हम लेकर आये हैं आपके लिए लाजवाब स्टेटमेंट अंगूठी जो दुल्हनों के शादी से लेकर सगाई, हल्दी और मेहंदी जैसे कई कार्यक्रमों में खूबसूरत लगेगी। तो चलिए देखते हैं दुल्हनों के लिए खास अंगुठियों की शानदार डिज़ाइन।
जब बात दुल्हन के गहनों की आती है तो हर कोई मांग टिका, माथा पट्टी और जड़ाऊ हार खरीदने की ओर ज्यादा ध्यान देते हैं। परंतु जब तक इसमे दुल्हनों के लिए खास तौर से डिज़ाइन की गई स्टेटमेंट अंगूठी न हो तब तक दुल्हनों के गहनों को पूरा नही माना जाता है। हर दुल्हन हाथ फूल नही पहनना चाहती है। कुछ दुल्हने स्टेटमेंट अँगूठी पहनना भी पसंद करती हैं। बाजार में आपको बहुत सारे ऐसे डिज़ाइन देखने को मिलते जिससे आपकी नजर नही हटती।
ये सभी स्टेटमेंट अंगूठियों को दुल्हने सिर्फ शादी के दिन ही नहीं बल्की और भी कई कार्यक्रमों में पहन सकती हैं। आप चाहे तो इसे साड़ी या गाऊन के साथ भी हाथो में पहन सकती हैं। जैसा आपको पसंद आये आप इसका उपयोग वैसे ही कर सकती हैं। आधुनिक युग की दुल्हने आज कल शादी में अपने लुक से मेल खाने वाले आधुनिक गहने भी पहनती हैं।
अगर आप चाहे तो छोटे अंगूठियों और हाथ फूल को छोड़कर नए जमाने और डिज़ाइन वाली स्टेटमेंट अँगूठी पहन सकती हैं। तो मेरी राय यही है कि अपने कीमती समय और पैसों को सही जगह पर इस्तेमाल कीजिये।
स्टेटमेंट अँगूठी सोने, पोलकी, हीरे और कुंदन से बनी हुई होती हैं औऱ मेरा यकीन मानिए आप इसमें अपना पैसा और समय लगा सकते हैं। आपको दुल्हनों के लिए खूबसूरत स्टेटमेंट अंगूठियों से रूबरू कराने के लिए हम एक से बढ़कर एक डिज़ाइन आपके लिए लेकर आये हैं। जब बात फैशन की आती है तो K4 Fashion आपकी सेवा में हमेशा हाज़िर रहता है।
Contents
दुल्हनों के लिए स्टेटमेंट अँगूठी की शानदार डिज़ाइन
1. सोने की अँगूठी
यह गोलाकार सोने की अंगूठी बेहद आकर्षक लग रही है और इसके चारों ओर छोटे छोटे सुनहरे गोलाकार डिज़ाइन इसे और सुंदर बनाते हैं। इसका आकार बहुत बड़ा है और डिज़ाइन एकदम अलग। आप इसे अपने शादी वाले दिन पहन सकती हैं और इसे अपने लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं। सभी की निगाहें आपके हाथों की ओर रहेगी। बाद में आप इसे साड़ी या किसी पारंपरिक भारतीय गाऊन के साथ भी पहन सकती हैं।
2. कुंदन और पन्ना वाली शानदार डिज़ाइन
जो दुल्हन पूरा पीले रंग की सोने की अंगूठी नही पहनना चाहती तो इसके लिए यह डिज़ाइन बहुत उपयुक्त है। इस डिज़ाइन में कुंदन और पन्ना का उपयोग किया गया है। इस अँगूठी के बीच मे लाल रंग के रत्न का उपयोग किया गया है जो इसे खूबसूरत और दुल्हनों के लुक के लिए शानदार बनाता है। ये रंग आमतौर पर आपके लहंगे के रंग जैसे भी होते हैं तो ज्यादा सोचिये मत और अपने शादी के गहनों में इस खूबसूरत अँगूठी को भी जोड़ लीजिये।
3. लाजवाब पोलकी
आप पोलकी अँगूठी को जब चाहे खरीद सकते हैं। जो लोग नही जानते कि पोलकी क्या है तो पोलकी एक बिना तराशा हुआ हीरा होता है। ये अंगूठियां बेहद महंगी होती हैं अगर आप इसे असली पोल्का के साथ खरीदते हैं। पर आप इसे अपने मँगनी के हीरो की अंगूठी के साथ पहन सकती है और आपका शादी वाला लुक बिल्कुल तैयार है।
