Category: फैशन

  • आपके कपडो के लिए सुंदर हाथ बैग और उनके स्टाइल्स

    आपके कपडो के लिए सुंदर हाथ बैग और उनके स्टाइल्स

    हम सभी इस बात को मानते है कि हाथ बैग महिलाओं के लिए सबसे मूल्यवान गहनों में से एक है। महिलाएं अपने बैग में बहुत सारी चीज़ें रखती हैं जैसे पैसों से लेकर टिशू पेपर, चाभी, सैनिटाइजर और पता नही क्या क्या। इस बात में कोई दोराय नही की इतना भारी होने के बावजूद इनको क्यों कंधो पर टांगा जाता है। लेकिन इस सामान की यही खासियत भी है। आप इनसे कभी भी बोर नही होते। बाजार में इतने अलग अलग तरह और डिज़ाइन के बैग मौजूद है कि अगर आप बैगों के शौकीन है तो आप इन्हें खुद से दूर नही रह सकते। आखिरकार, किसी भी मौके की कोई वजह हो यह जरूरी नही, परंतु हर मौके के लिए हाथ बैग जरूर मौजूद है।

    तो आज हम आपके लिए लेकर आये हैं हाथ बैगों का नया संग्रह जिसे आप इस्तेमाल करना चाहेंगे और अपने अलमारी के संग्रह में जोड़ना चाहेंगें।

    स्टाइलिश बैग अलग अलग कपडो के लिए

    1. टोटे बैग

    Women Tote bags
    Image Source: Fashion In Ukraine

    टोटे बैग बहुत सामान्य बैग है जिसे हम सामान्य दिनों में शॉपिंग या किसी और काम के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसका उपयोग ज्यादातर अधिक सामानों को एक जगह रखने के लिए किया जाता है। ये बहुत सारे अलग अलग डिज़ाइन और कपडो में पाया जाता है जिसमे चमड़े से लेकर कॉटन और जूट पाये जाते हैं। इसे आप अपने लिए खुद से तैयार और पेंट कर सकते हैं। आमतौर पर इन टोटे बैगों में हमे चैन नही दिखाई देती इसलिए इसमें सामानों को रखते वक़्त थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

    2. कंधो पर टाँगने वाले बैग

    Designer Shoulder Bags & Purses
    Image Source: Xeros Outlet
    Designer Shoulder Bags & Purses
    Image Source: THE BAG BAR

    कंधो वाले बैग भी उसी प्रकार में आते है जिसे आप रोज सामान्य दिनों पर इस्तेमाल करती हैं। इसमे आपको बहुत सारी जेबें और चैन मिलती जिससे कि आप अपने कीमती सामानों को सेफ रख सकती हैं परंतु हमे टोटे बैग में ऐसा देखने को नही मिलता। हमे यह बैग अलग आकार, रंग और मटेरियल में देखने को मिलते है। यह बहुत ज्यादा उपयोग में लाया जाने वाला हाथ बैग है। कंधो वाले बैग जिसका आकार छोटा होता है परंतु उसकी रस्सी बहुत लंबी होती है उसे हम स्लिंग बैग के नाम से भी जानते हैं। कंधो के बैग में हमे बहुत बारीक़ काम दिखाई देते हैं जो उनकी सुंदरता को बयां करता है। आप इन बैगों को बहुत सारे अलग अलग परिधानों के साथ पहन सकती हैं जैसे कि आप बड़े बैगों को फार्मल कपडो के साथ तो छोटे स्लिंग बैगों को सामान्य कपडो के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं।

    3. होबो बैग

    Women's Leather Handbags - Leather Purses & Hobo Bags
    Image Source: byelke

    होबो बैग बहुत बड़े आकार और बड़े जगह के कारण जाना जाता है। अपने आगे की तरफ मुड़े होने के कारण आप इसे बड़ी आसानी से पहचान सकती हैं। इसमे लंबी पट्टियां पाई जाती है और इसका मटेरियल बहुत मुलायम होता है जिससे कि नीचे रखने पर यह मुड़ जाते हैं। इनके किनारो पर सख्त तारो का इस्तेमाल नही किया जाता इन्हें इनके आकार में बने रहने के लिए। आप इसे अपने रोज़ के कपडो के साथ भी इस्तेमाल कर सकती जब आपको कही बाहर जाना हो और आपको अधिक जगह की जरूरत पड़े।

    4. क्लच

    Designer Women's Leather Clutch & Purses
    Image Source: Basic Leathers

    क्लच महिलाओं के बटुवे का बिल्कुल उलटा होता है। यह आकार में बहुत छोटे होते है और यह आपके कीमती सामानों जैसे पैसों, एटीएम कार्ड जैसी वस्तुओं को रखने के लिए बनाए जाते हैं। इसके छोटे आकार के कारण महिलाएं इसे अपने हाथ बैग के अंदर रखना पसंद करती है जिससे सामानों से भरे बैग में उन्हें अपनी कीमती चीजे ढूंढ़ने में आसानी हो। आप इस क्लच बैग को अलग से भी इस्तेमाल कर सकती है अगर आपके पास ज्यादा वस्तुये नही है रखने के लिए।

    5. मनमोहक सजावटों वाले बैग

    Women's Minaudiere Clutch Bag Evening Bags Handbags
    Image Source: EMM KUO NY

    इस तरह के क्लच बैगों को बहुत सारे अलग अलग रत्नों से सजाया जाता है जैसे नीलम, मोती और अन्य मूल्यवान रत्न। इन खूबसूरत बैगों को इनकी सजावटों के कारण ज्यादातर शादियों में इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे किसी भारी लहँगे या साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आप इसे किसी समारोह में अपने कपडो को और आकर्षक बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके केवल कीमती चीजो को रखने के लिए ही डिज़ाइन किये गए हैं।

    6. कमर वाले बैग

    Waist bag for women
    Image Source: Atomy Store

    कमर के बैग भी छोटे आकार में पाए जाते है जिसे आप आसानी से अपने कमर में बांध सकती हैं। अगर हम इनके बेहतर डिज़ाइन की बात करे तो वो कमर और आगे के कंधों दोनो पर बाँधा जाता है। इस किसी बॉक्स या छोटे पॉकेट के आकार में पाए जाते है जिनमे आप अपने कीमती सामान रख सकती हैं। कुछ महिलाओं के हाथ और भी जरूरी चीज़ों को उठाने में व्यस्त होते हैं ऐसे में आप इन बैगों को इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इनको शॉपिंग या कही बाहर घूमने जाते वक्त उपयोग में ला सकती है क्योंकि उस वक़्त आपके हाथों में और भी भारी बैग होते हैं।

    7. शानदार हाथो वाले बैग

    Designer Womens Top Handle Bags
    Image Source: Parisa Wang

    जैसा कि नाम से ही हमे पता चल जाता है कि इसके ऊपरी भाग में पकड़ने के लिए हमे हैंडल दिखाई देता है। इनकी पट्टियां लंबी नही होती। इनका आकार मीडियम होता है जिससे आप इनमें अपनी जरूरी चीज़ों के साथ साथ और भी महत्वपूर्ण सामान जैसे कि लिपस्टिक, नैपकिन, परफ्यूम इत्यादि रख सकती हैं। ये बहुत ही स्टाइलिश होते हैं और आप इसे अपने स्टाइलिश कपडो के साथ इस्तेमाल में ला सकती हैं।

    8. शरीर पर बांधने वाले बैग

    Women's Crossbody Bags
    Image Source: Julia Elisa

    क्रॉस बॉडी बैग इनके शरीर पर लेने के अंदाज की वजह से इन्हें यह नाम मिला है। इन बैगों को सबसे पहले उन लोगो के द्वारा उपयोग में लाया जाता था जो चोरों से अपनी चीज़े महफूज रखना चाहते थे। इन बैगों को 2018 से मशहूर गुक्सी, परांदा और LV जैसी कंपनियों ने फिर से शुरू किया। कीमती चीज़ों के अलावा आप इन बैगों में खाना, पानी की बोतल, दवा और प्राथमिक उपचार की चीज़ें ले जा सकती हैं।

    9. बकेट बैग

    Bucket Bags for Women
    Image Source: meli melo bags
    Potli bags with raindrops of pearls
    Image Source: Juttis & Clutches by MINAR

    बकेट बैग हमे बाज़ारो में मीडियम आकार से लेकर छोटे आकार में मिलता है। इनके आधार हमेशा गोलाकार होते है और शरीर का आकार किसी बकेट जैसा होता है। इन बैगों को सख्त वस्तुओं से बनाया जाता है जिससे इनका आकार बकेट जैसा बने रहे। इन बैगों को जूट के वस्तुओं से बनाया जाता है जिससे यह सचमुच के बास्केट जैसे लगते हैं। बकेट बैग आपको एक अनोखा लुक प्रदान करते है

    अगर आप सड़को पर चल रही हैं तो भारत मे हमे इन बकेट बैगों का एक अलग रूप दिखाई देता है जिसे हम पोटली बैग कहते हैं। इनका आकार छोटा और इनपर सुंदर हस्त कला हमे देखने को मिलती है। ये पोटली बैग भारी भरकम काम के साथ भी पाए जाते है जिसमे इनपर मोतियों और अन्य मूल्यवान रत्नों की सजावट दिखाई देती है जिसे आप अपने पारंपरिक कपडो के साथ समारोह में पहन सकती हैं।

    10. कलाई वाले बैग

    Women's Wristlet Handbags
    Image Source: laceandlion

    कलाई वाले बैग की खासियत उनके छोटे बंधन होते हैं जो उनसे एक सिरे से जुड़े हुए होते हैं। ये आकार में बड़े नही होते और आप क्लच बैगों की तरह इनमे भी सिर्फ कीमती सामान ही रख सकती हैं। परंतु यह मुलायम वस्तुओं से बने होते है और इनमे क्लच बैगों की तरह सख्त पाइप का इस्तेमाल नही किया जाता है। आप इसे अपने कलाइयों पर लटका सकती हैं और इस तरह आपके हाथ भी किसी बैग को उठाने से मुक्त हो जाएंगे। यह आपको इस चिंता से भी मुक्त कर देता है कि कही आप बैग को खो न दे। आप इसे अकेले या किसी बैग के अंदर रख कर इस्तेमाल कर सकती हैं, यह आप पर निर्भर करता है।

    11. शानदार बैक पैक

    Backpacks Bags - Travel Backpack Bags & College
    Image Source: Monique
    Leather Backpacks Bags - Travel Backpack Bags & College
    Image Source: Luli Bebe

    बैक पैक एक और बैगों का प्रकार है जो लड़कियों के बीच बहुत मशहूर पाया जाता है। ये अलग अलग आकार में पाए जाते हैं जिसमे बड़े से लेकर छोटे तक पाए जाते हैं। ये अलग अलग रंग और वस्तुओं में पाए जाते हैं। बढ़ते उम्र की लड़कियों के बीच चमड़े के बैक पैक बहुत मशहूर हो रहे है क्योंकि वे उन्हें और भी स्टाइलिश लुक देते है। ये अलग अलग मौके के लिए बने होते है जैसे स्कूल, ट्यूशन से लेकर घूमने जाते वक्त और ट्रिप पर जाते वक्त। सामान्य लुक हो या स्पोर्ट्स लुक आपके हर लुक के लिए बैक पैक मौजूद है। इनकी यही खासियत इन्हें सबसे अनोखा और खास बनाती है।

    ये 11 अलग अलग तरह के स्टाइलिश बैगों की लिस्ट थी जिन्हें आप अपने अलग अलग कपडो के साथ पहन सकती हैं। अपने बैगों के कलेक्शन को इन बैगों के साथ पूरा कीजिये और आप जब भी घर से बाहर निकलेगी तो मेरा यकीन मानिए आपका फैशन लुक सबसे अलग दिखेगा।

  • चमड़े के पैंट्स को अपने कपडो के साथ कैसे पहनें

    चमड़े के पैंट्स को अपने कपडो के साथ कैसे पहनें

    सालो से चमड़े के पैंट्स फैशन की दुनिया के अभिन्न अंग रहे हैं। इनकी शुरुआत 19 सदी में हुई जब काऊ बॉय कपड़े के स्टाइल फैशन में आये। काऊ बॉय खुद को बचाने के लिए घुड़सवारी करते वक़्त चमड़े के पैन्ट्स पहना करते थे, इसे देख कर डिज़ाइनर ने इसके लिए फैब्रिक को चुना उनके लुक और स्टाइल को ध्यान में रखते हुए। पूरी दुनिया ने इस स्टाइल को तहे दिल से स्वीकार किया खासकर महिलाओं ने। इसमे कोई शंका नही है कि हम सभी को चमड़े के पैन्ट्स पसंद आते है और कभी न कभी हमारे दिल मे उन्हें खरीदने का ख्याल जरूर आया होगा। जबकि इनके साथ क्या पहना जाए ये बहुत बड़ी चुनौती बनी रहती है।

    पर अब नही, हम आपको बताने वाले है कि आप अपने चमड़े के पेंट्स को किस तरह अलग अलग तरीको में पहन सकती हैं। चमकदार टॉप के साथ पहन कर आप सिर्फ इसे पार्टी क्लब में ही नही बल्कि और भी जगह पहन सकती हैं। सही कपड़े और सही ढंग से पहन कर आप इसे किसी भी मौके और समारोह में पहन सकती है। नीचे दिए गए शानदार चमड़े के पैंट्स और कपडो को देख कर इनमे से अपने लिए खूबसूरत परिधान चुनिये।

    चमड़े के पैंट्स और लेग्गिंग्स को पहनने के तरीके

    1. चमड़े के पैंट्स के साथ चमड़े के जैकेट

    Leather jackets on Leather pants
    Image Source: Joy Stvn
    Leather jackets on Leather pants
    Image Source: Eva Tassone

    शुरुआत करते है इन चमड़े के पैंट्स को पहनने के सबसे आसान तरीके से, चमड़े के पैंट्स और जैकेट इस संगम को कोई भी और कपड़ा मात नही दे सकता है। आप इम चमड़े के जैकेट को टीशर्ट या टॉप के ऊपर से पहन कर उसके नीचे यह चमड़े के पैंट्स पहन सकती है और आपका लुक बहुत खूबसूरत हो जाएगा। जब बात सजने की आती है तो सफेद रंग के जूते इसके साथ और भी खूबसूरत लगेंगे। आप अपने लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए स्कार्फ और चमड़े के हाथ बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    2. सफेद डेनिम जैकेट चमड़े के पैंट्स के साथ

    White Denim Jackets on Leather Pants
    Image Source: Pavlina Jagrova
    White Denim Jackets on Leather Pants
    Image Source: Shirley Elisabeth

    काला और सफेद रंग का संगम सबसे खास और अनोखा माना जाता है। डेनिम जिसे स्ट्रीट स्टाइल का राजा माना जाता है हम उसे इस लिस्ट में कैसे भूल सकते हैं। काले चमड़े के पैंट्स के साथ सफेद रंग का डेनिम किसी खूबसूरत सपने के सच होने जैसा लगता है। आप जैकेट को टीशर्ट या टॉप के साथ पहन सकती है ये आपके ऊपर निर्भर करता हैं। सफेद धब्बे वाले जूते आपके लुक को और शानदार बनाने का काम करते हैं। आप इस परिधान के साथ चमड़े का हाथ बैग भी पहन सकती हैं। काले रंग के चश्मे आपके दिन को और भी खुशनुमा बना देंगे।

    3. काले लुक के साथ हरे रंग का ट्वीस्ट

    The all black look with a hint of green
    Image Source: Marium Khan Ahmad

    पूरे काले लुक में खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी है कि आप उस लुक को सही साजो सामान के साथ पहने। अपने ऊँचे कमर के चमड़े के पैंट्स को काले रंग के सुंदर टॉप के साथ पहन सकती हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए हरे रंग के कम हील्स वाले सैंडल और काल चमड़े के हैंड बैग का उपयोग कीजिये। अपने लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए उसी रंग के नेकपीस और झुमके पहनिये।

    4. चमड़े के पैंट्स के साथ चेक्स शर्ट

    Checks Shirt with Leather Pants
    Image Source: Mr Selly Mich
    Checks Shirt with Leather Pants
    Image Source: Kayleigh J Couture

    चेक्स शर्ट कपड़े के फैशन का बहुत खास भाग है। इन्हें पैंट्स, डेनिम जीन्स, स्कर्ट और बहुत सारे कपडो के साथ पहना जा सकता है। आप इन्हें चमड़े के पैंट्स के साथ भी पहन सकती हैं। आप चेक्स शर्ट को अपने चमड़े के पैंट्स के साथ पहन कर स्ट्रीट लुक में सबको अपना दीवाना बना सकती हैं। आप इसे खुले और बंद बटन दोनो ही स्टाइल में पहन सकती हैं। अपने लुक को और कूल बनाने के लिए शर्ट को कमर के पास से बांध लीजिये और क्रॉस बॉडी बैग पहन लीजिये। आप इस लुक के साथ बेल्ट और चश्मे का उपयोग कर सकती हैं।

    5. सादे ब्लेज़र के साथ चमड़े के पैंट्स

    Leather pants with Nude Blazers
    Image Source: Michelle
    Leather pants with Nude Blazers
    Image Source: Prudence Richardson

