Blog

  • योग के द्वारा पाए सुंदर शरीर और करें अपना मानसिक विकास

    योग के द्वारा पाए सुंदर शरीर और करें अपना मानसिक विकास

    योग एक बहुत ही कारगर तरीका है स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर पाने का। यह व्यक्ति के शारीरिक विकास के साथ-साथ उसका मानसिक विकास भी करने में बहुत अधिक मदद करता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आप अपनी जिंदगी में योग को शामिल करें। कुछ दिनों बाद ही आपको इसके लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे। आप बाहर से भी तभी खूबसूरत लगते हैं जब आप आंतरिक रूप से भी स्वस्थ और निरोगी हो। आजकल योग द्वारा खूबसूरती पाने के लिए हर इंसान इसको अपनी जीवन-शैली में अपना रहा है। योग की प्रसिद्धि आज देश-विदेश में भी बहुत अधिक फैल गई है और यह बहुत अधिक तेज़ी से लोगों का फेवरेट बनता जा रहा है। जब भी सुंदर शरीर या त्वचा की बात की जाती है तो हर व्यक्ति के मस्तिष्क में योग करने का ही ख्याल सबसे पहले आता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपसे बात करेंगे कि कैसे आप योग के द्वारा बहुत आसानी से एक स्वस्थ शरीर और खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं।

    योग करने के लाभ

    त्वचा में ऑक्सीजन का संचार करता है

    योग के द्वारा त्वचा में ऑक्सीजन का संचार भली-भांति होने लगता है जिसके कारण त्वचा स्वस्थ रहती है और उसमें चमक भी आ जाती है। त्वचा में जो विषैले पदार्थ होते हैं वह भी बाहर निकल जाते हैं जिसके कारण स्किन सुंदर होने लगती है। इसलिए आप हर दिन योगाभ्यास अवश्य किया करें शरीर के सारे विषैले तत्व बाहर निकल कर आपका शरीर स्वस्थ बने और उस में ऑक्सीजन का संचार भी ठीक प्रकार से होने लगे।

    संतुलित रक्तचाप का संचार करता है

    आजकल के गलत लाइफस्टाइल के कारण अनेकों व्यक्ति रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग इस परेशानी से निजात दिलाने में काफ़ी मदद कर सकता है। यदि आपको भी रक्तचाप संबंधी कोई बीमारी है तो आप तुरंत ही योग करने की आदत डालें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि किसी योग ट्रेनर की देखरेख में ही योगाभ्यास करें। जब आपको अच्छी तरह से आसन करना आ जाए तो फिर आप स्वयं इसको कर सकेंगे।

    सांस की परेशानी को दूर करता है

    सांस की नली में यदि कोई परेशानी हो जाए तो उसकी वजह से आपको श्वसन संबंधी बीमारियां हो जाती हैं। सांस लेना व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि व्यक्ति सांस ही नहीं लेगा तो फिर वह जीवित भी नहीं रह सकेगा। इसलिए फेफड़ों का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। योग के सारे आसन सांस पर ही आधारित है। ऐसे व्यक्ति जो सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं उनके लिए भी यह काफ़ी कारगर साबित हो सकता है।

    गैस की समस्या को दूर भगाता है

    जब आप का पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है तो ऐसे में गैस की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह परेशानी केवल बड़ों को ही नहीं होती बल्कि बच्चों को भी हो सकती है। पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए योग बहुत बेहतरीन उपाय है। इसको प्रतिदिन करने से आप कब्ज, गैस जैसी परेशानियों को हमेशा के लिए दूर भगा सकते हैं।

    प्रतिरोधक प्रणाली की क्षमता को बढ़ाता है

    योग के द्वारा आपका शरीर स्वस्थ और मज़बूत बनता है जिसके कारण आपका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति हासिल करता है। इसके अलावा बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो आंतरिक रूप से बहुत कमज़ोर होते हैं तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता भी उनके अंदर बहुत कम होती है। योग के द्वारा प्रतिरोधक प्रणाली बेहतर होती है जो सभी व्यक्तियों के लिए लाभदायक है।

    अनिद्रा से छुटकारा दिलाता है

    प्रत्येक व्यक्ति के लिए भरपूर नींद लेना बहुत अधिक आवश्यक होता है। यदि नींद पूरी न हो तो उसके कारण सिर दर्द, आंखों के आसपास काले घेरे, मुरझाई त्वचा, बेरौनक चेहरा आदि की समस्या होने लगती है। व्यक्ति चिड़चिड़ा और तनाव में भी रहने लगता है। हर दिन योग करने से आपकी अनिद्रा की समस्या दूर होगी और आपके चेहरे पर भी चमक आएगी।

    बढ़ती उम्र के असर को कम करता है

    योग एक बहुत ही बेस्ट तरीका है बढ़ती उम्र को पीछे धकेलने का। नियमित योग करने से आपके चेहरे और त्वचा पर इसका बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह आपके चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को भी धीरे-धीरे कम कर देता है। इसके द्वारा शरीर के सारे विषैले पदार्थ और जीवाणु दूर हो जाते हैं। यह बहुत ही प्रभावशाली तरीके से फ्री रेडिकल्स का सफ़ाया भी कर देता है। यदि आपको किसी तरह का तनाव है तो यह उसे भी दूर करके आपके चेहरे पर ताज़गी और चमक लाता है।

    सुडौल और सुंदर शरीर

    योगासन के द्वारा आप अपने संपूर्ण शरीर को सुडौल और सुंदर बना सकते हैं। इससे आपकी सभी मांसपेशियां लचीली बनती है और इनकी गतिविधियों में सुधार आता है। इसके अलावा यदि आप मोटापे की वजह से परेशान हैं तो यह आपके शरीर के मोटापे को भी दूर करके आप के वज़न को नियंत्रित करने में आपकी मदद करता है।

    तनाव से दिलाता है मुक्ति

    तनाव आजकल हर इंसान की जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। आजकल लोगों की जीवनशैली इतनी ख़राब हो गई है कि तनाव न चाहते हुए भी इंसान के जीवन में आ ही जाता है। इसके कारण व्यक्ति खुशहाल जिंदगी नहीं जी सकता। परंतु जब वह योगासन को प्रतिदिन करता है तो इसके कारण उसके जीवन का तनाव धीरे धीरे कम होकर खत्म हो जाता है। उसका खुद पर यकीन बढ़ता है और चीजों को बेहतर तरीके से भी करने लगता है।

    अच्छा और सकारात्मक मूड

    योगासन आपके अंदर खुशी और पॉजिटिव एनर्जी भर देता है जिसके कारण आप अपने जीवन में सफलता पा कर आगे बढ़ते रहते हैं। यह अंदर से ही आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है जो आपको कभी भी नकारात्मक सोच की तरफ़ जाने नहीं देता। इसके कारण आप जिस काम को भी करते हैं उसमें आपको कामयाबी मिलती है।

    अच्छी याददाश्त और काम पर फोकस

    योगासन इंसान को एकाग्रचित्त बनाने में बहुत अधिक सहायक है। इसका फ़ायदा यह है कि आप फ़िर अपने प्रत्येक काम पर फोकस के साथ काम कर सकते हैं। आप अकेले रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आपकी याददाश्त भी बहुत अच्छी हो जाती है यदि आपको भूलने की बीमारी है तो इस समस्या से भी आपको राहत मिल जाती है। यदि आप विद्यार्थी हैं और आपको परीक्षा देनी है तो उस समय यह आपके लिए काफ़ी मददगार साबित होगा। इसके द्वारा आप मानसिक रूप से इतने सक्षम हो जाते हैं कि अपने किसी भी अहम मुद्दे पर स्वयं फैसला ले सकते हैं।

    फ्रेंड्स यह था हमारा आज का आर्टिकल उम्मीद है कि आप को पसंद आया होगा और आपके लिए यह हेल्पफुल भी रहा होगा। कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में भी अवश्य करके बताएं।

  • स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

    स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

    एलोवेरा के गुण अनेक हैं जो किसी भी इंसान की ख़ूबसूरती को बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए काफ़ी बेस्ट तरीका है। कोई इंसान यदि हर रोज़ इसको अपने चेहरे पर लगाए तो उसको अपनी त्वचा पर बहुत अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। यह पौधा कीड़े मकोड़ों के काटने को ठीक करता है, छोटे-मोटे घाव के लिए भी अच्छा है तथा धूप से जली त्वचा के अलावा अन्य स्किन समस्याओं के लिए भी बहुत कारगर है। प्रायः लोग बाज़ार से खरीद कर इसका प्रयोग करते हैं परंतु बाज़ार में यह 100% ओरिजिनल नहीं होता क्योंकि इसमें कई प्रकार के हानिकारक तत्व मिले होते हैं। इन हानिकारक तत्वों तथा डाई आदि के कारण स्किन को फ़ायदा नहीं पहुंचता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि एलोवेरा फ्रेश ही इस्तेमाल करें । इसका जेल आप स्वयं अपने घर में रेडी करके प्रयोग कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर बहुत आसान तरीके से अपना यह एलोवेरा जेल तैयार कर सकते हैं और इसको आप किस तरह से अपनी स्किन पर लगाकर इसके फ़ायदे ले सकते हैं।

    एलोवेरा जेल घर पर बनाने का तरीका

    जेल बनाने के लिए जरूरी सामान

    • एलोवेरा की ताज़ा पत्तियां
    • चाकू
    • चम्मच
    • ब्लेंडर
    • स्टोर करने के लिए कंटेनर
    • विटामिन सी या विटामिन ई पाउडर (ऑप्शनल)

    अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं

    इस प्रक्रिया को शुरू करने से पहले आपके हाथों का साफ़ सुथरा होना बहुत आवश्यक है। यदि आपके हाथ साफ़ नहीं होंगे तो जेल दूषित हो जाएगा। इसलिए अपने हाथों को अच्छी तरह से धोने के बाद ही इस प्रोसेस को शुरू करें।

    एलोवेरा के पौधे से एक पत्ती काट लें

    यह सबसे पहला स्टेप है। एक बड़ी एलोवेरा की पत्ती को चाकू की सहायता से काट लें तथा इस बात का ध्यान रखें कि पत्ती बाहरी हो क्योंकि इसमें अधिक जेल आपको प्राप्त हो सकेगा।

    रेजिन/लेटैक्स को अलग करें

    पत्ती काटने के बाद उसे ख़ूब अच्छी तरह से धोकर साफ़ कर ले। अब इस पत्ती को किसी बर्तन में सीधा रख दें। इसमें से पीले रंग का पदार्थ निकलेगा जिसे लेटेक्स कहते हैं। यह त्वचा के लिए बहुत हानिकारक होता है इसलिए इसे निकालना ही उचित रहता है। इसको निकलने में अधिक समय नहीं लगेगा केवल 10 मिनट में यह निकल जाएगा।

    पत्तियों से जेल निकालें

    अब किसी चाकू की सहायता से इस पत्ती को छीलकर इसका छिलका उतार लें। यह बहुत सावधानीपूर्वक करें ताकि आपका हाथ न कट जाए। छिलका उतरते ही अंदर का प्राकृतिक जेल आपको देखने को मिल जाएगा। अब आपको इसको कलेक्ट करना है। आप किसी चम्मच की सहायता से इस जेल को स्कूप करके निकाले। जब सारा जेल निकल जाए तो इसको ब्लेंडर में डाल दें। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि एलोवेरा की पत्ती के छिलके का कोई भी टुकड़ा इसमें ना जाए। ब्लेंड करने पर यह बिल्कुल लिक्विड जैसा बन जाएगा। अब यह तैयार हो चुका है इसको अब आप अपनी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्रिजर्वेटिव मिलाएं और स्टोर करें

    फ्रेश एलोवेरा जेल के साथ समस्या यह है कि इसको आप 1 हफ़्ते से ज़्यादा समय तक के लिए स्टोर करके नहीं रख सकते। यह ख़राब हो जाता है। इसके लिए या तो आप हमेशा फ्रेश जेल थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बनाकर प्रयोग करें या फ़िर इसकी लाइफ बढ़ाने के लिए इसमें प्रिजर्वेटिव मिला दे। इस तरह फिर इसको 1 महीने तक के लिए स्टोर किया जा सकता है। इसमें विटामिन सी विटामिन ई दोनों में से कोई भी मिला सकते हैं। यह दोनों ही इसकी शेल्फ-लाइफ़ बढ़ाने में मदद करते हैं।

    कितना मिलाएं प्रिजर्वेटिव

    यदि आपके पास 1/4 प्याला जेल है तो इसमें 500mg विटामिन सी का पाउडर मिलाएं। लेकिन यदि आप विटामिन ई मिलाना चाहते हैं तो 1/4 प्याला जेल में 400 IU डाले। इसको अब किसी एयर टाइट कंटेनर में सुरक्षित करके रखा जा सकता है।

    स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने के फ़ायदे

    जैसा कि हमने शुरू में बताया था कि एलोवेरा जेल लगाने के बहुत सारे फ़ायदे हैं। इसके नियमित रूप से प्रयोग करने पर आपको बाजार में बिकने वाली महंगी क्रीमो से भी अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। यह बालों और त्वचा की ख़ूबसूरती को बढ़ाने और निखारने के लिए एक सस्ता और उत्तम तरीका है।

    त्वचा में निखार आता है

    यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक मुरझाई और डल हो चुकी है तो इसके लिए हर दिन एलोवेरा जेल चेहरे पर इस्तेमाल करें। चेहरे से सारी धूल-मिट्टी, गंदगी दूर करके उस पर चमक लाएगा। हर रोज सुबह शाम इसे अपने चेहरे पर लगाने से आप अपनी त्वचा में नई जान डाल सकते हैं।