4. सोने की खास अँगूठी की डिज़ाइन
इस दुल्हन अँगूठी में फूलो की डिज़ाइन पाई जाती है और यह सोने से बनी है। यह स्टेटमेंट अँगूठी के डिज़ाइन को एक नयापन देती है और दुल्हनों के लुक को और आकर्षक बना देती है। अगर आप देहाती सोने के गहने पहनती हैं तो यह डिज़ाइन सोने पर सुहागा होगा। लाल रंग के लहंगे और सोने के आभूषण में आप शादी में किसी अप्सरा से कम नही दिखेंगी।
5. सफेद सोना
ये सुन्दर अंगूठी सफ़ेद सोने से बनी है जिसमे कुंदन भी लगा है| कुंदन कांच का एक पत्थर होता है जो कि हीरे का भ्रम पैदा करता है| इस तरह की अंगूठियाँ बहुत ही भव्य लगती हैँ और बाद में आप इसे किसी अन्य कपड़े के साथ भी पहन सकती हैं।
6. फूलों का शानदार संगम खूबसूरत रूबी के साथ
ये बड़े रत्न से बनी अंगूठी बहुत ही सुन्दर लग रही है। अँगूठी के दूसरी तरफ लगी पत्ती और अँगूठी के बीच में लगा सुन्दर रत्न बहुत ही चमकदार दिखता है। यह रत्न देखने मे बेहद आकर्षक और शानदार लगते हैं। ये आपके दुल्हन लुक में अकेले ही बहुत शानदार लगेगा और मेरा यही सुझाव है कि आप इसे पारंपरिक कपडो के साथ ही पहनिये।
7. महिलाओं के लिए सोने की अँगूठी की नई डिज़ाइन
ये डिज़ाइन बहुत चलन में हैं और देखने मे बेहद खास लगते हैं। मोतियों और सोने का गजब का संगम इसे सबसे अलग बनाता है। इसके बीच मे रत्न जड़ा हुआ है जो बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसकी सुंदरता बहुत आसानी से समझी और देखी जा सकती है और आप इसे दूसरी स्टेटमेंट अँगूठी के साथ भी पहन सकती हैं।
8. महिलाओं के लिए बडे आकार की सोने की अँगूठी
यह आकार में बहुत बड़ी सोने की अंगूठी है जिसपर बड़ी बारीकियों से काम किया गया है। इसके बीच के भाग में सोने की छोटे छोटे आकार के बॉल्स का उपयोग किया गया है और बाहर की ओर कुंदन की पत्तियों की डिज़ाइन बनी हुई हैं। इस आश्चर्यचकित कर देने वाली डिज़ाइन है जो आपके हाथों को और चमकदार बना देगीं। आप बाद में इसे सलवार कमीज और गाऊन के साथ पहन सकती हैं।
9. कुंदन और सोने का लाजवाब संगम
इस दुल्हन ने बहुत ही सुंदर बड़े कुंदन रत्नों वाली अँगूठी पहनी है। इसके किनारो पर हरे रंग के मोतियों का इस्तेमाल अँगूठी को और सुंदर बनाने के लिए किया गया है। इस अँगूठी का आकार बहुत ही उपयुक्त है और आप इसे किसी अन्य समारोह में भी पहन सकती हैं। खूबसूरत रूबी रत्न जिसे बीच मे जड़ा गया है दिखने में बेहद आकर्षक लग रही है। अगर पास से देखे तो हमे दिखाई देता है कि इस अँगूठी में छोटे आकार के फूलो की डिज़ाइन बनी हुई है और कुंदन रत्न भी फूलो की अलग डिज़ाइन बनाने का काम करते हैं।
10. खूबसूरत मोतियों की अँगूठी
यह अँगूठी दिखने में बेहद बड़ी लगी रही है क्योंकि इसके बाहरी भाग में सुंदर मोतियों का उपयोग किया गया है। मोती और रत्न एक दूसरे का साथ बखूबी निभाते हुए नजर आते हैं और यह किसी सपनो के गहने जैसा ही लगता है।
11. सुंदर समुंद्री शेल 14K सोने की अँगूठी
यह डिज़ाइन बहुत नई और आधुनिक है। यह समुंद्र के शेल जैसा डिज़ाइन दिखाई देता है और इसके किनारो पर हमें हीरो का उपयोग दिखाई देता हैं। जैसा कि इसका रंग बेहद ही आकर्षक है और साथ मे इसके मध्य में मोती का उपयोग किया गया है जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस अनोखे डिज़ाइन को आप आधुनिक कपडो के साथ भी पहन सकते हैं।