    सादे रंग के कोट को हम आमतौर पर किसी आफिस के कायर्क्रम में पहनते है लेकिन फैशन ने इस धारणा को भी बदल दिया है। जब हम इन सादे कोट को चमड़े के पैंट्स के साथ पहनते हैं तो ये इतने ही खूबसूरत लगते है जितने की आफिस के फॉर्मल कपडो में लगते हैं। आपको बस इन्हें ब्रेसलेट, क्रॉप टॉप और टीशर्ट के साथ पहनना है और आप अपने स्ट्रीट लुक में गर्मियों के मौसम में बाहर जाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

    6. ऊँची कमर के पैंट्स के साथ बंद गले का टॉप

    Grey High Neck for High Waist Leather Pants
    Image Source: Maddy Vae

    और सभी फैशन ट्रेंड्स की तरह ही, चमड़े के पैंट्स के फैशन में भी हमे बहुत सारे विविधता कुछ सालों में दिखाई देती है। काऊ बॉय चमड़े के पैंट्स से लेकर बेल बॉटम पैंट्स, स्ट्रेट चमड़े के पैंट्स और हम अब पहुच चुके है ऊँचे कमर वाली ढीली चमड़े के पैंट्स तक। दूसरे स्लिम पैंट्स से अलग इन पैंट्स में आपको बहुत आरामदायक महसूस होता है। इन लुक को भूरे रंग के बंद गले के टॉप के साथ और सर्दियों में पहन सकती हैं।

    7. सर्दियों में लंबे कोट के साथ चमड़े के पैंट्स

    Wearing Leather Pants with Over Coats
    Image Source: Lawyers Fashion
    Wearing Leather Pants with Over Coats
    Image Source: Fashion Fit

    उनके गरम बनावट के कारण, चमड़े के पैंट्स को ज्यादातर सर्दियों के मौसम में पहना जाता है। चमड़े के पैंट्स सर्दियों के कपडो के साथ बहुत शानदार लगते हैं जैसे ब्लेजर, कोट, जैकेट, स्वेटर इत्यादि। बड़े कोट भी एक अच्छा उपाय है और आप इनके साथ गर्म भी महसूस करते है सर्दियों के मौसम में। इन्हें गरम इनर, टीशर्ट जैसे आपको पसंद हो उसके साथ पहन सकती हैं। अपने सर्दियों वाले लुक को पूरा करने के लिए जूतों का उपयोग कर सकते है।

    8. हरे लंबे शृग के साथ चमड़े के पैंट्स

    Green Long Shrug with Leather Pants
    Image Source: Jeels Photo
    Green Long Shrug with Leather Pants
    Image Source: Jeels Photo

    पतझड़ के मौसम के लिए सबसे अच्छा विकल्प लंबे पतले स्वेटर होते है जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया हैं। ये अलग अलग कलर और वस्तुओं में पाए जाते हैं। जब इन हरे रंग के लंबे स्वेटर को बिना स्लीव वाली टॉप के साथ पहना जाता है तो यह बहुत खूबसूरत लगता है। तस्वीर में उन्होंने जो चमड़े के पैंट्स पहनी है वो उनके फैशन को और भी ज्यादा बड़ा देती हैं। पैर के टखनों वाले जूते आपके मनमोहक लुक को पूरा करती है।

    9. नीले डेनिम शर्ट के साथ चमड़े के पैंट्स

    Leather pants with Blue denim shirt
    Image Source: Styles Of Milly

    ढीले फिट चमड़े के पैंट्स सालो से बहुत सारी महिलाओं की पसंद बनी हुई है और डिज़ाइनर ने भी उनके इस पसंद को ध्यान में रख कर उनकी इच्छा को पूरा किया है। अपने इस ढीले चमड़े के पैंट्स को और भी आधुनिक लुक देने के लिए आप इसके साथ आप डेनिम शर्ट पहन सकती हैं। जैसा दिखाई देता है यह उतना ही आरामदायक भी है। अपने लुक को पूरा बनाने के लिए सिल्वर टखनों तक जूतों का और चैन वाले बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    10. खूबसूरत शीर टॉप के साथ चमड़े के पैंट्स

    Styling a Sheer top with Leather Pants
    Image Source: Miss Yanaweiman

    गर्मियों के मौसम में चमड़े के पैंट्स को पहनना किसी सपने जैसा होता था पर अब नही। पतले लेयर वाली शीर टॉप आपके लुक को सुंदर बनाने के लिए काफी है। आप अपने शीर टॉप को सफेद या नियोन ब्रा के साथ और मनोरंजन जोड़ सकती हैं। आप अपने लुक को और भी कूल बनाने के लिए टो हील्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टड झुमके के साथ अपने बिंदास लुक को और भी अनोखा बना लीजिए।

    11. ठंडे सर्दियों के लिए लाल बंद गले वाला टॉप और बिंदास लुक

    Red hot turtle neck for a Cold Winter Day
    Image Source: Leather Pants Models

    अगर उजले रंग आपकी पसंद है और वे आपके बिंदास व्यक्तित्व को सूट करते हैं तो आपको इन्हें किसी के भी साथ पहनने के लिए शर्माने की जरूरत नही है खासकर जब बात चमड़े के पैंट्स की हो तो। कड़ाके के सर्दियों के मौसम में यह लाल रंग का स्वेटर आपके चमड़े के पैंट्स वाले लुक को और भी शानदार बना देते है। अपने इन उजले रंग के कपडो को काले रंग के पैंट्स के साथ पहनिये ताकि वो पूरी तरह उभर कर दिखाई दे। इस लुक को अपने पसंदीदा जूतों के साथ पहनिये और मैं शर्त लगा सकता हु आप अपने इस लुक में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेंगी।

    तो यह 11 तरीके थे, जिससे आप अपने चमड़े के पैंट्स को अलग अलग तरीको में पहन सकती हैं। तो उन चमड़े के पैंट्स को निकालने का सही वक्त आ गया है जो महीनों से अलमारी में पड़े हैं। अगर आपके पास वे है तो इन्हें एक मौका देने में क्या हर्ज है।

  • रुबीना दिलैक से प्रेरित कुछ शानदार ब्लाउज डिज़ाइन्स

    रुबीना दिलैक से प्रेरित कुछ शानदार ब्लाउज डिज़ाइन्स

    रुबीना दिलैक उन चुनिंदा टीवी अभिनेत्रियों में से है जिन्होंने हमे फैशन के नए नए सुझावो के साथ मनोरंजन भी किया है। उन्हें अपने फिटनेस और योगा से बेहद प्यार है और यही वजह है कि वो किसी भी लुक में बेहद आकर्षक लगती हैं। किसी सीरियल और समारोह में उनका लुक हमेशा से चर्चा में रहा है। ज्यादातर सीरियल में हम उन्हें सामान्य साड़ी पहने ही पाते हैं परंतु उनके ब्लाउज का अंदाज उनके लुक को कभी भी बोरिंग नही बनाता है। उनके ब्लाउज़ के स्लीव और आगे के गले की डिज़ाइन अपने आप मे बेहद खूबसूरत है। उन्होंने उन महिलाओं को प्रेरित किया है जिन्हें अपने ब्लाउज को अलग अलग डिज़ाइन और स्टाइल में पसंद है।

    रुबीना दिलैक के कुछ स्लीव और आगे के गले की डिज़ाइन वाले ब्लाउज के साथ हम आपको आपके रोज के बोरिंग ब्लाउज डिज़ाइन से छुटकारा दिलाना चाहते हैं।

    रुबीना दिलैक से प्रेरित साड़ी ब्लाउज डिज़ाइन्स

    1. खूबसूरत बेल स्लीव डिज़ाइन

    Beautiful Bell-Sleeves Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    नीला और सफेद रंग दुनिया के शायद सबसे अच्छा रंगों का मिश्रण है। रुबीना ने जो साड़ी पहनी है वो साड़ी नीले रंग की साड़ी है परंतु लेस इसे बहुत सुंदर बनाते है। और सबसे अनोखी बात है कि उन्होंने इसके साथ सफेद रंग की घंटी के आकार वाली स्लीव वाली ब्लाउज को चुना है। इस ब्लाउज में हमे सामान्य गोलाकार गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। इसमे कोई शक नही की इस ब्लाउज के स्लीव सबकी निगाहें अपनी ओर खींच रहे हैं। ये उनके पूरे लुक को पूरा करने का काम करते हैं। आप इस साड़ी को पार्टी में पहन सकती हैं।

    2. चमकदार मनमोहक स्लीव वाले ब्लाउज डिज़ाइन

    Variation Of Victorian Sleeves Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    यह भूरे रंग की भौगोलिक प्रिंट वाली साड़ी बहुत खूबसूरत लगती है परंतु रुबीना ने अपने ब्लाउज के चुनाव से इसे और भी मनमोहक बना दिया है। उन्होंने इस शीर विक्टोरियन स्लीव वाली ब्लाउज को साड़ी के साथ पहना है जो इन्हें और भी स्टाइलिश बनाता है। इसमे हमे खूबसूरत गोलाकार गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। बिना किसी भारी काम के भी यह साड़ी किसी भी मौके के लिए बहुत बेहतर विकल्प है। यह उन लड़कियों को बेहद पसंद आएगा जो अपने फैरवेल पार्टी के लिए किसी अलग और अनोखी डिज़ाइन की तलाश कर रही हैं। महिलाएं इसे अपने ऑफिस के पार्टी में भी पहन सकती हैं।

    3. मनमोहक लेस का अनोखा अंदाज

    Let The Tassle Lace Do The Trick Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    उनका यह लुक सीधा हमे उनके सीरियल के शूटिंग से मिलता है। उन्होंने इस पीले रंग की साड़ी के साथ नीले रंग की ब्लाउज को पहना हुआ है। इसमे हमे गोलाकार गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। इस ब्लाउज का स्लीव टखनों तक है और नीचे की तरफ हमे सुंदर लेस लगा हुआ दिखता है। ब्लाउज पर सामान्य काँच के काम का उपयोग किया गया है। उनके रोल की तरह ही यह लुक भी बहुत सरल और सामान्य है। अगर आप किसी सामान्य पारंपरिक कपड़े को खोज रहे है तो यह साड़ी और ब्लाउज आपके लिए ही बना है।

    4. तितलियों वाली स्लीव का जादू

    Bewitching Butterfly Sleeves Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    यह बिल्कुल नया स्लीव पैटर्न जो कि ब्लाउज में जोड़ा गया है इससे पूरे साड़ी को एक बिल्कुल मनमोहक लुक मिलता है। रुबीना ने जो ब्लाउज पहना है उसका डिज़ाइन लगभग सभी लोगो द्वारा पसंद किया जाता है। ब्लाउज के गले का आकार गोलाकार है और हमे तितलियों वाली स्लीव भी दिखाई देती है। इन स्लीव की लंबाई कुहनियों तक होती है। ये ब्लाउज शिफ्फोन साड़ी के साथ बहुत फिट बैठते हैं। आप इस ब्लाउज को अपने पुराने साड़ी के साथ पहन सकती है जिससे इन्हें एक नया लुक मिलता है।

    5. बलून स्लीव और झालरदार पैटर्न

    Balloon Sleeves With Frilled Cuffs Saree Blouse Designs by Rubina Dilaik

    रुबीना का यह एक और शानदार लुक है जो हमे सीरियल में देखने को मिला है। रुबीना ने शानदार लाल साड़ी के साथ खूबसूरत पीले रंग की ब्लाउज पहनी हुई है। स्लीव पर हमें गुबारों के पैटर्न के साथ झालरदार डिज़ाइन दिखाई देती है। यह लुक बहुत सामान्य और सरल है पर फिर भी यह अपनी मनमोहक छवि के कारण लोगो पर अपनी गहरी छाप छोड़ने का काम करता है। आप इस ब्लाउज को अपने सादे साड़ी के साथ पहन सकती हैं और आप पूरी तरह तैयार हो जाएंगी किसी भी पार्टी में जाने के लिए। ये ब्लाउज शिफॉन साड़ी के साथ खूबसूरत लगेंगे।

    6. योक गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज डिज़ाइन

    Yoke Neck Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना ने इस जालीदार ब्लाउज को अपने सुंदर प्रिंट साड़ी के साथ पहना है। इस ब्लाउज के गले पर हमें जालीदार डिज़ाइन और स्लीव पर जालीदार कपडो की पफ डिज़ाइन दिखाई देती है। इन स्लीव की लंबाई कुहनी तक होती है। अभिनेत्री इस शानदार लुक में किसी अप्सरा जैसी लग रही हैं। आप इस डिज़ाइन को किसी पार्टी या बड़े समारोह में पहन सकती हैं। यह ब्लाउज डिज़ाइन बहुत पहले से प्रचलित है और ज्यादा महिलाओं द्वारा इसे पसंद भी किया जाता है। यह ब्लाउज डिज़ाइन आपको ज्यादा गहने पहनने के परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है क्योंकि इसके गले के पास हमे नेकलेस के लिए कोई जगह नही दिखाई देती। भारी झुमके इस लुक को और भी बेहतर बना देते हैं।

    7. जमीन को छूती आकर्षक स्लीव वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Floor Touch Sleeves For Flawless Blouse Design

    रुबीना ने अपने नए और अनोखे ब्लाउज डिज़ाइन से हमेशा हम सभी को चौका दिया है। इस ब्लाउज में हमे गले की तरफ लंबे वी आकार की डिज़ाइन दिखाई देती है। इसमे हमे लंबे जमीन को छूने वाले नीले स्लीव भी मिलते है जो उनके स्कर्ट के साथ बिल्कुल मेल खाते हैं। यह परिधान अपने आप मे बहुत अनोखा है और लंबे स्लीव आपको पंख लगे होने का अहसास कराते है। आप इस स्लीव को किसी बड़े समारोह जैसे शादी में पहन सकती हैं। यह ब्लाउज भीड़ में भी आपको एक अलग पहचान देता है।

    8. पूरे लंबाई वाली स्लीव डिज़ाइन और बहुत सारे झालरदार डिज़ाइन वाली ब्लाउज

    Full Length Bell Sleeves With Multiple Frill Design Saree Blouse Design by Rubina Dilaik
    यह सुनहरे रंग का ब्लाउज रुबीना के नारंगी साड़ी के किनारो से मैच करता दिखाई देता है जो उन्होंने तसवीर में पहनी हुई है, यह उन्हें पारंपरिक लुक के साथ साथ मॉडर्न भी बनाता है। इसके आगे की तरफ हमे गहरे वी आकार के गले की डिज़ाइन दिखाई देती है। घंटी के आकार की डिज़ाइन और झालरदार पैटर्न इसे और भी फैशनेबल बनाते है। इसके झालरदार डिज़ाइन पर सुनहरे लेस दिखाई देते है जो उनके साड़ी के सुनहरे लेस से मैच करते हैं। इस सुनहरे ब्लाउज को आप किसी भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

    9. हाफ बेल स्लीव और खूबसूरत फूलो के डिज़ाइन वाली गुलाबी ब्लाउज डिज़ाइन

    Blush Pink Floral Blouse With Half Bell Sleeves

    रुबीना ने अपने सीरियल के शूट के दौरान इस ब्लाउज को पहना हुआ था। उन्होंने जो ब्लाउज पहनी है उसका गला गोलाकार है। इसके स्लीव की लंबाई कुहनी तक पाई जाती है और घंटी की डिज़ाइन भी हमे देखने को मिलती है। उनका ब्लाउज कपड़े के साथ बिल्कुल मेल खाता है। शीर दुपट्टा उनके ब्लाउज स्कर्ट के साथ बहुत मनमोहक लगता है। हल्का रंग और ब्लाउज पर फूलो की डिज़ाइन इसे किसी सुबह के समय के समारोह में पहनने के लिए उपयुक्त बनाती है। इस ब्लाउज के साथ किसी भी नेकलेस की जरूरत नही है। आप इसके साथ झुमके पहन सकते हैं।

    10. कीमोनो स्लीव का मनमोहक अंदाज

    Killing It In Kimono Sleeves Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना ने इस खूबसूरत साटिन ब्लाउज को अपने एक समारोह के दौरान पहना हुआ था। इसमे हमे गहरे पत्तियों के आकार वाली नेक डिज़ाइन दिखाई देती है। जबकि इस ब्लाउज की खासियत इसके कीमोनो स्लीव हैं। कीमोनो स्लीव हमे जापानी कपड़े कीमोनो से प्रेरित मिलता है। यह स्लीव सभी तरह के कपडो के साथ सुंदर लगते हैं। इसके स्लीव के नीचे के भाग में हमे झालरदार पैटर्न दिखाई देती है जो और भी शानदार लगता है। शीर की वस्तुएं इसके साथ बहुत मनमोहक लगती हैं। आप इसे अपने किसी भी समारोह में पहन सकती है जहा आपको स्टाइलिश लुक में दिखाना चाहती है।

