी होगी और अपने घर में मौजूद सामान से ही आप अपनी गर्दन की देखभाल कर सकते हैं।

    गर्दन पर पड़ने वाले निशान हमारी लापरवाही की वजह से ही पड़ते हैं इसलिए सबसे पहले इस बात का पता लगाना होगा कि गले पर झुर्रियां पड़ने के पीछे क्या कारण है और जब कारण पता लग जाए तो उसका फ़िर उसी हिसाब से इलाज करें। आइए जानते हैं कि कैसे घर में मौजूद सामान से अपनी गर्दन की खूबसूरती को बनाए रख सकते हैं।

    धूप से बचें और सन प्रोटेक्शन का प्रयोग करें

    गर्दन पर पड़ने वाली झुर्रियां अकसर धूप के सीधा चेहरे और बदन पर पड़ने की वजह से होती है । इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आपके शरीर पर खासकर गर्दन पर धूप सीधा न पड़े और इसके लिए आप कोई भी अच्छा सा सन प्रोटेक्शन लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस बात की कोशिश भी करें कि आपका धूप से सीधा संपर्क न हो और जिस तरह से आप घर से निकलते समय सन प्रोटेक्शन अपने चेहरे पर लगाते हैं उसी तरह से अपनी गर्दन पर भी इसको लगाएं।

    मेथी का मास्क

    त्वचा को कसने और उस पर चमक लाने के लिए मेथी का प्रयोग करना काफ़ी अच्छा रहता है। मेथी मास्क बनाने के लिए आपको मेथी दाने की आवश्यकता होगी । मेथी दाना लेकर उसे पानी में भिगोएं। अब इसको रात भर के लिए छोड़ दे या कम से कम 6-7 घंटे के लिए भीगा रहने दे । अब इसको बारीक पीस लें और इसको अपनी गर्दन पर लगाएं और अगर आप चाहे तो अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं । यह बहुत ही प्रभावी तरीके से आपकी गर्दन की रिंकल्स को दूर करेगा तथा गर्दन की त्वचा को टाइट करेगा। इसको सप्ताह में दो बार अवश्य प्रयोग करें।

    शहद और केला

    गले में झुर्रियां नमी खत्म होने की वजह से भी पड़ती है इसलिए ज़रूरी है कि गर्दन की त्वचा में नमी बनी रहे। इसके लिए आप एक केला ले कर और उसे मैश कर लें अब इसमें दो चम्मच शहद मिला लें । अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें और कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें। धीरे-धीरे आपकी गर्दन की त्वचा सुडोल और कसी हुई हो जाएगी।

    एलोवेरा जेल

    किसी भी त्वचा की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए एलोवेरा बेस्ट है। यदि आपके पास एलोवेरा का पौधा है तो आप उसमें से एक टुकड़ा एलोवेरा का लेकर उसकी जेली को अपनी गर्दन की त्वचा पर अच्छी तरह से मसाज करते हुए लगाएं। 10 मिनट तक हर रोज़ आप इसे अपने गले पर रगड़े और फिर साफ़ पानी से धो लें। यह आपकी गर्दन में नमी के साथ-साथ उसमें कसाव लाएगा और जो झुर्रियां पड़ गई हैं उनको भी दूर करेगा।

    अंडे की सफेदी

    अंडे की सफेदी किसी भी त्वचा को कसने और झुर्रियों को दूर करने में काफी इस्तेमाल की जाती है। अंडे की सफेदी को प्रतिदिन गर्दन या चेहरे की ढीली त्वचा पर लगाया जाए तो वह कस जाती है और उन पर पड़ने वाली झुर्रियां भी दूर हो जाती हैं। अंडे की सफेदी तो आप ब्रश की सहायता से या फिर अपने हाथों से अपनी गर्दन पर लगा ले और फिर उसको कम से कम 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि आपकी गर्दन की त्वचा कसकर सुडोल हो गई है और उस पर जो झुर्रियां पड़ी हुई है वह भी कम नज़र आने लगी हैं।

    मुलतानी मिट्टी

    चार चम्मच मुलतानी मिट्टी पाउडर लेकर उसको पानी में भिगो लें। अब इसमें एक चम्मच चावल का आटा मिला दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें । अगर यह गाढ़ा हो गया हो तो इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालकर इस को अच्छी तरह से मिला लें । अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपनी गर्दन पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो सादे पानी से अच्छी तरह से धो लें। मुलतानी मिट्टी त्वचा को कसने और गोरा करने में बहुत ही उपयोगी होती है इसलिए जब आप इसको अपनी त्वचा पर रेगुलर इस्तेमाल करेंगे तो यह आपकी लटकी हुई गर्दन को टाइट और सुडोल बनाएगी।