    एंटी एजिंग की तरह करता है काम

    बढ़ती उम्र या फिर प्रदूषण के कारण यदि त्वचा पर झुर्रियों या पिगमेंटेशन की समस्या हो गई है तो ऐसे में इस समस्या से छुटकारा दिलाने में एलोवेरा काफ़ी सहायक होता है। इस फ्रेश जेल को हर रोज़ रात को सोते समय अपने चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करते हुए लगाएं और सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें। केवल 4 हफ्तों में ही आप इसके प्रभाव देख सकेंगे जो आपकी त्वचा से रिंकल्स और कालापन हटाकर रंग को साफ करेगा।

    धूप से जली त्वचा को देता है राहत

    जब त्वचा धूप से जल जाती है तो वह बहुत मुरझा जाती है और इसके साथ साथ उसमें लाल चकत्ते पड़ जाते हैं और इसके अलावा जलन भी होने लगती है। ऐसे में एलोवेरा को अपनी त्वचा पर जब आप लगाएंगे तो आपको तुरंत ही ठंडक मिलेगी और जलन में कमी होगी।

    दाग-धब्बों के निशान हटाकर और पिंपल्स से भी छुटकारा दिलाता है

    यदि आपकी त्वचा पर दाग-धब्बों के निशान पड़ गए हैं और इसके साथ-साथ पिंपल्स भी हो रहे हैं तो फ्रेश एलोवेरा जेल वहां पर हर दिन लगाएं यह बहुत ही उत्तम तरीका है इन दाग धब्बों के निशान से छुटकारा पाने का। त्वचा पर जो पिंपल्स हो रहे हैं वह भी कम होकर धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

    मेकअप रिमूवर का करता है काम

    अपना मेकअप हटाते समय आप इसका प्रयोग करें यह बहुत ही अच्छे तरीके से स्किन से सारे मेकअप को रिमूव कर देगा। मेकअप रिमूव करते समय यह आपकी त्वचा को नमी युक्त भी बनाए रखेगा।

    फ्रेंडस ये था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको बताया कि कैसे आप घर में बहुत आसान तरीके से एलोवेरा जेल बना सकते हैं और अपनी त्वचा पर उसका प्रयोग कैसे कर सकते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके लिए जरूर हेल्पफुल रहा होगा। इस के संदर्भ में यदि आपकी कोई राय है तो कृपया करके हमें कमेंट करके बताएं।

  • बालों को डाई करने का सही तरीका: नुकसान और फायदे

    बालों को डाई करने का सही तरीका: नुकसान और फायदे

    आजकल बालों को डाई करने का चलन काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहा है। आमतौर पर जिनके बाल सफ़ेद हो जाते हैं वह लोग अपने बालों को काला या ब्राउन रंगने के लिए करते हैं परंतु आज-कल युवाओं में यह प्रचलन काफ़ी तेज़ी से फैल रहा है। वह अपने बालों को तरह-तरह के रंगों से रंगते हैं ताकि वह दूसरों से डिफरेंट लगे। लेकिन दूसरों से अलग दिखने की इस होड़ में उन्हें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि जो हेयर कलर वह कर रहे हैं वह कितना उनके लिए फायदेमंद है और कितना नुकसानदायक तथा उसको करने का सही तरीका क्या है। आज के इस आर्टिकल में हम आपसे वह सारी बातें शेयर करेंगे जो हेयर कलर करने के लिए जानना बहुत आवश्यक है।

    हेयर डाई करने का सही तरीका

    • सबसे पहले तो आप एक ऐसा हेयर कलर चुनें जो आपके बालों के लिए उपयुक्त हो। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि वह रंग आप को सूट करना चाहिए । दूसरों की देखा देखी कोई भी कलर उठाकर अपने बालों पर न लगा लें। हेयर कलर बहुत तरह के होते हैं जैसे बरगंडी, ब्राउन, डार्क ब्राउन काला, चेरी, रेड, गोल्डन इत्यादि।
    • अपने बालों को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें । अब अपना पसंदीदा कलर ले और उसको किसी कटोरी में निकाल ले। इस कलर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर किसी ब्रश की सहायता से अपने बालों में अच्छी तरह लगाएं।
    • कलर के पैकेट पर दिए गए समय तक अपने बालों पर इस डाई को लगा रहने दें और फिर अच्छी तरह से अपने बालों को धो लें।
    • बाल धोने के बाद कोई अच्छा सा कंडीशनर लेकर अपने बालों में लगाएं ताकि आपके बालों में रूखापन न हो क्योंकि केमिकल की वजह से आपके बाल रूखे हो सकते हैं।
    • यदि आप चाहें तो कलर करने के बाद शैंपू कर के बालों को धो सकते हैं।

    नोट: जब भी कोई हेयर डाई अपने बालों पर लगाएं तो हमेशा पैच टेस्ट अवश्य करें । यदि 24 घंटे तक आपकी त्वचा पर जलन नहीं होती है तो फिर आप उस हेयर कलर को अपने बालों पर प्रयोग कर सकते हैं।

    हेयर कलर करने के फायदे

    सफ़ेद बालों से मिलता है छुटकारा

    बढ़ती उम्र के कारण या फिर असमय सफ़ेद बाल होने पर इंसान बहुत परेशान हो जाता है और तरह-तरह के उपाय करने के बाद भी इनसे छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में उसका कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है और वह अपनी उम्र से भी बड़ा लगने लगता है । ऐसे समय पर सफ़ेद बालों को छिपाने के लिए उनको डाई करना सबसे उत्तम माना गया है । यह बहुत प्रभावशाली तरीके से बालों को रंग कर उनको खूबसूरत बनाते हैं।

    नया लुक देता है

    एक ही तरह के हेयर कलर से जब आप बोर हो जाते हैं तो एक नया बालों का रंग आपको एक बहुत ही अलग और सुंदर लुक देता है इसकी वजह से आपके दोस्त और जानने वाले आपको काफ़ी सराहाते हैं।

    बालों में जान डाल देता है

    एक अच्छा हेयर डाई आपके डैमेज बालों को बहुत ही नया और ख़ूबसूरत लुक देकर उनमें एक नई जान डाल देता है । इसमें कोई संदेह नहीं है कि हेयर कलरिंग आपके बालों को बहुत ही ख़ूबसूरत बनाकर आपकी शख्सियत को निखार देता है।

    हेयर कलर/हेयर डाई के नुकसान

    बालों को रंगने से हमारे बाल बेशक बहुत खूबसूरत तो लगते हैं लेकिन इनका हमारे बालों पर बुरा प्रभाव भी बहुत अधिक पड़ता है। इसलिए बाल डाई करने से पहले आपको इसके होने वाले नुकसान का भी भली-भांति अंदाजा होना चाहिए।

    एलर्जी की संभावना

    बालों पर यदि आप हेयर कलर करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बालों पर लगातार डाई करने से स्कैल्प में एलर्जी की संभावना बहुत अधिक हो जाती है । कभी-कभी यह एलर्जी काफी भयानक रूप भी ले लेती है इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप कोई भी हेयर कलर अपने बालों पर लगाएं तो उसका एक पैच टेस्ट अवश्य कर लें । जो लोग बिना पैच टेस्ट किए अपने बालों पर हेयर डाई का प्रयोग करते हैं उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    बालों का झड़ना तथा गंजेपन की समस्या

    हेयर डाई में मौजूद तरह-तरह के केमिकल्स बालों के लिए अत्यधिक ख़तरनाक होते हैं । बालों में मौजूद अमोनिया बालों की जड़ों को कमज़ोर कर देता है परिणाम स्वरूप बालों का झड़ना शुरू हो जाता है । कई बार तो लोग इसकी वजह गंजेपन का शिकार भी हो जाते हैं। केमिकल की वजह से नए बालों का आना भी बन्द हो जाता है और लगातार होता हेयर फॉल सिर को तेज़ी से गंजा करना शुरू कर देता है।

    आंखें पर पड़ता है बुरा प्रभाव

    जब हेयर डाई बालों पर लगाया जाता है तो आंखों पर इसका बहुत ही नेगेटिव प्रभाव पड़ता है । धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कम होने लगती है तथा इसके अलावा सिरदर्द की समस्या भी पैदा हो जाती है। इसके अलावा इसका नर्वस सिस्टम पर भी बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से आपको बातें भूलने की बीमारी भी हो सकती है।

    त्वचा कैंसर की समस्या

    हेयर डाई में विभिन्न तरह के कैमिकल मिलाए जाते हैं और उसके बाद ही यह तैयार होता है । जब लोग इसका प्रयोग अपने बालों को रंगने के लिए करते हैं तो वह केमिकल युक्त कलर बालों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सिर की त्वचा को भी बहुत नुकसान पहुंचाता है जिसके कारण कैंसर जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती है ।

    बालों में आ जाता है रूखापन

    लगातार बालों पर हेयर डाई करने से उनमें बहुत अधिक रूखापन आ जाता है क्योंकि हेयर कलर में मौजूद रसायन जब नियमित रूप से बालों को लगाए जाते हैं तो उनकी वजह से बाल बहुत ज्यादा रूखे हो जाते हैं।

    ध्यान रखने योग्य बातें

    • हमेशा उत्तम क्वालिटी का ही हेयर कलर या डाई ही अपने बालों को रंगने के लिए चुने।
    • यदि आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी की समस्या है तो हेयर डाई का प्रयोग न करें। इसके अलावा यदि आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो उस स्थिति में भी बालों को कलर करने से बचें।
    • बालों को कलर करवाने के बाद तेज़ धूप से बचाव करें क्योंकि तेज़ धूप आपके बालों पर जब पड़ेगी तो उनका रंग हल्का हो जाएगा और उनमें रूखापन भी आएगा।
    • यदि आप अपने बालों में मेहंदी का प्रयोग करते हैं तो कलर कराने से कम से कम दो-तीन महीने पहले मेहंदी लगाना बंद कर दें। ताकि कलर बालों पर अच्छी तरह से चढ़ सकें।
    • महीने में एक बार बालों की डीप कंडीशनिंग अवश्य करें और जब भी बालों में शैंपू करें उसके बाद कंडीशनर का प्रयोग ज़रूर करें । इससे आपके बाल सॉफ्ट और मुलायम बने रहेंगे।
    • अपने बालों में डैंड्रफ शैंपू करने से बचें क्योंकि वह आपके कलरिंग किए गए बालों पर प्रभाव डाल सकता है।
    • हफ्ते में कम से कम 2 बार अपने बालों में तेल अवश्य लगाएं । इससे आपके बाल मुलायम और मज़बूत बने रहेंगे।

    दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल उम्मीद है कि आपको पसंद आया होगा अगर आपको ही पसंद आया हो तो कृपया करके अपनी राय हमें कमेंट करके बताएं।

  • आइस क्यूब से जुड़े ब्यूटी टिप्स

    आइस क्यूब से जुड़े ब्यूटी टिप्स

    बर्फ का एक छोटा सा टुकड़ा हमारी त्वचा को ठंडक पहुंचाने के अलावा उसको कई तरह के दूसरे फ़ायदे भी पहुंचाता है। बर्फ़ स्किन की समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करता है। परंतु आप जब भी बर्फ का प्रयोग अपनी त्वचा पर करते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसको कभी भी अपनी स्किन पर डायरेक्ट न लगाएं क्योंकि इस प्रकार लगाने से यह नुकसानदायक हो सकती है। आइस क्यूब्स को स्किन पर गर्मियों में लगाने के अलावा सर्दियों में भी प्रयोग कर सकते हैं परंतु इसको प्रयोग करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए जिससे कि इसके भरपूर लाभ आपको मिल सकें। आइए हम जानते हैं कि कैसे आइस क्यूब से त्वचा को सुंदर तथा निखरा हुआ बनाया जा सकता है।

    त्वचा के बढ़े हुए रोम छिद्रों को छोटा करने में सहायता करता है

    त्वचा के रोम छिद्रों में जब अत्यधिक गंदगी जमा हो जाती है तो इसके कारण पिंपल्स और मुहांसों की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसकी वजह से चेहरा बहुत भद्दा लगने लगता है। यह परेशानी प्राय: तैलीय त्वचा वाले लोगों को अधिक होती है। इसलिए आप प्रतिदिन अपने चेहरे को धोने के बाद एक आइस क्यूब लेकर उसको मलमल के कपड़े में लपेट कर अपने चेहरे पर रगड़े। ऐसा करने से रोम छिद्रों का मुंह छोटा हो जाएगा और उनमें फिर मेल और तेल वगैरह जमा नहीं हो सकेगा।

    रिंकल्स को रोकता है

    त्वचा पर रिंकल्स अकसर 30 के बाद आना शुरू हो जाती है और जैसे-जैसे समय बढ़ता है वैसे वैसे यह और अधिक गहरी होने लगती है। यह बात सच है कि इनसे छुटकारा नहीं पाया जा सकता परन्तु इनके आने की प्रक्रिया को आप धीमा ज़रूर कर सकते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि प्रदूषण तथा धूप के कारण भी त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए चेहरे पर बर्फ का लगाना बहुत ही हेल्पफुल रहता है।