    11. शाही नीले रंग की ब्लाउज डिज़ाइन

    Royal Blue Cap Sleeve Blouse In Grid Pattern Saree Blouse Design by Rubina Dilaik
    यह शाही नीले रंग की साड़ी में रुबीना बिल्कुल अप्सरा जैसी लग रही हैं और उन्होंने इसके साथ नीले रंग की मेल खाती पट्टियों की डिज़ाइन वाली खूबसूरत ब्लाउज पहनी है। इसके स्लीव आकार में छोटे है और किनारो पर हमें झालरदार डिज़ाइन दिखाई देती है जो साड़ी से मेल खाती है। इसके गले की डिज़ाइन बहुत गहरी वाली है तो आप अपने पसंद के गहने पहन सकती हैं। यह लुक सरल होते हुए भी बहुत शानदार है। आप इसे अपने पार्टी में पहन सकती है। यह आड़ी पट्टियों वाली ब्लाउज डिज़ाइन आज कल बहुत प्रचलित है और बहुत सारे लोगो द्वारा पसंद भी किया जाता है।

    12. सामान्य योक डिज़ाइन

    Simple Yoke Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    यह सफेद योक गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज बहुत सामान्य है पर फिर भी यह सभी पर खूबसूरत लगता है। रुबीना ने इसे पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ता से पहना हुआ है। शीर वाली आधे स्लीव की ब्लाउज बहुत मनमोहक लगती है। आपको इसके साथ किसी नेकलेस की जरूरत नही पड़ेगी। आप इसके साथ अपने पसंद के झुमके पहन सकती हैं। आप इस ब्लाउज को किसी भी मौके पर पहन सकती है जाहे वो छोटी किटी पार्टी हो या कोई बड़ा समारोह।

    13. हाल्टर नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Halter Neck Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना हर एक ब्लाउज डिज़ाइन को इतनी खूबसूरती के साथ पहनती है कि उनका हर लुक बहुत खूबसूरत लगने लगता है। उन्होंने इस तस्वीर में सफेद हाल्टर गले वाली ब्लाउज पहनी है जो कि इस अभिनेत्री पर बहुत सूट करता है। उन्होंने इस सफेद ब्लाउज को बैंगनी लहरिया साड़ी के साथ पहना है जिसपे सफेद पट्टियां देखी जा सकती हैं। हाल्टर ब्लाउज बिना किसी नेकपीस के भी बहुत सुंदर लगते हैं। रुबीना ने अपने लुक को पारंपरिक बनाने के लिए इसके साथ एक झुमका भी पहना हुआ है। आप भी इसके साथ झुमका पहन सकती हैं। आप इस ब्लाउज को अपने पार्टी में पहन सकती हैं।

    14. आधे कंधे वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Cold-Shoulder Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना ने जो कंधो के पास से कटे हुए इस तांबे के रंग वाली ब्लाउज पहनी है वो आजकल बहुत सारी महिलाओं द्वारा पसंद किया जाता है। स्लीव कुहनियों तक पाई जाती है। रुबीना में इस ब्लाउज के साथ बड़े भारी डिज़ाइन वाली नेकलेस को पहना हुआ है जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं। अगर आप अपने लुक को सामान्य रखना चाहती है तो आप इस ब्लाउज को बिना किसी नेकलेस के भी पहन सकती है और यह फिर भी आपके ऊपर सुंदर लगेगा। आप इसे चांद बाली झुमके के साथ किसी बड़े समारोह के लिए पहन सकती है और छोटे झुमके के साथ आप किसी भी छोटे पार्टी के लिए बिल्कुल तैयार नजर आएंगी।

    15. ब्रेसलेट स्लीव मोतियों वाले लेस के साथ

    Bracelet Sleeves With Beaded Lace Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    Saree Blouse Design by Rubina Dilaik
    यह एक और नीले रंग की योक गले की डिज़ाइन वाली ब्लाउज है जिसे रुबीना ने पहना हुआ है। इसके स्लीव में हमे ब्रेसलेट की डिज़ाइन और मोतियों की डिज़ाइन वाली लेस दिखाई देती है। उन्होंने इस ब्लाउज को लहंगे चुन्नी के साथ पहना हुआ है। आप यही पैटर्न वाली ब्लाउज को साड़ी के साथ पहन सकती है ये आप पर निर्भर करता है। आप इस लुक को पूरा करने के लिए केवल चन्देलीर झुमके का उपयोग कर सकती हैं। आप इस लुक को किसी बड़े समारोह या शादी समारोह में पहन सकती हैं।

    16. पूरे स्लीव और विभिन्न रंगों वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Full Sleeves Multi Color Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    यह विभिन्न रंगों वाला ब्लाउज आपके सभी रंगों के साड़ी के साथ फिट बैठता है। कुहनियों तक हमे फैब्रिक लैस दिखाई देता है और उसके बाद चौड़े गुलाबी, हरे और सुनहरे किनारो के साथ भारी सजावट भी देखने को मिलती है और यही खासियत उसे सबसे अलग बनाती है। रुबीना ने इसे अपने सीरियल में पहना हुआ था। पूरे स्लीव और अलग अलग रंगों का गजब का संगम इस ब्लाउज की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इस ब्लाउज को आप अलग अलग रंग की साड़ी के साथ पहन सकती हैं और इसे बड़े समारोह में पहनना एक अच्छा विकल्प होगा। झुमका इस ब्लाउज के साथ बहुत शानदार लगेंगे।

    17. जालीदार लहँगा और ज़री वर्क वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Net Lehenga Blouse With Zari Work Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना के ऊपर यह जालीदार चोली बहुत खूबसूरत लग रही है और उन्होंने इस बहुत आत्मविश्वास के साथ पहना हुआ है। ब्लाउज के गले की डिज़ाइन योक पैटर्न वाली है। इसके सामने की ओर हमे जालीदार पैटर्न और ज़री का खूबसूरत काम दिखता है। इसके स्लीव पर भी ज़री का काम किया गया हैं। उन्होंने इस ब्लाउज को भारी झुमके के साथ पहना हुआ है। आप भी इस लहँगा चोली डिज़ाइन को खरीद सकती है और आने वाले शादियों के मौसम में पहन सकती है। इस लुक में अधिक सजावटों की जरूरत नही पड़ती क्योंकि ब्लाउज खुद में एक सुंदरता को बयां करता है।

    18. पफ स्लीव वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Puff Sleeved Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    यह महाराष्ट्रीयन लुक में रुबीना किसी बड़े दर्जे की कलाकार की भांति लग रही हैं। इस ब्लाउज के गले का आकार गोलाकार है। इसमे हमे सुनहरे पफ और सुनहरे लेस की डिज़ाइन दिखाई देती है। ब्लाउज का लेस साड़ी के किनारो से मेल खाता है जो कि सुनहरे का रंग का है। अभिनेत्री ने इस लुक के साथ पारंपरिक महाराष्ट्रीयन गहनों को पहना हुआ है। आप इस लुक को अपना सकती है या फिर इस ब्लाउज को सादे साड़ी के साथ पहन सकती हैं दोनो ही अंदाज में यह बहुत खूबसूरत लगेगा।

    19. बैंगनी ब्लाउज़ गुलाबी लेस के साथ

    Purple Blouse With Pink Lace Design by Rubina Dilaik

    इस बैगनी ब्लाउज जिसपर हमे गुलाबी कॉटन लेस जो कि किनारो पर मौजूद है और आगे की ओर भी यही डिज़ाइन दिखाई देती है आप इसे अपने साड़ी या लहँगे के साथ पहन सकती हैं। ब्लाउज के ऊपर सुंदर सजावट इसे किसी बड़े समारोह के लिए बिल्कुल उपयुक्त बनाती है। रुबीना ने इस ब्लाउज को अपने एक समारोह में पहना हुआ था। आप इस लुक के साथ झुमका पहन सकती है जैसा कि उन्होंने पहना हुआ है।

    20. सुनहरी जाली और कैप स्लीव वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Golden Jali Blouse With Cap Sleeves Saree Blouse Design by Rubina Dilaik

    रुबीना पर यह सुनहरे रंग की ब्लाउज और ट्रांसपेरेंट साड़ी बहुत खूबसूरत और शानदार लगती है। इस ब्लाउज पर हमें कैप स्लीव और जालीदार पैटर्न दिखाई देता है। इसके गले का आकार गोलाकार है तथा सुनहरे लैस और मोतियों से इसे सजाया गया है। आप इस ब्लाउज को शिफॉन साड़ी के साथ पहन सकती हैं और आप किसी भी पार्टी की शान बन जाएंगी। इसके साथ अपने पसंद के झुमके पहने। आप इसके साथ सुनहरे रंग के झुमके या साड़ी के रंग वाली झुमके पहन सकते हैं।

    तो यह सब 20 ब्लाउज के डिज़ाइन उनके स्लीव पैटर्न और गले के डिज़ाइन से प्रेरित है जिन्हें रुबीना दिलैक ने पहना हुआ था। तो देर किस बात की है जल्दी से अपने अलमारी को इन खूबसूरत ब्लाउज डिज़ाइन से भर दीजिये औऱ आने वाले हर पार्टी में अपने साड़ी लुक से सबके मन मोह लीजिये। अपनी पुरानी साड़ियों को इन स्टाइलिश ब्लाउज के जरिये एक नया लुक दीजिये। इस आर्टिकल में जैसा बताया गया है उसी प्रकार ब्लाउज डिज़ाइन को पहनिये और मेरा यकीन मानिए आपके फैशन की पूरी दुनिया कायल हो जाएगी।

  • माया अली के ‘ब्राइड एंड ग्रूम की सिस्टर’ आउटफिट गोल

    माया अली के ‘ब्राइड एंड ग्रूम की सिस्टर’ आउटफिट गोल

    जब हम बात भारतीय शादियों की करते है तो जगह से लेकर खाने के मेनू तक सब पहले से निश्चित रहता है। शादी के ठहाके हमारे परिवार वाले तब तक करते रहते है जब तक हमारी शादी न हो जाये और हमारे भाई बहन इस ठहाकों के मुख्य सचिव का काम करते हैं। हर बहन को उसके भाई बहनों के शादी को लेकर बहुत सपने होते है जितना उसे उसके खुद के शादी को लेकर नही होते।

    हर किसी के पास उसके पहनने को लेकर बहुत कम सुझाव रहते है इसलिए वे इसका अधिकार लड़कियों को ही देते है कि वे क्या पहनें।

    आपको ज्यादा भरा हुआ नही दिखना है और फिर भी सबसे आकर्षक दिखाई देना है? तो हम आपके लिए लेकर आये है दूल्हा और दुल्हन के बहनों के लिए सबसे खास कपडो का सुझाव जो कि माया अली द्वारा प्रेरित है जो कि एक पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल है। माया अली हमेशा से पारंपरिक कपडो में एक प्रेरणा का स्रोत रही है और उनका सीरियल और समारोह वाला लुक हमेशा से चर्चा में रहता है। शादी समारोह हो या छोटी मेहंदी समारोह आपके लुक का महत्व हम जानते हैं।

    एक जिम्मेदार बहन होने के नाते सारी जिम्मेदारी संभालते वक़्त हम नही चाहते कि आप अपने लुक से कोई भी समझौता करें। तो पहले से ही सब चीज़ लेकर तैयार हो जाइए क्योंकि हम आपके लिए लेकर आये है बिल्कुल नए ट्रेंड का कपड़े जो स्टाइलिश होंने के साथ ही साथ किसी भी मौके पर पहने जा सकते हैं।

    ‘ब्राइड एंड ग्रूम की सिस्टर’ आउटफिट्स

    1. अपने बहन की शादी में सबको सफेद रंग से चौका दीजिये

    Woo Them In White On Your Sister's Wedding

    पाकिस्तानी काम वाला कपड़ा और सजावट कभी भी आपको निराश नही करते। माया अली ने जो सफेद रंग की शीर वाली साड़ी सिल्वर नक्काशी वाली लेस के साथ पहनी है और बहुत थोड़े मध्य के काम वाला यह परिधान आप किसी भी दिन के शादी समारोह में पहन सकती हैं। सुबह की चमक और सफेद रंग का निखार किसी को भी अपने इस लुक से दीवाना बना सकता है। चमकदार ब्लाउज के साथ हमे मोतियों की डिज़ाइन भी देखने को मिलती है। अपने लुक को और भी सुंदर बनाने के लिए उन्होंने इस लुक के साथ सिल्वर हील्स पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने वही रंग के पोटली का भी इस्तेमाल किया है। पोटली में भी हमे भारी काम किया हुआ दिखाई देता है। यह लुक दिन के शादी समारोह या सगाई के लिए बेहतर है।

    उन्होंने गहनों के तौर पर मेल खाती झुमके औऱ कुंदन नेकलेस पहना हुआ है। कुंदन नेकलेस के मध्य में भी हमे रत्नों का गजब का संगम दिखाई देता है। अभिनेत्री ने दोनों हाथों में सिल्वर रंग की बहुत सारी चूड़ियां पहनी है जो उनके हाथों की मेहंदी को और भी खूबसूरत बना देती है। उन्होंने कम मेकअप को चुना है और होठों पर ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाई है। बालो की बात करे तो वे बहुत सरल और सामान्य है उन्होंने बस इसे बीच से दो भागों में बाट कर एक भाग को आगे रखा हुआ है। अंत मे हमे घुंघराले बाल भी दिखाई देते हैं। चूंकि यह लुक किसी भी दूल्हा और दुल्हन की बहन पर बहुत खूबसूरत लगेगा, फिर भी आप मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ नया नया प्रयोग कर सकती हैं।

    2. अपनी बहन के संगीत में इस मनमोहक लहँगे से सबको अपना दीवाना बनाइये

    Slaying Your Sister's Sangeet In A Flare Lehenga

    यह खूबसूरत परिधान जिसे माया अली ने पहना है यह शादी जैसे बड़े समारोह या संगीत समारोह में पहनने के लिए बहुत बेहतर विकल्प है। गुलाबी और पीच के रंगों से बना लहँगा हर दूल्हा और दुल्हन की बहन पहनना चाहती है। उन्होंने राजकुमारी नेकलेस को अपने इस परिधान के साथ चुना है और इसके साथ उन्होंने भारी झुमके और मांग टिका भी पहना हुआ है। इसके साथ भी उन्होंने स्मोकी आँखों को चुना और इसके साथ ब्राउन रंग की लिपस्टिक को लगाया हुआ है। उन्होंने अपने बालों का खूबसूरत जुड़ा बना कर उसमें गजरे का इस्तेमाल किया है जो उनपर बहुत शानदार लग रहा है। अगर आपको जुड़ा बनाना पसंद नही है तो आप अपने बालों को मेसी लुक भी दे सकती हैं।

    यह सुंदर लंहगा भारी काम और सुनहरे नक्काशी दार डिज़ाइन की वजह से हर दूल्हा और दुल्हन के बहनो का सपना होता है। पीच के किनारो को इस पूरे परिधान को और भी आकर्षक बनाने के लिए जोड़ा गया है। शीर दुपट्टे पर भी हमे वही गुलाबी रंग और सुनहरे धागों के साथ मिरर का काम दिखाई देता है। संगीत समारोह में डांस करते वक़्त आपका लहँगा किसी फूल की डिज़ाइन जैसा मालूम पड़ता है। पूरे स्लीव और सुनहरे जालो की डिज़ाइन वाली ब्लाउज पूरे लुक को और भी मनमोहक और मासूम बना देती है। आप इसे संगीत समारोह में मनोरंजन को जोड़ने के लिए पहन सकती हैं।

    3. मेहंदी समारोह को इस हरे पटियाला सूट के साथ यादगार बनाइये

    Making The Mehendi Memorable With A Green Patiala

    जैसे ही आप इस कपडे को देखते है आपको पता चल जाता है कि आप इसे किस समारोह में पहनने जा रहे हैं। जी हाँ, आप बिल्कुल सही हैं। माया अली ने इस हरे रंग के परिधान को संगीत समारोह के लिए चुना है। हम कितनी भी बार मेहंदी समारोह के थीम को बदलने के बारे में सोचे परंतु हम सब जानते हैं कि हरा रंग मेहंदी समारोह का प्रतीक है। आपको मेहंदी समारोह में यह कपड़ा पहनना चाहिए क्योंकि यह हर दूल्हा और दुल्हन के बहन की जरूरत को पूरा करता है। यह हरे रंग का पटियाला सूट सुनहरे पाकिस्तानी काम के साथ बहुत खूबसूरत लग रहा है। इसका दुपट्टा चौड़ा सुनहरे लेस वाला है जिसे हर लड़की पहनना चाहती है। इसके कुर्ते के कट किनारे इस सुंदरता की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाते हैं।

    मिरर काम वाले सिल्वर रंग की जूती इस लुक को और भी मनमोहक बनाते है। उन्होंने नेकलेस की जगह भारी काम वाले झुमके पहने है। यह एक अच्छा चुनाव भी है क्योंकि ऊँचे गले के कुर्ते के कारण नेकलेस के लिए ज्यादा जगह नही बचती। अपने हाथों को सुंदर बनाने के लिए उन्होंने मेल खाती चूड़ियाँ और शानदार अँगूठी पहनी हुई है। हमेशा की तरह ही उन्होंने अपने मेकअप को साधारण रखा हुआ है। उन्होंने अपने हेयर स्टाइल को खुला रखा है और हमे इसमे घुमावदार पैटर्न जिसे हम कर्ल कहते है वो देखने को मिलता है। अगर आप माया अली जितनी खूबसूरत और आकर्षक दिखाना चाहती हैं तो यह लुक आपके सभी सपनो और जरुरतों को पूरा करता है जैसा कि हर दूल्हा और दुल्हन की बहन चाहती हैं।

