हर इंसान की त्वचा पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिन से त्वचा सांस लेती है लेकिन समस्या तब उत्पन्न होती है जब यह छिद्र बड़े हो जाते हैं और फैल जाते हैं । यह बड़े हुए ओपन पोर्स बहुत ही भद्दे लगते हैं जिसकी वजह से कोई भी इंसान असहज महसूस करने लगता है । इनके होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि जेनेटिक, तैलीय त्वचा, अस्वस्थ स्किन केयर रूटीन तथा इसके अलावा और भी बहुत से कई कारण होते हैं । लेकिन ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनका उपयोग करके आप इन लार्ज पोर्स को बंद कर सकते हैं।
इसके लिए आपको नियमित रूप से अपनी त्वचा की देखभाल करनी होगी तथा भिन्न-भिन्न स्किन ट्रीटमेंट करने होंगे। यह ज़रूरी नहीं है कि आप किसी स्किन डॉक्टर के पास जाकर ही इनका इलाज कराएं । ऐसे बहुत से घरेलू उपाय है जिनकी सहायता से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
Contents
ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के उपाय
सबसे पहले तो आप यह जानने की कोशिश करें कि इन बढ़े हुए रोम छिद्रों के पीछे क्या कारण है क्योंकि यदि आपको कारण पता होगा तो आप फिर अच्छी तरह से इनका उपचार भी कर सकेंगे । ऐसा देखा भी गया है कि ओपन पोर्स वाली त्वचा पर मेकअप लगाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि फाउंडेशन लगाने के बाद भी त्वचा ऊबड़-खाबड़ सी लगती है । इसके अलावा त्वचा धूल-मिट्टी तथा प्रदूषण के प्रति भी बहुत अधिक संवेदनशील हो जाती है । इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप निम्नलिखित टिप्स को अपनाकर अपनी त्वचा को इनसे मुक्ति दिला सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी का पैक
मुल्तानी मिट्टी का पैक आपके खुले हुए रोम छिद्रों को बंद करने में काफ़ी मददगार साबित हो सकता है । इसके अलावा यह चेहरे के अतिरिक्त तेल को भी कंट्रोल करता है और यदि चेहरे पर पिंपल्स वगैरह हो रहे हैं तो उनको भी ठीक करता है ।
बनाने की विधि:
- मुल्तानी मिट्टी – 2 चम्मच
- गुलाब जल- दो चम्मच
मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह से एक पेस्ट बना लें । इस बात का ध्यान रखें कि यह न तो बहुत अधिक गाढ़ा हो और न ही बहुत अधिक पतला । अब किसी ब्रश की सहायता से अपने सारे चेहरे पर इस फेस पैक को लगा ले और इसे सूखने तक लगा रहने दें । जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो अपने चेहरे को पानी से हल्के-हल्के रगड़ते हुए धो लें । यह आपको प्रतिदिन करना होगा कुछ ही दिनों में आप इसके रिजल्ट्स देख लेंगे । इसके नियमित प्रयोग से आपकी त्वचा कोमल, गौरी बनेगी और खुले हुए रोम छिद्र भी दूर होंगे।
बर्फ से करें मसाज
एक बर्फ का टुकड़ा लेकर उसको किसी मलमल के कपड़े में लपेटकर इससे अपने चेहरे पर मसाज करें । यह बहुत ही प्रभावशाली उपाय है खुले हुए रोम छिद्रों को बंद करने का । जब बर्फ को त्वचा पर गिरते हैं तो वह तुरंत ही बड़े रोम छिद्रों को कसकर बंद कर देती है । आप चाहे तो प्रतिदिन इस उपचार को करके अपने खुले हुए रोम छिद्रों को बंद कर सकते हैं ।
एग व्हाइट फेस पैक
अंडे की सफेदी त्वचा को टाइट करने के लिए काफ़ी प्रभावशाली होती है और अकसर लोग इसका पैक बना कर अपनी त्वचा को टाइट करने के लिए प्रयोग करते हैं । एक अंडा लेकर उसकी सफेदी को अच्छी तरह से फेंट लें और फ़िर अपनी उंगलियों की सहायता से अपने सारे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं । यदि आप चाहें तो इसमें मुल्तानी मिट्टी का पाउडर भी मिलाकर लगा सकते हैं । जब यह सूख जाए तो साफ़ पानी से अपना चेहरा धो लें ।
त्वचा की नियमित रूप से देखभाल करें
इस बात का आप विशेष तौर पर ध्यान रखें कि सिर्फ़ फेस मास्क या फेस पैक लगाने से आपकी ओपन पोर्स की समस्या हल हो जाएगी । इसके लिए आपको नियमित रूप से अपनी त्वचा की देखरेख करनी होगी । निम्नलिखित तरीकों को अपनाकर आप अपनी त्वचा को साफ रख सकते हैं।
अपने चेहरे को रखें साफ
जब धूल मिट्टी और प्रदूषण से आपका चेहरा लगातार संपर्क में रहता है तो धूल मिट्टी इनके ऊपर जम जाती है जिसकी वजह से यह रोम छिद्र बड़े-बड़े दिखाई देने लगते हैं । इसके लिए आपको चाहिए कि अपनी त्वचा को साफ़ रखें तथा दिन में दो बार सुबह व शाम अपने चेहरे को अच्छी तरह धोएं । अपने चेहरे को धोने के लिए आप हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें और अपने चेहरे को हमेशा किसी सॉफ्ट तौलिए से थपथपाते हुए सुखाएं ।
त्वचा का एक्सफोलिएट जरूर करें
हर सप्ताह अपनी त्वचा को किसी अच्छे स्क्रब से एक्सफोलिएट करें । इसका फायदा यह होगा कि यह आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को स्वस्थ बनाएगा । इसके लिए आप बाज़ार से कोई भी अच्छा सा स्क्रब ले सकते हैं और यदि आप चाहें तो अपना स्क्रब घर में भी बना सकते हैं । इसके लिए आप कोई भी अच्छा सा क्लींजर लेकर उसमें थोड़ी-सी चीनी मिक्स कर ले और फिर हल्के हाथों से अपने सारे चेहरे पर स्क्रबिंग करें ।
चेहरे पर स्ट्रीमिंग करें
खुले हुए रोम छिद्रों को छिपाने के लिए भाप लेना बेहद ही श्रेष्ठ होता है। भाप लेने से चेहरे की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। भाप लेने के लिए आप पानी को उबाल लें और अब उस भाप वाले पानी पर अपने चेहरे को झुका ले और ऊपर से तोलिया लेकर अपना सर ढक लें। भाप लेने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें । इस तरह से त्वचा की सारी गंदगी और धूल मिट्टी बाहर निकल कर चेहरा साफ़ हो जाता है।
स्किन स्पेशलिस्ट से करें सलाह
यदि आपके ओपन पोर्स का प्रॉब्लम घरेलू उपचार से कंट्रोल में नहीं हो पा रहा है तो इसके लिए उत्तम यही होगा कि आप किसी अच्छे स्किन के डॉक्टर से संपर्क करें । लेजर उपचार खुले हुए रोम शब्दों का बहुत ही प्रभावशाली और स्थिर उपाय है। लेजर बहुत ही प्रभावपूर्ण तरीके से खुले हुए रोम छिद्रों को कस कर उन्हें छोटा दिखाता है । परंतु लेजर उपचार काफी महंगा होता है इसलिए इस ट्रीटमेंट का हर इंसान लाभ नहीं उठा सकता । इसके लिए कम से कम 30-35 हज़ार रुपए तक का खर्च आ सकता है।