    डार्क सर्कल्स की समस्या को करता है दूर

    आंखों के आसपास काले घेरे होना एक आम समस्या बनकर रह गया है। आज हर इंसान का लाइफ स्टाइल बहुत अधिक बदल गया है। भरपूर नींद ना लेना, अत्यधिक फोन या टेलीविजन का इस्तेमाल करना तथा भोजन में पोषण की कमी के कारण आंखों के आसपास डार्क सर्कल हो जाते हैं। यदि आप चाहें तो इस से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। इनको स्थाई रूप से दूर करने के लिए बर्फ़ के एक टुकड़े की आवश्यकता होगी। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप अपनी आंखों के लिए बर्फ का प्रयोग करें तो उसमें गुलाब जल, खीरे का रस तथा आलू का जूस होना चाहिए। ‌ इस प्रकार यह बहुत फायदेमंद रहेगा।

    आंखों की सूजन दूर करता है

    आंखों के आसपास सूजन पूरे चेहरे को प्रभावित करती है। यह अत्यधिक आंखों का काम करने की वजह से हो जाती है जैसे- घंटों कंप्यूटर पर काम करना, भरपूर नींद न लेना, अत्यधिक मोबाइल का इस्तेमाल करना इत्यादि। यह सूजन प्रायः आंखों के निचले हिस्से में होती है जो देखने में बहुत ही बुरी लगती है। इसको दूर करने के लिए आइस क्यूब लेकर अपनी आंखों के आसपास धीरे-धीरे लगाएं। इस तरह सिकाई करने से आपकी आंखों को राहत भी मिलेगी और सूजन में भी कमी आएगी।

    धूप से जली त्वचा तथा घमौरियों को ठीक करता है

    अत्यधिक तेज़ धूप त्वचा के लिए बहुत हानिकारक होती है। लेकिन आप हमेशा घर पर तो नहीं रह सकते, अपने काम के लिए घर से बाहर जाना ही पड़ता है। धूप से जली हुई त्वचा देखने में मुरझाए हुई लगती है और यह काली पड़ जाती है। अगर आप अच्छे से अच्छा एसपीएफ भी लगाकर बाहर जा रहे हैं तो धूप तब भी अपना बुरा असर त्वचा पर छोड़ ही देती है। इसलिए जब आपकी त्वचा धूप से जल जाए तो उसका उपचार आप बर्फ़ की सिकाई करके कर सकते हैं। हर रोज़ अपने चेहरे पर एक आइस का टुकड़ा लेकर इसको धीरे-धीरे गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं। इससे आपको बहुत राहत महसूस होगी। इसी प्रकार घमौरियों के लिए भी आइस क्यूब्स बहुत फायदेमंद है। ‌जब शरीर की घमौरियां किसी लोशन या पाउडर से सही नहीं होती हैं तो ऐसे में आप आइस क्यूब अपनी त्वचा पर प्रयोग करें।

    आंखों के लिए आइस क्यूब

    आवश्यक सामग्री:

    • ग्रीन टी- एक चम्मच
    • आइस ट्रे

    बनाने का तरीका:

    • ग्रीन टी तैयार करें
    • उसे आइस ट्रे में डालकर जमा लें।

    प्रयोग करने का तरीका:

    अब प्रतिदिन आइस क्यूब लेकर उससे अपनी आंखों की सिकाई करें। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की सूजन को दूर करने में बहुत सहायक होते हैं। इसके अलावा यदि आपकी आंखें लगातार काम करते-करते थक गई हैं तो इसमें भी राहत पहुंचेगी।

    स्किन रैशेज और सनबर्न स्किन के लिए

    आवश्यक सामग्री:

    • एलोवेरा जेल -1 पत्ती (इस का जेल निकाल लें)
    • आइस ट्रे

    बनाने का तरीका:

    • एलोवेरा जेल लेकर आइस ट्रे में भर लें
    • अब इसको फ्रीज में जमा लें।

    प्रयोग करने का तरीका:

    अब हर दिन एक आइस क्यूब लेकर अपनी धूप से जली हुई स्किन पर लगाएं। आपको तुरंत राहत मिलेगी। एलोवेरा में कुदरती हील करने के गुण होते हैं।

    त्वचा को तरो-ताजा करने के लिए

    आवश्यक सामग्री:

    • खीरा- 1
    • गुलाब जल-आवश्यकतानुसार

    बनाने का तरीका:

    • खीरा लेकर उसको कद्दूकस कर लें
    • उसका रस निकाल लें।
    • अब इसमें इतनी मात्रा में ही गुलाब जल मिलाएं।
    • फिर इसको आइस ट्रे में भरकर फ्रिज में जमने के लिए छोड़ दें।

    प्रयोग करने का तरीका:

    जब यह अच्छी तरह से जम जाए तो इसको अपने चेहरे पर यूज़ करें। यह आपकी त्वचा को एकदम से तरोताजा और चमकीला बना देगा।

    चेहरे के पिंपल्स और मुहांसों के लिए

    आवश्यक सामग्री:

    • दालचीनी पाउडर- 1 चम्मच
      पानी- 1 गिलास
      नींबू का रस- 8-10 बूंदे

    बनाने का तरीका:

    • एक गिलास पानी का लेकर उसमें दालचीनी पाउडर को मिला दे।
    • इसको अच्छी तरह से मिलाएं।
    • अब इसमें नींबू का रस मिला दे।
    • अगर आप चाहे तो आप इसमें रोज़हिप ऑयल भी मिला सकते हैं।
    • अब इनको ट्रे में डालकर जमने के लिए फ्रिज में रख दें।

    प्रयोग करने का तरीका:
    प्रतिदिन एक आइस क्यूब लेकर उसको अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद आपने अपना चेहरा धोना नहीं है। यह बहुत ही प्रभावशाली तरीके से चेहरे के तेल को कंट्रोल करके मुहांसों को आने से रोकेगा।

    त्वचा पर आइस क्यूब लगाने के कुछ ज़रूरी टिप्स

    • बर्फ़ अपने चेहरे पर लगाने से पहले इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि आपका चेहरा बिल्कुल साफ़ होना चाहिए उस पर किसी भी प्रकार की धूल-मिट्टी या गंदगी नहीं होनी चाहिए।
    • अपनी त्वचा के किसी विशेष हिस्से पर बर्फ़ को 1 मिनट से अधिक समय तक न‌ मलें। इसके अलावा सिर्फ 15 मिनट तक ही इसका प्रयोग अपनी त्वचा पर करें।
    • अपने चेहरे पर हमेशा सर्कुलर मोशन में ही आइस क्यूब लगाएं तथा आंखों पर इसका प्रयोग करते समय विशेष ध्यान रखें।
    • यूं तो आइस क्यूब चेहरे तथा त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन यह बात आप अपने ध्यान में रखना कि अत्याधिक इसको इस्तेमाल न करें क्योंकि किसी भी चीज़ की ज्यादती अच्छी नहीं होती।

     

  • जालीदार ब्लाउज की डिज़ाइन आपके खूबसूरत साड़ी और लहँगे के लिये

    जालीदार ब्लाउज की डिज़ाइन आपके खूबसूरत साड़ी और लहँगे के लिये

    तो तैयार हो जाईये स्टाइलिश जालीदार ब्लाउज के डिज़ाइन से रूबरू होने के लिए। ये सभी डिज़ाइन को हमारे कुछ पसंदीदा अभिनेत्रियों ने भी पहना है।

    अगर आप कोई साड़ी या लहँगा पहनते हैं तो पहली बात जो आपके दिमाग मे आती है वो होती है अच्छी तरह सिलाई की गई और डिज़ाइनर ब्लाउज के बारे में। आजकल महिलाएं सादे साड़ी या लहंगे के साथ डिज़ाइनर ब्लाउज को ज्यादा पसंद करती हैं। आपके लुक को शानदार और खूबसूरत बनाने के लिए इन ब्लाउज का उपयोग कर सकती हैं। हम आपके लिए लेकर आये है एकदम नये डिज़ाइन के ब्लाउज तो अपने पुराने डिज़ाइन के ब्लाउज को छोड़िए और इस नए और एकदम शानदार डिज़ाइनर ब्लाउज को चुनिए।

    जालीदार ब्लाउज की लेटेस्ट डिज़ाइन

    1. बिना कंधे वाला जालीदार स्लीव वाला ब्लाउज

    Off Shoulder Net sleeves
    टीना दत्ता इस परिधान में बेहद आकर्षक लग रही हैं। जैसा कि हम देख सकते हैं कि उन्होंने अपने साड़ी को सादा रखा है और एक भारी ब्लाउज को चुना है। उनके ब्लाउज में जालीदार काम देखने को मिलता है। आप इस ब्लाउज को सादे स्कर्ट या शिफॉन के साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। इस जालीदार ब्लाउज में हमे शानदार और खूबसूरत नक्काशी का काम देखने को मिलता है। आप इसे चोकर के साथ शादी में या संगीत समारोह में पहन सकती हैं।

    2. खूबसूरत झालरदार डिज़ाइन

    Frilled in Layered Pattern
    Image Source: Manish Malhotra

    करीना कपूर खान ने यह काले और सिल्वर रंग का जो कपड़ा पहना है उसे मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया है। स्लीव बेहद आकर्षक और बहुत परतों में बनाये गए हैं। यह ब्लाउज आपके किसी भी कपड़े के साथ बेहद खूबसूरत लगेगा। इसे सादे साड़ी या स्कर्ट के साथ पहने। आप इसे काले रंग के पैंट के साथ भी पहन सकती हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे पहनते हैं। आप इसे शादी में या छोटी पार्टी में या फिर दुल्हन के समारोह में पहन सकती हैं।

    3. शानदार बहते स्लीव की डिज़ाइन

    Flowing sleeve front net blouse design stylish celebrity fashion designer
    Image Source: Mahima Mahajan

    यह डिज़ाइन को महिमा महाजन ने बनाया है जो बहुत प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर हैं। इस ब्लाउज की स्लीव नीचे की ओर बहती हुई लगती है जो बहुत सुंदर दिखाई देती है। आप इस सामने के ओर जालीदार ब्लाउज को साड़ी या सिल्क की ऊँचे कमर वाली ट्राउज़र के साथ भी पहन सकते हैं। ये आपके लुक को और भी मॉडर्न बना देगा। यह परिधान किसी पार्टी या मेहंदी समारोह के लिए बहुत उपयुक्त है। इस ब्लाउज के साथ आपको किसी प्रकार के हार को पहनने की जरूरत नही है परंतु झुमके और अँगूठी आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

    4. मनमोहक झालरदार स्लीव डिज़ाइन

    Romantic frilled sleeves front net blouse design stylish celebrity fashion designer
    Image Source: Ridhi Mehra

    यह रिद्धि मेहरा द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इस ब्लाउज में बेहद खूबसूरत झालर हमे देखने को मिलती है। आप इस ब्लाउज को लहँगा या स्कर्ट के साथ पहन सकते हैं। दुपट्टा की जगह बिना स्लीव का जैकेट और भी खूबसूरत लगेगा। इस तरह आप किसी भी समारोह के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आप इसे सादे स्कर्ट या भारी काम वाले स्कर्ट दोनो के साथ भी पहन सकती हैं। यह आपके समारोह पर निर्भर करता है।

    5. एक तरफ से बिना कंधे वाला ब्लाउज

    One-sided off-shoulder Blouse front net blouse design stylish celebrity fashion designer
    Image Source: Shloka Khialani

    श्लोक ख़िलानी का डिज़ाइन बेहद अविस्मरणीय है। एक तरफ से बिना कंधे वाला ब्लाउज और उसके साथ जालीदार स्लीव इस ब्लाउज की सुंदरता को और बड़ा देते हैं और आप इसे किसी भी पार्टी या पारिवारिक सम्मेलन में पहन सकती हैं। इस ब्लाउज की खासियत यह है कि इसे किसी भी अलग से गहने पहनने की जरूरत नही है क्योंकि इसकी कलाकारी खुद में एक गहने से कम नही है।

    6. कियारा का आधे जाली वाले ब्लाउज में शानदार लुक

    Kiara Advani in half net blouse design
    कियारा आडवाणी इस लुक में बेहद आकर्षक दिखाई दे रही हैं। इस ब्लाउज के गले का आकार षटकोणीय है जो कियारा पर बहुत आकर्षक लग रहा है। इस ब्लाउज पर भारी नक्काशी का काम किया गया है इसलिए स्लीव को सादा रखा गया है जो इसे और भी शानदार बनाता है। इस कपड़े को संगीत समारोह में पहना जा सकता है।

    7. खूबसूरती से सजाया गया ब्लाउज डिज़ाइन

    Embellished embroidery work front net blouse design stylish celebrity fashion designer
    Image Source: Chameeandpalak

    यह ब्लाउज चामी और पलक द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इस ब्लाउज की खासियत इसके गले के पास बने जालीदार काम है। अगर आप गले के हार को नही पहनना पसंद करती तो यह डिज़ाइन आपके लिए ही बना है। इस ब्लाउज को आप क्रीम कलर के साड़ी या सादे शिफॉन के साड़ी के साथ पहन सकती हैं। यह आपको एक दुल्हन की सहेली का लुक देने का काम करता है।

    8. पूरे गले वाला शानदार ब्लाउज

    High Neck Blouse design embroidery stone work
    Image Source: Mahima Mahajan

    पूरे गले के डिज़ाइन वाला यह जालीदार ब्लाउज अपने बारीकियों के वजह से बहुत आकर्षक और सुंदर दिखाई दे रहा है। इस ब्लाउज को सादे सिल्क साड़ी या लहँगा के साथ पहना जा सकता है। इसे भारी चूड़ियों के साथ पहनिये और आप किसी भी शादी समारोह के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस ब्लाउज पर ज़रदोज़ी का काम नही है बल्कि उसकी जगह पर हमें हाथों की बेहतरी कलाकारी देखने को मिलती है।