    4. भाई की शादी में इस लाजवाब गाऊन से सुंदरता को बिखेरिये

    Flowing With The Flare Of The Gown On Brother's Wedding

    ज्यादा पहनावा, कम पहनावे और सही पहनावे के बीच केवल एक छोटा सा ही अंतर रहता है। किसी परिधान का चुनाव करते वक़्त हम कई बार छोटी सी बारीकी को भी भूल जाते हैं जैसा कि माया अली ने अपने लुक में सभी बारीकियों को बड़ी खूबसूरती के साथ दर्शाया है। यह गहरे महरून रंग की गाउन खूबसूरती और आत्मविश्वास का अनोखा संगम हैं। इसके गोलाकार पैटर्न इसे एक शानदार लुक देते हैं। इसका रंग, पूरे स्लीव की डिज़ाइन और भारी काम की कमी ये सभी इस कपड़े को एक ऊंचे दर्जो का कपड़ा बनाते हैं। इन्ही सब खूबियों के कारण यह दूल्हा और दुल्हन के बहन के कपडो का सबसे आकर्षक विकल्प बन जाता है। इसके बोट के आकार के गले की डिज़ाइन के कारण आप अपने पसंद के झुमके पहन सकती हैं और स्लीव की डिज़ाइन इसे और भी खास बनाती है। दुपट्टे पर पतले सुनहरे लेस की डिज़ाइन इस और भी मनमोहक बनाती है। अभिनेत्री ने अपने बालों को बिल्कुल सीधा और खुला रखा है और एक तरफ से बालो में विभाजन दिखाई देता है। उन्होंने अपने मेकअप को कम रखा हुआ है और आखो को स्मोकी लुक दिया है और ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है। आप अपने मेकअप में बदलाव करके अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं। आप महरून और गहरे लाल रंग के लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप नेकलेस का इस्तेमाल कर सकती है। अभिनेत्री ने सुनहरे हील्स को पहना हुआ है जो बहुत शानदार लगता है इस परिधान के साथ। आप इस लुक के साथ अपने पसंद के हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। आप चमकदार सैंडल या जूतों का इस्तेमाल भी कर सकती है। किसी सगाई समारोह के लिए यह परिधान का चुनाव सबसे बेहतर होगा।

    5. भाई की शादी के समारोह में इस सामान्य लुक में अपनी छाप छोड़िये

    Simple Yet Elegant On Brother's Wedding Festivities

    आपको गणेश पूजा जैसे शादी के समारोह में जिस तरह के सामान्य कपडे की तलाश रहती है यह कपड़ा बिल्कुल वैसा ही है। माया अली ने तस्वीर में जो नेवी ब्लू रंग की कुर्ती पहनी है आप उसके साथ नेवी ब्लू रंग की प्लाजो जिसमे नीचे सुनहरे लेस लगे हो उसके साथ पहन सकती हैं या आप चाहे तो सुनहरे प्लाजो को भी पहन सकती हैं। शीर दुपट्टा सुनहरे काम और लेस के कारण बहुत अद्भुत लगता है और यह आपके और भी गहनों के लिए जगह भी छोड़ता है। आप इसे मेल खाती इयररिंग्स या झुमके के साथ पहन सकती हैं। तस्वीर में जो सुनहरी चूड़ियों को पहना गया है वो बहुत मनमोहक और पूरे लुक को चार चांद लगा देता है। यह परिधान आपको दूल्हा और दुल्हन की बहन के रूप में एक अलग पहचान देने का काम करता है और हर किसी को आपकी ओर देखने पर मजबूर कर देता है।

    तो ये थी 5 कपडो का संग्रह जो हमे आत्मविश्वास से भरपूर माया अली द्वारा मिलता है जिन्होने शादियों के मौसम में दूल्हा और दुल्हन के बहन के परिधान वाले सपने को साकार करके दिखाया है। उनके द्वारा प्रेरित इन परिधानों को पहनिये और उनके जैसा खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरपूर दिखिए जैसा वो हर समय दिखाई देती हैं। इन परिधान में मनमोहक लगते वक़्त अगर आपके पास कोई रिश्ता आ जाये तो हमे जिम्मेदार मत ठहराइये!

  • आपकी साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए डिज़ाइनर फ्रंट नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    आपकी साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए डिज़ाइनर फ्रंट नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    ट्रेंडिंग डिज़ाइनर ब्लाउज फ्रंट नेक डिज़ाइन आप साड़ियों के लिए जिन्हें आप शादी के मौसम में पहन सकती हैं। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए इन ब्लाउज पैटर्न का इस्तेमाल कीजिये।

    साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे सालो से महिलाओं द्वारा खासा पसंद किया जाता है। यहाँ तक कि आदमी भी अपनी औरतो को साड़ी में देखना पसंद करते हैं। ब्लाउज साड़ी का अभिन्न अंग है और अभी तक इसके बारे में अधिक जानकारी बहुत कम लोगो के ही पास है। अपने ब्लाउज के साथ प्रयोग करने के बहुत सारे तरीके हैं। अपने ब्लाउज के पिछले हिस्से की डिज़ाइन, गले की डिज़ाइन, किनारो और सब कुछ जिससे आपका साड़ी वाला लुक खास दिखे उसका प्रयोग कीजिये और अपने साड़ी वाले लुक को एक नयापन और बेहतर बनाइये।

    हमने इन 15 आगे के गले वाली ब्लाउज डिज़ाइन के साथ आपके काम को थोड़ा आसान बनाने की कोशिश की है। आप इनके साथ अपने लुक को निखार कर उन्हें पहले से बेहतर बना सकती हैं।

    डिज़ाइनर ब्लाउज की आगे के गले की डिज़ाइन

    1. झालरदार कॉलर वाली खूबसूरत ब्लाउज डिज़ाइन

    New Style Frill Collar Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images
    Designer Frill Collar Neck Blouse

    यह हल्के नीले रंग की ब्लाउज भारी सुनहरे नक्काशी दार काम और गोलाकार झालरदार कॉलर के गले की डिज़ाइन के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। यह ऐसे गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज है जिसकी खोज आप बहुत देर से कर रहे थे। तीन चौथाई भाग वाला स्लीव बहुत शानदार लगता है और स्लीव में जालीदार कपडे का इस्तेमाल इसे और भी अविस्मरणीय बनाता है। चौड़े सुहनरे नक्काशी के काम इसे और भी सुंदर बनाने का काम करते हैं। कॉलर के झालरदार डिज़ाइन साड़ी से मेल खाते है जो देखने मे बहुत मनमोहक दिखाई देता है। ब्लाउज का कपड़ा कॉटन सिल्क का है। आप इसे किसी भी पार्टी में स्टाइलिश और आरामदायक दिखने के लिए पहन सकती हैं।

    2. रूफले पैटर्न वाली बोट नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar and ruffle border photos and images 2020
    Ruffles for the borders of the blouse

    अगर आप रूफले डिज़ाइन के दीवाने है, तो यह ब्लाउज डिज़ाइन खास आपके लिए ही बनी है। जैसा कि आप जानते है रूफले पैटर्न आज कल के ब्लाउज में बहुत प्रचलित है। यह ब्लाउज डिज़ाइन में आप किसी भी साड़ी में क्लासी और फ़ैशनेबल लग सकती हैं। इस ब्लाउज के चारो ओर रूफले देखने को मिलता है। इस ब्लाउज की स्लीव कुहनियों तक पाई जाती है। इसमे हमे सुनहरे नक्काशी के खूबसूरत काम दिखाई देते है हर तरफ जो इसे किसी भी शादी समारोह के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

    3. वी नेक और चाइनीज़ कॉलर के साथ अपनी चमक बिखेरिये

    New Style V neck Designer Blouse neck designs with different sleeve chinese collar photos and images 2020
    Designer V- front neck blouse with Chinese collar

    यह वी के आकार के गले की डिज़ाइन वाली ब्लाउज हमे चाइनीज़ कॉलर के साथ दिखती है जो बेहद खास और आकर्षक है। इसे आप शीर की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस ब्लाउज की खासियत इसके ऊपर किये गए लाजवाब काम का नमूना है। आप इसे किसी भी मेल खाती हल्के रंग वाली साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इसके चाइनीज़ कॉलर इस कपड़े को बहुत खास और आकर्षक बना देते हैं। इस साड़ी के किनारो पर कट का बेहतरीन पैटर्न दिखाई देती है जो ब्लाउज के नक्काशी वाले काम से मेल खाती है। इसकी स्लीव कुहनियों तक पाई जाती हैं। इस वी आकार के गले की डिज़ाइन को आप किसी चोकर नेकलेस से सजा सकती हैं। चाइनीज़ कॉलर की खासियत यह होती है कि आपको इसके साथ किसी भारी इयररिंग्स को पहनने की जरूरत नही होती। छोटे बूंदी वाले झुमके भी खूबसूरत लगते हैं।

    4. ऊँचे बंद गले कि डिज़ाइन के साथ मेहंदी समारोह के लिए तैयार हो जाइए

    Green New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020 closed high neck pattern
    Closed high neck blouse with full length ruffle sleeves

    शादी समारोह में अगर आप मेहंदी कार्यक्रम में जा रही हैं तो यह कपड़ा आपके लिए बहुत बेहतर विकल्प है। इसके गले की डिज़ाइन ऊपर तक बंद पाई जाती है जिसे आप अपनी किसी भी मेल खाती साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस ब्लाउज के गले के पास वाले भाग में हमे नक्काशी दार डिज़ाइन दिखाई देती है। यही डिज़ाइन हमे कंधो और स्लीव पर भी देखने को मिलती है। इसमे लंबे स्लीव और अंत मे झालरदार डिज़ाइन दिखाई देती हैं। जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है यह ब्लाउज सिल्क की साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगेगा।

    5. लाजवाब सेक्विन ब्लाउज चोकर नेक स्टाइल में

    New Style Designer Blouse front neck designs with choker neck style sequin blouse different sleeve collar photos and images 2020
    Choker style neck in sequin

    सेक्विन ब्लाउज को हम पहले से फैशन में देखते आ रहे है और इसे पहनने का अंदाज और तरीके में फर्क देखने को मिलता है। जबकि अगर पैटर्न के लिहाजे से फैशन की बात करे तो यह चोकर अंदाज वाली नेक पैटर्न बहुत प्रचलित है। यह ब्लाउज आपको भीड़ में भी एक अलग पहचान देती हैं। इसके स्लीव पर हमें सुनहरे स्ट्राप की डिज़ाइन और चोकर नेक का पैटर्न दिखाई देता है। साड़ी का किनारा ब्लाउज से मेल खाता हुआ दिखाई देता है। यह ब्लाउज सादे साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगता है। यह ब्लाउज अपने आप मे बहुत आकर्षक लगता है और यह आपके लुक को भी आकर्षक बना देता है। छोटे बूंदी के आकार की इयररिंग्स इस लुक को पूरा करने का काम करेगी।

    6. सामान्य परंतु मनमोहक वर्गाकार गले की डिज़ाइन

    New Style Square neck Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Square neck blouse with full net sleeves

    यह वर्गाकार गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज उन लोगो को बेहद पसंद आएगा जिन्हें अपना लुक सरल के साथ स्टाइलिश बनाना चाहते हैं। इसका लुक सादा होते हुए भी बहुत अविस्मरणीय लगता है। इसके स्लीव लंबे और फैब्रिक नेट से बने हुए है। इस ब्लाउज के स्लीव पर धागों की कमाल की कारीगरी देखने को मिलती है जो इस ब्लाउज को और भी कमाल का लुक प्रदान करती है। जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है यह ब्लाउज मुलायम सिल्क साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगेगा जिसके किनारो पर चौड़े लेस लगे हुए हो। आप इसके साथ चोकर या राजकुमारी अंदाज में नेकलेस पहन सकती हैं। इयररिंग्स आपके लुक को और भी आकर्षक बना देते हैं।

    7. शीर योक पैटर्न के साथ बंद सेक्विन कॉलर की डिज़ाइन

    Sheer yoke New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Sheer yoke blouse with closed stand collar

    हम सभी को यह बात माननी पड़ेगी की यह आगे के गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज किसी खूबसूरत अप्सरा जैसा लग रहा है। इसमे हमे शीर योक पैटर्न और पूरे बंद गले के साथ कॉलर की डिज़ाइन देखने को मिलती है। इसमे सेक्विन कॉलर पाया जाता है जो इसे अद्भुत सुंदरता प्रदान करने का काम करता है। ब्लाउज पर गहरे धागों का काम दिखाई देता है। ब्लाउज और साड़ी दोनो पर पतले किनारे पाए जाते हैं। ब्लाउज सादे शिफॉन साड़ी के साथ बहुत शानदार लगेगा जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है। आप इस लुक के साथ छोटी बूंदी के आकार की इयररिंग्स पहन सकती है जो आपको और भी मनमोहक बनाता है।

    8. वर्गाकर आकार वाली गले की डिज़ाइन वाली शानदार ब्लाउज

    New Style Designer Blouse front neck designs with Cold shoulders and square neck different sleeve collar photos and images 2020
    Cold shoulder sleeves with square neck pattern

    इसके स्लीव के झालरदार पैटर्न आपको इसे अपनी आलमारी में जोड़ने के लिए मजबूर कर देते हैं। इस ब्लाउज में हमे वर्गाकर गले की डिज़ाइन और कटे हुए कंधो की डिज़ाइन दिखाई देती है। इसके स्लीव पर हमें ट्यूबलाइट लेस देखने को मिलती है जी इसकी खासियत है। इस ब्लाउज डिज़ाइन के साथ पारदर्शी साड़ी बहुत बेहतर और खूबसूरत विकल्प होगा। तो मेरी सलाह यही है कि आप इसे पारदर्शी साड़ी के साथ पहनिये जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है। आप इस लुक के साथ राजकुमारी नेकलेस को पहन सकती हैं। आप इसके साथ इयररिंग्स भी पहन सकती हैं। तो जल्दी कीजिये और इस लुक को अपने संग्रह में जोड़ लीजिये।

    9. लाजवाब साटिन के साथ गोलाकार गले की डिज़ाइन

    New Style Designer Blouse front neck designs with round neck and balloon sleeves different sleeve collar photos and images 2020
    Round neck pattern with net half-balloon sleeves

    आप भी इस शानदार लुक को हमारे बताये तरीको के अनुसार पा सकते हैं। बेहतरीन हस्तकला वाले इस ब्लाउज में हमे गोलाकार गले की डिज़ाइन और जालीदार कपड़े का उपयोग दिखाई देता है। ब्रेसलेट के आकार वाले यह आधे स्लीव की बलून की डिज़ाइन इसे हर तरह से सपनो के लुक वाला ब्लाउज बनाते हैं। जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है इस ब्लाउज को आप सादे साटिन साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आप इसके साथ अपने पसंद की सामान्य मेल खाती इयररिंग्स पहन सकती हैं जो आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना देगा। तो इस डिज़ाइन के साथ अपने लुक को और भी निखारिये।

    10. मनमोहक नीले रंग की फ्लैट कॉलर ब्लाउज डिज़ाइन

    New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020 blue collar blouse
    Blue flat collar blouse for cotton sarees

    यह गहरे नीले रंग तथा कॉटन के कपड़े से बना यह फ्लैट कॉलर वाला ब्लाउज आपके अंदर के उमंग को दर्शाता है। यह वही है जिसकी तलाश आप अपने आफिस के किसी खास पार्टी के लिए कर रही थी। इसके कॉलर फ्लैट पाए जाते है और स्लीव की लंबाई कुहनियों तक होती है। कॉलर के दोनों भागो पर हमें फूल की डिज़ाइन दिखाई देती है जो इस ब्लाउज को सुंदरता के शिखर पर ले जाती है। इसमे कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है और यह किसी चौड़े किनारो वाली कॉटन के साड़ी के साथ खूबसूरत लगेगी। आप इसे भारी स्टड इयररिंग्स के साथ पहन सकती हैं।

    11. जैकेट ब्लाउज को पहनने का लाजवाब अंदाज

    jacket blouse New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Ocean green jacket blouse with mirror work

    यह जैकेट डिज़ाइनर ब्लाउज हाल ही में ट्रेंड में आया है। भारी सजावटों से भरे जैकेट के अंदर हमे सामान्य गोलाकार गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज देखने को मिलता है। समुद्र के हरे रंग वाले जैकेट पर हमें भारी मिरर का काम देखने को मिलता है। इस जैकेट की स्लीव बहुत लंबी होती है और इसे आप ऊपर की ओर मोड़ भी सकती हैं। यह छोटे आकार की खुली हुए जैकेट है जो आपके लुक को कूल बनाती है। इसे आप सादे साड़ी के साथ पहन सकती है क्योंकि भारी साड़ी के साथ यह बहुत अजीब लगेगा। आप इस लुक को पूरा करने के लिए चोकर नेकलेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। सामान्य स्टड इयररिंग्स इस लुक को और भी शानदार बना देंगे।

    12. लंबे ब्लाउज स्लीव के प्यार में

    Long blouse New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Long blouse with a chic look

