Category: फैशन

  • गर्मियों में कैसे कपड़ों का करें चुनाव

    गर्मियों में कैसे कपड़ों का करें चुनाव

    हमें हमेशा मौसम के अनुसार ही कपड़ों का चयन करना चाहिए क्योंकि प्रत्येक मौसम के लिए अलग-अलग कपड़े लाभदायक होते हैं। जैसे सर्दी आने पर हम ऊनी और गर्म कपड़े पहनते हैं उसी तरह से जब गर्मी का मौसम आता है तो हमें इस मौसम के हिसाब से ही अपने कपड़ों का चयन करना चाहिए। अकसर ऐसे बहुत से लोग देखे गए हैं जो गर्मियों में भी उचित कपड़ों का प्रयोग नहीं करते जिसकी वजह से उनकी स्किन पर रैशेज और अत्यधिक पसीने की समस्या बनी रहती है। आज हम जानेंगे कि गर्मी के मौसम में हम कैसे कपड़ों का चयन करें जो कि खूबसूरत भी लगे, मौसम के अनुसार हों और फैशनेबल भी हो।

    हल्के रंगों का करें चयन

    गर्मियों के मौसम में आप इस बात की कोशिश करें कि अधिक से अधिक हल्के रंगों के कपड़े ही बनाए क्योंकि हल्के रंग एक तो ठंडे होते हैं और दूसरा वह देखने में भी बहुत अच्छे लगते हैं। हल्के रंग के कपड़े अपनी तरफ़ धूप और गर्मी को आकर्षित नहीं करते, वहीं दूसरी ओर गहरे रंग के कपड़े पहनने पर उनमें गर्मी बहुत लगती है और उनमें आरामदायक भी महसूस नहीं होता है। हल्का गुलाबी, पीला, नीला, सफेद, ग्रीन आदि गर्मी के मौसम में बहुत ही ख़ूबसूरत लगते हैं। इस तरह के हल्के रंग आंखों में भी नहीं चुभते हैं और गर्मी का एहसास भी इनको पहनने से बहुत कम होता है।

    सूती और हल्के जॉर्जेट जैसे कपड़ों का करें चयन

    गर्मियों में रंग-बिरंगे और हल्के कपड़े देखने में बहुत ही लुभावने और ख़ूबसूरत लगते हैं। इसलिए आप गर्मियों में ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जो आपके फैशन को भी बनाए रखें और पहनने में आरामदायक हों। इसके लिए आप सूती या जॉर्जेट के कपड़ों का चयन कर सकते हैं क्योंकि यह दोनों ही हल्के और ठंडे होते हैं जिसको पहनने के बाद आपको गर्मी का एहसास नहीं होगा। इस तरह के कपड़ों में हवा भी आसानी से आर-पार हो जाती है जिसकी वजह से आपका शरीर ठंडा रहता है और गर्मी भी कम लगती है। बाज़ार में एक से बढ़कर एक ख़ूबसूरत जॉर्जेट, सूती और लॉन के कपड़े उपलब्ध हैं जिनको आप अपने हिसाब से किसी भी डिज़ाइन में सिलवा सकते हैं।

    कपड़ों की उचित क्वालिटी का रखें ध्यान

    गर्मियों में आप जितना हल्के और ठंडे कपड़े पहनेंगे उतना ही आपकी त्वचा के लिए उचित होगा क्योंकि रेशमी और सिंथेटिक कपड़े शरीर पर चुभते हैं, जलते हैं और शरीर पर लाल चकत्ते, एलर्जी इत्यादि जैसी परेशानियां भी हो जाती हैं। रेशमी कपड़े शरीर से चिपकते भी बहुत अधिक है जिसकी वजह से बहुत अधिक पसीना भी आता है और बहुत अधिक असहजता महसूस होती है इसलिए गर्मियों के मौसम में कपड़े की क्वालिटी का विशेष रुप से ध्यान रखना चाहिए। लिनन, सूती, खादी तथा जॉर्जेट के कपड़ों में पसीना सोखने की क्षमता बहुत अधिक होती है जिसकी वजह से आपका शरीर ठंडा रहता है और उस पर चिपचिपाहट भी नहीं रहती।

    ढीले और आरामदायक कपड़े ही पहनें

    अधिकतर लोग जब भी कपड़े खरीदते हैं या सिलवाते हैं तो वह अपने शरीर की बनावट को ध्यान में रखते हुए लेते हैं। परंतु गर्मियों में आप अपने फिगर के हिसाब से कपड़े न पहनें बल्कि ऐसे कपड़ों का चयन करें जो ठंडे हो, ढीले-ढाले हों और आरामदायक हो। इसलिए गर्मियों के मौसम में कुर्ते और टॉप इत्यादि का ही चुनाव करें। रंग-बिरंगे कुर्ते पहनने में आरामदायक होते हैं और देखने में बहुत ही सुंदर भी लगते हैं जिनको पहनकर आप गर्मी के मौसम में भी काफी फैशनेबल लग सकती हो।

    एंब्रॉयडरी वाले कपड़ों से बचें

    यदि आपको बहुत अधिक एंब्रॉयडरी वाले फैंसी हेवी कपड़े पसंद है तो इस बात का ध्यान रखें कि गर्मियों के मौसम में इस तरह के कपड़े न पहने क्योंकि भारी होने की वजह से इन कपड़ों में आप कंफर्टेबल महसूस नहीं करेंगे। गर्मियों में जितना हो सके आप हल्के फैब्रिक वाले कपड़े ही पहनें जिनमें आप दिन भर आरामदायक महसूस कर सकें।

  • आपके शादी के पहले की फोटोशूट के लिए पटियाला सूट डिज़ाइन

    आपके शादी के पहले की फोटोशूट के लिए पटियाला सूट डिज़ाइन

    अपने लुक को निखारने के लिए पंजाबी स्टाइल सूट पहनिये जो महिलाओं पर बेहद खूबसूरत और सुंदर लगता है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सुंदरता पटियाला सलवार कमीज में देखते ही बनती है। आप भी अपने लिए सलवार कमीज खरीदने की तैयारी कर लीजिए। आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान, श्रद्धा कपूर इन सभी ने पर्दे और पर्दे के पीछे अपने इस लुक से तहलका मचा दिया था। ये सब बस एक पसंद की बात है।

    पटियाला सूट, फुलकारी इनके पहनावे के तरीकों में एक अलग ही खूबसूरती है। शादी के पहले की जाने वाली फ़ोटो शूट के लिए आज कल महिलाये अपने अपने पसंद के हिसाब से कपड़ो का चुनाव कर रही हैं। अब बात सिर्फ साड़ियों या गाऊन में सिमट के नही रह गयी हैं। कुछ अलगपन का तड़का लगा कर इस फोटोशूट को और मजेदार तथा मनमोहक बनाया जाने लगा है।

    शादियों का मौसम बहुत नजदीक है और सभी लोग शादियों को लेकर बहुत उत्साहित है खासकर शादी से पहले की फोटोशूट को लेकर। यही तो एक समय होता है जिसमे वो अपने शानदार कपड़ो और कुछ मजेदार पोज़ के साथ लोगो को अपनी खूबसूरती का परिचय कराते हैं। जो लोग इस फोटोशूट को देखते है उनके लिए यह मात्र एक फ़ोटोशूट होता है परंतु जो जोड़े इसमे फ़ोटो खिंचवाते है उनके लिए ये कही बड़ी बात होती हैं। यह उनके लिए एक खूबसूरत यादों की तरह होती है जो वो अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ बिताते हैं।