    9. खूबसूरत स्लीव से सजा हुआ ब्लाउज डिज़ाइन

    modern front net blouse design stylish celebrity fashion designer
    यह सजाया गया खूबसूरत ब्लाउज बहुत मेहनत से की गई कारीगरी को दर्शाता हैं। यह ब्लाउज बेहद खूबसूरत और फूलो के शानदार संगम तथा स्लीव के डिज़ाइन ने इसकी खूबसूरती और बड़ा दी है। इसे आप स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं और एक बात का ध्यान रखिये की आप दुपट्टा का उपयोग ना करे क्योंकि कोई भी इस खूबसूरत ब्लाउज को दुपट्टा से छुपाना नही चाहेगा।

    10. गुलाबी सुंदर जालीदार स्लीव की डिज़ाइन

    Pink sleeves net blouse design
    Image Source: Ritika Kadam

    यह ब्लाउज पूरी तरह नक्काशी दार काम द्वारा बनाई गई है तथा इसके स्लीव नीचे के ओर जाते हुए देखते है तो ऐसा लगता है कि वो दुपट्टा हो। इस तरह के परिधान का संगम किसी सपने के सच होने जैसा ही है। इस तरह के ब्लाउज को केवल ऊँचे कमर वाली स्कर्ट के साथ ही पहनना चाहिए। इसे साड़ी के साथ पहनने की गलती मत कीजिए क्योंकि इससे आपका लुक बेहद अजीब हो जाएगा और आपके ब्लाउज की सारी सुंदरता बेकार हो जाएगी।

    11. प्रियंका का खूबसूरत जालीदार गले का ब्लाउज

    Neck Blouse for bridesmaid
    एक खुले झालरदार गले का ब्लाउज आपके लुक को किसी जमाने की रानी जैसा बना देगा। यह खूबसूरत ब्लाउज को आज कल बहुत सी लड़कियों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस आपके लुक को एक शाही अंदाज देगा। आप इस ब्लाउज को किसी साड़ी के साथ पहनिये और आप समारोह के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

    12. दीपिका का खूबसूरत लंबे स्लीव का ब्लाउज

    Deepika in Long sleeved blouse for bridesmaid
    यह बहुत सामान्य तरह का ब्लाउज है और यह फिर से चलन में आ गया है। इसके स्लीव बड़े है और किसी पारंपरिक समारोह के लिए बेहद सही विकल्प है। तो मेरी राय यही है कि आप इसे किसी भारतीय साड़ी के साथ पहनिये और आप बिलकुल एक सुंदर भारतीय नारी लगेंगी। कभी कभी आपको आपके लुक को पूरा करने के लिए कुछ पारंपरिक की जरूरत होती है।

    13. शादी के लिए जालीदार स्लीव वाला ब्लाउज डिज़ाइन

    Net sleeved blouse for wedding party
    इस बड़े वी आकर के गले वाला ब्लाउज और इसके साथ लगभग तीन चौथाई भाग को कवर करने वाला यह ब्लाउज का डिज़ाइन अपने आप मे खूबसूरत और अनोखा है। यह उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छा विकल्प है जो अपने ब्लाउज के साथ ज्यादा प्रयोग पसंद नही करती। इसे खासकर शाम के समारोह में पहने। इसे साड़ी के साथ बड़ी आसानी से पहना जा सकता है।

    14. सुंदर कारीगरी वाला अनोखा ब्लाउज डिज़ाइन

    High neck buttoned blouse
    यह डिज़ाइन बहुत सामान्य है परंतु पहनने में भी बेहद आसान है। इस ब्लाउज में हमे जाली भी देखने को मिलती है जो ब्लाउज से होते हुए गले तक जाती है। इस तरह की खूबी इस ब्लाउज को सबसे अलग बनाती है। इस तरह के ब्लाउज को भारी स्कर्ट या सादे साड़ी के साथ पहना जा सकता है। यह हल्दी और मेहंदी समारोह के लिए बेहद अच्छा विकल्प है।

    15. सिल्क साड़ी के लिए जालीदार ब्लाउज डिज़ाइन

    Net blouse desgin for Silk Saree
    इस ब्लाउज के स्लीव में जाली पाई जाती है और गले के डिज़ाइन में भी हमे जाली का काम देखने को मिलता है। पूरे ब्लाउज को सादा रखना और स्लीव पर शानदार काम यह एक बेहद अच्छी सोच है। इसे किनारो पर काम किये हुए साड़ी के साथ पहनिये। आप इसे अपने भाई बहनों के शादी या सामान्य समारोह में पहन सकते हैं।

    यह सभी जालीदार ब्लाउज बहुत ज्यादा चलन में पाए जाते हैं। यह किसी मौके या आपके स्वभाव पर निर्भर करता है। अगर आपको ड्रामा पसंद है तो आप झालरदार ब्लाउज के साथ जा सकती हैं या आपको सामान्य रहना पसंद है तो तीन चौथाई वाला ब्लाउज या ऊँचे गले वाले ब्लाउज के साथ जा सकती है। मैं आशा करता हु की यह सभी डिज़ाइन आपको पसंद आई होगी।

  • भारतीय महिलाओं के लिए पैरो की मेहंदी डिजाइन्स 2020

    भारतीय महिलाओं के लिए पैरो की मेहंदी डिजाइन्स 2020

    आपके खूबसूरत पैरों के लिए अनोखी मेहंदी डिजाइन्स।

    सालो से मेहंदी का भारतीय संस्कृति में बहुत बड़ा योगदान रहा है। पूरे साल भर हमे बहुत से त्योहार और शादी समारोह देखने को मिलते हैं जो मेहंदी के बिना अधूरे होते हैं। आधुनिक युग के साथ साथ मेहंदी डिजाइन में भी बहुत परिवर्तन देखने को मिलता है। दुल्हने और नई शादी हुई औरते तीज, करवा चौथ और शादी के पहले साल में अपने हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी समारोह भारत मे बहुत ज्यादा मनाए जाने वाला कार्यक्रम है। दुल्हन और परिवार की औरतें अपने हाथों में मेहंदी लगवाती है और खूब मजे करती हैं।

    हिना या मेहंदी पूरी दुनिया मे अपने औषधीय गुणों के कारण भी जाना जाता है। पहले के समय मे इसे मेकअप के जगह पर उपयोग किया जाता था। अब इसका इस्तेमाल पश्चिम तक फैल चुका है जहाँ इसको टैटू या शरीर पर कलाकारी के लिए किया जाता है। पैरो के मेहंदी डिजाइन के ट्रेंड में हमे बहुत बदलाव देखने को मिलते हैं। आजकल सिर्फ दुल्हने ही नहीं बल्कि हर औरत पैरो के मेहंदी डिजाइन को पसंद करने लगी है। यहाँ पर कुछ आसान पैरो की मेहंदी डिजाइन हम आपके लिए लेकर आये हैं जिन्हें आप अलग अलग मौको पर लगा सकती हैं।

    आसान और अनोखी पैरों की मेहंदी डिजाइन्स

    1. खूबसूरत फूलो वाली मेहंदी डिजाइन

    Elegant Floral Bel Mehndi Design
    Image Source: Sara Henna Seattle

    यह सदाबहार मेहंदी डिजाइन में हमे पारंपरिक फूलो की आकृति देखने को मिलती है। फूलो की आकृति को पैस्ले पैटर्न के साथ और सर्पिलाकार तरीक़े में बनाया गया है। पैरो की उंगलियों को खूबसूरत पत्तियों से डिज़ाइन किया गया है। जिस सफाई और खूबसूरती से यह मेहंदी डिजाइन बनाई गई है वो काबिले तारीफ है। इस तरह की डिज़ाइन तीज और राखी जैसे त्योहारों के लिए उपयुक्त है।

    2. बेल की पत्तियों वाली खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

    Shaded Bel Feet Mehndi Design for bride
    Image Source: Sara Henna Seattle

    यह बहुत ही सरल और सामान्य मेहंदी डिज़ाइन है। फूलो के साथ बिंदुओं की जुगलबंदी इसे और खूबसूरत बना देती है। यह डिज़ाइन इतनी सरल है कि आप इसे घर पर भी लगा सकते हैं। पुरानी औरतें जिन्हें ज्यादा तामझाम नही पसंद वो इस डिज़ाइन के साथ जा सकती हैं।

    अपने पसंदीदा डिज़ाइन को बनाने में परेशानी हो रही है? तो शुरुआती दौर के लिए मेहंदी डिजाइन इसे जरूर पढ़ें

    3. आकर्षक और मनमोहक मेहंदी डिजाइन

    Simple Minimalistic Feet Mehndi Designs for Bride
    Image Source: Henna Treasures Artists

    यह डिज़ाइन बहुत ही नई है। इसमें हमे मिरर का काम देखने को मिलता है जो बहुत आकर्षक और बेहतरीन कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना है। यह पैर पर किसी खूबसूरत कलाई बंद के होने का झूठा अहसास कराता है। हमे अंगूठों पर भी खूबसूरत काम किया हुआ देखने को मिलता है। जिन दुल्हनों को कम मेहंदी डिजाइन पसंद है वो इस डिज़ाइन के साथ अपने लुक में चार चांद लगा सकती है। बस इस बात का ख्याल रखिये की आपके पैर के जूते में आपके अंगूठे दिखाई दें।

    4. पैरों के लिए खास पैस्ले मेहंदी डिजाइन

    Keri Mehndi design for bridal feet
    Image Source: Henna by Divya

    अरेबिक मेहंदी डिजाइन का सबसे अच्छा उदाहरण पैस्ले डिज़ाइन है। एक बड़ी और खूबसूरत कैरी इस डिज़ाइन में आकर्षण का केंद्र है। इसके चारों ओर सर्पिलाकार बेल की पत्तियों की डिज़ाइन बनाई गई है। इस तरह की डिज़ाइन बेबी शावर या गोद भराई जैसे हिन्दू रस्मो के लिए उपयुक्त होगी।

    5. पैरों के लिए बिछुआ अंदाज में मेहंदी डिजाइन

    Bichua style Feet Mehndi Design for Bridal
    Image Source: Sara Henna Seattle

    यह एक सही ढंग से बनाई गई महेंदी डिज़ाइन का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। यह हाथफूल से प्रेरित हुए मेहंदी डिजाइन है जो आपके बिछुआ के साथ बहुत खूबसूरत लगेगी। नई दुल्हने इस मेहंदी डिजाइन को अपने पहले करवा चौथ और दिवाली में लगा सकती हैं।

    6. आसान फूलो वाली मेहंदी डिजाइन

    Simple Floral Feet Henna Mehndi Designs downlaod
    Image Source: henna al ain

    यह डिज़ाइन बहुत ही सरल और सुंदर है। इसे कम उम्र की लड़कियां भी लगा सकती हैं। छोटी पांव पर भी यह डिज़ाइन बहुत शानदार दिखाई देगी। इस खूबसूरत डिज़ाइन को ईद और दीवाली जैसे त्योहार पर लगाया जा सकता है। एक चांदी की पायल इस डिज़ाइन में चार चांद लगा देगी।

    7. छायादार गुलाब के फूलो वाली पैरों की मेहंदी डिजाइन

    Shaded Rose Feet Henna Mehendi Designs
    Image Source: henna al ain

    यह एक आकर्षक और आधुनिक मेहंदी डिजाइन है। गुलाब के फूलो को इतनी सुंदरता के साथ बनाया गया है कि आप अपनी नजर हटा नही सकते। इसे उची हील्स के साथ लगाइये जिससे ये सुंदर दिखाई देंगे।

    8. अंगूठे पर नाम वाली मेहंदी डिजाइन

    Name on Toe Mehndi Design
    Image Source: Sara Henna Seattle

    इस फूलो की डिज़ाइन वाली मेहंदी डिजाइन में हमे बहुत सी खूबियां देखने को मिलती है। इसकी खासियत अंगूठे पर दूल्हे के नाम की मेहंदी होती है। इसे आधुनिक और पारंपरिक दोनो ही तरीके से शानदार बनाया गया है। ज्यादातर घरों में इसकी इजाजत नही होती है, तो आप इसकी जगह पर शादी से जुड़ी कुछ बाते या अपने पालतू जानवर का नाम भी लिख सकती हैं।

    9. भारी अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन पैरो के लिए

    Bold Arabic Feet Mehndi Designs for women
    Image Source: Kashmiri Mahendi Artistica

    यह मेहंदी डिजाइन अरेबिक पैस्ले और भारतीय जाल मेहंदी डिजाइन का मिलाजुला रूप है। पैस्ले पैटर्न पैरों पर अपनी गहरी छाप छोड़ते हैं। हम सभी दुल्हनों से इस मेहंदी डिजाइन का इस्तेमाल करने का अनुरोध करते हैं।

    10. आभूषणों से सजी खूबसूरत फ़ीट मेहंदी डिजाइन

    Jewelry inspired Beautiful Feet Henna Mehandi Designs
    Image Source: Sara Henna Seattle

    यह मेहंदी डिजाइन में हमे फूलो की रचना बिंदुओं की चैन के साथ दिखाई देते हैं। बिंदुओं की चैन आज कल बहुत ज्यादा चलन में है और इससे मेहंदी डिजाइन और भी आकर्षक दिखाई देती है। उंगलियों पर भी हमे एक जैसी ही फूलो की रचना देखने को मिलती है। इस बात का ख्याल रखे कि आपके सैंडल में इसके डिज़ाइन अच्छी तरह दिखाई दे। तीज के त्योहार के लिए यह एकदम उपयुक्त डिज़ाइन है।