    क्या आप रोज के ब्लाउज डिज़ाइन से बोर हो गए हैं? यह ब्लाउज डिज़ाइन आपके कूल और नए लुक वाले ब्लाउज की तलाश को समाप्त कर देता है। इस ब्लाउज के गले की डिज़ाइन बेहद सामान्य है जो इसे अजीब बनने से रोकती है और आप इस स्टायलिश ब्लाउज को किसी भी पार्टी में पहन सकती हैं। इस लंबे ब्लाउज में हमे छोटी स्लीव दिखाई देती है। साड़ी और ब्लाउज दोनो के लिए कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। यह आपके सामान्य कॉटन साड़ी में भी फैशन और स्टाइल को जोड़ देता है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए आप तस्वीरे में दिखाए अनुसार लंबे इयररिंग्स पहन सकती हैं।

    13. खूबसूरत बिना स्लीव वाली योक ब्लाउज डिज़ाइन

    New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020 Sleeveless sheer yooke blouse
    Sleeveless sheer yoke blouse design

    शीर योक डिज़ाइन वाले ब्लाउज फैशन में थोड़ा देर से आये है, परन्तु जब ये आ ही गए है तो बेशक ये लंबे समय तक फैशन में रहने वाले हैं। यह आगे के गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज ऐसी चीज है जिसकी जरूरत आपकी अलमारी को थी। पहली फ़ोटो में ब्लाउज को खूबसूरत लेस के साथ एक लाइन में सजाया गया है। तो वही दूसरी तस्वीर में हमे ब्लाउज के किनारे ब्लाउज के कपडो से ही बने मिलते हैं। ब्लाउज में हमे गोलाकार गले का पैटर्न देखने को मिलता है और बिना स्लीव वाला यह सुंदर ब्लाउज कम उम्र की महिलाओं द्वारा पसंद किया जाता है। अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए आप अपने पसंद की इयररिंग्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    14. अपने फैशन को इस नौच कॉलर वाले ब्लाउज डिज़ाइन से हमेशा ऊँचा रखिये

    Notched collar New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Classic notched collar

    इस नवीनतम कॉलर के निशान वाले गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज आपको एक अनोखेपन का अहसास दिलाता है। अगर आपको विश्वास है कि आप किसी भी फैशन ट्रेंड में खूबसूरत लग सकती हैं तो यह ब्लाउज डिज़ाइन आपके लिए ही बना है। आप इस कॉलर के निशान वाले गले की डिज़ाइन वाले ब्लाउज को किसी भी शादी या पार्टी में अपने स्टाइल के साथ पहन सकती हैं। यह डिज़ाइन सिल्क और कॉटन साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगेगा। आप इसे डिज़ाइनर कॉलर वाले ब्लाउज को पहन सकती है या जैसा कि दूसरे तस्वीर में दिखाया गया है इसे सादा रख सकती हैं। चन्देलीर इयररिंग्स के साथ आपके गले और भी सुंदर लगते हैं।

    15. बोट नेक ब्लाउज डिज़ाइन में सरलता सुंदरता के शिखर पर

    boat neck, pleated sleeves trending latest New Style Designer Blouse front neck designs with different sleeve collar photos and images 2020
    Simple boat neck blouse design

    इस बोट नेक ब्लाउज डिज़ाइन में आपके अंदर की महिला को चमकने का मौका दीजिये। अगर आप अपनी अगली साड़ी साउथ सिल्क खरीदने वाली है तो यह डिज़ाइनर फ्रंट नेक ब्लाउज डिज़ाइन आपको बेहद पसंद आएगा। इस डिज़ाइन की सरलता बेहद अविस्मरणीय है। किसी भी पूजा, पार्टी या शादी के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। इस ब्लाउज में हमें कुहनियों तक कि लंबाई वाले बेल स्लीव दिखाई देते है। इस ब्लाउज पैटर्न के साथ आपको नेकलेस पहनने की कोई जरूरत नही है, बस चन्देलीर इयररिंग्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

    तो यह थी 15 शानदार डिज़ाइनर आगे के गले की डिज़ाइन वाला ब्लाउज जिसे आप शादी, पार्टी या अन्य मौको पर अपने खूबसूरत साड़ी वाले लुक के साथ पहन सकती हैं। यह स्टायलिश पैटर्न वाले ब्लाउज आपको बहुत सारी तारीफे बटोरने में मदद करेंगे। तो इंतेजार मत कीजिये बस जाइये और इन्हें ले आइये।

  • भारी साड़ी के लिए बैक नेक ब्लाउज डिजाइन्स

    भारी साड़ी के लिए बैक नेक ब्लाउज डिजाइन्स

    ऐसा सिर्फ एक ही परिधान है जिसमे आप पारंपरिक लुक के साथ ही साथ हॉट भी दिख सकती हैं। जाहे वो शादी हो, कोई ऑफिस की पार्टी हो या कोई छोटी पार्टी हो सबके लिए साड़ी एक बहुत अच्छा विकल्प है। परंतु, एक साड़ी का सबसे महत्वपूर्ण भाग क्या होता है? उसका कपड़ा? उसका काम? उसे पहनने का अंदाज या तरीका? खैर, यह सभी किसी भी साड़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण भाग है पर जो सबसे असरदार चीज़ है वो है आपके ब्लाउज।

    ब्लाउज ऐसी चीज़ है जो आपकी साड़ी में नयेपन के साथ ही एक क्लासी लुक देता है। किसी भी साड़ी का लुक ज्यादातर उसके ब्लाउज पर ही निर्भर करता है। एक ही साड़ी को आप खड़े कॉलर के साथ अपने आफिस मीटिंग में और डिज़ाइनर स्लीव और बैकलेस ब्लाउज के साथ ऑफिस पार्टी में पहनी सकती हैं। तो आपको आपके स्टाइल में मदद करने के लिए हम लेकर आये हैं 15 बैक ब्लाउज डिज़ाइन क्योंकि यह ब्लाउज का एकमात्र ऐसा भाग होता है जो लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।

    भारी साड़ी ब्लाउज बैक नेक डिज़ाइन के साथ

    1. गोलाकार खिड़की की पैटर्न वाला बैक ब्लाउज डिज़ाइन

    Round Neck With Designer Window Back

    यह मीडियम स्लीव वाली और गोलाकार गले की डिज़ाइन वाला यह ब्लाउज आपके भारी भरकम काम वाले साड़ी के साथ बहुत सुंदर और पारंपरिक लगता है। ब्लाउज के किनारो पर साड़ी से मैच करते हुए सुनहरे लेस लगे हुए है। इन लेसो पर हमें झूमर भी दिखाई देते हैं। आप इस ब्लाउज को भारी साड़ी के साथ शादी समारोह में पहन सकती हैं।

    2. स्लिट की डिज़ाइन वाला खूबसूरत ब्लाउज

    Back Slit Blouse Neck Design

    कुहनी तक के स्लीव वाली यह ब्लाउज़ बहुत सुंदर दिखाई देती है। इसमे हमे गोलाकार गले का पैटर्न देखने को मिलता है। इसके पिछले भाग में हमे एक छोटी स्लिट की डिज़ाइन भी दिखाई देती है जो इसकी खासियत भी मानी जाती है। आप इस ब्लाउज को असम साड़ी या कांजीवरम साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

    3. खिड़की की डिज़ाइन के साथ झुमर लाजवाब संगम

    Window Style Back With Designer Tassles

    इस ब्लाउज में हमे नाव के आकार के गले की डिज़ाइन और पिछले भाग में गोलाकार खिड़की की सुंदर डिज़ाइन भी दिखाई देती है जो किसी भी भारी सिल्क साड़ी के लिए बहुत खूबसूरत विकल्प है। इसमे हमे झूमर भी दिखाई देते है जिनमें आप अपने पसंद के शब्द लिखवा सकती हैं। आप इस ब्लाउज को केरला सिल्क साड़ी के साथ किसी भी पूजा पार्टी में पहन सकती हैं।

    4. रस्सियों की पैटर्न वाला खूबसूरत बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Bottom Strings Potli Button Blouse

    इस ब्लाउज में हमे गोलाकार सजावटों वाला नेक डिज़ाइन देखने को मिलता है। सुनहरे और गुलाबी काम और कटाई वाले किनारो के काम वाली यह ब्लाउज किसी भी शादी समारोह में पहनने के लिए बहुत अच्छा सुझाव है। इसमे हमे पोटली बटन ऊपर के कट भाग में लगे दिखाई देते है और नीचे की ओर 2 रस्सियां भी लगी दिखाई देती है। मेल खाते हुए झुमर इसमे लगे हुए है और कुहनियों तक कि स्लीव भी पाई जाती है।

    5. सामान्य एक रस्सियों के पैटर्न वाला ब्लाउज डिज़ाइन

    Classic Single String Blouse

    यह सामान्य एक रस्सियों वाली ब्लाउज है और इसमें सुनहरे लेस और सुनहरे झुमर दिखाई देते है। इसके छोटे स्लीव इसको और भी आकर्षक और ट्रेंडी बनाते है। आप इस ब्लाउज को किसी भी सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती है और इस तरह आप किसी भी समारोह या पार्टी में चार चांद लगाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।।

    6. मोर के कट वाला सुंदर बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Designer Peacock Cut Pattern Blouse

    यह लाल रंग का ब्लाउज हमे गोलाकार गले की डिज़ाइन के साथ दिखता है और इसमे गुजराती धागों की कलाकृति भी देखने को मिलती है। इसके पिछले भाग में हमे मोर की आकृति वाली डिज़ाइन और बहुत सारी मोतियों की सरंचना भी देखने को मिलती है। यह पारंपरिक जालीदार और चौड़े किनारों या लेस वाली साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगता है। आप इसे किसी बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों या शादी समारोह में पहन सकती हैं। गुजराती महिलाएं ज्यादातर इसे नवरात्रि के समय पहनती है।

    7. बहुत सारे कट पैटर्न वाला ब्लाउज डिज़ाइन शादियों के लिए

    Multiple Cut Pattern For Weddings

    यह हॉट गुलाबी ब्लाउज जिसकी स्लीव कुहनी के आगे तक पाई जाती है उसे अपने किसी सादे चौड़े किनारो वाली साड़ी के साथ पहन सकती हैं। ब्लाउज के भारी काम और चमकदार साड़ी इसे किसी बड़े समारोह में लिए उपयुक्त बनाते हैं। यह साड़ी आपको पारंपरिक लुक के साथ साथ आकर्षक लुक भी देती है जिससे सभी की निगाहें सिर्फ आपकी ओर ही रहेंगी।

    8. गोलाकार गले और एक रस्सी वाला बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Round Back With Single String Design

    गोलाकार गले की डिज़ाइन और सुनहरे मोतियों वाले लेस वाली यह ब्लाउज किसी भी पूजा या पार्टी में आपको खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। इसके छोटे पफ की डिज़ाइन इस ब्लाउज को और भी पारंपरिक बनाते है। यह ब्लाउज महाराष्ट्र में बहुत प्रचलित है और इसे ज्यादातर मराठी महिलाओं द्वारा पहना जाता है।

    9. बंद गले वाला खूबसूरत रस्सियों से भरी बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Closed Neck With Multiple Strings Back

    सुनहरे काम और भारी सजावटों से बनी यह ब्लाउज आपको अंधेरो में भी उजाला बन कर चमकदार बना देगा। ऊपर की ओर झुमके लगे हुए है जो इस ब्लाउज को और भी सुंदर बना देते है। इसके किनारो पर सुनहरे पाइप का भी इस्तेमाल किया गया है। इस ब्लाउज को साढ़े साड़ी के साथ पहनना चाहिए क्योंकि आपके ब्लाउज के सजावटी काम सारा आकर्षण लाने का काम करते हैं। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते है कि इस ब्लाउज के साथ सुनहरे सादे साड़ी का उपयोग किया गया है।

    10. शीर पैटर्न वाला बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Sheer Net Back Blouse

    यह शीर बैक डिज़ाइन वाली ब्लाउज ऐसी डिज़ाइन है जो बहुत समय से फैशन की दुनिया मे कायम है। इसे महिलाओं और लड़कियों द्वारा पसंद किया जाता है। शीर डिज़ाइन की खासियत यह है कि इसे पारंपरिक और आधुनिक दोनो भी तरीको में डिज़ाइन किया जा सकता है। यह एक पारंपरिक डिज़ाइन वाली ब्लाउज है जिसमे हमे कुहनियों तक कि स्लीव दिखाई देती है। इसके मध्य में हमे खूबसूरत कट पैटर्न भी दिखाई देता है।

    11. गहरे गले और सुंदर डिज़ाइनर कट वाला बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Classic Deep Neck With Designer Cut Back Blouse

    अद्भुत केवल यही शब्द इस ब्लाउज की सुंदरता को बयां कर सकते हैं। इस ब्लाउज को बड़ी ही बारीकियों से डिज़ाइन किया गया है जो आपके लुक को और भी मनमोहक बना देते हैं। इसके चमकदार रंग और कटाई के काम आपकी साड़ी को और भी शानदार बनाते है। सभी की निगाहें आपके ब्लाउज के पिछले हिस्से की ओर खींचने के लिए उसकी स्लीव को छोटा रखा गया है।

    12. बोट नेक और गाँठो वाला बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Boat Neck With Knotted Back Design blouse

    एक सामान्य ब्लाउज डिज़ाइन जिसे आप साड़ी के अनुसार किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। गाँठो वाले बैक के साथ यह आपकी किसी भी साड़ी पर खूबसूरत लगेंगे। नाव के आकार के गले की डिज़ाइन और कुहनियों तक के स्लीव वाली यह ब्लाउज डिज़ाइन बेहद आकर्षक और आखो को लुभाने वाली लगती है। यह ब्लाउज आपके किसी भी साड़ी के साथ शानदार लगेगा। इसमे चौड़े सुनहरे किनारो वाली डिज़ाइन भी देखने को मिलती है। आप को जब भी किसी मौके के लिए तैयार होना है तो आप इस ब्लाउज को चुन सकती हैं।

    13. दो रंगों वाला खूबसूरत बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    Double Colored Back Blouse Design

    यह एक ऐसा ब्लाउज डिज़ाइन है जो आपकी साड़ी की सामान्य सुंदरता को उभारने का काम करता है। आप इस ब्लाउज को अपनी किसी भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। यह डिज़ाइन आपके ब्लाउज में मौजूद सभी तीनो रंगों को निखारने का काम करता है। खूबसूरत सुनहरे सजावटों का काम और इसके ऊपर का काम आपको इसे अपने अलमारी में रखने के लिए मजबूर कर देता है। छोटे स्लीव इस लुक को और भी ज्यादा मासूम बना देते हैं।

    14. वर्गाकार गले और पोटली बटन की डिज़ाइन वाला ब्लाउज

    Square Neck Potli Buttoned Back Blouse Design

    क्या आप पोटली बटन के दीवाने है? तो ऐसा लगता है ये डिज़ाइन आपके लिए ही बना है। हमे वर्ग के आकार वाला गले की डिज़ाइन भी देखने को मिलती है। इसके किनारो पर पोटली बटन लगे दिखाई देते है जो आपके सिल्क की साड़ी के लिए बहुत खूबसूरत चुनाव है। छोटे स्लीव तथा सुनहरे लेस के साथ गुलाबी रंग के पाइप इसके लुक को और भी मनमोहक बना देते है।

    15. वी आकार वाले बैक नेक ब्लाउज डिज़ाइन

    V-neck Back Blouse Design

    वी आकार के गले की डिज़ाइन महिलाओं के बीच खासा पसंद किया जाता हैं। वी नेक ब्लाउज, पतले रस्सियों और सामान्य झूमरों के साथ किसी भी भारी भरकम काम वाली साड़ी के साथ बहुत अद्भुत लगेगा। आपके गले के पास पाइप पैटर्न के साथ जा सकते है या मेल खाते हुए लेस भी बहुत सुंदर लगेंगे। वी नेक डिज़ाइन हल्के कपड़ो पर बनाया जाता है क्योंकि हल्के कपड़ो पर डिज़ाइन करना बहुत सरल होता है। आप अपनी साड़ी के अनुसार किसी भी मौके पर पहन सकती हैं।

    तो यह थी 15 शानदार ब्लाउज नेक और बैक डिज़ाइन का सुझाव आपकी भारी डिज़ाइनर साड़ी के लिए। आप इसमे से अपने पसंद वाली साड़ी चुन सकती है या इसमे से सभी को अलग अलग साड़ी के साथ पहन सकती है। आप इसके कपड़े, लेस और रंग के आधार पर भी इसका चुनाव कर सकती है। बस अपने दोस्तों को ये बताना मत भूलिए कि आपको यह सभी ब्लाउज डिज़ाइन का सुझाव कहा से मिला क्योंकि मुझे यकीन है कि जब आप इन्हें पहन कर अपने दोस्तों के बीच जाएंगी तो वे आपसे आपके स्टाइल हीरोइन के बारे में जरूर पूछेंगे।

  • दुल्हनों के लिए खास बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिजाइन्स

    दुल्हनों के लिए खास बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिजाइन्स

    मग्गम काम वाली ब्लाउज डिज़ाइन पर हमें भारी भरकम कढ़ाई का काम दिखाई देता हैं। हर दुल्हन एक सुंदर और आकर्षक ब्लाउज और लहँगा डिज़ाइन की चाहत अपने खास दिन के लिए करती है और यह खास दिन उसकी शादी का दिन होता हैं। लेकिन डिज़ाइनर ड्रेस लेना हर किसी के बस में नही होता खासकर जब बात ब्लाउज की आती है।