    नारियल तेल

    नियमित रूप से नारियल के तेल से मालिश करने से गर्दन में कसावट आती है क्योंकि नारियल के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो गले की त्वचा की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेट करके मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं को बनाता है तथा त्वचा को भी टाइट करके झुर्रियों से निजात दिलाता है। नारियल तेल का प्रयोग आप हर रोज़ रात को सोते समय कर सकते हैं । लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब आप अपनी गर्दन पर नारियल के तेल से मालिश करें तो अपने हाथ का दबाव कम रखें।

    पपीते का पेस्ट

    पपीता त्वचा पर ग्लो लाने और कसावट लाने के लिए काफ़ी सहायक है । अपनी गर्दन की त्वचा को कसने और उनकी झुर्रियों को दूर करने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं । इसके लिए आपको एक पके हुए पपीते का टुकड़ा लेना होगा और उस टुकड़े को अपनी गर्दन पर अच्छी तरह से झगड़ते हुए मालिश करनी होगी। ऐसा आप सप्ताह में दो बार अवश्य करें।

    गुलाब जल से करें टोनिंग

    जिस तरह से आप अपने चेहरे की टोनिंग करते हैं उस तरह से आप अपनी गर्दन की टोनिंग करने की आदत भी डालें । इसके लिए आपको कोई टोनर खरीदने की ज़रूरत नहीं है। आप इसके लिए गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं । हर दिन दो बार गुलाब जल को अपनी गर्दन पर कॉटन की सहायता से लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। यह धीरे-धीरे गर्दन की त्वचा में कसावट लाएगा और रिंकल्स को भी प्रभावशाली तरीके से दूर करेगा।

    दोस्तों आपको यह गर्दन की झुर्रियां दूर करने की रेमेडीज अगर हेल्पफुल लगी हो तो कृपया अपनी राय अवश्य दें तथा साथी अपनी गर्दन या चेहरे के रिंकल को दूर करने के लिए आपको कौन सा समाधान सबसे बेस्ट लगता है। कृपया कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

  • त्वचा में खुजली और जलन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

    त्वचा में खुजली और जलन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

    त्वचा में एलर्जी और जलन होने के अनेकों कारण होते हैं जिसकी वजह से त्वचा में खुजली, लाल चकत्ते इत्यादि की समस्या बहुत अधिक हो जाती है । यदि इसका इलाज न किया जाए तो धीरे-धीरे यह चर्म रोग में तब्दील हो जाता है इसलिए बेहतर यही होगा कि समय रहते इसका उचित उपचार कर लेना चाहिए । आज हम आपको बताएंगे कि त्वचा में एलर्जी होने के कारण क्या होते हैं और इनसे कैसे हम सरल घरेलू उपायों के द्वारा छुटकारा पा सकते हैं ।

    त्वचा में एलर्जी होने के कारण

    मौसम में बदलाव

    जब भी मौसम बदलता है तो अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है उन्हीं में से एक है त्वचा में एलर्जी । यह व्यक्ति की आंख, नाक, गले तथा त्वचा पर हो जाती है क्योंकि इंसान के यह हिस्से सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं ।

    धूल मिट्टी के कण

    धूल मिट्टी के छोटे-छोटे कण प्राय: स्किन में एलर्जी का कारण बनते हैं । जब व्यक्ति इन छोटे-छोटे कणों या धूल-मिट्टी के संपर्क में आता है तो उसकी त्वचा के संवेदनशील हिस्सो में इस की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

    जानवरों को हाथ लगाने के कारण

    जानवरों को छूने से भी त्वचा में एलर्जी हो जाती है । कई बार ऐसा भी होता है कि जानवर आपके आसपास होते हैं जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं । बिल्ली की लार, पशुओं के पेशाब आदि से भी इंसान को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है ।

    टैटू के कारण

    त्वचा पर टैटू सबको खूबसूरत लगता है लेकिन इससे स्किन एलर्जी हो सकती है जिसकी वजह से उन्हें त्वचा संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ता है ।

    भोजन के कारण

    आमतौर पर कुछ लोगों को खाद्य पदार्थ से भी एलर्जी हो जाती है जैसे गाय का दूध, मछली, अंडा इत्यादि । इसलिए आपके लिए यह जानना बहुत आवश्यक है कि कौन सा खाद्य-पदार्थ आपकी त्वचा में एलर्जी का कारण बनता है ।

    प्रदूषण के कारण

    वातावरण में मौजूद अनेकों तरह का प्रदूषण त्वचा संबंधित बीमारियों को जन्म देता है । यह परेशानी गांव की तुलना में शहरों में बहुत अधिक है । जब व्यक्ति इनके संपर्क में आता है तो उसकी त्वचा पर लाल चकते, खुजली, जलन इत्यादि होने लगती है ।

    त्वचा में खुजली और जलन दूर करने के लिए घरेलू उपचार

    त्वचा में किसी भी प्रकार की एलर्जी हो जाए तो उसका समाधान करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यदि इसका इलाज न किया जाए तो यह भयानक रूप ले लेती है जिसकी वजह से आपको बहुत परेशानी का सामना उठाना पड़ सकता है । यह जरूरी नहीं है कि इसके लिए कोई आप महंगा मेडिकल ट्रीटमेंट लें। आप अपने घर में मौजूद घरेलू तरीकों से भी त्वचा की जलन और खुजली से छुटकारा पा सकते हैं ।