    शादी से पहले फोटोशूट आजकल बहुत आम बात हो गयी है और लोग दुल्हा और दुल्हन के बीच के मजेदार लम्हो को कैमरों में कैद करना चाहते हैं। अलग अलग जगहों पर जाकर वहां अलग अलग पोज़ के साथ फ़ोटो खिंचवाना और दूल्हा दुल्हन के बीच के प्यार को इस फोटोशूट में दिखाया जाता है।

    शादी के पहले की फोटोशूट के लिए पटियाला सूट डिज़ाइन

    1. दुल्हन के चेहरे पर प्यार की चमक

    Melinder Bhullar, Miss World Malaysia 2013 rocks the blue patiala salwar kameez

    मिस वर्ल्ड मलेशिया 2013 मेलिंदर भुल्लर ने नीले रंग के पटियाला सलवार कमीज के साथ अपने शादी के पहले वाले फोटोशूट में चार चांद लगा दिये थे। ज्वेलरी और उनका परांदा उनके पंजाबी लुक को पुरा कर रहा था तथा उनको खूबसूरत और काफी कातिलाना बना रहा था। उन्होंने चमकीले नीले रंग को चूना जो काफी सुंदर दिखाई दे रहा था और उनके पर्सनालिटी को काफी अच्छा भी दिख रहा था।

    2. शाहनाज ने सफेद रंग में अपनी चमक बिखेरी

    Shehnaaz Gill, an actress, model and singer wearing a white patiala suit with golden polka dots

    एक अभिनेत्री, मॉडल और गायिका शाहनाज गिल ने सफेद रंग की पटियाला सूट और उसके साथ माथे पर सुनहरे पोल्का के साथ सादगी और सुंदरता का बहुत खूबसूरत परिचय दिया है। पासिराजन ने उनके मेकअप का काम बहुत बेहतर ढंग से किया है क्योंकि उन्होंने उनका मेकअप हल्का रखा हुआ है। एक शादी के लिए या शादी के पहले की फोटोशूट के लिए बेहतर विकल्प है।

    3. हिमांशी खुराना ने रंगों से लोगो का दिल जीता

    Himanshi Khurana is looking beautiful in bright and colourful suit

    हिमांशी खुराना हम सभी को मंत्रमुग्ध करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। हिना भुल्लर द्वारा डिज़ाइन किये गए सूट में वो बेहद सुंदर और खूबसूरत नजर आ रही हैं तथा उन्होंने इसके साथ मुटियार की कान के झुमके और इंटोटो के हील्स पहने हुए हैं। वो बिग बॉस 13 की एक प्रतियोगी रह चुकी हैं और दर्शकों पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। ऊपर उनका लुक किसी छोटी पार्टी जहा कम लोग इकट्ठा होते हो उसके लिए बेहतर है।

    4. कड़ाई से सजी ब्लैक ड्रेस

    Beautiful black suit with kadai on it which is very catchy and attractive for any occasion

    ऊपर दी गयी फ़ोटो एक सुंदर कपडे को दर्शाती है जिसपर कड़ाई की गई हो और यह देखने मे बेहद आकर्षक और खूबसूरत लगता है। यह एक ऐसा कपडा है जो हर महिला अपने पास रखना चाहेगी। जैसा कि आप जानते हैं कि काले कपड़ो का दौर कभी भी नही जाता है और ऊपर किया गया नक्काशी का काम इसे और आकर्षक तथा अनोखा बनाता है। ऐसे कपड़े फैशन उद्योग में अभी भी धूम मचा रहे हैं।

    5. जीवन का गुलाबी हिस्सा

    Shehnaaz Gill wearing a pink suit and blue dupatta looks beautiful for any occasion

    शाहनाज गिल द्वारा पहना गया गुलाबी रंग का कपड़ा बेहद खूबसूरत लग रहा है और ये काफी प्रचलित भी है आज कल हर लड़की की पहली पसंद कलर और कपड़े का पैटर्न होता है, ये कपड़ा इसका बिल्कुल सही मिश्रण है जो इसे आखो को लुभावना और पहनने में भी खूबसूरत बनाता है। अच्छे स्टाइलिश जुती के साथ आप अपने लुक में फिर से नयापन ला सकते हैं जो आपको एक बेहतरीन पंजाबी लुक देगा।

    6. शादी के पहले की फोटोशूट का नायाब तरीका

    Navy blue salwar suit with orange dupatta for any occasion

    नेवी ब्लू कलर की सलवार सूट की जो फ़ोटो ऊपर दी गयी है वो बहुत खूबसूरत है। किरनदीप ने बहुत अच्छी फोटोग्राफी की है जिसमे उन्होंने शांत जगहों में फोटोशूट किया है जो पूरे फोटो को और शानदार बनाता है। शादी के जोड़े एक दूसरे के प्यार में दिखाई देते है जो हर कोई चाहता है। दूल्हा दुल्हन के लिए सही बैठने वाली बैकग्राउंड फ़ोटो का चुनाव इस फोटो को बेहद खास बनाती है।

    7. बहनो के प्यार को दर्शाता उनका पहनावा

    Pink and blue salwar suit , accessorised with juttis and heavy dupattas

    दो बहनें एक ही तरह के कपड़े पहने कैमरे को पोज़ देते हुए, यह एक बेहतरीन पल है। सलवार सूट पहने और इसके साथ खूबसूरत जुती और भारी दुपट्टे के साथ इन दोनों का लुक और भी शानदार लग रहा है। सनी धीमन ने बहुत बेहतरीन तरीके से ये फोटो खींची है और फ़ोटो में दिखाई गई पोज़ भी उनके द्वारा ही सुझाया गया है। ये सिर्फ शादी के पहले की फोटोशूट में ही नही बल्कि और बाकी फोटोशूट में भी उपयोग किया जा सकता है क्योंकि इसमें लोगो के रिश्ते को भी दिखाया जा सकता है। जैसा कि इसमें दो बहनों के रिश्तों के बारे में बताया गया हैं।

    8. हिमांशी ने लाल और हरे रंग में ढाया कहर

    Himanshi Khurana looks stunning in the red and olive colour patiala salwar

    हिमांशी खुराना एक अभिनेत्री हैं जो पंजाबी फिल्मों में काम करती हैं और एक मॉडल भी हैं। हिना भुल्लर द्वारा डिज़ाइन किया गया पंजाबी सलवार सूट उनपे बेहद खूबसूरत लग रहा है और हिना द्वारा सलवार सूट पर किया गया काम भी सराहनीय है। विभिन्न रंगों का मेल बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। जो इस सूट को आधुनिक लुक से लेकर एक देसी पारंपरिक लुक भी देता है। उन्होंने इसके साथ अपने हाथों में चूड़ियां भी पहन रखी है जो उन्हें पारंपरिक भारतीय महिला का लुक देता है।

    9. खुद की पहचान कराती ड्रेस

    Khushi Gadhvi looks beautiful in her yellow suit accessorised with a watch and bangles other hand with a nice pair of heels.

    खुशी गढ़वी ने अपने पीले सूट के साथ हम सभी के दिन को और खुशहाल बना दिया है। खुशी ने इसके साथ अपने एक हाथ मे घड़ी और दूसरे हाथ मे चूड़ियाँ  पहनी हुई है और इसके साथ एक जोड़ी सुंदर हील्स भी पहनी हुई है। यह लुक सुबह या शाम के कार्यक्रमों के लिए बहुत बेहतर विकल्प है। बिल्कुल न के बराबर मेकअप वाली यह तस्वीर बेहद आकर्षक और खूबसूरत लगती है। B99 फ़ोटो ने इस तस्वीर में एक महिला की सादगी को बहुत बेहतर ढंग से दिखाया है।

    10. सारी मस्ती सिर्फ लड़कियां ही क्यों करे?