    तो दुल्हनो के उन सभी परेशानियों का हल हम लेकर आये हैं। तो नीचे आर्टिकल में हमे आपके लिए लेकर आये है मग्गम या भारी भरकम कढ़ाई के काम वाली ब्लाउज डिज़ाइन जिसे निवेथा अरुण कुमार ने डिज़ाइन किया है। यह सभी डिज़ाइन अपने आप मे बहुत अनोखी है। हर एक डिज़ाइन एक दूसरे से सभी बातों में अलग है।

    ब्लाउज के पिछले हिस्से में जालीदार कपड़े और डिज़ाइन को बड़ी ही खूबसूरती के साथ बनाया गया है जो सच मे बहुत खूबसूरत लगते हैं। उनके शादी से जुड़ी कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार इन डिज़ाइन को जरूर देख लीजिए।

    दुल्हनों के लिए खास बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिजाइन्स

    1. दुल्हनों की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन राजस्थानी लुक के साथ

    Bridal Maggam Work Blouse With Rajasthani Look

    यह डिज़ाइन बहुत सरल और बेहद आकर्षक हैं। इसमे डिज़ाइनर ने खूबसूरत रत्नो और धागों के काम करके इस ब्लाउज को राजस्थानी लुक देने की कोशिश की है। इस ब्लाउज की खासियत यह है कि इसके हर भाग को बड़ी ही बारीकी के साथ बनाया गया है।

    2. दिल के कट और डिज़ाइन के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Heart Cuts And Design

    यह ब्लाउज डिज़ाइन दिल के कट और डिज़ाइन के कारण और भी आकर्षक और मनमोहक लगती हैं। इसमे बहुत अधिक डिज़ाइनर काम का इस्तेमाल नही किया गया है। इसमे लेस के तौर पर दिल वाली डिज़ाइन का उपयोग किया गया है। इसके स्लीव पर दिल के आकार का सुंदर कट देखने को मिलता है जो बहुत ही अविश्वसनीय दिखाई देता है। जो अपने ड्रेस के लिए सरल और सामान्य लुक चाहती है उनके लिए यह ब्लाउज का विकल्प बहुत शानदार होगा।

    3. अंडाकार कट डिज़ाइन के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज़ डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Multiple Oval Cuts

    इस ब्लाउज डिज़ाइन का रंग बेहद मासूम और कोमल लगता है और इसमे अंडाकार कट इसकी मासूमियत को और भी बढ़ा देते हैं। इस ब्लाउज के किनारो और ऊपरी भाग पर ही हमे कारीगिरी दिखाई देती हज और बाकी के भाग को सामान्य ही रखा गया है। इस डिज़ाइन की खासियत यह है कि इसे बहुत छोटा और सरल बनाया गया है। और यही इसे आकर्षक और खूबसूरत बनाती है।

    4. राजकुमारी लुक के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Princess Look

    इस ब्लाउज का लुक बहुत ही शानदार है। इस ब्लाउज का रंग हल्का गुलाबी है और इसमे सफेद रत्नों को जोड़ा गया है जो आपको राजकुमारी का लुक देते हैं। ब्लाउज के पूरे भाग को खूबसूरत फूलो से सजाया गया है। जालीदार भाग में कुछ बड़े फूलो को भी बनाया गया है। इस ब्लाउज की स्लीव की लंबाई आधी होती है। इस ब्लाउज के अंत मे आड़ी टेड़ी रेखाओं की डिज़ाइन बनाई गई है और इसमे काँच का भी उपयोग किया गया है जो इसके लुक को खूबसूरत बनाती है।

    5. शाही लुक के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With A Royal Look

    यह ब्लाउज डिज़ाइन बहुत शाही लगता है चाहे आप इसे गले की डिज़ाइन की ओर देखिए या स्लीव की डिज़ाइन की ओर देखिए। डिज़ाइनर ने इस ब्लाउज को बनाने में बहुत मेहनत की है। एक जैसी डिज़ाइन हमे पूरे ब्लाउज में देखने को मिलती है। इस ब्लाउज के गले की डिज़ाइन में सामान्य रेखाओं और रत्नों का उपयोग किया गया है जो इसे खूबसूरत लुक प्रदान करते हैं। अगर आपको सरल और सुंदर ब्लाउज की खोज है तो यह ब्लाउज आपके शादी के लिए बहुत बेहतर विकल्प हो सकता है।

    6. अनोखी कट और डोरी पैटर्न के साथ दुल्हनों की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Usual Cut And Dori

    यह ब्लाउज डिज़ाइन सामान्य कट और डोरी पैटर्न के साथ बहुत आकर्षक लगती है। यह डिज़ाइन बहुत सुंदर और सरल है किंतु इसके बैक नेक डिज़ाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह सरल होते हुए भी सबसे अनोखी और खास ब्लाउज डिज़ाइन है। इसमे बहुत बारीक कढ़ाई की कारीगरी देखने को मिलती है जो नेक के चारो ओर लेस के पैटर्न में दिखाई देती है।

    7. सामान्य जालीदार बैक के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Simple Net Back

    इसमे हमे बहुत सुंदर बारीक कढ़ाई का काम और पिछले भाग में दिल के कट की डिज़ाइन हर जगह दिखाई देती है। यह ब्लाउज का सरल और आकर्षक अंदाज सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसमे अधिक डिज़ाइनर काम का उपयोग नही किया गया है। इसमे दिल के कट डिज़ाइन को ब्लाउज के चारो ओर लेस की तरह इस्तेमाल किया गया है। इसके स्लीव पर भी हमे दिल के कट की डिज़ाइन देखने को मिलती है जो इसके लुक को पूरा करती है। यह ब्लाउज उन्हें बेहद पसंद आएगा जिन्हें सरल और मासूम लुक पसंद आता हो।

    8. सादगी के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Simplicity

    इन ब्लाउज का लुक पिछले और स्लीव के तरफ से देखने पर बहुत आकर्षक और मुलायम लगता है। डिज़ाइनर ने इस ब्लाउज को बनाने के लिए बहुत अधिक मेहनत की है। ब्लाउज के सभी भागों में हमे एक जैसी डिज़ाइन देखने को मिलती है। इसके गले में हमे केवल रेखाएं और सुंदर रत्नों की सजावट देखने को मिलती है। आप अपने शादी में इस ब्लाउज का चुनाव कर सकती है अगर आपको सादगी पसंद है।

    9. गहरे बैक गले के साथ दुल्हनों की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Deep Back Neck

    यह ब्लाउज डिज़ाइन बहुत सुंदर दिखाई देती है। इसके पिछले भाग में हमे भारी कढ़ाई का काम बहुत से सादगी के साथ दिखाई देता है। यह डिज़ाइन बहुत सरल है और इसी के साथ पहली नजर में यह बहुत आकर्षक भी लगता है। इसके गले की ओर हमे हल्के कढ़ाई का काम तो वही स्लीव पर हमें भारी कढ़ाई का काम देखने को मिलता है। सामान्यत डिज़ाइनर ने ब्लाउज के सभी किनारो को सादगीपूर्ण रखना चाहा है।

    10. खिड़की गले की डिज़ाइन के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Window Neck Design

    इसके बैक नेक के अलग और अनोखे अंदाज की वजह से यह ब्लाउज डिज़ाइन बहुत खास बन जाती है। इस ब्लाउज डिज़ाइन में डिज़ाइनर ने इसे भारी डिज़ाइन देने में बहुत अधिक मेहनत नही बल्कि इसकी जगह उसने इसे सामान्य रखा है। तो इससे दुल्हनो को अधिक वजन का अहसास नही होता। हमे नेक और स्लीव के किनारो पर एक जैसा ही काम देखने को मिलता है।

    11. अंडाकार कट डिज़ाइन के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Oval Cut Back Neck

    इस ब्लाउज का कट बेहद मासूम और इसकी डिज़ाइन और सभी ब्लाउज डिज़ाइन से अलग दिखाई देती है। इस ब्लाउज में हमे किनारो पर बारीक कढ़ाई का काम देखने को मिलता है और इसके बाकी के भाग सामान्य रखे गए हैं। इस ब्लाउज डिज़ाइन की खासियत यह है कि इसे बहुत बारीक और सरल बनाया गया है। यही खूबी इसे रचनात्मक और आकर्षक बनाती है।

    12. रानी लुक के साथ दुल्हनो के लिए बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Queen Look

    इस ब्लाउज डिज़ाइन का लुक बहुत ही भव्य लगता है। यह बहुत ही खूबसूरत है और आपको रानी जैसा लुक प्रदान करता है। इसके डिज़ाइन और पैटर्न को रानी की सुंदरता और भव्यता को ध्यान में रख कर डिज़ाइन किया गया है। इसके रंग को भी इसी हिसाब से चुना गया है, एक शाही लाल रंग। बैक नेक और स्लीव के कट डिज़ाइन पैटर्न इसके लुक को और भी मनमोहक बना देते हैं। यह पूरे परिधान को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। जिसे भव्य शाही अंदाज और रानी जैसा लुक पसंद आता है वे ब्लाउज डिज़ाइन को चुन सकती हैं।

    13. दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work green Blouse design

    इस ब्लाउज डिज़ाइन का लुक बहुत ही भव्य है चाहे आप इसे बैक नेक की तरफ से देखे या फिर स्लीव की डिज़ाइन की तरफ से। डिज़ाइनर ने इस ब्लाउज को डिज़ाइन करने में बहुत मेहनत का इस्तेमाल किया है। पूरे ब्लाउज पर हमें एक जैसी डिज़ाइन देखने को मिलती है। इसमे पिछले हिस्से में हमे छोटे और बड़े रत्नों का डिज़ाइन और पैटर्न दिखाई देता है जिसे बनाने में डिज़ाइनर ने बहुत अधिक मेहनत की है। आप इसे शादी समारोह के लिए चुन सकती हैं।

    14. फूलो की पंखुड़ियों के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Flower Petals

    बारीक कढ़ाई के काम के साथ फूलो की पंखुड़ियों वाली खूबसूरत और मासूम ब्लाउज डिज़ाइन बेहद शानदार लगती है। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं कि इसके रंग का चुनाव और इसपर बने डिज़ाइन इसे एक मासूम लुक देने का काम करते हैं। पूरे ब्लाउज को बहुत ही सरल और सामान्य रखा गया है। अधिक मेहनत इसके बैक नेक डिज़ाइन पर किया गया है जिसमे फूल और उनकी पंखुड़ी पाई जाती है। इसके स्लीव के किनारो पर हमें वैसी ही डिज़ाइन देखने को मिलती है जैसे कि फूलो के पंखुड़ियों के किनारो पर देखने को मिलती है। जिन्हें सरल और सामान्य लुक पसंद है वे इसे एक बार जरूर इस्तेमाल कर सकती हैं।

    15. शाही रानी लुक के साथ दुल्हनो के लिए बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse Royal Queen Look

    शाही रानी लुक वाला यह ब्लाउज अपने आप में बहुत भव्य है जिसमे हमे लाल और हरे रंग का डिज़ाइन दिखाई देता है जो रानी लुक का अहसास कराता है। इसके रंगों का चुनाव भी इसी आधार पर किया गया है। इसके बैक नेक और स्लीव पर बहुत सुंदर कट डिज़ाइन देखने को मिलती है जो पूरे परिधान की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। इसके तीन मोतियोवाली माला को बड़ी खूबसूरती के साथ सजाया गया है। जिन्हें भव्य शाही लुक और रानी जैसा लुक पसंद हो वे इस ब्लाउज डिज़ाइन को चुन सकती हैं।

    16. पफ स्लीव के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Puff Sleeves

    बारीक कढ़ाई के काम और पफ डिज़ाइन के साथ यह ब्लाउज डिज़ाइन बहुत ही खास है। इसका लुक बहुत ही सरल और मुलायम लगता है चाहे आप इन्हें पिछले हिस्से से देखिए या स्लीव की तरफ से देखिए। डिज़ाइनर ने इस ब्लाउज के लिए पफ स्लीव के किनारो पर गले की डिज़ाइन वाला पैटर्न का ही इस्तेमाल किया है। पूरे ब्लाउज पर हमें एक जैसी डिज़ाइन देखने को मिलती है। इसके गले की डिज़ाइन में सरल और सामान्य रेखाओं का इस्तेमाल किया गया है और सुंदर रत्नो का भी इस्तेमाल किया गया है। अगर आपको सादगी और शाही कपडो का शौक है तो आप इस ब्लाउज डिज़ाइन को चुन सकती हैं।

    17. कट स्लीव के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Cut Sleeves

    कट स्लीव के साथ बारीक कढ़ाई के काम वाला ब्लाउज बहुत सरल और खूबसूरत दिखाई देता है। इसमे ब्लाउज के बैक को सामान्य रखा गया है और जाली से ढका गया है। इसके अलावा हमे कट स्लीव भी देखने को मिलती है। कट स्लीव के कारण यह हमें सबसे अलग दिखाई देता है। इसकी खासियत इसके किनारो पर सामान्य लेस का काम है।

    18. दुल्हनो के लिए बारीक कढ़ाई वाला ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Pink Heart shaped Blouse design

    बारीक कढ़ाई वाला ब्लाउज डिज़ाइन बहुत सरल औऱ आकर्षक लुक आपको देता है। इसमे बहुत अधिक डिज़ाइनर काम का इस्तेमाल नही किया गया है। दिल की डिज़ाइन का सामान्य टच पूरे ब्लाउज में लेस के तौर पर देखने को मिलता है। इसके स्लीव पर हमें दिल के आकार का कट भी देखने को मिलता है जो पूरे लुक का वर्णन करता है। इसके दिल वाली डिज़ाइन में सुंदर झालरों का इस्तेमाल किया गया है जैसा कि तस्वीर में आप देख सकते हैं। अगर आप अपने ड्रेस के लिए सरल और मासूम लुक चाहते हैं तो इस ब्लाउज को चुन सकते हैं।

    19. दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work blue Blouse back design

    इस ब्लाउज की बारीक कढ़ाई बहुत खूबसूरत और शानदार लगती है। यह डिज़ाइन बहुत सरल और सामान्य है केवल इसके बैक नेक डिज़ाइन का कट इसे सबसे अलग लुक और खास लुक प्रदान करता है। यह ब्लाउज डिज़ाइन बहुत ही खास है और इसमे हमे डोरी की सरंचना भी देखने को मिलती है। इसमे बहुत बारीक और पतली डिज़ाइन को बनाया गया है जो हमे गले के चारो ओर लेस पैटर्न में दिखाई देती है।

    20. राजकुमारी लुक के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse Like A Princess Look

    इसके ब्लाउज डिज़ाइन में हमे राजकुमारी जैसा शाही भव्य अंदाज देखने को मिलता है। यहाँ इस ब्लाउज का रंग मुलायम गुलाबी और सफेद रखा गया है और इसमे सफेद रंग के रत्नो का इस्तेमाल किया गया है जो इसे राजकुमारी लुक देता है। ब्लाउज के पूरे भाग को खूबसूरत फूलो की डिज़ाइन से सजाया गया हैं। और जालीदार भाग पर हमें कुछ बड़े आकार के फूल दिखाई देते हैं। इसका स्लीव आधा पाया जाता है। इस ब्लाउज के अंत मे हमे आड़ी टेडी रेखाएं वाली डिज़ाइन देखने को मिलती है। इसे और भी सुंदर बनाने के लिए काँच का इस्तेमाल किया गया है।

    21. मोर की डिज़ाइन के साथ दुल्हनो की बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Bridal Maggam Work Blouse With Peacock Design Cover

    बारीक कढ़ाई के साथ मोर की डिज़ाइन इस ब्लाउज को बहुत खूबसूरत लुक देता है। इस डिज़ाइन में हमे मोर की बड़ी और छोटी डिज़ाइन देखने को मिलती है। इस ब्लाउज के स्लीव और बैक पर हमें मोर के पंख की डिज़ाइन चारो ओर दिखाई देती है। इन सबके अलावा बैक नेक और डोरी की डिज़ाइन भी देखने को मिलती है। जिन्हें सरल और सामान्य लुक पसंद है वे इस लुक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    यह सभी बारीक कढ़ाई वाली ब्लाउज डिज़ाइन अपने आप मे बहुत अनोखी और भव्य है। इन डिज़ाइन को सादगी और पहनने की आसानी इन बातों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। ये सभी एक दूसरे से अलग है और इनकी मांग बाज़ारो में बहुत पाई जाती है। तो आप अपने शादी के कपड़े को फाइनल करने से पहले इन कपडो को पहन कर इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • इस त्यौहार के मौसम के लिए डिज़ाइनर प्लाजो सूट

    इस त्यौहार के मौसम के लिए डिज़ाइनर प्लाजो सूट

    सूट एक बेहद खूबसूरत पारंपरिक परिधान है। ये आपके दर्जे और मनमोहक अंदाज को एक साथ दिखाने का काम करते हैं। ये अलग अलग किस्म के कपड़े, रंग और कढ़ाई में पाए जाते हैं। कोई भी मौका हो परंतु हर मौके के लिए कोई न कोई सूट जरूर उपलब्ध आपको मिल जाता है। ये बहुत सारे अलग अलग डिज़ाइन और पैटर्न में पाए जाते हैं जैसे पटियाला सूट, पैंट स्टाइल सूट, चूड़ीदार सूट, प्लाजो सूट इत्यादि। इन सब मे से प्लाजो सूट को दुनिया भर की महिलाओं द्वारा पसंद किया जाता है।