12. तीन अंगूठियों का गजब का मेल
यह तीन अंगूठियों का संगम बेहद खूबसूरत लग रहा है और यह आपको महारानी का लुक देने का काम करता है। इस अँगूठी के बाहरी भाग में मोतियों का इस्तेमाल किया गया है और अंदर की ओर 14K सोने के डिज़ाइन के साथ ही रत्न को भी जड़ा गया हैं। अकेले यह अँगूठी ही आपके शादी के दिन को और भी लाजवाब बनाने के लिए काफी है। आप अपने एक हाथ मे हाथ फूल और दूसरे हाथ मे इस खूबसूरत स्टेटमेंट अँगूठी को पहन सकती हैं।
13. फूलों वाली हीरो की अँगूठी
इस अँगूठी का डिज़ाइन फूल के डिज़ाइन के आधार पर रखा गया है। इसके पत्तियों पर हीरो के छोटे छोटे कणों का उपयोग किया गया है और मध्य में बैगनी रंग के रत्न का उपयोग इसे और भी आकर्षक बना देता है। आप इस अँगूठी को अपने आधुनिक कपडो या गाऊन के साथ पहन सकती हैं।
14. नीलम और पन्ना के साथ हीरो का संगम
इस खूबसूरत अँगूठी में बहुत सी बारीकियां हमे देखने को मिलती है। नीलम रत्न का उपयोग इसके मध्य में किया गया है। वहीं दूसरे अँगूठी में हमे मध्य में हीरे का उपयोग मिलता है इसके बाहरी भाग में रत्नों को बडी ही खूबसूरती के साथ जड़ा गया है। ऐसा लगता है मानो यह स्वर्ग से आई हुई हों। बेहद खूबसूरत और आकर्षक अँगूठी जिसमे आप अपना कीमती पैसा और समय लगा सकते हैं। अगर आप अपने दुल्हन लहंगे के साथ हीरो का आभूषण पहन रही हैं तो इस अँगूठी को खरीदने से पहले जरा भी घबराईये मत क्योंकि ये आपके शादी के गहनों के साथ बेहद खूबसूरत लगेंगे।
15. तीन अंगूठियों का गजब का पहनावा
यह भी एक तीन अँगूठी का समूह है जिसे आप अपने अलग अलग उंगलियों में पहन सकते हैं। इन अंगूठियों को सीधे कतार में न न लगाते हुये पहना गया है। सभी तीन अँगूठी अलग डिज़ाइन और आकार की हैं। मध्य वाली अँगूठी में फूल की डिज़ाइन बनी हुई है जबकि बाकी की अंगूठियों में भी हमे गजब की डिज़ाइन देखने को मिलती है।
16. 22K सोने की अँगूठी दुल्हनों के लिए
ये सभी अँगूठी आकार में बहुत बड़ी हैं। सभी अंगूठियों का डिज़ाइन अलग अलग है, एक अँगूठी आयताकार और पत्ती के आकर की है, एक अँगूठी फूल के डिज़ाइन और एक गोलाकार आकार में हैं। यह सभी अँगूठी बेहद खूबसूरत है और इनके पहनने का अंदाज बहुत ही अनोखा है और इससे आपके हाथ और भी शानदार दिखाई देंगे।
17. खूबसूरत गोलाकार हीरों की अँगूठी
यह दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक अँगूठी लगती है। इसकी डिज़ाइन बेहद सामान्य है। हीरो को बहुत ही शानदार ढंग से जड़ा गया है और इसके मध्य में रूबी रत्न का उपयोग किया गया है। अँगूठी की यह डिज़ाइन बेहद आधुनिक है। इसे आधुनिक और पारंपरिक दोनो तरह के कपड़ों के साथ पहना जा सकता है। आप इसे गाउन, मैक्सी, ड्रेस, पैंट सूट और तो और इसे भारतीय सलवार कमीज, लहँगा और गाउन के साथ भी पहन सकती हैं।
18. मोतियों वाली अँगूठी