    Yellow suit with red dupatta combination, with men's white kurta set and yellow turban

    फ़ोटो में कैद लम्हा एक जोड़े के बीच के प्यार और रिश्तों को बखूबी दिखा रहा है। यह शादी के पहले की फोटोग्राफी के लिए बहुत बेहतर है क्योंकि इसमें जोड़े के बीच के प्यार और मस्ती दोनो को भी देखा जा सकता है। यह फोटो किरनदीप फोटाग्राफी द्वारा ली गयी है।

    ऊपर दिए गए अलग अलग फ़ोटो और आर्टिकल में हमने आपको कई तरह के पोज़ आप तक पहुचाने की कोशिश की है। जिससे आप अपने शादी के फोटोशूट को और खास और यादगार बना सकते हैं। और हमने पंजाबी सलवार सूट की खास विशेषता को भी इसमें बताया है क्योंकि आजकल ये काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

  • दुल्हन की सहेलियों के लिए शानदार शादी के खूबसूरत ड्रेसेज

    दुल्हन की सहेलियों के लिए शानदार शादी के खूबसूरत ड्रेसेज

    इन खास भारतीय कपड़ो में आप भी मशहूर हस्तियों के जैसी दिख सकती हैं। आप पारंपरिक लंहगा, गाऊन, शरारा सूट और चिकन करी साड़ी इनमे से किसी को भी चुन कर शादी में चार चांद लगा सकती हैं।

    शादियों का मौसम आने ही वाला हैं। शादी के दिन को लेकर जितना उत्साहित दुल्हन होती है उतना ही उसके घर वाले और उसके दोस्त भी होते हैं। आखिरकार वो भी तो दुल्हन के रिश्तेदार होंगे। आज हम उन सभी खास रिश्तेदारों के लिए लेकर आये हैं उनके पसंद की कुछ खास ऑउटफिट क्योंकि वो भी इस खास दिन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। दुल्हन के परिवार वाले भी तो सबसे अच्छे कपडे पहनने ले लायक होते हैं। दुल्हन की हर जरूरत को पूरा करना एक बहुत जिम्मेदारी का काम होता है और यह काम कोई और नही बल्कि दुल्हन के रिश्तेदार और दोस्त ही करते हैं। तो ये आर्टिकल हम आपके लिए लेकर आये हैं। शादी के पहले के कार्यक्रमों और शादी के दिन के लिए कपडे खरीदना किसी बड़ी चुनौती से कम नही है।

    दुल्हन की सहेलियों के लिए शादी के खूबसूरत ड्रेसेज

    हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन डिज़ाइन को आप तक पहुचाने की कोशिश की है। इन डिज़ाइन को देखकर आपको प्रेरणा मिलेगी और आप इन समारोह के लिए इसमे से कुछ अलग पहनने की कोशिश करेंगी। हम दुल्हन के दोस्तो के लिए लेकर आये हैं कुछ खास कपडो की डिज़ाइन और उनको पहनने के सबसे लाजवाब तरीका। अगर आपको मुझपर भरोसा नही हो रहा है तो आप खुद ही देख लीजिए।

    खूबसूरत लाल लहँगा सुंदर बेल्ट के साथ

    Red Lehenga with belt detailing Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    दुल्हन को सजाने वालो के लिए भी यह दिन बेहद खास होता है। संगीत समारोह के लिए आप लाल रंग का खूबसूरत और सुंदर लहँगा पहन सकती हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्यारी बहन प्रियंका चोपड़ा के शादी समारोह पर यह लहँगा पहना हुआ था। परी इस खूबसूरत भारतीय कपडे में सचमुच की परी लग रही थी।

    आप इस कपड़े को संगीत समारोह पर पहन सकती हैं पर एक बात का ध्यान रखिये की इस कपड़े के साथ कम ज्वेलरी को पहनिये और केवल कान के झुमके भी बहुत खूबसूरत लगेंगे। हो सके तो अपने बालों को खुला रखे। यह आपके लुक को आपके दोस्त के संगीत समारोह में और खूबसूरत बना देगा। अब आप इस लंहगा के साथ धूम मचाने को बिल्कुल तैयार हैं।

    दुल्हन की बहन के लिए सुंदर चिकन करी साड़ी

    Chikan Kari Saree for Bride's Sister Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    शादी से पहले की रस्मो की संख्या बहुत ज्यादा होती है। आप अपने बहन के शादी में चिकन करी साड़ी पहन सकती हैं। आप सबसे विशेष दिखाई देंगी। अपने बालों को बन बना कर रखिये और सुंदर तथा आकर्षक ज्वेलरी के साथ शादी वाले लुक को और सुंदर बनाईये। शादी समारोह में बहुत सारे लोग मॉडर्न कपडे पहनना ज्यादा पसंद करते है और आप इन लोगो के बीच भारतीय चिकन करी साड़ी पहन कर पूरे महफ़िल की वाहवाही लूटी सकती हैं और यकीन मानिए सबकी निगाहें आपकी ओर रहेगी।

    आप इसे शादी के अन्य कार्यक्रमों के लिए भी पहन सकती हैं। बड़े आकर के चांद बाली आपके लुक को और निखार देगा।

    दुल्हन की सहेलियों के लिए सुनहरी कुर्ती और गरारा

    Golden kurti and gharara for Indian Bridesmaid dresses

    सोनम कपूर आहूजा ने जो सुनहरे रंग की पोशाक पहनी है वो गुड अर्थ इंडिया द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इस सुंदर कपड़े में एक ब्लाउज है जो कुर्ती के साथ आता है और नीचे गरारा होता है। यह कपड़ा दिखने में बेहद सुंदर और शाही अंदाज का लगता है। आप इसे शादी के दिन पहन सकती हैं और इसके साथ अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए साथ मे बड़े झुमके और चुडिया पहने। अपने बालों को आधा खुला या पूरा खुला रख सकते हैं जैसा आप चाहे और अपने लुक को पारंपरिक बनाने के लिए मांग टीका का उपयोग करें।

    सोनम कपूर ने जो ज्वेलरी पहनी है वो आम्रपाली ज्वेलर्स द्वारा बनाई गई है और उनके कपड़े के पहनावे का तरीका उनकी बहन रिहा कपूर ने स्टाइल किया है।

    खूबसूरत प्लाजो के साथ दुपट्टा और ब्लाउज

    Beautiful pallazo with dupatta and blouse Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    आलिया भट्ट ने इस कपड़े को ब्लाउज, पलाज़ो और दुपट्टा के साथ अपने दोस्त के शादी में पहना था। आप भी अपने किसी दोस्त के शादी में पहन सकती है। आप इसे दिन के समय होने वाले कार्यक्रमों जैसे हल्दी और मेहंदी में पहन सकती हैं। इसमे आप बहुत खूबसूरत लगेंगी। आप ज्वेलरी और बेहतरीन हेयर स्टाइल के साथ अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

    अपने हाथ मे छोटी पोटली जैसी बैग लटका सकती हैं ये आपके लुक को पूरी तरह सुंदर बना देगा। यह इंडो वेस्टर्न कपड़ा पहनने में बेहद आकर्षक और शादी के पहले के समारोह के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