    प्लाजो सूट की शुरुआत प्लाजो पैंट से होती है तो ख़ासकर इटली में पहना जाता है। प्लाजो बड़े, जगह से भरपूर और पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं। ज्यादातर महिलाएं पारंपरिक कपडो को घर पर और पार्टी में पहनती हैं। प्लाजो सूट ऐसी महिलाओं को खूबसूरत लुक प्रदान करता है जैसा वे चाहती हैं और साथ ही साथ घरों और बाहर के काम के लिए आरामदायक अहसास भी कराता है।

    अगर आप भी इस आकर्षक परिधान को इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इन विभिन्न प्लाजो सूट के पैटर्न में से अपने लिए सबसे बेहतरीन पैटर्न को चुनिए।

    इन दिनों प्रचलित डिज़ाइनर प्लाजो सूट

    1. फ्रॉक स्टाइल सूट के साथ शानदार प्लाजो पैंट्स

    Frock Style Suit With Palazzo Pants For This Festive Season
    Image Source: Manndola

    यह फ्रॉक स्टायल सूट और प्लाजो पैंट आपके किसी भी पूजा और पार्टी के लिए सबसे बेहतरीन होंगे अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं तो। यह कॉटन और सिल्क से मिलकर बना हुआ है। दुपट्टा प्लाजो पैन्ट्स के साथ बहुत तालमेल बैठाते हुए दिखाई देता है जिसकी चौड़ाई मिडियम है। दुपट्टा का किनारा सूट से मेल खाता हुआ है जो इस पूरे कपड़े को और भी आकर्षक बना देता है। कुर्ते के कड़ाई के निचले भाग में झुमर का इस्तेमाल किया गया है जो इसकी खूबसूरती और भी बढ़ा देती है।

    2. भारी कढ़ाई और कांच के काम वाली मनमोहक प्लाजो सूट

    Heavily Embroidered Palazzo Suit With Mirror Work For This Festive Season
    Image Source: Manndola

    इस कढ़ाई के काम से भरी प्लाजो सूट की सुंदरता शब्दों में बयां नही की जा सकती। इस सूट में हमे कांच की सुंदर कढ़ाई का काम दिखाई देता है। इसके खूबसूरत कढ़ाई की कारीगरी आपको अनोखा महसूस कराने के लिए काफी है। इसके स्लीव की लंबाई ब्रेसलेट तक पाई जाती है और इसके किनारो पर रूफले डिज़ाइन देखने को मिलती है। बोट नेक पैटर्न इसकी खासियत भी मानी जाती है। आप इसे किसी भी शादी या बड़े समारोह में पहन कर जा सकती हैं।

    3. चंदेरी सिल्क प्लाजो सूट खूबसूरत भारी दुपट्टे के साथ

    Chanderi Silk Palazzo Suit With Heavy Dupatta For This Festive Season
    Image Source: Jayanti Reddy

    चंदेरी सिल्क में भरपूर मात्रा में फैब्रिक पाया जाता है जिसके लोग दीवाने होते हैं और यह बहुत सारे डिज़ाइनर की पहली पसंद भी होती हैं। साड़ी, ड्रेस या सूट कुछ भी हो परंतु सिल्क इन सबको बहुत खास बना देती है। चंदेरी सिल्क प्लाजो में भी हमे ऐसा ही देखने को मिलता है। इस जयंती रेड्डी लेबल वाली सूट ने सभी की निगाहों को अपनी ओर करने के लिए मजबूर कर दिया है। इसका बैंगनी रंग इसे और भी शानदार बना देती है। पूरे स्लीव की सादे फ्रॉक डिज़ाइन वाला कुर्ता और वी गले का पैटर्न आपको ऊँचे दर्जे का लुक देता है तो वही लाजवाब काम वाला दुपट्टा सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। हैदराबादी खड़ा दुपट्टा पर बनारसी लुक इसके किनारो पर बेहद आकर्षक लगती है और इसकी शादी ज़रडोसी का काम सबका मनमोह लेती है। एक ही कटाई के काम का इस्तेमाल हमे प्लाजो पर भी देखने को मिलता है लेकिन इसकी चौड़ाई कम होती है। आप इसे शादी के समय वाले समारोह में पहन सकती हैं जैसे कि मेहंदी या किसी और बड़े मौके पर पहन सकती हैं।

    4. बटन वाला सुंदर प्लाजो कुर्ता

    Button Down Palazzo Kurta For This Festive Season
    Image Source: Kajrari

    प्लाजो सूट केवल शादी और पार्टी के लिए नही होते। इन्हें आप ऑफिस में या रोज के घर वाले काम के लिए भी पहन सकती हैं। यह बटन वाला प्लाजो कुर्ता आपको उत्साह और आरामदायक लुक दोनो भी प्रदान करता है। काला और सफेद रंग का संगम आखो को सुकून देता है और इसे ऑफिस में भी पहना जा सकता है। चाइनीज़ कॉलर बहुत आकर्षक लगता है और मुड़े हुए स्लीव इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। कुर्ता को सफेद चिकनकरी प्लाजो के साथ पहना गया है।

    5. बिना कंधो वाली खूबसूरत प्लाजो सूट

    Cold Shoulder Palazzo Suit For This Festive Season
    Image Source: Reeshma London

    नए बिना कंधो वाले पैटर्न आज कल महिलाओं के कपडो के बीच बहुत तेजी से मशहूर हो रहे हैं। इन पैटर्न को आप ड्रेस, टॉप , ब्लाउज से लेकर कुर्ता जैसे कपडो में देख सकती हैं। यह सूट भी बिना कंधो वाले पैटर्न का ही उदाहरण है। इस कढ़ाई वाले शिफॉन कुर्ता के साथ जॉर्जट के कढ़ाई वाले दुपट्टा और प्लाजो को पहना गया है। यह आखो को सुकून और आपके लुक को बढ़ाने का काम करती है और आप इसे अपने अगले खास शाम के समारोह में पहन सकती हैं।

    6. पार्टी के लिए काले रंग की प्लाजो सूट जालीदार दुपट्टे के साथ

    Black Party Wear Palazzo Suit With Net Dupatta For This Festive Season
    Image Source: Nur Designs

    जालीदार कपड़े हमारी सुंदरता को बढ़ाते आये हैं खासकर जब बात पारंपरिक कपडो की आये। जालीदार साड़ी, लहँगा और सूट बहुत ज्यादा पसंद किए जाते है क्योंकि यह आपके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक और मनमोहक बना देते हैं। इस जॉर्जट वाले काले रंग के सूट को सुनहरे जालीदार कढ़ाई के काम वाले दुपट्टे के साथ पहना गया है। पूरे स्लीव का कुर्ता इस सुनहरे कढ़ाई के साथ किसी सपने जैसा लगता है। पूरा परिधान बेहद खूबसूरत और शानदार लगता है और आप इसे शाम के समारोह में पहन सकती हैं।

    7. प्लाजो सूट शीर जैकेट के साथ

    Palazzo Suits With Sheer Jacket For This Festive Season
    Image Source: Cbazaar

    जैकेट के नए ट्रेंड जो कि पारंपरिक कपडो पर हमें देखने को मिलते है वो आज कल के बाजारों में बहुत तेजी से राज कर रहे हैं। आप इन्हें लहँगे, साड़ी, सूट और न जाने कहा कहा देख सकते है। इस पस्टेल प्लाजो सूट के साथ इस खूबसूरत शीर जैकेट को पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ पहना हुआ दिखाई देता है। इस नीले रंग के बिना स्लीव वाले कुर्ते पर हमें बेहद कम काम दिखाई देता है। नेवी ब्लू रंग के प्लाजो के साथ दुपट्टे पर भी हमे बेहद कम कढ़ाई का काम दिखाई देता है। पीच के रंग वाली जैकेट के साथ झालरदार स्लीव बेहद खूबसूरत लगते है और इसके निचले भाग वाला काम इसमे और भी मनोरंजन जोड़ देता है। इसे शादी और पार्टी में पहनिये और सबकी निगाहें आपकी ओर टिकी रह जाएगी।

    8. ऊँचे और निचले शीर कुर्ते के साथ खूबसूरत प्लाजो का संगम

    High Low Sheer Kurta With Palazzo For This Festive Season
    Image Source: Complete The Lookz

    इस प्लाजो सूट की डिज़ाइन बहुत ही अनोखी है। इसका कुर्ता ऊँचे और निचले डिज़ाइन में देखने को मिलता है जो शीर के कपड़े के साथ पाया जाता है। इसमे हमे ग्रिड पैटर्न फूलो की कढ़ाई के साथ दिखाई देती है। इसके स्लीव हमे लंबे दिखाई देते हैं जो कि कुहनियों से लेकर आखिर तक झालरदार डिज़ाइन में पाए जाते हैं। इसके स्लीव के किनारो पर हमें खूबसूरत लेस भी देखने को मिलती है। इसके प्लाजो पर भी हमे झालरदार डिज़ाइन निचले भाग में दिखाई देती है और इसके लेस भी लगी हुई है जो कुर्ते के स्लीव से मेल खाती है।

    9. फूलो के प्रिंट के साथ कॉटन प्लाजो कुर्ता

    Cotton Palazzo Kurta In Floral Print For This Festive Season
    Image Source: Zipker Shopping

    यह फूलो कि डिज़ाइन वाली कॉटन प्लाजो आखो को लुभाने वाले दिखाई देती है। नेवी ब्लू और लाल रंग का मिश्रण सबसे बेहतरीन साबित होता है। इसके सूट में कुहनियों तक कि स्लीव और गोलाकार गले का पैटर्न दिखाई देता है। इसके गले के निचले भाग में नकली बटन का पैटर्न भी देखने को मिलता हैं। और यही डिज़ाइन हमे स्लीव के किनारो पर भी दिखाई देती है। सादे लाल रंग के दुपट्टे के साथ सुनहरे रेखाओं की रचना बहुत मनमोहक लगती है। आप इसे किसी भी सुबह के सामान्य समारोह में पहन सकती हैं।

    10. सामान्य प्लाजो कुर्ता

    Simple Palazzo Kurta For This Festive Season
    Image Source: Zarrah Collections

    यह सामान्य प्लाजो डिज़ाइन है जिसे आप किसी ऑफिस के पार्टी या शाम के समय के समारोह में पहन सकती हैं। यह प्राकृतिक भारी रेयॉन से बनता है। ब्रेसलेट तक के लंबाई वाले स्लीव बहुत ही सुंदर और आकर्षक लगते हैं। कुर्ते के ऊपरी भाग पर लेस और प्लाजो के निचले भाग के लेस इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं। रेखाओं की डिज़ाइन वाला यह कुर्ता इस प्लाजो के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं।

    तो यह थी 10 अलग अलग पैटर्न वाली प्लाजो सूट डिज़ाइन जिसे आप उत्साह और अपने अंदाज के साथ पहन सकती हैं। इसे अपने अलमारी के संग्रह में जोड़िये और अपने खास मौके पर इन्हें पहनिये।

  • इस 2020 की गर्मियों के लिए खूबसूरत टाई डाई ट्रेंड

    इस 2020 की गर्मियों के लिए खूबसूरत टाई डाई ट्रेंड

    क्या आपको टाई-डाई ट्रेंड याद है जिसने 2019 की गर्मियों को सुंदर रंगों से भर दिया था? जी हाँ, वह लौट आया है! यह ट्रेंड सालो से गायब था और एक दिन अचानक जब रिहाना ने इस लुक को अपने 2019 के गर्मियों के छुट्टियों वाले दिनों में पहना है तब से इस ट्रेंड में एक नई जान आ गयी है। टाई डाई परिधान को प्रदा जैसे मशहूर ब्रांड द्वारा भी ट्रेंड में लाया जाने लगा। और भी कुछ मशहूर ब्रांड की मदद से ये ट्रेंड फिर से जीवित हो गया है। जल्द ही इस ट्रेंड को बहुत सारे लोगो द्वारा पसंद किया जाने लगा और कई देशों में यह बहुत मशहूर भी हो गए। टाई डाई ट्रेंड 2019 के सर्दियों के मौसम में अपनी चमक खोते हुए नजर आए है, लेकिन 2020 के गर्मियों में धूम मचाने के लिए यह ट्रेंड फिर से वापस आ गया है।

    इस बार टाई डाई ट्रेंड और भी विकसित रूप में आया है और इसके साथ ज्यादा सजावट की भी जरूरत नही है। जूतों से लेकर बैग और झुमके तक ये हर जगह पाए जाते हैं। खासकर इस क्वारंटाइन के समय, लोग अमेज़ॉन से इस टाई डाई किट को बहुत अधिक संख्या में खरीद रहे हैं जिससे वे इस खाली समय मे अपने सादे रंग के कपडो को इस शानदार आकर्षक रंगों वाले कपड़ो में बदल सकें। खरीददारी की और भी वेबसाइट पर इन कपडो को खरीदा जा रहा है। तो कही आप इस टाई डाई ट्रेंड को खो न दें, इसलिए हम आपके लिए यह खास टाई डाई स्टाइल के कपडो का सुझाव लेकर आये हैं जिसे आप इन गर्मियों में पहन सकती हैं।

    2020 की गर्मियों के लिए टाई-डाई ट्रेंड

    1. टाई डाई ब्लेजर गर्मियों के लिए

    Tie dye Summer Blazer for this Summer
    Image Source: Wear And When Blog

    नीले, गुलाबी और नारंगी रंगों के मिश्रण के साथ यह टाई डाई ब्लेजर बहुत खूबसूरत लगता है। सफेद रंग के टॉप और जीन्स का चुनाव इस ब्लेजर को और भी मनमोहक बना देते हैं। आप इसे किसी भी दिन के समारोह में पहन सकते हैं और शानदार दिख सकती हैं। अपने लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए इसके साथ टाई डाई हील्स का इस्तेमाल कीजिये या फिर सफेद रंग के हील्स भी बहुत सुंदर लगेंगे।

    2. टाई डाई टीशर्ट और टीशर्ट ड्रेस

    Tie dye T-shirt and T-shirt Dress for this Summer
    Image Source: Jenna dee dargenzio
    Tie dye T-shirt and T-shirt Dress for this Summer
    Image Source: Shop Impressions

    टाई डाई टीशर्ट इन गर्मियों में बहुत मशहूर हो रहे हैं और इन्हें बहुत सारे लोगो द्वारा पसंद भी किया जाने लगा है। टाई डाई टीशर्ट औरत और मर्द दोनो के द्वारा पहना जा सकता है। यह टीशर्ट बहुत रंगों में पाए जाते है जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। इन्हें आप डेनिम के साथ पहन सकती हैं। आप अपने पुराने टीशर्ट को घर पर टाई डाई टीशर्ट में बदल सकती हैं। आप बोहो लुक के लिए भी टाई डाई टीशर्ट पहन सकती हैं।

    3. छोटे टाई डाई ड्रेस

    Tie dye short dress for this Summer
    Image Source: Shop Sunhoney
    Tie dye short dress for this Summer
    Image Source: Katie Sunshine

    हम इस बात को नकार नही सकते कि छोटे टाई डाई ड्रेस आपके अगले छुट्टियों के लिए सबसे बेहतरीन कपड़े होंगे। यह बहुत हल्के होते हैं और खूबसूरत होने के साथ साथ ये आपको नए पन का अहसास कराते हैं। आप सफेद फ्लैट चप्पलों के साथ इस कपड़े को पहन सकती हैं जिससे आप आरामदायक दिखेंगीं। आप इसके साथ बहुत रंगों वाली नेकपीस और इयररिंग्स या छोटे बिंदु वाली झुमके पहन सकती हैं।

    4. लंबे टाई डाई शृग

    Tie dye long shrug for this Summer
    Image Source: Studio Tia
    Tie dye long shrug for this Summer
    Image Source: Katie Halvorsen Snyder

    लंबे टाई डाई शृग गर्मियों के मौसम के लिए बहुत वरदान साबित होते हैं। ये आपको केवल स्टाइलिश लुक ही प्रदान नही करते बल्कि आपके त्वचा को भी सूरज की किरणों से बचाते हैं। आप इन्हें अलग अलग अंदाज में पहन सकती हैं। जैसा कि दूसरे तस्वीर में बताया गया है आप इसे खुला रख सकते हैं या पहली तस्वीर की तरह आप गाँठो को बांध भी सकते हैं। ये आपको दो रंगों के मिश्रण में भी पाए जाते हैं। आप इन्हें डेनिम और टीशर्ट, पैन्ट्स, स्कर्ट और यहां तक कि किसी ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं।

    5. आपके जिम के लिए टाई डाई कपड़े

    Tie Dye Gym wear for this Summer
    Image Source: Head Stands And Heels

    क्या आप सादे जिम के कपडो से बोर हो गए हैं? तो यह है आपके रोज के बोरिंग जिम कपडो से निजात पाने का तरीका। अपने जिम वाले लुक को और भी उत्साह से भरा हुआ बनाने के लिए अपने पुराने जिम वाले कपडो को गुलाबी और नारंगी रंग से टाई डाई कीजिये। अगर आप चमकदार रंगों के शौकीन नही है तो आप अपने पसंद के दूसरे रंगों के साथ भी जा सकते हैं। अपने इस लुक को टाई डाई मोजो और जूतों के साथ पूरा कीजिये।