    11. भौगोलिक पैरों के लिए मेहंदी डिजाइन

    Geometric Pattern Feet Mehndi Designs
    Image Source: Henna by Divya

    भौगोलिक पैटर्न हेना डिज़ाइन में बहुत पुराने समय का आभास कराती है। इनका सांस्कृतिक मूल्य भी बेहद होता है। इसे पैरो की एड़ी तक लगाया जा सकता है जिससे मेहंदी पूरी लगती है। आपके पहले करवा चौथ के लिए यह मेहंदी डिजाइन बहुत अच्छा विकल्प होगा।

    12. बोहो अंदाज में पैरो के लिए मेहंदी डिजाइन

    Boho style Feet Henna Mehndi Art
    Image Source: Henna Paradise

    यह एक फ्रीस्टाइल मेहंदी डिजाइन है जो आपके पैरों को और भी सुंदर बना देगी। सर्पिलाकार और फूलों की डिज़ाइन इस मेहंदी डिजाइन को और भी खूबसूरत लुक देते हैं। यह इतनी सामान्य और शानदार डिज़ाइन है कि दुल्हने भी इसे अपने पैरों पर लगा सकती हैं।

    13. साधारण जाली स्टाइल वाली पैरो की मेहंदी डिजाइन

    Simple Jaali style Feet Mehendi Designs
    Image Source: Henna Paradise

    मेहंदी डिजाइन जो आज कल के फैशन में बहुत प्रचलित है। यह इतनी आसान और सरल डिज़ाइन है कि आप इसे घर पर भी लगा सकते हैं। अपने खूबसूरत काम को दिखाने के लिए जुत्ती का उपयोग करें। यह डिज़ाइन ईद और रक्षाबंधन पर्व के लिए बहुत कामगार साबित होगी।

    14. आधुनिक दुल्हनों के लिए पैरों की मेहंदी डिजाइन

    Modern Bridal Feet Mehndi Designs
    Image Source: Henna Paradise

    किसी चालक दुल्हन के लिए यह मेहंदी डिजाइन को नजरअंदाज करना बेहद मुश्किल है। यह समकालीन डिज़ाइन का बेहद खूबसूरत संगम है। बीच की उंगली पर पत्तियों की सरंचना इस डिज़ाइन की खासियत है। इस बात में कोई शक नही की आपका जूती या सैंडल खुले अंगूठे वाला होना चाहिए।

    15. फूलो की पंखुड़ियों वाली शानदार हिना डिज़ाइन

    Floral Feather Feet Legs Mehndi Henna Designs
    Image Source: Henna by Divya

    एक और आधुनिक मेहंदी डिजाइन जो आपको एक मॉडर्न लुक देती है। मोर पंख और फूलो की जुगलबंदी इस डिज़ाइन को सबसे अलग बनाती है। बिंदुओं से बनी चैन की सरंचना इस डिज़ाइन को और सुंदर बनाती है। यह एक अस्थायी टैटू है तो घबराने की बात नही है और इसके साथ हील्स को ही पहनना चाहिए।

    16. पारंपरिक अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके हाथों और पैरो के लिए

    Traditional Arabic Mehndi Designs for Legs download
    Image Source: Henna Paradise

    आप इस पारंपरिक मेहंदी डिज़ाइन को लेकर कभी गलत नही हो सकते। यह अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके हर त्यौहार पर आपके लुक को पूरा करने का काम करेगी चाहे वो ईद हो या दीवाली। इसे सामान्य रखने के लिये हाथो और पैरो में एक जैसे ही मेहंदी डिजाइन बनाइये। पैस्ले और फूलो की सरंचना इस अरेबिक मेहंदी डिजाइन के आधार हैं।

    क्या आपने सभी डिज़ाइन की तस्वीर खींच ली? आने वाले त्योहार के लिये अपने पसंदीदा मेहंदी डिजाइन को नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर हमें बताइये। और अधिक जानकारी के लिए K4 Fashion से जुड़े रहिये।

  • आसान ट्रिक के साथ नई मेहंदी डिजाइन 2020

    आसान ट्रिक के साथ नई मेहंदी डिजाइन 2020

    महिलाओं और लड़कियों के लुक को पूरा करने का काम मेहंदी करती है। हमारे पास हर मौके के लिए खास मेहंदी डिजाइन उपलब्ध है। परंतु मेहंदी जितनी आसान दिखती है उतनी आसान होती नही है। हर कोई आसानी से मेहंदी डिजाइन नही बना सकता।

    घबराईये मत, हम आपके लिए कुछ ट्रिक लेकर आये है जिनसे आप नए मेहंदी डिजाइन को बढ़ी आसानी से बना सकतीं हैं। तो आप किसका इंतेजार कर रहे हैं? इस वीडियो को देखने के बाद आप बड़े आसानी से अपने हाथों पर मेहंदी डिजाइन लगवा सकेंगे।

    मेहंदी डिजाइन की विशेषताएं

    1. घुमावदार रेखाएँ

    सभी तरह की घुमावदार रेखायें मेहंदी डिजाइन में इस्तेमाल की जाती है। इसमे गहरे से लेकर पतले रेखाओं के उपयोग किया गया है। सीधी रेखाएं फूलो को दर्शाती है।

    2. पैटर्न

    इस मेहंदी डिजाइन में एक ही मेहंदी डिजाइन को कई बार उपयोग में लाया गया है जिससे हमें मेहंदी पूरी भरी हुई दिखाई देती है। इसमें हमे पैस्ले पैटर्न दिखाई देती है जिसे पत्तियों की डिज़ाइन से कवर की गई है। पैस्ले डिज़ाइन इस मेहंदी को और भी खास बना देती है।

    3. पैस्ले

    सबसे खास चीज़ जो मेहंदी डिजाइन को आकर्षक बनाने के साथ साथ सुंदर बनाती है वो है पैस्ले पैटर्न। पैस्ले पैटर्न फूलो और पत्तियों से प्रेरित डिज़ाइन है। यह मेहंदी डिजाइन का वो घटक है जिसे बड़ी आसानी से देखा जा सकता है। यह बहुत सारे डिज़ाइन के बेस के तौर पर उपयोग किया जाता है।

    4. मोती

    जिस तरह मोती हमारे खूबसूरती को बढ़ा देता है उसी तरह यह मेहंदी डिजाइन की खूबसूरती भी बढ़ा देता है। गहरे और पतले मोतियों की सरंचना हमे इस मेहंदी में दिखाई देती है जो और भी कलाकृतियों को उभारने का काम करती है।

    खास त्योहार

    1. होली

    होली भारत का एक बहुत ज्यादा मनाए जानेवाला त्यौहार है। बहुत से लोग होली के त्यौहार में अपने हाथों में मेहंदी लगवाते हैं क्योंकि यह त्यौहार वसंत ऋतु में आता है जिसे हिना का मौसम भी कहा जाता है। और दूसरी तरफ कुछ लोग इस त्यौहार पर अपने हाथों में मेहंदी लगवाना पसंद करते हैं।

    2. करवा चौथ

    इस दिन हर महिला दुल्हन की तरह तैयार होती है क्योंकि यह उनके जीवन का सबसे खास दिन होता है। दुल्हन लुक बिना मेहंदी के अधूरा है और मेहंदी करवा चौथ का एक अभिन्न अंग भी है। महिलाएं अलग अलग डिज़ाइन में अपने हाथों को मेहंदी से सजा कर सुंदर बनाती हैं।

    3. ईद उल फितर

    ईद उल फितर मुस्लिम समाज का सबसे ज्यादा धूम धाम से मनाने जाने वाला त्यौहार है। हर कोई शाम में बाहर जाने के लिए बहुत शानदार तरीके से तैयार होता है और सुंदर दिखने की कोशिश करता है। महिलाएं और लड़कियां इस खास दिन पर अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती है और इस खास दिन पर और भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं।

    4. शादी

    शादी एक ऐसा समय है जब हम हवाओ में मेहंदी की खुशबू बढ़ी आसानी से सूंघ सकते है क्योंकि शादी में हर कोई अपने हाथों को मेहंदी से सजाना चाहता है। मेहंदी समारोह में हर महिला और लड़की अपने हाथों को मेहंदी डिजाइन से सजाकर अपने हाथों को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहती हैं।

    मेहंदी से जुड़े कुछ सवाल

    1. मेहंदी को गहरा कैसे बनाये?

    हर कोई गहरी मेहंदी चाहता है। इसे कुछ आसान तरीको का इस्तेमाल करके बनाया जा सकता है। नींबू के रस और शक्कर को मिलाकर अपने हथेलियों में लगाइये या फिर आप सरसों के तेल का उपयोग कर सकती हैं।

    2. मेहंदी से होने वाले संक्रमण से कैसे बचें?

    मेहंदी लगाने से पहले साफ सफाई का खास ध्यान रखिये। मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ कीजिये परंतु सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अच्छे गुणवत्ता वाली मेहंदी का उपयोग कीजिये।

    3. क्या मेहंदी को अधिक समय तक के लिए गहरा रखने के लिए कोई उपाय है?

    मेहंदी के गहरे पन को अधिक समय तक बनाये रखने के लिए जरूरी है कि आप पानी से दूर रहें और समय समय पर हाथो पर तेल लगाते रहें।

    4. मेहंदी की आसान डिज़ाइन कौन सी है?

    बहुत सारी मेहंदी डिजाइन और ट्रिक है जिससे आप मेहंदी डिजाइन बड़ी आसानी से लगा सकती हैं।

    • मोतियों वाली डिज़ाइन: एक ऐसी डिज़ाइन जिसमे मोतियों के आकृति का उपयोग करके मेहंदी को खूबसूरत बनाया जाता है।
    • अरेबिक मेहंदी डिजाइन: स्टाइलिश और आसान मेहंदी डिज़ाइन की बात करें तो अरेबिक पैटर्न से आसान कोई और मेहंदी डिजाइन नहीं हो सकती। इसमे रूपांकनों को पद्धाति बद्ध तरीको से सजाया जाता है जो इसे अनोखा और खास बनाता है।
    • पैटर्न मेहंदी डिजाइन: एक जैसे ही रूपांकनों को बार बार उपयोग किया जाता जिससे मेहंदी डिजाइन और भी आकर्षक दिखाई देती है।
    • रेखाओं वाली मेहंदी डिजाइन: सभी तरह की रेखाओं का इस्तेमाल करके मेहंदी डिजाइन को सुंदर और आकर्षक बनाया जाता है जो बहुत आसान और सरल तरीका है।
  • मोर मेहंदी डिजाइन्स आपके सुंदर हाथों और पैरों के लिए

    मोर मेहंदी डिजाइन्स आपके सुंदर हाथों और पैरों के लिए

    महेंदी और हिना हमेशा से सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ होता है। दुनिया के सभी धर्म और संस्कृति के लोग मेहंदी को अलग अलग ढंग से इस्तेमाल करते हैं। मेहंदी खुशी, उल्हास, खूबसूरती, सकरात्मक ऊर्जा का प्रतीक रहा है।

    सभी मेहंदी डिजाइन में से मोर के डिज़ाइन वाली मेहंदी बहुत पुराने समय से चलन में है और इसकी खूबसूरती आज भी बहुत ज्यादा चलन में पाई जाती है।

    मोर बहुत सारे मनुष्यों के आकर्षण का केंद्र रहा है और इसे एकता का प्रतीक भी माना जाता है। कथाओं और इतिहास में हमे मोर पंख एक सौजन्य का प्रतीक जैसा दिखाया गया है। इसे देवताओं का प्रतीक तथा सुरक्षा प्रदान करने वाला भी माना जाता था। मोर पंख को भगवान कृष्ण की पहचान भी माना जाता है जो भगवान विष्णु के अवतार हैं।

    आज हम आपके लिए कुछ शानदार मोर मेहंदी डिजाइन लेकर आये हैं जिसे कुछ खास डिज़ाइनर ने डिज़ाइन किया है। हमे आशा है आपको यह पसंद आएगी।

    मोर मेहंदी डिजाइन्स

    1. हथेली के पिछले हिस्से के लिए खूबसूरत मोर मेहंदी डिजाइन

    Alluring Peacock Mehndi Design For Back Of The Palm
    Image Source: Aman Gupta

    यह खूबसूरत मोर मेहंदी डिजाइन ने लगभग आधे हाथ पर अपनी चमक बिखेरी है। मोर पंख डिज़ाइन और टेड़ी मेड़ी लाइन और बिंदुओं का डिज़ाइन इसे सबसे आकर्षक बनाता है। गहरे और सही ढंग से बनाये गए इस मोर पंख के डिज़ाइन से यह मेहंदी और भी खूबसूरत लगती है। यह मोर के पंख की डिज़ाइन वाली मेहंदी सभी का मनमोह लेगी अगर आप इसे किसी त्यौहार में लगाती हैं तो।

    2. आकर्षक मोर मेहंदी डिजाइन आपके हथेलियों के लिए

    Prepossessing Peacock Mehndi For Palm
    Image Source: Mehndi By Hayat

    फूलो की डिज़ाइन वाली यह मोर के पंख वाली मेहंदी डिजाइन किसी भी हाथ मे बेहद खूबसूरत लगेगी। इस मोर मेहंदी डिजाइन के चारों ओर हमे खूबसूरत डिज़ाइन देखने को मिलते है जिसके काऱण यह मेहंदी डिजाइन और भी शानदार दिखाई देती है। पंख को फूलों की डिज़ाइन से भरा गया है जिससे मेहंदी डिजाइन और भी आकर्षक लगे।

    3. शानदार मोर मेहंदी डिजाइन हथेली के पिछले हिस्से के लिए

    Bewitching Peacock Mehndi Design For Back Of The Palm
    Image Source: Kashee’s Beauty Parlour