    दुल्हन की सहेलियों के लिए खूबसूरत भारतीय परिधान

    Indian Wedding outfit for bridesmaid

    आप दिन के लिये एक भारी भरकम लहँगा पहन सकती है जो आपके लुक को और ट्रेडिशनल बना देगा। इस पारंपरिक भारतीय लहँगा के साथ सुंदर और आकर्षक ज्वेलरी पहन कर आप किसी भी समारोह की वाहवाही बटोर सकती हैं। आप चाहे तो अपने बालों को खुला या बांध कर रख सकती हैं यह आपके ऊपर है।

    बिपाशा बासु ने जो खूबसूरत लहँगा पहना है वो डॉली द्वारा डिज़ाइन किया गया है और उनकी खूबसूरत और आकर्षक ज्वेलरी को बनाने का काम जदयू ज्वेलरी की फाल्गुनी मेहता ने किया है। वो किसी सपनो की परी से कम नही लग रही हैं इन कपडो में। अगर आपकी बहन की शादी है तो आप इस भारी भरकम लहंगे को जरूर पहनिये और अपनी सुंदरता से सबका दिल जीत लीजिये। ये कपड़ा शादी के दिन पहनने के लिए ही बना है।

    ऑफ शॉल्डर शानदार ब्लाउज के साथ सुंदर प्रिन्टेड स्कर्ट

    Off shoulder Blouse with a printed skirt Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    अगर आप आने वाले दिनों में दुल्हन को सजाने के काम करने वाले हैं और अपने लिए किसी खास और खूबसूरत कपड़े की तलाश कर रहे हैं तो समझ लीजिए आपकी तलाश अब खत्म हुई। इस कपड़े में आधे कन्धे का ब्लाउज और स्कर्ट पर छपाई का काम किया गया हैं। यह परिधान मेहंदी कार्यक्रम के लिए बेहतर है। इसके स्लीव ज्यादा लम्बे नही है इस वजह से आपको अपने हाथों में मेहंदी बनाने में भी आसानी होगी। ये परिधान आपको एक अलग और देसी लुक देगा जो सबसे थोड़ा हटके नजर आएगा।

    जैसा कि फ़ोटो में विद्या बालन ने मांग टीका लगाया है और अपने बालों को खुला रखा है इस तरह आप भी अपने लुक के साथ ऐसा कर सकते हैं। यह दिखने में थोड़ा मॉडर्न और खूबसूरत लगेगा। आप इस दुल्हन के सजाने वालो के परिधान में बेहद खूबसूरत लगेंगी और इस तरह आप मेहंदी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। विद्या बालन के कपड़े को सोनम और पारस मोदी ने मिलकर डिज़ाइन किया है। उन्होंने इस कपड़े को श्लोका और आकाश के शादी समारोह में पहना था।

    संगीत समारोह के लिए शानदार परिधान

    Sangeet outfit Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    शमिता शेट्टी ने ये खूबसूरत लहँगा अपने परिवार के शादी समारोह में पहना था जो कि भूमिका ग्रोवर द्वारा डिज़ाइन किया गया है। अनमोल ज्वेलर्स द्वारा डिज़ाइन की गई उनकी ज्वेलरी बेहद आकर्षक और सुंदर है। अगर यह आपके बहन या दोस्त की शादी है तो ज्यादा मत सोचिये और इस लहंगे को पहनी पसंद में जोड़ लीजिए क्योंकि संगीत समारोह के लिए इससे अच्छा विकल्प कोई हो ही नही सकता।

    यह कपड़ा आपके ऊपर बेहद खूबसूरत लगेगा। इसे सुंदर ज्वेलरी के साथ पहनिये और आप बिलकुल तैयार हैं।

    दुल्हन की सहेलियों के लिए खूबसूरत मेहंदी के लिए कपड़ा

    Mehndi dress for bridesmaid

    क्या आप पुराने पारंपरिक लहंगा और गाऊन से बोर हो गए हैं और कुछ नया पहनना चाहते हैं जो दिखने में मॉडर्न और सबसे हट के हो? यह कपड़ा आप देखते ही पसंद कर लेंगे। शरारा के साथ खूबसूरत जैकेट आपको मेहंदी समारोह के लिए एकदम खूबसूरत लुक देता है।

    यह हरे रंग का परिधान दिखने में बिल्कुल अलग अंदाज का लगता हैं और यह मेंहदी समारोह जैसे कार्यक्रमों के लिए सबसे खूबसूरत विकल्प है और यह पहनने में भी बहुत आसान है। इसे जुती और शानदार ज्वैलरी के साथ पहनिये। अपने बालों को खुला हुआ और सामान्य रखो इससे वो और अधिक सुंदर दिखेंगे। इस कपडे को पहनकर आप अपने दोस्तों के शादी में डांस कर सकते हैं। तो बस तैयार हो जाइये भांगड़ा करने के लिए। ये लुक आपको सुंदरता और मॉडर्न लुक दोनो देता है।

    शादी समारोह के लिए लाजवाब टॉप और स्कर्ट

    Peplum top with embellished skirt for Reception

    यह कितना खूबसूरत और सुंदर परिधान है। श्रद्धा कपूर ने कितनी खूबसूरत और आकर्षक स्कर्ट पहनी है। इस स्कर्ट में वो बेहद शानदार लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक मांग टीका और हीरे का हार भी पहन रखा है। आप भी श्रद्धा की तरह ही स्कर्ट और उसके साथ लंबी सुंदर टॉप पहन कर शादी समारोह में हिस्सा ले सकती हैं। और आकर्षक दिखने के लिए इस ऑउटफिट के साथ अपने बालों को खुला रखे जिससे यह और भी चमकदार दिखेंगे।

    अगर आप चाहे तो इसे शादी के दिन के लिए भी पहन सकती हैं। यह परिधान दिखने में बेहद खूबसूरत और सुंदर है और इसका डिज़ाइन बहुत लेटेस्ट है। आप चाह कर भी इस कपड़े को नजर अंदाज नही कर सकती। यह कपड़ा आपके लिए बेहद खास है। शादी का दिन हर किसी के लिए बहुत खास होता है। यहां तक कि दुल्हन की बहन भी इस डिजाइनर पोशाक को पहन सकती है। यह उस दुल्हन के साथ आपकी मित्रता कैसी थी यह उसके बारे में है और यह आपके कपड़े को पसंद करने में बेहद मदद करेगा।

    शानदार भारतीय लहँगा आपके शादी के लिए

    Heavy Traditional Lehenga for Indian wedding day Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    परिणीति चोपड़ा ने जो शानदार लहँगा पहना वो बहुत ही प्रसिद्ध और ऊंचे दर्जे की डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिज़ाइन किया है। उन्होंने इस कपड़े को अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के शादी में पहना हुआ था। बहुत ही खूबसूरत और शाही अंदाज में लग रही हैं। उन्होंने लाजवाब और काफी भारी काम किया हुआ गहना पहना हुआ है।

    आप परिणीति चोपड़ा से प्रेरित होकर खुद भी अपनी बहन की शादी में यह कपड़ा पहन सकती हैं। वह अपने जीवन मे केवल एक बार ही शादी करने वाली है तो लहँगा और दुपट्टा पहनकर इस दिन को उसके साथ मनाइये। हाथ की कढ़ाई का काम किया हुआ ब्लाउज और उसके साथ लहँगा ऐसे लग रहें हो मानो किसी ने खास आपके लिए ही बनवाया हो। तो इसे शादी के दिन पहनिये और मेरा यकीन मानिए इसमे आप शाही अंदाज से सबका मन मोह लेंगी।