    पानी का अधिक से अधिक सेवन करना

    तमाम त्वचा संबंधी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए पानी पीना अत्यंत महत्वपूर्ण है जो बहुत प्रभावशाली तरीके से आपके शरीर की सारी गंदगी को निकालने का काम करता है । इसलिए अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी के पीना ज़रूरी है ।

    नारियल तेल और कपूर का मिश्रण

    एक चम्मच नारियल तेल लेकर उसमें एक कपूर की छोटी टिकिया पाउडर बनाकर अच्छी तरह से मिला लें । और इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं । यह बहुत उत्तम उपाय है जो आपकी त्वचा में एलर्जी के प्रकोप को कम करता है ।

    नीम का करें प्रयोग

    नीम के गुणों के बारे में हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं । इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जिसके कारण यह किसी भी त्वचा संबंधी रोग में सहायक होता है । इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि ताज़े नीम की पत्तियों को लेकर उनको पानी में भिगो दें और सुबह इसका पेस्ट बनाकर अपनी स्किन पर लगा ले । यह बहुत शीघ्रता से आपकी त्वचा में राहत पहुंचाने का काम करेगा।

    एलोवेरा से करें उपचार

    एलोवेरा त्वचा में ठंडक पहुंचा कर उसको हील करने के लिए अत्यधिक लाभदायक है । एलोवेरा त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए काफ़ी अच्छा तरीका है । धूप से जली त्वचा के कारण जब स्किन पर लाल चकते या खुजली होने लगती है तो उस समय आप फ्रेश एलोवेरा जेल लेकर उसको अपनी त्वचा पर रगड़े । इससे आपको तुरंत फायदा होगा । इसके अलावा आप ऐसे क्रीम, लोशन का भी प्रयोग कर सकते हैं जिनमें एलोवेरा की मात्रा हो ।

    बेकिंग सोडा का करें प्रयोग

    बेकिंग सोडा अपनी इन्फ्लेमेन्टरी प्रॉपर्टीज के कारण जाना जाता है । यह त्वचा पर प्राकृतिक न्यूट्रलाइजर का काम करता है । इसके द्वारा आप खुजली और जलन से छुटकारा आसानी से पा सकते हैं । एक चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें पानी मिलाकर इस को मिक्स कर लें । अब इस मिश्रण को अपने एलर्जी के स्थान पर लगाएं और 5 मिनट बाद इसको अच्छी तरह से धोकर साफ़ कर लें । त्वचा की एलर्जी में यदि आपको फौरन ही राहत चाहिए तो उसके लिए यह बहुत अच्छा है ।

    सेब का सिरका है लाभदायक

    सेब का सिरका अपने एंटीसेप्टिक गुणों के कारण त्वचा में होने वाली एलर्जी से आपको छुटकारा दिलाने में आपकी सहायता कर सकता है । सेब के सिरके को रुई की सहायता से अपने एलर्जी के स्थान पर लगाएं और सूखने दें । कुछ दिनों तक इसका प्रयोग करने के बाद आप देखेंगे कि आपकी त्वचा से खुजली तथा एलर्जी की प्रॉब्लम दूर हो गई है ।

    नारियल का तेल का करें प्रयोग

    नारियल का तेल पुराने समय से ही त्वचा पर होने वाले एलर्जी के लक्षणों को दूर करके उनको ठीक करने में प्रयोग किया जाता रहा है । आप चाहे तो इसका प्रयोग कपूर में मिलाकर कर सकते हैं या फिर आप इसका प्रयोग फिटकरी के साथ भी मिलाकर कर सकते हैं । यदि आपके पास फिटकरी या कपूर मौजूद नहीं है तो आप केवल नारियल का तेल भी लगाकर इसका प्रयोग कर सकते हैं ।

    लहसुन और सरसों का तेल

    लहसुन में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जिसकी वजह से यह खुजली को और एलर्जी को दूर करने में सहायता करता है । इसके लिए आप 5-6 लहसुन की कलियां लेकर उनको छील लें और अब इस को सरसों के तेल में डाल कर ब्राउन होने तक पकाएं । जब भी आपकी त्वचा में एलर्जी हो तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं ।

    गुलाब जल

    गुलाब जल धूप से जली हुई त्वचा में तुरंत ठंडक पहुंचा कर उसको राहत देता है । अगर इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी मिला लिया जाए तो इसके फायदे और भी ज्यादा हो जाएंगे । जब भी आपकी त्वचा पर धूप की वजह से जलन होने लगे तो आप इसका प्रयोग अपनी त्वचा पर कर सकते हैं । इसके अलावा खीरे का रस भी लाभदायक है ।