    यह मोर के पंख की डिज़ाइन वाली मेहंदी बहुत खूबसूरत लग रही है और उसके पंख के पास का घुमावदार डिज़ाइन इसे और भी सुंदर बनाता है। छोटे छोटे पत्तियों की डिज़ाइन इसके किनारो की सुंदरता और बढ़ा देती है जिससे यह दिखने में औऱ भी आकर्षक लगता है। यह बेहतरीन मोर मेहंदी डिजाइन सभी लड़कियों के दिलो को मोह लेने वाला है।

    4. सुंदर मोर मेहंदी डिजाइन हथेलियों के लिए

    Ravishing Peacock Mehndi Design For Palm
    Image Source: Mehndi By Hayat

    यह अनोखी मेहंदी डिजाइन लाल रंग के मेहंदी कलर से बनाई गई है जो इसे बहुत खास बनाती है। पूरी मेहंदी डिजाइन सुंदर पत्तियों और बिंदुओं से सजाया गया है। इसमें जालीदार पैटर्न भी हमे देखने को मिलता है। मोर के मुकुट का पैटर्न और बिंदुओं की रचना सबसे अनोखा लगता है। हथेलियों पर बनाई गई यह डिज़ाइन दुल्हन के सहेलियों के हाथों पर बहुत खूबसूरत लगेगी।

    5. मनोरम मोर मेहंदी डिजाइन

    Captivating Peacock Mehndi Design For Palm
    Image Source: Henna Strokes

    यह अरेबिक स्टाइल की मोर मेहंदी डिजाइन बहुत सुंदर है और बिंदुओं की डिज़ाइन इसकी सुंदरता और बढ़ा देती हैं। इस डिज़ाइन की खासियत यह है कि इसमें बहुत अधिक मेहंदी का प्रयोग किया गया है जैसा की आप तस्वीर में देख सकते हैं। हाथो की हथेलियों के लिए इससे अच्छी कोई और डिज़ाइन नही हो सकती। यह मेहंदी डिजाइन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेगी।

    6. लाजवाब मोर मेहंदी डिजाइन आपके सुंदर हथेलियों के लिए

    Mesmerizing Peacock Mehndi Design For Palms
    Image Source: Atlanta Henna Studio

    इस मोर मेहंदी डिजाइन में हल्के और गहरे रंगों के मिश्रण का उपयोग किया गया है जो इसकी खूबसूरती और बढ़ा देता है। मोर पंख की डिज़ाइन इस पूरे मेहंदी को और भी आकर्षक बनाती है। गहरे और पतली रेखायें और इसके साथ ही साथ फूलो की शानदार डिज़ाइन इस मेहंदी को और भी यादगार बनाती है और दुल्हने इसे अपने सगाई वाली रात में लगा सकती हैं।

    7. आश्चर्यचकित मोर मेहंदी डिजाइन

    Stunning Peacock Mehndi Design For Palms
    Image Source: Mehndi By Hayat

    इस मेहंदी डिज़ाइन में हमे गहरे और सुंदर मोर पंख की आकृति बनी हुई दिखाई देती है जो इसकी खासियत है। कुछ कुछ डिज़ाइन को गहरी मेहंदी से उभारा गया है। फूल और पत्तियों के गजब का संगम हर किसी के दिल को चुराने के लिए काफी है। गुलाब और जालीदार डिज़ाइन आपकी उंगलियों को बखूबी सजाने के काम करते हैं। इसके बिंदुओं की रचना और फूलो की डिज़ाइन किसी भी समारोह के लिए उपयुक्त विकल्प है।

    8. अद्भुत मोर मेहंदी डिजाइन आपके सुंदर हथेलियों के लिए

    Magnificent Peacock Mehndi Design For Palms
    Image Source: Kanha Mehandi Art

    मोर पंख मेहंदी डिजाइन बहुत शानदार और खूबसूरत लगती है और इसकी खूबसूरती बढाने का काम गहरे और हल्के मेहंदी डिजाइन करते हैं। चूंकि दोनो भी डिज़ाइन एक दूसरे से अलग है फिर भी हमे कही न कही समानता देखने को मिलती है। फूलो और गहरे रंग की पत्तियों की डिज़ाइन इस मेहंदी में चार चांद लगा देती हैं। यह मेहंदी डिजाइन दुल्हन की सहेलियों को किसी भी मौके पर बहुत पसंद आएगी।

    9. सुंदर मोर मेहंदी डिजाइन आपके हाथों के लिए

    Prettifying Peacock Mehndi Design For Palms
    Image Source: Mehendi by Reshma Shaikh

    मोर पंख कि आकृति कलाई पर किसी ब्रेसलेट जैसी लगती है। पंख, पत्तियों और जालीदार भाग को गहरे मेहंदी से रंगा गया है जो इस मेहंदी को संपूर्ण करने का काम करती है। खासकर कमल के फूल की डिज़ाइन इसकी सादगी और सुंदरता को दर्शाती है। यह मोर के पंख के डिज़ाइन वाली मेहंदी खास कर युवा लड़कियों को अपनी और आकर्षित करती हैं। आप इसे किसी भी मौके पर लगा सकते हैं।

    10. आकर्षक मोर मेहंदी डिजाइन आपके हथेलियों के लिए

    Gorgeous Peacock Mehndi Design For Palms
    Image Source: Himani Henna

    जिस तरह मोर अपने पंखों को फैलाकर अपनी सुंदरता का परिचय देता है उसी तरह इस डिज़ाइन के मध्य में मोर की डिज़ाइन इसकी उत्कृष्टता को।दर्शाता है। जो युवा लड़कियां अपने किसी खास मौके पर लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहती हैं उनके लिए यह पैटर्न बहुत खास होगा। इस पूरी मेहंदी को शानदार फूलो से सजाया गया है जो इसकी खूबसूरती को चार चाँद लगा देता है।

    11. सुंदर कलाकृत मोर मेहंदी डिजाइन आपके हथेलियों के लिए

    Artistic Peacock Mehndi Design For Palms
    Image Source: Alifiya Patel

    फैले हुए मोर पंख के वजह से यह डिज़ाइन अपने आप मे संपूर्ण लगती है और इसके साथ किसी और डिज़ाइन की जरूरत नही होती। खाली जगह हमे मोर के डिज़ाइन को अच्छे ढंग से देखने को समझने में मदद करता है। कलाई पर बनी डिज़ाइन और हथेली की डिज़ाइन किसी भी युवा महिला को आकर्षित करने के लिए काफी है।

    12. परियो जैसी मोर मेहंदी डिजाइन

    Angelic Peacock Mehndi Design For Palms
    Image Source: Gangaur Mehandi

    खूबसूरत फूलो के बारीक काम और पत्तियों के घुमावदार डिज़ाइन ने इस मिरर मोर पंख की डिज़ाइन को और भी आकर्षक बना दिया है। हथेलियों के किनारे पर बने मोर के पंख की आकृति और उसके चारों तरफ खूबसूरत डिज़ाइन को अपने खास दिन के लिये बहुत सारी महिलाएं चुनती हैं। यह आपके लुक को और भी शानदार बनाने में मदद करता है।

    13. मनमोहक मोर मेहंदी डिजाइन हथेलियों के पिछले भाग के लिए

    Pleasing Peacock Mehndi Design For Back Of The Palm
    Image Source: Mehendi by Reshma shaikh

    यह सामान्य मोर पंख मेहंदी डिजाइन और उसके साथ सुंदर फूलो के पत्तियों की डिज़ाइन और जालीदार डिज़ाइन ने सबका मनमोह लिया है। इसे कलाई की डिज़ाइन द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह किसी भी मौके और समारोह पर हाथो में लगाया जा सकता है और इसे हर उम्र की महिलाएं पसंद करती हैं।

    14. लाजवाब मोर मेहंदी डिजाइन हाथ के पिछले हिस्से के लिए

    Exquisite Peacock Mehndi Design For Back Of The Palm
    Image Source: Himani Henna

    इस मेहंदी डिजाइन में हमे गहरे फूल और पत्तियों की डिज़ाइन देखने को मिलती है। इसकी कारीगिरी बहुत कमाल की है। यह दोनों हाथों में मिरर जैसा डिज़ाइन बनाती है। अपने हाथों में सुंदर ब्रेसलेट पहनें जिससे आपके हाथ और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगे।

    15. पारंपरिक मोर मेहंदी डिजाइन

    Traditional Peacock Mehndi Design For Full Hand
    Image Source: Devaky S Dharan

    यह अनोखी मेहंदी डिज़ाइन में हमे मोर पंख पैटर्न और फूल तथा पत्तियों का शानदार संगम दिखाई देता हैं। जालीदार पैटर्न तथा गहरे पैटर्न इस मेहंदी को और भी खास बनाते हैं। ज्यादातर मोर के बाहरी हिस्सो को गहरे मेहंदी से बनाया गया है और बाद में उसके अंदर बारीकी से डिज़ाइन की गई है। यह भरी हुई मेहंदी डिजाइन दुल्हनों पर बहुत खूबसूरत लगेगी।

    16. अविस्मरणीय मोर मेहंदी डिजाइन

    Fascinating Peacock Mehndi Design For Palms
    Image Source: Chetan Panchal Mehndi

    खूबसूरत मोर पंख डिज़ाइन इस मेहंदी की खासियत है। बहुत सारे जगहों को घुमावदार डिज़ाइन और गहरे रंग से बनाई गई है। इस डिज़ाइन में दो मोर को फूलो की डिज़ाइन के साथ बँधा गया है। यह मेहंदी डिजाइन दुल्हनों दुल्हनों के लिए बहुत खूबसूरत विकल्प है।

    17. उत्तम दर्जे वाली मोर मेहंदी डिजाइन

    Classy Peacock Mehndi Design For Full Hand
    Image Source: Amrita Henna

    इस मोर मेहंदी में सरल मोर पैटर्न हैं, जो कि भंवरों, फूलों और गहरे रंग के पैटर्न के साथ हैं। अर्ध मंडला अंधेरे लाइनों और डॉट्स के साथ नेटिंग पैटर्न के साथ बहुत आकर्षक लगता है। डार्क फिलिंग वाले कमल के पैटर्न उनकी शादी के दिन दुल्हनों को गौरवान्वित करते हैं। यह फुल हैंड पीकॉक मेहंदी डिजाइन एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई आजमाना चाहता है।

    18. आकर्षक मोर मेहंदी डिजाइन आपके हाथों के लिए

    Beguiling Peacock Mehndi Design For Palm
    Image Source: Himani Henna

    मोर के डिज़ाइन वाली मेहंदी में हमे हथेलियों और कलाई पर मोर की डिज़ाइन देखने को मिलती है और उसके चारों ओर फूल और पत्तियों की डिज़ाइन भी दिखाई देती है। यह डिज़ाइन बहुत सारे खूबसूरत पैटर्न से सजाई गई है जो बहुत शानदार दिखाई देती है। यह आधे हाथ वाली मेहंदी डिज़ाइन दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।

    19. सुंदर मोर दुल्हन मेहंदी डिजाइन आपके सीधे हाथों के लिए

    Enchanting Peacock Mehndi Design For Full Hands
    Image Source: Henna Paradise

    इस मेहंदी डिज़ाइन में हमे मोर पंख की आकृति के साथ साथ पैस्ले पैटर्न तथा फूलो और उनके पत्तियों की गजब की कलाकृति देखने मिलती है। घुमावदार डिज़ाइन और पतली रेखायें इस डिज़ाइन को और भी अच्छा लुक देती हैं। इस पूरे हाथ के मोर मेहंदी डिज़ाइन को दुल्हने अपने शादी समारोह में लगा सकती है और वहाँ मौजूद सभी का मनमोह सकती हैं।

    20. भरी हुई मोर मेहंदी डिजाइन आपके पूरे हाथों के लिए

    Tantalizing Peacock Mehndi Design For Full Hand
    Image Source: Mehendi By Reshma

    यह पूर्ण हाथ डिजाइन बहुत जटिल है क्योंकि इसमें बहुत अधिक विवरण हैं। इस डिज़ाइन में दो मोर बंधे हुए हैं जो दूल्हा और दुल्हन का प्रतिनिधित्व करते हैं। बांह पर लंबे मोर मेहंदी की डिज़ाइन अधिक सुंदर लगती है और गहरे रंगों में फूल की आकृति, ज़ुल्फ़, जाल और बिंदुओं वाली पैटर्न के साथ बनाया गया है। यह पारंपरिक पूरे हाथ वाली मेहंदी डिजाइन उत्तम दर्जे का और सुंदर दिखता है जो हर दुल्हन को अपने अनोखे रूप के कारण सबसे अच्छा लगता है।

    21. मनमोहक मोर मेहंदी डिजाइन आपके पूरे हाथों के लिए

    Comely Peacock Mehndi Design For Full Hand
    Image Source: Amrita Henna

    यह अर्ध मंडला मेहंदी डिजाइन बहुत आकर्षक लग रही है और इसके गहरे रेखायें तथा जालीदार पैटर्न जिन्हें बिंदुओं से सजाया गया है इस मेहंदी की सुंदरता बढाते हैं। इस मोर मेहंदी डिजाइन बहुत सामान्य है, इसमे हमे घुमावदार डिज़ाइन के साथ फूलो की खूबसूरती भी दिखाई देती है। यह शानदार और आकर्षक मोर मेहंदी डिजाइन दुल्हनों के खूबसूरत लुक में चार चांद लगा देगा।