    कुर्ती और शरारा आपके आउटडोर शादी के लिए

    Kurti and Sharara for Outdoor wedding

    शमिता शेट्टी ने यह खूबसूरत लाल कपड़ा पहना हुआ है जो भूमिका ग्रोवर द्वारा डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने अनमोल ज्वेलर्स द्वारा डिज़ाइनर ज्वेलरी पहनी हुई है और वह इस ऑउटफिट में किसी अप्सरा से कम नही लग रही हैं। आप बिलकुल ऐसी ही ऑउटफिट किसी ऐसी शादी में पहन सकती हैं तो किसी बाहर के जगह पर आयोजित की गई हो। इसे आप संगीत समारोह के लिए भी पहन सकती हैं। यह पहनने में भी आसान है और आप पर सुंदर भी दिखेगा। क्योंकि कलर बहुत गहरा है तो हम आपको इसे रात के समारोह में पहनने की सलाह देंगे।

    शमिता शेट्टी ने इस ऑउटफिट को अपने परिवार के ही एक संगीत समारोह में पहना था।

    सपनो वाला गाऊन

    Dreamy gown Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    यह सुंदर और आकर्षक गाऊन तरुण तहिलानी द्वारा डिज़ाइन किया गया है और यह दुल्हन की सहेलियों पर बहुत शानदार दिखेगा और वह इसे शादी के किसी भी समारोह में पहन सकती हैं। बिपाशा बाशु ने वरुण रहेजा द्वारा डिज़ाइन की गई आजोतीक की ज्वेलरी पहनी है। इसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दुल्हन की कोई भी सहेली इसे शादी समारोह या शाम के समय मेहदी समारोह में पहन सकती है।

    इसे शानदार हेयर स्टाइल और हीरे के हार के साथ पहनिये और आपका शानदार और आकर्षक लुक बिल्कुल तैयार है।

    ब्लाउज और प्रिन्टेड लहँगा

    Printed Blouse and lehenga Indian Bridesmaid Dresses | Celebrity Wedding Dress Inspirations

    तापसी पन्नू ने इस बार हमेशा से हटकर कुछ नया पहनने की कोशिश की है और वो इसमे कामयाब भी रही। उन्होंने जो लहँगा पहना है वो बहुत ही मॉडर्न और बोल्ड लुक वाला है। लहँगा बिल्कुल सादा है और इसमें चमक भरने का काम ब्लाउज कर रहा है क्योंकि इसमें ब्लाउज पर छपाई का काम किया गया है जो बेहद सुंदर और सादगी भरा है। इसके साथ मेल खाती हुए ज्वेलरी भी उन्होंने पहनी हुई हैं। इसे आप अपने दोस्तों के साथ किसी खास समारोह में पहन कर जा सकते हैं। यह उस समय ही बेहद खूबसूरत लगेंगे। अपने बालों में बन बना कर और उसके चारों और कुछ फूल लगा कर आप महफिल की वाहवाही बटोर सकती हैं।

    ये दुल्हन की सहेलियों के लिए जो हमने ऑउटफिट आपको दिखाए हैं वो आपका बहुत सारा समय बचा सकता है जब आप खरीददारी के लिए जाते हैं। तो अपने पसंद के कपड़े को चुनिए और अलग अलग शादी समारोह में पहनकर सबका दिल जीत लीजिये। आप बेहद सुंदर दिखाई देंगी और हर कोई दुल्हन की सहेलियों को ही देखेगा।

    जब बात फैशन की हो तो K4 Fashion हमेशा आपके लिये बेहतर चीज़े ही लेकर आता है। हमने आपको जो ऑउटफिट बताये हैं वो हाल ही में बहुत मशहूर हुये हैं।

  • दीया मिर्ज़ा की अलमारी से – ड्रेसेस, साड़ियां, लहंगे, गहने और भी बहुत कुछ

    दीया मिर्ज़ा की अलमारी से – ड्रेसेस, साड़ियां, लहंगे, गहने और भी बहुत कुछ

    दीया मिर्जा के सुंदर ड्रेसेस। उनके इस सजीले अंदाज का राज है बेहतरीन कारीगरी के नमूने; लहंगे, पैंट सूट, डेनिम आउटफिट, साड़ियां, तथा अतरंगी गहने।

    ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘लव ब्रेकअप जिंदगी’ और  ‘संजू’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली भव्य अभिनेत्री दिया मिर्जा को कौन भूल सकता है। उनकी भव्यता सिर्फ उनके एक्टिंग में ही नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व में भी झलकती है। इन्हें बॉलीवुड में काम करते कई साल हो चुके हैं लेकिन अभी भी उनकी सुंदरता वैसी की वैसी ही है। उनका अंदाज़ और उनका मृदुभाषी होना किसी को भी दीवाना बना सकता है। उन्होंने अपनी प्रतिभा सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रखी है। वह एक कामयाब निर्माता तथा यूएन की पर्यावरण सद्भावना राजदूत भी रही हैं। बच्चों के लिए उनका प्रेम उनके अच्छे कामों में दिखता है। दीया मिर्जा अपने फैशन सेंस को सुंदर तथा सहज रखना पसंद करती हैं। उनके इसी अंदाज से प्रभावित होकर K4 Fashion लाया है कुछ चुनिंदा आउटफिट जो सदाबहार हैं।

    वह अपने अंदाज़ की तरह ही अपने परिधानों को भी भव्य,मनोहर तथा ऊंचे दर्जे का रखती हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं कला के कुछ बेहतरीन नमूने जो सुंदर तथ आरामदायक हैं।

    दीया मिर्ज़ा की अलमारी से

    ब्यूटी इन ब्लैक

    Beauty in Black

    मनीष मल्होत्रा द्वारा बनाई गई काली साड़ी में दीया मिर्जा शानदार लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को सहज तथा सीधी बीच मांग कर रखी है। काले आभूषण उनके परिधान के साथ मेल करते हुए उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। यह आभूषण मनीष मल्होत्रा द्वारा बनाया गया है। उन्होंने अपना मेकअप खुद ही किया है जो बहुत सहज तथा सुंदर लग रहा है। यह साड़ी काफी प्रभावित कर रही है। यह सहजता से बनाई गई यह  सारी  उनके रूप को और निखार रही है। आप इसे खुद एक बार आजमा कर देखें।

    धारीदार सारी 

    Striped Sari Dia Mirza outfits

    रॉ मांगो द्वारा बनाई गई यह एक रंग की साड़ी दिया मिर्जा पर काफी मनमोहक लग रही है। theia tekchandaney ने उनको सजाने का बहुत अच्छा काम किया है। यह साड़ी किसी भी आयोजन के लिए उत्तम है। उनके केश संवारने का काम करण राय ने किया है तथा किरण छेत्री ने उनका श्रृंगार किया है। ब्लाउज को आधे बाजू रखते हुए सहज और सुंदर रेट्रो लुक दिया गया है।

    ट्रेडिशनल पिंक सारी

    Traditional Pink Sari Dia Mirza outfits

    फूलों की छाप वाली है ऑर्गेनसा साड़ी काफी सुंदर लग रही है। यह खूबसूरत गुलाबी रंग उनके व्यक्तित्व तथा आत्मविश्वास को अच्छे से दर्शा रहा है। उनका यह मनमोहक रूप भारतीय सुंदरता का प्रतीक है। उन्होंने अपने बालों को सहज तथा लहरदार रखा है।