    6. शानदार टाई डाई मैक्सी ड्रेस

    Tie dye Maxi dress for this Summer
    Image Source: Vintage Splendor

    छोटे टाई डाई ड्रेस की तरह मैक्सी भी पहनने में बहुत हल्की और आपके छुट्टियों के लिए बहुत सुंदर विकल्प है। आप इस टाई डाई मैक्सी ड्रेस को सड़कों पर घूमने के लिए भी पहन सकती हैं। अपने इस लुक के साथ फ्लैट चप्पल या सैंडल और चश्मे तथा सामान्य नेकपीस पहनिये जो आपको और भी आकर्षक लुक प्रदान करता है।

    7. मनमोहक टाई डाई टॉप

    Tie dye Top for this Summer
    Image Source: Style With Gen

    टाई डाई टॉप हमे बहुत अलग अलग पैटर्न में दिखाई देते हैं जैसे किनारो से मुड़े हुए, रूफले पैटर्न वाले, बटन वाले, गाँठो के साथ इत्यादि। आप इन्हें इंद्रधनुष के रंगों में या उजले रंगों में या दो अलग अलग रंगों में रंग सकते हैं। इन्हें शीर स्कर्ट या छोटे कपडो के साथ पहनिये। इस लुक के साथ आप फ्लैट या हील्स आपको जो पसंद हो पहन सकते हैं। दोनो ही आपके लुक को बेहद शानदार लगेंगे।

    8. आपके पूरे परिवार के लिए टाई डाई ट्रेंड

    Tie dye trend for the whole family for this Summer
    Image Source: Yajaira Knudsen
    Tie dye trend for the whole family for this Summer
    Image Source: The Girly Pearly

    टाई डाई ट्रेंड की खासियत यह है कि यह किसी खास समाज या उम्र के लोगो के लिए नही बना है। और इसे घर पर भी बनाया जा सकता है इसलिए आप अपने पूरे परिवार के लिए एक जैसा कपड़ा बना सकते हैं। हर किसी पर यह एक समान खूबसूरत लगता है। गर्मियों में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मानते वक़्त के लिए यह सबसे शानदार ट्रेंड है। अलग अलग रंगों का चुनाव इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं।

    9. टाई डाई जूते और सैंडल

    Tie dye footwear for this Summer
    Image Source: Eightyfiveightysix
    Tie dye footwear for this Summer
    Image Source: Dillard’s

    टाई डाई ट्रेंड केवल कपडो तक ही सीमित नही रह गए हैं। अगर कभी भी आपके मन मे यह शंका है कि टाई डाई टॉप, शृग या जैकेट के साथ कौनसा जूता या सैंडल पहना जाए तो एक बात हमेशा याद रखिये की यह टाई डाई जूते और सैंडल आपकी शंका को दूर करने के लिए हमेशा हाजिर है। यह टाई डाई जूते आपको ऊँचे हील्स से लेकर सैंडल तक दिखाई देते हैं। आपके कपडो का कोई भी स्टाइल क्यों न हो आपके लिए हमेशा से एक टाई डाई जूता उपलब्ध रहता है आपके लुक को और भी मनोरंजक बनाने के लिए।

    10. मनमोहक टाई डाई गहने

    Tie dye accessories for this Summer
    Image Source: Rose Glitter Boutique
    Tie dye accessories for this Summer
    Image Source: Newts in Swimsuits
    Tie dye accessories for this Summer
    Image Source: Socal With Love
    Tie dye accessories for this Summer
    Image Source: Dye Hard Apparel Uk

    टाई डाई ट्रेंड के साथ आप बहुत सारे अनगिनत प्रयोग कर सकते हैं और यह सभी सजावट की वस्तुएं इसकी मिसाल हैं। इस ट्रेंड को इतना ज्यादा पसंद किया जाने लगा है कि हमे टाई डाई सिर के बैंड से लेकर बैग, स्कार्फ़, रबरबैंड, झुमके और पता नही क्या क्या बाज़ारो में देखने को मिलते हैं। आप इन गहनों को अपने टाई डाई कपडो या किसी और कपडो के साथ पहन सकती हैं जब आपको अपने लुक में रंगों को जोड़ना हो।

    यह कुछ सुझाव थे शानदार टाई डाई ट्रेंड को पहनने के लिए। अपने पुराने टाई डाई कपडो को अलमारी से बाहर निकालिये अगर आपने इन्हें पिछले साल इस्तेमाल किया था तो और इन्हें नए गहनों के साथ पहनिये। अगर यह ट्रेंड आपके लिए नया है तो जल्दी से इस ट्रेंड से जुड़ जाइये। अपने कपडो को अलग अलग पसंदीदा रंगों से इस गर्मियों के मौसम में इस ट्रेंड की मदद से रंग दीजिये। इस ट्रेंड की मदद से अपने फैशन के अंदाज को हमेशा ऊँचा रखिये।

  • आपके खूबसूरत लुक के लिए सदाबहार साड़ी ब्लाउज बैक नेक डिजाइन्स

    आपके खूबसूरत लुक के लिए सदाबहार साड़ी ब्लाउज बैक नेक डिजाइन्स

    साड़ी भारतीय महिलाओं के लिए देसी लुक का एक खास परिधान है जो भारतीय परंपरा के अनुसार अपने लुक को निखारना चाहती है। प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी को अपने बहुत प्रसिद्ध गाने देसी गर्ल से दुनिया भर में एक अलग पहचान दिलाई है। तब से साड़ी और ब्लाउज के लिए भारतीय महिलाओं का दीवाना पन बहुत बढ़ गया। इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिये हमे बहुत सारी जानकारी साड़ी और ब्लाउज के बारे में मिलती रहती है। जो लड़कियां आने वाले दिनों में किसी समारोह में जाने की तैयारी कर रही हैं उनके लिए यह डिज़ाइन बहुत उपयोगी साबित होगी।

    ब्लाउज ने महिलाओं के कपडो में एक अविस्मरणीय भूमिका अदा की है और रातो रात उनकी सुंदरता को बढ़ाने का काम किया है। त्रिकोणाकार पीठ की डिज़ाइन, गाठ वाली ब्लाउज डिज़ाइन तथा वी गले वाली ब्लाउज डिज़ाइन ने पुराने साड़ी को फिर से फैशन में ला दिया है।

    सुंदर साड़ी ब्लाउज बैक नेक डिजाइन्स

    1. धनुष के आकार वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    Back Bow Saree Blouse Back Neck Design
    Image Source: Sayani Saha

    क्या आपको दीपिका पादुकोण के साड़ी पहनने के अंदाज पसंद है? ब्लाउज अब ऐसी दूसरी चीज हो गयी है जिसे हर महिला नजरअंदाज नही करना चाहती, खासकर शादियों और पार्टी में जाते समय। धनुष के आकार वाली यह ब्लाउज डिज़ाइन शानदार होने के साथ साथ आधुनिक भी लगती है जिसे आप अपने सुंदर कॉटन और सिल्क की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। अपने दोस्तों के सामने अगर आपकी प्रशंसा होने लगे तो आश्चर्यचकित होने की जरूरत नही है। साड़ी सभी का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करती है और आपको सभी का प्यार भी मिलता है, खासकर तब जब आप किसी दूसरे देश मे हो।

    2. खूबसूरती से सजाया गया गोलाकार बैक डिज़ाइन वाला ब्लाउज

    Pom- Poms Ornamented Saree Blouse Back Neck Design
    यह माना जाता है कि साड़ी आपके शरीर को आकार देने का काम करता है तथा आपके लुक को और भी सुंदर बनाने का काम करता है और साथ ही साथ आपको आकर्षक भी बनाता है। विद्या बालन और ऐश्वर्या राय जैसी अभिनेत्रियों ने बहुत से बड़े कार्यक्रमों में साड़ी वाले लुक से समारोह की वाह वाही लूटी है। अगर आपकी साड़ी में नीले और सफेद रंग के छपे हुए डिज़ाइन है तो आपको इस पोम पोम पीठ के डिज़ाइन वाली ब्लाउज के साथ जरूर जाना चाहिए। आप अपने कपड़ों के संग्रह से बोरिंग साड़ी को निकालकर इस ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।

    3. सुंदर बूंदों वाली फूलो के डिज़ाइन के साथ ब्लाउज डिज़ाइन

    Dew Drops Floral Saree Blouse Back Neck Design
    Image Source: Tailored By Jancy

    क्या आपके दिमाग मे साड़ी की बात चल रही है? तो इस बार त्यौहार के मौसम में अपनी मन पसंदीदा साड़ी पहनने से हिचकिचाइए मत। महिलाएं, इस बार अपने लुक से अंदर की खूबसूरती को दिखाने का मौका मत छोड़िए। सोनम कपूर और माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों ने अपने फैन्स को कभी बोर नही किया, क्योंकि वो हमेशा कुछ अलग और खूबसूरत परिधान शादियों और होली में पहनती रही हैं। यह बूंदों के कटाई वाली बैक ब्लाउज डिज़ाइन में फूलो की आकृति बहुत सुंदर लगती हैं। आप इसे जॉर्जट और सिल्क के साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आप इस ब्लाउज को अपने दोस्तों के शादी या किसी पार्टी में पहन सकती हैं।

    4. सुनहरे धनुष और घंटियों के डिज़ाइन वाली बैक ब्लाउज डिज़ाइन

    Golden Bow With Bell Strings Saree Blouse Back Neck Design
    Image Source: Revathy Kiraunchan

    आपके अंदर की देवी आपको इस फैशन के साम्राज्य में आने के लिए प्रेरित कर रही है? यह खूबसूरत सुनहरे धनुष और घंटियों के डिज़ाइन वाली बैक ब्लाउज डिज़ाइन आपके शानदार कांचीपुरम शादी और सुनहरे और चमकदार सफेद साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगेगी। आप इस खूबसूरत लुक को आने वाले दीवाली, क्रिसमस और ईद में पहन सकती हैं। साड़ी को लेकर हमे मैडोना और जूलिया रॉबर्ट्स के अंदर बहुत दीवानापन देखने को मिलता है। उन्होंने भारतीय साड़ियों के साथ बहुत प्रयोग किया और उसकी सुंदरता में खो गई। इसमे शर्माने की बात नही है, आप अपने साड़ी से मेल खाती हुए ब्लाउज का चयन कर सकती हैं।

    5. खूबसूरत त्रिकोणाकार बैक ब्लाउज डिज़ाइन

    Trigon Back Blouse Neck Design
    खूबसूरत त्रिकोणाकार बैक ब्लाउज डिज़ाइन और उसके स्लीव पर बने फूलो की सुंदर कलाकृति इसके सुंदर काम को दर्शाती हैं। अगर आपको गहरे गले वाला ब्लाउज पसंद है और आपको अपने शरीर को दिखाने से ऐतराज नही है तो यह शानदार डिज़ाइन खास आपके लिए ही बनी है। इस ब्लाउज को आप अपने सिल्क साड़ी, मुलायम फूलो वाली साड़ी, गुलाबी और हरे रंग की साड़ी के साथ पहन सकती है। हर तरह से यह आपकी खूबसूरती बढ़ाने में मददगार साबित होगा। आपके अंदर की राजकुमारी इस ब्लाउज को साड़ी के साथ पहनने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाएगी। आप इसे दीवाली या घर के किसी स्वागत समारोह में पहन सकती हैं। आपने साड़ी का चुनाव ब्लाउज के डिज़ाइन और आकार को ध्यान में रख कर ही करें।

    6. कमल की पत्तियों वाला खूबसूरत ब्लाउज डिज़ाइन

    Lotus Petals Saree Blouse Back Neck Design
    Image Source: Kanchuki

    भारतीय महिलाएं साड़ी में एक अलग सा जादू बिखेरती हैं। 6 गज की सुंदर साड़ी में महिलाएं करवा चौथ और शादी के दिन अलग अलग पोज़ के साथ पहनना पसंद करती हैं। इस कमल के पत्तियों वाली ब्लाउज को आप हरे रंग कि चंदेरी साड़ी या किसी गहरे रंग के साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आप जब यह साड़ी और ब्लाउज पहने तो मुस्कुराना मत भूलिए गा।

    7. V और धनुष आकार वाली राजकुमारी ब्लाउज डिज़ाइन

    V Neck Princess Bow Blouse Design
    Image Source: ETHEREAL

    साड़ी महिलाओं के फैशन की दुनिया के दरवाजे हैं। खूबसूरत साड़ी को पहनना उनके अंदर के नई उमंग, चाह और उनके अंदर छुपी देवी को उभारता है। इस खूबसूरत वी आकार वाली धनुष डिज़ाइन ब्लाउज को आप सिल्वर सिल्क साड़ी या भूरे किनारो वाली शिफॉन के साड़ी के साथ पहन सकती हैं। अपने इस लाजवाब लुक को मनमोहक मुस्कुराहट और मेल खाते गहनों से सजाइये।

    8. पारंपरिक बंद गले वाली बैक ब्लाउज डिज़ाइन

    Traditional Closed Neck Back Design
    Image Source: Niharika Vivek

    जब कभी आपको पहनने को लेकर शंका आये तो साड़ी सबसे आसान विकल्प होता है। हमारी माँ और दादी पुराने समय से ही बड़े आसानी के साथ साड़ी पहनती आई हैं। अगर पुराने समय का लुक पसंद है तो आप इस बंद गले वाली पारंपरिक ब्लाउज और उसके साथ घुटनों तक लंबी स्लीव को पहन सकती हैं। रवीना टंडन और रेखा जैसी मशहूर अभिनेत्रीयो ने भी इस तरह के ब्लाउज में सभी का दिल जीता है। इस ब्लाउज को सिल्क साड़ी या जॉर्जट की साड़ी के साथ पहना जा सकता है। अपने अंदर की खूबसूरत महिला को इस ब्लाउज डिज़ाइन के साथ और भी आकर्षक बनाइये। सदैव अपने साड़ी से मैच करने वाली ब्लाउज पैटर्न का ही चुनाव करें।

    9. आधे बंद धनुष वाले गले की ब्लाउज डिज़ाइन

    Semi Locked Bow Neck Design
    Image Source: Niharika Vivek

    अलग सोच वाली महिलाओं के लिए भी साड़ी एक मुख्य परिधान बन गया है। आलिया भट्ट और काजोल ने अपने साड़ी लुक में अविस्मरणीय छाप छोड़ी है। इस आधे बंद धनुष वाले ब्लाउज को आप अपने सिल्क साड़ी या नीले किनारो वाली शिफॉन साड़ी के साथ पहन सकती हैं। महिलाओं को साड़ी में देखना और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ते हुए देखना बहुत सुखद अनुभव है। आप इन अलग अलग डिज़ाइन वाली ब्लाउज को इस्तेमाल करके अपने फैशन के ज्ञान को और बड़ा कर सकती हैं।

    10. V आकार के गले वाली और सुंदर किनारो वाली ब्लाउज डिज़ाइन

    V Neck Back Bordered Blouse Design
    Image Source: Suta Bombay

    वी आकार के गले वाली और सुंदर किनारो वाली यह ब्लाउज डिज़ाइन और स्लीव पर बने सुंदर फूलो की कलाकृति इस डिज़ाइन को आपकी सबसे पसंदीदा ब्लाउज डिज़ाइन बनाती है। अगर आपको सुंदरता और आकर्षक ब्लाउज पसंद है तो यह आपके साड़ी के लिए बहुत सटीक विकल्प हो सकता है। तो इस ब्लाउज को चुनने के लिके ज्यादा सोचिये मत। इस शानदार ब्लाउज को आप छपे हुए शिफॉन की साड़ी या जॉर्जट की साड़ी के साथ दीवाली या राखी में पहन सकती हैं। जब आप इस लुक के साथ सड़को पर चलेंगी तो आपकी खुशी और सुंदरता का कोई ढिकाना नही होगा।

    फैशन के जानकारों और नये लोगो से ब्लाउज के सभी डिज़ाइन को प्यार और वाह वाही मिलती रही है। तो देर किस बात की है, अपने अनोखे संग्रह में इन डिज़ाइन को जोड़िये और सभी बोरिंग कपड़ो को किनारे कर दीजिए। ब्लाउज आपके साड़ी में एक नई जान डालने का काम करते हैं और आपके लुक को किसी परी जैसा खूबसूरत बना देते हैं। तो अपने आप को इस सुंदर और खूबसूरत ब्लाउज डिज़ाइन के प्यार में आने दीजिये। साड़ी को प्यार और सुंदरता से भर दीजिए और मेरा यकीन मानिए ये भी आपको उतना ही प्यार और खूबसूरत प्रदान करता है। खूबसूरत गले वाली ब्लाउज डिज़ाइन को चुनने से हिचकिचाइए मत और अपने अंदर की सुंदरता को आने वाले दशहरा, दीवाली और शादियों के समय दिखाइए। अपने साड़ी को अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से चुनिए और यह आपके लुक को सातवें आसमान पर पहुचाने का काम करता है और खासकर जब आप अपने शरीर के आकार से प्यार करते हों।