    22. आकर्षक मोर मेहंदी डिजाइन आपके सुंदर हाथों के लिए

    Gracious Peacock Mehndi Design For Palm
    Image Source: Mehendi By Reshma

    यह एक मोर पंख के डिज़ाइन वाला मेहंदी डिजाइन है। इसके गहरे शेड और घुमावदार डिज़ाइन इस मेहंदी को और सुंदर बनाते हैं। जालीदार डिज़ाइन इस मेहंदी कि खासियत हैं जो बेहद शानदार लगते हैं। कलाई पर हमें सुंदर फूल की डिज़ाइन दिखाई देती है। आप इस आधे मोर मेहंदी डिजाइन को किसी भी मौके पर लगा सकती हैं।

    23. मनमोहक मोर मेहंदी डिजाइन आपके बाएं हाथ के लिए

    Delicate Peacock Mehndi Design For Full Hand
    Image Source: Amrita Kale

    यह सामान्य मेहंदी डिजाइन की खासियत इसके विभिन्न शेड है जो आखो को एक ही नजर में भा जाते है। पूरे डिज़ाइन को जालीदार डिज़ाइन और बिंदुओं की संरचना से सजाया गया है। फूल की आकृति इसकी खूबसूरती और बढ़ा देती है।

    24. भव्य मोर मेहंदी डिजाइन आपके पैरों के लिए

    Grand Peacock Mehndi Design For Feet
    Image Source: Mehendi By Reshma

    इस मोर मेहंदी डिजाइन में हमे बहुत सारे अलग अलग शेड देखने को मिलते है। हमे फूलो और पत्तियों के गहरे और हल्के रंग के शेड भी देखने को मिलते है। जालीदार पैटर्न को गहरा शेड दिया गया है जो बहुत लुभावना लगता हैं। इस मेहंदी को काले रंग के हीना का उपयोग करके बनाया गया है जो किसी भी दुल्हन के लुक को शाही अंदाज देता है उनके खास दिन के लिए।

    25. आकर्षक मोर मेहंदी डिजाइन दुल्हनों के पैरों के लिए

    Attractive Peacock Mehndi Design For Feet
    Image Source: Henna By Pallavi

    यह खूबसूरत मोर मेहंदी डिजाइन में खूबसूरत पंख की कलाकृति बनी हुई है। फूल और पत्तियों का पैटर्न पैरों की सुंदरता को और बढ़ा देता है। मामूली बारीकियों के साथ यह मेहंदी डिजाइन बहुत सुंदर दिखाई देती है जिसे दुल्हने अपने शादी के दिन लगा सकती हैं।

    26. अनोखी मोर मेहंदी डिजाइन आपके बाहों के लिए

    Unique Peacock Mehndi Design For Arm
    Image Source: Darshana Mehndi

    यह अनोखी मेहंदी डिजाइन में गहरे फूलो की आकृति, रेखायें, घुमावदार और डार्क पैटर्न दिखाई देता है। पंख को शेड किया गया है और गहरे हीना से बॉर्डर पर डिज़ाइन बनाई गई है जिससे बिना समय गवाए सभी का दिल चुरा लेता है। इसे टैटू की तरह भी उपयोग में लाया जा सकता है।

    27. आकर्षक मोर मेहंदी डिजाइन आपके बाहों के लिए

    Astonishing Peacock Mehndi Design For Arm
    Image Source: Darshana Mehndi

    इस मेहंदी को गहरे मेहंदी डिजाइन से बनाया गया है। इसमें हमे घुमावदार डिज़ाइन के साथ फूल तथा पतले और गहरी रेखांकित रेखाएं भी दिखाई देती है। पंख अलग अलग शेड और बिंदुओं की डिज़ाइन से सजे हुए हैं। यह मेहंदी डिजाइन हाथो के लिए बहुत खूबसूरत लगेगी।

    28. मोहक मोर मेहंदी डिजाइन की एक एक स्टेप

    Enticing Peacock Mehndi Design for beginners
    Image Source: Henna Strokes

    यह खूबसूरत मेहंदी डिजाइन गहरे पैटर्न वाले फूलो की आकृति और घुमावदार डिज़ाइन के साथ पाई जाती हैं। इस मोर पंख को कमल के फूल और उसके पत्तियों द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह इस डिज़ाइन की खासियत है। यह हिना टैटू के लिए बहुत बेहतरीन डिज़ाइन है।

    29. सजावटी मोर मेहंदी डिजाइन आपके हथेलियों के लिए

    Decorative Peacock Mehndi Design For Palm
    Image Source: Prerna Henna Art

    इस मेहंदी में हमे बड़े बड़े तीन खूबसूरत फूलो का पैटर्न घुमावदार डिज़ाइन के साथ पाया जाता है। इसमें हमे जालीदार डिज़ाइन और खूबसूरत बिंदुओं की सरंचना, कमल के फूल में दिखाई देती है। यह आधे हाथ का मोर मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को और भी सुंदर बना देगा।

    30.खूबसूरत मोर मेहंदी डिजाइन आपके दाहिने हाथों के लिए

    Lovely Peacock Mehndi Design For Palm
    Image Source: Prerna Henna Art

    यह खड़े मोर का पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन बहुत सुंदर लग रही है। इसके साथ हमे पत्तियों और बिंदुओं की शानदार सजावट घुमावदार डिज़ाइन के साथ दिखाई देती है। गहरी और हल्की रेखाएं मेहंदी के किनारो को बखूबी सजाने का काम करती है। यह पार्टी को पसंद करने वाली लड़कियों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

    31. मनमोहक मोर मेहंदी डिजाइन आपके पूरे हाथों के लिए

    Aesthetic Peacock Mehndi Design For Full Hand
    Image Source: Kamaljeets Mehendi

    ढोलक मेहंदी डिजाइन के बाद लंबी मोर आकृति और दूल्हे का चित्र है। यह पूरा हाथ डिजाइन काफी जटिल है फिर भी दुल्हनों पर असाधारण लगता है। मयूर रूपांकनों को जटिल अंधेरे छायांकित ज़ुल्फ़ों और रेखा पैटर्न के बाद आश्चर्यजनक रूप से अद्भुत माना जाता है। कमल पैटर्न, जालीदार पैटर्न और अन्य फूलों के डिजाइन को दिल को मोहने वाली छवि देने के लिए दूल्हे के चित्र और मोर आकृति के चारों ओर स्पष्ट रूप से सजाया गया है। दुल्हनों द्वारा सजी यह फुल हाथ की मेहंदी बिना किसी प्रयास के दर्शकों को प्रभावित करेगी।

    32. सामंजस्यपूर्ण मोर मेहंदी डिजाइन आपके हाथ के पिछले हिस्से के लिए

    Harmonious Peacock Mehndi Design For Back Of The Palm
    Image Source: Prerna Henna Art

    इस मंडला पैटर्न मेहंदी डिजाइन में हमे खूबसूरत जालीदार कलाकृति देखने को मिलती है। यह बहुत अनोखी और शानदार मेहंदी डिजाइन है। इस पैस्ले पैटर्न में घुमावदार और अर्ध मंडला डिज़ाइन को गहरे और हल्के रेखाओं और बिंदुओं से सजाया गया है। यह मोर मेहंदी डिजाइन दुल्हनों के खास दिन पर उनकी खूबसूरती को और बड़ा देगा।

    मोर केंद्रीय डिज़ाइन हमारे फैशन के दुनिया मे बहुत पुराने समय से अस्तित्व में है। इस रुपांकन ने मेहंदी और बहुत सारे पारंपरिक तरीको से फैशन की दुनिया मे अपनी पहचान बनाई है। आप मोर मेहंदी को बिना किसी और मेहंदी डिज़ाइन के साथ बना सकती है जिससे कि आपके हाथ मे मोर की आकृति उभर कर दिखती है।

    मोर मेहंदी डिजाइन बहुत पुराने समय से बहुत खास मानी जाती रही हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि मोर का रुपांकन खूबसूरती, खुशी और विलासिता का प्रतीक है। ये सभी कुछ खास मोर मेहंदी डिजाइन है आपके लिए जो कुछ खास डिज़ाइनर द्वारा डिज़ाइन किया गया है।

    फैशन जगत में हमे बहुत सारी मेहंदी डिजाइन देखने को मिलती है फिर भी महिलाएं मोर मेहंदी डिजाइन को अपनी पहली पसंद मानती है क्योंकि यह आपके दिन को और भी ज्यादा खुशनुमा बना देता हैं। बहुत सारी डिज़ाइन आयी और गई परंतु मोर मेहंदी डिजाइन ने पारंपरिक लुक में अपना अलग स्थान बनाया है।

  • हल्दी समारोह के लिए दुल्हनों के लिए हेयर स्टाइल सुझाव

    हल्दी समारोह के लिए दुल्हनों के लिए हेयर स्टाइल सुझाव

    क्या आप दुल्हन बनने वाली है? तो अपने हल्दी समारोह पर हमारे द्वारा खास आपके लिए आया है हमारा दुल्हनों के लिए खूबसूरत हेयर स्टाइल का सुझाव जो आप हल्दी समारोह में उपयोग कर सकती हैं।

    बालो के पास ऐसी शक्ति होती है कि वो आपके लुक को बना और बिगाड़ सकते हैं। कुछ अवसरों पर हमें ऐसा लगता है कि हमे तैयार होने की जरूरत नही है, लेकिन नही। यह आपके जीवन का सबसे बड़ा और खास दिन है। मेहंदी, हल्दी और चूड़ा जैसे विभिन्न समारोहों में दुल्हने पूरी तरह तैयार होकर आती हैं।

    पहले हमने हल्दी समारोह में पहनने के लिए परिधान के बारे में चर्चा की थी तो इस बार हम बात करेंगे हल्दी समारोह में दुल्हनों की हेयर स्टाइल कैसी हो।

    हल्दी समारोह भारत मे बहुत प्रमुख माना जाता है क्योंकि यह सभी बुराइयों से दूल्हा और दुल्हन की रक्षा करता है। यह समारोह आमतौर पर शादी से एक दिन पहले मनाया जाता हैं। तो चलिए इन दुल्हनों की हेयर स्टाइल लुक को देखते हैं।

    हल्दी समारोह के लिए दुल्हनों के लिए हेयर स्टाइल्स

    1. घुमावदार जुल्फे सुंदर चोटियों के साथ

    Loose curls and half hair braids with hair accessories perfect for haldi function
    Image Source: Richa Dave

    खुले जुल्फे और घुमावदार चोटिया आपके बालों को और भी सुंदर बना देती हैं। अपने बालों पर सुंदर फूलो का उपयोग कीजिये जिससे आप हल्दी समारोह के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएंगी। इस सुंदर डिज़ाइन में आधे बाल चोटियों से बने दिखाई देते है तो बाकी के आधे बालो को खुले घुमावदार रखा गया है।

    2. आगे की ओर खूबसूरत चोटियाँ

    Braids over the crown area with butterfly and flower accessories over the hair looks - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Ritika Hairstylist

    मध्य में बालों के अलग अलग भाग और फिर आगे की ओर चोटियों की डिज़ाइन और उसके साथ लूप की डिज़ाइन वाली यह हेयर स्टाइल बहुत शानदार दिखाई दे रही है। अपने लुक को और सुंदर बनाने के लिए बालो को नीचे से घुमावदार लुक दे और अपने बालों में फूल का उपयोग करें। यह हेयर स्टाइल इतना खूबसूरत है कि आपके हल्दी समारोह के कपड़े के साथ यह बहुत सुंदर लगेगा।

    3. शानदार बंद बालो की रचना

    Heavy curled with a bunch of flowers in the centre of the head hairstyle for festive season
    Image Source: Aayushi Patel Makeup Artist

    यह बहुत सामान्य और सरल हेयर स्टाइल है जिसमे बड़ी खूबसूरती के साथ घुमावदार डिज़ाइन के साथ फूलो को सिर के मध्य में रखा गया है। यह उन दुल्हनों के लिए है जो बहुत ज्यादा ताम झाम पसंद नही करती और सरल तथा सुंदर दिखना चाहती हैं।

    4. सुंदर घुमावदार हेयर स्टाइल

    A picturesque soft curls half updo with accessories amidst the braid - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Ritika Hairstylist

    इस हेयर स्टाइल में हमे खुली घुमावदार कर्ल और दो अलग तरह की चोटियों की डिज़ाइन देखने को मिलती है। यह हेयर स्टाइल बहुत चलन में है जिसमे सिर की ओर की चोटी को टाइट और दूसरी चोटी को ढीला रखा गया है। इस हेयर स्टाइल के साथ खूबसूरत फूलो का उपयोग कीजिये और आप बिलकुल तैयार हैं।

    5. बहुत सी चोटियों वाला हेयर स्टाइल

    Crown braid with flower accessories and giving it a waterfall look hairstyle for festive season
    Image Source: Ritika Hairstylist

    इस हेयर स्टाइल में बहुत सी चोटियों का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसे बहते हुए झरने का लुक मिलता हैं। आगे की सिर की ओर खूबसूरत चोटी के साथ आप हल्दी समारोह के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

    6. गुलाब और मोटी चोटियों का प्यार

    Braid the crown part of your hair and let the rest half of it flow in loose curls accessorise it with flowers or trinklets
    Image Source: Ritika Hairstylist

    इस दुल्हन ने सुंदर मोटी चोटियों वाली हेयर स्टाइल का चयन किया है जिसमे मध्य में हमे सुंदर गुलाब दिखाई देते है और चोटियां नीचे की ओर खुली छोड़ी गई हैं। इसने अपने लुक को पूरा करने के लिए कर्ल का चुनाव किया है। इन सभी फूलो की सुंदरता के कारण आप इस हेयर स्टाइल को अपने हल्दी और मेहंदी दोनो समारोह में उपयोग में ला सकते हैं।