    पोशाक में दिया मिर्जा

    Dia Mirza in Dress Dia Mirza outfits

    फॉरएवर न्यू इंडिया द्वारा डिजाइनड रेशम की यह पिंक ड्रेस अपने आप में एक सुंदर कारीगरी का नमूना है। उनके बालों को सहज और सुंदरता से अरिज़ह ने संवारा है। यह पोशाक दिया मिर्जा के व्यक्तित्व को और निखार रही है और ऐसा लग रहा है मानो यह पोशाक उनके लिए ही बनी है।उनके इस रूप को संवारा है Theia Tekchandaney ने। आप भी अपने लिए फॉरएवर न्यू के स्टोर से यह पोशाक ले सकती हैं जो  किसी भी अवसर पर पहनी जा सकती है।

    गॉर्जियस ग्रीन सिल्हूट

    Gorgeous green silhouette Dia Mirza outfits

    दीया मिर्जा अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करती। शांतनु और निखिल द्वारा निर्मित, यह हरा परिधान पहने दिया मिर्जा को एक सम्मान समारोह में देखा गया था। उन्होंने अपने बालों और अपना मेकअप  मिनिमल रखा। उनके आभूषण अजुमल द्वारा बनाए गए है तथा उनके बालों को संवारा है साजन थापा ने।

    गाऊन

    Strapless Gown Dia Mirza outfits

    क्रेशा बजाज द्वारा डिजाइंड यह स्ट्रैपलेस गाउन दीया मिर्जा ने फेमिना मिस इंडिया 2019 कार्यक्रम में पहना था। यह सुंदर गाउन दिया मिर्जा की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। दात देनी होगी दीया मिर्जा के आउटफिट चुनने की काबिलियत पर क्योंकि वह उन्हें बहुत सहजता से और बड़े अच्छे तरीके से चुनाव करती है।उनके आभूषण अजुमल द्वारा निर्मित है, तथा उनका मेकअप तुषार गुप्ता ने किया है।उनके इस रूप को संवारा है Theia Tekchandaney ने।

    सिलवर ऑफ शोल्डर गाउन

    Silver off-shoulder gown

    दीया मिर्जा की सुंदरता किसी एक तरह के परिधान की मोहताज नहीं है, वे किसी भी परिधान में सबको आकर्षित करती हैं। चाहे वो  पारंपरिक भारतीय पोशाक हो या पश्चिमी संस्कृति का कोई परिधान। अमित अग्रवाल द्वारा बनाया गया यह सुंदर व सुशोभित सिल्वर गाउन दीया पर काफी जच रहा है। उनके बाल संवारे हैं करण राय ने और उनका मेकअप किया है किरण छेत्री ने।

    काले व सुनहरे पोशाक में दिया

    Dia in Black and Gold

    इस काले परिधान को पल्लवी सिन्घी-वेर्ब ने बनाया है। करण राय ने उनके बालों को अंदर बंद करके अच्छे तरीके से संवारा है। यह परिधान आप पार्टी तथा किसी अन्य कार्यक्रम पर भी पहन सकती हैं। इसका सुनहरा रंग इसे काफी अमूल्य बनाता है। दीया मिर्जा को स्टाइल किया है सिया टेकचंद ने।

     कैजुअल रेशम का कुर्ता

    Casual Silk Kurta

    यह बेहतरीन सरसों रंग का रेशमी कुर्ता और उसके साथ मेल खाते  पैंट्स बहुत ही सुन्दर और आरामदायक लग रहा है । आप इसे किसी भी त्योहार पर पहन सकते हैं। शादियों की विभिन्न रस्मों में भी यह काफी अच्छा लगेगा। आप इस कुर्ते के साथ मेल होते आभूषण पहन सकते हैं जैसे दिया मिर्जा ने पहना है और आप बेहद खूबसूरत लगेगी इसमें कोई शक नहीं ।

    काला गाऊन

    Black Gown

    काला रंग एक ऐसा रंग है जो सदियों से फैशन की दुनिया में बहुत ही लोकप्रिय रहा है और आज भी उतना ही लोकप्रिय है। हम सब की तरह ही दीया मिर्जा भी बहुत सारे काले रंग के आउटफिट पहनती हैं। दीया ने जो इस तस्वीर में बहुत ही सुंदर काले रंग का गाउन पहना है वह बनाया है शांतनु और निखिल ने ।दीया को स्टाइल किया है सिया टेकचंद ने उनके बाल सवरे  हैं कार्लो एवेरा ने। दीया ने अपना मेकअप खुद ही किया है ज्यादातर एक्ट्रेसेस  एसा नहीं करती है परंतु दिया मिर्जा अलग है। दीया  मिर्जा की पहनी ज्वेलरी सिल्वर स्ट्रीक की है।

    परम्परागत भारतीय गाऊन

    Traditional Indian Gown

    गोटा पट्टी की कारीगरी किया हुआ यह गाउन दिया के ऊपर बहुत ही शाही लग रहा है और उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है । इस आउटफिट में दीया मिर्जा बहुत ही शानदार और भव्य लग रही है। दीया ने इस गाउन को इयररिंग्स और अंगूठियों के साथ सजाया है ,यह शानदार गाउन शादी और उससे जुड़े समारोह के लिए बहुत उत्तम पसंद या बिल्कुल सही चुनाव है।

    फॉरेस्ट निम्फ

    Forest Nymph

    इस रॉकी स्टार की डिजाइन किए हुए इस खूबसूरत गाउन में कहर ढा रही है दिया मानो जैसे कोई स्वर्ग की अप्सरा हो।उनके इस रूप को संवारा है Theia Tekchandaney ने।

    फ्लोरल  कैजुअल ड्रेस

    The floral casual dress Dia Mirza outfits

    इस तस्वीर में दीया ने बहुत ही सिंपल और कैजुअल ड्रेस पहनी नज़र आ रही है।इस ड्रेस को हिल्स या फिर फ्लैट्स के साथ भी पहन सकते हैं और आप इसे पहन कर उतनी ही सुंदर लगेंगी जितनी की वह लग रही है । यदि आप कहीं सागर किनारे जा रहे हैं इन गर्मियों में तो यह ड्रेस आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा

    आरामदायक कपड़े

    Casual wear Dia Mirza outfits

    वैसे तो दिया मिर्जा हमेशा ही बहुत सुंदर और एलिगेंट लगती है ,परंतु उनका स्टाइल ज्यादा तर कमफर्टेबल और काफी कैजुअल रहता है, जैसे कि इस तस्वीर में दीया ने यही दर्शाते हुए एक शॉट पीली शॉर्ट उसके साथ काले रंग के ट्राउजर्स पहने हैं और साथ ही पैरों में आरामदायक जूते डाले हुए है । उन पर यह स्टाइल बहुत ही कैजुअल लग रहा है और हम उनसे प्रेरणा ले सकते हैं, की कैसे किसी भी कपड़े को स्टाइल से कैरी करते है।

    मखमली पैंट सूट

    The velvet pantsuit The velvet pantsuit

    दिया का आउटफिट सिलेक्शन बहुत अलग और स्टाइलिश होता है जैसे कि यह पैंट सूट जोकि मासीमो दुत्ती(Massimo Dutti)से है दीया पर बहुत सजीला और भव्य लग रहा है। आप भी इसे किसी पार्टी या इवेंट पर पहन सकती है और आप भी दिया की तरह ही बहुत सुंदर लगेंगी ।

    द मैटेलिक स्पार्कल

    The metallics and sparkle Dia Mirza outfits

    अब्राहम एंड ठाकुर द्वारा बनाया गया यह भड़कीले डिजाइन का परिधान दिया मिर्जा पर काफी खिल रहा है। आभूषणों को बनाया है महेश नौटंदस।उनके इस रूप को संवारा है Theia Tekchandaney ने। उनके बालों को सजाया है मनोज चौहान ने। इस सुंदर परिधान में दिया काफी निडर और खूबसूरत दिख रही हैं।