इस महिलाओं के अँगूठी का डिज़ाइन दुल्हनों और ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए बेहद उपयुक्त है। अँगूठी के चारो ओर मोतियों का शानदार उपयोग किया गया है जिससे अँगूठी आकार में बड़ी नजर आती है। इसकी डिज़ाइन बेहद सरल और सामान्य है तथा इसके मध्य में रत्न बेहद सुंदर नजर आ रहे हैं। यह डिज़ाइन केवल भारतीय कपड़ों के साथ ही सुंदर लगेगी।
19. सुंदर पीले सोने की अँगूठी हल्दी कार्यक्रम के लिए
इस स्टेटमेंट अँगूठी की डिज़ाइन दुल्हनों की खूबसूरती को और बड़ा देगा। यह पीले सोने से बनी हुई है और पीले रंग के प्रभाव को कम करने के लिए लाल रत्न और सफेद रत्न का उपयोग किया गया है। अँगूठी देखने मे बहुत पारिवारिक लगती है और एक पारंपरिक लुक देती है।
20. शानदार जिरकॉन फूल
यह अँगूठी जिरकॉन सोने से बनी हैं। शानदार पतले बारीकियों के साथ ये एक 3d प्रभाव जैसा लगता है। जो अँगूठी को और बेहद खास बनाता हैं। अभी तक ऐसे डिज़ाइन की कोई और अँगूठी नही है।
21. पारंपरिक भारतीय अंदाज
इस कुंदन जड़ाऊ अँगूठी एक संपूर्ण भारतीय पारंपरिक आभूषण डिज़ाइन का आभास कराती है। ये लहँगा और साड़ी के साथ बहुत सुंदर और आकर्षक लगेगा। इसे आधुनिक कपडो के साथ पहनने के बारे में ज़रा भी मत सोचिये।
22. बूंदों के आकार वाली हीरो की अँगूठी
यह अँगूठी की डिज़ाइन पानी के बूंदों की तरह है और इसके बाहरी भाग में बड़े बड़े मोतियों का इस्तेमाल किया गया है। इस अँगूठी में पन्ना और सफेद रत्नों के भी उपयोग किया गया है। अँगूठी एक पाकिस्तानी डिज़ाइन का लुक देती है जो भारतीय आभूषण के डिज़ाइन में भी बहुत लोकप्रिय है।
23. शादी की शानदार अँगूठी
यह फूल की डिज़ाइन जैसा दिखता है पर कलाकार ने बहुत शानदार काम किया है। उसने सोने पर बहुत बारीकी से काम किया है और उसके बाहरी भाग में पत्ती जैसे डिज़ाइन हमे देखने को मिलता है।
24. मेहंदी कार्यक्रम के लिए खूबसूरत चांद बाली डिज़ाइन
इस अँगूठी में चांद बाली डिज़ाइन हमे देखने को मिलती है। यह पोलकी और कुंदन से भरी हुई हैं। छोटे सफेद कणों और सोने से इसके बाहरी भाग को सजाया गया है। इसकी बारीकियों पर बहुत ध्यान दिया गया है जिससे यह अँगूठी और भी सुंदर लगती है। इसका डिज़ाइन बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रहा है।
25. खूबसूरत और आकर्षक हरे रंग की अँगूठी
इस अँगूठी में बहुत सारे हरे रंग का उपयोग किया गया है। इसको और सुंदर बनाने के लिए कुंदन का उपयोग किया गया है। यह डिज़ाइन खूबसूरत और आकर्षक लगती है। आप इसे खरीद सकती हैं और मेरा यकीन मानिए आपको बिल्कुल पछतावा नही होगा।
इन सभी स्टेटमेंट अंगूठियों को दुल्हनों और शादियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है पर आप इसे अन्य कार्यक्रमों में भी पहन सकती हैं। ऊपर बताये गए कुछ डिज़ाइन को आप गाउन या आधुनिक कपडो के साथ भी पहन सकती हैं। बहुत सारी डिज़ाइन खास है और उनपर बहुत अच्छा काम किया गया है। सभी दुल्हने अपने जौहरी के पास जाकर बिल्कुल ऐसे ही दिखने वाले अँगूठी खरीद सकते हैं।
K4 Fashion आशा करता है कि ये आपके लिए उपयोगी साबित होगा। और अधिक जानकारी के लिए K4 Fashion के साथ जुड़े रहिये। हमे pinterest पर याद से फॉलो करिए और रोज़ाना फ़ैशन से जुड़े रहने के लिए हमे Instagram पर फॉलो कर सकते हैं।