    7. गोलाकार डिज़ाइन वाली चोटी

    Bubble braided-hairstyle with dainty stone embellishments scattered randomly hairstyle - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Jasmine Beauty Care

    इस हेयर स्टाइल में पूरे बालो में हमे गोलाकार चोटियों की रचना दिखाई देती है जो बहुत खूबसूरत है। यह उन दुल्हनों के लिए अच्छा विकल्प है जिनके बाल लंबे हैं। खूबसूरत रत्नों की वजह से यह हेयर स्टाइल आपके हल्दी समारोह में सबको आपकी ओर देखने के लिए मजबूर कर देगी

    8. सुंदर और सामान्य हेयर स्टाइल

    Low pony tail with hair accessory - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Orange The Salon

    यह बहुत सामान्य और सरल हेयर स्टाइल है जिसमे नीचे की ओर हल्की चोटी हमे देखने को मिलती है। इस दुल्हन ने इसे सामान्य रखा है ताकि इसकी माथ पट्टी उभरकर दिखाई दे। वो इस हेयर स्टाइल में बहुत शानदार लग रही हैं। अगर आप भी माथ पट्टी लगाना पसंद करती हैं तो इसे हेयर स्टाइल के साथ जा सकती हैं।

    9. घनी चोटियाँ

    Three twisted buns with forest green florals and tiny baby breaths hairstyle - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Ritika Hairstylist

    हमने इसे नाम दिया है घनी चोटी क्योंकि इन चोटियों के कारण बाल बहुत घने दिखाई देते हैं। अगर आप ध्यान से देखते हैं तो आपको दिखाई देता है कि यहाँ दो अलग अलग चोटियां है जो बाद में एक दूसरे से मिल कर एक हो जाती हैं। और आखिर में फूलो की खूबसूरत सजावट के कारण यह हेयर स्टाइल और भी आकर्षक लगती है।

    10. खूबसूरत चोटियाँ मनमोहक अंदाज में

    Multiple messy braids with tiny multi-coloured flowers for hairstyle
    Image Source: Ritika Hairstylist

    अपने बालों को बहुत रंगीन बनाने के बारे में आपकी क्या राय है। इस हेयर स्टाइल में हमे दो अलग अलग चोटियों की रचना और दो अलग तरह के फूल माथे पर दिखाई देते हैं। अगर आपको मनोरंजन पसंद है और आपको सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना है तो यह हेयर स्टाइल आपके लिए ही बनी है।

    11. घुमावदार खुली चोटियाँ

    White flower tucked into the side braid hairstyle for festive season - Bridal Hairstyle Ideas for Haldi Function
    Image Source: Orange The Salon

    इस दुल्हन ने अपने हल्दी समारोह के लिए मोर के विषय को चुना है। इसके साथ ही इसने मोर झुमके का चुनाव किया है जो इस हेयर स्टाइल के साथ बहुत खूबसूरत लगे। इसने एक तरफ के बालों को खुला चोटियों वाला रखा है जो एक तरफ से बहुत आकर्षक लगता है। यह एक बिल्कुल नए जमाने का हेयर स्टाइल है।

    यह सभी दुल्हन हेयर स्टाइल सुझाव आपके हल्दी समारोह के लिए था और मुझे यकीन है कि आप इन खूबसूरत हेयर स्टाइल से अपनी निगाहे हटा नही पाएंगे। तो आप इनमें से किसी हेयर स्टाइल को अपने हल्दी समारोह के लिए क्यों नही इस्तेमाल करते हैं। अपने सहेलियों को भी इस हेयर स्टाइल के बारे में बताइये हो सकता है इसमें से कोई स्टाइल उसे पसंद आ जाए। तो चलिए इस शानदार दिन पर कुछ अलग तरह से तैयार हुआ जाए। K4 Fashion हमेशा से अपने ब्लॉग और आर्टिकल से आपके लिए कुछ नया लाने का प्रयास करता रहा है। हमे आशा है कि आपको पसंद आया होगा।

    आपकी राय हम नीचे कमेंट बॉक्स में सुनना पसंद करेंगे। और हमे Pinterest पर फॉलो करना मत भूलिए।

  • मेहंदी समारोह के लिए प्रचलित हेयर स्टाइल्स

    मेहंदी समारोह के लिए प्रचलित हेयर स्टाइल्स

    इस बार हम आप सभी दुल्हनों के लिए बहुत शानदार और प्रचलित हेयर स्टाइल का संग्रह लेकर आये हैं जो आपको आपके मेहंदी समारोह में तैयार होने में मदद करेगा।

    मेरा खास वजह किसी भी समारोह में जाने का यह होता है कि मुझे अच्छे से तैयार होने का मौका मिलता है और मुझे लगता है आप भी यही सोचते होंगे?

    सबसे अलग और आकर्षक दिखने की चाह सबसे अनोखी होती है। और जब बात दुल्हन की आती है तो हम और भी सतर्क हो जाते हैं। वो हर समारोह में सुंदर दिखने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है।

    आज मैं आपको किसी भी समारोह में आकर्षक और सुंदर दिखने की सबसे आसान तरीका बताने जा रहा हूं। हर दुल्हन अपने शादी समारोह में सबसे अलग और अनोखी दिखने के लिए बहुत प्रयत्न करती है परंतु आप सभी गलत दिशा में प्रयास कर रहे हैं। आप सभी महिलाएं कपड़े और मेकअप पर ज्यादा पैसा और समय खर्च करती है परंतु आप अपने हेयर स्टाइल को सुंदर बना कर भी अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

    आप अपने बालों को आकर्षक बना कर अपने लुक को भी शानदार बना सकती है और फिर आपको किसी और चीज़ की फिक्र करने की जरूरत नही है। आपको सिर्फ सही समारोह के लिए सही हेयर स्टाइल चुनने की जरूरत है। आप हल्दी, मेहंदी जैसे शादी समारोह में सही हेयर स्टाइल का चुनाव करके अपने लुक को बिना पैसा खर्च किये भी आकर्षक बना सकती हैं।

    तो प्रस्तुत है आकर्षक हेयर स्टाइल की तस्वीरें जिसे आप अपने मेहंदी समारोह में इस्तेमाल कर सकती हैं।

    मेहंदी समारोह के लिए हेयर स्टाइल्स

    1. पतले बालों के लिए सुंदर हेयर स्टाइल

    Open hairstyle with multiple Gajras for any ceremony
    Image Source: Orange The Salon

    यह सबसे आसान और सुंदर हेयर स्टाइल है जिसे आप मेहंदी समारोह में बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और एक बार सही से बन जाने पर आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। सबसे पहले सभी बालो को आगे करके उनमे सही तेल का इस्तेमाल करके एक तरफ घना कर लीजिये। सभी को एक पिन की मदद से बांध लीजिये। अब बालो पर गजरे और अन्य फूल से सजावट करीये।

    2. बारीकियों से भरी हेयर स्टाइल

    Bubble braids with baby's breath tucks for any occasion
    Image Source: Jasmine Beauty Care

    अपने आने वाली मेहंदी समारोह के लिए इस बारीकियों से भरी हेयर स्टाइल को जरूर इस्तेमाल कीजिये। इस खूबसूरत हेयर स्टाइल को प्रार्थी देव और उर्वशी देव द्वारा बनाया गया है। इसके गहरे लहर वाली डिज़ाइन और फूलों की सजावट के साथ आप मेहंदी समारोह में बहुत आकर्षक लगेंगी।

    3. सूरज और फूलों का सुंदर संगम

    Clustered with baby's flower breath and romantic curls
    Image Source: Orange The Salon

    आधे बालो पर चोटियों की रचना और गहरे लहर वाली डिज़ाइन इस हेयर स्टाइल की खासियत है। इस डिज़ाइन को दृष्टि गज्जर ने बनाया है। गुलाबी और सफेद रंग की मोती इस हेयर स्टाइल को और भी शानदार बना देते हैं।

    4. डच और छोटी चोटी की बारीकियों वाला हेयर स्टाइल

    Bridal hairstyle for lehenga with loose beachy waves and floral pins
    Image Source: Ritika Hairstylist

    यह मनमोहक हेयर स्टाइल आप सभी लड़कियों को बेशक पसंद आएगी। क्योंकि यह बहुत शानदार और सुंदर दिखाई देती है। हमें यहाँ पर डच चोटी की सरंचना छोटी चोटियों के साथ और फूल के साथ दिखाई देती है। इसे रितिका ने डिज़ाइन किया है।

    5. बालो का पुष्पगुच्छ

    Rose bun and strands of baby's breath with loose curls
    Image Source: Ritika Hairstylist

    रितिका के एक और शानदार हेयर स्टाइल आर्ट के साथ अपने बालों को और भी खूबसूरत बनाइये। उन्होंने बालो को घुमावदार बनाया है और कुछ जगहों पर हमें बाल एक दूसरे से अलग अलग दिशा में जाते दिखाई देते है जिसे पिन की मदद से बांधा गया है। उन्होंने घुंघराले बालों से ऊपर और नीचे दोनो जगह गुलाब की डिज़ाइन बनाई है।

    6. सपनो वाला हेयर स्टाइल

    Twisted curls with hair accessories perfect for any festive occasion
    Image Source: Jasmine Beauty Care

    इस हैरस्टायल को अगर आप अपने मेहंदी समारोह में बना कर जाती हैं तो यकीन मानिए सबकी निगाहें बस आप पर ही टिक जायेंगी। इस घने और सुंदर हेयर स्टाइल को प्रार्थी देव और उर्वशी देव ने बनाया है।

    7. बालो का जादूगर

    Half tucked wavy hair with floral accessories perfect for festive season
    Image Source: Ritika Hairstylist

    सुंदर लाल गुलाब और मोगरे के फूल के साथ आपके बाल किसी खूबसूरत सपने से कम नही लगेंगे। जरा सोचिए कि जब इस हेयर स्टाइल के साथ आप डांस करेंगी तो वो कितना मनमोहक दृश्य होगा। आप सबसे उभरकर दिखाई देंगी।

    8. घुंघराले बालों की दुनिया

    Twisted curls with loose braid on the top with white floral accessories
    Image Source: Jasmine Beauty Care

    मैंने इसे इस्तेमाल और महसूस किया है कि घुंघराले बाल आपके व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। इसे डिज़ाइन में हमे गहरे घुंघराले बाल और उसके साथ मैच करते हुए चोटियों की सरंचना दिखाई देती है और इसे बुम्पित द्वारा बनाया गया है।

    9. शानदार और मनमोहक

    Overall crown braid tucked with baby's breath for festive season
    Image Source: Ritika Hairstylist

    यह हेयर स्टाइल बहुत प्रचलित है और आपको इसे एक बार अपने मेहंदी समारोह के लिए जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। रितिका ने चोटियों और घुंघराले बालों के बीच सुंदर समन्वय स्थापित किया है। आपको इस हेयर स्टाइल के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नही है। यह आपके लहँगे चोली या इंडो वेस्टर्न कपड़े के साथ बहुत आकर्षक लगेंगे।

    10. खूबसूरती की मिठास

    Braided crown with loose waves with a touch of purple flowers all over the hair
    Image Source: Ritika Hairstylist

    यह हेयर स्टाइल आपके टेबल पर खाने के बाद किसी मीठे पकवान से कम नही है। मुझे यकीन है कि आपने यह हेयर स्टाइल कभी पहले नही देखी होंगी और आपको यह बेहद पसंद आएगी। बैगनी फूलो के बीच यह हेयर स्टाइल बहुत आकर्षक लगती है। यह बहुत सामान्य परंतु सबसे अनोखा तरीका है अपने बालों को तैयार करने का।

    11. अपने बालों को बांधो, खुद को नहीं

     Half braided and open hair both is involved giving a beautiful glamorous look with white hair accessories
    Image Source: Orange The Salon

    मेरा यकीन मानिए सभी लोग सबसे पहले आपके बालों को देखेंगे और आपकी ओर देखने का मौका तलाशते नजर आएंगे। इस हेयर स्टाइल को अलग अलग सजावटों से सजाइये जैसे चैन, छोटे फूल आधे बालो की चोटी इत्यादि।

    12. सरलता की रानी

    Front tied braid with different flower on twisted rope braid for haldi ceremony
    Image Source: Ritika Hairstylist

    उमंग और फैशन सामान्य रहने में ही दिखाई देती है। आजकल लोग इस फैशन की जगमगाहट के बीच कुछ सरल और सामान्य की खोज करते हैं। अगर आप भी उन लोगो मे से हैं तो आपको इस हेयर स्टाइल के साथ जरूर जाना चाहिए। अपने बालों पर तस्वीर में दिखाए अनुसार चोटी बनाइये और उसमें पद्धतिबद्ध तरीके से गुलाबी और पीले फूल को लगाइये।

    किसी ने सच कहा है कि अगर किसी के पास सुंदर और घने बाल है तो वह बहुत खुशनुमा महसूस करता है। हेयर स्टाइल आपके स्वभाव में बहुत गहरा असर डालते हैं तो मुझे यकीन है कि आपने अपने लिए किसी एक हेयर स्टाइल का चुनाव जरूर कर लिया होगा, क्यों सही कहा न मैंने? मुझे बहुत खुशी होगी अगर यह आपके मदद आ सके तो। शादी की बहुत सारी शुभकामनाएं।

    हमे आपके विचार नीचे कमेंट बॉक्स में सुन्ना पसंद आएगा। और हमे Pinterest पर फॉलो करना मत भूलिए।