    पायल खंडवाल द्वारा हाथों की कारीगरी

    Handwoven designed by Payal Khandwala

    यह सुंदर लहंगा जो दिया ने पहना है उसे डिजाइन किया है पायल खंडवाला ने। दिया इस लहंगे में बहुत ही सरल और सुंदर लग रही हैं। उन्होंने इसे सजाया है मांग टीके और सुंदर झुमको के साथ।आप भी ऐसा कुछ पहन सकती हैं अपनी दोस्त की शादी में या फिर शादियों के  विभिन्न कार्यक्रमों में ऐसा कुछ बहुत ही सुंदर दिखेगा।

    हरा लहंगा

    Green Embellished Lehenga Dia Mirza outfits

    दीया मिर्जा हरे लहंगे में, जो की डिजाइन किया है क्रेशा बजाज ने ,बहुत ही शानदार और रॉयल लग रही है। यह लहंगा उन्होंने एक रिसेप्शन पार्टी के लिए पहना था। लहंगे के साथ जो दिया ने हार पहना है ,वह महेश नौतनदास द्वारा बनाया गया है। यह नेकलेस लहंगे में चार चांद लगा रहा है।

    दीया मिर्जा उन कुछ चुनिंदा अदाकाराओ में से है जो कि किसी भी प्रकार का आउटफिट कैरी कर सकती हैं, चाहे वह परंपरागत भारतीय पोशाक हो या फिर कोई कैजुअल वेयर, या हो वो शानदार और भव्य गाउनस ,कुछ भी हो सब दिया पर अच्छा भाता है। हमें दीया मिर्जा से प्रेरणा लेनी चाहिए कि कैसे किसी भी आउटफिट को सुंदर और सहज ढंग से पहना जा सकता है।

  • बॉलीवुड के टॉप मशहूर हस्तियां, जिन्हें देखने के लिए आप खुद को रोक नही पाएंगे

    बॉलीवुड के टॉप मशहूर हस्तियां, जिन्हें देखने के लिए आप खुद को रोक नही पाएंगे

    बॉलीवुड सितारे देसी अंदाज़ में….चलिए जल्दी से देखते है कुछ मशहूर हस्तियों के पहनावे और उनके पहनावे के तरीकों से अपने मॉडर्न देसी लुक को और खास बनाईये।

    अभी जैसा कि आप जानते है कि ये साल की शुरुआत हुई है और महीनों में बहुत सारे समारोह और शादी समारोह होते रहते है। हर एक सबसे ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक लगना चाहता है।

    तो एक देसी लुक आपको सबसे अलग और खूबसूरत दोनो ही बना सकता है। बहुत सी बार हमारे बॉलीवुड सितारों ने देसी लुक को अपनी पहली खास पसंद चुना है पर हम इसके बारे में सोचते तक नही। जब हम फैशन के बारे में सोचते है तो फैशन विशेषज्ञ सोनम कपूर हमारे दिमाग मे आती हैं।

    सोनम कपूर, आलिया भट्ट, सारा अली खान और बहुत सारे बॉलीवुड के मशहूर सितारों के देसी लुक के पहनावे को लेकर हम आये हैं। इन सितारों के देसी लुक को देखने का सौभाग्य आप नही खोना चाहते। तो चलिए देखते है!

    शीर्ष बॉलीवुड सितारें देसी लुक में

    सोनम का शाही अंदाज

    Sonam's imperial drape

    हम सभी सोनम कपूर को उनकी नीरजा में किये गए बेहतरीन अभिनय के लिए जानते है, पर हम उनको उनके बेहतरीन फैशन की समझ के लिए भी जानते हैं। अगर आपको सुंदर और सादगी भरा अंदाज चाहिए तो उनके पहनावे के अंदाज़ को जरूर देखना चाहिए। यहां सोनम के देसी अवतार को देखिए जिसमे इन्होंने बडी सुंदरता के साथ साड़ी को शाही अंदाज में पहना है।

    मेरा यकीन मानिए आपने बहुत मुश्किल से ऐसे किसी को इतनी सुंदरता के साथ साड़ी को पहने देखा होगा। उन्होंने सिर्फ साड़ी को बेहद खूबसूरती के साथ नही पहना बल्कि उसके साथ एक जैकेट को भी ओढा है। एक जैकेट संपूर्ण नक्काशी के साथ। यह साड़ी अनामिका खन्ना द्वारा डिज़ाइन की गईं है और उसके बॉर्डर साड़ी की खूबसूरती को बयां करते है। और आखिर में खूबसूरत परिधान उनके लुक को पूरा करते हैं।

    सोनाक्षी का दिव्य देसी मिश्रण

    Sonakshi's divine-desi blend

    हमने दबंग गर्ल को समय समय पर साड़ी में देखा है। हमने उन्हें दबंग मूवी में उन्हें सबसे ज्यादा साड़ी में देखा है। और तो और उनका ” साड़ी के फॉल सा” वाला गाना कौन भूल सकता है जिसमे उन्होंने पूरे गाने में आधुनिक साड़ी पहनी थी। इस बार वह माला और किन्नरी द्वारा डिज़ाइन की गई साड़ी में खूबसूरत परी जैसी लग रही हैं। उनके नए पहनावे के अंदाज को कौन नजर अंदाज कर सकता है। वह अपने इस साड़ी वाले लुक में नए पंख लगाए नजर आती है। लंबे झालरदार सफेद पंख जो कि उनके अंदाज को और सुंदर बनाता है।

    सारा की खूबसूरत अनारकली

    Sara's flattering Anarkali

    अभिनेत्री ने इस दीवाली पर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन की गई साड़ी को पहन कर अपने हुनर का जलवा बिखेरा था। उन्होंने चूड़ीदार के पुराने जमाने के फैशन में नई जान भर दी हैं। उन्होंने मध्यम आकार के स्लीव्स को चुना और उसके साथ ही उसे पाकिस्तानी पैटर्न से ढक दिया जैसा कि हम फ़ोटो में देख सकते हैं। पूरे कपड़े का रंग लाल और सुनहरा है जो उनकी खूबसूरती को और निखारता है। उनके पूरे कपड़े पर सुनहरे रंग की नक्काशीदार काम किया गया हैं। उन्होंने लम्बे सुनहरे झुमके पहने है जो उनके लुक को और भी निखार रहा है।

    कटरीना का ओल्ड इस गोल्ड लहँगा

    Katrina's old is gold Lehenga

    बॉलीवुड की शीला के नाम से जाने जानी वाली कटरीना ने अपने जानलेवा काले रंग के खूबसूरत लहंगे और छोटे पैटर्न की ब्लाउज के साथ पूरे माहौल में अपनी अलग पहचान बना डाली। उनका यह परिधान मनीष मल्होत्रा द्वारा बनाया गया है। इस लहंगा की सबसे खास बात यह है कि उसके किनारो पर सुनहरे रंग का बॉर्डर है जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। हम आपको ये कपड़ा रात के समारोह में पहनने की सलाह देंगे। जिससे आपका अंदाज और लुक कटरीना जैसा खूबसूरत और आकर्षक लगने लगेगा।

    करीना का नीला कातिलाना अंदाज

    Kareena's scale of blue

    इस दीवाली जो लड़की अपने पसंदीदा नक्काशी वाले नीले रंग के खूबसूरत लहँगे में दिखती है। सिर्फ यही लड़की जिसमे इतना आत्मविश्वास हो वही इस परिधान में खुद को डाल सकती है और खूबसूरत दिख सकती है। वो और कोई नही हमारी ‘पू’ है जिन्होंने हमारा दिल चुरा लिया जब वह पोलीनेसिन चुन्नी में इस लहंगे के साथ और भी कातिलाना अंदाज में नजर आ रही थी। तो मानो ऐसा लग रहा हो कि वो अकेले ही नीले रंग के पैमाने को दर्शा रही हैं। और आखिर में, उन्होंने जो आभूषण पहने है वो श्रीराम और हरीराम द्वारा बनाये गए है।

    जाह्नवी का रोशनी रंगी लहंगा

    Janhvi's illumining rangi Lehenga

    अगर आप जाह्नवी कपूर की दीवाली का फोटो देखते है तो आप अचम्भित हो जाएंगे। वह पूरे पारम्परिक परिधान में नजर आती हैं जो कि उनके लुक को और निखारता है। पूरे पहनावे को मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया है जबकि इसकी सिलाई चमकदार हीरों से की गई है। वो चीज़ जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वो थी जाह्नवी की ब्लाउज जो कि रंग बिरंगी रत्नों से बना हैं। इन रत्नों ने सुनहरे लहंगे को और भी खूबसूरत बना दिया।

    दीपिका की कम मेहनत वाली साड़ी

    Deepika's effortless saree

    दीपिका ने सब्यसाची को काफी बार पहना है। इस बार उन्होंने अपने रिकॉर्ड में कटौती की है। उन्होंने एक सरासर गुलाबी सब्यसाची साड़ी पहनी थी जो एक भारतीय लड़की पहनना चाहती है। यह लुक किसी भी लड़की द्वारा चुना जा सकता है जो एक ऐसा लुक चाहती है जो दिखने में काफी खूबसूरत हो। दीपिका ने अपने पहनावे को मोती चोकर के साथ जोड़ा। उन्होंने मोती के अपने झुमके और लंबे हार भी पहने थे।

    अनुष्का इस रानी लंहगे के लिए फिट है

    Anushka's fit for a queen Lehenga

    अनुष्का शर्मा इस दीवाली सब्यसाची लहंगा में बेहद खूबसूरत और जच रही थी। लहंगा आधुनिक कम और बेहतर रंग मिश्रण को बखूबी दर्शा रहा था। उनका ब्लाउज नीले रंग का था और उस पर फूलों के निशान थे। अनुष्का अलिया अल रुफै के द्वारा डिज़ाइनर परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। अभिनेत्री ने रंगबिरंगी रंग वाली मोती की हार भी पहनी हुई थी।

    अन्याय का खूबसूरत अंदाज़

    Ananya's off the tenor couture

    अनन्या ने पुराने ट्रेंड से हटकर इस बार एक नया ट्रेंड बनाने की कोशिश की। अनारकली पहनकर, और नीचे कुछ भी न पहनना एक नई ट्रेंड को दिखाता है। इस कपड़े को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। लाल अनारकली पूरी तरह से दर्पण के पत्थरों से सजाई गई थी और फिर से पुराने तरीके से चलन में आई। उन्होंने लाल रंग की चुन्नी भी पहनी थी। इस साल देसी लुक में पति पत्नी और वो की अभिनेत्री काफी नए तरीको से प्रभावित करने जा रही है। हम आपको धन्यवाद देते हैं, अनन्या!

    आलिया का काव्या किरदार

    Alia's Kavya flavor

    आलिया भट्ट को हाइवे में उनके अविश्वसनीय अभिनय के लिए जाना जाता है। लेकिन, वह फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में अपनी बोल्ड और जिंदादिल भूमिका, काव्या के लिए भी जानी जाती हैं। इस बार काव्या ने हमारा दिल तब जीता जब उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा हल्के पीले रंग की पोशाक पहनी थी। पोशाक की सीमा पर सुनहरे धागे के साथ सुंदर नक्काशी हैं। काव्या ने पूरी फिल्म में अपने देसी लुक के साथ अपने बालों की चोटी को फॉलो किया है। मुझे पता नहीं क्यों, लेकिन आलिया भट्ट का यह लुक पूरी तरह से काव्या की याद दिलाता है।

    एक समारोह में जाने से पहले, हम भीड़ से अलग दिखने के लिए क्या पहनना है, इस बारे में एक बड़ी दुविधा का सामना करते हैं। इस तरह के कार्यों में, हमें इस बात की दुविधा है कि सभी विकल्पों में से क्या पहनना है जैसे कि बनारसी साड़ी, पटियाला सूट, लहंगा चोली, आदि। तो लडकियों की इस सबसे बड़ी मुश्किल को हमने हल कर दिया है। आपके पास ट्रेंडिंग देसी लुक की एक शानदार सूची है, जिसमें से आप चुन सकते हैं और खुद के द्वारा डिज़ाइन और सिला जा सकता है।

  • 20 ग्राम वजन की लेटेस्ट गोल्ड चेन डिजाइन

    20 ग्राम वजन की लेटेस्ट गोल्ड चेन डिजाइन

    20 ग्राम वजन की लेटेस्ट गोल्ड चेन डिजाइनहीरे के साथ सोने की चेन नवीनतम गोल्ड चेन डिजाइन 20 ग्राम वजन के तहत

    दिल के आकार का हार 20 ग्राम वजन के तहत नवीनतम सोने की चेन डिजाइन

    घंटी के आकार का लटकन के साथ हार नवीनतम गोल्ड चेन डिजाइन 20 ग्राम वजन के तहत

    समकालीन हार 20 ग्राम वजन के तहत नवीनतम सोने की चेन डिजाइन

     दैनिक खतरों 20 ग्राम वजन के तहत नवीनतम गोल्ड चेन डिजाइन

    पारंपरिक सोने की चेन डिजाइन 20 ग्राम वजन के तहत नवीनतम सोने की चेन डिजाइन

    पुराने स्कूल की दुल्हनों के लिए नवीनतम गोल्ड चेन डिजाइन 20 ग्राम वजन के तहत

    गोल्ड क्रश 20 ग्राम वजन के तहत नवीनतम गोल्ड चेन डिजाइन

    सोना और चांदी एक साथ 20 ग्राम वजन के तहत नवीनतम गोल्ड चेन डिजाइन

    20 ग्राम वजन के तहत पुष्प के आकार का लटकन नवीनतम सोने की चेन डिजाइन

    20 ग्राम वजन के तहत जटिल सोने का हार नवीनतम सोने की चेन डिजाइन

    एक नाजुक सोने की चेन डिजाइन 20 ग्राम वजन के तहत नवीनतम सोने की चेन डिजाइन

    चिकना और ठाठ 20 ग्राम वजन के तहत नवीनतम गोल्ड चेन डिजाइन

    सरल सोने की चेन डिजाइन 20 ग्राम वजन के तहत नवीनतम सोने की चेन डिजाइन

    बिल्कुल सही दुल्हन सेट 20 ग्राम वजन के तहत नवीनतम सोने की चेन डिजाइन

    मनके सौंदर्य नवीनतम सोने की चेन डिजाइन 20 ग्राम वजन के तहत

    हल्के सोने की चेन डिजाइन 20 ग्राम वजन के तहत नवीनतम सोने की चेन डिजाइन

    20 ग्राम वजन के तहत परिपत्र लटकन सोने की चेन डिजाइन नवीनतम सोने की चेन डिजाइन

    20 ग्राम वजन के तहत सुंदर न्यूनतर नवीनतम सोने की चेन डिजाइन